Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label अमेरिका. Show all posts
Showing posts with label अमेरिका. Show all posts

29.9.11

रक्त रंजित आँसू - FACE BOOK`S TRUE STORY








रक्त रंजित आँसू - FACE BOOK`S TRUE STORY


मौसम   साथ  छोड़ेगा, बैरी  समय  बह्ते ही?
आँसू  बहेंगे, रक्त रंजित, तेरा संग  छूटते ही?

========

अमेरिका,दुनियाभर के मानव की स्वप्न नगरी..!!
अमेरिका,दुनियाभर के मानव की डॉलरिया रोटी..!!
अमेरिका,दुनियाभर  के  मानव  की  संमोहिनी..!!
अमेरिका,अमेरिका..!! मतलब बस..अमेरिका..!!


दोस्तों,ज्यादातर यह होता है कि, ज़िंदगी की कुछ घटनाएँ आकस्मिक घटती है मगर, हर एक घटना का एक इतिहास हो,ये क्या ज़रूरी है?


वैसे ज्यादातर घटनाओं में एक कथा  छुपी  रहती है,जब कि, कोई घटना,इतिहास को साथ रखकर लिखी जाती है,तब वह लघु-गुरु उपन्यास का रूप धारण करती है..!!


हालांकि, इस वक्त मैं जो लिखने जा रहा हूँ, इसे न तो मैं कथा मानता हूँ, ना ही  लघु - गुरू  उपन्यास..!! 


ये तो है,सिर्फ और सिर्फ एक असहनीय सत्य व्यथा-वृत्तांत..!!

दोस्तों,कुछ दिन पहले, फेसबुक-FACE BOOK पर,मेरी एक अमेरिकन दोस्त का मैसेज मुझे मिला और उसे पढ़ कर  सहसा, मैं अत्यंत उदास-विचारमग्न हो गया..!! 

मैसेज था मेरी फेसबुकीय मित्र कॅरो का ।

क्या था वह संदेश?

कॅरो लिखती है," डियर,आई नीड योर हॅल्प अर्जन्ट..!! प्ली..झ; कॉन्टेक्ट मी सुन..!! इट्स एन इमरजेन्सी?"

कॅरो के संदेश में छिपी व्याकुलता और स्थिति की अहमियत को समझ कर, प्रतिकुल टाईम झोन होते हुए भी, मैंने तुरंत उसका संपर्क किया और जब कॅरो की ओर से तुरंत प्रतिक्रिया देने पर,मुझे बहुत आश्रर्य हुआ..!! 

किन्तु,संपर्क स्थापित होने पर कॅरो ने,मुझे जो बातें बताई,उसे सुनकर मैं विमूढ़ हो कर,अत्यंत विषाद-विचार-चिंतन मग्न हो गया..!!

अब आप मुझे कहेंगे कि," अरे..!! लेखक महाशय,ज़रा एक मिनट,पहेले हमें ये तो बताईए कि,यह कॅरो आख़िर है कौन?"

कॅरो..कॅरो..कॅरो..!! बचपन से गगन की उंचाई को छूने के ख़्बाबों को सजा कर, बारबार बूरी तरह धरती पर,औंधे मुँह गिरती, बगैर माँ की,अपने `आल्फ्रेड` नामक पिता का एक मात्र संतान और अभी-अभी अपना चालीसवाँ जन्मदिन पसार करने वाली कॅरो, मूलतः एक अमेरिकन संस्कारी  नारी है ।

सिर्फ सत्रह साल की आयु में ही अपनी माता के देहांत होने के बाद, पिता आल्फ्रेड ने,दूसरी अमेरिकन लड़की के साथ लिव-इन-रीलेशनशीप स्वीकार कर के, अपनी बालिग बेटी कॅरो को `गोड जिसस` के सहारे छोड़ कर, अमेरिकन परंपरा के अनुसार, स्वार्थ की ऊँगली पकड़कर, अपनी स्वतंत्र जिंदगी की राह पकड़ ली और फिर मूड़कर ना कभी देखा कि,कॅरो किस हाल में जिंदगी बिता रही है..!! 


सिर्फ सत्रह साल की आयु में, कॅरो ने एक अमीर और महाविलासी बॉयफ्रेंड का आश्रय स्वीकार कर लिया । बीस साल की कम उम्र में ही, कॅरो, एक गर्ल चाईल्ड और एक बॉय चाईल्ड की माँ भी बन गई..!!

दो बच्चे की माँ, कॅरो के बदन से सारा रस चूस लेने के बाद, उसके लिव-इन-रिलेशनशीप वाले बॉयफ्रेंडने, कॅरो का साथ छोड दिया और कॅरो जैसी ही एक नयी तितली फाँसकर अपने रास्ते चल दिया ।

अब..? अब क्या..? 

कॅरो के सामने, फिर एकबार, पहाड़ जैसा महा सवाल खड़ा हो गया..!!

हमारे देश के कुछ भारतीय दोस्तों की सहायता से, कॅरो ने अपने जीवन-संधर्ष की नये सिरे से शुरूआत की और दोस्तों की सिफारिश से एक छोटी सी जॉब शुरू कि । मगर कॅरो अपने जीवन को ठीक ढंग से सँभाल पाये,इससे पहले ही...!!

कॅरो के भाग्य में मानो, प्रति पल रक्त रंजित   आंसू   बहाना लिखा हो..!! 

एक अनहोनी घट गई..!! कॅरो के मित्र के साथ, ट्वीन टावर्स की एक ऑफिस में मुलाकात हेतु गया हुआ, कॅरो का नन्हा सा, मासूम पुत्र विलियम, आतंकवादी शैतान के हाथों ध्वस्त हुए ट्वीन टावर्स में आजीवन दफ़न हो गया..!! 

अपने प्राण से भी अधिक प्यारे, विलियम के अकाल मृत्यु पर कॅरो और उसकी एकमेव पुत्री सॅल्वा, असहनीय आधात के मारे, अचेतन से हो गये ।

====

दोस्तों, विधाता के कर्माधिन आलेख से, अवसन्न दुनिया की ढेरों कॅरो की, दुख़भरी सत्य कहानीयाँ इतनी जल्दी ख़त्म नहीं होती..!!

अभी आगे  और भी  दर्दनाक कहानी बाकी है, पर एक हप्ते के अंतराल के बाद,यहीं पर हम कहानी को आगे पढेंगे । 

तब तक के लिए सभी मित्रों को  हमारी ओर से शुभ नवरात्री ।

मार्कण्ड दवे । दिनांक-२९-०९-२०११.

10.9.10

नाइन इलेवन पर विशेष- ग्लोबल मीडिया और इस्लाम

       एडवर्ड सईद ने ''कवरिंग इस्लाम''(1997) में विस्तार से भूमंडलीय माध्यमों की इस्लाम एवं मुसलमान संबंधी प्रस्तुतियों का विश्लेषण किया है।सईद का मानना है कि भूमंडलीय माध्यम ज्यादातर समय इस्लामिक समाज का विवेचन करते समय सिर्फ इस्लाम धर्म पर केन्द्रित कार्यक्रम ही पेश करते हैं।इनमें धर्म और संस्कृति का फ़र्क नजर नहीं आता। भूमंडलीय माध्यमों की प्रस्तुतियों से लगता है कि इस्लामिक समाज में संस्कृति का कहीं पर भी अस्तित्व ही नहीं है।इस्लाम बर्बर धर्म है।इस तरह का दृष्टिकोण पश्चिमी देशों के बारे में नहीं मिलेगा।ब्रिटेन और अमरीका के बारे में यह नहीं कहा जाता कि ये ईसाई देश हैं।इनके समाज को ईसाई समाज नहीं कहा जाता।जबकि इन दोनों देशों की अधिकांश जनता ईसाई मतानुयायी है।
            भूमंडलीय माध्यम निरंतर यह प्रचार करते रहते हैं कि इस्लाम धर्म ,पश्चिम का विरोधी है। ईसाईयत का विरोधी है। अमरीका का विरोधी है।सभी मुसलमान पश्चिम के विचारों से घृणा करते हैं।सच्चाई इसके विपरीत है। मध्य-पूर्व के देशों का अमरीका विरोध बुनियादी तौर पर अमरीका-इजरायल की विस्तारवादी एवं आतंकवादी मध्य-पूर्व नीति के गर्भ से उपजा है।अमरीका के विरोध के राजनीतिक कारण हैं न कि धार्मिक कारण।
             एडवर्ड सईद का मानना है कि 'इस्लामिक जगत' जैसी कोटि निर्मित नहीं की जा सकती।मध्य-पूर्व के देशों की सार्वभौम राष्ट्र के रुप में पहचान है।प्रत्येक राष्ट्र की समस्याएं और प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं।यहाँ तक कि जातीय ,सांस्कृतिक और भाषायी परंपराएं अलग-अलग हैं।अत: सिर्फ इस्लाम का मतानुयायी होने के कारण इन्हें 'इस्लामिक जगत' जैसी किसी कोटि में 'पश्चिमी जगत' की तर्ज पर वर्गीकृत नहीं किया जा सकता।
            


ऐतिहासिक दृष्टिकोण देखें तो पाएंगे कि भूमंडलीय माध्यमों का मध्य-पूर्व एवं मुस्लिम जगत की खबरों की ओर सन् 1960 के बाद ध्यान गया।इसी दौर में अरब-इजरायल संघर्ष शुरु हुआ।अमरीकी हितों को खतरा पैदा हुआ।तेल उत्पादक देशों के संगठन'ओपेक' ने कवश्व राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनानी शुरु की। तेल उत्पादक देश अपनी ताकत का एहसास कराना चाहते थे वहीं पर दूसरी ओर विश्व स्तर पर तेल संकट पैदा हुआ।ऐसी स्थिति में अमरीका का मध्य-पूर्व में हस्तक्षेप शुरु हुआ।अमरीकी हस्तक्षेप की वैधता बनाए रखने और मध्य-पूर्व के संकट को 'सतत संकट' के रुप में यहीबनाए रखने के उद्देश्य से भूमंडलीय माध्यमों का इस्तेमाल किया गया।यही वह दौर है जब भूमंडलीय माध्यमों से इस्लाम धर्म और मुसलमानों के खिलाफ घृणा भरा प्रचार अभियान शुरु किया गया।माध्यमों से यह स्थापित करने की कोशिश की गई कि मध्य-पूर्व के संकट के जनक मुसलमान हैं।जबकि सच्चाई यह है कि मध्य-पूर्व का संकट इजरायल की विस्तारवादी-आतंकवादी गतिविधियों एवं अमरीका की मध्य-पूर्व नीति का परिणाम है।इसे भूमंडलीय माध्यमों द्वारा इस्लाम एवं मुसलमान विरोधी प्रचार अभियान का प्रथम चरण कहा जा सकता है।इसी दौर में अमरीकी एवं इजरायली इस्लामवेत्ताओं के इस्लाम संबंधी दर्जनों महत्वपूर्ण ग्रंथ प्रकाशित हुए।जिनमें इस्लाम एव मुसलमानों के बारे में बेसिर-पैर की बातें लिखी हैं। कालान्तर में ये ही पुस्तकें इस्लाम विरोधी प्रचार अभियान का हिस्सा बन गयी।इन पुस्तकों के अधिकांश लेखक अरबी भाषा नहीं जानते थे और न कभी अरब देशों को उन्हें करीब से जानने का मौका मिला।ऐसी तमाम पुस्तकों की एडवर्ड सईद ने अपनी पुस्तक में विस्तृत आलोचना की है।
      भूमंडलीय माध्यमों के इस्लाम धर्म विरोधी अभियान का दूसरा चरण 1975से शुरु होता है। इस दौर में 'ईरान क्रांति' और अफगानिस्तान की घटनाओं ने इस मुहिम को और भी तेज कर दिया।सन् 1975 से भूमंडलीय माध्यमों के एजेण्डे पर ईरान आ गया। बाद में 1979 में अफगानिस्तान में कम्युनिस्टों के सत्तारुढ़ होने के बाद सोवियत सैन्य हस्तक्षेप हुआ और भूमंडलीय माध्यमों ने इस्लाम विरोधी मुहिम में एक नया तत्व जोड़ा वह था तत्ववाद और आतंकवाद।अब तेजी से विभिन्न किस्म के सोवियत विरोधी आतंकवादी एवं तत्ववादी गुटों को अमरीकी साम्राज्यवाद की तरफ से खुली आर्थिक,सामरिक,राजनीतिक एवं मीडिया मदद मुहैया करायी गयी।अमरीकी साम्राज्यवाद ने पाकिस्तान के साथ मिलकर मुजाहिदीन सेना का गठन किया। इसके लिए अमरीकी सीनेट ने तीन विलियन डॉलर की आर्थिक मदद भी की। ध्यान देने वाली बात यह है कि सन् 1970 के बाद से अनेक मुस्लिम बहुल देशों में संकट आए किन्तु किसी में भी भूमंडलीय माध्यमों ने रुचि नहीं ली। मसलन इसी दौर में इथोपिया और सोमालिया में गृहयुध्द चल रहा था।अल्जीरिया और मोरक्को में दक्षिणी सहारा को लेकर झगड़ा हो गया।पाकिस्तान में राष्ट्रपति को हटा दिया गया,मुकदमा चलाया गया,फौजी तानाशाही स्थापित हुई।ईरान-ईराक में युध्द छिड़ गया।हम्मास और हिजबुल्ला जैसे संगठनों का उदय हुआ।अल्जीरिया में इस्लामपंथियों एवं प्रतिष्ठाहीन सरकार के बीच गृहयुध्द शुरु हो गया। इन सब घटनाओं का पूर्वानुमान लगाने और इनकी नियमित रिपोर्टिंग करने में भूमंडलीय माध्यम असमर्थ रहे।
          एडवर्ड सईद ने लिखा कि इस दौर में पश्चिम के माध्यम ऐसी सामग्री परोस रहे थे जिसका संकटग्रस्त क्षेत्र की वास्तविकता से कोई संबंध नहीं था।इसके विपरीत यह सामग्री ज्यादा से ज्यादा भ्रम की सृष्टि करती थी। असल में भूमंडलीय माध्यम 'क्लासिकल इस्लाम' की धारणाओं के आधार पर आधुनिकयुगीन घटनाओं और इस्लाम का विश्लेषण करते रहे हैं।इसका अर्थ यह भी है कि पश्चिमी विशेषज्ञों की नजर में इस्लामिक जगत में कोई बदलाव नहीं आया है।सईद ने लिखा कि पश्चिमी जगत की अज्ञानता का आदर्श नमूना था 'ईरान क्रांति' का पूर्वानुमान न कर पाना।
           सईद ने लिखा कि पश्चिमी जगत में इस्लाम के बारे में सही ढ़ंग़ से बताने वाले नहीं मिलेंगे।अकादमिक एवं माध्यम जगत में इस्लामिक समाज के बारे में बताने वालों का अभाव है।यही वजह थी कि ईरानी समाज में हो रहे परिवर्तनों को पश्चिमी जगत सही ढ़ंग से देख नहीं पाया।ईरान देशों में ऐसी ताकतें भी हैं जो अमरीकीकरण या आधुनिकीकरण की विरोधी हैं।इनमें कई तरह के ग्रुप हैं।
          सत्तर के दशक में ईरान में जो परिवर्तन हुए उससे आधुनिकीकरण की अमरीकी सैध्दान्तिकी धराशायी हो गयी।ईरान की क्रांति न तो कम्युनिस्ट समर्थक थी और न अमरीकी शैली के आधुनिकीकरण की समर्थक थी।ईरान की क्रांति से यह निष्कर्ष निकला कि अमरीकी तर्ज के आधुनिकीकरण से ईरान के शाह को कोई लाभ नहीं पहँचा।अमरीकी विशेषज्ञों की राय थी कि सैन्य-सुरक्षा के आधुनिक तंत्र के जरिए आधुनिक शासन व्यवस्था का निर्माण हो सकता है,इस धारणा का खंडन हुआ।इसके विपरीत हुआ यह कि ईरान क्रांति ने सभी किस्म के पश्चिमी विचारों के प्रति घृणा पैदा कर दी।यहाँ तक कि विवेकवाद को भी खोमैनी समर्थक स्वीकार करने को तैयार नहीं थे।एडवर्ड सईद ने लिखा कि इस तरह की भावना सुचिंतित एवं सुनियोजित ढ़ंग से पैदा नहीं हुई अपितु स्वर्त:स्फूत्त ढ़ंग से पैदा हुई।इसका प्रधान कारण यह था कि ईरानी लोग इस्लाम से जुड़े थे और इस्लाम ईरान से जुड़ा था।इस संबंध को पागलपन और मूर्खता की हद तक निभाया गया।यह सत्ता का प्रतिगामी ताकतों के सामने आत्मसमर्पण था।किन्तु यह स्थिति सिर्फ ईरान की ही नहीं थी अपितु इजरायल की भी थी।वहाँ पर शासकों ने धार्मिक सत्ता के सामने पूरी तरह आत्मसमर्पण कर दिया।किन्तु इजरायल के घटनाक्रम को माध्यमों ने छिपा लिया और ईरान के खोमैनी समर्थकों पर हल्ला बोल दिया।
        ईरान क्रांति के बाद भूमंडलीय माध्यमों ने इस्लामिक जगत की प्रत्येक घटना को इस्लाम से जोड़ा।यही वह संदर्भ है जब आतंकवाद और इस्लाम के अन्त:सम्बन्ध पर जोर दिया गया।इस संबंध के बड़े पैमाने पर स्टारियोटाइप विभिन्न माध्यमों के जरिए प्रचारित किए गए।इसके विपरीत पश्चिमी देशों में होने वाली घटनाओं को कभी भी ईसाइयत से नहीं जोड़ा गया और न 'पश्चिमी सभ्यता' या 'अमरीकी जीवन शैली' से जोड़ा गया।इसी तरह शीतयुध्दीय राजनीति से प्रेरित होकर इस्लाम और भ्रष्टाचार के अन्त:संबंध को खूब उछाला गया।
         भूमंडलीय माध्यमों के इस्लाम विरोध की यह पराकाष्ठा है कि जो मुस्लिम राष्ट्र अमरीका समर्थक हैं उन्हें भी ये माध्यम पश्चिमी देशों की जमात में शामिल नहीं करते।यहाँ तक कि ईरान के शाह रजा पहलवी को जो घनघोर कम्युनिस्ट विरोधी था और अमरीकापरस्त था,बुर्जुआ संस्कार एवं जीवन शैली का प्रतीक था,उसे भी पश्चिम ने अपनी जमात में शामिल नहीं किया।इसके विपरीत अरब-इजरायल विवाद में इजरायल को हमेशा पश्चिमी जमात का अंग माना गया और अमरीकी दृष्टिकोण व्यक्त करने वाले राष्ट्र के रुप में प्रस्तुत किया गया।आमतौर पर इजरायल के धार्मिक चरित्र को छिपाया गया।जबकि इजरायल में धार्मिक तत्ववाद की जड़ें अरब देशों से ज्यादा गहरी हैं।इजरायल का धार्मिक तत्ववाद ज्यादा कट्टर और हिंसक है।आमतौर पर लोग यह भूल जाते हैं कि गाजापट्टी के कब्जा किए गए इलाकों में उन्हीं लोगों को बसाया गया जो धार्मिक तौर पर यहूदी कट्टरपंथी हैं।इन कट्टरपंथियों को अरबों की जमीन पर बसाने का काम इजरायल की लेबर सरकार ने किया, जिसका 'धर्मनिरपेक्ष' चरित्र था।इतने बड़े घटनाक्रम के बाद भी भूमंडलीय प्रेस यह प्रचार करता रहा कि मध्य-पूर्व में किसी भी देश में जनतंत्र कहीं है तो सिर्फ इजरायल में है।मध्य-पूर्व में पश्चिमी देश इजरायल की सुरक्षा को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित हैं।अन्य किसी राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर वे चिंतित नहीं हैं।अरब देशों की सुरक्षा या फिलिस्तीनियों की सुरक्षा को लेकर उनमें चिंता का अभाव है।इसके विपरीत फिलिस्तीनियों के लिए स्वतंत्र राष्ट्र की स्थापना के लिए संघर्षरत फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन को अमरीका ने आतंकवादी घोषित किया हुआ है।