Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

11.6.10

नाम ना आये पर काम हो जाये की तर्ज पर क्या कुछ भाजपा नेता संगठन मन्त्री पर साध रहें हैं निशाना
इंका में दावे के साथ यह कहा जा रहा हैं कि इस बार पार्टी जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रदेश के बाहर के नेताओं को भेजेगी इस लिये कोई भेदभाव या मनमानी नहीं होगी। लेकिन वास्तविकता तो कुछ और ही हैं पिछले बार भी दिल्ली के श्री मित्तल चुनाव अधिकारी थे और उन्होंने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये इंका नेता आशुतोष वर्मा को नामांकन पत्र भी नहीं दिया था। नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष जकी अनवर ने सिंचाई विभाग के फर्जी ड्राफ्ट कांड़ को उठाकर एक हलचल पैदा कर दी हैैं।जिले में कांग्रेस की नकेल हरवंश सियंह के हाथों में आयी हें तब से कोई भी पदाधिकारी भ्रष्टाचार के मामले नहीं उठाता था। कांग्रेस में यह डर बना रहता था कि कहीं पलट वार में जिला इंका के सर्वे सर्वा पर खुद ही पलटवार ना किये जाने लगे। भाजपा संगठन और उसके संविधान के जानकारों के अनुसार संगठन के अध्यक्ष को अपने निर्वाचन के तीस दिन के अन्दर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करना आवश्यक होता हैं अन्यथा उनके निर्वाचन पर ही प्रश्नचिन्ह लग जाता हैं। कुछ भाजपा नेता तो इसे मुद्दा बना कर नव निर्वाचित भाजपा अध्यक्ष सुजीत जैन की ही छुट्टी कराने की योजना बनाने में जुट गये हैं।वैसे तो इस मामले में यह प्रचारित हैं कि ये मुस्लिम भाजपा नेता तो मोहरा बना दिया गया हैं। असली निशाना तो जिला संगठन मन्त्री सन्तोष त्यागी पर साधने की चर्चायें हैं। बाजार में आयी एक फोन वार्ता की आडियों सी.डी. भी इन दिनों बाजार में चर्चा का विषय बनी हुयी हैं। इस सी.डी. में जिला संगठन मन्त्री के उल्लेख होने का दावा भी भाजपा नेताओं का ही एक वर्ग कर रहा हैं।
इंका में वर्तमान से बड़े की तलाश जारी है-
जिला भाजपा के चुनाव होने के बाद इन दिनों कार्यकारिणियों के गठन का काम चल रहा हैं। जिला कार्यकारिणी अभी भी नहीं बन पायी हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस में चुनाव की हलचलें सुनायी दे रहीं हैं। दावे के साथ यह कहा जा रहा हैं कि इस बार पार्टी जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रदेश के बाहर के नेताओं को भेजेगी इस लिये कोई भेदभाव या मनमानी नहीं होगी। लेकिन वास्तविकता तो कुछ और ही हैं पिछले बार भी दिल्ली के श्री मित्तल चुनाव अधिकारी थे और उन्होंने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये इंका नेता आशुतोष वर्मा को नामांकन पत्र भी नहीं दिया था और जब प्रेस ने पूछा था तो कह दिया कि वे चुनाव लड़ने के पात्र नहीं थे इसलिये फार्म नहीं दिया था। जब प्रेस ने पूछा कि यह तो स्क्रूटनी का मामला था तो वह कुछ भी नहीं कह पाये थे। अब फिर यही कहा जा रहा हें कि अन्य प्रदेश के नेता यहां आयेंगें तो सब ठीक ठाक रहेगा। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि क्या कितना ठीक रहता हैंर्षोर्षो वैसे भी अखबारों अब यह भी आने लगा हैं कि जिले के अध्यक्ष क्या सब कुछ डुबोकर ही जायेंगें। वैसे यदि देखा जाये तो डुबाने को अब बचा ही क्या हैंर्षोर्षो लोकसभा,विधानसभा और नपा सभी में तो लुटिया डूब ही चुकी हैं बमुश्किल जिला पंचायत हाथ में बची हें वो भी विद्रोही अनिल चोरसिया से गल बहियां करके जिनने स्वयं हरवंश सिंह के खिलाफ 2003 में चुनाव लड़ा था और जो उन्हें कुनैन की गोली की तरह लगते थे लेकिन जिला पंचायत चुनाव में तो हरवंश सिंह के लिये इस बार वे ही सबसे स्वादिष्ट स्वीट डिश बन गये थे। वैसे मंड़ी को डुबोने का पूरा मौका हाथ में था लेकिन सरकार ने चुनाव आगे बढ़ाकर यह ख्वाब अधूरा ही रह जाने दिया हैं। इसके बाद भी हरवंश सिंह की कार्यप्रणाली को जानने वालों का दावा हैं कि जब तक वर्तमान से बड़े की तलाश पूरी नहीं हो जायेगी तब तक वर्तमान ही भविष्य बना रहेगा। भले ही पार्टी का कुछ भी क्यों ना हो जाये
इंका नेता जकी अनवर की पहल प्रशंसनीय:सिविनी पुलिस सुस्त-
नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष जकी अनवर ने सिंचाई विभाग के फर्जी ड्राफ्ट कांड़ को उठाकर एक हलचल पैदा कर दी हैं। वैसे जबसे कांग्रेस की नकेल हरवंश सियंह के हाथों में आयी हें तब से कोई भी पदाधिकारी भ्रष्टाचार के मामले नहीं उठाता था। कांग्रेस में यह डर बना रहता था कि कहीं पलट वार में जिला इंका के सर्वे सर्वा पर खुद ही पलटवार ना किये जाने लगे। लेकिन यह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य जकी अनवर ने किया हैं। यह मामला सिर्फ सिवनी तक ही सीमित नहीं होगा। इस मामले के प्रमुख आरोपी ठेकेदार जैन प्रदेश के ताकतवर मन्त्री अनूप मिश्रा के चहेते ठेकेदार थे। अनूप मिश्रा पूर्व प्रधानमन्त्री अटलबिहारी वाजपेयी के भांजे हैं। सिंचाई विभाग के जानकारो ं का मानना हैं कि समूचे प्रदेश में जैन के ऐसे कई घपले मिलेंगें क्योंकि किसी जमाने में सिंचाई विभाग का दफ्तर ही उनके घर से चलता था। एडवोकेट जकी अनवर ने शिकायत भेजने के साथ ही सिवनी पुलिस थाने में रपट भी लिखायी हैं। लेकिन अभी तक जो भी कार्यवाहियां हुयीं हें उनमें सिवनी पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की हैं। वैसे भी जकी साहब यह तो जानते ही हैं कि सिवनी पुलिस बिना कोर्ट के निर्देश के कार्यवाही करने की आदी ही नहीं रह गई हैं। चाहे मामला लड़की की गुमशुदगी पर पिता की रपट का हो या फिर किसी अल्पसंख्यक को धमकी देने का हो। एक मामले में हाईकोर्ट के तो दूसरे माले में लखनादौन कोर्ट के निर्देश पर ही सिवनी जिले की पुलिस ने कार्यवाही की हैं। इसलिये यदि सिचाई विभाग के मामले में भी जकी अनवर साहब कुछ पुलिसिया कार्यवाही कराना चाहते हैं तो कोई ऐसी हिकमत निकालें कि कोर्ट में मामला पेश हो और कोर्ट निर्देश करे तभी तो कुछ कार्यवाही होगी वरना नतीजा वही ढाक के तीन पात के समान होगा।
जिला भाजपा की कार्यकारिणी ना बनना क्या मुद्दा बनेगा-
भाजपा संगठन और उसके संविधान के जानकारों के अनुसार संगठन के अध्यक्ष को अपने निर्वाचन के तीस दिन के अन्दर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करना आवश्यक होता हैं अन्यथा उनके निर्वाचन पर ही प्रश्नचिन्ह लग जाता हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी जी भी ठीक तीसवें दिन ही अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर पाये थे। प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा भी 8 मई को निर्वाचित हुये थे। 8 जून तक उनकी कार्यकारिणी की भी घोषणा होने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। लेकिन जिला भाजपा अध्यक्ष सुजीत जैन भी अभी तक अपनी कार्यकारिणी की घोषणा नहीं कर पाये हैं जबकि उनका निर्वाचन अप्रेल के तीसरे सप्ताह में ही हो गया था। यह इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा में गुटबाजी इतनी अधिक हैं कि उस पर किसी का भी काबू नहीं रह गया हैं। हर नेता अपने समर्थकों को जिले में पदाधिकारी बनाने के लिये अड़ा हुआ हैं। कुछ भाजपा नेता तो इसे मुद्दा बना कर नव निर्वाचित भाजपा अध्यक्ष सुजीत जैन की ही छुट्टी कराने की योजना बनाने में जुट गये हैं।
क्या त्यागी पर सध रहा है निशाना-
नाम ना आये पर काम हो जाये की तर्ज पर कुछ भाजपा नेता इन दिनों काम कर रहें हैंं।जिला भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के विरुद्ध नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेने का मामला दर्ज हो गया था। उन्होंने कुछ कांग्रेस नेताओं पर उन्हें फंसाने का आरोप भी लगाया था। वैसे तो इस मामले में यह प्रचारित हैं कि ये मुस्लिम भाजपा नेता तो मोहरा बना दिया गया हैं। असली निशाना तो जिला संगठन मन्त्री सन्तोष त्यागी पर साधने की चर्चायें हैं। बाजार में आयी एक फोन वार्ता की आडियों सी.डी. भी इन दिनों बाजार में चर्चा का विषय बनी हुयी हैं। इस सी.डी. में जिला संगठन मन्त्री के उल्लेख होने का दावा भी भाजपा नेताओं का ही एक वर्ग कर रहा हैं। कुछ भाजपा नेता तो इस निशाने को साधने के लिये बाकायदा योजना बना कर अमल कर रहें हैं। कई नेताओं की यह शिकायत भी कोई गोपनीय रह गई हैं कि श्री त्यागी ने कभी भी सभी को साथ लेकर चलने के बजाय एक गुट विशेष का ही साथ दिया हैं। इस स्थानीय राजनीति के चलते उनके दुश्मनों की भी कमी नहीं हैं। कुछ भाजपा नेता तो यह भी दावा कर रहें हैं कि पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुदर्शन बाझल भी इन्हीं आरोपों के चलते दोबारा जिला भाजपा के अध्यक्ष नहीं बन पाये वरना उनकी एक बार तो ताजपोशी हो ही सकती थी। जिला भाजपा की यह गुटबन्दी अब इतनी अधिक घातक हो चुकी हैं कि पार्टी के अपने दुश्मन को निपटाने के लिये भाजपायी कांग्रेसियों का सहारा लेने से भी नहीं चूक रहें हैं। वैसे जिले के लिये यह कोई नयी बात नहीं हैं। भाजपाइयों का ऐसा ही उपयोग जिले के इंकाई आका पिछल दस साल से करते आ रहें आ रहें हैं। लेकिन अब ऐसा भाजपा में भी होने लगना जरूर चर्चा का विषय बन गया हैं। अब इन सब बातों का क्या हश्र होगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

10.6.10

शान्ति के नाम पर हम ढोंगी निकले!

(उपदेश सक्सेना)

भारत को शान्ति का महाद्वीप कहा जाता है, यह बात अपने मुंह मियाँ-मिट्ठू बनने जैसी है.शान्ति के इस टापू, गौतम-गांधी की इस जन्मस्थली को अब यहाँ-वहाँ के खून के धब्बों ने बदरंग कर दिया है.शान्ति की मामले में वैश्विक सूचंकाक में भारत का क्रम अब 128 तक जा पहुंचा है. हालांकि यह हमारे लिए शान्ति की बात हो सकती है कि हम आंतरिक संघर्ष, आतंकवाद और मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं से त्रस्त पाकिस्तान और श्रीलंका, भारत से शान्ति के मामले में पीछे हैं। चौथे वार्षिक जीपीआई सूचकांक के वैश्विक मंदी का असर संघर्षों की संख्या में बढ़ोतरी के रूप में दिखा है और बढ़ती हुई अस्थिरता को 2008 में शुरू मंदी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस दौरान कई देशों में हत्याओं, हिंसक प्रदर्शनों और अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई। यह सूचकांक विश्व में शांति के माप का एक पैमाना है।
इस रिपोर्ट को हर साल जीपीआई इकोनामिक्स एंड पीस की ओर से तैयार किया जाता है। इस रिपोर्ट के अनुसार संघर्ष की घटनाओं में बढ़ोतरी, गृह युध्दों तथा मानवाधिकार हनन में लोगों की मृत्यु के कारण दक्षिण एशिया में शांति में बड़ी कमी आई है। इस सूची के अनुसार भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान प्रमुख देश हैं जहां शांति में कमी आई है। 2009 की सूची से तुलना करें तो तीन ब्रिक देशों रूस (143), भारत (128) और चीन (80) के यहां अमन चैन में बड़ी कमी देखी गई है जबकि ब्राजील (83) पूर्ववत स्थिर बना हुआ है। इस रिपोर्ट में न्यूजीलैंड को सबसे शांत देश बताया गया है, जबकि जापान तीसरे नम्बर पर है.शुरूआती दस शांत देशों में स्वीडन आखिरी क्रम पर है.इराक़, सोमालिया, अफगानिस्तान आखिरी तीन देश हैं.इस सूची में पाकिस्तान को आखिरी से पांचवा स्थान मिला है. हमारे लिए यह शर्म की बात होना चाहिए कि रवांडा, अंगोला, नेपाल जैसे छोटे देश हमारे मुक़ाबले ज़्यादा शांत हैं.

अच्छे सिर्फ बाहर के लिए ही क्यों

हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और। हमारा चरित्र भी कुछ ऐसा ही हो गया है। हम अन्य शहरों में जब सपरिवार जाते हैं तो पत्नी बच्चों के साथ हमारा व्यवहार बदल जाता है। हम खुद को उस शहर के मुताबिक ढालने का भी प्रयास करते हैं लेकिन जैसे ही अपने शहर की सीमा में प्रवेश करते हैं, फिर पुराने वाले हो जाते हैं। हम अच्छाइयां स्वीकार भी करते हैं तो अपनी सुविधा से लेकिन बुराइयां आसानी से और हमेशा के लिए पालन करने लग जाते है।
दो दिन की लगातार बारिश के बाद जैसे ही मौसम खुला शिमला में रंगीन छतरियों की रौनक के बदले माल रोड पर सैलानियों की चहल पहल नजर आने लगी। नगर निगम भवन के सामने माल रोड पर एक दुकान से अपने बच्चों के लिए पिता ने नाश्ते का सामान लिया और बच्चों के हाथ में प्लेट पकड़ा दी। ये सभी खाते-खाते आगे बढ़ गए। उनमें से एक बच्चे ने सबसे पहले नाश्ता खत्म किया और खाली प्लेट सड़क पर उछाल दी। कुछ आगे जाने पर पिता को ध्यान आया कि बेटे ने जूठी प्लेट सड़क पर ही फेंक दी है। बच्चों को वहीं रुकने की समझाइश देकर पिता पीछे लौटे और सड़क से प्लेट उठाकर एमसी भवन के बाहर सड़क किनारे रखे डस्टबीन में डाल दी। वापस बच्चों के पास लौटते वक्त उनकी आंखों में इस तरह के भाव थे कि उनके इस अच्छे काम को किसी ने नोटिस भी किया या नहीं।
कितना अजीब लगता है जब हम अपने किसी रिश्तेदार के यहां, किसी अन्य शहर या विदेश में कहीं जाते हैं तो हमारा व्यवहार बिना किसी की सलाह या समझाइश के खुदबखुद बदल जाता है। हम उस शहर के मुताबिक खुद को ढालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस बदलाव के पीछे दंड-जुर्माने का भय तो रहता ही है साथ ही अपने शहर, अपने परिवार की नाक नीची न हो जाए यह सजगता भी रहती है। इस दौरान हम अपने स्टेटस को लेकर इतने सतर्क रहते हैं कि पत्नी बच्चों से भी कुछ ज्यादा ही सम्मान से पेश आते हैं। कई बार तो हमारे बच्चे इस व्यवहार पर त्वरित प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर देते हैं।
ऐसा क्यों होता है कि अपने घर, अपने शहर पहुंचते ही फिर हम पुराने ढर्रे पर चलने लगते हैं। विदेशों, अन्य शहरों की अच्छाइयों को हम अपने लोगों के बीच प्रचारित भी करते हैं तो उसमें मुख्य भाव यह दर्शाना ज्यादा होता है कि लोग जान लें हम उस जगह होकर आए हैं। शहर तो दूर हम अपने घर तक में उन बातों क ो लागू नहीं कर पाते जिनकी प्रशंसा करते नहीं थकते । पत्नी को जो सम्मान हम बाहर देते हैं, घर पहुंचने के बाद उसे हम कामकाजी महिला से ज्यादा कुछ समझते ही नहीं। हमारा रवैया ऐसा क्यों हो जाता है कि उसकी उपयोगिता ऑर्डर का पालन करने वाली से ज्यादा नहीं है। तब हम यह क्यों नहीं याद रखते कि वह सुबह से शाम तक शासकीय कार्यालय, बैंक आदि संस्थान में सेवा देने के बाद घर के सारे काम अपनी पीड़ा छुपाकर पूरे कर रही है। हमें हमारा सिरदर्द तो असहनीय लगता है लेकिन भीषण कमर दर्द के बाद भी रसोईघर में काम निपटाती पत्नी का हाथ बटाना तो दूर उसका दर्द पूछना भी जरूरी नहीं समझते।
शिमला में पॉलीथिन पर प्रतिबंध हमें बहुत अच्छा लगता है लेकिन अपने शहर में जाने के बाद फिर हम यह अच्छी बात भूल जाते हैं। पहले की तरह फिर पॉलीथिन में रात का बचा खाना आदि बांधकर खिड़की से ही सीधे कचरे के ढेर की तरफ उछाल देते हैं। तब हमें यह अहसास नहीं होता कि उस जूठन को खाने की कोशिश में गाय पूरी पॉलीथिन भी निगल जाएगी।
हमारे कारण उसकी आंतों में उलझी यही पॉलीथिन उसकी मौत का कारण भी बन सकती है यह भी भूल जाते हैं। हमारा चरित्र कुछ ऐसा हो गया है कि अच्छाइयां या तो हमें स्थायी तौर पर प्रभावित नहीं करती या फिर अच्छी बातों का पालन भी हम अपनी सुविधा या डंडे के जोर से ही करने के आदी हो गए हैं।

भोपाल कांड पर श्वेत-पत्र जारी करे केंद्र-ब्रज की दुनिया

 ७ जून २०१० यूं तो एक तारीख भर है लेकिन यह तारीख सिर्फ तारीख नहीं रह गई है और बन गई है भारतीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था पर लगा बदनुमा दाग जिसे अब किसी भी उपाय से नहीं छुड़ाया जा सकेगा.२६ साल के लम्बे इंतजार के बाद प्रत्यक्ष तौर पर १५ हजार और अप्रत्यक्ष रूप से एक लाख से भी ज्यादा भोपालवासियों की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को भोपाल की निचली अदालत ने सिर्फ दो साल की सजा सुनाई.इतने लम्बे समय से न्याय के लिए लड़ रहे परिजनों को खो चुके और दुर्घटना में विकलांग हो चुके लोगों को आख़िरकार न्याय नहीं मिल सका.केंद्र सरकार ने फ़िर से एक कमिटी बना दी है जो पूरे मामले पर विचार करेगी.वैसे भी यह सरकार कमिटी सरकार है जो देश का शासन-प्रशासन चलाने के बदले सिर्फ कमिटी बना रही है.मुद्दा सामने आने पर कमिटी बना दी और मामले को भूल गए.लेकिन वो कहते हैं न कि राजनीति में मुद्दे और मुर्दे मरकर भी नहीं मरते और मौका मिलते ही सच उगलने लगते हैं.भोपाल गैस दुर्घटना के मुर्दे भी जीवित होने लगे हैं.इनमें से पहला मुर्दा हैं भोपाल का तत्कालीन डी.एम. मोती सिंह और उनके द्वारा उगला गया सच कांग्रेस के गले की हड्डी बनता जा रहा है.जनता भी सच सामने आने के बाद सन्नाटे में है.वह सच यह है कि यूनियन कारबाईड के अध्यक्ष एंडरसन चोरी छुपे भारत से अमेरिका नहीं भागा था बल्कि मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने खुद उसकी जमानत और दिल्ली प्रस्थान की व्यवस्था की थी.कितना घिनौना सच है कि जिसकी लापरवाही ने पूरे एक शहर को तबाह कर दिया सरकार उसे गिरफ्तार करने के बदले भागने के लिए सुविधा उपलब्ध करा रही थी लेकिन यह सच पूरा सच नहीं है क्योंकि सच तो उस बर्फ की शिला के समान होती है जिसका सिर्फ दसवां हिस्सा ही पानी के बाहर होता है और बांकी पानी के भीतर ढंका रहता है.भारतीय जनता के मन में कई तरह के संदेह उठने लगे हैं.यह एक तथ्य है कि ७ दिसंबर 1984 को जिस दिन या यह कहना ज्यादा सही होगा कि जिस काल-खंड में एंडरसन भागा राजीव गांधी भारत में सर्वशक्तिमान की स्थिति में थे और अर्जुन सिंह उनके सिपहसलार मात्र थे, हुक्म के गुलाम से ज्यादा कुछ भी नहीं.यह उनके बस की बात नहीं थी कि वे एंडरसन जैसी बड़ी हस्ती को भगा दें.फ़िर एंडरसन दिल्ली आया और आज तक के पास मौजूद क्लिप्स के अनुसार वह संसद भवन के पास किसी दफ्तर में भी गया.ऐसे में यह संदेह भी उत्पन्न होता है कि क्या उसने बड़े नेताओं और हुक्मरानों से बातचीत भी की.उसके बाद वह संसद भवन के पास से गाड़ी में बैठकर हवाई अड्डे की ओर लिए रवाना हो गया.बिना केंद्र सरकार की सहमति या मर्जी के वह कैसे बाकायदा हवाई जहाज से अमेरिका के लिए रवाना हो सकता है.किसी भी क्लिप में उसके चहरे पर अपराध-बोध तो क्या उदासी तक के भाव भी नहीं हैं.भागते समय वह इतना खुश क्यों था?अगर उसने नेताओं से बातचीत की तो क्या बात हुई थी उसकी?कहीं पैसों का सौदा तो नहीं हुआ था?सुप्रीम कोर्ट ने किन दशाओं में मुकदमे की धाराएँ बदल दी.जज घूसखोर तो नहीं था या फ़िर उस पर केंद्र सरकार का कोई दबाव तो नहीं था?1989 की वी.पी. सिंह की सरकार भी क्या पैसों पर बिक गई थी जिसने बहुत कम मुआवजे पर यूनियन कार्बाईड के साथ समझौता कर लिया?२६ सालों में केंद्र में रही विभिन्न सरकारों ने एंडरसन को भारत लाने के लिए क्या किया?सवाल बहुत से हैं जो जनता के मन में उमड़-घुमड़ रहे हैं और जिनका जवाब सिर्फ केंद्र सरकार दे सकती है.वैसे भी केंद्र में १९८४ की तरह ही अभी कांग्रेस की सरकार है और उसे मामले पर पड़ी धुंध को हटाने के लिए अविलम्ब श्वेत-पत्र जारी करना चाहिए जिससे पूरा सच सामने आ सके और जनता का लोकतंत्र और सरकार में विश्वास और भी पुख्ता हो.केंद्र को यह भी नहीं भूलना चाहिए कि सच को छुपाने से जनता का भारतीय लोकतंत्र पर विश्वास कमजोर होगा जो कहीं से भी देशहित में नहीं होगा.

BHOPAL GAIS KAND KE FAISLEY PAR VIDHWA VILAAP

" विधवा  विलाप  !
=========
--भोपाल  गैस कांड के फैसले के बाद नेता , मीडिया , सामाजिक  कार्यकर्त्ता , कानूनविद , मंत्री , अधिकारी , सभी एक जुट हो कर  "विधवा  विलाप " कर रहे है  .
पिछले २५ सालों में ये सारे लोग कंहा थे , क्या  इनका ज्ञान  और बोध तब मर गया था या सो  गया था . आखिर आज अचानक ये सारे के  सारे  इतनी ज्ञानी कैसे हो गए  .क्या ये माना जाये  क़ि पिछले २५ सालों में  इनका मस्तिष्क कुंद पड़ गया था  और आज अचानक ये जागृत  अवस्था में  आ गए  हैं .
दरअसल  भारत के लोगों की  यही  मनोवृत्ति  उन्हे  दूसरे
देशों के लोगो से पीछे  ले जाती है . 
हम लोग सोते रहते है और कोई हादसा  या  फिर किसी  बड़ी घटना  के होने पर पीनक से जाग  कर  चिल्लाने लगते हैं , बिना ये सोचे समझे क़ि वो क्या  कह रहे हैं , बोल रहे हैं .
अरे  चिल्लाना था  तो तब चिल्लाते  जब मुकदमा कायम हुआ था , या फिर तब हाहाकार  मचाते  जब 
१९९६ में  सुप्रीम  कोर्ट  ने  ज्यादा सजा  डी जाने वाली  धाराओं  में मुकदमा चलाने के  निचली  अदालत के फैसले को  रद्द  कर दिया था , पर तब ये सारे  ज्ञानी , विद्वान  शायद  पीनक में रहे होंगे  या इन का  ज्ञान   लुप्त हो गया रहा होगा .
अरे  ये सब ढोंग बंद करो , तुम सब के  विधवा  विलाप से   भोपाल  गैस कांड  के  पीड़ितों  का कोई फायदा  होने 
वाला नहीं है  . .....
अगर  पहले से ही भोपाल गैस हादसे  की ऍफ़ आई आर  दर्ज  करने से ले कर जाँच और सुनवाई तक  सभी  कानूनी  पहलुओं  पर ध्यान दिया गया होता  तो आज यह हालत ही नहीं पैदा होते  मगर आज जो लोग  हाहाकार  कर विलाप कर रहे हैं  , इनमें  से किसी ने भी  कभी भी गंभीरता  से इस मसले को लिया ही नहीं .
एक बात  और  खास कर से सरकार चलाने वालों  के लिए  क़ि जो हो चूका वो तो अब वापस आने वाला नहीं  मगर अब काम से काम  पीड़ित  लोगों क लिए  जो भी मुमकिन  मदद हो सकती है , उसमें  किसी  भही तेरह क़ि कोताही न होने पाए , इस पर जरूर  नज़र रखें . इस तरह  से  कम से क्म पीड़ितों  क़ि सेवा और सहायता  कर  उनका दुख और दर्द  जरूर हल्का किया जा सकता है /
.जारी .................

9.6.10

अंधा कानून

सच ही तो कह रहा हूँ , फिल्मों मे देखा है अदालत मे मूर्ती रखी होती है जिसकी आंखो पर पट्टी बंधी होती है, पहले इसका मतलब कुछ और था अब कुछ और। अब उसका मतलब है की हमारा कानून अंधा है जो सबकुछ देखकर भी सही फैसला नहीं ले सकता। अगर अदालत मे भी किसी लड़की के साथ कुछ 'गलत' हो जाए तो भी अदालत को बहुत सारे सबूतों की जरूरत पड़ेगी और केस 10 से 20 साल तक चलेगा।

मैं जानना चाहता हूँ कि कब खुलेंगी ये आँखे आखिर कब हटेंगी ये पट्टियाँ आँखों से।
1983 मे हुए दंगों का केस अभी भी चल रहा है। 20 साल चले रुचिका मामले मे सिर्फ 1।5 साल कि सजा। आखिर कब तक चलेगा ये सब।

अगले 20 सालों तक तो बदलाव के कोई आसार नहीं दिखाई देते है, क्योंकि अगर कोई कानून बदलना है तो कानून ही उसके आड़े आ जाता है। हा सच ही तो है अगर कोई नियम बदलना है तो सबसे पहले राज्यसभा और लोकसभा में पास करना होता है जहाँ हमारे देश के कर्णधार बैठे होते हैं, जो हर अच्छी चीज़ का इस्तेमाल गलत चीज़ों के लिए करते हैं।

मैं इस भारत देश में रहने वाला एक एक साधारण सा व्यक्ति हूँ जो इन सब से बहुत परेशान हो चुका हूँ। और मैं अकेला ऐसा नहीं हूँ। अगर सब कुछ ऐसे ही चलता रहा तो फिर लोग परेशान होकर अपने तरीके से न्याय हासिल करेंगे। और वो कौन सा तरीका होगा वो आप समझ गए होंगे। में यहाँ नौसीखिया हूँ मैंने वही लिखा तो मेरे दिल मे है फिर भी अगर किसी व्यक्ति को बुरा लगे तो माफी चाहता हूँ।

... मैं अभी हारा नहीं हूँ.


                         (उपदेश सक्सेना)
“फैसला होने से पहले, मैं अभी क्यों हार मानूं, जग अभी जीता नहीं है, मैं अभी हारा नहीं हूँ.
कुछ इन्हीं पंक्तियों की तर्ज़ पर भोपाल गैस कांड के 26 बरस बाद आये फैसले ने मध्यप्रदेश और केन्द्र की सरकारों को जगा दिया है. गड़े मुर्दे उखाड़ने की कहावत का वैसे तो यहाँ उपयोग नहीं करना चाहिए, मगर जिस तरह से सीबीआई के पूर्व अधिकारी बीआर लाल और भोपाल के सबसे ईमानदार तथा भोपाल गैस कांड के वक़्त वहाँ के कलेक्टर रहे मोतीसिंह ने अब मीडिया के सामने पुराने राज़फाश किये हैं, उनके लिए इसके अलावा और कोई जुमला सटीक नहीं बैठता. लाल साहब ने खुलासा किया है कि इस कांड की जांच के वक़्त उन्हें विदेश मंत्रालय से यह लिखित आदेश मिले थे कि वारेन एंडरसन(यूनियन कार्बाइड के तत्कालीन अध्यक्ष) मामले में ज़्यादा रूचि नहीं लेना है. मोतीसिंह कह रहे हैं कि उन्होंने तो एंडरसन को गिरफ्तार कर लिया था, मगर तत्कालीन मुख्य सचिव ब्रह्मदत्त के स्पष्ट निर्देश के बाद न केवल एंडरसन को छोड़ा गया बल्कि उसे सरकारी विमान से दिल्ली तक छुड़वाया भी गया था.

बेखुदी बे-सबब नहीं है ग़ालिब
कुछ तो है जिसकी पर्दादारी है.....
गैस हादसे के वक़्त मप्र में कांग्रेस की अर्जुनसिंह के नेतृत्व की सरकार थी, जबकि केन्द्र में राजीव गांधी प्रधानमन्त्री थे. यदि उक्त दोनों अफसरों के बयान भरोसा करने लायक हैं तो यह स्पष्ट है कि इसमें कहीं न कहीं कांग्रेस की भूमिका संदिग्ध है. याद कीजिये वह दौर जब 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद आनन-फानन में राजीव गांधी को प्रधानमन्त्री बना दिया गया था, उस वक़्त राजीव अपेक्षाकृत कमज़ोर राजनीतिक समझ वाले राजनीतिज्ञ माने जाते थे, क्या यह नहीं हो सकता कि अमरीका का एंडरसन को छुडवाने के लिए राजीव पर किसी तरह का कोई दबाव पड़ा हो, यह वही दौर था जब देश आतंकवाद के दौर से गुज़र रहा था, और अमरीका भारत को मदद का आश्वासन दे रहा था, राजीव की यादों में अपनी माँ की हत्या की तस्वीरें ताज़ा थीं, इसे ही हथियार बनाकर अमरीका ने राजीव की भावनाओं को भुनाया हो.?
अब बात एक बार फिर नए खुलासों पर.इन अफसरों की जनता के प्रति निष्ठा गैस हादसे के फैसले के बाद ही क्यों जाग्रत हुई? यदि इन अफसरों की यह बोलती कुछ समय पहले खुल जाती तो 25 हज़ार मृतकों की भटकती आत्मा को शायद सुकून मिल जाता. सांप निकलने के बाद लकीर पीटने की कवायदों में जब मप्र सरकार ने आज इस मामले को उच्च अदालत में चुनौती देने के लिए एक समिति का गठन कर दिया तो कुछ ही घंटों बाद केन्द्र ने भी मंत्रियों मी एक समिति का गठन कर डाला, यह सबसे कारगर तरीका है सरकारों का, कि किसी मामले में जब बात बिगड़ने लगे तो कम से कम एक समिति का गठन कर दिया जाए, ताकि जनता शांत रहे, क्या इस बात की जांच यह समितियां करेंगी कि विदेश मंत्रालय से किसने और किसके आदेश पर सीबीआई को जांच ढीली करने को कहा था, या किसके निर्देशों पर ब्रह्मदत्त ने एंडरसन को छुडवाकर सरकारी हवाई जहाज़ से दिल्ली तक पहुंचाया था? वसीम बरेलवी का यह शेर गैस पीड़ितों की हालात बयानी के लिए मौज़ूँ है-
उनकी ज़फायें,मेरी वफ़ाओं के सामने
जैसे कोई चिराग,हो हवाओं के सामने,
कट के नेज़े पर भी बुलंद रहा सर मेरा
लेकिन,झुका नहीं झूठे खुदाओं के सामने.(नेज़ा-भाला)

Ganga ke Kareeb: गंगोत्रीतीर्थ........2

अन्तिम छोर पर खडे व्यक्ति की मुस्कराहट मेरा पुरस्कार: निशंक


‘इस्कॉन‘ अवार्ड पाने वाले पहले उत्तरभारतीय राजनेता
डा. निशंक के अभिनव प्रयोगों को देश ने दी मान्यता।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने थपथपायी पीठ
राजेन्द्र जोशी
देहरादून, 8 जून। नवोदित राज्य उत्तराखण्ड के अस्तित्व में आने के बाद से राज्य की वित्तीय ढाँचे के चरमराने की आशंकाएं समय-समय पर उठती रही लेकिन सूबे के मुखिया डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक विकास के जिस रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रहे हैं। उसने उन तमाम आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया आखिरकार उत्तराखण्ड के विकास के लिए उनके द्वारा तैयार किए गए ‘रोड मैप‘ पर पूरे देश का ध्यान गया है।
चहुमुंखी व चतुर्दिक विकास, कानून का शासन और सहभागी लोकतंत्र की जिस मूल अवधारणा‘ को डॉ. निशंक ने उत्तराखण्ड में प्रतिपादित किया, प्रदेश के अन्य राज्य विकास के लिए उनके प्रयोगों को अपने राज्यों में क्रियान्वित करने के लिए आतुर दिखते हैं। शायद इसी लिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के ‘सुराज संकल्प सम्मेलन मुंबई‘ में विकास के उनके मॉडल को सराहा गया और उनके सुशासन को अनुकरणीय उदाहरण बताया गया।
इसी सदी के विराट पर्व ‘महाकुंभ 2010‘ की निर्विघ्न सम्पन्नता पर जहाँ डॉ. निशंक की बेहतर प्रबंधन के लिए पीठ थपथपाई गई वहीं देववाणी संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने पर उनके इस ऐतिहासिक प्रयोग की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की गई।
उत्तराखण्ड जैसे नये राज्य में जहाँ आर्थिक संसाधनों का पूर्णतयाः अभाव है। वहां वित्तीय नियोजन में दक्षता मायने रखती है। डॉ. निशंक के बेहतर वित्तीय प्रबन्धन को देखते हुए 13 वें वित्त आयोग ने उत्तराखण्ड को एक हजार करोड रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की है। यह अपने आप में एक मिसाल है। प्रदेश के कर्मचारियों के लिए छठे वेतनमान कि सिफारिशें लागू हुई जिसके कारण प्रदेश पर 2500 करोड का अतिरिक्त वित्तीय भार आया इसके बावजूद सरकार ने जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया इसके विपरीत रोजमर्रा की उपभोग की सामग्री मसलन दही, सूजी, मैदा जैसी अनेकों दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर वैट की दरें घटा दी ‘विजन 2020 का क्रियान्वयन‘ डॉ. निशंक सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसमें तीर्थाटन, पर्यटन, आयुष, जडी-बूटी कृषिकरण गौ, गंगा व संस्कृति का संरक्षण, संस्कृत देवभाषा का उन्नयन, सूचना प्रौघोगिकी के विकास के साथ-साथ प्रदेश के अन्तिम छोर पर खडे व्यक्ति को सुखी, सम्पन्न व खुशहाल बनाने की शीर्ष प्राथमिकता है।
डॉ. निशंक का मामना है कि ‘विकास एक सतत प्रकिया है। उत्तरोत्तर विकास हमारी प्राथमिकता है। जहाँ तक खरा उतरने का सवाल है हम कभी भी विकास के पैमाने पर अपने आप को तब तक संतुष्ट नहीं मानेगें जब तक विकास की किरण पहाड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के आम व्यक्ति तक न पहुंचे जाए यह एक कठिन व श्रम साध्य प्रक्रिया है।
विकास के मामले में डॉ. निशंक उत्तराखण्ड को एक ‘रोल मॉडल‘ के रूप में खडा करना चाहते है। उत्तराखण्ड में उनके द्वारा किए गए अभिनव प्रयोगों पर मुंबई में उन्हें प्रशस्ति मिली है।
मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था इस्कॉन ने डॉ. निशंक की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर उन्हें ‘इस्कॉन‘ अवार्ड से नवाजा है। इस संस्था से सिने जगत की नामचीन हस्तियों सहित विभिन्न क्षेत्रों की ख्याति प्राप्त शख्सियत जुडी हुई है। इस सम्मान को पाने वाले डॉ. निशंक केवल उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के एक मात्र राजनेता होंगे जिनके कृतित्व पर ‘इस्कॉन‘ संस्था ने मुहर लगाई है।
इस्कॉन अवार्ड मिलने पर डॉ. ‘निशंक‘ ने कहा ‘मैं अपना काम कर रहा हूॅ। उत्तराखण्ड को सम्रद्ध व खुशहाल राज्य बनाना मेरा सपना है। प्रदेश के अन्तिम छोर पर खडे व्यक्ति के चेहरे की मुस्कराहट ही मेरे लिए सबसे बडा पुरस्कार है। मैं, अपने मकसद को लेकर दृढसंकल्पित हूं। विज़न -2020 मेरी आँखों में है। उत्तराखण्ड को मॉडल स्टेट बनाना हमारा लक्ष्य है।

भोपाल गैस कांड

8.6.10

काश...मैं इक लड़की होता...

काश...मैं इक लड़की होता...

समाज मुझे घृणा की नज़रों से तो देखता...

लेकिन...

मुझे मिलती हर शख्स से सहानुभूति...

जानता हूँ कि इस सहानुभूति की आड़ में....

हजारों नज़रें हर पल मेरे भक्षण का षणयंत्र रचती...

लेकिन...

मैं फिर भी खुश होता...

खुश होता मैं प्रेम भरी ललचाई नज़रों से टपकता स्नेह पाकर....

काश... मैं इक लड़की होता...

मैं यह जानता कि तुम्हारे बेपनाह स्नेह का अंतिम मक़सद...

मेरी देह का उपभोग भर होता...

लेकिन...

मुझे संतोष होता इस बात का कि...

जब भी इस भीड़ में से कोई हाथ मुझे छूने को बढता...

तो तुम उसे ज़रूर रोकते...

वासना तो तुम्हारी नज़रों में भी होती...

लेकिन...

मुझे फख्र होता इस बात का कि...

मैं किसी एक के प्रति समर्पित होता...

जबकि पुरूष होते हुए मैं ऐसा नहीं करता...

काश...मैं इक लड़की होता...

मेरे लिये होती इक अलग कतार...

वो केवल इसलिये कि मेरे शरीर के कोमल उभार...

उस अमर्यादित भीड़ के दबाव को सहने के आदी नहीं....

इसलिये हर जगह होती मेरी अलग कतार...

हर जगह मिलती मुझे वरीयता...

काश ...मैं इस लड़की होता...

और होता मैं सुन्दर...

क्योंकि इस रूप और यौवन की बदौलत ही...

मुझे पुरूषों से बेहतर समझा जाता...

मैं जानता हूँ कि वहाँ भी मेरा उपभोग होता...

मुझे कुचला जाता...

दबाया जाता...

मसला जाता...

लेकिन...

मुझे होता संतोष कि...

इस रूप औऱ देह की बदौलत मेरी कोई अहमियत तो है...

काश...मैं इक लड़की होता....

लेकिन...

मैं जानता हूँ कि...

लड़की होना आसान नही...

मैं नहीं सह पाता उन कष्टों को...

जो सहती है इक लड़की हर वक़्त...

फिर भी...

जाने क्यूँ लगता है बार-बार...

काश...कि मैं इक लड़की होता...

ये सजा है या भद्दा मजाक?

हजारों लोगों को क्रूर मौत देने वाला भोपाल गैस कांड में माननीय न्यायालय जो ऐतिहासिक सजा आरोपियों को सुनायी है उससे सवाल उठाये जा रहे हैं, लेकिन हर कदम पर जिंदगी हारने के आदि हो चुके गरीब लोगों के हक में शायद यही हो सकता है। कानून की अपनी मजबूरी रही कि जिन धाराओं के तहत जांच एजेंसी ने आरोपपत्र दाखिल किये थे उसमें यही सजा दी जा सकती है कोई फांसी नहीं। हां यह न्याय प्रणाली और कानून की खामी जरूर कही जा सकती है कि हजारों लोगों की मौत पर 25 साल तक इंसाफ का इंतजार जिन लोगों ने किया उन्हें वास्तविक इंसाफ नहंी मिल सका। मुख्य आरोपी वारेन एंडरसन विदेश में मौज काट रहा है। हादसे का शिकार अध्किांश गरीब लोग थे। तीन पीढ़िया इससे प्रभावित हो गईं। गरीब तो हार के आदि हो चुके हैं। चार दिन के शोर-शराबे के बाद सब शांत हो जायेगा बिल्कुल बरसाती मैंढक तरह। अफसोस ही जाहिर किया जा सकता है।

Emotion's: उस राह पर कैसे गुज़रे.................।

पत्रकारिता के नाम पर दलाली का मोटा खेल

देहरादून, 8 जून।अब तक सिपर्फ देह व्यापार का ध्ंध करने वाले दलालों की कहानी ही सुनी गयी होेगी लेकिन राजधनी दून में पत्राकारिता के नाम पर दलाली का खेल भी रोजाना खेला जा रहा है। अपने को खबरिया चैनल का पत्राकार बताने वाले कई लोग रोजाना लोगों से मोटी रकम ऐंठकर लाखों के वारे-न्यारे कर चुके हैं। इतना ही नहीं खबरों को मैनेज कराने के नाम पर भी लाखों का मोटा खेल पिछले कापफी समय से बेखौपफ होकर खेला जा रहा है। पुलिस के एक बड़े अध्किारी ने इस बात की पुष्टि नाम न छपने की शर्त पर करते हुए खुलासा किया कि कुछ खबरिया चैनल के पत्राकार मामलों को रपफादपफा कराने की एवज में कई लोगों को लाखों रूपये का चूना खबर न छपने के नाम पर लगा चुके हैं। इतना ही नहीं खबर को उनके पक्ष में छापने की एवज में भी कई लोगों से मोटा खेल खेला जा चुका है। ताजा मामला उस समय सामने देखने को आया जब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार मृत्युंजय मिश्रा को एक महिला के साथ पुलिस ने रंगरलियां मनाते हुए गिरफ्रतार किया गया। लेकिन बाद में गिरफ्रतारी के एक दिन बाद ही मृत्युंजय मिश्रा की र्ध्मपत्नी ने उसी महिला के साथ एक स्थान पर पत्राकार वार्ता आयोजित कर अपने पति पर लगे आरोपों को सिरे से खरिज कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस रात मृत्युंजय मिश्रा को पुलिस ने पकड़ा था तभी दस लाख की मोटी डील कर ली गई थी और खबर न छपने के साथ-साथ पूरी खबर को मैनेज करने की जिम्मेदारी भी एक टीवी चैनल के पत्राकार द्वारा ली गई थी। अब यह बात बड़ी तेजी से उठ रही है कि आखिर राजधनी दून में बड़े पैमाने पर रोजाना खबरों को मैनेज करने के नाम पर लाखों का मोटा खेल खेला जा रहा है। अब तक कई लोगों को यह गिरोह लाखों का चूना लगाकर कापफी ध्न अर्जित कर चुका है। लेकिन किसी भी व्यक्ति के शिकायत करने के लिए सामने न आने के चलते पुलिस भी इन लोगों पर कार्यवाही करने से कतरा रही है। राजधनी दून में पुलिस को यह भी संभावना है कि पत्राकारिता की आड़ में कई अन्य गोरखध्ंध्े को भी अंजाम दिये जा रहे हैं। कुल मिलाकर दून नगरी में पत्राकारिता के नाम पर दलाली किये जाने का गोरख ध्ंध बड़ी तेजी से पफलपफूल रहा है। बाहरी राज्यों से पत्राकारिता करने वाले कई ऐसे संदिग्ध् लोगों के खिलापफ अन्य राज्यों में मुकदमे कायम होने के बाद भी पुलिस अभी तक उनका रिकॉर्ड नहीं खंगाल सकी है। जिससे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है। क्योंकि अक्सर बड़ी वारदातों में चूक की वजह वैरिपिफकेशन न होने के साथ-साथ व्यक्ति की सही पहचान न होना भी सामने आ चुकी है। दून नगरी में पत्राकारिता की आड़ में जिस तरह से दलाली का खेल खेला जा रहा है उसे लेकर अब खुद ही पत्राकार जगत के कई लोग इन लोगों से खासे परेशान हो उठे है। पूर्व में भी कई मामले इस तरह के सामने आए। जिनमें सबूत के तौर पर कुछ भी प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जबकि शासन स्तर के एक अध्किारी को गाड़ी के भीतर पकड़ा गया था। लेकिन जांच के दौरान कोई भी सबूत पेश नहीं हो सका।पैसे मांगने की बात उस वक्त उजागर हुई जब पत्राकार वार्ता के दौरान पूरा मामला दबाने के लिए कहा गया था। वहीं इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि मृत्युंजय मिश्रा व सरस्वती प्रिंटिंग प्रेस के मालिक आदेश गुप्ता के बीच प्रिंटिंग की छपाई के दौरान विवाद चला आ रहा है। माना जा रहा है कि मृतयुंजय मिश्रा को पफंसाने के पीछे यह खेल भी हो सकता है। जबकिपुलिस की भूमिका भी पूरी तरह संदिग्ध् नजर आ रही है। अब दलाली का पैसा मांगने वाले एक टीवी चैनल के पत्राकार के खिलापफ दिल्ली कार्यालय पैसे मांगे जाने की शिकायत की गई है।

कहाँ आ गए हम कहाँ जा रहे थे-ब्रज की दुनिया

हमारे देश की अर्थव्यवस्था विकास की पटरी पर सरपट भाग रही है.टी.वी. और डी.वी.डी. अन्य कई वस्तुओं के साथ आधुनिक जीवन शैली का पर्याय बन गई हैं.शायद ही कोई ऐसा घर हो जहाँ इन्होंने अपना सम्मानजनक स्थान न बना लिया हो.लेकिन कल महाराष्ट्र के ऐतिहासिक शहर नांदेड में लोग इन्हें घरों से निकाल-बाहर करते देखे गए.देखते-देखते चौराहा टूटे-फूटे टी.वी. और डी.वी.डी. के सेटों से पट गया.लोगों का कहना था कि इनदोनों की वजह से उनका जीना मुहाल हो गया है.बच्चे बिगड़ने लगे हैं और पढाई-लिखाई करना भूलने लगे हैं.ऐसी घटनाएँ पश्चिमी देशों में अक्सर घटती रहती हैं लेकिन भारत में शायद इस तरह की यह पहली घटना है.आधुनिक तकनीकी विकास ने एक ओर जहाँ हमारे जीवन को आसान बनाया है वहीँ इसने कुछ इस तरह की स्थितियां उत्पन्न कर दी है कि धरती पर मानव के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिन्ह लग गया है.कुछ लोग कह सकते हैं कि इसमें इन वस्तुओं का क्या कसूर?इनका उपयोग करना तो मानव के हाथों में ही है.वह चाहे इसका सदुपयोग करे या दुरुपयोग.लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि एक तो अधिकांश मनुष्यों का मानसिक स्तर इतना ऊंचा नहीं होता कि वे इनका विवेकपूर्ण उपयोग कर सके वहीँ दूसरी ओर कोई भी आराम की ज़िन्दगी को त्यागना नहीं चाहता.फ़िर बच्चों का कहना ही क्या उन्हें तो बस आनंद चाहिए चाहे वो टी.वी. देखने से आये या फ़िर वीडियो गेम खेलने से.हमें अक्सर इस तरह की ख़बरें पढने और देखने-सुनने को मिल जाती हैं कि कोई बच्चा लगातार इतनी देर तक गेम खेलता रहा कि उसकी मौत ही हो गई.बच्चों को जैसे वीडियो गेम खेलने का नशा हो जा रहा है. इस विषय में दुनिया के विभिन्न देशों में कराये गए अलग-अलग सर्वेक्षणों का निष्कर्ष बस एक है कि जो बच्चे जितना ज्यादा टी.वी. देखते हैं और जितना ज्यादा समय गेम खेलने में गुजारते हैं वे पढाई में उतने ही बुद्धू होते हैं.शायद इसलिए टी.वी. को बुद्धू बॉक्स भी कहा जाता है. माना कि टी.वी., डी.वी.डी. और मोबाइल आदि हमारे जीवन का अनिवार्य अंग बन चुके हैं लेकिन इनका दुष्प्रभाव इनसे होनेवाले फायदों से काफी ज्यादा है.स्थिति ऋणात्मक असंतुलन की है.मोबाइल से होनेवाली हानियाँ तो खतरनाक भी हैं.अलबर्ट आईन्स्तिन ने मौन तपस्वी मधुमक्खियों के बारे में कहा था कि इनके धरती से समाप्त होने के कुछ ही मिनटों के भीतर धरती से मानव का नामोनिशान भी मिट जायेगा.लेकिन उन्होंने यह नहीं सोंचा होगा कि ऐसी स्थिति इतनी जल्दी आ जाएगी. मधुमक्खियों का अस्तित्व आज मोबाइल टावरों से निकलनेवाली रेडियो तरंगों के कारण खतरे में है.मानव पर इन तरंगों के असर का समुचित अध्ययन होना अभी बांकी है लेकिन इसने मधुमक्खियों के साथ-साथ पक्षियों पर भी असर डालना शुरू कर दिया है और उनके अंडे पतले होने शुरू हो गए हैं.लगता है कि अगली बारी उन्ही की है.ऐसे में किस तरह इस बात पर विश्वास किया जाए कि इन तरंगों का मानव शरीर और मस्तिष्क पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ रहा होगा?हम किस तरफ जा रहे हैं?कृषि के आधुनिकीकरण ने पहले ही हमारी जमीन को ऊसर बनाकर रख दिया है.जल के परंपरागत संरक्षण के साधनों की सरकारी और निजी उपेक्षा के चलते भारत के अधिकांश इलाकों में भूमिगत जल खतरनाक स्तर तक पहुँच गया है.खेती पर तो संकट के बदल मंडरा ही रहे हैं पीने के पानी की भी कमी होनेवाली है.वैसे भी कीटनाशकों के अन्धाधुन्ध प्रयोग से पानी पहले ही जहरीला हो चुका है.पशुओं से दूध दूहने के लिए लगनेवाले ईन्जेक्शन के चलते प्राकृतिक सफाई कर्मी कहलानेवाले गिद्ध अब लुप्तप्राय प्राणियों की श्रेणी में आ चुके हैं.उद्योगों ने हमारी स्वच्छ और पवित्र नदियों को गंदे नालों में बदलकर रख दिया है. क्या हम विकास के इस अंधे रास्ते पर कुछेक कदम वापस नहीं लौट सकते?मैं जानता हूँ कि कुछ लोग कहेंगे कि विकास की गाड़ी में रिवर्स गियर नहीं होता.उनकी बात कहीं से भी सही नहीं है.सबकुछ हमारे हाथों में है.हमें रिवर्स गियर लगाना ही पड़ेगा अन्यथा धरती से हमारा अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा और समाप्त न भी हो तो जीवन कठिन तो हो ही जायेगा.वैसे भी प्रत्येक देश की अर्थव्यवस्था एक-न-एक दिन पूर्ण सांद्रता की स्थिति में पहुँचती है.शायद यूरोप और अमेरिका में ऐसी स्थिति आ भी चुकी है.कहीं-न-कहीं जाकर हमारी औद्योगिक प्रगति भी रूकेगी ही?अगर पर्यावरणीय परिवर्तन और मानसून की यही दशा रही तो सबसे पहले तो बहुत जल्दी अगले कुछेक सालों में ही हमारे सामने खाद्यान्न संकट उत्पन्न होने वाला है और इसके लिए जिम्मेदार होगा हमारा कथित विकास.कोई ज्यादा साल नहीं,यही कोई ४०-५० साल हुए जब भारत में इन आधुनिक साधनों का कोई अता-पता तक नहीं था.क्या तब हमारा जीवन आज से ज्यादा सुखी नहीं था?क्या आवश्यकता है हमें पश्चिमी अर्थव्यवस्था और जीवन-शैली की नक़ल करने की? क्या हम भावी मानवता के हित में आधुनिक जीवन-शैली और आधुनिक कृषि का परित्याग कर फ़िर से पुरानी जीवन-शैली नहीं अपना सकते?इन्सान के लिए पूरी तरह असंभव कुछ नहीं होता.अब हमें निर्णय लेना ही होगा.टालने का समय समाप्त हो चुका है.हमें बहुत जल्द निर्णय लेना होगा कि हम अपनी आगे आनेवाली पीढ़ी को कैसी जिंदगी विरासत में देना चाहते हैं?मधुमक्खियों की गुंजार और पक्षियों के कलरव और स्वच्छ जल और वायु से युक्त जीवन या फ़िर वास्तव में जीवन से रहित जीवन.अब यह हम पर निर्भर है कि हम स्वेच्छा से जीवन शैली बदलते हैं या फ़िर प्रकृति के हाथों बाध्य होकर इसके अलावे तीसरा विकल्प भी है जो हमें महाविनाश की ओर ले जायेगा.

7.6.10

अपनी माटी पर काव्योत्सव जारी है.....आपका स्वागत है.........

नमस्कार
पाठक साथियों हम इन दिनों अपनी माटी पर कविताओं के लिए उत्सव मना रहा हैं,जहां देशभर के विभिन्न कवियों की रचनाएँ प्रकाशित की जा रही है,पिछली एक तारीख से ये आयोजन जारी है. आप भी पधारें और कविताओं पर अपनी राय प्रकट कर हमें प्रोत्साहित करिएगा.
अभी तक प्रकाशित पोस्ट के लिंक हैं.


आपका  इन्तजार करेंगे............

mindpower

इस मजाक का शुक्रिया


हा हा हा हा हा.. ही ही ही ही..
अरे भई हैरान मत होइए. मैं हंस रही हूं. वैसे इस तरह नहीं हंसती. ये तो बस आपको जताने के लिए.
खैर, अब हंसने की वजह भी बता दूं, आप जानना तो चाहते हैं ना. प्लीज इनकार मत करिए. शायद आपको भी हंसी आ जाए. और कुछ नहीं खून की कुछ बूंद बढ़ जाएंगी. ये बात अलग है कि.. ये बढ़ा हुआ खून आंखों से बहने लगे.

घबराइए मत, हो सकता है ऐसा आपके साथ ना हो. चलिए, और ज्यादा सस्पेंस नहीं बढ़ाना चाहती. वक्त की कमी आपके पास भी है और मेरे पास भी.

25 साल लंबा इंतजार, पहले जो त्रस्त थे.. आज एक फैसले से पस्त हो गए हैं. उनके हौंसले अब भी बुलंद हैं, हिम्मत बाकी है.. लेकिन आज जो कुछ हुआ.. जो फैसला आया, वो हमारी कानून व्यवस्था पर सवाल है. 25 साल के इंतजार का ये फल मिला. बस दो साल और 5 लाख रूपये. बस.. क्या इतनी सस्ती है इंसान की जान. हजारों लोग जो काल का ग्रास बन गए, लाखों लोग.. जो आज भी बीमारियों से संघर्ष कर रहे हैं.. उनके इंतजार का ये फल ? शर्मनाक है भोपाल सीजेएम कोर्ट का फैसला. फैसला सुनकर दुख तो हुआ, लेकिन हंसी भी आ गई. कानून जानने वालों का ये हाल ? कमाल है.. ऐसा कैसे हो सकता है ?

भोपाल गैस त्रासदी को 25 साल से ज्यादा बीत गए. भोपाल इंतजार करता रहा. कब फैसला आए और कब उसके बाशिंदों को इंसाफ मिले. लेकिन नहीं ऐसा नहीं हुआ. 25 साल पहले कब्रिस्तान में तब्दील हुए शहर ने ऐसा नहीं सोचा होगा कि.. उसे बर्बाद करने वाले २ साल की कैद और पांच लाख रूपये जुर्माने की सजा पर निबटा दिए जाएंगे. क्या कानून यही कहता है ? क्या सचमुच ये इंसाफ है ? सीजेएम कोर्ट ने यूनियन कार्बाइड के 8 अधिकारियों को केवल 2-2 साल की सजा और पांच-पांच लाख जुर्माने की सजा सुनाई. बस इतना ही नहीं, सजा सुनाए जाने के कुछ मिनट बाद 25 हजार के मुचलके पर जमानत भी मिल गई. क्या कहने हैं.. जोर का झटका जोर से ही लगा. 2-3 दिसंबर 1984 की रात मिथाइल आइसोसाइनाइट गैस ने लोगों का दम घोंट दिया था और आज अदालत के इस फैसले ने उन्हें मारने का ही काम किया है.

25 साल बाद भी फैसला आया तो सीजेएम कोर्ट में.. इसके बाद हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट बाकी हैं. फिर आरोप-प्रत्यारोप, फिर कानून खरीदने-बेचने का काम और शायद फिर भी किसी को सजा नहीं मिलेगी. भोपाल गैस त्रासदी को दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटना बताया जाता है. और 25 साल के इंतजार के बाद पीड़ितों को आधा-अधूरा इंसाफ मिला. क्या इतने बड़े मामले में ऐसी सजा मिलनी चाहिए. क्या कानून की किताबों में यही लिखा है ? मैं कानून नहीं जानती, कानून के प्रावधान और दांव-पेंच.. सब मेरी समझ से परे हैं. सुना है कानून बस सबूत मांगता है. तो क्या गैस कांड में मारे गए लोगों की भयावह तस्वीरें सबूत नहीं हैं ? क्या आज भी अपंग पैदा होते बच्चे सबूत नहीं हैं ?

मुझे वाकई समझ नहीं आ रहा कि.. आखिर इस फैसले की वजह क्या है. 25 साल का इंतजार और केवल दो साल की कैद और पांच लाख रूपये जुर्माना. मैं क्या करूं ? मुझे समझ नहीं आ रहा. अपनी इसी नासमझी पर मुझे हंसी आ रही है. क्या आप मुझे समझा सकते हैं ? लेकिन प्लीज अब आप मत हंसना।

ऐसा क्यों होता है, बार-बार...?

(उपदेश सक्सेना)
मैं कई बार सोचता हूँ कि ऐसा हमारे देश में ही क्यों होता है? बात ही कुछ ऐसी है कि आप भी मुझसे सहमत होंगे. अपना जितना दिमाग था, उसका एक बहुत बड़ा हिस्सा इस पर मनन में, मैं खपा चुका हूँ (पूरा इसलिए नहीं लगाया क्योंकि शेष दिमाग से देश की भी चिंता करना है, वैसे देश की चिंता में ज़्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ता) अब आप महानुभावों से अनुरोध है कि यह गुत्थी सुलझाएं कि आखिर ऐसा हमारे साथ ही क्यों होता है? पिछले कई बरसों से देश में घटनाओं की पुनरावृत्ति बढती जा रही है. कुछ साल पहले देश में कहीं किसी गणेश प्रतिमा ने दूध पी लिया, फिर क्या था, भोलेनाथ, साईबाबा, देवी दुर्गा यहाँ तक कि हनुमान जी की प्रतिमाओं तक ने दूध पीना शुरू कर दिया था. हाल के बरसों में बच्चों के खुले बोरवेल में गिरने की घटनाएं बढ़ गईं हैं, इसका श्रेय जाता है हरियाणा के प्रिंस को. 21जुलाई 2006 को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद गाँव में एक बोरवेल में प्रिंस क्या गिरा, उसके बाद पूरे देश के माता-पिताओं में अपने बच्चों को बोरवेल में गिराने की जैसे होड़ सी मच गई, दरअसल प्रिंस को 23 जुलाई को सुरक्षित निकाले जाने के बाद देश भर के मीडिया की बदौलत मिली ख्याति ने उसे करोड़पति बना दिया था, अब देश में नौकरी-धंधों की स्थिति ऐसी नहीं बची कि माँ-बाप अपने बच्चों के जवान होने तक का इंतज़ार करें, सो सभी ने अपने खुले बोरवेलों को ढंकने का विचार ही त्याग दिया, कभी तो हमारा लाल भी गिरेगा, उसे भी कुछ लाख-करोड़ मिल जायेंगे, बुढापा सुधर जाएगा.
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित मेट्रो सेवा को लेकर इठलाती घूमती हैं, मगर मेट्रो भी इसी भेड़-चाल पर चल पड़ी है. एक साल में लगातार मेट्रो की कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. बात हवाईजहाजों की हो तो लगता है कि वहाँ अब रनवे की जगह खेतों-नदियों में लैंडिंग की होड़ का दौर चल रहा है. रेलवे भी इसी तर्ज़ पर काम कर रहा है. एक साल में कितनी रेलें पटरी से उतरीं, कितनी ट्रेनों ने सामने से आने वाली दूसरी ट्रेन से गले मिले यह आंकड़े अँगुलियों पर गिनने लायक नहीं बचे हैं. ऐसी ही स्थिति कुछ फिल्मों की भी है. कभी मसाला फिल्मों की भरमार हो जाती है तो कभी प्रेम-कथानकों पर बनने वाली फिल्मों की. ऐतिहासिक विषय पर कोई फिल्म बनती है तो वैसी ही कई फ़िल्में बनना शुरू हो जाती है. टीवी के सीरियलों में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है, सास-बहू का दौर खत्म होने पर अब महिला अधिकारों पर धारावाहिकों का सैलाब छोटे परदे पर आया हुआ है. मनोरंजन चैनलों पर गुजराती भाइयों को निशाने पर लेकर ज़्यादा धारावाहिक बन रहे हैं. मेरा तो भेजा घूम रहा है, आप यह चार लाइनें झेलें. मंथन करें, मैं सिरदर्द का इलाज़ ढूँढता हूँ.
जो एक बार गलती करे वो इंसान,
दो बार गलती करे वो नादान,
तीन बार गलती करे वो बेईमान
और जो बार-बार गलती करे वो पकिस्तान.
हम क्या और कहाँ हैं?

इस कोढ़ में कितनी खाज है!!

मैं भूत बोल रहा हूँ..........!!
दोस्तों,जब से झारखण्ड बना....इसे लेकर ना जाने कितने स्वप्न आँखों में जले और देखते ही देखते बुझ भी गए....लेकिन आखों के सपने ऐसे हैं कि कभी ख़त्म ही नहीं होते...और मुश्किल यह है कि कभी पूरे भी नहीं होने को आते....झारखण्ड का हर नागरिक जैसे सलीब पर चढ़ा अपनी आखिरी साँसों के खत्म होने का इंतज़ार कर रहा है...क्यूंकि हालात ऐसे हैं कि किस-किस बात पर आन्दोलन किये जाएँ...प्रशासन और मंत्रालय का कोई भी हिस्सा अपने कार्य को लेकर तनिक भी गंभीर नहीं है...और मज़ा यह कि सब-के-सब "चोट्टे-सूअर-मवाली-हरामखोर-राज्य और देश-द्रोही"लोग मलाई भी मार रहे हैं और मालामाल भी हुए जा रहे हैं...और काम के नाम पर सिर्फ-और-सिर्फ माल खाने का काम हो रहा है....इस राज्य के एक-एक नागरिक का एक-एक दिन एक तरह की वितृष्णा के साथ गुजर रहा है...और मुझे संदेह है कि जाने कब यह सब किसी भी क्षण एक अनियंत्रित हिंसा में बदल जाए....और जब ऐसा होगा...तब शायद किसी दंगे की तरह नेताओं और उनके चमचों-गुर्गों को चुन-चुन कर मार डाला जाए.....ऐसा अभी से दीख पड़ रहा है.....ऐसे ही विचार वर्षों से दिलो-दिमाग में आते रहते हैं....कि अगर अब भी यह सब नहीं रुका तो न जाने कब राज्य का हरेक नागरिक ही नक्सली बन जाएगा....और.........


ये किन मक्कारों का राज है
इस कोढ़ में कितनी खाज है!!
पता नहीं क्या होना है अब
ये किस भविष्य का आज है !!
कि नेता हैं या कुत्ते-बिल्लियाँ
छील रहे हैं कितनी झिल्लियाँ !!
झारखण्ड को छला है जिन्होंने
क्या दी जाए इसकी उनको सज़ा ??
ये कौन से लोग हैं कि जिनको
मादरे-वतन की कीमत का नहीं पता....
ये कौन से लोग हैं कि जिनको
चमन की जीनत का नहीं पता....
अगर कुछ भी नहीं पता इन्हें तो फिर
किस तरह हम पर ये कर रहे हैं राज....
और क्यूँ नहीं हो रही हमें कोई भी खाज ??
उट्ठो कि ऐसे लोगों को भून दें हम आज
उट्ठो और कहो कि ऐसे लोगों का ये चमन नहीं !!
ऐसे लोगों को दोस्तों कह दो हमेशा के लिए.....
नहीं-नहीं-नहीं-नहीं-नहीं-नहीं-नहीं-नहीं......
और अगर नहीं माने फिर भी ये अगर तो फिर
ख़त्म कर दो इन्हें अभी यहीं की यहीं....
बहुत हो गया दोस्तों कि अब तो खड़े हो जाओ
बच्चों की तरह मत जीओ,अब बड़े भी हो जाओ !!
जिनके लिए बनाया गया है यह झारखण्ड
उन्हीं को किये जा रहे हैं सब खंड-खंड
रण ही अगर लड़ना है तो कमर कस लो सब-के-सब
ये नहीं मानेंगे साले बातों से कुछ भी नहीं अब
तुम्हें मेरे दोस्तों दरअसल कुछ करना नहीं है अब
बस अबके पहचान लो इन सब "कुत्तों"को.....
बस अबके चुनाव में जमा-जमाकर कसकर....
कई लात मार देना इन सभी के चूतडों पर....
कि फिर कभी दिखाई ना दें ये गलती से भी
झारखंड के किसी भी किस्म के परिदृश्य पर....
ये किन कमीनों को पहना दिया हमने गलती से ताज है
अब किस मुहं से कहोगे कि तुम्हें झारखंड पर नाज है !!
दोस्तों ये कविता नहीं है ये तुम्हारे भड़कने का आगाज है
अभी सब कुछ मर नहीं गया है...
अभी तुम्हारे सामने बहुत बड़ी परवाज़ है.... !!!

What to expect before you’re expecting


Do you really believe that the missionary position can increase your chances of getting pregnant?
Well, women trying to conceive are often surrounded by such questions as there are so many urban myths and wives tales that make it difficult to know whether a person is doing the right thing, the wrong thing or simply wasting time.
Now, Heidi Murkoff has just released the latest in her popular What to Expect series, titled What to Expect Before You`re Expecting. The book is aimed at women who are trying to conceive, reports the Sydney Morning Herald.
Here she sorts out some common pregnancy myths:
1. The longer it takes you to get pregnant, the more likely you are to conceive a boy.
Partly true – Women who take longer to conceive are more likely to have thicker cervical mucus, and boy sperm swim better in thicker mucus.
2. Saliva is the most fertility friendly lubricant to use when you`re trying to conceive.
False – Saliva is a sperm killer. In fact, most lubricants and massage oils are fertility unfriendly, so best to go without when you`re baby making.
3. Boxers are a better bet than briefs when you`re trying to conceive.
True – Though in most cases, not true enough to make a big difference. Sperm production can be affected by overheating, whether it`s in a hot tub, a sauna, spandex bike shorts, or a pair of tighty-whities.
4. Laptops can impair sperm production.
True – The heat is on when you use a laptop on your lap, and heat is not a friend of male fertility. To keep the family jewels in top family-generating shape, treat your laptop like a desktop. The same may hold true for mobile phones so keep them out of your pocket.
5. The average couple conceives within 3 months of trying.
False – Conception doesn`t typically happen overnight, even after a really hot night. Egg and sperm may meet up on your first try, of course, but it actually takes take the average couple who doesn`t have any fertility issues between 6 and 12 months of active efforts before mission is accomplished.
6. The more sex you have during your fertile days, the more likely you are to conceive.
True, to a point – Until recently, an every-other-day sex strategy was recommended but the latest research suggests that more is more after all. For a man who has a normal sperm count, having sex every day during his partner`s fertile days is most likely to result in conception. More than once a day, on the other hand, is less. The more performances in a day, the less packed they`re likely to be with sperm. A guy needs time to build up his troops between deployments. In fact, a man with a lower sperm count may want to wait a day in between ejaculations to build up his numbers.
7. Position matters.
False, mostly – Healthy sperm are excellent swimmers and pretty much any position can get you pregnant. But if you`d like to give the little guys a head start, try man on top, with the woman`s hips slightly elevated.
8. If you want to get pregnant, order up some oysters.
True – Believe it or not, the cliche holds up under scientific scrutiny. Oysters are the food chain`s most concentrated source of zinc, one of nature`s most fertile minerals. It`s also a libido booster. The benefits extend to both sexes, so share a dozen.
9. Cough medicine can help you get pregnant.
True – Expectorants loosen up mucus in your chest but they“re also able to loosen up cervical mucus, and looser cervical mucus is easier for sperm to hitch a ride in. However, read the ingredients carefully. Some cough medicines also contain an antihistamine, and that`s an ingredient that dries up mucus of all varieties, giving sperm a hard time.
10. Watching a sexy movie can help you get pregnant.
True – As long as the man in your life is watching it too! Studies show that men produce more sperm after watching a sexy movie. And it doesn“t have to be X-rated, either. So grab some popcorn, and then grab each other.

लाल साडी ने मचाई हलचल

स्पेनिश लेखक जेवियर मोरो की पुस्तक द रेड साड़ी  ने दिल्ली के राजनीतिक क्षेत्र में हलचल मचा रखी है। यह पुस्तक सोनिया गांधी की जीवनी पर आधारित है और स्पेन तथा इटली में पहले ही प्रकाशित हो चुकी है। देश के कई हिस्सों में किताब में लिखे गये अंशों की होली चलायी जा रही है। पार्टी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मोरो को कानूनी नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि कोई किसी के निजी मामलों को बिना उसकी अनुमति के कैसे प्रस्तुत कर सकता है, वह भी काल्पनिक और अर्धसत्य के रूप में। मोरो कभी सोनिया गांधी से मिले ही नहीं,उनसे बातचीत नहीं की, उन्हें जानने का प्रयास नहीं किया तो वे उनके बारे में अधिकृत तौर पर कुछ भी कैसे लिख सकते हैं।

दरअसल मोरो ने अपनी पुस्तक में 1977 में कांग्रेस की भारी पराजय के बाद सोनिया गांधी और उनके परिजनों में हुई बातचीत को सीधे कोट किया है, जिसमें सोनिया पर उनके परिवार द्वारा इटली चले आने का दबाव डालते दिखाया गया है। इस अंश पर कांग्रेस को इसलिए आपत्ति है क्योंकि इसके सच होने का कोई प्रमाण मोरो के पास नहीं है। मोरो स्वयं यह बात स्वीकार करते हैं कि उनकी सोनिया गांधी से बात नहीं हुई लेकिन कई ऐसे लोगों से बात हुई, जो इंदिरा गांधी के करीब रहे और ऐसे भी कई लोगों से जो सोनिया के परिवार से नजदीक रहे। उन्हीं जानकारियों के आधार पर उन्होंने अपनी साहित्यिक कल्पना के सहारे पूरी बातचीत गढ़ने की कोशिश की है। वे खुद भी आश्वस्त नहीं हैं कि उनकी रचना कितनी सच है इसीलिए वे इसे एक औपन्यासिक जीवनी बताते हैं।

उनका यह भी कहना है कि उनकी कोशिश निरंतर यह रही है कि सोनिया गांधी और उनके परिवार के चरम बलिदान को, उनके आदर्शों को सही संदर्भ में रखा जाय। सिंंघवी के नोटिस के बाद मोरो ने भी उन पर मुकदमा करने की चेतावनी दी है। उन्होंने पूछा है कि जब पुस्तक अभी प्रकाशित ही नहीं हुई है तो उसकी सामग्री तक सिंघवी पहुंचे कैसे? यह गैरकानूनी है और इसके लिए उन पर मुकदमा चलना चाहिए। कांग्रेस के एतराज की पा्रमाणिकता से इनकार नहीं किया जा सकता। किसी भी लेखक को यह अधिकार लिखने की स्वतंत्रता के नाम पर नहीं मिल सकता कि वह किसी व्यक्ति के निजी जीवन के बारे में अपुष्ट, अप्रामाणिक, अविश्वसनीय जानकारी लोगों को दे। मोरो की स्वीकारोक्ति से लगता है कि इस मामले में उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी का अतिक्रमण किया है। अगर उनकी पुस्तक के विवरण ऐसी कल्पना पर आधारित हैं, जिसके सच होने की वे संभावना भर जता सकते हैं तो उन्हें सोनिया गांधी का नाम लेने से बचना चाहिए था।

पुस्तक में कई जगह सोनिया गांधी का नाम इस तरह लिया गया है, जैसे उनके बारे में प्रामाणिक सामग्री दी जा रही हो, पर ऐसा है नहीं। इस नाते लेखक पर व्यावसायिक लाभ के आशय से संचालित होकर पुस्तक लिखने का आरोप लगाना गलत नहीं लगता। हो सकता है पश्चिमी देशों के नेता इस मामले में उदार हों, हो सकता है भारत में भी कई लोग इसे बुरा न मानें, एतराज न करें पर केवल इस कारण मोरो अधिकारपूर्वक यह नहीं कह सकते कि सोनिया गांधी को भी इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। बेहतर होता कि वे इसे केवल उपन्यास कहते, जीवनी नहीं क्योंकि जीवनी में कल्पना या गल्प की गुंजाइश नहीं होती। वह भी ऐसी कल्पना जो संबंधित व्यक्ति के हृदय को ठेस पहुंचाने वाली हो।

इस शब्द-युद्ध में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस को अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान करना चाहिए। बहुत अच्छी बात है पर यह विचार पार्टी ने तब क्यों नहीं किया, जब जसवंत सिंह की जिन्ना पर पुस्तक आयी थी। अब अगर जेवियर मोरो चाहते हैं कि उनकी पुस्तक भारत में भी प्रकाशित हो तो उन्हें उसे औपन्यासिक रूप में ही प्रस्तुत करने में क्या परेशानी है। फिर उन्हें सोनिया गांधी का जिक्र पुस्तक से हटाना पड़ेगा। एक और रास्ता है कि सोनिया इसके लिए अनुमति दे दें, जो शायद मुश्किल लगता है।

6.6.10

Ganga ke Kareeb: गंगोत्तरी........

क्यों देखे “मुंगेरीलाल” ने हसीन सपने?

                       (उपदेश सक्सेना)

मुंबई को पैसे वालों की नगरी कहा जाता है. वहाँ के लोगों में पैसे के सामने मानवीयता बहुत कम है, यदाकदा फ़िल्मी सितारे किसी आपदा की स्थिति में अपना नाम चमकाने के लिए कुछ दान-पुण्य करते रहते हैं, मगर इसमें भी वे अपना नफ़ा-नुकसान पहले से आँक लेते हैं. यह पोस्ट उस महान कलाकार को समर्पित है, जो इस वक़्त अपने जीवन के बहुत खराब दौर से गुज़र रहा है, उसका नाम है रघुवीर यादव. रघुवीर को उनके घरेलू झगड़े के कारण कल तक के लिए जेल भेजा गया है, और यदि वे ढाई लाख रुपए का इंतजाम नहीं कर सके तो संभव है उन्हें जेल से रिहाई न मिले.
१५ साल की उम्र में घर से भागकर मुंबई की राह पकड़ने वाले मध्यप्रदेश की संस्कारधानी, जबलपुर के इस जन्मजात कलाकार ने पारसी थियेटर से अपनी शुरुआत की. बाद में दिल्ली पहुँचकर उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में प्रशिक्षण लिया. लीक से हटकर बनने वाली फिल्मों में एक मंझे हुए कलाकार साबित हुए रघुवीर ने थियेटर और गायन में भी महारथ हासिल की है. 70 नाटकों के लगभग 2500 शो में यादव ने अपनी प्रतिभा साबित की है, वहीँ पेप्सी समेत कई विज्ञापनों में अपनी आवाज़ देकर उन्होंने इस क्षेत्र को भी अपना मुरीद बना लिया. 1985 में प्रदर्शित रघुवीर निर्मित फिल्म ‘मैसी साहब’ जिन्हें याद होगी वे जानते होंगे की यादव किस क़दर प्रतिभाशाली हैं, इस फिल्म को दो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे. वे एकमात्र ऐसे कलाकार हैं जिन्हें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में रजत मयूर पुरस्कार से नवाज़ा गया है. सलाम बाम्बे, लगान,वाटर जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुका यह कलाकार अब जीवन के इस दौर में अर्थाभाव से गुजर रहा है, इसका दोष शायद यह हो सकता है कि इसने किसी खान या खन्ना परिवार में जन्म लिए बिना निर्मोही मुंबई में सफल होने का दुस्साहस किया. जीवन में उतार-चढ़ाव सभी के साथ आते हैं, मगर चंद लाख रुपयों की खातिर जेल में रहने का दंश भोग रहे इस कलाकार को शायद अफ़सोस होगा कि उसने क्यों “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” देखे? क्या करोड़ों रुपये अपने कुत्तों पर खर्च कर देने वाले कतिपय महान कलाकारों की आत्मा उन्हें इस बात के लिए नहीं कचोटती कि अपने एक साथी की मुसीबत में मदद करें.

मुझे आगे भी जाना है

सुबह का सूरज
तुम्हारे भाल पर
उगा रहता है अक्सर
मेरे ह्रदय तक 

उजास किये हुए

मेरी सबसे सुन्दर
रचना भी कमजोर
लगने लगती  है
जब देखता हूँ
तुम्हें सम्पूर्णता में

दिए की तरह जलते
तुम्हारे रक्ताभ नाख़ून
दो पंखडियों जैसे अधर
काले आसमान  पर लाल
नदी बहती देखता हूँ मैं

सचमुच  एक पूरा
आकाश है तुम्हारे होने में
जिसमें बिना पंख के
भी उड़ना  संभव है
जिसमें उड़कर भी
उड़ान होती ही नहीं
क्योंकि चाहे जितनी दूर
चला जाऊं किसी भी ओर
पर होता वहीँ हूँ
जहाँ से भरी थी उड़ान


तुम नहीं होती तो
अपने भीतर की चिंगारी से
जलकर नष्ट हो गया होता
बह गया होता दहक कर
तुम चट्टान के बंद
कटोरे में संभाल कर
रखती हो मुझे
खुद सहती हुई
मेरा अनहद उत्ताप
जलकर भी शांत
रहती हो निरंतर


जो बंधता नहीं
कभी भी, कहीं भी
वह जाने कैसे बंध गया
कोमल कमल-नाल से
जो अनंत बाधाओं के आगे भी
रुकता नहीं, झुकता नहीं
कहीं भी ठहरता नहीं
वह फूलों की घाटी में
आकर भूल गया चलना
भूल गया कि कोई  और भी

मंजिल है मधु के अलावा

सुन रही हो तुम

या सो गयी सुनते-सुनते
पहले तुम कहती थी
मैं सो जाता था
अब मैं कह रहा हूँ
पर तुम सो चुकी हो

उठो, जागो और सुनो
मुझे आगे भी जाना  है. 

नाम ना आये पर काम हो जाये की तर्ज पर क्या कुछ भाजपा नेता संगठन मन्त्री पर साध रहें हैं निशानार्षोर्षोइंका में दावे के साथ यह कहा जा रहा हैं कि इस बार पार्टी जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रदेश के बाहर के नेताओं को भेजेगी इस लिये कोई भेदभाव या मनमानी नहीं होगी। लेकिन वास्तविकता तो कुछ और ही हैं पिछले बार भी दिल्ली के श्री मित्तल चुनाव अधिकारी थे और उन्होंने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये इंका नेता आशुतोष वर्मा को नामांकन पत्र भी नहीं दिया था। नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष जकी अनवर ने सिंचाई विभाग के फर्जी ड्राफ्ट कांड़ को उठाकर एक हलचल पैदा कर दी हैैं।जिले में कांग्रेस की नकेल हरवंश सियंह के हाथों में आयी हें तब से कोई भी पदाधिकारी भ्रष्टाचार के मामले नहीं उठाता था। कांग्रेस में यह डर बना रहता था कि कहीं पलट वार में जिला इंका के सर्वे सर्वा पर खुद ही पलटवार ना किये जाने लगे। भाजपा संगठन और उसके संविधान के जानकारों के अनुसार संगठन के अध्यक्ष को अपने निर्वाचन के तीस दिन के अन्दर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करना आवश्यक होता हैं अन्यथा उनके निर्वाचन पर ही प्रश्नचिन्ह लग जाता हैं। कुछ भाजपा नेता तो इसे मुद्दा बना कर नव निर्वाचित भाजपा अध्यक्ष सुजीत जैन की ही छुट्टी कराने की योजना बनाने में जुट गये हैं।वैसे तो इस मामले में यह प्रचारित हैं कि ये मुस्लिम भाजपा नेता तो मोहरा बना दिया गया हैं। असली निशाना तो जिला संगठन मन्त्री सन्तोष त्यागी पर साधने की चर्चायें हैं। बाजार में आयी एक फोन वार्ता की आडियों सी.डी. भी इन दिनों बाजार में चर्चा का विषय बनी हुयी हैं। इस सी.डी. में जिला संगठन मन्त्री के उल्लेख होने का दावा भी भाजपा नेताओं का ही एक वर्ग कर रहा हैं। इंका में वर्तमान से बड़े की तलाश जारी है- जिला भाजपा के चुनाव होने के बाद इन दिनों कार्यकारिणियों के गठन का काम चल रहा हैं। जिला कार्यकारिणी अभी भी नहीं बन पायी हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस में चुनाव की हलचलें सुनायी दे रहीं हैं। दावे के साथ यह कहा जा रहा हैं कि इस बार पार्टी जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रदेश के बाहर के नेताओं को भेजेगी इस लिये कोई भेदभाव या मनमानी नहीं होगी। लेकिन वास्तविकता तो कुछ और ही हैं पिछले बार भी दिल्ली के श्री मित्तल चुनाव अधिकारी थे और उन्होंने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये इंका नेता आशुतोष वर्मा को नामांकन पत्र भी नहीं दिया था और जब प्रेस ने पूछा था तो कह दिया कि वे चुनाव लड़ने के पात्र नहीं थे इसलिये फार्म नहीं दिया था। जब प्रेस ने पूछा कि यह तो स्क्रूटनी का मामला था तो वह कुछ भी नहीं कह पाये थे। अब फिर यही कहा जा रहा हें कि अन्य प्रदेश के नेता यहां आयेंगें तो सब ठीक ठाक रहेगा। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि क्या कितना ठीक रहता हैंर्षोर्षो वैसे भी अखबारों अब यह भी आने लगा हैं कि जिले के अध्यक्ष क्या सब कुछ डुबोकर ही जायेंगें। वैसे यदि देखा जाये तो डुबाने को अब बचा ही क्या हैंर्षोर्षो लोकसभा,विधानसभा और नपा सभी में तो लुटिया डूब ही चुकी हैं बमुश्किल जिला पंचायत हाथ में बची हें वो भी विद्रोही अनिल चोरसिया से गल बहियां करके जिनने स्वयं हरवंश सिंह के खिलाफ 2003 में चुनाव लड़ा था और जो उन्हें कुनैन की गोली की तरह लगते थे लेकिन जिला पंचायत चुनाव में तो हरवंश सिंह के लिये इस बार वे ही सबसे स्वादिष्ट स्वीट डिश बन गये थे। वैसे मंड़ी को डुबोने का पूरा मौका हाथ में था लेकिन सरकार ने चुनाव आगे बढ़ाकर यह ख्वाब अधूरा ही रह जाने दिया हैं। इसके बाद भी हरवंश सिंह की कार्यप्रणाली को जानने वालों का दावा हैं कि जब तक वर्तमान से बड़े की तलाश पूरी नहीं हो जायेगी तब तक वर्तमान ही भविष्य बना रहेगा। भले ही पार्टी का कुछ भी क्यों ना हो जायेर्षोर्षो इंका नेता जकी अनवर की पहल प्रशंसनीय:सिविनी पुलिस सुस्त-नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष जकी अनवर ने सिंचाई विभाग के फर्जी ड्राफ्ट कांड़ को उठाकर एक हलचल पैदा कर दी हैं। वैसे जबसे कांग्रेस की नकेल हरवंश सियंह के हाथों में आयी हें तब से कोई भी पदाधिकारी भ्रष्टाचार के मामले नहीं उठाता था। कांग्रेस में यह डर बना रहता था कि कहीं पलट वार में जिला इंका के सर्वे सर्वा पर खुद ही पलटवार ना किये जाने लगे। लेकिन यह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य जकी अनवर ने किया हैं। यह मामला सिर्फ सिवनी तक ही सीमित नहीं होगा। इस मामले के प्रमुख आरोपी ठेकेदार जैन प्रदेश के ताकतवर मन्त्री अनूप मिश्रा के चहेते ठेकेदार थे। अनूप मिश्रा पूर्व प्रधानमन्त्री अटलबिहारी वाजपेयी के भांजे हैं। सिंचाई विभाग के जानकारो ं का मानना हैं कि समूचे प्रदेश में जैन के ऐसे कई घपले मिलेंगें क्योंकि किसी जमाने में सिंचाई विभाग का दफ्तर ही उनके घर से चलता था। एडवोकेट जकी अनवर ने शिकायत भेजने के साथ ही सिवनी पुलिस थाने में रपट भी लिखायी हैं। लेकिन अभी तक जो भी कार्यवाहियां हुयीं हें उनमें सिवनी पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की हैं। वैसे भी जकी साहब यह तो जानते ही हैं कि सिवनी पुलिस बिना कोर्ट के निर्देश के कार्यवाही करने की आदी ही नहीं रह गई हैं। चाहे मामला लड़की की गुमशुदगी पर पिता की रपट का हो या फिर किसी अल्पसंख्यक को धमकी देने का हो। एक मामले में हाईकोर्ट के तो दूसरे माले में लखनादौन कोर्ट के निर्देश पर ही सिवनी जिले की पुलिस ने कार्यवाही की हैं। इसलिये यदि सिचाई विभाग के मामले में भी जकी अनवर साहब कुछ पुलिसिया कार्यवाही कराना चाहते हैं तो कोई ऐसी हिकमत निकालें कि कोर्ट में मामला पेश हो और कोर्ट निर्देश करे तभी तो कुछ कार्यवाही होगी वरना नतीजा वही ढाक के तीन पात के समान होगा। जिला भाजपा की कार्यकारिणी ना बनना क्या मुद्दा बनेगार्षोर्षो-भाजपा संगठन और उसके संविधान के जानकारों के अनुसार संगठन के अध्यक्ष को अपने निर्वाचन के तीस दिन के अन्दर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करना आवश्यक होता हैं अन्यथा उनके निर्वाचन पर ही प्रश्नचिन्ह लग जाता हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी जी भी ठीक तीसवें दिन ही अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर पाये थे। प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा भी 8 मई को निर्वाचित हुये थे। 8 जून तक उनकी कार्यकारिणी की भी घोषणा होने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। लेकिन जिला भाजपा अध्यक्ष सुजीत जैन भी अभी तक अपनी कार्यकारिणी की घोषणा नहीं कर पाये हैं जबकि उनका निर्वाचन अप्रेल के तीसरे सप्ताह में ही हो गया था। यह इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा में गुटबाजी इतनी अधिक हैं कि उस पर किसी का भी काबू नहीं रह गया हैं। हर नेता अपने समर्थकों को जिले में पदाधिकारी बनाने के लिये अड़ा हुआ हैं। कुछ भाजपा नेता तो इसे मुद्दा बना कर नव निर्वाचित भाजपा अध्यक्ष सुजीत जैन की ही छुट्टी कराने की योजना बनाने में जुट गये हैं।क्या त्यागी पर सध रहा है निशानार्षोर्षो-नाम ना आये पर काम हो जाये की तर्ज पर कुछ भाजपा नेता इन दिनों काम कर रहें हैंं।जिला भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के विरुद्ध नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेने का मामला दर्ज हो गया था। उन्होंने कुछ कांग्रेस नेताओं पर उन्हें फंसाने का आरोप भी लगाया था। वैसे तो इस मामले में यह प्रचारित हैं कि ये मुस्लिम भाजपा नेता तो मोहरा बना दिया गया हैं। असली निशाना तो जिला संगठन मन्त्री सन्तोष त्यागी पर साधने की चर्चायें हैं। बाजार में आयी एक फोन वार्ता की आडियों सी.डी. भी इन दिनों बाजार में चर्चा का विषय बनी हुयी हैं। इस सी.डी. में जिला संगठन मन्त्री के उल्लेख होने का दावा भी भाजपा नेताओं का ही एक वर्ग कर रहा हैं। कुछ भाजपा नेता तो इस निशाने को साधने के लिये बाकायदा योजना बना कर अमल कर रहें हैं। कई नेताओं की यह शिकायत भी कोई गोपनीय रह गई हैं कि श्री त्यागी ने कभी भी सभी को साथ लेकर चलने के बजाय एक गुट विशेष का ही साथ दिया हैं। इस स्थानीय राजनीति के चलते उनके दुश्मनों की भी कमी नहीं हैं। कुछ भाजपा नेता तो यह भी दावा कर रहें हैं कि पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुदर्शन बाझल भी इन्हीं आरोपों के चलते दोबारा जिला भाजपा के अध्यक्ष नहीं बन पाये वरना उनकी एक बार तो ताजपोशी हो ही सकती थी। जिला भाजपा की यह गुटबन्दी अब इतनी अधिक घातक हो चुकी हैं कि पार्टी के अपने दुश्मन को निपटाने के लिये भाजपायी कांग्रेसियों का सहारा लेने से भी नहीं चूक रहें हैं। वैसे जिले के लिये यह कोई नयी बात नहीं हैं। भाजपाइयों का ऐसा ही उपयोग जिले के इंकाई आका पिछल दस साल से करते आ रहें आ रहें हैं। लेकिन अब ऐसा भाजपा में भी होने लगना जरूर चर्चा का विषय बन गया हैं। अब इन सब बातों का क्या हश्र होगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।