भड़ास के संचालक मंडल को नमस्कार, भड़ास की ओर से श्रीमान रजनीश जी ने जो फतवा जारी किया वह एक तरफा है। इस में कोई दो राय नहीं की भड़ास आपका है और आपका ही रहेगा, हम जैसे तो मुसाफिर हैं,आते जाते रहेंगे। मगर जब कोई मंच सार्थक बहस के लिए हो और उसमे कोई भी हिन्दुओं की [ और के बारे में तो कहने की किसी की हिम्मत नहीं है] आस्था और विश्वास को गाली दे तो वह बहस नहीं किसी के दिल तो ठेस पहुँचाना होता है। [ वैसे रजनीश जी गंदे शब्द लिखने को अपनी विद्वता समझते हैं। पता नहीं अपने घर में अपने परिवार के सामने भी यही शब्द इस्तेमाल करते हो। ] भड़ास के कोई नियम कायदे तो है नहीं। कोई किसी बात,मुद्दे पर लिखता है तो बात आगे बढती है। लेकिन श्रीमान रजनीश जी ने तो ऐसे कह दिया जैसे वह महाराज दशरथ के समय पैदा हुये हों।भड़ास के सदस्यों ने आकर इसके महत्व को बढाया है। वे अपना समय निकल कर भड़ास पर पोस्ट करते है। तभी तो आप दुनिया के सबसे बड़े ब्लॉग के संचालक बने वरना दुनिया में करोडों ब्लॉग हैं कीड़े मकोडों की भांति, कौन जानता हैं उनको। घर का सम्मान घर के सभी सदस्यों से होता है, कोई एक कहे की घर मेरे कारण चलता है तो वह गलतफहमी का शिकार है। आदमी कुछ भी पाले मगर ग़लत फहमी ना पाले। रजनीश जी को भी ऐसा ही कुछ हुआ है,उनको शायद कोई काम्प्लेक्स है । जो है उनको बना रहे ,आप बड़े है,अच्छी बात है मगर बड़ा पन नहीं है तो काहे का बड़ा , बड़ा तो दही में पड़ा रहता है। संचालक मंडल से यही कहना है कि वह या तो भड़ास पर लिखने के नियम कायदे तय करे या फ़िर गलती करने वाले को बराबर की "सजा" मिले। रजनीश जी ऐसा नहीं होता कि मीठा मीठा तो अहा!और कड़वा कड़वा थू। थोड़ा लिखा ज्यादा समझना।
Showing posts with label ये फैसला है न्याय नहीं. Show all posts
Showing posts with label ये फैसला है न्याय नहीं. Show all posts
11.10.08
ये फ़ैसला है न्याय नहीं
Posted by
गोविंद गोयल, श्रीगंगानगर
2
comments
Labels: ये फैसला है न्याय नहीं
Subscribe to:
Posts (Atom)
