Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label Tata. Show all posts
Showing posts with label Tata. Show all posts

2.9.08

वामपंथियों को महंगा पड़ेगा अमीरों का साथ देना


प्रकाश चण्डालिया



टाटा के नैनो प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार की ओर से सिंगुर के किसानों के साथ की गयी जबरदारी के खिलाफ ममता बनर्जी का 24 अगस्त से जारी हुआ धरना बदस्तूर जारी है, लेकिन राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी की सदाशयता का सम्मान करते हुए ममता ने अपने अडिय़ल रवैये में कुछ ढ़ील दे दी, जिससे दुर्गापुर हाईवे पर माल-लदे हजारों ट्रकों का चक्का फिर से चलने लगा।
ममता की नरमी पर बंगाल के शहरी अंचलों, खासकर कोलकाता में जो प्रतिक्रिया आ रही है, वह शुकूं देने लायक नहीं है। कोलकाता के तमाम अखबार,विशेषकर टाटा के विज्ञापनों के लिए उनकी चाटुकारिता करने पर मजबूर बड़े घरानों वाले तमाई भाषाई व अंग्रेजी अखबार भी, यह दिखाना चाहते हैं कि ममता के आन्दोलन में दम नहीं रह गया था, इसलिए उन्हें अपने रवैए में ढील देनी पड़ी। पता नहीं, इस आकलन का सच्चाई से कितना वास्ता है, पर इतना जरूर है कि शहरी लोग जिस प्रकार से टाटा के नैनो प्रोजेक्ट की खिदमतगारी कर रहे हैं, उसका बंगाल की कमोबेश 70 प्रतिशत जनता से कोई लेना देना नहीं है। दलाल और मौकापरस्त लोग हर समाज और पार्टी में हैं, ममता की पार्टी में नहीं हों, ऐसा हो नहीं सकता। लेकिन ,जिस अनुपात में दलाल और ठेकेदार किस्म के लोगों की जमात वामपंथी संगठनों में बढ़ रही है, उस पर दुख होना लाजिमी है। दुख इसलिए कि वामपंथियों ने यहां की सर्वहारा जनता को उसकी कृषि भूमि, उसके रोजगार के हक, उसकी शिक्षा, चिकित्सा आदि के लुभावने नारे देकर 30 सालों से लूटा है, गरीबों के अरमानों के साथ मुसलसल बलात्कार किया है। आज वही वामपंथी लोग सामर्राज्यवादी ताकतों के परचमबरदार बने घूम रहे हैं और उनका साथ दे रहा है बड़े घरानों वाला चाटूकार मीडिया।

दुष्यन्त कुमार ने ऐसे खुदगर्ज दलों के लिए ही लिखा था,

कहां तो तय चिरागां हरेक घर के लिए,
कहां मयस्सर नहीं चिराग इस शहर के लिए


शहरी लोग कुछ पल के लिए खुश हो सकते हैं कि दुर्गापुर हाईवे चालू हो जाने से ममता के तेवर ढीले पड़ जाएंगे, पर उन्हें भूलना नहीं चाहिए कि गरीबों के पेट काटकर कार को रास्ता देना आज नहीं तो कल इस देश को अश्य भारी पड़ेगा।

10.1.08

टाटा का चांटा !!! एक लाख की कार...

टाटा की अत्यधिक महत्वाकांक्षी एक लाख कीमत वाली कार पर से अंतत:
आज पर्दा उठ ही गया और सामने आई टाटा नैनो।
अगर रतन टाटा की माने तो आज से चार - पांच साल
पहले एक परिवार को मुंबई में बारिश में भीगते हुए देख कर ये खयाल
आया कि क्यों ना एक कार ऐसी बनाई जाये जिससे आम आदमी भी अपने
रहन सहन के स्तर को बढता हुआ देख सके।
यानि की निम्न मध्यम या मध्यम वर्ग जो कि कार का सपना संजो कर तो
रखता था लेकिन उसे साकार नही कर पाता था।
खैर टाटा की इस कार में कुछ खूबियां भी हैं।
मसलन दिखने में टाटा नैनो मारुति ८०० से छोटी है,लेकिन 21 प्रतिशत ज़्यादा जगह रखती है।
कार के डैश बोर्ड में एक स्पीडोमीटर, फ़्यूल गेज, आयल और लाईट के इंडिकेटर हैं।
कार में एडजस्टेबल सीट या रेक्लाईनिंग सीटें अभी नही हैं, रेडियो भी नही है।
शाक एब्ज़ार्बर्स भी काफ़ी आधारभूत स्तर के ही हैं।
इसमें 30 लिटर का फ़्यूल टैंक है, और चार स्पीड मैनुअल गीयर शिफ़्ट हैं।
नैनो के तीन माडलों में से एक में एयर कंडीशनिंग भी है, लेकिन उसमे
कोई पावर स्टीयरिंग नही होगा। इसमें आगे के डिस्क ब्रेक होंगे
और पीछे ड्रम ब्रेक तकनीक का प्रयोग किया गया है।
कम्पनी के दावे को यदि माने तो ये कार एक लीटर पेट्रोल में 23 कि० मी० चलेगी।
इस कार को टाटा ने मध्यम वर्गीय परिवार को ध्यान में रखते हुए डिज़ाईन किया है।
नैनो को डिज़ाईन करने में 500 से अधिक आटोमोबाईल, ईलेक्ट्रानिक्स एवं
एस्थेटिक्स एंजीनियरों की सहायता ली गई है।
कार का डिज़ाईन अभी तक की हैच बैक सेगमेंट में सबसे ज़्यादा एयरो डाइनामिक है।
कार की लंबाई 3.1 मीटर है, चौड़ाई 1.5 मीटर औरउंचाई 1.6 मीटर है।
कार में ट्यूब लेस टायरों का इस्तेमाल किया गया है, कार का ग्राऊंड क्लीयरेंस भी अच्छा है।
इस कार का ईंजन 2 सिलिंडर, 623 cc, मल्टी प्वाईंट फ़्यूल इंजेक्शन है।
इंजन को बूट स्पेस यानि कि पीछे की ओर रखा गया है, जिससे कि
पिछले पहियों को ज़्यादा पावर मिल सकेगी।
भारत में पहली बार 2 सिलिंडर, सिंगल बैलेंसर शैफ़्ट गैस इंजन इस्तेमाल किया गया है।
जो कि कार के माइलेज को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।
लेकिन इंजन को ठंडा रखने के लिये एक एयर स्कूप देना भी
अति आवश्यक होता है जिस की गैर मौजूदगी नैनो में कुछ शुरुआती
दिक्कतें पैदा कर सकती है।
सुरक्षात्मक नज़रिये से देखें तो भी ये एक उत्तम कार की श्रेणी में
रखी जा सकती है।
सम्पूर्ण शीट मेटल बाडी तथा impact resistant rods
के प्रयोग से गाड़ी में सुरक्षा का भी उचित ध्यान रखा गया है।
आने वाले कुछ समय में एक नया सेगमेंट बाज़ार में प्रतिस्पर्धा करने के लिये तैयार होगा।
ह्युन्दाई मोटर्स के एक अधिकारी की माने तो उनकी बिक्री पर अभी से इसका
प्रभाव पड़ता दिख रहा है।
जगदीश खट्टर का कहना है कि अभी इस पर कोई प्रतिक्रियात्मक टिप्पणी
करना बहुत जल्द बाज़ी होगी।
बजाज के अनुसार उन्हे कभी इस बात पर संदेह नही था कि टाटा एक लाख
की कीमत वाली कार बाज़ार में उतार सकती है या नही, वरन
उनका कहना है कि यह कार कितना मुनाफ़ा दिलायेगी टाटा
को ये काबिले गौर बात होगी।
वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में इस कार का विरोध भी देखने को मिला
सिंगूर के आंदोलन रत लोगो की माने तो यह कार टाटा ने लोगो के खून से बनाई है।
कुल मिला कर इस कार से भारतीय बाज़ार में काफ़ी हलचल है।
और शायद आने वाले समय में यातायात की समस्या और गहरा जाये।
धन्यवाद

अंकित माथुर...