Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label भड़ास4मीडिया. Show all posts
Showing posts with label भड़ास4मीडिया. Show all posts

17.7.09

महलों में रहने वालों को झोपडिय़ां नहीं दिखतीं

-भुवेन्द्र त्यागी-
महानायक परेशान हैं। मुम्बई में उनके घर और दफ्तर में पानी घुस गया। उन्हें अपने सामान की चिंता हो गयी। अपने बेडरूम की छत से रिसते पानी को देखकर तो वे व्याकुल ही हो गए। उन्होंने अपनी यह व्यथा अपने ब्लॉग में बड़े दुखी मन से व्यक्त की -

'प्रतीक्षा जलमग्न हो गया है। बाहर भी सड़क पर कमर तक पानी जमा है और ऊपर थोड़ी ऊंचाई पर बने लॉन में भी पानी भर गया है। बारिश का पानी घर में घुसने का खतरा पैदा हो गया है। मैं जब अपने फर्नीचर और अन्य चीजों को ऊंचाई वाली जगह पर ले जाने की तैयारी कर रहा था, तभी सड़क का पानी पहली सीढ़ी तक पहुंच गया।
'पानी रिसेप्शन इलाके तक पहुंच गया तो कर्मचारी नंगे पैर अपनी पैंट ऊपर करके नालियों को साफ करने लगे, ताकि उनमें से होकर पानी बिना किसी बाधा के बह जाए, लेकिन पानी बहकर कहां जाता। सड़क पर तो पहले से ही कमर तक पानी भरा था, इसलिए वो सारा लौट कर आ गया।

'सब तरफ अव्यवस्था है। सब जगह समुद्र बना हुआ है। पास ही में स्थित कार्यालय जनक में कर्मचारी गेट से पेड़ पर चढऩे के लिए तैयार हैं। पानी अंदर घुस गया है और भूतल पर कोई काम नहीं किया जा सकता। जलसा में अपेक्षाकृत कम पानी भरा है। उसके सामने का रास्ता स्विमिंग पूल बना हुआ है, लेकिन बेसमेंट सूखा है। जलसा में छत पर कोलतार से सुरक्षा के बाद भी बेड रूम में पानी लीक कर रहा है। मैंने अपने कर्मचारियों को कहा है कि वे बारिश के पानी को बाल्टियों में जमा कर लें, ताकि अगर बिजली चली जाए और पंप न चलें तो पानी का उपयोग किया जा सके।'

बिग बी की परेशानी जायज है। मुम्बई की जालिम बरसात जब बरसती है तो हर तरफ पानी-पानी कर देती है। मुम्बईकरों की आंखों में पानी आ जाता है। जाहिर है, जब पानी बिग बी के घर में घुस गया, तो परेशान होने की बात ही थी। अपने सामान के खराब होने, दफ्तर में पानी घुसने और छत टपकने पर भला कौन विचलित नहीं हो जाएगा? मगर क्या महानायक ने मुम्बई के उन लाखों आम लोगों की कोई फिक्र की, जो उनकी फिल्में देखने के लिए थियेटरों में उमड़ पड़ते हैं? ये लोग बारिश के कारण रास्तों में अटक गए। घंटों अटके रहे। कुछ अपने दफ्तर नहीं पहुंच पाए। दफ्तर पहुंचे, तो घर नहीं पहुंच पाए। काफी लोग घरों में पानी भरने पर सिर पर सामान उठाये घंटों खड़े रहे। कुछ की जमापूंजी पानी में खराब हो गयी। कुल मिलाकर, पानी ने मुम्बईकरों की नाक में दम कर दिया। पर महानायक को सिर्फ अपनी परेशानी दिखी। काश, उन्होंने सिस्टम की विफलता पर भी कुछ कहा होता! काश अपने ब्लॉग से उन्होंने आम आदमी की परेशानी दूर करने के लिए आवाज उठायी होती!

पर वे ऐसा नहीं करेंगे। महलों में रहने वालों को झोपडिय़ां नहीं दिखतीं। हालांकि अपनी व्यथा लेकर बिग बी ब्लॉग पर फिर भी आते रहेंगे!

(भुवेन्द्र त्यागी नवभारत टाइम्स, मुम्बई में मुख्य उप संपादक हैं। यह लेख उनके ब्लॉग http://haalaanki.blogspot.com पर भी पढ़ा जा सकता है। उनसे संपर्क करने के लिए bhuvtyagi@yahoo.com का सहारा लिया जा सकता है।)

10.7.09

पत्रकारों का स्टिंग करा रही है मायावती सरकार

डीएनए, लखनऊ में प्रथम पेज पर प्रकाशित रिपोर्ट

15.6.09

चुनाव में खबरें बिकीं : प्रभाष जोशी

प्रभात खबर, पटना में प्रकाशित खबर (पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें)
आज, पटना में प्रकाशित खबर (पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें)
राष्ट्रीय सहारा, पटना में प्रकाशित खबर (पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें)

12.6.09

एक पत्रकार का सुसाइड नोट

एक पत्रकार पुलिस, नेता और अपराधियों से इतना तंग आ जाता है कि उसे शर्मिंदगी के मारे आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ता है। युवा पत्रकार संवेदनशील था। उसकी चमड़ी मोटी नहीं थी। उसे दुनिया के दंद-फंद नहीं आते थे। वह तो केवल मेहनत, ईमानदारी, सच्चाई और साहस जानता था। उसे इसका 'फल' मिला। झूठे मामलों में उसे पिटवाया गया। उसे प्रताड़ित किया गया। इस युवा पत्रकार के पिता भी पत्रकार हैं। बेटे को लगा कि इस लोकतंत्र में कहीं से कोई न्याय नहीं मिलने वाला है तो उसने न्याय पाने के लिए खुद को दांव पर लगा दिया। मरने से पहले जो सुसाइड नोट लिखा, उसमें उसने दोषियों के नाम साफ-साफ लिख डाले थे। इस सुसाइड नोट पर क्लिक कर आप इसे बड़ा कर पूरा पढ़ सकते हैं।
क्या हम लोग वाकई अब उस असभ्यता की ओर बढ़ चले हैं जहां ईमानदारी, सच्चाई और साहस के साथ जीने का मतलब होता है हत्या या आत्महत्या? सोचने और फिर सड़क पर उतरने का वक्त है यह दोस्तों वरना हमारी पीढ़ियां हम लोगों को माफ नहीं करेंगी। वे कहेंगी कि तुम लोगों ने ऐसा समाज हमारे लिए छोड़ा जिसमें सच की कोई साख ही नहीं थी......।


संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

  1. उत्पीड़न से परेशान युवा पत्रकार ने जान दी
  2. मैं सन्नी खन्ना मरने से पहले ...

13.5.09

नरोत्तम ने लगाए वीओआई पर आरोप


ग्वालियर के अखबारों में आज नरोत्तम बनाम वीओआई का मुद्दा छाया रहा

4.5.09

हिंदी टीवी जर्नलिस्ट, फतवेबाजी और खुशवंत सिंह

अतुल अग्रवाल टीवी जर्नलिस्ट हैं। इन दिनों वायस आफ इंडिया में हैं। कई प्रदेशों के हेड होने के साथ-साथ एंकर भी हैं। जोरदार तरीके से लिखते और बोलते हैं। उनकी लेखनी और वाणी कई बार उत्तेजक और आक्रामक हो जाती है। उत्तेजना और आक्रामकता तो ठीक है पर जब यह किसी अपढ़ या धार्मिक उग्रवादी या फासिस्ट या उग्र राष्ट्रवादी के सोचने-समझने के तौर-तरीकों की तर्ज पर उत्प्रेरित-संचालित होने लगती है तो फिर लोच, समन्वय, संयम, सदभाव, सह-अस्तित्व, सहिष्णुता, विभिन्नता, अनेकता जैसे भारतीय दर्शन के मूल और मौलिक सिद्धांतों का खात्मा कर देती है। बात यहां किसी एक अतुल अग्रवाल की नहीं बल्कि हिंदी टीवी न्यूज जर्नलिज्म में कायम फतवेबाजी के ट्रेंड की हो रही है। टीवी की बाडी लैंग्वेज और वायस लैंग्वेज को जूनियर टीवी जर्नलिस्ट अपने सीनियरों से ही देखते-सीखते हैं। इस लैंग्वेज का एक फंडा है।

हर चीज में टीआरपी ढूंढो और टीआरपी लायक चीज मिलते ही उस पर खेल जाओ। उस खेलने से देश, समाज, संस्कृति के नफे-नुकसान की परवाह बिलकुल मत करो। ये फतवेबाजी अतीत में कई चैनलों पर कई मुद्दों को लेकर देखने को मिली। आरुषि हत्याकांड और उमा खुराना प्रकरण गवाह हैं कि किस तरह टीवी जर्नलिस्टों ने फतवे जारी कर नानसेंस क्रिएट किया। अतुल ने आजकल एक जोरदार मुद्दा तलाशा हुआ है। वो मुद्दा हैं खुशवंत सिंह। खुशवंत सिंह पर जोरदार तरीके से हमलावर होकर अतुल न सिर्फ अपने टीवी चैनल को खेलने लायक एक खबर दे चुके हैं बल्कि खुद एक अच्छे खिलाड़ी की भांति मुंह और कलम दोनों से टीवी और वेब मीडिया माध्यमों के जरिए जोरदार बैटिंग करते हुए आलराउंडर प्लेयर बनने की ओर बढ़ चले हैं। खुशवंत सिंह को भारतीय समाज, संस्कृति, सभ्यता का सबसे बड़ा खलनायक साबित करने की जिद में अतुल अग्रवाल टीवी जर्नलिज्म के दायरे, सोच व संवेदना की सीमा को भी जाहिर करते हैं। अतुल ने वही काम किया है जो एक ''पापुलिस्ट फंडामेंटलिस्ट पोलिटिकल पार्टी'' करती है, जो अफगानिस्तान या पाकिस्तान या भारत में चरमपंथी धार्मिक संगठन करते हैं। खुशवंत सिंह के कहे को, जो एक निजी विचार है, एक सीरियस बहस की शुरुआत है, अतुल अग्रवाल ने यूं लपका और शुरू कर दी दनादन बैटिंग।

अब जब बैटिंग शुरू कर ही दी तो फिर पीछे हटने का सवाल कहां। अतुल ने खुशवंत के लिखे को इस बार भी पकड़ लिया और उन्हें लगे लतियाने, शब्दों और कलम के जरिए। मतलब, इस मामले को ब्रेक करने, बढ़ाने और लीड लेने का श्रेय सिर्फ अतुल अग्रवाल और उनके चैनल वीओआई को दिया जा सकता है। लेकिन रोना तो इसी बात का है कि ज्यादातर टीवी जर्नलिस्ट अपने चैनल और खुद की टीआरपी के अलावा कुछ भी सोचना, पढ़ना, लिखना, बूझना नहीं चाहते। आखिर क्या मजबूरी है कि अतुल अग्रवाल को प्रख्यात पत्रकार, साहित्यकार, स्तंभकार और चिंतक खुशवंत सिंह के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल करना पड़ा- ''सेक्सुअल टेररिस्ट'', ''ठरकी'', ''पापी'', ''लंपट'', ''धूर्त इंसान''। सिर्फ इसलिए ताकि अतुल और उनके चैनल की टीआरपी बेहतर बन सके? खुशवंत सिंह को अतुल अग्रवाल और उनका टीवी न्यूज चैनल भले ही 'बूढ़ा, लाचार और रिएक्ट न करने वाला' समझकर मुंह और कलम के जरिए पीट-पीट कर बेदम करते हुए अलगाव में डाल दे लेकिन इतना जान लीजिए, खुशवंत सिंह बौद्धिकता, अनुभव और चिंतन के संगम से समझ की जिस ऊंचाई पर आज हैं, वहां कोई संत ही पहुंच सकता है।

संत का मतलब सिर्फ यही नहीं होता कि वह मुंह से राम-राम या फिर अल्ला हो अकबर निकाले। संत का मतलब वह विद्वता होती है जो समकालीन समाज के उन अदृश्य कोनों की पड़ताल करने की समझ रखती है जिस पर आमतौर पर हम सभी प्रकृतिवादी या ईश्वरवादी या यथास्थितिवादी होकर हाथ जोड़ लेते हैं। कभी रजनीश ने जब सेक्स को पूजा, मंदिर और ध्यान से जोड़ा था तो उसको लेकर यथास्थितिवादियों ने कितना बवाल किया था। सेक्स को लेकर फ्रायड के जो विश्लेषण हैं, सेक्स को लेकर हमारे देश में जो कामशास्त्र है, उस पर बहस चलाने की किसी में हिम्मत है? अगर खुशवंत सिंह जो सोचते हैं, उसे लिखने का साहस करते हैं तो बजाय उस चिंतक की बातों को समझने की कोशिश करने के, हम मीडिया के लोग तुरंत फतवा जारी करते हुए उसे कुंठित, फ्रस्टेट और न जाने क्या क्या कहने लगते हैं।

खासकर हिंदी मीडिया के जर्नलिस्टों की जो बौद्धिक दिक्कत है, उससे यह समस्या और विकट रूप लेने लगती है। खुशवंत सिंह अगर कहते हैं कि उन्हें कोई कितनी भी गंदी गाली दे दे, उन पर असर नहीं होता तो यह वाकई चरम सिद्धत्व की अवस्था है जो अपने यहां भी अतीत के ग्रंथों में देखने को मिल जाती है। अगर शरीर और आत्मा के फर्क को ध्यान से महसूस कर लें, मनुष्य और मनुष्यता के गहन गूढ़ रहस्यों को समझ लें तो आप वाकई उस स्थिति में पहुंच जाते हैं जहां दूसरों के कुछ बोलने का आप पर असर नहीं पड़ सकता। ध्वनियां और क्रियाएं उन पर असर करती हैं जो ध्वनियों और क्रियाओं के भरोसे जीते हैं। ध्यवनियां और क्रियाएं साध्य नहीं हैं। ये साधन हैं। इस बारीक फर्क को समझना बहुत मुश्किल होता है। चिंतन की उस चरम अवस्था में जब कोई क्रिया-प्रतिक्रिया आपके आंतरिक सुख, दर्शन और सोच को प्रभावित न कर पाए, उसी को तो हम मोक्ष कहते हैं।

वो किस्सा है ना- संत गुरु नानक अपने शिष्यों के साथ एक गांव में पहुंचे। उस गांव के लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें परेशान किया। संत गुरु नानक वहां से जब निकलने लगे तो गांववालों को आर्शीवाद दिया कि तुम लोग यहीं बने रहो। अगले गांव में वे पहुंचे तो उस गांव के लोग काफी सुलझे हुए और वैचारिक लोग थे। इन गांववालों के धर्म, दर्शन, अध्यात्म, जिंदगी आदि को लेकर ढेर सारी जिज्ञासाएं प्रकट की और उस पर बहस किया। इस गांव में संत गुरु नानक और उनके शिष्यों की खूब आवभगत हुई। यहां से जब संत गुरु नानक अपने शिष्यों के साथ निकलने लगे तो गांव वालों को आशीर्वाद दिया कि तुम लोग खूब फलो-फूलो और चारों तरफ फैल जाओ। दो गांवो में दो अलग-अलग आशीर्वाद देने पर शिष्यों ने संत गुरु नानक से अपनी जिज्ञासा प्रकट की तो संत ने कहा कि जिस गांव में बुरे विचार हैं, उसे उसी गांव तक सीमित रहना चाहिए, इसलिए वहां मैंने कहा कि तुम लोग यहीं बने रहो। जिस गांव में अच्छे विचार हैं, उन विचारों को सारे जहां में फैलना चाहिए इसलिए वहां कहा कि खूब फलो-फूलो और चारो ओर फैल जाओ। इस कहानी का सार यही है कि जो संत होता है वो अच्छी चीजों और अच्छे विचार की तरफ ही ध्यान देता है, किसी के कहने और करने पर रिएक्ट नहीं होता।

संभव है, खुशवंत सिंह ने जो कहा है वह बहुत लोगों को पसंद नहीं आए लेकिन उन्होंने अपनी बात कहते हुए शुरू में ही स्पष्ट कर दिया है कि यह उनकी थ्योरी है जिससे लोग सहमत न हों। खुशवंत ने अपने पहले स्तंभ में जो लिखा है और जिस पर विवाद शुरू हुआ है, वो लाइनें इस तरह हैं- '' इस तरह के बर्ताव के लिए शायद कोई मेरी थ्योरी न माने। मेरा मानना है कि ये सब सेक्स से जुड़ा है। उसे लेकर जो कुंठाएं होती हैं, उससे सब बदल जाता है। अगर इन देवियों ने सहज जिंदगी जी होती, तो उनका जहर कहीं और से निकल गया होता। अपनी कुंठाओं से निकलने में सेक्स से बेहतर कुछ नहीं है''। इन पंक्तियों में लेखक ने साफ-साफ लिखा है कि ये उनके निजी विचार हैं। उनका मानना है कि अपनी कुंठाओं से निकलने में सेक्स से बेहतर कुछ नहीं है। अगर खुशवंत ऐसा मानते हैं तो इसके पीछे उनकी अपनी जिंदगी का अनुभव, पढ़ाई-लिखाई और चिंतन है। हर कोई जो कुछ मानता है वह उसके अपने हालात, चिंतन, अध्ययन का नतीजा होता है।

जरूरी नहीं कि आप जो मानें उसे हम भी सही मानें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारे आपके विचार नहीं मिलते तो हम उग्रता का झंडा उठाकर दूसरे को ढेर सारी गालियों और उपाधियों से नवाज दें। खुशवंत का कहा हुआ विवादित हो सकता है और उसका जवाब उनकी बात को बहस के जरिए, शोध के जरिए ही दिया जाना चाहिए लेकिन हम जब किसी की बात को सिरे से खारिज कर देते हैं तो हम कहीं न कहीं वैज्ञानिक व तार्किक चिंतन पद्धति को नकारने लगते हैं जिसके बल पर आज देश व दुनिया का विकास यहां तक पहुंचा है।

इस पूरे मामले को जानने के लिए आपको इन लिंक पर क्लिक करना पड़ेगा-

खुशवंत का स्तंभ (एक)

अतुल की प्रतिक्रिया (एक)

खुशवंत का स्तंभ (दो)

अतुल की प्रतिक्रिया (दो)


अगर इस मुद्दे पर आप कुछ कहना चाहते हैं तो आपके विचार को प्रकाशित किया जाएगा। अपनी तस्वीर और परिचय के साथ अपने विचार को bhadas4media@gmail.com This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it पर मेल कर दें।

भड़ास4मीडिया डाट काम से साभार

1.5.09

दैनिक हिंदुस्तान को कोर्ट में घसीटने की तैयारी

(1) पढ़ने के लिए उपर दस्तावेज पर क्लिक करें
------------------------------
(2) पढ़ने के लिए उपर दस्तावेज पर क्लिक करें
------------------------------
(3) पढ़ने के लिए उपर दस्तावेज पर क्लिक करें
------------------------------
(4) पढ़ने के लिए उपर दस्तावेज पर क्लिक करें
------------------------------
(5) पढ़ने के लिए उपर दस्तावेज पर क्लिक करें
------------------------------
(6) पढ़ने के लिए उपर दस्तावेज पर क्लिक करें
------------------------------

2.4.09

खबरें न प्रकाशित करने देने की अर्जी कोर्ट में खारिज

एचटी मीडिया बनाम भड़ास4मीडिया : सुनवाई की अगली तारीख 24 जुलाई

शैलबाला-प्रमोद जोशी प्रकरण से संबंधित खबरें भारत के नंबर वन मीडिया न्यूज पोर्टल भड़ास4मीडिया पर पब्लिश किए जाने के खिलाफ एचटी मीडिया और प्रमोद जोशी द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में दायर केस की पहली सुनवाई आज हुई। वादी एचटी मीडिया और प्रमोद जोशी की तरफ से दायर केस में भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह और तीन अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है। हाईकोर्ट में दर्ज इस केस संख्या सीएस (ओएस) 332/2009 की सुनवाई हाईकोर्ट के कोर्ट नंबर 24 में विद्वान न्यायाधीश अनिल कुमार ने की।

इस दौरान एचटी मीडिया और प्रमोद जोशी की तरफ से हाजिर हुए वकील ने केस निपटारे तक भड़ास4मीडिया पर एचटी मीडिया और इससे जुड़े लोगों से संबंधित खबरें प्रकाशित न करने देने का आदेश पारित करने का अनुरोध कोर्ट से किया। इस बाबत एचटी मीडिया और अन्य की तरफ से कोर्ट में अर्जी भी दी गई थी। कोर्ट ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया। प्रतिवादियों की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील निलॉय दासगुप्ता ने कोर्ट को जानकारी दी कि कुछ प्रतिवादियों ने नोटिस 29 मार्च को रिसीव किया है और एक प्रतिवादी के पास अभी तक नोटिस सर्व नहीं हुआ है। इस पर कोर्ट ने वादी एचटी मीडिया और प्रमोद जोशी के वकील को सभी प्रतिवादियों को नोटिस समेत सभी जरूरी दस्तावेज मुहैया कराने के आदेश दिए। प्रतिवादियों को अगले चार हफ्तों में जवाब दाखिल करने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई की तारीख 24 जुलाई तय की गई है। प्रतिवादियों के वकील निलॉय दासगुप्ता ने बाद में बताया कि एचटी मीडिया और प्रमोद जोशी की तरफ से जो केस दायर किया गया है, उससे संबंधित जो नोटिस प्रतिवादियों के पास भेजा गया है, उसमें कई चीजें मिसिंग हैं। उदाहरण के तौर पर नोटिस के पेज नंबर 117 पर जिस कांपैक्ट डिस्क के होने का उल्लेख किया गया है, वो नदारद है। साथ ही सभी प्रतिवादियों को अभी तक नोटिस सर्व नहीं हुआ है। ऐसे में कोर्ट ने वादियों के वकील को सभी दस्तावेज व कागजात प्रतिवादियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वेबसाइट पर वादियों से संबंधित कंटेंट पब्लिश न करने को लेकर जो अनुरोध कोर्ट से किया गया, उसे नामंजूर कर दिया गया।

इस खबर से संबंधित तस्वीर और वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-- भड़ास बनाम एचटी

21.3.09

भड़ास4मीडिया पर हुआ पहला मुकदमा

प्रमोद जोशी ने शैलबाला समेत चार पर किया मुकदमा

दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली के वरिष्ठ स्थानीय संपादक प्रमोद जोशी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार शैलबाला से दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में नया मोड़ तब आ गया जब एचटी मीडिया और प्रमोद जोशी ने संयुक्त रूप से दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया। सूत्रों के अनुसार शैलबाला के अलावा जिन तीन लोगों को कोर्ट में आरोपी बनाया गया है, उनके नाम हैं- यशवंत सिंह (भड़ास4मीडिया), राजीव रंजन नाग (वरिष्ठ पत्रकार) और अनिल तिवारी (पूर्व एचटी कर्मी)। बताया जाता है कि मानहानि के एवज में एचटी ग्रुप और प्रमोद जोशी ने लाखों रुपये की मांग की है। भड़ास4मीडिया प्रतिनिधि ने प्रमोद जोशी से जब मुकदमे के बाबत फोन पर बात की तो उन्होंने शैलबाला, यशवंत, राजीव और अनिल पर मुकदमा किए जाने की बात को कुबूल किया और इसे संस्थान की रूटीन कार्यवाही का हिस्सा करार दिया।

एक संपादक द्वारा छंटनी के शिकार अपने मीडियाकर्मियों पर ही मुकदमा किए जाने के सवाल पर प्रमोद जोशी ने कहा कि अगर कोई खुद को पीड़ित महसूस करता है तो उसे कोर्ट जाने का अधिकार है और उन्होंने इसी अधिकार का उपयोग किया है। प्रमोद जोशी ने यह भी कहा कि वे एचटी ग्रुप के कर्मचारी हैं और ग्रुप ने कोर्ट में जाने का अगर फैसला किया है तो उन्हें इसके लिए सहमत होना ही पड़ेगा। श्री जोशी ने कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए उन्हें तरह-तरह से निशाना बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ तमाम तरीकों से दुष्प्रचार किया जा रहा है। इसी के चलते वे बतौर पीड़ित, न्याय पाने के लिए कोर्ट की शरण में गए हैं।

मुकदमा किए जाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पत्रकार शैलबाला बिफर पड़ीं। उन्होंने कहा कि यह मेरे पर अत्याचार है। एक तो 32 साल की नौकरी करने के बाद धक्के देकर और दुर्व्यवहार करके बाहर निकाला गया। दुर्व्यवहार के खिलाफ न्याय पाने के लिए मैं थाने गई पर ऊंचे पद पर बैठे आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बेरोजगारी की इस स्थिति में मुकदमा होना मेरे साथ एक और अन्याय है। मुकदमा लड़ने के लिए कहां से पैसा लाऊंगी? पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के बजाय उल्टे मुकदमों में फंसाकर कोर्ट-कचहरी में घसीटा जा रहा है। नौकरी छीनने और दुर्व्यवहार करने से पेट नहीं भार तो अब बेरोजगार महिला को मुकदमें के जरिए तंग किया जा रहा है। मैं न्याय की लड़ाई लड़ रही हूं और लड़ती रहूंगी। इन धमकियों से डरने वाली नहीं हूं। अगर कोर्ट में घसीटा ही गया है तो कोर्ट में मैं वो सब बताऊंगी जो मेरे साथ किया गया है। मैंने एचटी ग्रुप में 32 साल तक सात संपादकों के अधीन काम किया है। कोई नहीं कह सकता कि मैंने कभी किसी पर कोई आरोप लगाया हो या किसी के साथ कोई गलत व्यवहार किया हो। जब मैंने दुर्व्यवहार किए जाने की रिपोर्ट थाने में लिखाई तो प्रबंधन के लोगों ने थाने में अप्लीकेशन दे दिया कि उन्हें आशंका है कि शैलबाला आरोप लगा सकती हैं। आखिर उन्हें यह सपना कैसे आया? यह सब पैसे और पद के दुरुपयोग का खेल है। वे एक वरिष्ठ पत्रकार होकर यह सब झेल रही हैं तो आम आदमी के साथ क्या होता होगा, इसकी कल्पना भर की जा सकती है। सबसे दुखद यह है कि एक महिला के साथ उसी संस्थान के लोग अत्याचार कर रहे हैं जिस संस्थान के वरिष्ठ पदों पर जानी-मानी महिलाएं बैठी हैं।

वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन नाग का कहना है कि मुकदमें के बारे में मुझे आपसे जानकारी मिल रही है। अगर नोटिस मिलता है तो वे कोर्ट के सामने पक्ष रखेंगे। लीगल फोरम के जरिए इसका सामना करेंगे। अगर दुर्व्यवहार की शिकार एक वरिष्ठ महिला पत्रकार का साथ देना कोई अपराध है तो मैंने ये अपराध किया है। हकीकत का पर्दाफाश अदालत में किया जाएगा। प्रमोद जोशी ने अगर अदालत में जाने का साहस किया है तो उनके इस साहस को मैं सलाम करता हूं। यह एक बड़ी लड़ाई है। प्रतिष्ठान और पद की आड़ में व्यक्तियों को धमकाने की प्रवृत्ति पर रोक लगनी चाहिए। अगर पीड़ित महिला का पक्ष लेना मानहानि है तो इसका जवाब अदालत में दिया जाएगा। हम अदालत का सम्मान करते हैं और अदालत के फैसले का भी सम्मान करेंगे। पर हम ये जानना चाहते हैं कि इस धर्मनिरपेक्ष देश भारत में पैगंबर मोहम्मद की आकृति प्रकाशित करने वाले अभी जेल के पीछे क्यों नहीं गए? किस तरह मामले को रफा-दफा किया गया? सबको पता है कि इस्लाम में पैगंबर मोहम्मद की आकृति प्रकाशित करने से परहेज करने की बात कही गई है। इंडिया सेकुलर कंट्री है लेकिन ये अखबार धर्म का अपमान कर रहे हैं। जो संपादक गांधी को फासिस्ट बताने वाले लेख उसी अखबार में लिख और छाप चुके हैं जो अखबार कभी गांधी का प्रवक्ता हुआ करता था, उऩकी समझ पर तरस आता है। फ्रीडम आफ एक्सप्रेसन की लड़ाई लड़ने वाले अखबार में बैठे लोग अब न्याय की आवाज उठाने वाले लोगों की आवाज बंद करने पर तुले हुए हैं, यह शर्मनाक है। हम जानना चाहते हैं कि प्रमोद जोशी ने अपने पूरे करियर की मानहानि की कीमत क्या लगाई है?

भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह ने इस प्रकरण पर कहा कि अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है लेकिन प्रमोद जोशी जी ने बातचीत में स्वीकारा है कि मुकदमा कर दिया गया है। प्रमोद जी वरिष्ठ पत्रकार और संपादक हैं। उनसे अपेक्षा नहीं थी कि वे पत्रकारों पर ही मुकदमा कर देंगे। संपादक का दूसरा मतलब सहृदय, सरल और सहज भी होता है। संपादकों पर मुकदमें होते आए हैं, ये तो हम लोगों ने सुना है लेकिन संपादक को अपने पत्रकारों पर ही मुकदमा करना पड़ा, यह पहली बार सुन रहा हूं। प्रमोद जी की यह हरकत उनकी सोच और व्यक्तित्व को दर्शाती है। रही बात शैलबाला प्रकरण की, तो इसको लेकर जितनी भी खबरें भड़ास4मीडिया पर प्रकाशित की गईं, उस पर एचटी मीडिया की तरफ से जो भी पक्ष आया, उसे हू-ब-हू और ससम्मान प्रकाशित किया गया। बावजूद इसके, मुकदमा करना नीयत में खोट दर्शाता है। कहीं न कहीं यह मामला वेब जर्नलिस्ट सुशील कुमार सिंह के मामले जैसा है जिसमें उन्हें अपनी वेबसाइट पर एचटी ग्रुप के बारे में एक खबर लिखने पर पुलिस का सामना करना पड़ा था और आज तक वे परेशान हैं। सुशील जी के प्रकरण के वक्त देश भर के पत्रकारों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद किया था लेकिन लगता है एचटी ग्रुप ने सबक नहीं लिया। ऐसा प्रतीत होता है जैसे कुछ लोग एचटी ग्रुप की छवि खराब करने पर आमादा हैं। तभी वे बार-बार अपने गलत कार्यों का खुलासा करने वालों को कोर्ट-कचहरी और पुलिस के जरिए परेशान करने में लग जाते हैं। जहां तक भड़ास4मीडिया की बात है तो यह देश के लाखों पत्रकारों की आवाज उठाने वाला पोर्टल है और यह संभावित है कि प्रबंधन के लोग इसे अपना निशाना बनाएंगे। अभी तक निशाना क्यों नहीं बनाया गया, यही आश्चर्य की बात है।

यशवंत सिंह ने आगे कहा कि भड़ास4मीडिया की टीम देश भर के आम पत्रकारों की शारीरिक, आर्थिक और नैतिक मदद से कोर्ट में पूरी मजबूती से अपना पक्ष रखेगी। अगर जेल जाने की स्थिति आती है तो हम सहर्ष जेल जाएंगे क्योंकि यह मसला लोकतांत्रिक दायरे में अभिव्यक्ति की आजादी का मामला है। अगर एचटी ग्रुप और प्रमोद जोशी के चलते भड़ास4मीडिया का संचालन बंद कराया जाता है तो यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में कारपोरेट मीडिया की दबंगई व मनमानी के गहन भयावह दौर का प्रारंभ होगा। न्यू मीडिया माध्यम (ब्लाग, वेबसाइट, मोबाइल आदि) अभी जब अपने पैर पर खड़ा होने सीख रहे हैं, ऐसे में परंपरागत और स्थापित मीडिया माध्यमों में सर्वोच्च पदों पर बैठे स्वनामधन्य लोगों द्वारा इस तरह का दादा जैसा व्यवहार करना, न सिर्फ अनैतिक और गैर-पेशेवराना है बल्कि लोकतंत्र व मीडिया में आस्था रखने वालों को हताश करने वाला भी है। अभी तो मामला सिर्फ मुकदमें तक है। मुझे आशंका है कि ये लोग अपनी श्रेष्ठता और सर्वोच्चता साबित करने के लिए प्रतिक्रियास्वरूप हम न्यू मीडिया माध्यम के संचालकों को शारीरिक रूप से भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन सच कहने की जिद के चलते हम लोग वो सब कुछ झेलने को तैयार हैं जो हर युग में किसी न किसी सच कहने वाले को झेलना पड़ा है। मुझे पूरा विश्वास है कि देश भर के मीडियाकर्मी इस संकट की घड़ी में भड़ास4मीडिया के साथ खड़े होंगे। यह मुकदमा अगर शुरू होता है तो ऐतिहासिक मुकदमा होगा जिसकी अनुगूंज दूर तक सुनाई देगी।

--------------------------------------------------------
ये हैं वो खबरें जिन पर मुकदमा किए जाने की बात पता चली है-
--------------------------------------------------------
हिंदुस्तान के कई दिग्गज पत्रकारों से लिया गया इस्तीफा
प्रमोद जोशी के खिलाफ थाने पहुंचीं शैलबाला
शैलबाला के थाने जाने की आशंका प्रबंधन को थी!
हां, प्रमोद जोशी ने शैलबाला को धक्का दिया : अनिल
अनिल उस दिन आफिस में थे ही नहीं : एचटी प्रबंधन
--------------------------------------------------------
साभार - भड़ास4मीडिया

19.3.09

जी, भड़ास4मीडिया अंग्रेजी पोर्टलों का भी बाप बना !

हिंदी वाले साथी हैं इस सफलता के सूत्रधार, आपको दिल से प्रणाम

कल तक कहते थे : हिंदी मीडिया की खबरों का नंबर वन पोर्टल. अब कहेंगे : भारतीय मीडिया की खबरों का नंबर वन पोर्टल। लांच होने के दो माह बाद ही हिंदी मीडिया की खबरों का सबसे बड़ा पोर्टल बन गया था भड़ास4मीडिया। अब जबकि पहला हैप्पी बर्थडे मनाने में दो माह बाकी हैं, पूरी विनम्रता से बताना चाहता हूं, भारत में मीडिया की खबरों के किसी भी भाषा के किसी भी पोर्टल से बड़ा हो गया है आपका भड़ास4मीडिया।

खासकर अंग्रेजी के जितने भी पीआर नुमा पोर्टल मीडिया की खबरों के नाम पर चलाए जा रहे हैं, भड़ास4मीडिया उनको भी पछाड़ने में कामयाब हो गया है। ऐसा हम आंकड़ों के आधार पर कह रहे हैं। प्रतिदिन चार लाख हिट्स और पचास हजार पेज व्यू के चलते भड़ास4मीडिया ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भड़ास4मीडिया को जब पिछले साल मई महीने के अंतिम सप्ताह में शुरू किया था, तो मुझे कतई अंदाजा नहीं था कि यह पोर्टल साल पूरा होने से पहले ही देश के सभी, अंग्रेजी के भी, दिग्गज पोर्टलों को मात देकर नंबर वन की कुर्सी पर पहुंच जाएगा।

यह हिंदी भाषा और हिंदी मीडियाकर्मियों के चलते हुआ, यह मैं गर्व से कह सकता हूं। इस उपलब्धि के पीछे सिर्फ और सिर्फ आप हैं। हिंदी की जय हो। हिंदी वालों की जय हो। आपने न सिर्फ सच्ची खबरों, सूचनाओं और जानकारियों को यथाशीघ्र हम तक पहुंचाकर इस पोर्टल को अपडेट व जीवंत बनाए रखने में योगदान दिया बल्कि जब-जब भी हम लोगों को निराशा हुई, धमकियां मिली, अवसादग्रस्त हुए, आपके सपोर्ट-उत्साह के बदौलत फिर ऊर्जावान होकर काम में जुटे। सच कहूं तो भड़ास4मीडिया की ताकत वो आम मीडियाकर्मी ही हैं जो अपने-अपने संस्थानों में तमाम तरह की विसंगतियों के बीच बेहतर करने-रचने की कोशिश करते हैं। मार्केटिंग क्षेत्र के कई गुरुओं ने मुझे बार-बार समझाया कि मीडिया संस्थानों के प्रबंधन के पक्ष में खड़े होइए ताकि आपको उनसे विज्ञापन मिल सके और पोर्टल को प्राफिट ओरिएंटेड बनाया जा सके। लच्छेदार बातें सुनकर कई बार मन मचला लेकिन जब-जब दुविधाग्रस्त हुआ, किसी दूर के मीडियाकर्मी साथी की ऐसी दुखभरी कहानी मेल पर देखता जिसे पढ़ने के बाद अमानवीय और अंधे प्रबंधन से घिन होने लगती। तब 'प्रबंधन और पैसे की ऐसी-तैसी' कहते हुए आम मीडियाकर्मियों के पक्ष में और तगड़े से खड़ा हो जाता।

प्रबंधन का पक्ष देने से गुरेज नहीं है, मीडिया हाउसों की अच्छाइयां प्रकाशित करने से परहेज नहीं है लेकिन आम मीडियाकर्मियों की आवाज न उठाने की कीमत पर प्रबंधन का फेवर भड़ास4मीडिया को कतई नहीं चाहिए, यह बिलकुल साफ-साफ कहना चाहता हूं। एक बात मीडिया के साथियों से भी कहना चाहूंगा। भड़ास4मीडिया से कई बार बहुत ज्यादा अपेक्षाएं कर लेते हैं आप। बिहार के एक टीवी पत्रकार साथी ने मेल के जरिए जानकारी दी कि उनके चैनल का एक ब्यूरो चीफ ज्यादा विज्ञापन दिलाने के चलते दूर बैठे बास का खास हो गया है। इस वरदहस्त के चलते मनमानी पर उतारू है। सबको झिड़कता और डांटता रहता है। केवल एक को बख्शता है और वह बास के साथ केबिन के अंदर कई घंटे बैठी रहती है, दरवाजा बंद करके। उस साथी की जिद थी कि यह खबर मैं हर हाल में प्रकाशित करूं पर यह अनुरोध करना भी नहीं भूले कि उनका नाम किसी रूप में सामने नहीं आना चाहिए। भई, जब महिला पत्रकार ने कोई शिकायत नहीं की, आप अपने नाम से छपवाना नहीं चाहते तो फिर खबर कैसे बनती है यह?

प्रिंट के एक साथी ने लंबी खबर भेजी कि उनके स्थानीय संपादक जी अपने केबिन में दिन भर पूजा करते रहते हैं और अंधविश्वास की खबरों को बढ़ावा देते हैं, उनके चलते बहुत सारे लोग परेशान है....आदि-आदि। वे भी जिद करते रहे कि इसे प्रकाशित करिए। अमां यार, क्यों नान न्यूज को न्यूज बनवाते हो। जिंदगी जीने का हर आदमी का अपना तरीका होता है। हर बास से ज्यादातर अधीनस्थ परेशान रहते हैं। क्या इसी आधार पर खबरें बनने लगे? फिर तो आप भी जब बास बनोगे तो ढेर सारे लोग आपसे परेशान रहेंगे। दिक्कत कई बार हमारे-आप के अंदर होती है लेकिन दोष मढ़ने के लिए दूसरे का सिर तलाशते रहते हैं। बास बेचारा सबसे आसान शिकार होता है।

ऐसा नहीं कि बास बदमाश नहीं होते बल्कि कहावत यही है कि बास बदमाशी भी करे तो उसे राइट सर कहिए। भड़ास4मीडिया ने कई बास लोगों को पोल खोली है, लेकिन तथ्यों के साथ, पत्रकारीय पैमाने को अपनाते हुए। एक तरह से कहा जाए तो मीडिया के लिए देश का हर विभाग, संस्थान, तंत्र खबर का पार्ट होता है जिसे उसके रिपोर्टर कवर करते हैं तो भड़ास4मीडिया के रिपोर्टरों के लिए एकमात्र बीट मीडिया है। तो कहीं न कहीं हमारे-आपके बीच में एक चीज साझा है वह है पत्रकारीय कसौटी, पत्रकारीय मर्यादा, पत्रकारीय गरिमा। हम दोनों कोशिश करें इसे ज्यादा से ज्यादा अपनाने की।

भड़ास4मीडिया शुरू करते वक्त मेरे दिमाग में मकसद के रूप में क्रांति करना कतई नहीं था और आज भी नहीं है। थोड़ा सा पीछे ले चलूंगा। दिल्ली में आए मुझे दो साल नहीं हुए हैं लेकिन शुरुआती एक साल में मुझे सौ तरह की परेशानियों और दिक्कतों को झेलना पड़ा। नतीजा हुआ कि अखबार से नौकरी गई। एक मित्र की मेहरबानी से मोबाइल कंपनी में मार्केटिंग के फील्ड में काम करने निकला। मार्केटिंग के गुन सीखने-आजमाने के साथ-साथ भड़ास ब्लाग के जरिए वेब ज्ञान भी सीखता रहा। तो कंटेंट, तकनालजी और मार्केटिंग को मिलाकर भड़ास ब्लाग से आगे की चीज, मीडिया सूचनाओं का एक पोर्टल प्लान किया और तुरत-फुरत एक्जीक्यूट भी कर डाला। 40 हजार रुपये के शुरुआती निवेश से शुरू हुआ भड़ास4मीडिया अब अपने ही आमदनी के बल पर एक अलग छोटे-मोटे आफिस से संचालित हो रहा है, एक टीम काम कर रही है, हम लोगों का दिल्ली में दाल-रोटी का खर्चा निकल जा रहा है, कंप्लीट जाब सैटीसफेक्शन के सुख को इंज्वाय कर रहे हैं। हम भदेस और देहाती टाइप लोगों के लिए दिल्ली की छाती पर पैर धंसाकर इतना सुख पा लेना, मेरे खयाल से ठीक-ठाक हिसाब-किताब है। कहने का आशय ये कि मीडिया की गंदगी साफ करने की मंशा से यह पोर्टल नहीं शुरू किया गया, जैसा की कई आदर्शवादी पत्रकार साथी सोचते-कहते हैं। वैसे, कहने को मैं भी गाल बजा सकता हूं कि यह क्रांति का मंच है, आदर्श पत्रकारिता का प्रहरी है पर मुझे इस तरह की शाब्दिक लफ्फाजियों से हमेशा से चिढ़ रही है। जो सच है उसे साहस के साथ कहना चाहिए। मैं हमेशा यही कहना चाहूंगा कि यह पोर्टल मेरी मजबूरियों की उपज है। या, मेरे प्रयोगधर्मी स्वभाव की देन है। या, मीडिया की अच्छी-बुरी सूचनाओं को समान भाव से सबके सामने रखने की अवचेतन सोच का प्रतिफलन है। या फिर भड़ास ब्लाग से आगे जाकर हिंदी वेब के फील्ड में एक प्रयोग करने की इच्छा का मूर्त रूप है। ...जो भी कह लीजिए।

तो मैं कह रहा था कि भड़ास4मीडिया का मकसद मीडिया में क्रांति करना कतई नहीं रहा है। यह पोर्टल मीडिया के एडिटोरियल सेक्शन से जुड़े लोगों की सूचनाओं, गतिविधियों, जानकारियों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया। हम पत्रकार अफवाहों और कनबतियों के आधार पर अपने प्रोफेशन की सूचनाओं-खबरों को पाने के आदी रहे हैं जिसमें ज्यादातर सूचनाएं झूठी या फिर नमक-मिर्च लगाकर उड़ाई-फैलाई जाती रही हैं। भड़ास4मीडिया ने मीडिया के अंदरखाने चलने वाले खेल-तमाशे के सच-झूठ को ईमानदारी से आप तक पहुंचाने की कोशिश की है। इन खबरों के आने से कई बार स्वनामधन्य मान्यवरों के चेहरे की चमक कम हुई है और इसके चलते वे लोग हम लोगों को तरह-तरह से धमकाने-चेताने को प्रेरित हुए हैं लेकिन हमने किसी के त्वरित गुस्से के कारण रिएक्शन में जाकर कुछ अनाप-शनाप लिखने-करने से परहेज किया। धैर्य के साथ दूसरे पक्ष की बातों को भी सुना गया और उसे ईमानदारी के साथ प्रकाशित भी किया गया।

किसी भी नए उद्यम, उपक्रम, मंच या संगठन को चलाने के लिए आर्थिक मदद बेहद जरूरी होता है। मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं कि जिन लोगों को मैंने अपना समझा था, जो लोग मेरे 14 साल के पत्रकारीय जीवन की घनिष्ठ दोस्ती की उपलब्धि थे, जिनका मैंने हर संभव भला किया, जो मेरे सबसे करीब व खास हुआ करते थे, उन लोगों में से दो तिहाई से ज्यादा ने भड़ास4मीडिया के शुरू होने के बाद मेरी किसी तरह से कोई मदद नहीं की। आर्थिक तो छोड़िए, नैतिक मदद तक देने में कंजूसी बरती। जिन लोगों से जुमा-जुमा दो-चार महीनों का परिचय रहा, नेट के जरिए दोस्ती हुई, भड़ास ब्लाग के जरिए अपनापा हुआ, भड़ास4मीडिया के कारण परिचय हुआ, उन सभी ने मेरी हर तरह से मदद की और ऐसे ही लोगों के चलते भड़ास4मीडिया आज न तो घाटे में है और न ही हम लोग भुखमरी के कगार पर हैं। इन सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद। आप लोगों को भी सबक ले लेना चाहिए। जिसे आप अपना मानते हैं, जरा टेस्ट लेकर देखिए, कहीं किसी लालच से तो आपसे नहीं जुड़े हैं वे जनाब। वो लालच बहुत छोटा भी हो सकता है। इतना छोटा कि आप से रोजाना वे दो घंटे बात कर अपना मूड फ्रेश कर लेते हों, अपनी भड़ास निकाल लेते हों और आप इसलिए झेलते रहते हैं कि मेरे प्रिय हैं। जिंदगी है बाबू। हर रोज कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। हम देहाती तो भोग-भोग के ही सीखते हैं। जितना झेलते हैं, उतना सीखते जाते हैं। बस, गिरने पर हिम्मत न हारिए। उठिए, धूल पोंछिए और फिर जुट जाइए सामने वाले को पटकने में।

भड़ास4मीडिया के लिए देश के कई हिस्सों में मीडियाकर्मी कंटेंट व विज्ञापन के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके जरिए वे भड़ास4मीडिया को मजबूती देने के साथ-साथ अपने लिए भी एक नया विकल्प तैयार कर रहे हैं। इससे लगता है कि भड़ास4मीडिया का सेकेंड फेज शुरू हो गया है, विस्तार का। हमें हर जिले में ऐसे साथी चाहिए। भड़ास4मीडिया पर विज्ञापन देकर कई मैग्जीनों-अखबारों-संस्थानों ने अपनी पहचान, धमक और संपर्क बनाने-बढ़ाने में सफलता हासिल की है। कम पूंजी वाले अखबारों-मैग्जीनों-संस्थानों के लिए भड़ास4मीडिया ने बेहद कम दर पर विज्ञापन प्रकाशित करने की व्यवस्था शुरू की है। देश भर के हजारों छोटे-मझोले मीडिया हाउसों के संचालकों से अपील करना चाहूंगा कि वे भड़ास4मीडिया को अपने मंजिल का हमराही मानें। अपने मीडिया माध्यम की पहचान बढ़ाने व विस्तार करने के लिए भड़ास4मीडिया की मदद लें।

पत्रकार साथियों से कहना चाहूंगा कि सिर्फ नौकरी पर टिके रहने के बजाय अब अपने लिए भी कुछ काम शुरू करने का मन बनाएं। बाटी-चोखा डॉट कॉम से लेकर तंदूरी चिकन का ठेला लगाने तक की योजना मेरे दिमाग में चलती रहती है लेकिन वक्त नहीं मिलता कि और कुछ करूं। काम कोई छोटा और बुरा नहीं होता। हर छोटा काम एक दिन बड़ा बनने की संभावना रखता है। जरूरत केवल साहस, सोच और समझ की होती है। व्यापार (बिजनेस, उद्यम) को नौकरी से हमेशा अच्छा माना गया है। हिंदी पट्टी वालों की नौकरी करते रहने की ट्रेडिशनल सोच को अब बदलने की जरूरत है। बिना एमबीए किए एमबीए वालों से ज्यादा अच्छा बिजनेस करके दिखाने की जरूरत है और यह माद्दा हिंदी वालों में है। मंदी, छंटनी और नो वैकेंसी के इस दौर में जो भी पत्रकार साथी कुछ नया करना चाहेगा, भड़ास4मीडिया उसे हर तरह से मदद करने को तैयार रहा है और रहेगा। अब जबकि भड़ास4मीडिया देश भर के मीडियाकर्मियों के बीच पहुंचने वाला नंबर वन पोर्टल हो गया है, मैं इंतजार कर रहा हूं कुछ ऐसे साथियों का जो भड़ास4मीडिया के भविष्य के साथ अपना भविष्य देख रहे हों और नया रचने (विजन), नया बनाने (तक्नालजी), मुद्रा उपजाने (सेल्स), खबर लिखने (कंटेंट) से लेकर नाजायज के खिलाफ सड़क पर उतर कर जंग लड़ने तक का हर काम सहज भाव से करने को तैयार हों। धरती वीरों से खाली नहीं है, यह मैं हमेशा मानता रहा हूं, जरूरत बस वीरों को तलाश पाने का है।

उम्मीद करता हूं आप सभी मेरे लिखे की गल्तियों को माफ करेंगे और अच्छाइयों को याद रखेंगे। मैं उन सभी लोगों को माफ कर चुका हूं जिन्होंने कभी किसी तरह से मेरा अहित किया है। मैं हमेशा आगे देखता हूं।

मुश्किलें बहुत हैं पर हौसला है, पंख कटे हैं पर जज्बा-जुनूं है।।

हर दिन युद्ध-सा लड़ता-जीता हूं, हर दिन नया सबक सीखता हूं।।

गर न रहे तो भी रहेगी बात, याद रहेंगे कुछ को मेरे जज्बात।।

भई, अभी लिखा है, अपना ही शेर है :) तवज्जो चाहूंगा, yashwant@bhadas4media.com This e-mail address is being protected from spambots, you need JavaScript enabled to view it पर मेल का इंतजार करूंगा।

आभार के साथ

यशवंत

-----------------

(साभार- भड़ास4मीडिया)

इस मौके पर मैं अपने सभी नए-पुराने, पूर्व-वर्तमान भड़ासी साथियों को दिल से याद करना चाहूंगा, आभार जताना चाहूंगा जिनके सहयोग-समर्थन के बदौलत ही भड़ास ब्लाग के बाद भड़ास4मीडिया शुरू कर सका, और आज यह पोर्टल देश के किसी भी मीडिया न्यूज पोर्टल से बड़ा बन चुका है। ...यशवंत

16.3.09

गिल्लो रानी, कहो तो अभी जान दे दूं....उर्फ एक स्ट्रिंगर का दर्द



आप पढ़े-लिखे हैं, विचारवान हैं, लेखक हैं, ईमानदार व सीधे-साधे हैं तो पत्रकारिता की बात छोड़िए, इस दुनिया में जीने में आपका दम निकलेगा। दुखों के दंश से गुजरना होगा। दर्द को दवा मानकर जीना होगा। कुछ यही हाल आशुतोष का है। वे पटना के पत्रकार हैं। मनुष्यों की नगरी में मनुष्यों द्वारा मिला दुख जब बढ़ जाता है तो वो गैर-मनुष्यों के पास चले जाते हैं। उनकी प्रिय गिल्लो रानी न सिर्फ उनका स्वागत करती हैं बल्कि उनके देह पर कूद-फांद कर दुख-दर्द हर लेती हैं। आशुतोष बिहार के एक रीजनल टीवी न्यूज चैनल के पटना आफिस में कई बरस से स्ट्रिंगर हैं। पिछले दिनों उनकी सेकेंड हैंड बाइक आफिस के नीचे से चोरी चली गई। तब आशू झोला टांगकर पैदल ही रिपोर्टिंग पर निकलने लगे।

जितनी खबर चलेगी, उतना पैसा मिलेगा के फंडे पर जीने वाले स्ट्रिंगरों में से एक आशुतोष के लिए पैदल चलना मुश्किल न था पर खबरें वो बहुत कम कवर कर पाते। बाद में उन्हें नजदीक के एसाइनमेंट दिए जाने लगे। ज्यादा पैदल चलने से देह में जो दर्द शुरू होता, उससे निजात पाने के लिए आशुतोष गांधी मैदान के पास स्टेट बैंक के क्षेत्रीय हेडक्वार्टर की बिल्डिंग के बगल के पीपल के पेड़ के नीचे बैठ जाते। पीपल पर रहने वाली गिलहरियां अनजान पथिक को देर से बैठे देख सूंघते-सरकते नीचे आने लगीं। कुछ दिनों तक दूर से चौकन्ने होकर निहारने के बाद अब सरक कर करीब पहुंचने लगीं। शून्य में निगाह गड़ाए आशुतोष की नजर जब इन पर गई तो भावुक हो गए। पुचकारने और पुकारने लगे, आहिस्ते-आहिस्ते, हौले-हौले। गिलहरियां बेजुबान भले थीं पर बेअक्ल नहीं। वैसे भी, मनुष्यों को पहचानने के मामले में ये बड़ी तेज होती हैं। उन्हें पता होता है आदमियों के हरामीपने, सो उन्होंने आशुतोष पर एकदम से यकीं नहीं किया। पास आती गईं, दूरियां सिमटती गई पर फासले कुछ न कुछ बने रहे।

प्यार और मनुष्यता को जीने वाले आशू ने जिद ठान ली इन गिलहरियों के प्यार की परीक्षा में सफल होने की। आशुतोष जब खुद चाय पीते तो गिलहरियों को बिस्कुट के टुकड़े तोड़कर खिलाने लगे। आशुतोष जब आते तो गिल्लो रानी उन्हें देखते ही पूरे कुनबे के साथ उपर से नीचे सरक आतीं और दूर से निहारते हुए इठलातीं, बलखातीं और चंचल-शोख हसीना की माफिक मुस्कातीं। आशू इन्हें जब प्यार से अपने बिस्कुट का टुकड़ा डालते तो वे फटाक से आगे बढ़कर चुग तो लेतीं पर फिर सतर्क अंदाज में पीछे आ जातीं। आखिर वो घड़ी आ ही गई जब आशू-गिल्लो के बीच का फासला मिट गया। अब जब आशू आते तो दो दर्जन से ज्यादा गिलहरियां खुशी के बोल बोलते उनकी देह पर चढ़ने लग जातीं और उन्हें सहलाने-पुचकारने में जुट जातीं।

आसपास के चायवालों के लिए यह दृश्य शुरू में कुछ अनोखा था लेकिन बाद में इन लोगों ने आशुतोष को बेचारा मानकर 'पेड़, गिलहरी, आदमी और प्यार' के इस अजीब दृश्य को रूटीन में शामिल मान लिया। तभी तो पेड़ के पास के चाय वाले दुकानदार कन्हैया राय कहते हैं- ये गिलहरियां उनके न आने पर इंतजार करती हैं और जब देर से आते हैं तो वे गुस्सा दिखाती हैं। बगल के पाने वाले दुकानदार कहते हैं कि हम लोग इन्हें ज्यादा तो नहीं जानते लेकिन इनकी हरकत देखकर लगता है कि ये बेचारे अच्छे आदमी हैं। आशुतोष की इच्छा इन गिलहरियों पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की है पर पास में फूटी कौड़ी नहीं सो ढेर सारे सपनों के बीच ये सपना भी फिलहाल आर्काइव हो चुका है।

इस वक्त ईटीवी, पटना के कंट्रोल रूम में स्क्राल उर्फ टिकर (टीवी स्क्रीन पर नीचे की तरफ खबरों की चलने वाली पट्टी) डेस्क पर कार्यरत आशू का सात महीने से जो अफेयर गिल्लो रानी से चल रहा है, इसके चर्चे दूर-दूर तक होने लगे हैं। आई-नेक्स्ट, पटना में जब गिलहरियों को बिस्कुट खिलाते आशुतोष की तस्वीर प्रकाशित हुई तो आशुतोष चर्चित आदमी हो गए। अब तो दोस्तों के पूछने पर कि कहां जा रहे हो, आशुतोष मुस्करा कर कहते हैं, मेरी दो दर्जन गर्ल फ्रेंड मेरा इंतजार कर रही हैं, चलोगे उनसे मिलने!

आशुतोष ने बिहार के आरा जिले के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है और पटना विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का कोर्स किया हुआ है। वर्ष 2002 से 2004 तक जनसत्ता, हिंदुस्तान और जागरण जैसे अखबारों के लिए लिखते रहे। प्रभाष जोशी को अपना आदर्श मानने वाले आशुतोष वर्ष 2004 में बतौर स्ट्रिंगर ईटीवी में भर्ती हुए और आज भी स्ट्रिंगर बने हुए हैं। आप गिल्लो रानी तक कोई संदेश पहुंचाना चाहते हैं तो 09431813609 या 09905908187 के जरिए आशू के कान में फूंक मार सकते हैं। मेल से उनसे संपर्क ashutosh_etv@rediffmail.com के जरिए किया जा सकता है।

साभार - भड़ास4मीडिया डाट काम

10.3.09

इंदौर की यादें

इंदौर में नमकीन की खरीदारी
इंदौर में पोहे का नाश्ता
पान और पोहे वाले पर एक जमाने में छपी रिपोर्ट
भय्यू जी महाराज की एक मुद्रा
भय्यू जी के यहां मुनव्वर राणा, अजय उपाध्याय, प्रदीप सौरभ और अन्य
राजवाड़ा में लगी महारानी संयोगिता राजे होलकर की तस्वीर

होलकर वंश का प्रतीक और कुल देवता के बारे में जानकारी
राजवाड़े में दी गईं जानकारियों को पढ़ते वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय
अहिल्या बाई होलकर के मायके के बारे में जानकारी
राजवाड़ा के बारे में दी गई जानकारी

दोस्तों, इंदौर की दो दिनी यात्रा मजेदार रही। सचिन बाबू से लेकर कई नए-पुराने पत्रकार मित्रों से मुलाकात हुई जो विभिन्न अखबारों में काम कर रहे हैं। साथ में इंदौर शहर को जानने-समझने का भी मौका मिला। इस यात्रा पर एक रिपोर्ट और अन्य तस्वीरों को आप भड़ास4मीडिया पर देख-पढ़ सकते हैं, क्लिक करें-

इंदौर यात्रा : जहाज, दारू, दिग्गज और विमर्श
'पत्रकारिता महोत्सव' की गूंज दूर तक सुनाई देगी

आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा।
यशवंत सिंह

11.2.09

मुझे सपरिवार इच्छा मृत्यु की इजाजत दो!

कुलदीप द्वारा मौत मांगने के एक साल मार्च महीने में पूरे होंगे। उन्हें अब तक न तो 'मौत' मिली और न जीने लायक छोड़ा गया। भारतीय लोकतंत्र के स्तंभों-खंभों ने उन्हें कोमा-सी स्थिति में रख छोड़ा है। कुलदीप मीडियाकर्मी हैं। इंदौर में हैं। 'नई दुनिया' से जुड़े रहे हैं। प्रबंधन ने कुलदीप से इस्तीफा देने को कहा था। उन्होंने नई नौकरी न ढूंढ पाने की मजबूरी बताई थी। प्रबंधन ने उनका तबादला कर दिया। बीमार पिता को छोड़ दूसरे शहर में नौकरी करने जाने में असमर्थ रहे कुलदीप। सो, कुलदीप ने रहम की गुहार लगाई।

प्रबंधन को किसी गुहार या बीमार से क्या मतलब! थक हार कर कुलदीप ने 30 मार्च 2008 को राष्ट्रपति को पत्र लिखा। सपरिवार इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी। जाहिर है, पत्र लिखने से पहले कुलदीप ने कई महीने ऐसे हालात झेले जिससे उन्हें मृत्यु वरण करने के लिए मंजूरी मांगने को मजबूर होना पड़ा। ये हालात पैदा किए 'नई दुनिया' प्रबंधन ने। राष्ट्रपति को चिट्ठी भेजने से बस इतना हुआ कि एक पुलिस वाला आया और 'क्यों मरना चाहते हो' सवाल का जवाब कुलदीप के मुंह से सुनकर बयान दर्ज कर ले गया। कुलदीप मामले को लेबर कोर्ट में ले गए तो वहां जाने किसके इशारे पर सिर्फ सुनवाई की तारीख दर तारीख तय हो रही है, हो कुछ नहीं रहा है।

कुलदीप ने जिन दिनों राष्ट्रपति को पत्र लिखा, उनके पिता गंभीर रूप से बीमार हुआ करते थे। आर्थिक तंगी से परेशान कुलदीप पिता के इलाज के लिए दर-दर भटके। एक-एक रुपये इकट्ठा किया। बेहतर इलाज कराने की कोशिश की। पर पिता को बचा न सके। पिता गुजर गए। पिता रेवेन्यू डिपार्टमेंट में पटवारी थे। उनकी पेंशन अब कुलदीप की मां को मिलने लगी है। कुलदीप का इकलौता बेटा 12वीं में है। मां को मिलने वाली पेंशन की रकम से कुलदीप समेत चार जनों का खाना-खर्चा चल रहा है। नून-तेल-साबुन खरीदा जा रहा है। बच्चे की फीस भरी जा रही है।

बरस बीत गए पर दुख-दर्द जस के तस हैं। सिस्टम न्याय करने का भरपूर 'प्रयास' करता दिख रहा है पर हो नहीं पा रहा है। न्याय होगा कब, यह नहीं पता। प्रबंधन से जुड़े लोग दिन दूना रात चौगुना तरीके से फल-फूल रहे हैं। भांति भांति के बहानों से जगह-जगह सम्मानित-सुशोभित हो रहे हैं। पर कुलदीप को कौन पूछे? कुलदीप को न तो लटके-झटके आते हैं और न दांव-पेंच। कुलदीप न तो दंदफंदी हैं और न धंधेबाज। कुलदीप न तो बेइमान बन पाए हैं और न रीढ़ निकाल पाए हैं। कुलदीप में वो सारी खामियां हैं जो इन दिनों के सिस्टम को स्वीकार्य नहीं है क्योंकि सिस्टम केवल एक सिद्धांत से चलता है, और वो है- तुम मुझे लाभ दो, मैं तुम्हें लाभान्वित करूंगा।

कुलदीप पहले दैनिक भास्कर, इंदौर में थे। नई दुनिया ने उनके आवेदन पर उन्हें अपने यहां प्रूफ रीडर के बतौर रखा और छह माह में संपादकीय विभाग का हिस्सा बना देने का वादा किया पर वो छह माह दस साल बाद भी नहीं आया। प्रूफ रीडर पद जब अखबारों में खत्म किए जाने लगे तो नई दुनिया प्रबंधन को कुलदीप भी अतिरिक्त खर्चे की तरह आंखों में खटकने लगे। लाभ कमाने में यकीन रखने वाला मीडिया हाउसों का प्रबंधन घाटे का सौदा भला कितनी देर तक बर्दाश्त करता। कुलदीप से पहले तो सीधे कहा गया कि इस्तीफा दो। कुलदीप ने मना किया तो तबादला कर दिया गया। फिर शुरू हुआ कुलदीप के मुश्किलों का दौर जिसे जीते-जीते लगभग दो वर्ष गुजार चुके हैं।

कुल मिलाकर कुलदीप अभी मरे नहीं हैं, यह एक भौतिक सच है लेकिन अंदर से कुलदीप ने खुद को मरते-जीत कितनी बार देख लिया है, ये उनका दिल जानता है। हर दो महीने बाद आने वाले तीज-त्योहार में खुद को गुम-सुम और बेबस पाने वाले कुलदीप को शिकायत किसी से नहीं है। शायद, गरीब के लिए दुखों-शिकायतों-पीड़ाओं की अति ही इनसे मुक्ति का माध्यम है। इसी मुक्ति के सुबकते अवसादी मनोभाव में कुलदीप ने राष्ट्रपति को जो कुछ लिखकर चिट्ठी के रूप में भेज दिया, उसे हम यहां हू-ब-हू प्रकाशित कर रहे हैं, इस अनुरोध के साथ कि कृपया पढ़ने के बाद थोड़ी देर दुखी होकर फिर अपने-अपने काम में लग जाएं क्योंकि मंदी काल में ऐसे ढेरों कुलदीप-सुलदीप-प्रदीप मिलेंगे जिनके घर-परिवार का दीया बड़ी मुश्किल से जल रहा है। आखिर किस-किस को राहत देंगे आप। वैसे भी, राहत आजकल वो पाने को उत्सुक हैं जिनके पेट भरे-फूले हैं। गरीब को राहत देना लोक कल्याणकारी राज्य और इसकी लाडली कंपनियों का फर्ज नहीं रहा। लोक कल्याण का काम भी बाजार के हवाले है। बाजार तो बाजार है। इसे सिर्फ रोबोट चाहिए, नोट कमवाने वाले कुशल, पेशेवर और दक्ष रोबोट चाहिए। किसी संवेदनशील, ईमानदार और विचारवान मनुष्य की कतई जरूरत नहीं!

कुलदीप द्वारा राष्ट्रपति को भेज गए पत्र को पढ़ने के लिए क्लिक करें- मुझे मौत चाहिए

7.2.09

'द हिंदू' अखबार में भड़ास4मीडिया का जिक्र कुछ यूं किया गया

MEDIA MATTERS

Newsroom blues

SEVANTI NINAN

There is a compelling reason for people to visit the Hindi portal bhadas4media.com these days. It faithfully documents with names, the latest news on journalists who have lost their jobs. Three one week, 13 the next, seven the week after. As the media industry faces recession, pink slips for journalists are becoming a grim reality. In a complete change of mood from a year ago when business was booming, people were still hiring, and journalists could hop jobs with alacrity, the most common adjective about the atmosphere in newsrooms these days is “scary”. Because TV channels and publications are shutting down in some cases, and rationalising costs in other cases to survive. Performance is coming under hawk-like scrutiny.

Gathering momentum

A process which began with the Sakaal group of newspapers shutting down the Delhi office of Sakal Times at the end of November is gathering momentum. Most of the 60-odd journalists who lost jobs then are yet to find work. Tehelka’s cover story on job losses countrywide profiles one of the victims of Sakaal’s short-lived expansion. This month, the tabloid Metro Now which was a joint venture of the Hindustan Times and the Times of India shut shop, and the management said it would become a weekly. In the process, more people lost jobs. Since managements don’t confirm numbers it is difficult to put an exact figure on some retrenchments, but Infomedia, which TV 18 took over, has seen departures.

Bennett, Coleman and Co. is constantly rumoured to have sacked a large number of media workers, but its bosses admit to a total of 350 job cuts so far, across the country. Three journalists from Navbharat Times lost their jobs in January. The group’s CEO, Publishing, told a business daily that the print media was going through a rough patch and that this segment of the industry is in need of “right sizing”. Which is perhaps why the wealthiest media company has sacked the largest number so far.

The Hindustan Times and Mint have seen four senior-level prunings including one in Ahmedabad, that includes those whose contracts will not be renewed in months to come. The group’s Hindi paper Hindustan has pruned some 18 to 20 staff in four cities.

Gujarat, which was witnessing a media boom for a while, has had a reality check since. First the Business Standard Gujarati edition closed down resulting in job losses. On January 15 the Economic Times’ Gujarati edition let go of four people, giving them three months’ salary. The same month DNA asked two employees in Baroda to leave, and Divya Bhaskar closed down an edition in Mehsana.

The print media is perhaps feeling the pinch the most. While newsprint prices are falling from the sharp high they reached in middle of last year, they are still higher than they were a year ago. Advertising is dropping fairly sharply. Towards the close of last year the figures from AdEX, the TAM unit that tracks advertising volumes of different media, show that in November and October 2008, print media ad volume dropped sharply by 45 per cent. In November it registered a 20 per cent decline in volume over the same period last year. GroupM, the media arm of the world’s leading communications agency WPP, has projected for 2009 that the average growth rate across media will drop by 50 per cent, registering a growth of 8.9 per cent which is half the growth rate of 16 per cent in 2008.

Different story

In 2007 the growth in advertising was over 20 per cent. No wonder the media industry was on a high. Today the story is different, and publications are raising cover prices while cutting pages.

Where will the sacked journalists go? Upwardly mobile, young and middle level scribes, with extended monthly instalments to pay, face a depressing future. Most expansion is on hold. Some projects such as the Hindi business daily that was to be a collaboration between CNBC TV18 and Dainik Jagran have been called off. Mail Today, the morning tabloid in Delhi from the India Today group was to have a roll out in other cities, but that does not seem to be happening right now. Television, which was growing madly and grabbing journalists from print has slowed down now, and is pruning costs. Hiring is on hold.

The FM Radio industry has not seen media job cuts so far, but is unlikely to see expansion either, in the near future.

Expansion on hold

Despite a growth of 21 per cent in revenue, NDTV’s losses in its third quarter are almost four times what they were in the corresponding quarter of the last financial year. The economising measures undertaken will mean saying goodbye to Metro Nation, the city channel. The company is looking for a buyer for it. The channel has a 100 plus employees.

The only good news is that some expansion is still happening. BCCL recently announced that it was going ahead with launching the business channel ET Now. DNA launched a daily in Bangalore in December. The magazine from the RPG group is slated to go ahead with its launch.

From the employer’s point of view, journalists will now cost less to hire. In an industry where the top rung, particularly in television, had crossed eight figures in their annual take home, a reality check is setting in. Among other measures, some leading media companies (NDTV among them) have asked senior staff if they will voluntarily take a 20 per cent cut in their salary.

द हिंदू से साभार