Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label जयपुर. Show all posts
Showing posts with label जयपुर. Show all posts

6.5.11

रेल अफसरों की कारगुजारी : गन्दा और असुरक्षित पानी!

रेल अफसरों की कारगुजारी : गन्दा और असुरक्षित पानी!

जयपुर, दिल्ली और आगरा कैण्ट के खानपान विभाग से सम्बन्धित रेल कर्मचारियों का साफ शब्दों में कहना है कि रेलवे स्टेशन का मुखिया चोर होगा तो रेलवे स्टेशन पर नकली और
असुरक्षित
पानी तो बिकेगा ही| सूत्रों का कहना है कि इन स्टेशनों पर जब भी किसी अधिकारी को मुखिया के तौर पर नियुक्त किया जाता है तो उसे नियुक्तिकर्ता अधिकारी को कथित तौर पर मौटा सुविधा शुल्क अदा करना पड़ता है| जिसकी वसूली करने के लिये अन्य अनेक तरीकों के साथ-साथ पानी का कारोबार प्रमुख जरिया बन गया है| गर्मी के मौसम में तो स्टेशन प्रभारियों की चांदी हो रही है!

डॉ. पुरुषोत्तम मीणा ‘निरंकुश’

देश की राजधानी नयी दिल्ली सहित देश के हर हिस्से में रेलवे स्टेशनों और तकरीबन सभी मेल-एक्सप्रेस गाड़ियों में रेलवे द्वारा अधिकृत तौर पर बेचे जाने वाने रेल नीर के स्थान पर सरेआम नकली और
असुरक्षित
बोतलबन्द पानी की आपूर्ति और बिक्री की जा रही है| रेलवे अधिकारियों की मिलीभगत से राजधानी, दूरन्तो, शताब्दी जैसी नामी-गिरामी रेल गाड़ियों में भी रेल नीर की बोबलों में पैंकिंग करके नकली पानी पहुंचाया और बेचा जा रहा है| यात्रियों द्वारा शिकायत करने पर या मीडिया द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद कुछ दिनों तक मामला शान्त रहता है और कुछ दिन बाद फिर से सबकुछ यथावत जारी कर दिया जाता है|

रेल नीर की जगह सरेआम से बेचे जा रहे नकली बोतल बन्द पानी को दिल्ली, जयपुर, गाजियाबाद, इलाहबाद, लखनऊ, मुम्बई सहित सभी छोटे बड़े शहरों में पानी को फिल्टर करने वाली छोटी-छोटी मशीनों से साफ करके बोतल में सीलबन्द या पैक किया जाता है और रेलवे स्टेशनों पर बेचने के लिये भेज दिया जाता है| इसके अलावा कुछ लोकल कम्पनियों के घटिया और
असुरक्षित
पानी की भी आपूर्ति की जाती है| लोकल
असुरक्षित
पानी पर मिलने वाले ऊंचे कमीशन की वजह से पानी विक्रेता इसी को बेचना चाहते हैं|
रेलवे अधिकारियों की सहमति से और उनकी सह पर उनके सामने ट्रक के ट्रक पानी के कार्टून रेलवे स्टेशनों पर उतारे और बेचे जा रहे हैं| रेल नीर की तुलना में लोकल पानी की बिक्री से 50 फीसदी से अधिक का मुनाफा होता है, जिसकी वजह से ऊपर से नीचे तक सभी रेल अफसरों की अच्छी तरह से जेबें गर्म होती रहती हैं| यही वजह है कि रेल अधिकारियों द्वारा न तो नकली पानी पर रोक लगायी जाती है और न हीं रेल नीर को बेचने पर जोर दिया जाता है|

यहॉं यह उल्लेखनीय है कि रेल गाड़ियों में यात्रियों के लिये और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिये शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए रेलवे द्वारा रेल नीर का उत्पादन किया जा रहा है| सूत्र बताते हैं कि रेल नीर रेलवे की सरकारी कम्पनी होने के कारण से रेलवे स्टेशन के स्टॉल संचालकों को रेल नीर में केवल 10 फीसदी ही कमीशन मिलता है| दिल्ली के स्टेशनों पर आपूर्ति होने वाले माउण्ट कैलाश का 12 बोतल का एक कार्टून ठेकेदार को 54 रुपए में और आइसलाइंस का एक
कार्टून
52 रुपए में मिलता है| ठेकेदार इसे स्टेशन के अन्दर स्थित आईआरसीटीसी के स्टॉल संचालकों को 70 रुपये में देता है| यानी एक बोतल बन्द पानी की कीमत स्टॉल संचालकों को छह रुपए पड़ती है| वह यात्रियों को पानी का एक बोतल 12 से 15 रुपये में बेचा जाता है| अर्थात् स्टॉल संचालक को इस पर 50 फीसदी से भी अधिक का मुनाफा होता है, जो रेल नीर की अपेक्षा 40 फीसदी अधिक है|
बड़े रेलवे स्टेशनों पर जिस समय गाड़ियों की अधिक भीड़ होती है, अधिकतर उसी वक्त इन बोतलों को खपाया (बेचा) जाता है| यात्री जल्दबाजी में होते हैं, इसलिए उसे रेल नीर की जगह लोकल बोतल में बन्द
असुरक्षित
पानी थमा दिया जाता है| रेल गाड़ियों में भी शुरुआत में तो रेल नीर दिया जाता है, लेकिन बाद में लोकल पानी की आपूर्ति होने लगती है|

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रति दिन सुबह-शाम में चार-चार ट्रक लोकल बोतल बन्द
असुरक्षित
पानी आता है| इसी तरह नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह चार ट्रक और शाम को पांच ट्रक नकली पानी आता है| भारत की राजधानी नयी दिल्ली का सबरबन कहलाने वाले गुलाबी नगर जयपुर के रेलवे स्टेशन के हालात इससे भी खराब हैं| जयपुर में तो पानी की यूज की गयी बोतलों में पैक करके पानी बेचे जाने की शिकायत करते यात्री देखे गये हैं, लेकिन रेल में उनकी न तो कोई सुनने वाला है और न हीं किसी रेल अधिकारी को इसकी परवाह है|

नकली पानी का कारोबार करने वालों का रेलवे स्टेशन प्रबन्धक से लेकर, मण्डल रेलवे रेलवे अधिकारियों और मुख्यालय के रेल अधिकारियों तक सांठ-गांठ है, जिसके चलते किसी प्रकार की औपचारिक चैकिंग होने पर मोबाइल फोन के जरिये नकली पानी विक्रेताओं को पहले ही सतर्क कर दिया जाता है|

नाम नहीं छापने की शर्त पर जयपुर, दिल्ली और आगरा कैण्ट के खानपान विभाग से सम्बन्धित रेल कर्मचारियों का साफ शब्दों में कहना है कि रेलवे स्टेशन का मुखिया चोर होगा तो रेलवे स्टेशन पर नकली और
असुरक्षित
पानी तो बिकेगा ही| सूत्रों का कहना है कि इन स्टेशनों पर जब भी किसी अधिकारी को मुखिया के तौर पर नियुक्त किया जाता है तो उसे नियुक्तिकर्ता अधिकारी को कथित तौर पर मौटा सुविधा शुल्क अदा करना पड़ता है| जिसकी वसूली करने के लिये अन्य अनेक तरीकों के साथ-साथ पानी का कारोबार प्रमुख जरिया बन गया है| गर्मी के मौसम में तो स्टेशन प्रभारियों की चांदी हो रही है!

इसी प्रकार से इस बात को भी सहज ही समझा जा सकता है कि रेलवे के वाणिज्य विभाग के मण्डल से मुख्यालय तक के उच्च अधिकारियों को हिस्सा दिये बिना चलती रेल में और विशेषकर उच्च श्रेणी की रेल गाड़ियों में नकली तथा
असुरक्षित
पानी बेचा जाना असम्भव है| कुछ दिनों पूर्व की बात है कि जयपुर से दिल्ली के लिये यात्रा के दौरान रेलवे के चीफ इंजीनियर ने जब रेल नीर के बजाय रेल में, नकली और
असुरक्षित
पानी बिकते देखा तो वे भी कहे बिना नहीं रह सके कि ‘‘आखिर वाणिज्य विभाग के अफसरों को हो क्या गया है?’’

9.11.09

चित्रों ने खोली ज़ुबान, मर्दों के बारे में क्‍या सोचती हैं औरतें



-- चण्डीदत्त शुक्ल

कौन-सा पुरुष होगा, जो न जानना चाहे कि स्त्रियां उसके बारे में क्या सोचती हैं? ये पता करने का मौक़ा जयपुर में मिला, तो मैं भी छह घंटे सफ़र कर दिल्ली से वहां पहुंच ही गया। मौक़ा था, टूम 10 संस्था की ओर से सात महिला कलाकारों की संयुक्त प्रदर्शनी के आयोजन का। और विषय, द मेल!


मर्द, मरदूद, साथी, प्रेमी, पति, पिता, भाई और शोषक… पुरुष के कितने ही चेहरे देखे हैं स्त्रियों ने। कौन-सी कलाकार के मन में पुरुष की कौन-सी शक्ल बसी है, ये देखने की (परखने की नहीं… क्योंकि उतनी अक्ल मुझमें नहीं है!) लालसा ही वहां तक खींच ले गयी।

जयपुरवालों का बड़ा कल्चरल सेंटर है, जवाहर कला केंद्र। हमेशा की तरह अंदर जाते ही नज़र आये कॉफी हाउस में बैठे कुछ कहते, कुछ सुनते, कुछ खाते-पीते लोग।

सुकृति आर्ट गैलरी में कलाकारों की कृतियां डिस्प्ले की गयी थीं। उदघाटन की रस्म भंवरी देवी ने अदा की। पर ये रस्म अदायगी नहीं थी। पुरुष को समझने की कोशिश करते चित्रों की मुंहदिखाई की रस्म भंवरी से बेहतर कौन निभाता। वैसे भी, उन्होंने पुरुष की सत्ता को जिस क़दर महसूस किया है, शायद ही किसी और ने किया हो पर अफ़सोस… अगले दिन मीडिया ने उनका परिचय कुछ यूं दिया, फ़िल्म बवंडर से चर्चा में आयीं भंवरी…!

इस मौक़े पर चर्चित संस्कृतिकर्मी हरीश करमचंदानी ने 15 साल पुरानी कविता सुनाई, मशाल उसके हाथ में। भंवरी देवी के संघर्ष की शब्द-यात्रा।

एक्जिबिशन में शामिल कलाकारों में से सरन दिल्ली की हैं। वनस्थली से उन्होंने फाइन आटर्स की पढ़ाई की है। उनका पुरुष फूल और कैक्टस के बीच नज़र आता है। कांटे और खुशबू के साथ आदमी का चेहरा। वैसे, लगता है सरन के लिए पुरुष साथी ही है। रोमन शैली का ये मर्द शरीर से तो मज़बूत है पर उसका चेहरा कमनीय है, जैसे चित्रकार बता रही हों… वो बाहर से कठोर है और अंदर से कोमल।

सुनीता एक्टिविस्ट हैं… स्त्री विमर्श के व्यावहारिक और ज़रूरी पक्ष की लड़ाई लड़ती रही हैं। वो राजस्थान की ही हैं। सुनीता ने स्केचेज़ बनाये हैं। उनकी कृतियों में पुरुष की तस्वीर अर्धनारीश्वर जैसी है… शायद आदमी के अंदर एक औरत तलाशने की कोशिश। लगता है, वो पुरुष को सहयोगी और हिस्सेदार समझती हैं।

संतोष मित्तल के चित्र ख़ूबसूरत हैं, फ़िगरेटिव हैं, इसलिए जल्दी ही समझ में आ जाते हैं। कलरफुल हैं, पर चौंकाते हैं। उनके ड्रीम मैन हैं, अमिताभ बच्चन। इस बात पर बहस हो सकती है कि किसी स्त्री के लिए अमिताभ पसंदीदा या प्रभावित करने वाले पुरुष क्यों नहीं हो सकते! पर सवाल थोड़ा अलग है। संतोष के चित्रों में तो फ़िल्मी अमिताभ की देह भाषा प्रमुख है, उनका अंदाज़ चित्रित किया गया है। जवानी से अधेड़ और फिर बूढ़े होते अमिताभ। ख़ैर, पसंद अपनी-अपनी!

एक और कलाकार हैं सीता। वो राजस्थान के ही सीमांत ज़िले श्रीगंगानगर की हैं। कलाकारी की कोई फॉर्मल एजुकेशन नहीं ली। पति भी कलाकार हैं, तो घर में रंगों से दोस्ती का मौक़ा अच्छा मिला होगा। उनकी एक पेंटिंग में साधारण कपड़े पहने पुरुष दिखता है। पर बात यहीं खत्म नहीं होती। वो दस सिर वाला पुरुष है… क्या रावण! एक और कृति में सीता ने उलटे मटके पर पुरुष की ऐसी शक्ल उकेरी है, जैसे किसान खेतों में पक्षियों को डराने के लिए बज़ूका बनाते हैं। तो क्या इसे विद्रोह और नाराज़गी की अभिव्यक्ति मानें सीता?

मंजू हनुमानगढ़ की हैं। पिछले 20 साल से बच्चों को पढ़ाती-लिखाती रही हैं। यानी पेशे से शिक्षिका हैं। उनकी कृतियों में प्रतीकात्मकता असरदार तरीक़े से मौजूद है। तरह-तरह की मूंछों के बीच नाचता घाघरा और दहलीज़ पर रखे स्त्री के क़दम… ऐसी पेंटिंग्स बताती हैं… अब और क़ैद मंज़ूर नहीं।

ज्योति व्यास शिलॉन्ग में पढ़ी-लिखी हैं, पर रहने वाली जोधपुर की हैं। प्रदर्शनी में उनके छायाचित्र डिस्प्ले किये गये हैं। चूड़ियां, गाढ़े अंधेरे के बीच जलता दीया और बंद दरवाज़े के सामने इकट्ठे तोते। ये एक बैलेंसिग एप्रोच है पर थोड़ी खीझ के साथ।

निधि इन सबमें सबसे कम उम्र कलाकार हैं। फ़िल्में बनाती हैं, स्कल्पचर और पेंटिंग्स भी। ख़ूबसूरत कविताएं लिखती हैं और ब्लॉगर भी हैं(संयोग से इनकी पेंटिंग्स ही भेजने को मुझे मिल सकी हैं)। निधि पुरुष के उलझाव बयां करती हैं और इस दौरान उसके हिंसक होते जाने की प्रक्रिया भी। समाज के डर से सच स्वीकार करने की ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करने वाले पुरुष का चेहरा अब सबके सामने है। जहां चेहरा नहीं, वहां उसके तेवर बताती देह।

एक चित्र में अख़बार को रजाई की तरह इस्तेमाल कर उसमें छिपे हुए पुरुष के पैर बाहर हैं… जैसे कह रहे हों, मैंने बनावट की बुनावट में खुद को छिपा रखा है, फिर भी चाहता हूं, मेरे पैर छुओ, मेरी बंदिनी बनो!

एक्रिलिक में बनाये गये नीले बैकग्राउंड वाले चित्र में एक आवरण-हीन पुरुष की पीठ है। उसमें तमाम आंखें हैं और लाल रंग से उकेरी गयीं कुछ मछलियां। ये अपनी ज़िम्मेदारियों से भागते पुरुष की चित्त-वृत्ति का पुनर्पाठ ही तो है!
उनके एक चित्र में देह का आकार है… उसकी ही भाषा है। कटि से दिल तक जाती हुई रेखा… मध्य में एक मछली… और हर तरफ़ गाढ़ा काला रंग। ये एकल स्वामित्व की व्याख्या है। स्त्री-देह पर काबिज़ होने, उसे हाई-वे की तरह इस्तेमाल करने की मंशा का पर्दाफ़ाश। निधि के पांच चित्र यहां डिस्प्ले किये गये हैं। प्रदर्शनी अभी 10 नवंबर तक चलेगी।

पुनश्च 1 – ये कोई रंग-समीक्षा नहीं है। जो देखा, समझ में आया। लिख दिया।
पुनश्च 2 – आनंदित होने, संतुष्ट हो जाने और बेचैन हो जाने के भी तमाम कारण इन चित्रों ने बताये हैं। इन पर सोचना ही पड़ेगा।

[[और अंत में... एक बड़े अधिकारी की पत्नी ने कहा, भंवरी देवी को प्रदर्शनी की शुरुआत करने के लिए क्यों बुलाया गया? मुझसे कहतीं, मैं किसी भी सेलिब्रिटी को बुला देती! अफ़सोस कि ऐसा कहने वाली खुद को कलाकार भी बताती हैं। (कानों सुनी)]]

6.1.09

जयपुर में वर्कशाप, गुलजार साहब और निजाम साहब शिरकत करेंगे

Aadab !!

Gulzar sahib kisi tareef aur taruf ke mohtaj nahi aur na hi Nizam sahib .... Urdu adab mein dono ka naam badi izzat aur ehtraam ke saath liya jata hai .

Aabshaar aik literary society hai , jis ke arkeen kuch naye nasl ke shayar aur afsana nigar hain . Aabshaar ke iltemas ko Gulzar sahib aur Nizam sahib ne kabool kiya aur Nau jawan shayar , afsana nigar aur writers ki aik workshop karne par razi hue hain .

Ye workshop Jis mein aik session Gulzar sahib ka jahan wo triveni aur apne kalaam par tabadla -e- khayal karnege aur open session mein hum un se guftgu kar sakenge .

Dusre session mein Nizam sahib jadeed ghazal aur nazm par baat karnge .

Tesree session mein nau jawan shaura hazrat apna kalaam pesh karnege .

Aur akhir mein Gulzaar sahib ka akel kvya path hoga ......

Program ki tarikh 20 Jan 2009 hai ......aur ye Jaipur mein hona tay paya hai ...

Aap is mein shirkat karna chahe to niche likhe no . par baat kar ke registration ke formality ko pura karen.
Aadab

Aadil R Mansoori - +91-98290-88001

Mahen - +91-9216038214

Masto - +91-9839843533

6.7.08

और यूं बदला हमारा संडे एडिशन










जयपुर से नीलिमा सुखीजा अरोरा

किसी भी अखबार का स्पेशल हिस्सा होता है, संडे के दिन लोग आफिस की आपाधापी से मुक्त होते हैं और दिमाग में सिर्फ सुकून होता है, ऐसे में संडे का अखबार ऐसा होना चाहिए जो आपको पढ़ने के बाद रिलेक्स करे न किदिमाग भारी करे। अकसर संडे के अखबारों में संडे स्पेशल स्टोरीज करके अखबारको अलग होने का दावा कर दिया जाता है। लेकिन जब दैनिक भास्कर के संडेएडिशन को नया, अलग और ज्यादा करने की बारी आई तो इसे केवल संडे स्टोरी तकही सीमित नहीं किया गया।
तो कैसे बना संडे एडिशन स्पेशल
इस दिन के फ्रंटपेज को अलग करने के लिए हमारे स्टेट एडिटर कल्पेशजी ने अपनी टीम के साथ एक हजार से भी ज्यादा देशी-विदेशी अखबारों का अध्ययन किया कि जो हम शुरूकरने जा रहे हैं कहीं वो पहले से तो कहीं नहीं हो रहा है। उन्होंने अपनी टीम के साथ आइडियाज को जब शेयर किया तो कोई भी आम रोजमर्रा में इस्तेमालहोने वाला डिजायन या पेज एलिमेंट पहले ही चर्चा से बाहर कर दिया जाता था.क्योंकि हम एक ऐसा पेज बनाने वाले थे जो इतिहास रचने वाला है।
क्या रहा खास
संडे के प्रथम पृष्ठ के लिए हमने तीन एकदम नई प्रोपर्टीज खोजी , सबसेपहले था वाटर कलर। जिसमें हमने संडे के दिन सुर्खियों में रहने वाले किसीशख्सियत को चुना जो उस दिन खबरों में रहने वाला था। इस शख्सियत का वाटरकलर स्कैच बनाने का आइडिया पूरी तरह से नया था, हालांकि इससे पहले भीअखबार इस तरह के वाटर कलर स्कैच्स इस्तेमाल करते रहे हैं लेकिन इसे पूरीतरह से एक डेडिकेटेड पेज प्रोपर्टी बनाने का ख्याल किसी भी अखबार ने नहीं सोचा।

लगभग हर रविवार को कोई न कोई खबर ऐसी रहती है जो किसी एक आदमी केइर्द गिर्द घूमती है, चाहे वो बिल गेट्स हों या महंगाई रोक पाने में अक्षम वित्त मंत्री पी चिदम्बरम। हमारा अखबार भास्कर इस मामले में लकी भीसाबित हुआ, हमारे पास ऐसे चार बड़े कलाकार थे जिन पर हम भरोसा कर रहे थे, इंदौर से लहरी और कुमार, पंजाब से सुखवंत और कोलकाता से आए बिश्वजीत। लेकिन केवल एक बदलाव हमारा लक्ष्य नहीं थे, हमारे टीम लीडर हैं कल्पेश जी और उनके साथ काम करने वाले ही जानते हैं कि वो किस स्तर पर कामके मामले में गंभीर है। पत्रकारिता के प्रति उनका जो जुनून है वो रेअरली देखने में आता है.

दूसरी पेज प्रोपर्टी तय हुई संडे ग्राफिक जो संडे कीबड़ी खबर पर आधारित है। इसके लिए कोई भी एक विषय तय किया जाता है फिर इसपर हमारे डिजायनर्स और ग्राफिक आर्टिस्ट उसके लिए ग्राफिक्स बनाते हैं। ग्राफिक्स के मामले में भी हमारे पास एक से बढ़कर एक आर्टिस्ट हैं। मुम्बई में सुमन्त वर्मा तो नए उभरते दीपक बुडाना। इस संडे ग्राफिक्स कीखासियत भी इसकी फ्रेशनेस और एकदम अलग हटकर कन्सेप्ट रहा। हमने जितना सोचा था, उससे कहीं अच्छा रिस्पान्स हमें इन संडे पेजेस का मिला। पहले हीदिन जब नए लेआउट के साथ 15 जून को अखबार मार्केट में आया तो दिन भरपाठकों के एसएमएस आते रहे।
बात मास्टहैड की
किसी भी अखबार का लुक उसकामास्टहैड तय करता है, इसे साधारण डल मत्थे से कलरफुल, उत्साही मत्थे मेंबदलना बड़ा चैलेंज था, साथ ही जिसमें न्यूज एलिमेंट भी हों। मास्टहैड कोविजुअल अपील के लिए परफेक्ट माना गया और तब आया यह आइडिया की जो भी उसदिन का बेहतरीन फोटो होगा वो जगह बनाएगा मास्टहैड पर। 15 जून से अब तक लगातार हम तीन एडिशन निकाल चुके हैं और जो रिस्पान्स हमें मिला है वो माइंड ब्लोइंग हैं। लेकिन ये तो थी हमारी बात अब हम ये चाहते हैं कि आपलोग भी अपने सुझाव हमें दें, कमेंट्स या काम्पिलमेंट्स, सबका स्वागत है।

तीनों पेज उपर हैं, नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके भी आप इन्हें देख सकते हैं...
http://www.newspagedesigner.com/portfolios/portfolio1.php?UserID=14236

9.6.08

पति की शामत आई

राजस्थान विश्वविद्यालय की लक्ष्मीबाई छात्रावास की लडकियां आजकल वास्तव में अपने हास्टल के नाम को सार्थक करते हुए लक्षमीबाई बनी हुई है। मीडिया को इनका सपोर्ट मिल गया है। बस क्या था आजकल जयपुर के अखबारों में छाई हुई है।
वार्डन ने घर पर ताला लगाने पर लडकियों के खिलाफ शिकायत क्या की। इन लडकियों ने इसका जीना हराम कर दिया। बस फिर क्या था वार्डन के पति की शामत आ गई। छात्राओं ने आरोप लगा दिया कि वार्डन के पति रात को अघोवस्त्र में घूमते रहते है। नशा करते है। पति-पत्नी रात को झगड़ा करते है जिससे छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पाती है।
अब वार्डन के पति बेचारे सफाई देते फिर रहे है। लड़कियां है कि मानती नहीं।
पत्नी जब वार्डन बन कर आई थी तो काफी खुश थे कि कृष्ण कन्हैया बन कर गोपियों में रहेंगे पर अब ये ही गोपियां उनके लिए झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनी हुई है उन्हें अपने बचाव का तरीका भी नहीं मिल पा रहा है।

एक पाठक
जयपुर से भडास के लिए

4.6.08

विरोध करना महंगा पड़ा

राजस्थान विश्वविद्यालय में इन दिनों हास्टल वाडर्न छात्राओं के पीछे पड़ी हुई है। हुआ यूं कि लक्ष्मीबाई गर्ल्स हास्टल में कुछ छात्राओं ने वहां की अव्यवस्थाओं का विरोध किया। छात्राएं प्रदर्शन कर रहीं थीं। मीडिया को इसकी जानकारी मिल गई। फोटो जनर्लिस्ट भी वहां पहुंच गए। अखबारों में फोटो सहित इसकी खबर छप गई। अब हास्टल वाडर्न के तेवर बदल गए। उन्होंने एक छात्रा की मैस सुविधा बंद करा दी। बाकी के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट करा दी। उनका गुस्सा मीडिया पर भी उतरा। उनका कहना था कि आखिर गर्ल्स हास्टल में मीडिया कैसे चला गया। हास्टल में मंगलवार को पुलिस आ गई। छात्राओ में भय बना हुआ है। उनका कहना है कि पुलिस ने आने के लिए कुलसचिव, चीफ वाडर्न, चीफ प्रोक्टर की इजाजत नहीं ली। उनसे पूछताछ की जा रही है। इन सारे तथ्यों से अनजान कुलपति डा. एन.के. जैन दिल्ली में अपने घर आराम फरमा रहे है। छात्राएं और वाडर्न आमने-सामने है।

भडास के लिए
जयपुर से
एक पाठक

(भड़ास के लिए आई मेल को यहां डाल रहा हूं....यशवंत)

14.5.08

सुबाना का तो मजहब वो नहीं है.


पाणिनी आनंद बी बी सी

संवाददाता, जयपुर से

मुंबई से नाना-नानी के घर आई एक छोटी सी बच्ची सुबाना. साथ में थी माँ और दो मौसियां. स्कूल बंद था सो गर्मी की छुट्टियों के लिए नानी के घर और जयपुर शहर से अच्छा क्या हो सकता था.
पर मंगलवार की शाम आतंक का जो तांडव जयपुर में हुआ उसके बाद सुबाना की दुनिया बदल गई. माँ का आंचल छिन गया, मौसियां सदा के लिए सो गईं.
सुबाना अपनी मां और दोनों मौसियों के साथ नेशनल हैंडलूम से ख़रीदारी करके लौट रही थी. उसे जल्दी थी घर जाने की और नाना-नानी, भाई को ख़रीदारी का सामान दिखाने की.
पर रिक्शा लेते वक्त एक भीषण विस्फोट हुआ जिसमें सुबाना की माँ और दोनों मौसियों की मौत हो गई.
सुबाना बुरी तरह से घायल है. नाना-नानी की हालत अपनी तीन बेटियाँ खोकर ख़राब है और उन्हें अस्पताल में इलाज कराना पड़ रहा है.
कुछेक रिश्तेदार सुबाना के पास पहुंचे हैं। अब्बा मुंबई से रवाना हो चुके हैं पर सुबाना सदमे में है. कुछ नहीं बोल रही. उसे नहीं पता की अम्मी कहाँ हैं, किस हाल में हैं.

सुबाना की नम और सवाल करती आखों में एक ऐसा मंज़र दर्ज हो चुका है जिसके बारे में सोचना बड़े-बड़ों के लिए मुश्किल है।
सुबाना इस ख़रीदारी के लिए इसलिए गई थी क्योंकि उसे चंद दिनों में वापस अपने शहर मुंबई जाना था और वहाँ जाने से पहले अपने दोस्तों को दिखाने के लिए उसे बहुत कुछ ख़ास ख़रीदना था.
पर अब अपनी जिस्म की चोटों से उबरकर जब सुबाना वापस लौटेगी तो उसके पास बताने के लिए शब्द कम और आंसू ज़्यादा होंगे.
अब सुबाना के लिए जयपुर बदल चुका है. नानी के पास अब शायद इस दर्द भरी सच्चाई से उसका ध्यान बंटाने के लिए कोई परियों, जादुगरों वाली कहानी न हो.
पहली क्लास में पढ़नेवाली सुबाना के लिए शायद गर्मी की छुट्टियाँ और जयपुर शहर अब दोनों ही डरावने हो चुके हैं.
आतंकवाद को सियासतदान चाहे जो भी नाम दें या जिस भी मजहब से जोड़ें, पर सुबाना का तो मजहब वो नहीं
है.

sabhar - B.B.C

13.5.08

जयपुर में पांच विस्फ़ोट ३५ मरे १०० घायल

अंकित माथुर-
आज शाम करीब सात बजे गुलाबी नगरी जयपुर में पुराने शहर के इलाके में
पांच भीषण विस्फ़ोट हुए जिनमे ३५ लोगो के मरने की और १०० से भी अधिक के घायल होने
की आशंका है। सभी मृतकों एवं घायलो को सवाई मान सिंह हस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना से जुडी खबरों के लिंक।

http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2008/05/080513_blast_jaipur.shtml
http://www.ndtv.com/convergence/ndtv/processarchive.aspx?id=NEWEN20080049771
http://www.ibnlive.com/news/7-bomb-blasts-rock-jaipur-10-dead/65207-3.html

मै भडास के माध्यम से भडास से जुडे जयपुर के पत्रकारों एवं पाठकों के परिवारी जनो एवं मित्रों के कुशल क्षेम की कामना करता हूं।