Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label ओरल सेक्स. Show all posts
Showing posts with label ओरल सेक्स. Show all posts

31.10.12

Indira Gandhi: दुर्गा या दानव


Mystery of Indira Gandhi- इंदिरा गांधी की मौत: राज 31 अक्टूबर 1984 का
माना जाता है कि इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की मौत की एकमात्र वजह था खालिस्तान और ऑपरेशन ब्लू स्टार. ना ऑपरेशन ब्लू स्टार होता ना इंदिरा जी की हत्या की जाती. लेकिन अपने फैसलों से कभी पीछे ना हटने वाली इंदिरा गांधी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पंजाब में पहले ऑपरेशन ब्लू स्टार की मंजूरी दी और फिर कई बार कहने पर भी अपने रक्षकों से सिखों को नहीं हटाया. जून 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गया और इसका परिणाम चंद महीनों में ही इंदिरा गांधी को अक्टूबर 1984 में अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी.

जिस समय इंदिरा गांधी जी की मौत हुई उस समय सभी की राय थी कि राजीव गांधी को ही देश की सत्ता सौंपी जाए लेकिन सोनिया गांधी अड़ी हुई थीं कि राजीव ये बात कतई मंजूर ना करें. आखिरकार राजीव ने सोनिया को कहा कि मैं प्रधानमंत्री बनूं या ना बनूं दोनों ही सूरत में मार दिया जाऊंगा.

[........................ TO READ FULL STORY ON DEATH OF INDIRA GANDHI CLICK: http://days.jagranjunction.com/2012/10/31/death-of-indira-gandhi-%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A5%80/ ] 


5.3.08

पेट और पेट से नीचे की ही ........

कल की ही बात है कि एक हैल्थ मैगजीन में बहुत पहले प्रकाशित हुआ अपने डा.रूपेश का एक लेख पढ़ रही थी कि गर्भवती स्त्री का गर्भावस्था के दरम्यान आचरण कैसा होना चाहिए । चूंकि मैं ठहरी उर्दू स्कूल की टीचर और जनाब डा.रूपेश का लिखना तो बस ऐसा रहता है कि जब वो आयुर्वेद पर लिख रहें ओं तब हमें तो डिक्शनरी ही लेकर बैठना पड़ता है । इस लेख में एक शब्द दिखा - "मैथुनोदरपरायण",
अर्थ देखा तो समझ में आया कि यह तो बड़ा सार्थक शब्द है जिसका मतलब होता है ऐसे लोग जो को बस पेट और पेट से नीचे की ही हमेशा फ़िक्र में रहते है । अपने एक भड़ासी भाई ने एक ब्लाग बनाया है इस तरह के लोगों के लिए ,जाइए और विद्वान बन जाइए । मैं एक औरत होने के नाते से यह बात कहना चाहती हूं कि जो कथित जिस्म के जानकार यह कहते हैं कि गर्भावस्था में सातवें माह तक सुरक्षित तरीके से सम्भोग किया जा सकता है वे बस "मैथुनोदरपरायण" ही हैं जब ऐसी अवस्था में औरत को उठना-बैठना और सोना तक मुश्किल होता है तो ऐसे में यह सलाह कि ओरल सेक्स या आहिस्ते से सम्भोग कर लेना चाहिए कितनी कमीनेपन से भरी प्रतीत होती है
ऐसे में औरत के दिल में पति के प्रति जो यह भाव डाला जाता है न कि शौहर खुदा होता है शर्तिया टूट जाता है कि अगर खुदा ऐसा है तो बड़ा घटिया सा है जो बस खटिया की ही बात सोचता है हमेशा । जनाब से जब इस विषय पर बात करी तो उन्होंने तो सारा का सारा दोष परमात्मा को ही दिया और बताया कि शरीर में जो एण्डोक्राइन सिस्टम है उसमें आदमियों में सेक्स हार्मोन सामान्यतः औरतों की बनिस्पत लगभग पचास गुना बनता है इसीलिए मर्द हमेशा इसी फ़िराक में रहते हैं , तो क्या यह दोयम दर्जा औरतों को दुनिया बनाने वाले ने ही दिया है ? खुदा को सवालों के कटघरे में खड़ा किया जाए ।
भड़ास जिन्दाबाद