8.7.08
शुक्रिया भास्कर, धर्मेंद्र की संवेदना को इंदौर वालों तक पहुंचाने के लिए
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
3
comments
Labels: आभार, आलेख, इंदौर, दैनिक भास्कर, धर्मेंद्र चौहान, भड़ास, हालात
6.7.08
और यूं बदला हमारा संडे एडिशन


http://www.newspagedesigner.com/portfolios/portfolio1.php?UserID=14236
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
2
comments
Labels: जयपुर, दैनिक भास्कर, नीलिमा, प्रमोशन, लेआउट, संडे स्पेशल, संस्मरण
31.3.08
दैनिक भास्कर का नई दिल्ली आफिस सील, दिल्ली पुलिस और प्रशासन का निंदनीय कृत्य
----ब्रेकिंग न्यूज----
भड़ास को मिली पुख्ता सूचना के मुताबिक मीडिया हाउस दैनिक भास्कर के नई दिल्ली स्थित गोल मार्केट वाले आफिस को सील कर दिया गया है। यहां कुछ ही दिनों पहले दैनिक भास्कर के दिल्ली संस्करण का कार्यालय नोएडा से शिफ्ट किया गया था। होली से पहले दैनिक भास्कर के दिल्ली संस्करण का आफिस नोएडा में हुआ करता था। गोल मार्केट वाले आफिस में दैनिक भास्कर के नेशनल ब्यूरो की टीम, लोकल ब्यूरो की टीम, फीचर की टीम, मार्केटिंग व मैनेजमेंट की टीम बैठा करती थी।
भास्कर प्रबंधन ने तय किया कि दिल्ली संस्करण के प्रकाशन से जुड़ी पूरी टीम भी गोल मार्केट वाले आफिस में ही शिफ्ट कर दी जाए। इसी के तहत कई महीनों से गोल मार्केट वाले आफिस में निर्माण कार्य चल रहा था। और होली के छुट्टी वाले दिन नोएडा से सारे स्टाफ व सारे सामानों को गोल मार्केट वाले आफिस शिफ्ट कर दिया गया। अभी वहां शिफ्ट हुए कुछ ही दिन हुए थे कि स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। तब किसी तरह मामले को दबाया गया।
बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने रेजीडेंशियल इलाके में व्यावसायिक कार्य न होने के आधार पर दैनिक भास्कर के आफिस को सील कर दिया। इससे परेशान दैनिक भास्कर प्रबंधन ने हर कीमत और हर मुश्किल के बावजूद अखबार प्रकाशित करने की ठानी है। इस मुहिम के तहत अपने सारे स्टाफ को गोल मार्केट आफिस में इकट्ठा होकर गाड़ियों के जरिए पानीपत आफिस पहुंचने को कहा है। फिर से नोएडा में आफिस शिफ्ट किए जाने तक दैनिक भास्कर, दिल्ली संस्करण का प्रकाशन पानीपत से ही हुआ करेगा।
हर हाल में अखबार प्रकाशित किए जाने की चुनौती दैनिक भास्कर के पत्रकारों ने स्वीकार कर ली है। वे कपड़े लत्ते से भरे बैग लेकर दैनिक भास्कर के पानीपत आफिस के लिए कूच कर चुके हैं। भड़ास की तरफ से इन सभी योद्धा पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही दैनिक भास्कर इस मुश्किल से उबरेगा और अखबार का प्रकाशन हर हालत में सुनिश्चित करेगा ताकि अखबार प्रकाशन रोकने का मंसूबा पाले पुलिस व प्रशासन को करारा सबक सिखाया जा सके।
भड़ास का मानना है कि इस मामले में पुलिस और प्रशासन ने जल्दबाजी दिखाई और मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिशों के बजाय अखबार का प्रकाशन बंद करने की साजिश रची। इस सरकारी साजिश का पुरजोर विरोध किया जाना चाहिए। इसी दिल्ली में एक से एक बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक मगरमच्छ न जाने क्या क्या कर रहे हैं पर दिल्ली पुलिस उन पर नजर इसलिए नहीं डालती क्योंकि सत्ता की तेजाबी नजर से उसकी आंख फूट सकती है। उसने इस मामले में इसलिए जल्दबाजी दिखाई ताकि एक बड़े मीडिया हाउस को बदनाम किया जा सके। हम पुलिस और प्रशासन के इस कृत्य की निंदा करते हैं और सभी पत्रकार साथियों से अपील करते हैं कि वो इस साजिश के खिलाफ खुलकर बोलें।
जय भड़ास
यशवंत
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
8
comments
Labels: ऑफिस, दैनिक भास्कर, निंदा, पत्रकार, भड़ास, मीडिया, विरोध
6.3.08
यह भड़ास है या किसी के लेख की चोरी??
भड़ास पर एक भड़ासी साथी देवेंद्र साहू ने कल एक पोस्ट डाला, अपने आलोचकों से अब घृणा करते हैं बालीवुड के सितारे शीर्षक से। जैसा कि भड़ास के हर सदस्य को कोई भी पोस्ट कभी भी डालने की छूट है, सो देवेंद्र साहू जी ने भी ऐसा किया। पर उसके बाद जो टिप्पणियां व प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, वो कोई और कहानी कह रही हैं।
ब्लागर मित्र संजीत त्रिपाठी ने मेल करके मुझे सूचित किया कि ये लेख तो जयप्रकाश चौकसे का है, जो दैनिक भास्कर अखबार में छप चुका है। संजीत जी की चिट्ठी इस प्रकार है.....
यह भड़ास है या किसी के लेख की चोरी
Inbox
Sanjeet to me
show details 12:42 (30 minutes ago)
यशवंत भाई,
भड़ासियों को समझाओ कि किसी के भी मैटर को अपने नाम से न डाला करें, पब्लिक को पता चल ही जाता है और भद्द भड़ास की ही पिटनी है फिर!!!
सो ऐसे भड़ासियों से कहिए कि क्यों भड़ास का नाम खराब करने में लगे हैं।
इन साहब ने दैनिक भास्कर में छपे जयप्रकाश चौकसे के लेख को अपने नाम से ही डाल दिया है।
संजीत
-----------
देवेंद्र साहू की उपरोक्त पोस्ट पर दो टिप्पणियां भी आई हैं, जिनमें एक संजीत जी की है और दूसरी नितिन बागला की। दोनों टिप्पणियां इस तरह हैं...
Nitin Bagla said...
अगर कहीं यह भी लिख दिया होता कि यह लेख जयप्रकाश चौकसे जी का लिखा हुआ तो बहुत अच्छा होता....
भास्कर में प्रकाशित रचना
Sanjeet Tripathi said...
नितिन बागला जी ने सही कहा, मैं भी चौंक गया था क्योंकि कुछ दिन पहले ही दैनिक भास्कर में पढ़ा था इसे और यहां ये साहब इसे अपने नाम से डाले हुए हैं।
क्या यार साहू जी, काहे ऐसे करते हो!!!
----------
उपरोक्त मामला प्रथमदृष्टया रचना चोरी का ही लगता है। फिर भी हम, भड़ासी साथी देवेंद्र साहू से चाहेंगे कि वह अपनी स्थिति भड़ास पर स्पष्ट करें और बतायें कि उन्हें यह रचना इतनी ही अच्छी लगी कि वे सभी भड़ासियों को पढ़ाना चाह रहे थे तो उन्होंने साभार दैनिक भास्कर व लेखक का नाम क्यों नहीं लिखा? बाकी भड़ासी साथी भी अपनी राय दें। हालांकि अगर यह इरादतन की गई गलती न हो तो भी यह चेतावनी दी देवेंद्र जी को दी ही जानी चाहिए कि आगे से ऐसा न करें भइया। दुनिया बहुत जालिम और तीक्ष्ण नजर वाली है। करेंगे पाव भर, भरेंगे किलो भर। मेरे खयाल से देवेंद्र जी की सफाई आने के बाद इस मामले को यहीं खत्म कर देना चाहिए और उम्मीद करना चाहिए कि इस प्रकरण से सबके लेकर कोई भी भड़ासी किसी दूसरे की रचना चुराकर भड़ास पर डालने से बचेगा और अगर डालता भी है तो जिन सज्ज्न ने ओरिजनली लिखा हो और जहां छपा हो, उसे क्रेडिट व सम्मान देकर ही छापें।
मैं निजी तौर पर जयप्रकाश चौकसे जी और दैनिक भास्कर अखबार से क्षमा चाहूंगा कि उनकी रचना को प्रकाशित कर उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया।
जय भड़ास
यशवंत
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
3
comments
Labels: जयप्रकाश चौकसे, देवेंद्र साहू, दैनिक भास्कर, नितिन, भड़ास, रचना चोरी, संजीत


