प्रिय हिन्दी ब्लोग्गेर्स
आप सब के लिए एक खुशखबरी है की अब आप लोग भी अपने हिन्दी ब्लोग्स पर एड दिखा सकते है, मैंने अपने ब्लॉग पर एड लगा लिए हैं आप चाहे तो देख सकते है...मुझे ऐसे ही एक वेबसाइट मिल गई मैंने तो अपने इंग्लिश ब्लॉग पर एड लगाने के लिए उसे ज्वाइन करा था लेकिन रजिस्टर करते वक्त मुझे पता चला की उसमे हिन्दी के लिए भी जगह है... आगे पढ़े....
24.5.09
खुशखबरी हिन्दी ब्लोग्स पर अब एड कर सकते है.....
Posted by
काशिफ़ आरिफ़/Kashif Arif
0
comments
Labels: खुशखबरी, ब्लॉग पर एड, वेबसाइट, हिन्दी ब्लॉग
14.3.08
खुशखबरी है भड़ासियों.....
अरे खुशखबरी है सारे भड़ासियों के लिये । जिन्दगी भी कैसे-कैसे शेड्स दिखाती है हर पल कभी हम उनके प्रभाव में आकर रोते हैं दुखी होते हैं परेशान रहते हैं और वहीं अगले ही पल कुछ ऐसा हो जाता है कि बस बेज़ार बदरंग सी हुई जिन्दगी में इन्द्रधनुष उतर आता है । अरे साले सब सोच रहे होंगे कि क्या खुशखबरी है ये नालायक बताता भी नहीं ,अपने भयंकर भड़ासी भाई मनीषराज की मेहनत रंग लाई अभी उनसे बात हुई तो बताया कि १:४५ दोपहर में बिटिया हुई है । सारे भड़ास परिवार की ओर से बिट्टी रानी के आगमन की हार्दिक शुभकामनाएं । बिटिया और बहूरानी दोनो स्वस्थ हैं ,प्रसव सामान्य था ,गुड़िया का वजन पूछा कितना है तो मनीष भाई बोले कि अभी डाक्टर अंदर हैं पता नहीं तो मैंने कहा कि अरे अंदर घुस जाओ और उठा कर देख लो और डाक्टरों को बोलो कि सालों बीबी मेरी बच्ची मेरी तुम्हारा रोल पूरा हो गया अब भाग जाओ ,तब तक बहन ने बताया कि बिट्टो तीन किलो की है । अरे नाचने का मन कर रहा है मेरा नयी बिटिया की अगवानी में । हम सब उनके उत्तम स्वास्थ्य और भविष्य की प्रार्थना करते हैं ।. मैंने उसका नाम फाल्गुन माह में आने के कारण फाल्गुनी बताया है बाकी दकियानूसी अंदाज में पोथी खोल कर बैठता हूं तो समझ में आयेगा । जै हो जै हो जै हो....... होली के गुलाबी रंग की एक मुट्ठी तो परमात्मा ने हम सब पर उछाल दी है........होली है.....
Posted by
डॉ.रूपेश श्रीवास्तव(Dr.Rupesh Shrivastava)
19
comments
