Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label घटना. Show all posts
Showing posts with label घटना. Show all posts

20.4.13

माफ करना प्यारी गुड़िया हम शर्मिंदा हैं!

-नितिन सबरंगी
राजधानी दिल्ली में 5 साल की कोमल उम्र में गुड़िया रूह कंपा देने वाली हैवानियत का शिकार हो गई। घटना दम तोड़ती इंसानी संवेदनाओं का घिनौना चेहरा भर है। चमक-दमक के बीच कंकरीट के जंगलों में लगी भीड़ में इंसान तो हैं, लेकिन उनकी इंसानियत मर चुकी है ओर जो बची भी है वह कोढ़ग्रस्त है। दरिंदगी की शिकार हुई होनहार छात्रा दामिनी के मामले को भी नया-पुराना कहना बेमानी होगा क्योंकि ऐसी घटनाओं के दर्द उन परिवारों से पूछिए जो इससे रू-ब-रू
होते हैं। झूठी तसल्लियां उनके जख्मों को ओर भी दर्दनाक बनाती हैं। ऐसी घटनाओं के लिये किसी एक को दोषी नहीं बल्कि समूची व्यवस्था जिम्मेदार होती है। टूटती-बिखरती परम्पराएं, रिश्ते-नाते, जीवनशैली, मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता, विज्ञापनों में भावनाओं को भड़काने वाली कलाएं व ओर भी बहुत कुछ।  घटनाएं हमारे उस देश की हैं जहां कन्याओं पूजा जाता है, लेकिन क्या कोई दावे से कह सकता है कि नौ दिन तक चलने वाले आस्था के व्रतों में कन्याओं के भू्रण कत्ल व उन पर होने वाले अत्याचारों पर अंकुश लग जाता है।  ऐसी घटनाएं गुस्से के साथ सभी को शर्मसार करती हैं। लाख टके का सवाल वही कि आखिर कब तक?

30.12.12

माफ करना दामिनी! हम भी गुनाहगार हैं!


रूह कंपा देने वाली दरिंदगी का शिकार हुई दामिनी आखिर इस दुनिया से रूखसत हो गई। वह भी तक जब वह जीना चाहती थी। उसने लिखकर कहा था-‘माँ मैं जीना चाहती हूं।’ दुःख व गुस्से का गुबार हर भारतीय के दिल में है। पूरी घटना कोढ़ग्रस्त इंसानियत की ऐसी नंगी हकीकत है, जो हमेशा शर्मसार करती रहेगी। कड़वी हकीकत है कि लड़कियां महफूज नहीं हैं और लोग बेटियां पैदा करने से भी डरते हैं। आबादी के लिहाज से दुनिया में दूसरे नंबर वाले भारत में हालात ज्यादा शर्मनाक हैं। ऐसी घटनाओं पर अरब के सख्त कानून की जरूरत याद आती है। दुनिया में सबसे कम अपराध वहीं होते हैं। इस हकीकत का स्वीकार कर लेना चाहिए कि ऐसे लोगों को कानून का खौफ नहीं है?  कोई दोराय नहीं कि घटना ने युवा क्रांति की एक बड़ी अलख जगायी। पुलिस की दमनकारी प्रवृत्ति और सरकार की लीपापोती को सभी ने बहुत नजदीक से देखा। सवाल खड़े हैं क्या कानून बदलेगा? फिर किसी के साथ दरिंदगी नहीं होगी? लड़कियां सुरक्षित हो गईं? देखिए वक्त क्या जवाब देता है। दामिनी हमें माफ करना! बेहद दुःख के साथ सभी की तरफ से भावपूर्ण श्रृंद्वाजली!

16.12.08

पेशे से पत्रकार हूं लेकिन जो आप को भेज रहा हूं उसे छाप नहीं सकता

वह मासूम छात्रा उन दारिंदों के हाथ का खिलौना बन कर रह गयी


भाई यशवन्‍त, पेशे से पत्रकार हूं लेकिन जो आप को भेज रहा हूं उसे छाप नहीं सकता। न छाप पाने की वजह से भारी कुण्‍ठा में हूं। वैसे भी किसी भी संवेदनशील और जागरूक व्‍यक्ति को हिला कर रख देने वाली है यह घटना। पूरा मामला जानने के बाद आप भी हिल जायेंगे और शायद सारे भडासी भी। इसलिये आपसे अनुरोध भी है और आपको चुनौती भी। इस पूरे विवरण को अपने ब्‍लाग पर लाकर भडासियों की एक मुहीम खडी करने की।

मेरे शहर गोरखपुर में एक प्रतिष्ठित विद्यालय है। शैक्षिक सत्र की शुरुआत होने पर उसमें अपने बच्‍चों को दाखिला दिलाने के लिये जबरदस्‍त मारामारी होती है। उसी विद्यालय में पिछले दिनों एक सनसनीखेज घटना हुई। उस विद्यालय में सांतवीं कक्षा में पढने वाली एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली।

बताते हैं कि विद्यालय में अंग्रेजी पढाने वाले एक शिक्षक ने कुछ छात्रों के साथ मिल कर उस छात्रा का एमएमएस तैयार किया। इसके लिये उन्‍होंने अश्‍लील फिल्‍म में उसकी तस्‍वीर जोड दी और उसे यू ट़यूब में डाल दिया। इतना ही नहीं छात्रों और अंग्रेजी शिक्षक ने उस छात्रा का मनचाहा इस्‍तेमाल भी करना शुरू कर दिया। वह मासूम छात्रा उन दारिंदों के हाथ का खिलौना बन कर रह गयी। सभी मिल कर उसका मनचाहा इस्‍तेमला करने लगे। छात्रों के इस गिरोह में सभी बडे परिवरों के बच्‍चे शामिल थे।

इससे तंग आकर छात्रा ने 6 दिसम्‍बर 08 को अपने घर के अंदर पंखे से झूल कर खुदकुशी कर ली। सूत्र बताते हैं कि छात्रा ने इस संबंध में सुसाइड नोट भी छोडा था। जिससे छात्रा के परिवार वालों को पूरी बात पता चली। हालांकि परिवार वाले इस मामले में मुंह नहीं खोले। लेकिन दूसरे दिन 7 दिसम्‍बर 08 को जब विद्यालय के शिक्षक छात्रा के घर पहुंचे तो छात्रा के परिजनों का आक्रोस फूट पडा। उन्‍होंने शिक्षकों को जम कर धुन दिया।


गौर करने की बात यह है कि इस पूरी घटना के बारे में विद्यालय के हर बच्‍चे को मालूम है। उस विद्यालय में पढने वाले बच्‍चे रिक्‍शे और बसों में इस घटना के बारे में चर्चा करते रहते हैं। बच्‍चों के माध्‍यम से यह बात अन्‍य घरों में भी पहुंच गयी है। अभिभावक सहमे हुये है। खास कर पूरे मामले में विद्यालय के शिक्षक की भूमिका का पता चलने के बाद। लेकिन बच्‍चों की भविष्‍य की चिंता की वजह कोई कुछ बोल नहीं रहा है। विद्यालय परिसर में भी इन दिनों अजीब सा सन्‍नाटा पसरा हुआ है। मगर छात्रा के परिजन अपनी इज्‍जत बचाने के लिये कुछ बोल नहीं रहे हैं।

स्‍थानीय के चलते यह खबर यहां छप नहीं सकती। हालांकि पत्रकार होने की वजह से मैने यह खबर लिखी जरूर है। यदि इस खबर को अपने ब्‍लाग पर जगह देंगे तो मेरे मन में इस घटना को लेकर पल रही कुंठा निकल जायेगी। आपसे अनुरोध है कि इसे भड़ासियों के बीच लाकर मासूमों के पक्ष में आवाज बुलंद करें। आभारी रहूंगा।

नवनीत
गोरखपुर

4.6.08

विरोध करना महंगा पड़ा

राजस्थान विश्वविद्यालय में इन दिनों हास्टल वाडर्न छात्राओं के पीछे पड़ी हुई है। हुआ यूं कि लक्ष्मीबाई गर्ल्स हास्टल में कुछ छात्राओं ने वहां की अव्यवस्थाओं का विरोध किया। छात्राएं प्रदर्शन कर रहीं थीं। मीडिया को इसकी जानकारी मिल गई। फोटो जनर्लिस्ट भी वहां पहुंच गए। अखबारों में फोटो सहित इसकी खबर छप गई। अब हास्टल वाडर्न के तेवर बदल गए। उन्होंने एक छात्रा की मैस सुविधा बंद करा दी। बाकी के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट करा दी। उनका गुस्सा मीडिया पर भी उतरा। उनका कहना था कि आखिर गर्ल्स हास्टल में मीडिया कैसे चला गया। हास्टल में मंगलवार को पुलिस आ गई। छात्राओ में भय बना हुआ है। उनका कहना है कि पुलिस ने आने के लिए कुलसचिव, चीफ वाडर्न, चीफ प्रोक्टर की इजाजत नहीं ली। उनसे पूछताछ की जा रही है। इन सारे तथ्यों से अनजान कुलपति डा. एन.के. जैन दिल्ली में अपने घर आराम फरमा रहे है। छात्राएं और वाडर्न आमने-सामने है।

भडास के लिए
जयपुर से
एक पाठक

(भड़ास के लिए आई मेल को यहां डाल रहा हूं....यशवंत)

11.2.08

धन्यवाद का पिटारा

मेरे सारथी रोहित दीवान से अब मेरी ट्यूनिंग ठीक वैसी ही हों चुकी जैसी होना चाहिए ।
रोहित डिप्लोमा-इंजिनियर है...... मेरे सरकारी वाहन एम०पी०-02, 5330 को चला कर हम को इधर-उधर ले जाने की जवाबदेही रोहित की ओब्यासली उसी की ही है। दो-तीन दिन पहले जब सारी मात हत सुपरवाइज़र्स जीप से उतरीं मुझे "आभार "कहां और चलने लगीं । सारथी की कई दिनो से दिल में दबी भड़ास निकली।
"हजूर गाड़ी हम चलाएं :आभार आप सिर्फ आप पाएं "
मसला विचार योग्य है केवल ऊँचाइयों को को सलामी देने की आदत के कारण ही इस देश की दुर्गति हों रही है.... "हनुमान को गिरधर न कहना "
पद-को सलाम करो जायज़ है..... उससे ज़्यादा ज़रूरी है अपनी बुनियादों का भी ख्याल रखो.
ये अलग बात है रोहित ने कहां "गुस्ताखी माफ़, जो मेरी नज़र में ज़रूरी कतई नही है "
आप के दिल में यही आप जीवन के लिए सम्मान उपजेगा तो यकीनन आप सफल होंगे....जो देश को न० वन बना ही देगा ।
गांधी को "मुन्नाभाई" ने अगर आम आदमी का गांधी बनाया तो क्या गलत है। इस मसले पर भी बात करूंगा फिर कभी
जय-भड़ास