भड़ास4मीडिया.काम पर प्रकाशित खबर के आधार पर नवभारत टाइम्स.काम ने जो खबर रिलीज की है, वो इस प्रकार है......
केंद्र सरकार ने इंडिया टीवी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि आतंकियों की बातचीत को चैनल पर प्रसारित कर इंडिया टीवी ने आतंकवादियों को अपना मकसद प्रचारित करने के लिए प्लैटफॉर्म मुहैया कराया है।
यह खबर दी है मीडिया की खबरों से जुड़ी एक वेबसाइट 'भड़ास4मीडिया डॉट कॉम' ने। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। वेबसाइट के मुताबिक चैनल को एक दिसंबर तक नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो चैनल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वेबसाइट के मुताबिक इंडिया टीवी प्रबंधन ने आतंकियों से बातचीत के प्रसारण को उचित ठहराने की कोशिश की है। वेबसाइट ने चैनल के सीओओ रोहित बंसल को कोट करते हुए कहा है कि आतंकियों की बातचीत प्रसारित किए जाने से सुरक्षा एजंसियों को आतंकियों की ओरीजिन जानने में मदद मिली। इंडिया टीवी का मकसद इस प्रसारण के जरिए आतंकियों की ओरीजिन, इंटेंशन और बैकग्राउंड को जानना था। इसी बातचीत के जरिए सुरक्षा एजंसियों को पता चला कि ये आतंकी हैदराबाद या कहीं और से नहीं बल्कि पाकिस्तान से आए हैं। चैनल के मुताबिक दुनिया भर में मीडिया द्वारा लादेन के संदेशों और लश्कर तथा हिजबुल के कमांडरों के इंटरव्यू प्रकाशित-प्रचारित कर उनके इरादों का खुलासा किया जाता रहा है।
साभारः नवभारत टाइम्स डाट काम
-------------------------------------------------------------------------------------------
क्या आपको लगता है कि इंडिया टीवी ने आतंकियों से बातचीत प्रसारित कर सही काम किया है?
