फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के रिलीज के समय महानायक अमिताभ बच्चन की कही बात याद आती है। वे पहले शख्स थे जिन्होंने कहा था कि फिल्म में देश की गलत तस्वीर पेश की गई। यही कुछ प्रकाश झा की राजनीति में दिखता है। इसमें भी देश की राजनीति की गलत तस्वीर पेश की है। सबसे बड़ा लोकतंत्र कहे जानेे वाले भारत देश में कई विभिन्नताएं हैं मगर जो राजनीति का चेहरा प्रकाश झा ने दिखाया है। वह गले नहीं उतरता। फिल्म को मसाला लगाने में वो यह भी भूल गए कि इसका असर समाज के पहलू को भी उजागर करता है मतलब इससे गलत संदेश जाता है। सबको खुश करने के चक्कर में कोई खुश नहीं होता वाली कहावत यहां भी घटित हो गई। यह फिल्म न तो राजनीति पर बन सकी और न ही किसी विशेष घराने के उपर। यह सिर्फ राजनीति और घटिया राजनीति पर ही घूमती रही। जैसा कि प्रकाश झा दिखाना चाहते थे। अपहरण, गंगाजल जैसी सफल फिल्मों की थीम उन्होंने राजनीति में इस्तेमाल कर दी। प्यार और इमोशन को तवज्जो नहीं दिया गया और नायिका की नायक के बड़े भाई से शादी करा दी गई। नायिका का पिता भी फायदा देख रहा था। भई, ये तो पूरी तरह से गंदी राजनीति की तस्वीर पेश की है। पता नहीं, ऐसा उन्होंने कहां देख लिया। रिश्ते हमारे भारत की पहचान हैं। आदर, सत्कार यहां का मान है। हो सकता है प्रकाश झा ने ऐसा देखा हो या महसूस किया हो, लेकिन क्या किसी एक या दो के भ्रष्ट होने से पूरी राजनीति का चेहरा पढ़ने की वो हिम्मत रखते हैं। फिल्में परिवर्तन का एक बड़ा माध्यम हैं। इसका समाज में बड़ा योगदान है। भारत के लोग तो खासकर के बॉलीवुड के दीवाने हैं। असल में, बॉडीवुड से आम आदमी थियेटर के माध्यम से जुड़ता है। इससे सीखता भी है। क्यों, थ्री ईडियट हमें तरक्की, कामयाबी और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित नहीं करती। तारे जमीं पर हमें बच्चों की भावनाएं समझाने के लिए नहीं उकसाती। लगे रहो मुन्नाभाई क्या हमें गांधीगीरी नही सिखाती। हल्ला बोल क्या बदलाव का सूचक नहीं थी। या ऐसी ही कितनी फिल्में हैं जो हमें आगे बढ़ने की शिक्षा देती हैं। फिर हम राजनीति जैसी फिल्मों को क्यों स्वीकार करें। जो कि भारत की लोकतां़ित्रक प्रणाली को चुनौती देती दिख रही है। हिंसा, हत्या और मरहम की राजनीति को हम क्यों स्वीकार करें? यह मात्र कुछ अराजकतत्वों के राजनीति में आने मात्र से हुआ है। फिर हम पूरी राजनीति को क्यों दूषित मान लें? प्रकाश झा हिंसा और हत्या स्पेशलिस्ट होते जा रहे हैं। इसीलिए इसे दिखाने के चक्कर में कहानी से ही भटक गए हैं। इनकी फिल्म न ही हत्या स्पेशल विशेषांक रहा; न ही परिवार विशेष और न ही शिक्षाप्रद। असल में वो गागर में सागर भरना चाहते थे, लेकिन उनकी गागर फूट गईं। फिल्म आने के पहले माना जा रहा था कि यह सोनिया गांधी के जीवन पर बनी होगी। हकीकत में यह फिल्म सोनिया गांधी के व्यक्तित्व को छू तक नहीं पा रही है। कटरीना कैफ को सोनिया गांधी जैसा गैटअप पहनाने से ही यह सोनिया गांधी आधारित फिल्म नहीं हो जाती। ये भी प्रकाश झा का पब्लिसिटी स्टंट रहा, जिससे लोगों को वे जोड़ सकें। असल में, राजनीति यह है जो इन्होंने प्रचार के लिए इस्तेमाल की। यहीं कहानी खत्म नहीं हो जाती है। फिल्म का क्लाइमेक्स तो लाजवाब निकला। सीधे महाभारत काल की याद दिया दी। जब इन्होंने दिल खोलकर हत्या के सभी शॉट दिखा दिए और दिमाग में कुछ नहीं सूझा तो महाभारत काल में चले गए। नायक की मां को कुनती बना दिया। उन्होंने भी अजय देवगन को ज्येष्ठ पुत्र संबोधित किया। अजय देवगन को कर्ण, रणबीर कपूर को अर्जुन, नाना पाटेकर को कृष्ण बना दिया। आखिरी में बढ़िया महाभारत दिखाई। नाना उर्फ कृष्ण ने अर्जुन उर्फ रणबीर को उपदेश दिया और मॉडर्न अर्जुन ने भी धनुष की जगह पिस्टल से कर्ण उर्फ अजय देवगन का वध कर दिया। इससे पहले कुनती कर्ण के पास गई थी उसे अपनाने के लिए, लेकिन वहां भी राजनीति की झलक दिख गई। कर्ण अपने दोस्त दुर्योधन मतबल मनोज वाजपेयी के पास चला गया। वाह रही दोस्ती। प्रकाश झा ने राजनीति के नाम पर कम्पलीट डामा पैकेज दिया है पर, दर्शक अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं क्योंकि यह राजनीति गले नहीं उतरती। राजनीति में आज भी बुरे लोगों को उंगली पर गिना जा सकता है। ऐसे गिने-चुने लोग या सोच को केंद्रित कर पूरी राजनीति का चेहरा नहीं बिगाड़ना चाहिए। यह देश राजनीति के बदौलत ही चल रहा है। इसमें अच्छे लोगों की कमी नहीं है। यदि पॉजिटिव सोच के साथ देश निर्वाण को केंद्रित कर फिल्म बनाई जाए तो पूरा देश थियेटर की तरफ मुड़ जाएगा पर इसमें राजनीति मत कीजिएगा।
5.6.10
न रही गाढ़ और न रहे घराट

प्रस्तुति- प्रदीप थलवाल
Posted by
शब्द जाल
1 comments
---- चुटकी----
ईमान हो
ना हो
गांठ में
पैसा जरुरी है,
आज के
जीवन की
ये सबसे बड़ी
मज़बूरी है।
Posted by
गोविंद गोयल, श्रीगंगानगर
0
comments
बस चिंता ही करें पर्यावरण की...
आज विश्व पर्यावरण दिवस है, एक बार फिर “पृथ्वी के आवरण” पर देश-विदेशों में चिंताएं जताई जा रही हैं. मगर आज जिस हद तक पर्यावरण प्रदूषित हो चुका है उस पर चिंता जताने के लिए महज़ एक दिन चिंतन-मनन करना बेमानी है.हालांकि अत्यंत प्रदूषित पर्यावरण के बीच हमारे लिए यह सुखद हवा के झोंके जैसा है कि दुनियाभर में पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित करने वाली जीवनशैली जीने में भारतीय अव्वल नम्बर पर हैं। नेशनल जियोग्राफिक-ग्लोबस्कैन की तीसरी वार्षिक रिपोर्ट में भारतीयों ने “सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी” का नारा बुलंद किया है.
जब अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा यह कहते हैं कि भारतीय लोग ज़्यादा कारें खरीदते हैं, तो एकबारगी हम बुरा माँ गए थे, मगर इस बयान के पीछे की सच्चाई को भी समझना होगा.सेंटर फॉर साइंस एंड इनवॉयरमेंट के अनुसार, भारत में अन्य देशों की तुलना में कारों का घनत्व कम है.
सर्वे के अनुसार, 81 प्रतिशत भारतीय सार्वजनिक यातायात प्रणाली या मोटरसाइकिल या स्कूटर को प्राथमिकता देते हैं। इस वजह से भारत में प्रदूषण उत्सर्जन की मात्र अन्य देशों की तुलना में कम हैं। दरअसल चीनी बाशिंदों के बाद भारतीय ही हैं जो अपने कार्यस्थल के करीब रहना पसंद करते हैं।
ऐसे में जब ग्लोबल वार्मिंग ने पूरी दुनिया को पसीना छुड़वा दिया है और बीते सौ सालों में पृथ्वी की सतह का तापमान भी एक डिग्री तक बढ़ गया है अब इस सदी में तापमान में और भी तेजी से वृद्धि होने की आशंका है। तापमान में इस वृद्धि से विश्व की खाद्य सुरक्षा पर घातक प्रभाव पड़ेगा। यदि वैश्विक वार्मिंग पर अंकुश नहीं लगाया गया तो खाद्य पदार्थों का उत्पादन 30 प्रतिशत तक घट सकता है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक तापमान में प्रति डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ भारत में गेहूं की उपज दर में प्रति वर्ष 60 लाख टन की कमी आएगी। रिपोर्ट यह भी कहती है कि जलवायु परिवर्तन का सबसे बुरा प्रभाव दक्षिण एशियाई देशों पर पड़ेगा, जिससे इस क्षेत्र में रह रहे 1.6 अरब लोगों की खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी और संयुक्त राष्ट्र के दुनिया से भूख और कुपोषण मिटाने के प्रयास अप्रभावी हो जाएंगे। जलवायु परिवर्तन से खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ने वाली है। इससे बचने के लिए कृषि में भारी निवेश और पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना होगा। जलवायु परिवर्तन एक ऐसा मसला है जिसके लिए निर्विवाद रूप से सबसे ज्यादा विकसित देश जिम्मेदार हैं। इसलिए पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने की पहली जिम्मेदारी विकसित देशों की ही बनती है।
Posted by
उपदेश सक्सेना
2
comments
योर फ्रीडम इन्ड्स, ह्वेयर माई नोज बिगिन्स
एक सवाल है आखिर आजादी के मायने क्या हैं? चूंकि हम एक आजाद मुल्क में रहते हैं, इसलिए आम तौर पर लोग समझते हैं कि उनकी आजादी असीमित है। वे कुछ भी बोल सकते हैं, कुछ भी लिख सकते हैं, कुछ भी कर सकते हैं। जो लोग कुछ भी कर सकने की आजादी को अपना अधिकार मानते हैं, वे अक्सर अपराधी हो जाते हैं। क्या कोई किसी को गाली देने के लिए आजाद है, किसी की पिटाई करने के लिए आजाद है? बलात्कार, हत्या करने के लिए आजाद है? नहीं, आजादी की सार्थकता उसकी सीमा से ही तय होती है। असीमित आजादी अत्याचार, दमन और जुल्म की जमीन तैयार करती है।
आप को एक कहानी सुनाऊं। एक हिंदुस्तानी अमेरिका गया। हवाई अड्डे से बाहर आते ही उसे एक बोर्ड दिखा, जिस पर लिखा था, द लैंड आफ फ्री पीपल, यानि आजाद लोगों की जमीन। वह मुसाफिर खुश हो गया। अकेला था, इसलिए पूरी आजादी के साथ कूदता-फांदता, नाचता-गाता सड़क पर निकल पड़ा। यातायात अवरुद्ध हो गया, अफरा-तफरी मच गयी। अचानक एक अमेरिकन की नाक से उसका हाथ टकराया। उसने हिंदुस्तानी मुसाफिर को रोका और पूछा, यह क्या कर रहे हो? उसने जवाब दिया, यह आजाद लोगों की भूमि है और मैं उसी आजादी का फायदा उठा रहा हूं। अमेरिकन बोला, मिस्टर, योर फ्रीडम इन्ड्स, ह्वेयर माई नोज बिगिन्स। मतलब जहां मेरी नाक शुरू होती है, वहां तुम्हारी आजादी खत्म हो जाती है।
कहने का आशय यह कि आजादी भी संजीदगी की मांग करती है। किसी दूसरे व्यक्ति के अधिकारों में दखलंदाजी का हक आजादी नहीं देती, कानून तोड़ने का अधिकार आजादी नहीं देती। आजादी अपने तटों के भीतर बहती नदी की तरह है, जिसमें गति है, प्रवाह है, माधुर्य और सौंदर्य है। तटों के बाहर बहती नदी किसे अच्छी लगती है। वह तो खेतों को डुबो देती है, फसलें तबाह कर देती है, लोगों को घर छोड़कर भागने को मजबूर कर देती है। इसी तरह आजादी का भी संजीदा इस्तेमाल व्यक्ति को, समाज को, देश को संस्कृत और सभ्य बनाये रखता है, सद्भाव से लबरेज स्वस्थ समाज का निर्माण करता है।
आजकल लेखक, पत्रकार आम तौर पर सामान्य लोगों से ज्यादा आजादी चाहते हैं। वैसे तो अघोषित और अलिखित तौर पर ऐसी आजादी उन्हें हासिल है लेकिन कई बार वे उस सीमा को भी लांघने की कोशिश करते हैं। जैसा कश्मीर के एक उर्दू अखबार ने किया। आजादी के मायने किसी को अपमानित करने की गारंटी मिल जाना नहीं है। उसने सोनिया गांधी की तस्वीर पर अनर्गल परिचय लगा दिया। यह अनुचित है। आप को विशेष अधिकार हैं लेकिन उसका इस्तेमाल व्यापक जनहित के लिए होना चाहिए, न कि किसी को बेइज्जत करने के लिए, किसी को धमकाने के लिए या जबरन फिरौती वसूलने के लिए। ऐसे पत्रकारों को कठघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।
लेखन और अभिव्यक्ति का एक नया माध्यम ब्लाग आजकल बहुत लोकप्रिय हो गया है। इसके फायदे भी हैं। इस तरह हिंदी इंटरनेट पर अंग्रेजी के साम्राज्य में सेंध लगाने में कामयाब हो रही है, हमारी अपनी भाषा का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है परंतु ब्लागिंग के कई अंधेरे कोने भी उजागर हो रहे हैं। यह एक ऐसा माध्यम है, जिस पर आप के लिखे हुए को संपादित करने वाला कोई नहीं होता। आप जो चाहें, लिखें और प्रकाशित कर दें। इस असीमित आजादी का व्यापक जनजागरण में इस्तेमाल किया जा सकता है, अन्याय, दमन और अत्याचार के संगठित विरोध के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, सामाजिक बुराइयों के मूलोच्छेद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, अगली पीढ़ी के चारित्रिक सौष्ठव को निखारने में और उनमें संकल्प,दृढ़ता और नैतिक ताकत भरने में इस्तेमाल किया जा सकता है। सुंदर और सुष्ठु भाषा के प्रयोग से अपनी भाषा और साहित्य को न केवल समृद्ध किया जा सकता है, बल्कि उसके सौंदर्य की सुगंध दूर-दूर तक पहुंचायी जा सकती है।
पर हिंदी ब्लागर्स का ध्यान इस तरफ नहीं है। बेशक कुछ लोग बहुत गंभीरता से सही दिशा में सक्रिय हैं, अच्छे साहित्य का संग्रह कर रहे हैं, बेहतर विचारों का प्रसार कर रहे हैं, बदलाव की दिशा में ब्लाग का रचनात्मक इस्तेमाल कर रहे हैं पर अधिकांश ब्लागबाज हंसी-मजाक, चुटकुलेबाजी में मस्त हैं। बेहद कमजोर और अनर्गल सामग्री भी पेश की जा रही है। भाषा के भदेस होते जाने का खतरा पैदा हो गया है। गाली-गलौज भी हो रही है। हाल में ब्लाग जगत को रचनात्मक बनाने के लिए निरंतर जुटे रहने वाले मेरे प्रिय दोस्त और मशहूर ब्लागर अविनाश वाचस्पति ने सबका ध्यान कथाक्रम के संपादकीय की ओर दिलाया था। मैं नहीं मानता कि कथाक्रम की चिंता बिल्कुल खारिज करने लायक थी। ब्लाग जगत के घुम्मकड़ों को यह सच अच्छी तरह मालूम होगा कि दस में से एक सार्थक ब्लाग मिल जाये तो अपना सौभाग्य मानिये। इसीलिए कभी मृणाल पांडेय इसे नियतिहीन कोना कहकर निकल जाती हैं तो कभी शैलेंद्र सागर कतिपय ब्लागों की भाषा और कथ्य की सड़ांध से विचलित हो जाते हैं।
इतने बड़े और सशक्त माध्यम को नष्ट होने से बचाना उन सबका कर्तव्य है, जो ब्लाग के रचनात्मक और सकारात्मक उपयोग में विश्वास करते हैं और यह समझते हैं कि यह केवल फुरसत में मनोरंजन का साधन भर नहीं है बल्कि यह भविष्य के महासमर में एक तीक्ष्ण हथियार की तरह काम आने वाला है।
Posted by
Subhash Rai
3
comments
Labels: subhash rai
4.6.10
माओवाद समर्थक बुद्धिजीवियों से चंद सवाल -ब्रज की दुनिया
Posted by
ब्रजकिशोर सिंह
2
comments
Labels: माओवाद समर्थक बुद्धिजीवियों से चंद सवाल -ब्रज की दुनिया
3.6.10
काम तो अपने ही आएंगे,पैसा नहीं
ऐसा क्यों होता है कि साया भी जब हमारा साथ छोड़ जाता है तभी हमें अपनों की कमी महसूस होती है। शायद इसीलिए कि जब ये सब हमारे साथ होते हैं तब हमें इनकी अहमियत का अहसास नहीं होता। विशेषकर राजनीति में अपने नेता के लिए रातदिन एक करने वाले तब ठगे से रह जाते हैं कि लाल बत्ती का सुख मिलते ही नेता अपने ऐसे ही सारे कार्यकर्ताओं को भूल जाता है। सुख-दु:ख के बादल उमड़ते घुमड़ते रहते हैं लेकिन छाते की तरह खुद को भिगोकर हमें बचाने वाले अपने लोगों के त्याग को हम अपने प्रभाव के आगे कुछ समझते ही नहीं। ऐसे ही कारणों से हमें बाद में पछताना भी पड़ता है।
माल रोड की ओर से आ रहे अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति मुझ से टकरा गए। कुछ गर्मी का असर और कुछ उनकी लडख़ड़ाती चाल, मैंने ही सॉरी कहना ठीक समझा। बदले में वो ओके-ओके कहकर ठिठक गए तो मुझे भी रुकना ही पड़ा। फिर करीब पंद्रह मिनट वो अंग्रेजी-हिंदी में अपना दर्द सुनाते रहे कि दिल्ली में रह रहे पत्नी बच्चों से कई बार फोन पर कह चुका हूं शिमला आ जाओ, आजकल करते-करते छह महीने निकाल दिए। कमरा लेकर अकेले रह रहे उन सज्जन की बातों से यह भी आभास हुआ कि पति पत्नी में कुछ अनबन चल रही है। अकेलेपन की पीड़ा, बच्चों की याद और कुछ नशे के खुमार से उनकी आंखें छलछला आई। बार बार कह रहे थे पत्नी बच्चों के प्यार से प्यारा दुनिया में और कुछ नहीं, अभी वे लोग आ जाएं तो शिमला के ये गर्मी भरे दिन भी ठंडे हो जाएंगे मेरे लिए। अपना गम सुनाने के साथ ही वे ङ्क्षड्रक करने का सच स्वीकारने के साथ यह भी पूछते जा रहे थे स्मैल तो नहीं आ रही है, ज्यादा नहीं बस दो तीन पैग लिए हैं। मैंने जैसे-तैसे उनसे गुडबॉय कह कर पीछा छुड़ाया।मैंने कई लोगों को देखा है, यूं तो फर्राटेदार हिंदी में बात करते रहते हैं लेकिन पता नहीं इस अंगूर की बेटी का क्या जादू है, इसका सुरूर चढ़ते ही अंग्रेजी में शुरू हो जाते हैं। मुझे नहीं लगता कि लोग अंग्रेजी शराब के कारण अंग्रजी बोलने लगते होंगे। दरअसल मुझे तो कुछ लोगों के साथ यह ठीक से अंगे्रजी नहीं बोल पाने की कुंठा लगती है जो थोड़ा सा नशा होने पर कुलांचे मारने लगती है। इस बहाने ही सही आदमी के मन में दबा सच और उसकी कुंठा बाहर तो आ जाती है। हल्के से नशे ने उस अधेड़ व्यक्ति के लिए तो आत्म साक्षात्कार का ही काम किया होगा वरना इतनी तीव्रता से बीवी, बच्चों से दूरी का अहसास नहीं होता।
इसके विपरीत हम अपने आसपास ऐसे लोगों को भी देखते हैं जो दौलत के नशे में चूर होने के कारण हर चीज को पैसे से ही तोलते हैं उन्हें किसी की भलाई, अपनेपन की भी परवाह नहीं होती क्योंकि ऐसे लोग उस मानसिकता के होते हैं जो यह मानकर चलते हैं हर चीज पैसे से खरीदी जा सकती है। ऐसा सोचने वाले यह भूल जाते हैं कि ऐसा भी वक्त आ सकता है जब पैसा होने के बाद भी कई बार हाथ मलते रह जाने जैसे हाल हो जाते हैं। जोर की भूख लगी हो लेकिन कुछ खाने को ही नहीं मिल पाए, किसी सुनसान रास्ते में हमारे किसी परिचित की तबीयत बिगड़ जाए और उपचार न मिल पाने के कारण जान ही चली जाए। इस तरह के हालात में तो जेब में रखे बैंकों के एटीएम, पर्स में रखे नोट भी कुछ देर तो बेकार ही रहेंगे।
सदियों से कहते और सुनते आए हैं पैसा तो हाथ का मैल है लेकिन हम है कि इस सच को समझना ही नहीं चाहते कि जब पैसा नहीं था तब हम लोगों के कितने करीब थे और जब से पैसा बरसने लगा तब से कौन लोग हमारे करीब हैं। क्यों हमें अपने लोगों की जरूरत अकेलेपन या मुसीबत में ही महसूस होती है। शायद इसीलिए की जो हमारे अपने होते हैं उन्हें हमारे पैसे कि नहीं हमारी परवाह होती है। जो अपना है वह सुख में हमसे दूरी बनाना जानता है लेकिन हम कभी मुसीबत में घिर जाए तो पल पल साथ रहने के बाद भी यह दर्शाने कि कोशिश नहीं करता कि वह हमारे साथ है। ये खुशियों की बारिश और सुख दु:ख के ये बादल शायद इसीलिए उमड़ते-घुमड़ते रहते हैं कि हम अपने परायों कि पहचान करना तो सीख ही जाएं। ऐसे में भी यदि हम समझ ना पाएं तो फिर अपनों से दूर रहने पर उनकी कमी महसूस करना ही विकल्प बचता है। ऐसा बुरा वक्त जीवन मेें न आए इसका तरीका तो यही है कि हम पैसों से ज्यादा अपनों को महत्व दें। वरना तो चिडिय़ा खेत चुग जाएगी और हम हाथ ही मलते रह जाएंगे।
Posted by
कीर्ति राणा
0
comments
BLUNDER by NAI DUNIA NEWSPAPER
BLUNDER by NAI DUNIA NEWSPAPER
A leading newspaper NAI DUNIA-published from NEW DELHI , in India . made a blunder mistake giving a misleading caption in a photo published in page 7 , dated June 2/2010 , named Rahul Gandhi
as
" RAJIV GANDHI "
( his father who was assassinated at Sriperumbudur on 21 May 1991 ) .
The photo is related to a function organised in New Delhi dated June 1 , 2010 in connection UPA II REPORT CARD .
Posted by
Vikram
1 comments
अलग अलग धर्मों को मानने वाले,अलग अलग भाषाओं को बोलने वाले,विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले और विभिन्न जातियों के लोग दुनिया के जिस देश में एक होकर रहते हैं उसे ही भारत कहते हैं। विभिन्नता में एकता ही देश की विशेषता हैं। देश को आजाद करते वक्त अंग्रेजों ने फूट के जो बीज बोकर गये थे हालांकि वो बहुत अधिक फले फूले तो नहीं लेकिन आज भी देश के अन्दर ऐसे प्रयास करने वालों की कमी नहीं हैं फर्क है तो सिर्फ इतना कि तरीके बदल गये हैं।
देश की राजनैतिक सत्ता पर शार्ट कट से काबिज होने के राजनीतिज्ञों के प्रयासों ने देश की इन विशेषताओं को समय समय पर खंड़ित करने की कोशिशें की हैं। कभी क्षेत्रीयता के आधार पर राजनैतिक दल बनाये गये तो कभी जातीय आधार पर राजनैतिक ध्रुवीकरण किया गया और फिर सोशल इंजीनियरिंग के नाम पर उन्हें भी समेटने के प्रयास किये गये जिनके खिलाफ नफरत पैदा कर जाति को एकत्रित किया गया था। भाषा के आधार पर भी राजनैतिक दलों को चलाने की कोशिशें की गईं तो कभी प्रथृक राज्य बनाने की मांगें उठी।कभी मंड़ल के नाम पर राजनीति की गई तो कभी कमंड़ल के नाम पर। हिन्दू मुसलमान के नाम पर राजनीति करने के प्रयास तो आजादी मिलने के बाद से ही चालू हो गये थे। इन सब हथकंड़ों से एक सीमित वर्ग और क्षेत्र के मतदाता को आसानी से ज्यादा प्रभावित किया जा सकता हैं क्योंकि इसमें राष्ट्रीय स्तर की सोच की आवश्यक्ता ही नहीं रहती हैं। इसीलिये आजादी के बरद अभी तक देश के कई प्रदेशों में क्षेत्रीय दलो को सत्ता पाने में सफलता मिल गई हैंं भले ही उन दलों का पंजीयन राष्ट्रीय हो लेकिन प्रभाव क्षेत्र क्षेत्रीय ही रहा हैं। अंर्तप्रान्तीय विवादों और किसी राष्ट्रीय समस्या पर ऐसे संकुचित विचार के राजनैतिक दल और राजनेता राष्ट्रीयता को क्षेत्रीयता की तुलना में खड़ा करके उसे बौना साबित करने के प्रयास करते हैं।
हिन्दू और मुसलमान के बीच राजनीति करने वालों को जब हिन्दुओं में ही अगड़ो और अन्य पिछड़ा वर्ग के बीच राजनीति करना ज्यादा सुविधाजनक लगा तो वे इससे भी नहीं चूके। और बाद में तो स्थिति यहां तक बन गईं कि पिछड़े वर्ग में भी जिस प्रदेश में जिस जाति विशेष का बहुमत दिखा तो बाकी पिछड़ी जातियों को छोड़ पिछड़ों के मसीहा बनने वाले नेताओ ने उस जाति विशेष के नेता बनने में कोई संकोच नहीं किया।
अभी 2010 में देश में जनगणना का काम जारी हैं। जात पात और अगड़ों पिछड़ों की राजनीति करने वाले नेताओं का एक बड़ा वर्ग जातिगत आधार पर जनगणना कराने के लिये सरकार पर दबाव बना रहा हैं। केन्द्र सरकार भी इस मामले में दो फाड़ हैं। इसलिये इस समय यह एक ज्वलन्त राष्ट्रीय मुद्दा बन गया हैं कि जातिगत आधार पर जनगणना होनी चाहिये कि नहींर्षोर्षो वर्तमान में मतदाता सूची में काफी मेहनत करने के बाद सिर्फ मुस्लिम मतदाताओं की निश्चित संख्या निकाली जा सकती हैं वो भी नामों में उजागर दिखते अन्तर के कारण। इसी में हाय तौबा मची रहती हैं। जिन क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाता निर्णायक स्थिति में होते हैं उन क्षेत्रों में यह गिनती का खेल टिकिट मिलने के पहले से शुरू हो जाता हैं। पार्टियों के मुस्लिम नेता इस संख्या को बढ़ा चढ़ा कर बताते हैं ताकि टिकिट मिल जाये और ना मिले तो भी मुस्लिमों को लामबन्द करके सबक सिखाया जा सके। मुस्लिम वोटरों का बटवारा कर चुनाव जीतने की रणनीति बनाने वाले दल भी इस संक्ष्या के अनुसार इन मतों के विभाजन और अपने जीतने का ताना बाना बुनने लगते हैं। यदि जातिगत आधार पर जनगणना करायी जाती हैं तो हर जाति के नागरिकों की संख्या साफ साफ दिखने लगेगी और अभी जो काम राजनैतिक दल अनुमान से करके जातिगत सन्तुलन बिठालने का काम करते हैं उन्हें और अधिक सुविधा मिल जायेगी। ऐसा होने से जातिवाद का जहर ऐसा बुरी तरह से फैल जायेगा कि समाज को एक जुट रख पाना मुश्किल हो जावेगा। ऐसे में देश के प्रजातन्त्र को बहुजन हिताय बहुजन सुखाय से सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की ओर ले जाने के प्रयासों पर कुठाराघात हो जायेगा और हम एक बार फिर उस आदम युग की ओर अग्रसित हो जायेंगें जहां जात पात के हिसाब से ही सम्मान मिला करता था।
जात पात के असर को काम करने के लिये बाबू जयप्रकाश नारायण ने देश में अपील की थी कि लोग अपना सरनेम लिखना बन्द कर दें। देश के लाखों युवकों ने उस दौरान सरनेम लिखना बन्द भी कर दिया था। लेकिन यह कितनी अफसोसजनक बात हैं कि जयप्रकाश जी के आन्दोलन से नेता बने ऐसे तमाम राजनेता ही आज जातिगत आधार पर जनगणना कराने की मांग कर रहें हैं। मेरा अपना तो यह मानना हैं कि सरकार को यह मांग सिरे से नकार देना चाहिये और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की ओर देश के प्रजातन्त्र को आगे बढ़ाने का काम जारी रखना चाहिये।
आशुतोष वर्मा
16 शास्त्ऱी वार्ड
सिवनी म.प्र.
मो. 09425174640
Posted by
ASHUTOSH VERMA
0
comments
प्रकृति का विशेष उपहार गेहूँ का ज्वारा

पहले दिन चैत्र कृष्ण ग्यारस को माताजी की 'मूठ' रखी जाती है। बाँस की छोटी-छोटी टोकरियों में गेहूँ के ज्वारे बोए जाते हैं। ज्वारे वाली परंपरागत जगह को माताजी की 'बाड़ी' कहते हैं। पूरे सप्ताह से बाड़ी की पूजा-अर्चना कर ज्वारों में पानी दिया जाता है और आरती भी की जाती है। ज्वारे लहराने के साथ ग्राम लक्ष्मी गा ने लगती है- 'म्यारा हरिया जवारा हो कि गेहूँआ लहलहे...
Posted by
Shri Sitaram Rasoi
2
comments
2.6.10
उषा ओम कोटा राज. की पहली आउटसोर्सिंग कंपनी
Posted by
Shri Sitaram Rasoi
0
comments
बदलते सामाजिक संबंधों की त्रासदी
किस कदर आप्रासंगिक हो रही है बुजुर्ग पीढ़ी
-राजेश त्रिपाठी
Posted by
Rajesh Tripathi
0
comments
बच्चों ने खोल कर रख दी उत्तराखण्ड के सरकारी स्कूलों की पोल
Posted by
डॉ. नवीन जोशी
1 comments
घुमंतू सिनेमाघरों से मल्टीप्लेक्स तक का सफऱ
हिंदी सिनेमा का इतिहास-13
-राजेश त्रिपाठी
फिल्मों के निर्माण में प्रतिस्पर्धा तब से शुरू हुई जब से स्टूडियो पद्धति समाप्त हुई।पहले वही फिल्में बनाने के धंधा करते थे, जिनके पास अपने स्टूडियो होते थे। कलाकार और तकनीशियन उस स्टूडियो के वेतनभोगी कर्मचारी हुआ करते थे। इस पद्धति को तब धक्का लगा, जब सी.एन. त्रिवेदी नाम के एक निर्माता ने अभिनेता मोतीलाल को अनुबंधित किया और स्टूडियो भाड़े पर लेकर फिल्म बनाना शुरू कर दिया। त्रिवेदी से प्रेरणा पाकर ऐसे और लोग भी इस धंधे में आ गये, जिनके पास पैसे तो थो, पर अपने स्टूडियो नहीं थे। ये लोग कलाकारों का चयन करते, स्टूडियो भाड़े पर लेते और फिल्म बना डालते। इसका प्रभाव अन्य निर्माताओं पर भी पड़ा। कलाकारों के लिए फ्रीलांसिंग का सिलसिला शुरू करने का श्रेय पृथ्वीराज कपूर को जाता है। उसके बाद से कलाकार एक फिल्म कंपनी के बंधे हुए कर्मचारी न होकर बाहरी पिल्म कंपनियों की फिल्मों में भी काम करने लगे। वे जितनी चाहे पिल्में करने को स्वतंत्र हो गये। इसका प्रभाव फिल्मों के स्तर पर भी पड़ा। तभी से कहानी गौण हो गयी और मनोरंजन प्रधान हो गया।
स्वाधीनता संग्राम के वक्त भी फिल्मों में कुछ बदलाव आया था। अंग्रेजी शासन के कारण पहले फिल्मों में शराबखोरी तथा पथभ्रष्ट करने वाले जो दृश्य दिखाये जाते थे, वे बंद हो गये थे। यह देश में नव जागरण के परिप्रेक्ष्य में जनाक्रोश उमड़ने की आशंका से हुआ था। 1942 के आंदोलन का प्रभाव भी फिल्मों पर पड़े बगैर नहीं रहा। दूसरा परिवर्तन आजादी के बाद देखा गया। 1947 के आसपास निर्माताओं ने देश भक्ति पर जितनी फिल्में बनायीं थीं, उतनी फिर कभी नहीं बनीं।
आजादी के पहले तक देश की फिल्मों मे जहां अपनी संस्कृति, सभ्यता और परंपरा की छाप थी, वहीं बाद की फिल्मों में यह सब गायब हो गयी। हमारी फिल्मों में पाश्चात्य सभ्यता और संस्कृति ऐसी हावी हो गयी कि अब तो फिल्में पूरी तरह से उसी रंग में रंग गयी हैं।
श्वेत-श्याम फिल्मों के बाद 1937 में पहली रंगीन फिल्म ‘किसान कन्या’ बनी। इसके निर्माता निर्देशक अर्देशिर ईरानी इसके बाद सोहराब मोदी ने टेक्नीकलर में ‘झांसी की रानी’ का निर्माण किया। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लाप हुई। भारत की तीसरी रंगीन फिल्म महबूब खान की ‘आन’ थी, जो काफी हिट रही। इन दोनों फिल्मों की प्रोसेसिंग विदेश में हुई थी। इसके बाद गेवाकलर , फूजीकलर और इस्टमैनकलर आया।
इन पड़ावों से गुजरता वयस्क होता भारतीय सिनेमा अब एक उद्योग का रूप धारण कर चुका है और इसके लिए उद्योग के दर्जे की मांग भी की जा रही है। यह मांग वर्षों से की जा रही है क्योंकि अगर यह मांग मान ली जाती है तो इसकी समस्याओं को देखने के लिए एक अलग मंत्रालय की व्यवस्था हो सकेगी। केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड अब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड हो गया है। कई फिल्में अब यहां भी अटकती हैं ।आज फिल्म उद्योग चौतरफा मुसीबत से घिरा है। एक ओर फिल्म का बढ़ता व्यय उसकी रीढ़ तोड़ रहा है तो दूसरी ओर वीडियो कैसेट की तस्करी और वीडियो के प्रसार के चलते मल्टीस्टारर फिल्में तक बाक्स आफिस में मुंह की खा रही हैं। टेलीविजन चैनलों के प्रसार से भी फिल्मों के व्यवसाय को फर्क पड़ा है लेकिन सच यह भी है कि 51 सेंटीमीटर का परदा सिनेमाघरों का विकल्प नहीं हो सकता। फिल्में आज भी हैं और आने वाले दिनों में भी इनका वजूद रहेगा। अब तो मल्टीप्लेक्सों का चलन है जहां आप एक जगह एक साथ कई फिल्में देख सकते हैं। फिल्मों में भी अब नयी तकनीक का दिनोंदिन प्रचलन होने लगा है। (क्रमशः)
Posted by
Rajesh Tripathi
0
comments
लाल किले को ममता का धक्का
पश्चिम बंगाल के क्रांतिकारी वामपंथी ममता बनर्जी की रेल के नीचे आ गये हैं। उनका कचूमर निकल गया है लेकिन वे धूल झाड़कर फिर खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं। बहाने बना रहे हैं। अब भी हकीकत से आमना-सामना करने की जगह एक नया झूठ गढ़ने में जुट गये हैं। कह रहे हैं कि नगरपालिका चुनाव को कोई पैमाना न समझो, विधानसभा में लाल सेना ही जीत कर आयेगी। जब नंदीग्राम और सिंगुर में किसानों का संग्राम चल रहा था और मार्क्स, लेनिन , स्टालिन और माओ की विरासत के दावेदार सत्ता के गुंडे बिना विचारे बेचारे गरीब किसानों पर लाठियां, गोलियां चला रहे थे, उसी दिन उनके भविष्य की पटकथा लिख दी गयी थी।
उन्हें हो सकता हो उसका अंदाज न हुआ हो। यह कोई हैरत की बात नहीं है। अक्सर क्रांतिकारी जब सत्ता में आ जाते हैं तो परम विस्मृति में चले जाते हैं। क्रांति के पहले भी सत्ता ही ध्येय होती है और क्रांति के बाद भी। पश्चिम बंगाल वामपंथियों की प्रयोग-भूमि रही है और यहां वे तोकतांत्रिक क्रांति के माध्यम से सत्ता में आये थे। भारत जैसे बहुसांस्कृतिक देश के किसी राज्य में वामपंथियों का सफल होना थोड़ा आश्चर्यजनक था, इसीलिए वाम नायकों ने राज्य की सत्ता पर अपनी पकड़ बनाये रखने के लिए विकास और जनहितकारी योजनाओं का सहारा नहीं लिया बल्कि समूचे सरकारी तंत्र का वामपंथीकरण करके निश्चिंत बैठ गये।
कुर्सी बड़ी प्यारी और लुभावनी चीज होती है। वह अक्सर लोगों को आरामतलब बना देती है, जनता से दूर कर देती है। यहां अपवादों की बात नहीं की जा रही है लेकिन अक्सर भारत की राजनीति में ऐसा होता दिखायी पड़ा है। जेपी के आंदोलन में तपकर निकली जनता पार्टी की सरकार का क्या हश्र हुआ, किसी से छिपा नहीं है। वाम नेताओं में तपस्वियों की कमी नहीं थी। अनेक ऐसे लोग थे, जिन्होंने उस आदर्श का निर्वाह किया, बड़े पदों पर पहुंचकर भी कठिन जीवन चुना पर सभी ऐसे नहीं थे। सत्ता आती है तो धन भी आता है, वैभव भी आता है और पद का प्रभामंडल भी बनता है। यह सारी चीजें जनता तक पहुंचने से रोकती हैं। कांग्रेस के कमजोर हो जाने के बाद उनके खिलाफ कोई तगड़ा विकल्प भी नहीं था, इसलिए सत्ता को उन्होंने अपनी बपौती मान ली। रही भी लंबे समय तक। लेकिन इस वाम शासन में पश्चिम बंगाल कितना आगे गया, सभी जानते हैं।
नक्सली समस्या भी वाम सरकार की उदासीनता का ही परिणाम है। नंदीग्राम और सिंगुर में उन्होंने जो कुछ किया, उससे अपने सफाये का रास्ता ही सुनिश्चित कर दिया। विख्यात साहित्यकार महाश्वेता देवी को कहना पड़ा, अब इस सरकार को जाना ही चाहिए। उनकी बात सच साबित होने जा रही है। ममता बनर्जी को नगरपालिका चुनावों में जैसा जनसमर्थन मिला है, वह संकेत है कि अगले विधानसभा चुनाव में यह लाल किला ढह जाने वाला है। कोलकाता महापालिका पर ममता का झंडा फहरा रहा है, अब राइटर्स बिल्डिंग की बारी है।
Posted by
Subhash Rai
0
comments
Labels: subhash rai
लालू-मुलायम चाहते हैं राजनीतिक पुनर्वास-ब्रज की दुनिया
Posted by
ब्रजकिशोर सिंह
0
comments
Labels: लालू-मुलायम चाहते हैं राजनीतिक पुनर्वास-ब्रज की दुनिया
1.6.10
उफ! कोई इन्हें भी फांसी दे दे
या तो हमारी सरकार का खून सूख गया है या फिर उसकी नक्सलियों से कोई गुप्त संधि है। वरना इतने बेगुनाहों का खून सड़कों पर, रेल की पटरियों पर और छोटे से घर के बाहर बने नाले में बहते देख सरकार का हृदय पिघलता जरूर। वह सिर्फ बातें नहीं करती, कुछ कड़े कदम भी उठाती। हाल ही की तीन बड़ी घटनाओं ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। और उन निरीह गरीबों की तो जान कलेजे में हैं जहां नक्सलियों की सरकार खुल के चलती है। जिसकी चाहे जान ले लेते हैं, चाहे जिस बच्चे को उठाकर ले जाते हैं उसके निश्छल मन में अपनी ही मिट्टी और अपने ही लोगों के खिलाफ बैर भर देते हैं। पिछले दिनों मामला सामने आया था कि एक लड़की ने नक्सलियों की शैतानी सेना में शामिल होने से इनकार किया तो इन्हीं नक्सलियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। सात-आठ माह पुरानी घटना है किसी व्यक्ति के समूल परिवार (जिसमें मासूम दूध पीते बच्चे भी शामिल थे) को झौंपड़े के अंदर बंद कर आग से जला दिया। कारण बताया कि उस परिवार के एक व्यक्ति ने उनकी मुखबरी की थी। माना की भी हो तो उन मासूमों का क्या दोष था जो अभी अपनी मां को मां और पिता को बाप भी नहीं कहना सीख पाए थे। और दंतेवाड़ा में ७० जवान की हत्या, उसके बाद बस में विस्फोट कर ३५ लोगों की जान ली और अब रेल को खून से लाल करके करीब सवा सौ लोगों की जिंदगी छीन ली। माफ करना सवा सौ लोगों की जिंदगी नहीं संख्या और अधिक है। उनकी भी मौत हुई है जो इनसे प्रेम करते थे, जो इन पर आश्रित थे।
कौन है नक्सली- 'नक्सलियोंÓ का अर्थ में उन लोगों से लगाता हूं 'जिनकी नस्ल खराब हो गई है।Ó इनका कहना है कि इन्होंने हथियार गरीब और वंचितों के लिए उठाए हैं (शायद उन्हें जान से मारने के लिए)। लेकिन हकीकत यह है कि ये डाकू हैं, लुटेरे हैं, लूट-लूट के खाना पसंद करते हैं। यदि किसी ने इनकी बात नहीं मानी तो वो चाहे गरीब ही क्यों न हो वे उसे मार डालते हैं, इतना ही नहीं उसके परिवार का समूल नाश भी करने से नहीं चूकते। ये नहीं चाहते कि पिछड़े क्षेत्रों में विकास हो। तभी रेल की पटरियां उखाड़ते हैं, सड़कें खोदते हैं, स्कूल भवन को बम से उडाते हैं। इतना ही नहीं कहीं उन गरीबों के बच्चे पढ़-लिख कर समझदार न हो जाएं (हो गए तो इनके खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे) इसलिए ये बच्चों को पढ़ाने आने वाले मास्टर को ही उठवा लेते हैं और क्रूरता से उसकी हत्या कर देते हैं। इन्हें ही कहते हैं हम नक्सली।
इनके पैरोकार- इस देश में सब तरह के लोग हैं। आंतकवादी का सम्मान करने वालों से लेकर इन खूनी दरिंदों के लिए चिल्ला-चिल्लाकर गला और लिख-लिखकर कलम की स्याही सुखाने वाले भी। ये ऐसे इसलिए कर पाते हैं क्योंकि इनके भीतर की भी मानवीय संवेदनाएं मर गईं हैं। साथ ेमें इस देश के प्रति प्यार भी नहीं बचा। और कभी नक्सलियों ने इनके घरों के दुधमुहें बच्चों को गोली नहीं मारी, वरना ये तथाकथित सेक्यूलर ऐसा कभी नहीं कह पाते।
सरकार जाग जाए वरना..... अब हद हो चुकी है। जनता और नहीं सहेगी। जनता खून से भरे गले से रो-रोकर कह रही है कोई है जो इन दुष्टों को भी फांसी देगा, कोई है जो इन्हें भी बुलेट को जबाव बुलेट से देगा। अगर सरकार ने नक्सलियों को खत्म करने के लिए हथियार नहीं उठाए तो मजबूरन भोली जनता को ये कदम उठाना पड़ेगा। और जब जनता उठाएगी तो फिर सरकार को भी नहीं छोड़ेगी। क्योंकि वे भोले मानुष सरकार से भी त्रस्त हैं। पंजाब में उग्रवाद का खात्मा करने के लिए जैसे कठोर निर्णय लेने पड़े थे वैसे ही खूनी हो चुके नक्सलवाद को खत्म करने के लिए लेने होंगे।
पंचू पंच- पंचू से किसी ने कहा कि मप्र में भी नक्सलवादियों की आहट हो गई है। वे तेरे गांव व शहर में भी आ सकते हैं। तब उसने क्या कहा सुन लें..........
'आने तो देओ वाये... ससुर के नाती को मूड़ (सिर) लठिया से फोर-फोर के लाल कर दंगो... मेरे गांम के एकऊ मोड़ा-मोड़ा (लड़का-लड़की) को हाथ लगायो तो सारे के हाथ कुलाई (कुल्हाड़ी) से काट दुंगो। आए तो सही न पनारे (घर से निकली नाली) में उल्टो करके गाप देंगो।
Posted by
लोकेन्द्र सिंह
0
comments
राजनीति के असली चेहरे
प्रकाश झा की नयी फिल्म राजनीति बनकर तैयार है। एक-दो दिन में रिलीज होने वाली है। इस पर तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं। कुछ लोगों ने इसका प्रदर्शन रोकने के लिए हाई कोर्ट में याचिकाएं भी दायर की थीं मगर अदालत ने उनकी बात सुनी नहीं। छुटभैये कांग्रेसियों का कहना है कि इस फिल्म में सोनिया गांधी को घसीटने और उन्हें अपमानजनक तरीके से दिखाने की कोशिश की गयी है। एक पटकथालेखक अपनी अर्जी लेकर कोर्ट गये थे कि झा ने उनकी कहानी चुरा ली है लेकिन दोनों याचिकाएं कोर्ट ने ठुकरा दी।
अब न झा के सामने कोई अवरोध रह गया है, न ही उनकी फिल्म राजनीति के सामने। अक्सर प्रकाश झा की फिल्मों को लेकर विवाद खड़ा होता रहा है। जब कोई भी फिल्मकार साहस करके समकालीन जीवन की विसंगतियों, बुराइयों और पाखंड को फिल्म के जरिये दिखाना चाहता है तो यह संभावना बनी रहती है कि असल जीवन के कुछ चरित्र उसमें इस तरह आ जायें कि वे पहचाने जा सकें। तभी तो दर्शक फिल्म के संदेश को पकड़ पाता है। झा मुंबई आये थे, पेंटर बनने की ख्वाहिश लेकर लेकिन उनके भीतर बैठा कलाकार उन्हें अपने रास्ते पर खींच ले गया।
पहली बार वे तब जबर्दस्त चर्चा में आये, जब उन्होंने बिहारशरीफ के दंगों पर एक डाक्यूमेंट्री बनाई। उसका नाम था-द फेसेस आफ्टर स्टार्म। इस पर सरकार ने बैन लगा दिया लेकिन बाद में इसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उनकी एक फिल्म पर लालू यादव के एक रिश्तेदार और उनके समर्थकों ने भी बड़ा बावेला मचाया था। आरोप लगाया गया था कि फिल्म में उन्हें इस तरह पेश किया गया है, जो उनके राजनीतिक करियर के लिए घातक साबित हो सकता है।
अगर जीवन में विद्रूपता है, पाखंड है, आडंबर है तो असली चेहरे उघाड़ने वालों के लिए तो जोखिम बना ही रहेगा। प्रकाश झा ने यह जोखिम बार-बार उठाया और विरोध झेला। बाद में उन्हें कामयाबी भी मिली। चूंकि वे बिहार से आये थे इसलिए वहां के जीवन की विसंगतियों का उन्हें गहरा ज्ञान था। उन्होंने बिहार की सामाजिक, राजनीतिक परिस्थितियों पर कई फिल्में बनायी और वे खूब चर्चित रहीं। मृत्युदंड और गंगाजल ऐसी ही फिल्में थी। बंधुआ मजदूरों की जिंदगी पर उनकी फिल्म दामुल ने भी बहुत दर्शक बटोरे। अब राजनीति की बारी है। देखना है प्रकाश राजनीति के असली चेहरे को कितना नंगा कर पाते हैं।
Posted by
Subhash Rai
2
comments
Labels: rajneeti
मीठा है खाना, आज पहली तारीख है......
(उपदेश सक्सेना)
टीवी चैनलों पर हर महीने की आखिर में एक विज्ञापन बड़ी धूम मचाता है,
दिन है सुहाना, आज पहली तारीख है,
खुश है ज़माना, आज पहली तारीख है,
करो न बहाना, आज पहली तारीख है,
मीठा है खाना, आज पहली तारीख है.....
यह विज्ञापन किसके लिए है यह समझने के लिए मैंने समाज के कई तबकों के बारे में विचार किया. मुझे कोई भी ऐसा व्यक्ति नज़र नहीं आया जिसके लिए आज के इस दौर में पुराने गीत की इस पैरोडी को विज्ञापन के रूप में प्रस्तुत किया जाए.आज के समय का सबसे बड़ा काम है राजनीति. राजनेता के लिए वैसे ही महीने का हर दिन सुहाना होता है, ज़माना खुश हो न हो उन्हें फ़र्क नहीं पड़ता, बहाने बनाने में भी राजनेताओं की कोई सानी नहीं हो सकती. अब बात मीठा खाने की, तो सत्तापक्ष के नेता इसलिए मीठे से परहेज़ करते हैं क्योंकि उनके एक मंत्री ने कहा है कि ज़्यादा मीठा खाने से डायबिटीज़ होने का ख़तरा बढ़ जाता है, वहीँ उनकी पार्टी ने तो यह तक कह दिया है कि, मीठा नहीं खाने वाले मर नहीं जाते. विपक्ष चूँकि सत्ता से बाहर है, इसलिए उनके पास मीठा खाने का कोई बहाना नहीं है, सो नेतागिरी में इस विज्ञापन का कोई खास महत्व नहीं है.
सरकारी नौकरी करने वालों को सरकार गाहे-बगाहे वेतन वृद्धियां देकर मुंह मीठा करने का बहाना वैसे ही दे देती है, चूँकि नौकरी सरकारी है इसलिए कर्मचारी अपनी कुर्सी से गायब रहकर हर दिन सुहाना बना ही लेते हैं. सरकारी काम,सरकारी न रहे यदि बाबू उसमें बहानेबाज़ी न करे, आम जनता के काम के एवज़ में वे मुंह वैसे ही मीठा (सुविधा शुल्क वसूलकर) कर ही लेते हैं. इस श्रेणी में इंजीनियर, डॉक्टर, जैसे सभी अफसर आते हैं.
निज़ी क्षेत्र में वकालत एक ऐसा पेशा है जहां उचित पढ़ाई के बाद “व्यवसाय” शुरू करने के लिए किसी इन्वेस्टमेंट की ज़रूरत नहीं होती, बस एक टेबल-कुर्सी से काम चल जाता है. वकील को अंग्रेज़ी में लायर कहा जाता है जिसका एक अर्थ झूठा भी होता है. तारीखों से उनका वास्ता पड़ता ही है, जितनी ज़्यादा तारीखें, उतनी ज़्यादा मुवक्किल से वसूली. जब मामला तारीखों से जुड़ा है तो तो इसमें कोई विशेष तारीख मायने नहीं रखती.
इस ज़िक्र में आखिर में आम आदमी को भी ले ही लिया जाए, वैसे भी उसकी गिनती समाज के आखरी छोर से होती है. आम आदमी की जीभ पर कोई स्वाद नहीं होता. इसलिए मीठा-कड़वा-तीखा क्या होता है उससे पूछना बेमानी है.तिस पर महंगाई इतनी अधिक है कि वह त्योहारों पर भी मुंह मीठा करने से डरता है. आज़ादी के 63 साल में उससे किसी ने भूख-प्यास के बारे में नहीं पूछा तो उसे मीठा खाने की सलाह देना भी जायज़ नहीं है. आम आदमी के लिए कोई दिन सुहाना नहीं होता, घर-गृहस्थी के झंझट, बच्चों की पढ़ाई-नौकरी की चिंता, दफ्तर में अफसर की झिड़कियां, महंगाई, सामाजिक ज़िम्मेदारियां... उसके लिए कोई विशिष्ट दिन कैसे सुहाना हो सकता है, खुशियाँ हैं नहीं, बहाने बना नहीं पाता तो उसे मीठा खाने का हक़ कैसे हो सकता है? क्या आप मीठा खाना पसंद करेंगे.....?
Posted by
उपदेश सक्सेना
1 comments
सिवनी। शिव के राज में मन्त्री विहीन रहने वाली शिव की नगरी अब अधिकारी विहीन भी होती जा रही हैं। जाने वाले अधिकारी तो चले जातें हैं लेकिन आने वाले आते ही नहीं हैं। अधिकांश विभागों में ना केवल कई कई पद रिक्त पड़े हुये हैं वरन प्रभारी अधिकारियों का जो जलवा इस जिले में हैं शायद वो कहीं और नहीं होगा।
प्रदेश में भाजपा सरकार का नेतृत्व जबसे मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह के हाथों में आया हैं तब सें ही शिव की नगरी सिवनी को वो सम्मान नहीं मिल पा रहा हैं जो पहले मिला करता था।कांग्रेस शासन काल में तो अधिकांश समय दो मन्त्री ही रहा करते थे। दिग्गी राजा के दूसरे कार्यकाल के अन्तिम दिनों में तों जिले में सात सात लालबत्ती घूमा करती थीं। शिवराज सिंह जब मुख्यमन्त्री बने थे तो जिले के पांच विधायकों में से तीन विधायक भाजपा के थे। नये परिसीमन के बाद वर्तमान में जिले के चार विधायकों में से तीन विधायक भाजपा के हैं। इनमें एक शिक्षित युवा आदिवासी विधायक हैं तो दूसरी शिक्षित आदिवासी महिला विधायक हैं तो तीसरी ब्राम्हण समाज की विधि स्नातक महिला विधायक हैं जो कि सांसद भी रह चुकीं हैं। प्रदेश के चारों सांसदों में से विधायक बनी नीता पटेरिया ही एकमात्र शेष बचीं हैं जिन्हें शिवराज ने मन्त्री नहीं बनाया हैं। अन्य तीन गौरीशंकर बिसेन,रामकृष्ण कुसमारिया और सरताज सिंह तीनों ही कबीना मन्त्री बनाये जा चुकें हैं।
मन्त्री नहीं बनने का दर्द तो शिव की नगरी सिवनी झेल ही रही थी लेकिन शिव राज में अब तो अशिकारी विहीन भी होती जा रही हैं। जिले के अधिकांश विभागों का नेतृत्व या तो प्रमोटी अधिकारी कर रहें हैं या फिर प्रभारी अधिकारी जुगाड़ जमा कर बैठे हुये हैं। डॉ. रमनसिंह सिकरवार इस जिले के पहले नॉन आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक हैं। जिले में आठ उप जिलाध्यक्षों के पद हैं जो वर्तमान में तो सभी भरे हुयें हैं लेकिन एस.डी.एम.जैन तथा अतिरिक्त कलेक्टर अलका श्रीवास्तव का तबादला हो चुका हैं और उनके बदले किसी की नियुक्ति नहीं हुयी हैं। सिंचाई विभाग में मुख्य अभियन्ता से लेकर अनुविभागीय अधिकारी तक अधिकांश प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। स्वास्थ्य विभाग में तो प्रभारी सी.एम.ओ. डॉ.पटेरिया,जो कि भाजपा विधायक नीता पटेरिया के पति हैं, के स्थान पर डॉ. चौहान प्रभारी बन कर आ चुके हैं। इस विभाग में अधिकांश पद खाली पड़े हैं। जिससे स्वास्थ्य सेवायें चरमरा गईं हैं।
आबकारी और वन विभाग में कमान अधिकांश प्रमोटी अधिकारियों के हाथों में हैं। लोक निर्माण और ग्रामीण यान्त्रिकी विभाग में कार्यपालन यन्त्री तो नियमित हैं लेकिन एस.डी.ओ. के पद पर प्रभारी अधिकारी की परंपरा बदस्तूर जारी हैं। शायद ही जिले में कोई भी कॉलेज ऐसा होगा जिसमें पढ़ाने वालों के सभी पद भरे होंगें। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग ऊषा सिंह तो ऐसी बहुचर्चित अधिकारी रहीं जिन्हें पूरी भाजपा भी हटा नहीं पायी थी और जब वे गईं तो अपने मन से ही गई और कई दिनों तक उनसे चार्ज लेने वाले को इन्तजार करना पड़ा। ऐसा लगता हैं कि शिवराज शिव की नगरी सिवनी के लिये मन्त्री तो मन्त्री अधिकारी भी प्रभारी देकर ही काम चलाना चाहते हैं। ऐसी परिस्थिति में मतदाता अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रहा हैं।
Posted by
ASHUTOSH VERMA
0
comments










