Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label आवेदन. Show all posts
Showing posts with label आवेदन. Show all posts

16.5.09

" कविता प्रतियोगिता " का आयोजन

हिन्दी साहित्य मंच " कविता प्रतियोगिता " का आयोजन जून माह से शुरू हो रहा है । इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी कवि , रचनाकार , लेखक से अनुरोध है कि वह इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारा सहयोग करें । अन्तरजाल के माध्यम से प्रथम कविता प्रतियोगिता के आप सभी हमें अपनी रचना मई माह के अन्तिम दिन तक भेंजें । सर्वश्रेष्ठ प्रथम तीन रचना को पुरस्कृत किया जायेगा । साथ दो रचनाओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा । हिन्दी साहित्य के विकास में अपनी भागीदारी देकर हमारे प्रयास को सफल बनाये ।

हिन्दी साहित्य मंच " हिन्दी प्रेमियों का मंच " है । यहां पर साहित्य से जुड़ी किसी भी विधा का प्रकाशन आप सभी करा सकते हैं । आप हमें इस पते पर ईमेल करे - hindisahityamanch@gmail.com । साथ ही अधिक जानकारी के लिए हिन्दी साहित्य मंच पर आकर देंखें । पता है-www.hindisahityamanch.blogspot.com । हमारे आईये हिन्दी साहित्य में योगदान हेतु । किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हमसे जुड़े।


संचालक ( हिन्दी साहित्य मंच ) नई दिल्ली

27.6.08

मीडिया फेलोशिप के लिए आवेदन करें

चाइल्ड इन नीड़ इंस्टीट्यूट स्वास्थ्य के अधिकार विषय पर मीडिया फेलोशिप देने जा रही है. इस फेलोशिप को पाने के लिए आपको सिनी के दफ्तर के पते -357-A, अशोक नगर, रांची पर अपना आवेदन भेजना होगा. आवेदन भेजने की अन्तिम तिथि 7 जुलाई 2008 दिन के तीन बजे तक है. इस फेलोशिप के लिए विष्णु राजगढ़िया को समन्वयक बनाया गया है. वैसे फेलोशिप के लिए उम्मीदवार का चयन एक कमेटी करेगी, जिसमे डॉ सुरंजन, विजय पाठक, बलराम, सुधीर पाल, नवतन कुमार, गुरजीत और विष्णु राज्गाडिया शामिल हैं. फेलोशिप के लिए हजारीबाग, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और रांची से दो-दो पत्रकारों का चयन होगा. जल्दी कीजिये ये फेलोशिप आप भी कर सकते हैं।

प्रेषक
नदीम अख्तर, रांची से