Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

20.5.08

मुझे बचाओ वरना मैं महान बन जाऊंगा....संदर्भ- इंडिया न्यूज पर भड़ास

भई, पहली बार टीवी पर खुद को बोलते हुए देखकर दिल प्रसन्न हो गया। लगा जैसे मुझ देहाती को तो मोक्ष मिल गया। इसके पहले मैं पिछले ही महीने जहाज पर पहली बार चढ़ा तो वर्षों से दिल में दबी एक मुराद पूरी हो गई और अब टीवी पर दिखने से तो लगता है कि मेरे अंदर खुद को महान मानने के भाव पैदा होने लगे हैं।

मुझे बचाओ वरना मैं महान बन जाऊंगा और इस महान देश के ढेर सारे महान लोगों के बीच मैं भी महान बनकर महान महान काम करने लगूंगा और आम जनता को बड़े बड़े उपदेश पेलने लगूंगा। मैं आम आदमी ही बनकर रहना चाहता हूं, मैं देहाती बनकर ही जीना चाहता हूं, मैं हिंदी बोलते लिखते हुए ही नौकरी/धंधा/बिजनेस करके रोजी रोटी कमाना चाहता हूं।

इंडिया न्यूज के सभी साथियों को मेरी तरफ से दिली साधुवाद जो मुझ जैसे नीच अधम कामी क्रोधी लोभी कुंठित को ब्लागिंग विषय पर प्रोग्राम में बाइट लेने के लिए चुना वरना महान ब्लागरों और एक से एक महान बुद्धिजीवियों वाले इस देश में मेरी बिसात ही क्या है।
इंडिया न्यूज के भाई अजीत द्विवेदी, विवेक सत्य मित्रम और अभिषेक पाटनी को खासकर धन्यवाद कहना चाहूंगा।

अगर इंडिया न्यूज का कोई साथी इस प्रोग्राम की सीडी या वीडियो फाइल भेज सके तो महती कृपा होगी ताकि उसे भड़ास पर डाला जा सके जिससे जो साथी इस प्रोग्राम को देखने से वंचित रह गए होंगे, वे भी देख सकें।

ब्लागिंग पर इस विशेष कार्यक्रम के लिए इंडिया न्यूज की टीम ने कंटेंट से लेकर विजुअल तक पर निःसंदेह काफी मेहनत की है, तभी इस प्रोग्राम में हर पक्ष को समझाया दिखाया जा सका।

सभी भड़ासी साथियों की तरफ से एक बार फिर आप सभी को बधाई।

जय भड़ास

यशवंत

10 comments:

आलोक सिंह रघुंवंशी said...

आपको टीवी पर देखते हुए दिल बाग-बाग हो गया। आप महान हैं, हिंदी बोलते हुए भी आप महान बने रह सकते हैं।

डॉ.रूपेश श्रीवास्तव(Dr.Rupesh Shrivastava) said...

अरे यार लोगों कोई तो भड़ास पर उस कार्यक्रम को दिखाओ हम सब लोग उस महानता के कीचड़ में कूदना चाहते हैं। इंडिया न्यूज वाले भाई लोग भी अप्रत्यक्ष रूप से भड़ासी ही प्रतीत हो रहे हैं। चलो महानता से पगला जाते हैं और अपने कपड़े फाड़ कर जोर से चिल्लाते हैं...
जय जय भड़ास

KAMLABHANDARI said...
This comment has been removed by the author.
VARUN ROY said...

क्या यशवंत भाई. आपने तो चीटिंग कर दी. बताया ही नहीं कि इंडिया न्यूज पर आप दिखेंगे. अब जल्दी से कोई इंतजाम कीजीये कि हमलोग भी महान बनने की उस प्रक्रिया को देख सकें.
वरुण राय

Anonymous said...

इंडिया न्यूज़ वालों को हार्दिक बधाई. आप ने हमें महान बनाने का रास्ता बता दिया. दद्दा चलो अब हम भी महान-महान खेलते हैं.

जय जय भडास

KAMLABHANDARI said...

yashwantji bahut -bahut badhai ki aapki muraade jo dil mai dabi thi poori hui . jaha tak baat hai roone ki to mai bhi roti hun 70%bhi rote hai hai .so aap apne ko akela na samjhe line aapke peeche hai.hum sab jaante hai ki sab jhut hai , naatak hai phir bhi rote hai yahi to humari pahchaan hai ki hum insaan hai.

Unknown said...

yashwant jee badhaee

rajendra said...

yashvantji badhai aapko, bhadas or bhadasion ko or tv chenal ko bhi badai.......badai

akshat saxena said...

yashwant ji aapko bhaddhai ki aap t.v. par aaye aur jaisa ki aapne kaha ki pahli baar tv par khud ko bolte hue dekh aapka dil prasann ho gaya umeed karte hai aage bhi aapko aise he bolne ke mauke milte rahenge.
shayad electronic media tabhi bhadhai ka patra ho sakta hai jab wo aap jaise buddijivio ko tv par dikha sake otherwise wo to sirf gaali khane ke liye hi paida hua hai, shayad ye vidambana hai is yug ki hum kisi vyakti ke vichaaro ko nahi samajh sakte ki wo chahta kya hai.
khair ek baar aapko phir se bhadhai well maine wo clip to nahi dekhi but main kosish karunga ki aapka wo footage dekh saku.
pranam bhai.

गोविंद गोयल, श्रीगंगानगर said...

had kar dee india tv ne to
vaise yad ho to pahle hamne un par likha huya dikhaya tha