समाज में अपराधियों की कमी नहीं है लेकिन लोग शांति से जीना चाहते हैं। कोई नहीं चाहता कि उसका ऐसे लोगों से पाला पड़े, जिन्होंने अपराध को अपनी जीवन-शैली के रूप में स्वीकार कर लिया है। अपराधी जब केवल अपराधी होता है, तब उससे मुकाबला करना आसान हो जाता है। क्योंकि तब पूरा समाज इस मुहिम में साथ खड़ा नजर आता है। भौतिक रूप से भले कोई सामने न आये लेकिन जब भी कोई आदमी समाज के दुश्मनों से जूझता है तो लोग भीतर ही भीतर उसके लिए प्रार्थना तो करते ही हैं।
दिन पर दिन भीरु होते समाज में अभी इतनी जान बाकी है तो भला समझिये। पुलिस, प्रशासन भी देर-सबेर ऐसी मुहिम का साथ देता ही है। परंतु अगर वह अपराधी सरकारी तंत्र में हो, पुलिस में हो, प्रशासन में हो तो बहुत मुश्किल हो जाती है। कोई साथ नहीं आना चाहता, कोई पहल नहीं करना चाहता। कौन अपनी जान सांसत में डाले? और ऐसा अपराधी अपने पद, अपनी हैसियत, अपने रसूख का इस तरह इस्तेमाल करता है कि सीधे उसकी संलिप्तता उजागर होती ही नहीं। एसपीएस राठौर ने यही किया।
अभी कुछ ही महीने पहले रुचिका का मामला जब सुर्खियों में आया था तो कितनी सारी कहानियां मीडिया में उछलीं थीं। इन कहानियों ने राठौर को एक क्रूर खलनायक के रुप में सबके दिमाग में ठूस दिया था। किस तरह उसने रुचिका के भाई को उत्पीड़ित कराया, किस तरह उसने रुचिका को आत्महत्या करने के लिए विवश कर दिया, किस तरह उसने पूरे परिवार को सड़क पर ला खड़ा किया, उन्हें मकान बेचकर भाग जाने को मजबूर कर दिया।
मीडिया की पक्षधरता ने आखिरकार पूरी व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया था। केंद्र सरकार तक हिल गयी और उसे कई महत्वपूर्ण फैसले करने पड़े। राठौर को मिले पदक छीन लिये गये। सीबीआई अदालत के निर्णय के बाद बाहर निकलते हुए उसके चेहरे पर जो विजय दर्प की मुस्कान उभरी थी, उसने कितना बवाल कराया था, सबको याद है। तब सभी यही अंदाज लगा रहे थे कि इस खलनायक को बड़ी सजा जरूर मिलेगी, कम से कम उम्र कैद तो होगी ही। परंतु तब भी उसकी वकील पत्नी जिस तरह के दावे ठोंक रही थी, वह अनायास नहीं था।
वह जानती थी कि उसके पति ने जो भी कराया है, उसके बहुत कम सबूत छोड़े हैं। अब जब सत्र अदालत ने राठौर को सजा सुनायी है तो इस सचाई को समझना कठिन नहीं रह गया है। कुल 18 महीने कैद की सजा। फिर भी यह सीबीआई अदालत द्वारा सुनाई गयी सजा की तीनगुनी है। यह समझा जाना चाहिए कि उसकी सजा बढ़ा दी गयी है। हालांकि अभी राठौर को आगे अपील करने का पूरा अवसर है लेकिन अगर उसे डेढ़ साल भी कैद काटनी पड़ी तो यह उस जैसे सुविधाभोगी आदमी के लिए एक दुस्वप्न की तरह होगी।
असल में ऐसे सफेदपोश अपराधियों की सजा समाज को खुद निश्चित करनी चाहिए। लोग ऐसे लोगों का संपूर्ण बहिष्कार कर सकते हैं। समाज से अलगाव की यंत्रणा बहुत कठिन होती है और यह किसी भी कैद से कई गुना भयानक होती है। राठौर को जेल की रोटी कब तोड़नी पड़ेगी, यह तो अभी नहीं कहा जा सकता लेकिन समाज तो उसकी सजा तुरंत शुरू कर सकता है। अभी से, आज ही से।
25.5.10
हां, राठौर की सजा बढ़ गयी
Posted by
Subhash Rai
2
comments
Labels: Ruchika
29.12.09
काश 19 पहले ये हिम्मत दिखती...
ये महिला आयोग, ये राजनेता, ये ब्यूरोक्रेसी, और ये समाज, 19 साल से ये सब जाने कहां सो रहे थे... आराधना अपने माता-पिता के साथ अकेले रुचिका के लिए लड़ाई लड़ रही थी... उस वक़्त कोई साथ नहीं था... जब राठौड़ अपनी लाठी चला रहा था... उस वक़्त भी कोई नहीं आया जब रुचिका को स्कूल से बेदखल कर दिया गया... और उस वक़्त भी किसी की आंखें नहीं खुली जब रुचिका गेहरोत्रा ने थककर अपनी जान इस सिस्टम पर कुर्बान कर दी... अब 19 साल बाद... जब मीडिया ने रुचिका की इंसाफ की लड़ाई को एक मुहिम बनाया है... तो सब खड़े हो गए हैं... कुछ की तो आंखें खुल गई हैं... और कुछ ऐसे हैं जो मौके का फ़ायदा उठाने के लिए इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं... सिस्टम को लेकर अगर पूरा देश पहले खड़ा हुआ होता तो 29 दिसम्बर 1993 को यानि अब से 16 साल पहले रुचिका को आत्महत्या न करनी पड़ती...
लखनपाल नाम के एक वकील ने रुचिका मामले में पहली बार स्कूल को निशाना बनाया है... और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर रुचिका को सेक्रेड हार्ट स्कूल से निकाले जाने पर सवाल उठाए हैं... जिस पर चंडीगढ़ गृह सचिव ने जांच के आदेश दिए हैं... हालांकि ये सवाल उसी वक़्त उठाए जाने चाहिए थे... लेकिन अब मीडिया ने लोगों में वो ताक़त भर दी है कि वे अब सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं... साथ ही अब रुचिका के वकील भी केस रिओपेन कराने की कोशिशों में लग गए हैं... और इसी सिलसिले में पंचकुला में राठौड़ के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कराई गई हैं
ये भी मीडिया की मुहिम का ही नतीजा है जिन खाकी वर्दीवालों ने 9 सालों तक राठौड़ के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज नहीं की... वही अब उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं... वैसे मीडिया के प्रयासों से ही सही जो लोग रुचिका के लिए इंसाफ की मुहिम में किसी भी तरह से जुड़ रहे हैं... वही रुचिका की बरसी पर उसके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है... और अब जनता से यही अपील है कि वे बस इस आग को बुझने न दें...
Posted by
Madhaw
0
comments
Labels: Ruchika
26.12.09
इस दर्द को ज़िंदा रखना...
19 साल का इंतज़ार... टीस ऐसी कि उस मासूम को ये ज़िंदगी भारी लगने लगी... दर्द ऐसा कि घरवालों... जाननेवालों का ढाढस हिम्मत न दे सका... अगस्त 1990 में हुआ वो हादसा उसकी हिम्मत तोड़ता गया... और हर पल वो मरने लगी थी... ऐसे में ज़िंदगी बेमानी लगने लगी और रुचिका ने 1993 में ज़िंदगी से नाता तोड़ लिया... रुचिका का वो दर्द एक बार फिर ज़िंदा हो गया है... और अब वो दर्द रुचिका के लिए इंसाफ मांग रहा है... वो दर्द अब भारत के हर एक नागरिक की आंखों से बाहर निकल रहा है... वो दर्द अब पत्थर की शक्ल लेकर इस सिस्टम पर भी पड़ रहा है... वो दर्द बार-बार एक ही गुहार लगा रहा है...
Read More
Posted by
Madhaw
1 comments
Labels: Ruchika
