Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label आभार. Show all posts
Showing posts with label आभार. Show all posts

19.3.09

जी, भड़ास4मीडिया अंग्रेजी पोर्टलों का भी बाप बना !

हिंदी वाले साथी हैं इस सफलता के सूत्रधार, आपको दिल से प्रणाम

कल तक कहते थे : हिंदी मीडिया की खबरों का नंबर वन पोर्टल. अब कहेंगे : भारतीय मीडिया की खबरों का नंबर वन पोर्टल। लांच होने के दो माह बाद ही हिंदी मीडिया की खबरों का सबसे बड़ा पोर्टल बन गया था भड़ास4मीडिया। अब जबकि पहला हैप्पी बर्थडे मनाने में दो माह बाकी हैं, पूरी विनम्रता से बताना चाहता हूं, भारत में मीडिया की खबरों के किसी भी भाषा के किसी भी पोर्टल से बड़ा हो गया है आपका भड़ास4मीडिया।

खासकर अंग्रेजी के जितने भी पीआर नुमा पोर्टल मीडिया की खबरों के नाम पर चलाए जा रहे हैं, भड़ास4मीडिया उनको भी पछाड़ने में कामयाब हो गया है। ऐसा हम आंकड़ों के आधार पर कह रहे हैं। प्रतिदिन चार लाख हिट्स और पचास हजार पेज व्यू के चलते भड़ास4मीडिया ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भड़ास4मीडिया को जब पिछले साल मई महीने के अंतिम सप्ताह में शुरू किया था, तो मुझे कतई अंदाजा नहीं था कि यह पोर्टल साल पूरा होने से पहले ही देश के सभी, अंग्रेजी के भी, दिग्गज पोर्टलों को मात देकर नंबर वन की कुर्सी पर पहुंच जाएगा।

यह हिंदी भाषा और हिंदी मीडियाकर्मियों के चलते हुआ, यह मैं गर्व से कह सकता हूं। इस उपलब्धि के पीछे सिर्फ और सिर्फ आप हैं। हिंदी की जय हो। हिंदी वालों की जय हो। आपने न सिर्फ सच्ची खबरों, सूचनाओं और जानकारियों को यथाशीघ्र हम तक पहुंचाकर इस पोर्टल को अपडेट व जीवंत बनाए रखने में योगदान दिया बल्कि जब-जब भी हम लोगों को निराशा हुई, धमकियां मिली, अवसादग्रस्त हुए, आपके सपोर्ट-उत्साह के बदौलत फिर ऊर्जावान होकर काम में जुटे। सच कहूं तो भड़ास4मीडिया की ताकत वो आम मीडियाकर्मी ही हैं जो अपने-अपने संस्थानों में तमाम तरह की विसंगतियों के बीच बेहतर करने-रचने की कोशिश करते हैं। मार्केटिंग क्षेत्र के कई गुरुओं ने मुझे बार-बार समझाया कि मीडिया संस्थानों के प्रबंधन के पक्ष में खड़े होइए ताकि आपको उनसे विज्ञापन मिल सके और पोर्टल को प्राफिट ओरिएंटेड बनाया जा सके। लच्छेदार बातें सुनकर कई बार मन मचला लेकिन जब-जब दुविधाग्रस्त हुआ, किसी दूर के मीडियाकर्मी साथी की ऐसी दुखभरी कहानी मेल पर देखता जिसे पढ़ने के बाद अमानवीय और अंधे प्रबंधन से घिन होने लगती। तब 'प्रबंधन और पैसे की ऐसी-तैसी' कहते हुए आम मीडियाकर्मियों के पक्ष में और तगड़े से खड़ा हो जाता।

प्रबंधन का पक्ष देने से गुरेज नहीं है, मीडिया हाउसों की अच्छाइयां प्रकाशित करने से परहेज नहीं है लेकिन आम मीडियाकर्मियों की आवाज न उठाने की कीमत पर प्रबंधन का फेवर भड़ास4मीडिया को कतई नहीं चाहिए, यह बिलकुल साफ-साफ कहना चाहता हूं। एक बात मीडिया के साथियों से भी कहना चाहूंगा। भड़ास4मीडिया से कई बार बहुत ज्यादा अपेक्षाएं कर लेते हैं आप। बिहार के एक टीवी पत्रकार साथी ने मेल के जरिए जानकारी दी कि उनके चैनल का एक ब्यूरो चीफ ज्यादा विज्ञापन दिलाने के चलते दूर बैठे बास का खास हो गया है। इस वरदहस्त के चलते मनमानी पर उतारू है। सबको झिड़कता और डांटता रहता है। केवल एक को बख्शता है और वह बास के साथ केबिन के अंदर कई घंटे बैठी रहती है, दरवाजा बंद करके। उस साथी की जिद थी कि यह खबर मैं हर हाल में प्रकाशित करूं पर यह अनुरोध करना भी नहीं भूले कि उनका नाम किसी रूप में सामने नहीं आना चाहिए। भई, जब महिला पत्रकार ने कोई शिकायत नहीं की, आप अपने नाम से छपवाना नहीं चाहते तो फिर खबर कैसे बनती है यह?

प्रिंट के एक साथी ने लंबी खबर भेजी कि उनके स्थानीय संपादक जी अपने केबिन में दिन भर पूजा करते रहते हैं और अंधविश्वास की खबरों को बढ़ावा देते हैं, उनके चलते बहुत सारे लोग परेशान है....आदि-आदि। वे भी जिद करते रहे कि इसे प्रकाशित करिए। अमां यार, क्यों नान न्यूज को न्यूज बनवाते हो। जिंदगी जीने का हर आदमी का अपना तरीका होता है। हर बास से ज्यादातर अधीनस्थ परेशान रहते हैं। क्या इसी आधार पर खबरें बनने लगे? फिर तो आप भी जब बास बनोगे तो ढेर सारे लोग आपसे परेशान रहेंगे। दिक्कत कई बार हमारे-आप के अंदर होती है लेकिन दोष मढ़ने के लिए दूसरे का सिर तलाशते रहते हैं। बास बेचारा सबसे आसान शिकार होता है।

ऐसा नहीं कि बास बदमाश नहीं होते बल्कि कहावत यही है कि बास बदमाशी भी करे तो उसे राइट सर कहिए। भड़ास4मीडिया ने कई बास लोगों को पोल खोली है, लेकिन तथ्यों के साथ, पत्रकारीय पैमाने को अपनाते हुए। एक तरह से कहा जाए तो मीडिया के लिए देश का हर विभाग, संस्थान, तंत्र खबर का पार्ट होता है जिसे उसके रिपोर्टर कवर करते हैं तो भड़ास4मीडिया के रिपोर्टरों के लिए एकमात्र बीट मीडिया है। तो कहीं न कहीं हमारे-आपके बीच में एक चीज साझा है वह है पत्रकारीय कसौटी, पत्रकारीय मर्यादा, पत्रकारीय गरिमा। हम दोनों कोशिश करें इसे ज्यादा से ज्यादा अपनाने की।

भड़ास4मीडिया शुरू करते वक्त मेरे दिमाग में मकसद के रूप में क्रांति करना कतई नहीं था और आज भी नहीं है। थोड़ा सा पीछे ले चलूंगा। दिल्ली में आए मुझे दो साल नहीं हुए हैं लेकिन शुरुआती एक साल में मुझे सौ तरह की परेशानियों और दिक्कतों को झेलना पड़ा। नतीजा हुआ कि अखबार से नौकरी गई। एक मित्र की मेहरबानी से मोबाइल कंपनी में मार्केटिंग के फील्ड में काम करने निकला। मार्केटिंग के गुन सीखने-आजमाने के साथ-साथ भड़ास ब्लाग के जरिए वेब ज्ञान भी सीखता रहा। तो कंटेंट, तकनालजी और मार्केटिंग को मिलाकर भड़ास ब्लाग से आगे की चीज, मीडिया सूचनाओं का एक पोर्टल प्लान किया और तुरत-फुरत एक्जीक्यूट भी कर डाला। 40 हजार रुपये के शुरुआती निवेश से शुरू हुआ भड़ास4मीडिया अब अपने ही आमदनी के बल पर एक अलग छोटे-मोटे आफिस से संचालित हो रहा है, एक टीम काम कर रही है, हम लोगों का दिल्ली में दाल-रोटी का खर्चा निकल जा रहा है, कंप्लीट जाब सैटीसफेक्शन के सुख को इंज्वाय कर रहे हैं। हम भदेस और देहाती टाइप लोगों के लिए दिल्ली की छाती पर पैर धंसाकर इतना सुख पा लेना, मेरे खयाल से ठीक-ठाक हिसाब-किताब है। कहने का आशय ये कि मीडिया की गंदगी साफ करने की मंशा से यह पोर्टल नहीं शुरू किया गया, जैसा की कई आदर्शवादी पत्रकार साथी सोचते-कहते हैं। वैसे, कहने को मैं भी गाल बजा सकता हूं कि यह क्रांति का मंच है, आदर्श पत्रकारिता का प्रहरी है पर मुझे इस तरह की शाब्दिक लफ्फाजियों से हमेशा से चिढ़ रही है। जो सच है उसे साहस के साथ कहना चाहिए। मैं हमेशा यही कहना चाहूंगा कि यह पोर्टल मेरी मजबूरियों की उपज है। या, मेरे प्रयोगधर्मी स्वभाव की देन है। या, मीडिया की अच्छी-बुरी सूचनाओं को समान भाव से सबके सामने रखने की अवचेतन सोच का प्रतिफलन है। या फिर भड़ास ब्लाग से आगे जाकर हिंदी वेब के फील्ड में एक प्रयोग करने की इच्छा का मूर्त रूप है। ...जो भी कह लीजिए।

तो मैं कह रहा था कि भड़ास4मीडिया का मकसद मीडिया में क्रांति करना कतई नहीं रहा है। यह पोर्टल मीडिया के एडिटोरियल सेक्शन से जुड़े लोगों की सूचनाओं, गतिविधियों, जानकारियों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया। हम पत्रकार अफवाहों और कनबतियों के आधार पर अपने प्रोफेशन की सूचनाओं-खबरों को पाने के आदी रहे हैं जिसमें ज्यादातर सूचनाएं झूठी या फिर नमक-मिर्च लगाकर उड़ाई-फैलाई जाती रही हैं। भड़ास4मीडिया ने मीडिया के अंदरखाने चलने वाले खेल-तमाशे के सच-झूठ को ईमानदारी से आप तक पहुंचाने की कोशिश की है। इन खबरों के आने से कई बार स्वनामधन्य मान्यवरों के चेहरे की चमक कम हुई है और इसके चलते वे लोग हम लोगों को तरह-तरह से धमकाने-चेताने को प्रेरित हुए हैं लेकिन हमने किसी के त्वरित गुस्से के कारण रिएक्शन में जाकर कुछ अनाप-शनाप लिखने-करने से परहेज किया। धैर्य के साथ दूसरे पक्ष की बातों को भी सुना गया और उसे ईमानदारी के साथ प्रकाशित भी किया गया।

किसी भी नए उद्यम, उपक्रम, मंच या संगठन को चलाने के लिए आर्थिक मदद बेहद जरूरी होता है। मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं कि जिन लोगों को मैंने अपना समझा था, जो लोग मेरे 14 साल के पत्रकारीय जीवन की घनिष्ठ दोस्ती की उपलब्धि थे, जिनका मैंने हर संभव भला किया, जो मेरे सबसे करीब व खास हुआ करते थे, उन लोगों में से दो तिहाई से ज्यादा ने भड़ास4मीडिया के शुरू होने के बाद मेरी किसी तरह से कोई मदद नहीं की। आर्थिक तो छोड़िए, नैतिक मदद तक देने में कंजूसी बरती। जिन लोगों से जुमा-जुमा दो-चार महीनों का परिचय रहा, नेट के जरिए दोस्ती हुई, भड़ास ब्लाग के जरिए अपनापा हुआ, भड़ास4मीडिया के कारण परिचय हुआ, उन सभी ने मेरी हर तरह से मदद की और ऐसे ही लोगों के चलते भड़ास4मीडिया आज न तो घाटे में है और न ही हम लोग भुखमरी के कगार पर हैं। इन सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद। आप लोगों को भी सबक ले लेना चाहिए। जिसे आप अपना मानते हैं, जरा टेस्ट लेकर देखिए, कहीं किसी लालच से तो आपसे नहीं जुड़े हैं वे जनाब। वो लालच बहुत छोटा भी हो सकता है। इतना छोटा कि आप से रोजाना वे दो घंटे बात कर अपना मूड फ्रेश कर लेते हों, अपनी भड़ास निकाल लेते हों और आप इसलिए झेलते रहते हैं कि मेरे प्रिय हैं। जिंदगी है बाबू। हर रोज कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। हम देहाती तो भोग-भोग के ही सीखते हैं। जितना झेलते हैं, उतना सीखते जाते हैं। बस, गिरने पर हिम्मत न हारिए। उठिए, धूल पोंछिए और फिर जुट जाइए सामने वाले को पटकने में।

भड़ास4मीडिया के लिए देश के कई हिस्सों में मीडियाकर्मी कंटेंट व विज्ञापन के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके जरिए वे भड़ास4मीडिया को मजबूती देने के साथ-साथ अपने लिए भी एक नया विकल्प तैयार कर रहे हैं। इससे लगता है कि भड़ास4मीडिया का सेकेंड फेज शुरू हो गया है, विस्तार का। हमें हर जिले में ऐसे साथी चाहिए। भड़ास4मीडिया पर विज्ञापन देकर कई मैग्जीनों-अखबारों-संस्थानों ने अपनी पहचान, धमक और संपर्क बनाने-बढ़ाने में सफलता हासिल की है। कम पूंजी वाले अखबारों-मैग्जीनों-संस्थानों के लिए भड़ास4मीडिया ने बेहद कम दर पर विज्ञापन प्रकाशित करने की व्यवस्था शुरू की है। देश भर के हजारों छोटे-मझोले मीडिया हाउसों के संचालकों से अपील करना चाहूंगा कि वे भड़ास4मीडिया को अपने मंजिल का हमराही मानें। अपने मीडिया माध्यम की पहचान बढ़ाने व विस्तार करने के लिए भड़ास4मीडिया की मदद लें।

पत्रकार साथियों से कहना चाहूंगा कि सिर्फ नौकरी पर टिके रहने के बजाय अब अपने लिए भी कुछ काम शुरू करने का मन बनाएं। बाटी-चोखा डॉट कॉम से लेकर तंदूरी चिकन का ठेला लगाने तक की योजना मेरे दिमाग में चलती रहती है लेकिन वक्त नहीं मिलता कि और कुछ करूं। काम कोई छोटा और बुरा नहीं होता। हर छोटा काम एक दिन बड़ा बनने की संभावना रखता है। जरूरत केवल साहस, सोच और समझ की होती है। व्यापार (बिजनेस, उद्यम) को नौकरी से हमेशा अच्छा माना गया है। हिंदी पट्टी वालों की नौकरी करते रहने की ट्रेडिशनल सोच को अब बदलने की जरूरत है। बिना एमबीए किए एमबीए वालों से ज्यादा अच्छा बिजनेस करके दिखाने की जरूरत है और यह माद्दा हिंदी वालों में है। मंदी, छंटनी और नो वैकेंसी के इस दौर में जो भी पत्रकार साथी कुछ नया करना चाहेगा, भड़ास4मीडिया उसे हर तरह से मदद करने को तैयार रहा है और रहेगा। अब जबकि भड़ास4मीडिया देश भर के मीडियाकर्मियों के बीच पहुंचने वाला नंबर वन पोर्टल हो गया है, मैं इंतजार कर रहा हूं कुछ ऐसे साथियों का जो भड़ास4मीडिया के भविष्य के साथ अपना भविष्य देख रहे हों और नया रचने (विजन), नया बनाने (तक्नालजी), मुद्रा उपजाने (सेल्स), खबर लिखने (कंटेंट) से लेकर नाजायज के खिलाफ सड़क पर उतर कर जंग लड़ने तक का हर काम सहज भाव से करने को तैयार हों। धरती वीरों से खाली नहीं है, यह मैं हमेशा मानता रहा हूं, जरूरत बस वीरों को तलाश पाने का है।

उम्मीद करता हूं आप सभी मेरे लिखे की गल्तियों को माफ करेंगे और अच्छाइयों को याद रखेंगे। मैं उन सभी लोगों को माफ कर चुका हूं जिन्होंने कभी किसी तरह से मेरा अहित किया है। मैं हमेशा आगे देखता हूं।

मुश्किलें बहुत हैं पर हौसला है, पंख कटे हैं पर जज्बा-जुनूं है।।

हर दिन युद्ध-सा लड़ता-जीता हूं, हर दिन नया सबक सीखता हूं।।

गर न रहे तो भी रहेगी बात, याद रहेंगे कुछ को मेरे जज्बात।।

भई, अभी लिखा है, अपना ही शेर है :) तवज्जो चाहूंगा, yashwant@bhadas4media.com This e-mail address is being protected from spambots, you need JavaScript enabled to view it पर मेल का इंतजार करूंगा।

आभार के साथ

यशवंत

-----------------

(साभार- भड़ास4मीडिया)

इस मौके पर मैं अपने सभी नए-पुराने, पूर्व-वर्तमान भड़ासी साथियों को दिल से याद करना चाहूंगा, आभार जताना चाहूंगा जिनके सहयोग-समर्थन के बदौलत ही भड़ास ब्लाग के बाद भड़ास4मीडिया शुरू कर सका, और आज यह पोर्टल देश के किसी भी मीडिया न्यूज पोर्टल से बड़ा बन चुका है। ...यशवंत

12.1.09

कहीं छत्तीसगढ़ की भड़ास तो कहीं छात्रों की भड़ास....सबको है आर्शीवाद !!!

------------------------------------------------------


1-

cg4bhadas.com has left a new comment on your post "झारखण्ड का मुख्यमंत्री कौन है मम्मी.....??":
यशवंत जी आप से प्रभावित होकर छतीसगढ़ के लोगो की भड़ास जो उन्होंने अपने दिल दिमाग में पाल रखी है उसे निकलने के ऊद्देशय से में ने भी Cg4bhadas.com The All Cg Citizen is जर्नलिस्ट आरम्भा किया है आपके आशीर्वाद की जरूरत है प्रदान कीजियेगा । 2009 के आगमन की हार्दिक शुभकामनायें स्‍वीकार करे...
---------------------

2-

sir me bhi ek student ka hi site chalata ho jisme student apne education soshan k bare me likh te hai sir abhi ham log ko matr 19 din hi hoe hai sir plz aap hamara site ko dekh k feedback de sir ham sab student bhaut khush honge.hamari site hai http://www.pisuindia.com/
Rakesh kumar
Journalist,
PISU President
http://www.pisuindia.com/

nuclearkhabarindian.blogspot.com

---------------------------

sir meri site heck kar lee hai kuch din bad shuru hogi sir ek institute k directer ne mujhe dhamki de aur kaha apni site band kar do warna thik nahi hoga aur sir me ne na kaha to usi rath site heck ho gai .sorry sir aap hamari site nahi dekh pai .sir plz hum sab ki help kare sir

Rakesh kumar , Journalist, PISU President http://www.pisuindia.com/

nuclearkhabarindian.blogspot.com

--------------------------

PARNAAM BHAIYA JE PLZ CHECK MY SITE AUR FEED BACK DE www.pisuindia.com
Rakesh kumar, Journalist, PISU President, http://www.pisuindia.com/

nuclearkhabarindian.blogspot.com


----------------------------------------------------



आजकल हर जगह भड़ास ही भड़ास है। कोई छत्तीसगढ़ के लोगों की भड़ास निकालने के लिए पोर्टल लांच करने में जुटा है तो कोई प्राइवेट इंस्टीट्यूटों पढ़ रहे छात्रों की भड़ास निकालने के लिए वेबसाइट लांच कर चुका है। कोई अपने अंदाज में भड़ास को व्याख्यायित कर भड़ास निकाल और निकलवा रहा है। यह सब भड़ास की बढ़ती लोकप्रियता का सुबूत है। भड़ास एक बड़ा आंदोलन बन चुका है। भड़ास नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। तभी तो हर ओर स्वतःस्फूर्त ढंग से भड़ास शब्द से जुड़े पोर्टल, ब्लागों, वेबसाइटों की शुरुआत होने लगी है। इसी को कहते हैं आंदोलन। हिंदी वेब में भड़ास एक बड़े वेब आंदोलन की ओर बढ़ चुका है। इसके चलते हजारों हिदी वाले न सिर्फ वेब साक्षर बन रहे हैं बल्कि ब्लागिंग और आनलाइन हिंदी लिखने के प्रति भी पहले साक्षर फिर मास्टर बन रहे हैं।


मैं http://www.cg4bhadas.com/ वाले सज्जन को तो नहीं जानता लेकिन उनका कमेंट पढ़ने के बाद उनका पोर्टल देखा जो अभी लांचिंग की प्रक्रिया में है। उन्हें मेरी तरफ से दिल से बधाई और सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।


http://www.pisuindia.com/ वाले राकेश कुमार से मेरी एक बार मुलाकात हो चुकी हैं। बेहद ऊर्जावान नौजवान और जिंदगी में काफी कुछ करने का माद्दा रखने वाले प्रतिभाशाली युवा हैं राकेश। वे प्राइवेट इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उनका भी यही कहना है कि वे भड़ास और भडास4मीडिया से प्रभावित होकर यह पोर्टल शुरू कर रहे हैं। उन्हें हम भड़ासी पूरी तरह से मदद देंगे। राकेश जी, इसी तरह आगे बढ़ो और अपने छात्र साथियों के हक के लिए लड़ो।


आभार के साथ
यशवंत सिंह

8.7.08

शुक्रिया भास्कर, धर्मेंद्र की संवेदना को इंदौर वालों तक पहुंचाने के लिए


भड़ास पर पांच जुलाई को धर्मेंद्र चौहान की प्रकाशित पोस्ट क्या हो गया मेरे इंदूर को दैनिक भास्कर, इंदौर ने भड़ास को क्रेडिट देते हुए प्रथम पेज पर प्रकाशित किया है। आप उपरोक्त तस्वीर पर क्लिक करके पूरा पढ़ सकते हैं। यह पोस्ट धर्मेंद्र ने खुद के शहर इंदौर से दूर रहते हुए इंदौर के हालात पर दुखी होकर लिखा था और इसे भड़ास ने अपने यहां प्रमुखता से स्थान दिया था। दैनिक भास्कर, इंदौर को हम धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इंदौर शहरवासियों को उस शहर से प्यार करने वाले पर दूर बसे एक पत्रकार की भावनाओं से रुबरू कराकर मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया।

जय भड़ास

यशवंत

28.6.08

उसके चेहरे पर आयी मुस्कराहट ने मुझे खुश कर दिया

मुझे लगा की मैं अकेला दुखी हूँ। इसलिए जो मन में आया लिखा पर अब खुश इसलिए हूँ क्यूंकि भड़ास के मध्यम से जिस तरह से लोगों ने करुनाकर को जो हिम्मत दी है उसे शायद ही कोई दे पता डॉक्टर रूपेश ने उससे बात करके उसका सारा दुःख ही दूर कर दिया। मुझसे हर कोई पूछ रहा है की अमित जी आप अकेले नही हैं हम आप की मदद करना चाहते हैं। पर बता दूँ आपका सहयोग और प्यार के जो बोल थे उन्होंने ही मुझे इतना आनंदित कर दिया है की किसी और मदद को मँगाने का दिल भी नही कर रहा है। मैं चाहता हूँ करुनाकर अपने पापा से मिल जाए और मेरी कोई इच्छा नही है। एक बार करुनाकर ने मुझे फ़ोन करके कहा था भैया देखना मैं कितना बड़ा आदमी बन जावूंगा। आपको ज़हाज़ का सफर करवाऊंगा। घुमाने ले चलूँगा। मुझे उसकी वो बात अभी भी नही भूली है। अब जब वो यहाँ तक पहुच गया है तो मैंने भी सोचा क्यूँ ना करुनाकर को ज़हाज़ का सफर करवा दिया जाए। हो सकता है की दो तीन दिन में मैं उसे लखनऊ भेजूं तो वो ज़हाज़ से ही जायेगा। आज यशवंत जी ने मुझे बोला की उसे मैं उनसे बात करके फिर लखनऊ का प्रोग्राम तैयार करूँ तो मुझे बस उनका इंतज़ार है। ओमप्रकाश तिवारी जी, महावीर सेठ जी विशाल शुक्ला जी, भाई शशि कान्त अवस्थी जी और रूपेश जी मुझे आप से सिर्फा एक मदद चाहिए अगर आप किसी को जानते हों तो किसी तरह से करुनाकर के पापा को रिहा करवाने का प्रयास करवा दीजिए। क्योंकि वो अपराधी नही हैं। मुझे लगता है करुनाकर उन्हें बहार देखकर अपनी उम्र में कुछ और दिन जोड़ लेगा। वैसे अब सारी जिम्मेदारी यशवंत भाई ने उठा ली है तो मुझे और कुछ नही कहना है। पर इस तरह से जो आप लोगों का सहयोग मिला उसका एहसान मैं कभी नही चुका सकता। मुझे पता है आप लोगों की मदद से करुनाकर को इतना खुश कर दूंगा की वो अपने अल्पकाल में ही कई सौ जिंदगियां जी लेगा।
धनयबाद
अमित द्विवेदी

20.5.08

मुझे बचाओ वरना मैं महान बन जाऊंगा....संदर्भ- इंडिया न्यूज पर भड़ास

भई, पहली बार टीवी पर खुद को बोलते हुए देखकर दिल प्रसन्न हो गया। लगा जैसे मुझ देहाती को तो मोक्ष मिल गया। इसके पहले मैं पिछले ही महीने जहाज पर पहली बार चढ़ा तो वर्षों से दिल में दबी एक मुराद पूरी हो गई और अब टीवी पर दिखने से तो लगता है कि मेरे अंदर खुद को महान मानने के भाव पैदा होने लगे हैं।

मुझे बचाओ वरना मैं महान बन जाऊंगा और इस महान देश के ढेर सारे महान लोगों के बीच मैं भी महान बनकर महान महान काम करने लगूंगा और आम जनता को बड़े बड़े उपदेश पेलने लगूंगा। मैं आम आदमी ही बनकर रहना चाहता हूं, मैं देहाती बनकर ही जीना चाहता हूं, मैं हिंदी बोलते लिखते हुए ही नौकरी/धंधा/बिजनेस करके रोजी रोटी कमाना चाहता हूं।

इंडिया न्यूज के सभी साथियों को मेरी तरफ से दिली साधुवाद जो मुझ जैसे नीच अधम कामी क्रोधी लोभी कुंठित को ब्लागिंग विषय पर प्रोग्राम में बाइट लेने के लिए चुना वरना महान ब्लागरों और एक से एक महान बुद्धिजीवियों वाले इस देश में मेरी बिसात ही क्या है।
इंडिया न्यूज के भाई अजीत द्विवेदी, विवेक सत्य मित्रम और अभिषेक पाटनी को खासकर धन्यवाद कहना चाहूंगा।

अगर इंडिया न्यूज का कोई साथी इस प्रोग्राम की सीडी या वीडियो फाइल भेज सके तो महती कृपा होगी ताकि उसे भड़ास पर डाला जा सके जिससे जो साथी इस प्रोग्राम को देखने से वंचित रह गए होंगे, वे भी देख सकें।

ब्लागिंग पर इस विशेष कार्यक्रम के लिए इंडिया न्यूज की टीम ने कंटेंट से लेकर विजुअल तक पर निःसंदेह काफी मेहनत की है, तभी इस प्रोग्राम में हर पक्ष को समझाया दिखाया जा सका।

सभी भड़ासी साथियों की तरफ से एक बार फिर आप सभी को बधाई।

जय भड़ास

यशवंत

5.5.08

एक भडासी हूँ (परिचय)

ना किसी के आँख का नूर हूँ, ना किसी के दिल का करार हूँ।
जो किसी के काम ना आ सके वो एक मुश्त गुबार हूँ।

सफलता असफलता के पैमाने मुझपे ना लगाएं क्योँकी दोनों ही मुझे पे फिट नहीं बैठते हैं।

मधुबनी, बिहार जन्मस्थान है. मगर मिथिला के सपूतों में से नहीं हूँ. दिल्ली में एक सोफ्टवेयर कंपनी में अभियंता हूँ. बनना कुछ और चाहता बन कुछ और गया, जीवन की तलाश जारी है क्योँकी भडास ख़तम नहीं हुई है। पता नहीं ये भडास किस पर है, कभी कभी लगता है की खुद पे ही सबसे ज्यादा है।

बेकार निकम्मे के कंधे पे बोझ देने के लिए शुक्रिया। गधे को भी लायक समझा, कोई वादा नहीं कोई शपथ नहीं बस अपने दिल अपने दिमाग और अपनी इमानदारी से समझोता नहीं। दद्दा और रुपेश भाई का शुक्रिया और तमाम भडासी बिरादर का आभार।

जय जय भडास

22.2.08

तनवीर जी की पोस्ट हटाई सृजनगाथा ने

रचनात्मक संस्कारों का अनुसमर्थन
संपादकीय कार्यालयः एफ-3, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, आवासीय कॉलोनी, रायपुर, 492001 ई-मेलः srijangatha@gmail.com

◊अपनी बात◊कविता◊छंद◊ललित निबंध◊कहानी◊लघुकथा◊व्यंग्य◊संस्मरण◊ कथोपकथन◊ भाषांतर◊संस्कार◊ मूल्याँकन◊हस्ताक्षर

◊ पुस्तकायन◊ विचार-वीथी◊प्रसंगवश◊ इनदिनों◊हिंदी-विश्व◊ लोक-आलोक◊व्याकरण◊तकनीक◊बचपन◊शेष-विशेष◊ हलचल◊विशेषांक ◊सृजनधर्मी◊लेखकों से◊ संपादक बनें◊चतुर्दिक्◊पुरातनअंक◊अभिमत◊मुख्यपृष्ठ
विचार-वीथी
क्या साहित्य विफल है ? - अरुण प्रकाश

इलेक्टॉनिक दुनिया में पुस्तकों की नियति - मनोज कुमार श्रीवास्तव

प्रगतिशीलता के नाम पर रिश्तों की तिज़ारत - नासिरा शर्मा

समय, समाज और सरोकार - संजय द्विवेदी

फैसला सुरक्षित है - प्रतिभा सक्सेना

गाँधी का करूण रस - पं. विद्यानिवास मिश्र

क्रोध - प्रो. महावीर शरन जैन

राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का एक कार्यक्रम - राजकिशोर

महान देश महान लोग - अशोक कुमार वशिष्ठ
सामाजिक और आर्थिक अधिकारिता के साथ शांति - प्रो. मुहम्मद युनुस
उत्तर-आधुनिक निहितार्थ - डॉ. प्रभा दीक्षित
क्या भूमिका ज़रूरी है ? - डॉ.दुर्गाप्रसाद अग्रवाल
कौन से डिटरर्जेंट से घुलेगा पुलिस का दाग- अशोक रहाटगांवकर
रोटी और लोकतंत्र- मुरली मनोहर श्रीवास्तव
मृत्यु पर विजय- पुष्करलाल केडिया
आध्यात्म साहित्य की एक विधा है तंत्रः पं.गिरधर शर्मा

प्रजातंत्रः राजनीतिक शत्रुता-पर्याय तथा सीमाएं- सत्यनारायण शर्मा
आपकी प्रतिक्रिया
गुणरहित नाम कितना निरर्थक होता है - होपर

आपकी प्रतिक्रिया
◊अपनी बात◊कविता◊छंद◊ललित निबंध◊कहानी◊लघुकथा◊व्यंग्य◊संस्मरण◊ कथोपकथन◊ भाषांतर◊संस्कार◊ मूल्याँकन◊हस्ताक्षर
◊ पुस्तकायन◊ विचार-वीथी◊प्रसंगवश◊ इनदिनों◊हिंदी-विश्व◊ लोक-आलोक◊व्याकरण◊तकनीक◊बचपन◊शेष-विशेष◊ हलचल◊विशेषांक ◊सृजनधर्मी◊लेखकों से◊ संपादक बनें◊चतुर्दिक्◊पुरातनअंक◊अभिमत◊मुख्यपृष्ठ
जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, संजीव ठाकुर, कामिनी, प्रगति
तकनीकः प्रशांत रथ
आज जय प्रकाश मानस जी का आभार करना ही होगा जो तनवीर जाफरी की पोस्ट वेब से हटा दीं...!!
अशेष आभार
http://www.srijangatha.com/

11.2.08

भड़ास कमाऊ बच्चा बन गया, बाप की आंखें भर आईं

खबर तो आप लोगों की पिछली पोस्ट से ही मिल चुकी होगी लेकिन मैं एक और पोस्ट लिखना चाहूंगा, अपने ब्लागिंग के गुरुओं की खातिर, जिन लोगों ने ब्लागिंग में मेरी काफी मदद दी।

सबसे पहले तो अविनाश जी को, जिन्होंने उन शुरुवाती दिनों में जब ब्लाग शुरू किया था, तब से लेकर आज तक भड़ास को हमेशा अपना समर्थन देते रहे हैं, हिम्मत बढ़ाया करते हैं, हर मुश्किल दौर में साहस का संचार कराया करते हैं.....दिल से धन्यवाद।

दूसरे रवि रतलामी जी, जो हिंदी ब्लागिंग के आदि गुरु माने जाते हैं, ने हिंदी में आनलाइन टाइप करना सिखाया। मेरे मेल के जवाब उन्होंने हमेशा दिए और हर ब्लागर की मदद को तत्पर रहते हैं, उनको भी दिल से धन्यवाद।

तीसरे अपने शुरुवाती भड़ासी साथी, जो अब किन्हीं कारणों से सक्रिय नहीं है, चाहूंगा कि जब गूगल से डालर वाला चेक आए तो उनके साथ एक पार्टी कर सकूं, और वो हैं विकास मिश्रा और रियाज हाशमी। रियाज भाई तो फिर भी मेंबर हैं भड़ास के, पर पंडीजी ने तो ऐसा मुंह फेरा है कि झांकते तक नहीं। इन दोनों साथियों को दिल से धन्यवाद।

डा. रुपेश श्रीवास्तव, अंकित माथुर, सचिन, विशाल, अरविंद, आलोक, गिरीश बिल्लोरे......बाप रे, कितने नाम लिखने होंगे पूरे ढाई सौ......इन सभी भड़ासियों, साथियों को हृदय से धन्यवाद।

और हां, दिलीप मंडल जी को भी जरूर याद करूंगा जो भड़ास की सेकेंड पारी में तो बिलकुल ही गायब हैं लेकिन पहली बारी में इतनी उम्दा बैटिंग की थी की वो भी भड़ासी नाम से कुख्यात हो गए थे। मेरे खयाल से वो कुख्याति का लेबल धोने के लिए इस वक्त तीर्थयात्रा पर हैं.:), दूसरी पारी में थोड़ी देर से जुड़ेंगे भड़ास से।

अरे नहीं.....ये न समझना कि सबको धन्यवाद देकर हिंदी फिल्मों की माफिक हेलीकाप्टर में डालर का बोर लेकर विलेन फरार होने को तैयार है। ये तो बस दिल से आभार है। आज के दौर में जब लोग सराहना करना भूल गए हैं और कमियां निकालने में तत्पर रहते हैं, जी खोलकर तारीफ करने का मन करना भी एक तरह का भड़ास ही है, जिसे दिल पर मत लीजिएगा।

और भइया...अभी तो चेकवा आया भी नहीं, बस उसके आने की उम्मीद में ही आभार आभार चिल्ला रहा हूं, जब आ जायेगा तो क्या होगा? मेरे खयाल से फिर तो मुंह चूम लेना पड़ेगा सभी का....। हा हा हा हा।