Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label सूचना. Show all posts
Showing posts with label सूचना. Show all posts

13.3.11

सूचना आयोगों द्वारा ब्यूरोक्रेसी को बचाने के चक्कर में अपीलों का बढता अम्बार?

सूचना आयोगों द्वारा ब्यूरोक्रेसी को बचाने
के चक्कर में अपीलों का बढता अम्बार?

डॉ. पुरुषोत्तम मीणा 'निरंकुश'

कुछ समय पूर्व उत्तर प्रदेश में राज्य सूचना आयोग ने एक तरह से अपने हाथ खड़े करते हुए सार्वजनिक रूप से कहा कि ‘‘अब हम इन लोक सूचना अधिकारियों का कुछ नहीं कर सकते|’’ यह निराशापूर्ण हताशा उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सक्सेना ने बनारस में सूचना अधिकार पर आधारित एक कार्यक्रम में व्यक्त की| उन्होंने कहा कि ‘‘उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में हरेक आयुक्त 30 से लेकर 100 अपील रोज़ाना सुनता है, लेकिन इसके बावजूद लम्बित मामलों की संख्या लगातार बढ़ती ही चली जा रही है|’’ उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ‘‘राज्य में सूचना का अधिकार कानून का इस्तेमाल करने वाले 90 प्रतिशत लोगों को राज्य सूचना आयोग में अपील दायर करनी पड़ती है| जिससे आयोग का काम लगातार बढ़ता जा रहा है|’’

अकेल उत्तर प्रदेश के सूचना आयोग की यह स्थिति नहीं है, बल्कि देश के सभी राज्यों और केन्द्रीय सूचना आयोग में भी यही हालात हैं, जहॉं पर प्रतिदिन अपीलों का अम्बार लगातार बढता ही जा रहा है| लेकिन दु:खद बात यह है कि अपीलों के इस बढते अम्बार के लिये सूचना आयोगों के आयुक्त अपील करने वाले आवेदकों को जिम्मेदार ठहराकर, असल बात से मीडिया एवं लोगों को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं और अपनी कानूनी जिम्मेदारी से मुक्त होते हुए दिखने का प्रयास कर रहे हैं, जो अन्यायपूर्ण और अवैधानिक होने के साथ-साथ अवास्तविक स्थिति है| सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है|

सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर इन लोक सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपील अधिकारियों का इतना साहस कैसे बढ गया कि वे उपलब्ध एवं वांछित सूचना को आवेदकों को उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं| जिसके कारण व्यथित होकर 90 प्रतिशत आवेदकों को सूचना आयोग के समक्ष अपील पेश करने को विवश होना पड़ रहा है| इन सबकी हिम्मत किसने बढ़ाई है? सूचना न देने वाले अधिकारियों और प्रथम अपील अधिकारियों की बदनीयत का पता लग जाने एवं जानबूझकर आवेदकों को उपलब्ध सूचना, उपलब्ध नहीं करवाने का अवैधानिक कृत्य प्रमाणित हो जाने के बाद भी उनके विरुद्ध सूचना आयोगों द्वारा जुर्माना न लगाना या नाम-मात्र का जुर्माना लगाना तथा जुर्माने की तत्काल वसूली को सुनिश्‍चित नहीं करना, क्या सूचना नहीं देने वाले अफसरों को, स्वयं सूचना आयोग द्वारा प्रोत्साहित करना नहीं है|

इसके अलावा अपील पेश करके और अपना किराया-भाड़ा खर्च करके सूचना आयोग के समक्ष उपस्थित होने वाले आवेदकों को स्वयं सूचना आयुक्तों द्वारा सार्वजनिक रूप से डांटना-डपटना क्या सूचना नहीं देने वाली ब्यूरोक्रसी को सूचना नहीं देने को प्रोत्साहित नहीं करता है? सूचना आयोग निर्धारित अधिकतम पच्चीस हजार रुपये के जुर्माने के स्थान पर मात्र दो से पॉंच हजार का जुर्माना अदा करने के आदेश करते हैं और जानबूझकर सूचना नहीं देना प्रमाणित होने के बाद भी सूचना अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही के बारे में सम्बद्ध विभाग को निर्देश नहीं देते हैं|

ऐसे हालात में अगर अपीलों का अम्बार बढ रहा है तो इसके लिये केवल और केवल सूचना आयोग ही जिम्मेदार हैं| उन्हें सूचना अधिकार कानून का उपयोग करने वाले लोगों पर जिम्मेदारी डालने के बजाय, स्वयं का आत्मालोचना करना होगा और अपनी वैधानिक जिम्मेदारी का कानून के अनुसार निर्वाह करना होगा| यदि सूचना उपलब्ध होने पर भी कोई अधिकारी निर्धारित तीस दिन की अवधि में सूचना नहीं देता है, तो उस पर अधिकतम आर्थिक दण्ड अधिरोपित करने के साथ-साथ ऐसे अफसरों के विरुद्ध तत्काल अनुशासनिक कार्यवाही करके दण्ड की सूचना प्राप्त कराने के लिये भी उनके विभाग को सूचना आयोग द्वारा निर्देशित करना होगा|

यदि सूचना आयोग अफसरशाही के प्रति इस प्रकार का रुख अपनाने लगें तो एक साल के अन्दर-अन्दर दूसरी अपीलों में 90 प्रतिशत कमी लायी जा सकती है| सच्चाई तो यह भी है कि यदि सूचना का अधिकार कानून के अनुसार सभी सूचनाओं को जनता के लिये सार्वजनिक कर दिया जावे तो सूचना चाहने वालों की संख्या में भी भारी कमी लायी जा सकती है|

18.1.10

स्वामी रामकृष्णानन्द महाराज जी आश्रम के प्रबंधक-आश्रम व्यवस्था घोषित...

महाराज श्री श्री १००८ बाबा समीरानन्द जी ने मुझे अपना कृपा पात्र बना लिया है... बाबा श्री ने मुझे अपना आशीष प्रदान किया, अब मेरी बारी है... मैं उन्हें और उनके आश्रम प्रबंधन को अपनी ह्रदयिक सेवाएं प्रदान करूँगा... बाबा श्री मुझे शक्ति प्रदान करें ताकि मैं अपना दायित्व भली भांति निभा सकूं... जय जय बाबा समीरानन्द की...

29.6.09

बीहड़ टूरिज्म हमारे साथ

बीहड़ के बारे में मन में बैठ चुके डर को दूर करने के लिए यह मेरा प्रोफेशनल प्रयास है। वह जो बीहड़ को नजदीक से देखना चाहते हैं। उसमें घूमना चाहते हैं। पुराने बागियों से मुलाकात की इच्छा रखते हैं और बीहड़ के एडवेंचर को जीने की इच्छा है। वह मुझसे मोबाइल नंबर 9456073566 पर संपर्क कर सकते हैं।

12.6.09

एक पत्रकार का सुसाइड नोट

एक पत्रकार पुलिस, नेता और अपराधियों से इतना तंग आ जाता है कि उसे शर्मिंदगी के मारे आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ता है। युवा पत्रकार संवेदनशील था। उसकी चमड़ी मोटी नहीं थी। उसे दुनिया के दंद-फंद नहीं आते थे। वह तो केवल मेहनत, ईमानदारी, सच्चाई और साहस जानता था। उसे इसका 'फल' मिला। झूठे मामलों में उसे पिटवाया गया। उसे प्रताड़ित किया गया। इस युवा पत्रकार के पिता भी पत्रकार हैं। बेटे को लगा कि इस लोकतंत्र में कहीं से कोई न्याय नहीं मिलने वाला है तो उसने न्याय पाने के लिए खुद को दांव पर लगा दिया। मरने से पहले जो सुसाइड नोट लिखा, उसमें उसने दोषियों के नाम साफ-साफ लिख डाले थे। इस सुसाइड नोट पर क्लिक कर आप इसे बड़ा कर पूरा पढ़ सकते हैं।
क्या हम लोग वाकई अब उस असभ्यता की ओर बढ़ चले हैं जहां ईमानदारी, सच्चाई और साहस के साथ जीने का मतलब होता है हत्या या आत्महत्या? सोचने और फिर सड़क पर उतरने का वक्त है यह दोस्तों वरना हमारी पीढ़ियां हम लोगों को माफ नहीं करेंगी। वे कहेंगी कि तुम लोगों ने ऐसा समाज हमारे लिए छोड़ा जिसमें सच की कोई साख ही नहीं थी......।


संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

  1. उत्पीड़न से परेशान युवा पत्रकार ने जान दी
  2. मैं सन्नी खन्ना मरने से पहले ...

16.5.09

" कविता प्रतियोगिता " का आयोजन

हिन्दी साहित्य मंच " कविता प्रतियोगिता " का आयोजन जून माह से शुरू हो रहा है । इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी कवि , रचनाकार , लेखक से अनुरोध है कि वह इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारा सहयोग करें । अन्तरजाल के माध्यम से प्रथम कविता प्रतियोगिता के आप सभी हमें अपनी रचना मई माह के अन्तिम दिन तक भेंजें । सर्वश्रेष्ठ प्रथम तीन रचना को पुरस्कृत किया जायेगा । साथ दो रचनाओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा । हिन्दी साहित्य के विकास में अपनी भागीदारी देकर हमारे प्रयास को सफल बनाये ।

हिन्दी साहित्य मंच " हिन्दी प्रेमियों का मंच " है । यहां पर साहित्य से जुड़ी किसी भी विधा का प्रकाशन आप सभी करा सकते हैं । आप हमें इस पते पर ईमेल करे - hindisahityamanch@gmail.com । साथ ही अधिक जानकारी के लिए हिन्दी साहित्य मंच पर आकर देंखें । पता है-www.hindisahityamanch.blogspot.com । हमारे आईये हिन्दी साहित्य में योगदान हेतु । किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हमसे जुड़े।


संचालक ( हिन्दी साहित्य मंच ) नई दिल्ली

1.4.09

आईआईएमसी एंट्रेस के लिए ‘सपोर्ट’

अमूमन माना जाता है कि कहीं से पढ़कर निकलने के बाद लोग उस संस्थान से एक तरह से कट जाते हैं। लेकिन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (नई दिल्ली) से पासआउट कुछ युवाओं ने एक ऐसी पहल की है जिसे जड़ों से जुड़ना कह सकते हैं। आईआईएमसी के इन पूर्व छात्रों ने एक ग्रुप बनाया है जिसका नाम रखा गया है सपोर्ट। सपोर्ट वैसे लड़के-लड़कियों को गाइडेन्स देने का काम कर रहा है जो 19 मई 2009 को होने वाले आईआईएमसी की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे भी इन दिनों आईआईएमसी कैम्पस में फॉर्म खरीदने और जमा करने वाले लड़के-लड़कियों की भीड़ पहुंच रही है लेकिन इन लोगों में एंट्रेस एक्जाम को लेकर कई शंकाएं भी हैं। इसीलिए सपोर्ट द्वारा आईआईएमसी कैम्पस में ही ऑन-स्पॉट काउंसिलिंग भी की जा रही है। सपोर्ट से जुड़े आईआईएमसी के पूर्व छात्र दीपक का कहना है कि आईआईएमसी में आने के इच्छुक युवाओं में प्रवेश परीक्षा को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं जिन्हें दूर करने की एक कोशिश है सपोर्ट। उन्होंने बताया कि सपोर्ट अपने नाम के मुताबिक ही
आईआईएमसी में आने के इच्छुक युवाओं को सपोर्ट करने का एक फोरम है। आईआईएमसी कैम्पस के पास ही मुनिरका इलाके में सपोर्ट का सेंटर खोला गया है। इस सेंटर में हर रोज काउंसिलिंग और गाइडेन्स का काम जोर-शोर से किया जा रहा है। सपोर्ट के साथ अच्छी बात ये है कि काउंसिलिंग और गाइडेन्स का काम आईआईएमसी के पूर्व छात्र ही कर रहे हैं जो आज किसी ना किसी मीडिया संस्थान से जुड़े हुए भी हैं। दरअसल सपोर्ट का टैगलाइन ही है
Be IIMCian By IIMCians। सपोर्ट ग्रुप आईआईएमसी प्रवेश परीक्षा की तर्ज पर मॉडल टेस्ट भी शुरू करने जा रहा है। सपोर्ट ग्रुप के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए 9968774665 और 9718121467 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है या फिर
support4iimc@gmail.com पर मेल किया जा सकता है।

(मेल से भेजी गई सूचना)

6.2.09

मेरठ में हो रहा है हिन्दी ब्लागिंग पर भव्य सेमिनार

हिन्दी ब्लागिंग अपना परचम दुनिया भर में लहरा कर अब जनसाधारण की अभिव्यक्ति का माध्यम बन गई है। अनेक देश-प्रदेशों में हिन्दी ब्लागिंग को लेकर चर्चाए और सेमिनार होते रहे है। दिल्ली में तो अब हर महिने की ब्लागिंग को लेकर छोटे बड़े सेमिनार हो रहे हैं। इस कड़ी में अब मेरठ शहर का नाम भी जुड़ने वाला है। यहां जमा हो रहे है देश के नामचीन ब्लागर।


मेरठ में ब्लागिंग के इस भव्य सेमिनार को आयोजित कर रही है चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी और रवि पब्लिकेशंस। कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के प्रेमचंद सेमिनार हाल में 10 फरवरी को सायं 3 बजे होने जा रहा है।

इस कार्यक्रम में हिन्दी ब्लागिंग को लेकर अपने विचार रखने के लिए देश भर से ब्लागर आ रहे है। अभी तक प्राप्त सूचना के आधार पर आमंत्रित ब्लागरों में मुख्य रूप से 'भड़ास’ के यशवंत सिंह जी, 'इर्दगिर्द’ से हरि जोशी जी, 'आजकल’ से ओमकार चौधरी जी, 'दिल की बात’ से डा. अनुराग आर्य, 'हकबात’ से सलीम अख्तर सिद्दीकी जी, 'पापुलर कलाम’ से पापुलर मेरठी जी आदि ब्लागर कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे है। इसके अतिरिक्त अन्य ब्लागर भी हैं जिनके आगमन की सूचना है।

'उड़नतश्तरी’ के समीरलाल जी इन दिनों भारत में है और उनका इस कार्यक्रम में आने का आश्वासन है लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में उनका स्वास्थ्य गड़बड़ा गया है। ईश्वर उनको जल्दी सेहतमन्द करे ताकी हम इस सेमिनार में उनको भी सुन सकें।

कार्यक्रम में ब्लागिंग पर एक पुस्तक का विमोचन भी होना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एस. के. काक रहने वाले है। इसके साथ ही जागरण समूह के धीरेन्द्र मोहन गुप्ता जी का सानिध्य भी प्राप्त होने वाला है तथा मशहूर लेखक असलम जमेशदपुरी जी व रवि पब्लिकेशसं के मनेष जैन जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेगें। इसके अलावा और भी हिन्दी ब्लागरों के आने की सूचना मिल रही है जैसे-जैसे उनके नाम प्राप्त होते रहेगें आपको सूचित किया जाता रहेगा। आपका भी मेरठ में ब्लागिंग के इस भव्य समारोह में स्वागत है।
साभार- इरशादनामा

5.9.08

अंतराल के बाद

लंबे अंतराल के बाद लिखना संभव हो पा रहा है। कारण रहा बेटी की बीमारी। साढ़े तीन साल की बच्ची एक माह तक हॉस्पीटल में भरती रही। इस बीच उसके दो आपरेशन हुए। वह आव्सर्टेक्शन के बाद सेप्टिसीमिया से पीड़ित हो गई थी। इसी बीच पुलिस मुठभेड़ में अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया को मार गिराया गया। आगरा के पास कमल गुर्जर का भी सफाया कर दिया गया। यह दोनो घटनाएं हुईं। इसके संबंध में मैं फिर कभी विस्तार से लिखूंगा। धन्यवाद

17.6.08

कहीं भविष्य में फिर कोई बदमजगी ना हो

प्रिय भाई,

राजेश रपरिया जी का नंबर पूछने पर पता नहीं क्यों इतना विवाद पैदा हो गया, समझ नहीं पा रहा हूं। भड़ास के ही एक साथी के ज़रिये उनका नंबर मिल गया है, बात भी हो गई है। एक दो दिन में मुलाकात भी होगी।

निवेदन है उस पोस्ट को हटा दें, कहीं भविष्य में फिर कोई बदमज़गी ना हो।

उम्मीद है निवेदन स्वीकार करेंगे।

kishore kamal
kishorekamaldelhi@gmail.com

(किशोर भाई, पोस्ट को न हटाकर उस पर आए सारे कमेंट हटा दिए हैं। आपको राजेश जी का नंबर मिल गया, इसी मकसद से वो पोस्ट पब्लिश किया गया था। ....यशवंत)

Owner's side said there should be no Interim Relief

June 16, 2008
Dear friends,

The hearing for recommending the rates of Interim Relief were held for two days by the Wage Boards and at the end of the hearing proposals for the quantum of Interim Relief were made but no decision could be arrived at. The Chairman adjourned the meeting and the declared that the next meeting would be held after 15 days.

The employee's side proposed 65% of the basic pay, and the owner's side said there should be no Interim Relief but a proposal for 25% was brought up by the member secretary and was supported by another independent member.

Thus, therefore there are three proposals before the board. An informal attempt for an agreement was made from the employees' side but the chairman was keen on postponing the meeting for two weeks. The matter rests there.

As for as NUJ(I) is concerned it made very impressive power point presentation through a team of Shri Rajendra Prabhu and Shri Ashok Malik. No other organization before the board presented such a detailed and well documented case.

This is all for your information and sharing it with other friends.

With best wishes



(Dr N K Trikha)
In charge, International Affairs, NUJ(I) &
Member, Wage Board for Working Journalists



(भड़ास के लिए आई प्रेस विज्ञप्ति ताकि देश भर के सभी पत्रकार इस मामले के लैटेस्ट अपडेट से अवगत रहें....यशवंत)

14.6.08

श्रीलिपि से यूनिकोड में फॉण्ट परिवर्तन करने का तरीका

श्रीलिपि से यूनिकोड में फॉण्ट परिवर्तन करने का तरीका

यशवंत जी
ये साईट बहुत ही लाभदायक है. इसकी खूबी ये है कि इसके ज़रिये हम लोग अपने फॉण्ट को यूनिकोड में बदल सकते हैं. सबसे पहले आपको करना ये है कि आप अगर कुछ भी श्रीलिपि में लिख लेते हैं और आपको उसी चीज़ को अपने साईट में भी पोस्ट करना है, तो उसको सबसे पहले फॉण्ट कन्वर्टर की मदद से कृति में बदल लें. अब वो बदला हुआ फॉण्ट को कॉपी करके इस साईट में लेते आयें. यहाँ पेस्ट कर दें और कृति फॉण्ट सेलेक्ट करके ''बदलें'' बटन को टिप दें. आपका पूरा आर्टिकल यूनिकोड में बदल जाएगा. फ़िर आप उसको अपना ब्लॉग में पेस्ट कर दें . अगर कहीं-कहीं पर एडिटिंग की ज़रूरत हो तो अपने ब्लॉग में पोस्ट प्रकाशित करने वाला एरिया में ही एडिट कर लें. इस जानकारी को आप जितने साथियों के साथ बाँट सकते हैं, बाटें. क्यूंकि आपकी एक जानकारी किसी को हिन्दी कि दुनिया से जोड़ सकती है.

http://www.rajneesh-mangla.de/unicode.php

-- नदीम अख्तर
http://ranchihalla.blogspot.com/
द पब्लिक एजेंडा

राजेश जी कहां हैं आजकल?

from
kishore kamal (kishorekamaldelhi@gmail.com)
to
yashwant (yashwantdelhi@gmail.com)

date
14 Jun 2008 11:49

subject
राजेश जी कहां हैं आजकल?

अमर उजाला और कारोबार अखबारों में कई साल तक राज करने वाले राजेश रपरिया आजकल कहां हैं, क्या किसी बंधु को इसकी जानकारी है। कोई बता रहा था कि किसी बिस्कुट कंपनी की सी एंड एफ एजेंसी उन्होने ले ली है, हालांकि मुझे इस पर बिल्कुल यकीन नहीं है। मेरे पास उनका जो नंबर है वो काम नहीं कर रहा है। मुद्दत से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। किसी को जानकारी हो तो अवश्य बतायें।

-किशोर

(किशोर जी, जहां तक मेरी जानकारी है, वे काफी समय से डीएलए के दिल्ली स्थित ब्यूरो और फीचर सेक्शन के बतौर हेड कार्यरत हैं। उनका मोबाइल नंबर मेरे पास भी नहीं है। किसी न किसी भड़ासी के पास जरूर होगा जो आप तक इसी पोस्ट के नीचे कमेंट के रूप में लिखकर पहुंचा देगा या फिर आपकी मेल आईडी पर मेल कर देगा....यशवंत)

9.6.08

पति की शामत आई

राजस्थान विश्वविद्यालय की लक्ष्मीबाई छात्रावास की लडकियां आजकल वास्तव में अपने हास्टल के नाम को सार्थक करते हुए लक्षमीबाई बनी हुई है। मीडिया को इनका सपोर्ट मिल गया है। बस क्या था आजकल जयपुर के अखबारों में छाई हुई है।
वार्डन ने घर पर ताला लगाने पर लडकियों के खिलाफ शिकायत क्या की। इन लडकियों ने इसका जीना हराम कर दिया। बस फिर क्या था वार्डन के पति की शामत आ गई। छात्राओं ने आरोप लगा दिया कि वार्डन के पति रात को अघोवस्त्र में घूमते रहते है। नशा करते है। पति-पत्नी रात को झगड़ा करते है जिससे छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पाती है।
अब वार्डन के पति बेचारे सफाई देते फिर रहे है। लड़कियां है कि मानती नहीं।
पत्नी जब वार्डन बन कर आई थी तो काफी खुश थे कि कृष्ण कन्हैया बन कर गोपियों में रहेंगे पर अब ये ही गोपियां उनके लिए झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनी हुई है उन्हें अपने बचाव का तरीका भी नहीं मिल पा रहा है।

एक पाठक
जयपुर से भडास के लिए

4.6.08

अपने पे आंखे मूँद, दूसरे की गलती देख, दूसरे की भैंस पे जोर से लाठी टेक

यशवंत जी,

नमस्कार भड़ास का नियमित पाठक हूँ. पढ़कर मन को बहुत तसल्ली मिलती है. कुछ दिन पहले मन मे विचार आया कि चलो एक ब्लॉग हम भी बनाते है सो अपने ज्ञान के आधार पे बनाने कि कोशिश की है. आपके अवलोकनार्थ प्रेषित कर रहा हूँ अगर आपको उचित लगे तो भड़ास पर एक छोटा सा कोना हमारे ब्लॉग को भी प्रदान कीजिएगा.


भड़ास के बारे मे ज्यादा कुछ तो नही कह सकता फिर भी इतना यकीन है कि अपने भड़ास को जन्म देकर उन लोगो का बहुत भला किया है जो न तो अपने मन कि व्यथा न तो घर पर और न ही ऑफिस मे कह पाते है भड़ास एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर लोग अपने मन की व्यथा रूपी रेलगाड़ी को मन माफिक गति से दौड़ सकते है. इतनी बात लिखने क बाद भी अप सोच रहे होंगे कि कौन है ये, सो हमारा नाम सुमित है। कानपुर में मीडिया में हूँ। आपके कानपुर प्रवास के समय आपसे कई बार भेंट भी हुई.

एक बार फिर आपको भड़ास के लिए शुभकामनाये.

अपने ब्लॉग का लिंक प्रेषित है.

http://sumit-eventmanagement.blogspot.com

आपका कनिष्ठ
सुमित


-------------------------------------------
सुमित के ब्लाग पर पड़ी इकलौती पोस्ट ये है..
-------------------------------------------

कारपोरेट चालीसा

जब नया नया कोई आता है तो मन ही मन मुस्काता है
कंपनी ये बड़ी भारी है लोग कहते है सरकारी है
ऐश यहाँ पर खुल्ली है, काम बहुत मामूली है
पर जब सच से टकराता है, सर उसका चकराता है जनता
यहाँ निराली है सारे रंगों वाली है
बारह बजे कुछ आते है कुछ ६ बजे ही जाते है
कुछ की लाइफ ऑफिस मे ही कटने वाली है
क्यूंकि न घर है न घर वाली है
यहाँ पांच पॉइंट पर रेटिंग है
कुछ असली है कुछ सेटिंग है
शो ऑफ़ का यहां पर बहुत बड़ा है खेल
थोड़ा सा काम करो और सबको भेजो मेल
प्रोजेक्ट से रोजी रोटी है पर गगरी थोडी छोटी है
प्रोजेक्ट लेने जाते है कुछ मिलते है कुछ रह जाते है
केवल क्लाइंट है जो हमको नचाता है,
उसको खुश करने मे अपने बाप का क्या जाता है.
क्यूंकि केवल क्लाइंट है जो हमारी रोज़ी रोटी चलाता है
पैसा तो मोह माया है, कंही धूप कंही छाया है
काम मी मर्जी दिल की है, तनखा तो चूहे के बिल सी है
कुछ मृग मरीचिका मे फँस जाते हैं, कुछ निकल मोक्ष को पाते हैं
अपने पे आंखे मूँद के दूसरे की गलती देख,
दूसरे की भैस पे जोर से लाठी टेक
दूसरे की गलतियाँ बॉस को बता,
शाबासी के साथ मे इनाम भी शायद पा
कैसे भी उल्लू सीधा कर वीसा लेकर भाग
कब तक सोया रहेगा अब तू मूर्ख जाग
लगा हुआ है यह संपर्को का जाला
सफल वही है जिसने कोई लिंक निकाला
काम का नाटक कर मचा नही कुछ शोर,
तेरे अंधियारे गाव में कभी तो होगी भोर।
माला ये पुरी हुई मनका एक सौ आठ,
मोक्ष को पाए वही नित्य करे जो पाठ।
---------------------------------
-सहयोगी पंकज राजपूत की रचना
---------------------------------
(भाई सुमित, आपने याद दिलाया तो बिलकुल याद आ गया। आपके ब्लाग की इकलौती रचना को भड़ास पर डाल दिया है। शानदार है कारपोरेट चालीसा। इसमें आपने सारे सचों को व्यंग्यात्मक तरीके से कह दिया है। आप अपने ब्लाग पर रेगुलर लिखते रहें। कभी दिल्ली आना हो तो फोनियाइयेगा। .....यशवंत )

25.5.08

भड़ास का बच्चा- भड़ास4मीडिया.काम bhadas4media.com

जब स्थितियां इतनी प्रतिकूल हों कि आप जी न सकें, आरोप इतने संगीन हों कि उससे उबर न सकें, लाबिंग और साजिशें इतनी गहरीं हों कि उसे भेद न सकें, सवाल इतने सारे हों कि उसके जवाब न दे सकें.....उस दौर में भी हमेशा की तरह सबको दोस्तों-दुश्मनों दोनों को दुवाएं देते हुए, अपने काम, अपने मिशन पर लगने रहने की जिद के तहत यह सूचना आप सभी साथी भड़ासियों और पाठकों को देना चाह रहा हूं........

छोटे से भड़ास के बड़े बनने की प्रक्रिया के साथ ही अब इसके आगे सोचने के अभियान के तहत जो चीजें अब तक हुई हैं उसमें एक है भड़ास4मीडिया.काम।

कभी हम लोगों ने सपना देखा था कि भड़ास का अपना पत्रकारिता इंस्टीट्यूट हो, हिंदी पत्रकारों के लिए अपनी प्लेसमेंट एजेंसी हो, अपना मीडिया हाउस हो.......तो ये सपने सिर्फ सपने नहीं थे, एक सोच थी जिस पर लगातार काम करते आ रहे हैं हम लोग। इसी के तहत पहली चीज जो सपने से निकल कर मूर्त रूप ले सकी है वो है भड़ास4मीडिया.काम bhadas4media.com (संक्षेप में b4m) ।



यह नया पोर्टल जो सिर्फ हिंदी मीडिया की हलचल और नए हिंदी पत्रकारों को जाब दिलाने में मदद करने के लिए प्लेसमेंट एजेंसी की तरह है, भड़ास का ही बच्चा है पर भड़ास से अलग है।

भड़ास विश्व का सबसे बड़ा हिंदी ब्लाग है और बना रहेगा और यूं ही दिन ब दिन बढ़ता रहेगा। वहां भड़ास निकालने की आजादी सबको मिली रहेगी। पर वहां से हिंदी मीडिया की हलचल संबंधी खबरें धीरे धीरे हटने लगेंगी और अगले महीन के मध्य तक b4m पर ही मिलेंगी। खबरें आप हमेशा की तरह yashwantdelhi@gmail.com पर भेजते रह सकते हैं।

इस नए पोर्टल, bhadas4media.com के तीन लक्ष्य हैं--

पहलाः हिंदी मीडिया से जुड़ी नवीनतम सूचनाओं को पहुंचाना।
दूसराः विभिन्न मुद्दों पर हिंदी मीडिया के चर्चित शख्सीयतों, होनहार संपादकों, मीडिया हाउसों के निदेशकों से संवाद कायम करना
तीसराः होनहार हिंदी पत्रकारों को जाब दिलवाने में मदद करना।
हम फिलहाल हर महीने 15 नए पत्रकारों को जाब दिलवाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए कोई भी अपना रिज्यूम hindi.media.job@gmail.com पर भेज सकता है। अगर वे 15 पत्रकारों की सूची में चुने गए तो उनसे एक शुरुवाती रजिस्ट्रेशन और परामर्श शुल्क लिया जाएगा। उसके बाद उनके व्यक्तित्व विकास और प्लेसमेंट के लिए प्रयास किया जाएगा।

अभी हम ट्रायल और टेस्टिंग के दौर में है जो लगभग अगले महीने के लास्ट तक चलेगा क्योंकि ट्रायल और टेस्ट के दौरान उपजे अनुभवों के आधार पर ही हम इस पोर्टल के लिए कोई गाइडलाइन तय कर सकेंगे। पर हम ये काम आज से अधिकृत रूप से शुरू कर रहे हैं।

डा. रूपेश और हरे भाई के मजबूत समर्थन और प्रोत्साहन के बगैर यह पोर्टल कार्यरूप नहीं ले पाता, यह बिलकुल तय है। मैं इन दोनों का दिल से आभारी हूं। साथ में उन सभी भड़ासी साथियों को जिन्हें मैं नाम से जानता हूं और ढेर सारे लोगों को मैं नाम से नहीं जानता, उनका भी दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जो अपने समर्थन से आज हमें इस स्थिति में ले आएं हैं कि हम अलग से स्वतंत्र रूप से काम शुरू कर पा रहे हैं।

आपके समर्थन, आपके सुझावों और प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा।

जय भड़ास
यशवंत

22.5.08

जगदीप और राजशेखर जी की चिट्ठी, विषय- भूतनाथ और ब्लाग

यशवंत भाई

भूतनाथ देखकर आपकी आंखे गीली हुई। सच कहूं तो जानकर मुझे खुशी हुई। वैसे तो फिल्म देखने के बाद आपके ये भाव ही लोगों को फिल्म देखने के लिए मजबूर करने के लिए काफी है। फिर भी मैंने फिल्म का पोस्ट मार्टम कर कुछ देखने लायक बातें लिखने की कोशिश की है। हो सके तो अपनी इस भावुक पोस्ट के साथ इस लिंक को लगा दें।
http://dekhasuna.blogspot.com/2008/05/blog-post_16.html--
Jagdeep Singh
jjournalist007@gmail.com


-------------------
यशवंत
मैंने शेयर बाजार पर ब्लाग बनाया है। इसमें निवेश की सलाह दी जाती है। इस बारे में संभव हो तो अपने ब्लाग पर जिक्र कर दें। मैं उसका लिंक भेज रहा हूं।
http://munafa.blogspot.com/
राजशेखर
RAJ SHEKHAR SINGH (
rajssingh@gmail.com)

18.5.08

हलो भड़ास, जयप्रकाश चौकसे की मेल आईडी चाहिए

from niranjan jain (njain456@yahoo.co.in)
to yashwant (yashwantdelhi@gmail.com)
date 15 May 2008 09:25
subject email of jai prakash choksey

helo..bhadas
send me email id of जयप्रकाश चौकसे (jai prakash choksey) famous film critic . I am a very big fan of him I want ti talk him

your
niranjan jain

-----

Yashwant Singh to niranjan
date18 May 2008 00:01
subjectRe: email of jai prakash choksey

भाई,
जयप्रकाश जी की मेल आईडी मेरे पास तो नहीं है। मैं आपकी बात भड़ास पर डाल देता हूं। हो सकता है, आपकी मदद हो जाए।
मेल के लिए शुक्रिया, कुछ जानने पूछने के लिए डबल थैंक्यू...
यशवंत

-----------

(Hi, hey, hoo... Bhadasi bhayi logon....enki help kariye...yashwant)

9.5.08

सिद्धार्थ जोशी के नए कम्युनिटी ब्लाग कहावतें का स्वागत करें

(सिद्धार्थ जोशी ने मुझे मेल करके जानकारी दी है कि उन्होंने एक नया कम्युनिटी ब्लाग कहावतें नाम से शुरू किया है। मैं उनके मेल को भड़ास पर डाल रहा हूं, इस उम्मीद के साथ कि नए ब्लाग बनने और खासकर कम्युनिटी ब्लाग बनने से न सिर्फ हिंदी का भला होगा बल्कि हिंदी वालों का भी भला होगा। आप सभी से अनुरोध है कि सिद्धार्थ का इस नए कम्युनिटी ब्लाग के लिए हौसलाअफजाई करें....यशवंत)

-------------------------------
कहावतें
http://kahawatein.blogspot.com/
------------------------------
कहवातें...इस थीम पर आप सभी का सहयोग मिले तो ब्लॉग के जरिए एक ओर हम रोजाना नई नई कहावतों से रुबरू हो सकेंगे वहीं दूसरी ओर यह विधा अधिक समृद्ध होगी।
कम से कम इस पर आपके सुझाव तो अमूल्य ही रहेंगे। ब्लॉग की सदस्यता के लिए भी आप आमंत्रित हैं
अपना ई मेल पता और जानकारी मुझे भेजिए, मैं ब्लॉग लेखक के रूप में आपको आमंत्रण भेजता हूं।

बेहतर भविष्य और बेहतर ज्ञान की आशा के साथ...

सिद्धार्थ जोशी
बीकानेर
imjoshig@gmail.com

1.5.08

दैनिक जागरण, तुम्हें सलाम !

हिंदी के टाप टेन अखबार और उनकी प्रसार संख्या

1 दैनिक जागरण (566 lakh)

2 दैनिक भास्कर (319 lakh)

3 अमर उजाला (296 lakh)

4 हिंदुस्तान (252 lakh)

5 राजस्थान पत्रिका (137 lakh)

6 पंजाब केसरी (111 lakh)

7 आज (74 lakh)

8 नवभारत टाइम्स (52 lakh)

9 नवभारत (52 lakh)

10 प्रभात खबर (50 lakh)


अंग्रेजी के आठ बड़े अखबार और उनकी प्रसार संख्या

1 Times of India 136 lakh
2 Hindustan Times 63 lakh
3 Hindu 56 lakh
4 Economic Times 20 lakh
5 Indian Express 20 lakh
6 Mid-Day 18 lakh
7 Mumbai Mirror 16 lakh
8 DNA 13 lakh

----------------
(उपरोक्त दोनों आंकड़े आईआरएस 2008, राउंड वन के हैं। आपने एक चीज गौर की, अंग्रेजी के सबसे बड़े अखबार की प्रसार संख्या हिंदी के पांचवें नंबर के अखबार से भी कम है। लानत है अपने हिंदी वालों पर जो इतनी बड़ी संख्या में होते हुए भी इन मुट्ठी भर अंग्रेजी वालों से आतंकित रहते हैं)
--------------

उपरोक्त दोनों खबरें बस कुछ दिन पुरानी है, सभी पत्रकारों को पता भी है, हर जगह छप भी चुकी है, पढ़ी भी जा चुकी है, पर अब तक भड़ास पर नहीं आई। इसकी दो वजह है। एक तो मेरी व्यस्तता और दूसरी अन्य भड़ासियों पर निर्भरता। सोच रहा था कि कोई न कोई भड़ासी पत्रकार बंधु इस खबर को भड़ास पर डाल ही देगा पर किसी ने नहीं डाला।

आईआरएस 2008 राउंड वन के नतीजे आ चुके हैं। और इसमें एक बार फिर दैनिक जागरण देश के सभी तरह के अखबारों, पत्रिकाओं, टैबलायडों में नंबर वन आया है। नंबर वन यह पहली दफे नहीं बल्कि दसवीं दफे आया है। मजेदार यह है कि दैनिक जागरण हर बार अपने दूसरे नंबर के प्रतिद्वंदी दैनिक भास्कर को कहीं ज्यादा अंकों से पीछे कर दे रहा है।

अगर कोई भड़ासी साथी आईआरएस 2008 राउंड वन के नतीजों को विस्तार से इस भड़ास पर डाल दे तो बड़ी कृपा होगी। जैसे मैग्जीन सेक्शन में सरिस सलिल नंबर वन पर है। टाप टेन में कुल 10 मैग्जीन हैं, कौन कौन हैं और इनका कितना प्रसार है, ये भड़ास पर डालना चाहिए। इसी तरह टाप टेन हिंदी अखबारों जिसमें जागरण नंबर वन पर है और प्रभात खबर नंबर 10 पर है, की सूची व उनकी प्रसार संख्या भी भड़ास पर डाली जानी चाहिए। तो कोई है माई का लाल जो इन आंकड़ों को विश्लेषित करके भड़ास पर डाल सके ताकि देश के कोने कोने के पत्रकार बंधु भी अपनी धंधे की दुनिया की हकीकत व तथ्यों को जान सकें।


आइए, इस सर्वे के बारे में दैनिक जागरण ने खुद जो खबर अपनी साइट पर दी है, उसे पढ़ें....

-----------------
लगातार दसवीं बार दैनिक जागरण नंबर वन
-----------------
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। दैनिक जागरण माने नंबर 1. अपने सुविज्ञ पाठकों के प्रिय समाचार पत्र ने अद्भुत अभूतपूर्व कीर्तिमान कायम किया है। भारतीय प्रिंट मीडिया के इतिहास में लगातार दसवीं बार पहले स्थान पर बने रहने का रिकार्ड बनाया है दैनिक जागरण ने। ये है पाठकों के प्रति दैनिक जागरण की प्रतिबद्धता और दैनिक जागरण के प्रति पाठकों के विश्वास की बेमिसाल बानगी।

समाचार पत्रों की पाठक संख्या के आंकड़े जुटाने वाली मान्यता प्राप्त अधिकृत संस्था इंडियन रीडरशिप सर्वे [आईआरएस] 2008 राउंड 1 के परिणामों के मुताबिक दैनिक जागरण को पढ़ने वाले पाठकों की संख्या बढ़ कर पांच करोड़ 66 लाख हो गई है। इसके पूर्व जब आईआरएस 2007 राउंड 2 के परिणाम घोषित किये गए थे तो दैनिक जागरण के पाठकों की संख्या पांच करोड़ 36 लाख थी। इन दोनो सर्वे के अंतराल में दैनिक जागरण के पाठकों की संख्या में 30 लाख का इजाफा हुआ है यानी कुल छह प्रतिशत की बढ़ोतरी। जागरण ने अपने मूल पाठकों की थाती तो संभाल कर रखी ही है वहीं अपनी विश्वसनीयता के बूते बड़ी संख्या में नए पाठकों को भी जोड़ा है।

देश के अखबारी जगत के इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया है कि कोई दैनिक समाचार पत्र लगातार दसवीं बार अपनी सर्वोच्चता कायम रखने में कामयाब रहा हो। एक कहावत है कि चोटी पर पहुंचना अगर मुश्किल है तो उस पर लगातार बने रहना नामुमकिन लेकिन दैनिक जागरण ने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है।

इंडियन रीडरशिप सर्वे के नतीजों की एक और खास बात ये है कि दैनिक जागरण ने अपने बाद दूसरे नंबर पर आने वाले समाचार पत्र को लगातार और ज्यादा पीछे छोड़ने का सिलसिला कायम रखा है। आईआरएस 2007 राउंड 2 के नतीजों में ये जाहिर हुआ था कि नंबर 1 दैनिक जागरण और दूसरे स्थान पर रहने वाले समाचार पत्र के पाठकों की संख्या के बीच दो करोड़ तीस लाख का अंतर [गैप] था। ताजा सर्वे में अब ये अंतर और बढ़ कर दो करोड़ 50 लाख हो गया है यानी नंबर दो पर आये अखबार के पाठकों की कुल संख्या से दैनिक जागरण के पाठकों की संख्या ढाई करोड़ ज्यादा है।

उल्लेखनीय है कि दैनिक जागरण को मीडिया जगत के बहुमुखी सुपर ब्रांड का अलंकरण भी हासिल है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला दैनिक जागरण देश का एकमात्र भाषाई समाचार पत्र है। ब्रांडिंग के क्षेत्र में तमाम आयामों पर खरा उतरने के लिए दैनिक जागरण को पिछले साल 'कंज्यूमर सुपर ब्रांड' सार्टिफिकेट से नवाजा गया था। इस वर्ष अपने पाठकों के इस चहेते अखबार ने 'बिजनेस सुपर ब्रांड' का सार्टिफिकेट भी हासिल करने का गौरव पाया है। इस तरह दैनिक जागरण ने ब्रांडिंग की कसौटी पर भी दोहरी उपलब्धि दर्ज की है।


---------------
और ये दूसरी खबर एक्सचेंजफारमीडिया.काम से.....
---------------
Dainik Jagran continues the lead in Hindi dailies; TOI leads English
---------------
The Media Research Users’ Council (MRUC) has released the data for the Indian Readership Survey (IRS) 2008 Round 1. There aren’t any surprises in the numbers this time as well.

The top 10 Hindi dailies see Dainik Jagran topping the charts again with a total readership of 566 lakh. Dainik Bhaskar follows with a total readership of 319 lakh. Amar Ujala is at No. 3 with a total readership of 296 lakh; Hindustan is on the fourth spot with a total readership of 252 lakh, and Rajasthan Patrika is at No. 5 with a total readership of 137 lakh.

Punjab Kesari, with a total readership of 111 lakh, is in the sixth position, followed by Aj at No. 7 with a total readership of 74 lakh. Navbharat Times shares the eighth position with Navabharat (Mah/Chh), both having a total readership of 52 lakh. Prabhat Khabar is at No. 10 with a total readership of 50 lakh.

The top 10 English dailies see The Times of India lead the charge with a total readership of 136 lakh for all its editions put together. The Hindustan Times follows with a readership of 63 lakh. The Hindu with a total readership of 56 lakh is at No. 3. The Economic Times is the only financial daily to have made it to the top English dailies list with a total readership figure of 20 lakh. It shares the fourth position with The New Indian Express, which too has a total readership figure of 20 lakh. Mid-Day follows at No 6 with a readership of 18 lakh, Mumbai Mirror at No. 7 with a readership of 16 lakh, and DNA at No. 8 with a total readership of 13 lakh.

19.4.08

नरेंद्र मोदी के कवरेज का पत्रकारों ने बहिष्कार किया

यह एक ऐसी खबर है जो शायद ही कहीं छपे क्योंकि अब किसी भी मीडिया हाउस का प्रबंधन भाजपा के सुपर स्टार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से पंगा नहीं ले सकता। हाल में हुए गुजरात चुनावों में फिर जीत हासिल करके असीम ताकत के प्रतीक बने मोदी आजकल दिल्ली में हैं।

यहां सिविल लाइंस में गुजराती समाज की तरफ से आज मोदी के अभिनंदन का कार्यक्रम था। समारोह के कवरेज के लिए बाकायदा पत्रकारों को निमंत्रण पत्र भेजे गए। वहां जब पत्रकार पहुंचे तो उनसे निमंत्रण पत्र मांगा गया लेकिन कई पत्रकार साथी बिना निमंत्रण पत्र पहुंचे थे क्योंकि ये वो पत्रकार थे जो लगातार बीजेपी बीट को कवर करते हैं। इन पत्रकारों ने बीजेपी नेताओं को फोन कर किसी तरह अंदर जाने का जुगाड़ किया। वहां कैमरे वगैरह लगाए।

इसी बीच नरेंद्र मोदी पहुंच गए। समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने एकाएक चिल्लाना शुरू कर दिया कि इन मीडिया वालों को किसने यहां बुलाया, इन्हें यहां से भगाओ। इतना सुनते ही समारोह में मौजूद 20-25 लोगों ने मीडिया वालों को भगाने के लिए नारेबाजी व बदतमीजी शुरू कर दी। इस पूरी परिघटना के दौरान नरेंद्र मोदी चुप बैठे रहे। अंततः पानी सिर से उपर निकलता देख और बदतमीजी की हद पार होते देख टीवी पत्रकारों ने कवरेज के बहिष्कार का फैसला किया और समारोह से बाहर निकल गए।

सभी प्रमुख टीवी न्यूज चैनलों एनडीटीवी, आजतक, जी न्यूज, आईबीएन7....आदि के पत्रकारों ने पत्रकारों से बदतमीजी की घटना की निंदा की और इसे मीडिया के प्रति नेताओं के असहिष्णु रवैये का परिचायक बताया। भड़ास इस घटना की निंदा करता है और सभी पत्रकार बंधुओं से अपील करता है कि वो अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए ऐसे कार्यक्रमों का बहिष्कार भविष्य में भी करते रहें जहां उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया जाता।

-----------------------
दो सूचनाएं भड़ास से संबंधित ...

1- भड़ास पर कुल पोस्ट की संख्या 2025 हो गई है, जो अपने आप में एक रिकार्ड है।

2- भड़ास की सदस्य संख्या 260 से बढ़कर 272 तक पहुंच गई है, ये भी एक नया रिकार्ड है।


जय भड़ास
यशवंत सिंह