जरा तकनीक के जानकार बताएं कि क्या यह संभव है?
किस्सा यूं है कि rediffmail पर एक खाता है मान लीजिये कि ABC_XYZ@rediffmail.com और जब लैपटाप को चालू करा जाता है तो नीचे की ट्रे में जैसे याहू मैसेंजर कुलबुलाता रहता है वैसे ही ये भी रहता है(सभी मैसेंजर्स में होता है); एक नई विन्डो खुल जाती है कि आपको आफलाइन अमुक अमुक ने ये और ये और ये संदेश भेजे हैं जैसे कि kalloo@rediffmail.com :- hi, kyaa kar rahe ho?..............matalloo@rediffmail.com :- saale milegaa to pitega... और ऐसे ही कई संदेश बाकायदा दिनांक और समय के साथ उस विन्डो में दिखने लगते हैं क्या यह संभव है कि मैंने जिससे कभी भी किसी तरह का संपर्क न करा हो या उसे कभी अपनी तरफ से ई-मेल न भेजा हो तब भी क्या कोई संदेश मुझे मिल सकता है? अगर तकनीक के जानकार इस विषय पर प्रकाश डालें तो मेहरबानी होगी क्योंकि मेरे साथ ऐसा एक मामला सामने आया है कि ऐसा हुआ है और जिसके साथ ऐसा हुआ उसने कहा है कि उसने कभी भी उस आई डी से कोई संपर्क नहीं करा जिसका आफ़लाइन संदेश बाकी सारे संदेशों से साथ विन्डो में दर्शाया जा रहा है। मामला अत्यंत गम्भीर है अवश्य विचार करें व मार्गदर्शन करें।
Showing posts with label गम्भीर मामला. Show all posts
Showing posts with label गम्भीर मामला. Show all posts
9.11.08
तकनीक के जानकारों जरा देखिये इस मामले को..........
Posted by
डॉ.रूपेश श्रीवास्तव(Dr.Rupesh Shrivastava)
1 comments
Labels: गम्भीर मामला, तकनीक, भड़ास
Subscribe to:
Posts (Atom)
