Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label मेरा बयान. Show all posts
Showing posts with label मेरा बयान. Show all posts

13.3.08

गुंडा जी, मैं किससे डर जाऊं?

दोस्तों, मैं बिल्कुल फिट हूँ. भाड़े के कुछ लोगों के जरिये मुझे आतंकित करने की जो मंशा पाले हुवे लोग हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए की हम लोग मौत से कभी नहीं घबराते. और जब आप मौत से डरने से इंकार कर देते हैं तो ये छोटे मोटे हमले बजाय डराने के, और ज्यादा उत्साहित कर देते हैं.

तो साथियों, मैं बेहद प्रसन्न हूँ. नाक पे थोडी सी चोट है, लेकिन नाक टूटी नही है और नाक टूटने भी नही देनी है.

मैं शाम को परिवार समेत फ़िल्म देखने जा रहा हूँ, और सभी को बता के जा रहा हूँ ताकि अगर गुंडा जी लोग वहाँ भी हमला करना चाहें तो कर लें, लेकिन बता जरुर दे कि मुझे आख़िर डरना किससे चाहिए क्योंकि मेरे एक दो दुश्मन होते तो मैं उनसे डरता भी, मेरे तो सैकड़ों दुश्मन हैं, जो बेहद बड़े बड़े पदों पे आसीन हैं और कई शहरों में हैं. तो गुंडा जी लोग, बता भी देना, किससे डरना चाहिए मुझे......:) वरना आप के हमले बेकार होते रहेंगे. खामखा आप और मेरी दोनों की उर्जा बेकार जाया होती रहेगी. तो आज शाम या रात फिर मिलना कहीं. मैं आज भी उन्ही रास्तों से रात मे अपनी कार से गुजरूँगा जिन रास्तों पे आप ने मुझे कल पाया. ओके...बेस्ट ऑफ़ लक....हम दोनों के लिए...

सभी का आभार...

दिल से खुशी हुयी कि मुश्किल में एक साथ हजारों हाथ मदद को खड़े हो जाते हैं, यही हम लोगों की ताकत है जिसे बनाये रखने कि जरुरत है.

मैं दिल से शुक्रिया कहता हूँ, आप सभी साथियों को.

जय भड़ास
यशवंत