हे भड़सिओं,
मैं आपसे करबद्ध प्रार्थना करता हूँ कि लड़कियों पर ऐसे पिल न पडें। उन्हें भी जूतियानें दें, हमें गरियाने दें । हम कौन से दूध से धोए लोग हैं कि कोई हमारी निंदा नही कर सकता । अगर हम बुरे लोग हैं तो लोगों को हमे अधिकार देना चाहिए कि वे हमे दूध पी-पी के कोसें,हमारी ऐसी-तैसी करें, मुंह में फेन भरकर हमें गलियएं (अगर वे और अच्छे हैं तो श्राप या आशीर्वाद जैसा कुछ दें ), जो चाहे सो करें । अगर यह अधिकार हम दूसरो को नही दे सकते , तो यह अच्छी दुनिया हमे ही नहीं हमारी बुराइयों समेत हमारे सारे चिन्ह दो मिनट मे पोछ देगी । भाडिसियों, दरों कि हम अच्छे नहीं हैं,हम बुश नहीं हैं,हम मुश नहीं हैं। लड़कियों ने अगर हमारे प्रति बेरुखी अख्तियार कर लिया तो बहुत सम्भव है हम बुश या मुश हो जाएँ , जो कि हम होना नही चाहते, न होना चाहेंगे । सोचिये हम दारू पीते हैं तो क्या हमारी प्रेमिकाएँ या पत्नियां हमे बुरा भला कहती है कि नहीं ? तो क्या हम उसका बुरा मान जाते हैं? वे तो हमारी भलाई के लिए ही सोचती है । हे बुरे लोगों लड़कियां चाहे जितनी बुरी भली हों , दुनिया को बनाये और बचाए रखने का बड़ा दायित्व उनके जिम्मे है , हमे उनका बुरा नही मानना चाहिय । हमे उनकी बातें धैर्य से सुनना चाहिए , सोचना चाहिए । हम बुरे हैं तो हमे बुरा क्या मानना? बिना लड़कियों के प्यार और अनुशासन के न हमारा जीना सम्भव है न मरना । हे भड़सियों, अधिक से अधिक लड़कियों के लिए हम स्पेस बनाएं, वे ही हमें , बचएँगी, हमे जिंदा रहने की वजह देंगी । लड़कियों के बगैर किसी दुनिया के कल्पना से ही मेरे पसीने छुट जाते , मैं बेचैन हो जाता हूँ । हे भड़सियों , मेरे उपदेश के लिए मुझे क्षमा krna mai nhi janta mai kya kr rha hoon.
Showing posts with label क्षमा kro हे vts. Show all posts
Showing posts with label क्षमा kro हे vts. Show all posts
19.2.08
नहीं , नहीं लड़कियां कहीं नहीं जाएंगी
Posted by
हरे प्रकाश उपाध्याय
7
comments
Labels: क्षमा kro हे vts
Subscribe to:
Posts (Atom)
