4.9.13
देश के युवाओं को श्रीकृष्ण के विराट चरित्र से सीखने की जरूरत - कृष्ण कुमार यादव
Posted by
Unknown
0
comments
Labels: KK Yadav, कृष्ण कुमार यादव, प्रेस विज्ञप्ति, शब्द-साहित्य
17.7.09
राष्ट्रीय युवा समागम : आवश्यक सूचना एवं आग्रह
3,4 अक्टूबर 2009
२. जो लोग conclave में भाग लेने दरभंगा जाने वाले हैं उनसे आग्रह है कि जल्द से जल्द अपना रिज़र्वेशन करवा लें क्योंकि उन दिनों रिज़र्वेशन की समस्या हो सकती है . रिज़र्वेशन के लिए लिंक www.indianrail.gov.in . रिज़र्वेशन इस प्रकार से करवाएं कि २ अक्टूबर २००९ को दरभंगा पहुच जाएँ . जिनके जाने में अभी किसी प्रकार की समस्या हो किन्तु आगे जाने की कोई सम्भावना बनने वाली हो वे लोग भी कृपया अपना रिज़र्वेशन समय रहते करवाकर सूचित करने का कष्ट करें
३. आप अपना रिज़र्वेशन करवा लेने के बाद कृपया vijayvijaymishra@gmail.com पर अपनी यात्रा के प्लान की जानकारी जरुर दे दें ताकि दरभंगा पहुचने पर आपको कोई समस्या न हो और आपको जरुरी निर्देश भी दिया जा सके .
४. आप लोगों से आग्रह है कि अधिक से अधिक लोगों को उक्त conclave में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें और रजिस्ट्रेशन करवाएं
५, आगे कुछ दिनों बाद आपको लगातार conclave की जानकारी दी जाती रहेगी . फ़िलहाल आप सबसे शुल्क जमा करने और रिज़र्वेशन करवा लेने का विनम्र आग्रह है.. कृपया यथाशीघ्र ये दोनों काम कर लें
संयोजक
राष्ट्रीय युवा समागम
9868463946
9891417959
vijayvijaymishra@gmail.com
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
Labels: जानकारी, प्रेस विज्ञप्ति, युवा समागम
16.5.09
" कविता प्रतियोगिता " का आयोजन
हिन्दी साहित्य मंच " कविता प्रतियोगिता " का आयोजन जून माह से शुरू हो रहा है । इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी कवि , रचनाकार , लेखक से अनुरोध है कि वह इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारा सहयोग करें । अन्तरजाल के माध्यम से प्रथम कविता प्रतियोगिता के आप सभी हमें अपनी रचना मई माह के अन्तिम दिन तक भेंजें । सर्वश्रेष्ठ प्रथम तीन रचना को पुरस्कृत किया जायेगा । साथ दो रचनाओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा । हिन्दी साहित्य के विकास में अपनी भागीदारी देकर हमारे प्रयास को सफल बनाये ।
हिन्दी साहित्य मंच " हिन्दी प्रेमियों का मंच " है । यहां पर साहित्य से जुड़ी किसी भी विधा का प्रकाशन आप सभी करा सकते हैं । आप हमें इस पते पर ईमेल करे - hindisahityamanch@gmail.com । साथ ही अधिक जानकारी के लिए हिन्दी साहित्य मंच पर आकर देंखें । पता है-www.hindisahityamanch.
संचालक ( हिन्दी साहित्य मंच ) नई दिल्ली
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
Labels: आवेदन, कविता प्रतियोगिता, जानकारी, प्रेस विज्ञप्ति, सूचना
15.5.09
जयशंकर प्रसाद की कविता गाइए और जीतिए रु 2000 के नग़द इनाम
इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित प्रसिद्ध देशगान 'अरुण ये मधुमय देश हमारा' को अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड करके हिन्द-युग्म को भेजना होगा। गीत को केवल पढ़ना नहीं बल्कि गाकर भेजना होगा। हर प्रतिभागी इस गीत को अलग-अलग धुन में गाकर भेजे (कौन सी धुन हो, यह आपको खुद सोचना है)।
1) गीत को रिकॉर्ड करके भेजने की आखिरी तिथि 31 मई 2009 है। अपनी प्रविष्टि podcast.hindyugm@gmail.com पर ईमेल करें।
2) इसे समूह में भी गाया जा सकता है। यह प्रविष्टि उस समूह के नाम से स्वीकार की जायेगी।
3) इसे संगीतबद्ध करके भी भेजा जा सकता है।
4) श्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को आदित्य प्रकाश की ओर से क्रमशः रु 1000, रु 500 और रु 500 के नग़द इनाम दिये जायेंगे।
5) सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को डलास, अमेरिका के एफ॰एम॰ रेडियो स्टेशन रेडियो सलाम नमस्ते के कार्यक्रम'कवितांजलि' में बजाया जायेगा। इस प्रविष्टि के गायक/गायिका से आदित्य प्रकाश (कार्यक्रम के संचालक) कार्यक्रम में सीधे बातचीत करेंगे, जिसे दुनिया में हर जगह सुना जा सकेगा।
6) अन्य 2 प्रविष्टियों को भी कवितांजलि में बजाया जायेगा।
7) सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को 'हिन्दी-भाषा की यात्रा-कथा' नामक वीडियो/डाक्यूमेंट्री में भी बेहतर रिकॉर्डिंग के साथ इस्तेमाल किया जायेगा।
8) श्रेष्ठ प्रविष्टि के चयन का कार्य आवाज़-टीम द्वारा किया जायेगा। अंतिम निर्णयकर्ता में आदित्य प्रकाश का नाम भी शामिल है।
9) हिन्द-युग्म का निर्णय अंतिम होगा और इसमें विवाद की कोई भी संभावना नहीं होगी।
जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित देशगान
अरुण यह मधुमय देश हमारा।
जहाँ पहुँच अनजान क्षितिज को
मिलता एक सहारा।
सरस तामरस गर्भ विभा पर
नाच रही तरुशिखा मनोहर।
छिटका जीवन हरियाली पर
मंगल कुंकुम सारा।।
लघु सुरधनु से पंख पसारे
शीतल मलय समीर सहारे।
उड़ते खग जिस ओर मुँह किए
समझ नीड़ निज प्यारा।।
बरसाती आँखों के बादल
बनते जहाँ भरे करुणा जल।
लहरें टकरातीं अनंत की
पाकर जहाँ किनारा।।
हेम कुंभ ले उषा सवेरे
भरती ढुलकाती सुख मेरे।
मंदिर ऊँघते रहते जब
जग कर रजनी भर तारा।।
शैलेश ने आगे बताया- "हम समय-समय पर इस तरह का आयोजन करते रहेंगे। आप भी अपनी ओर से हिन्दी के स्तम्भ कवियों की कविताओं को सुरबद्ध करने के काम को प्रोत्साहित करना चाहते हों, अपनी ओर से इनाम देना चाहते हों, तो संपर्क करें।"
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
1 comments
Labels: प्रेस विज्ञप्ति, भड़ास, शैलेश, हिंद युग्म
14.5.09
चुनाव में मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी
सामयिक विषयों पर चेतना जाग्रत करने के उद्देश्य से कार्यरत समसामयिक अध्ययन केंद्र द्वारा दिनांक 15 मई 2009, शुक्रवार को एक वैचारिक संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। चुनाव में लोकतंत्र के चौथे खंभे एवं महत्वपूर्ण स्तंभ मीडिया की भूमिका पर केंद्रित इस संगोष्ठी में देश के कई दिग्गज पत्रकार भाग लेंगे। समसामयिक अध्ययन केंद्र के मंत्री उमेश पारेख एवं निदेशक बसंत सिंह जौहरी ने बताया कि चुनाव में मीडिया की बदलती भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी को इंडियन एक्सप्रेस अखबार के पूर्व संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार जार्ज वर्गीस, जनसत्ता के पूर्व संपादक प्रभाष जोशी, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति अच्युतानंद मश्र एवं बिहार-झारखंड के प्रमुख अखबार प्रभात खबर के संपादक हरिवंश संबोधित करेंगे। यह संगोष्ठी 15 मई 2009, शुक्रवार को प्रातः साढ़े दस बजे हिंदी साहित्य समिति सभागृह में होगी। श्री पारेख एवं श्री जौहरी ने सभी प्रबुद्धजनों से इस संगोष्ठी में भाग लेने का आग्रह किया है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
Labels: इंदौर, चुनाव और मीडिया, प्रेस विज्ञप्ति, संगोष्ठी
17.6.08
Owner's side said there should be no Interim Relief
June 16, 2008
Dear friends,
The hearing for recommending the rates of Interim Relief were held for two days by the Wage Boards and at the end of the hearing proposals for the quantum of Interim Relief were made but no decision could be arrived at. The Chairman adjourned the meeting and the declared that the next meeting would be held after 15 days.
The employee's side proposed 65% of the basic pay, and the owner's side said there should be no Interim Relief but a proposal for 25% was brought up by the member secretary and was supported by another independent member.
Thus, therefore there are three proposals before the board. An informal attempt for an agreement was made from the employees' side but the chairman was keen on postponing the meeting for two weeks. The matter rests there.
As for as NUJ(I) is concerned it made very impressive power point presentation through a team of Shri Rajendra Prabhu and Shri Ashok Malik. No other organization before the board presented such a detailed and well documented case.
This is all for your information and sharing it with other friends.
With best wishes
(Dr N K Trikha)
In charge, International Affairs, NUJ(I) &
Member, Wage Board for Working Journalists
(भड़ास के लिए आई प्रेस विज्ञप्ति ताकि देश भर के सभी पत्रकार इस मामले के लैटेस्ट अपडेट से अवगत रहें....यशवंत)
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
Labels: अंतरिम राहत, खबर, पत्रकार, प्रेस विज्ञप्ति, भड़ास, वेज बोर्ड, सुनवाई, सूचना
11.6.08
शेयर बाजार पर हिंदी पोर्टल मोलतोल डॉट इन
मोलतोल डॉट इन www.moltol.in शेयर बाजार और कारोबार जगत पर दुनिया की पहली हिंदी वेबसाइट आज 7 मई 2008 को लांच हुई। देश में अब तक पूंजी बाजार और निवेश पर अंग्रेजी में अनेक वेबसाइट मौजूद हैं लेकिन देश के एक बड़े हिंदी भाषी निवेशक वर्ग को बरसों से हिंदी की वेबसाइट का इंतजार था जो अब खत्म हो गया है।
मोलतोल के कार्यकारी शुभम शर्मा का कहना है कि इस वेबसाइट पर शेयर बाजार के हर पहलू की ऐसी जानकारी है जिसे आम निवेशक जानना चाहता है। सूचनाओं और उनसे समृद्ध होने का खजाना है यहां। मोलतोल डॉट इन आम आदमी को ऐसी सूचनाएं देने का प्रयास है जिससे वह वित्तीय रुप से मजबूत बनने के साथ देश को भी आर्थिक महासत्ता बनाने में अपना योगदान दे सकता है।
(भड़ास के लिए प्रेस विज्ञप्ति)
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
1 comments
Labels: प्रेस विज्ञप्ति, भड़ास, मोलतोल, लांच, वेबसाइट, शेयर बाजार
10.6.08
उत्तराखंडियों के लिए एक नई वेबसाइट - घुघूती
Hi,
I would like to share with a website (www.ghughuti.com) with an objective of providing an interactive platform to Uttarakhandis. We have so many websites on Uttrakhand/ Uttranchal but we never had an interactive website before, which has concept of social networking. This website provides us all that features which we need from an interactive site, chat, blogs, quizz, polls, gallery, news, games, music, video, my village, forum, business director etc..
Regards
Neelkant Dobriyal
(भड़ास के लिए प्रेषित एक मेल)
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
1 comments
Labels: उत्तराखंड, घुघुती, जानकारी, नई वेबसाइट, प्रमोशन, प्रेस विज्ञप्ति
4.6.08
रफ़्तार आगाज है इंटरनेट पर अंग्रेजी के एकाधिकार की समाप्ति का
समूचे हिंदी जगत को यदि किसी एक ही साइट पर खंगाला जा सकता है तो वह है रफ्तार डॉट इन। रफ्तार के माध्यम से हिंदी इंटरनेट के अथाह जगत की संपूर्ण गतिविधियों तक सरलता से पहुंचा जा सकता है। इंटरनेट यूजर की जरूरतों और पसंद के साथ रफ्तार ने तारतम्य बिठाया है और इसी के तहत गानों, समाचार, ब्लॉग, मनोरंजन और साहित्य की खोज को रफ्तार में प्रमुखता दी गई है।
रफ़्तार डॉट इन (http://www.raftaar.in/) की अनेकों विशेषताओं में से प्रमुख है कि यह हिंदी का पहला संपूर्ण सर्च इंजन है। एक ऐसा सर्च इंजन जो इंटरनेट उपभोक्ता को हिंदी के असीमित संसार से जोड़ता है। समाचार से ले कर साहित्य तक एवं विज्ञान से ले कर किचन तक, रफ़्तार डॉट इन (http://www.raftaar.in/) इंटरनेट पर मौजूद हिंदी का सारा कंटेट आपको उपलब्ध करवाता है।
सर्च इंजन के अलावा रफ़्तार डॉट इन (http://www.raftaar.in/) पल–पल की घटनाएं और खबरें एक साथ एक होमपेज पर आपको मुहैया करवाता है। देश, दुनिया, खेल, कारोबार, विचित्र, जुर्म, साहित्य, देसी–विदेशी फिल्मी दुनिया से संबंधित समाचार अब देश की राष्ट्रभाषा में एक क्लिक की दूरी पर हैं।
इंटरनेट जगत में हिंदी में मौजूद सभी राशियों का राशिफल एक साथ यहां पढ़ सकते हैं। नए और पुराने, सभी तरह के गानों, के अलावा तस्वीरों (फोटो) संबंधी आपकी खोज यहां आ कर पूर्ण हो जाती है।
हिंदी इंटरनेट जगत का नया प्रयोग यानी ब्लॉगिंग को यहां विशेष स्थान दिया गया है। रफ़्तार के होमपेज का एक महत्वपूर्ण कोना सिर्फ ब्लॉगिंग को समर्पित है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
4
comments
Labels: पीयूष जी, प्रमोशन, प्रेस विज्ञप्ति, रफ्तार, लवीश जी, सर्च इंजन

