Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label कुछ याद मुझे भी कर लें. Show all posts
Showing posts with label कुछ याद मुझे भी कर लें. Show all posts

24.1.08

मेरा संगीतिया भड़ास

अरे यसवंत जी, संगीतिया भड़ास की बात हो और मैं कुछ ना बोलूं ये तो हो ही नहीं सकता है। मैं ठहरा बाथरूम गवैया, पर छात्रावास के दौर में मित्र मुझे अच्छा गाने वाला बोल कर चने की झाड़ के फ़ुनगी पर चढाये फिरते थे। जब मैं नहाने जाता था तब उसी समय मेरे कई मित्र भी नहाने आते थे की चलो नहाते हुये गाना भी सुनने को मिल जायेगा।

चलिये अपना संगीतिया भड़ास कभी फुर्सत में बैठ कर निकालूंगा। अभी तो आपकी इच्छा को सर आंखों पर रखते हुये उसे पूरा कर रहा हूं। वैसे ये गीत मैंने उसी दिन सुनी थी जिस दिन ये बाजार में आया था। अगर आपको कहीं से "सुर" का कैसेट या सीडी मिलता है तो उसे खरीद लें, मेरा दावा है की आपको पछताना नहीं पड़ेगा। :)


Get this widget | Track details | eSnips Social DNA

1.1.08

अब तो बतलाएं ?

कुछ याद बीते वर्ष को भी कर लें

नए साल की बधाईयां देने में व्यस्त हैं सभी।

सभी दूसरे से पहले दे देना चाहते हैं।

पहले मैं पहले हम की तर्ज पर।

बीते साल से क्या सीखा

क्या सीखें ?

किसी ने नहीं बताया।

चलो अब पूछ रहा हूं

अब तो बतलाएं ?