24.10.17
23.10.17
जेहनी जहरखुरानी
बस या रेल-यात्रा के दौरान जब कोई अनजान व्यक्ति लुभावनी और मीठी-मीठी बातें करके आत्मीयता दर्शाये और खाने-पीने में बेहोशी या नशे का पदार्थ मिलाकर आपका सब कुछ लूट ले तो इसे 'जहरखुरानी' कहा जाता है। जिसके लिये दोषी व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जाती है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
बाल विवाह रोकने हैं तो काजी और पुरोहित को पाबन्द किया जाये!
डॉ. पुरुषोत्तम मीणा 'निरंकुश'
बिहार के मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि बिहार में अगर शादी करनी है तो आपको पहले शपथ पत्र में लिखकर देना होगा कि यह विवाह बाल विवाह नहीं है और इसमें दहेज का कोई लेन-देन नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह शपथ पत्र देना जरूरी होगा। हालांकि शपथ पत्र भरवाने का जिम्मा मैरेज हॉल के प्रबंधकों का होगा। बिना शपथ पत्र भरे मैरिज हॉल की बुकिंग नहीं हो सकती है। उल्लेखनीय है कि बिहार में आज भी 40 प्रतिशत बाल विवाह होते हैं और दहेज हत्या में बिहार का देश में दूसरा स्थान है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
डिजिटल इंडिया या भूखा इंडिया : झारखंड में अबकी भूख से एक रिक्शा चालक मरा
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
कुबेर बनती राजनीतिक पार्टियाँ
डा. शशि तिवारी
दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि राजनीतिक दलों को मिलने वाला देशी एवं विदेशी चंदे की जांच की जायें। 2014 के इस निर्णय में गृह मंत्रालय को आखिरी मौका दिया गया। गृह मंत्रालय ने कोर्ट से 31 मार्च 2018 तक का समय मांगा। वही यूपीए सरकार ने 2010 में फाॅरेन कंन्ट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट बनाया। न्यायालय का मानना है कि विदेश से प्राप्त चंदा में उसका उल्लंघन होता है। हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि राजनीतिक पार्टियों को आयकर से भी छूट मिली हुई है। चूंकि इन्हें आयकर से छूट प्राप्त है इसलिए भारत की जनता को पूरा-पूरा हक यह जानने का है कि दानदाता कौन-कौन है, कितने है, कहां के है! पारदर्शिता के अभाव में जनमानस के मस्तिष्क में एक बात तो गहरी पेठ कर गया है ये काले धन के अड्डे है! राजनीतिक पार्टियों का एक और कुतर्क कि हम चुनाव आयोग को अपना ब्यौरा देते है। यदि ये सही है तो ये विस्तृत दानदाताओं का विवरण अपनी वेब साईट पर क्यों नहीं डालते?किस बात का डर? क्यों 20 हजार के ऊपर अब 2000 हजार के ऊपर की बात करते हैं आखिर मन में डर, क्यों?
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
साथी पत्रकार की हत्या से गुस्साए पत्रकारों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
21.10.17
पत्रिका के पोर्टल में गंदी स्टोरीज लिखी जाने लगी, देखें जरा
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
यूपी पीएससी में नए दौर का आगाज़
यूपी में यूपी पीएससी की तैयारी में लगे छात्रों के लिए दीवाली के पहले यूपी पीएससी से एक अहम खबर आई है | यूपी पीएससी ने अपने यहाँ इम्तेहान के पैटर्न में एक बड़ा बदलाव किया है | यूपी पी एस सी में भ्रष्टाचार की बुनियाद कहे जाने वाले इस परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव करते हुए इम्तिहान में इन्टरव्यू के अंक पहले से आधे कर दिए है ताकि इन्टरव्यू के जरिये पीसीएस परीक्षा की नियुक्ति में भ्रष्टाचार के खेल पर अंकुश लगाया जा सके | आयोग ने एक और अहम् फैसला यह भी लिया है की अब पीसीएस की मुख्य परीक्षा में केवल एक ऑप्शनल सब्जेक्ट होगा और सामान्य अध्ययन यानी जी एस में दो की चार पेपर्स होंगे | अगले साल से इम्तिहान का यह नया पैटर्न लागू होगा | इस बदलाव को लेकर यूपी पीएससी की तैयारी में लगे तलबा को दीपावली के पहले योगी हुकूमत ने एक बड़ा तोहफा दिया है |
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
स्पोर्ट्स फ़्लैशेज़ में न टाइम पर सैलरी आती थी और न ही लोग प्रोफ़शनल थे, लिहाज़ा मैंने अलविदा कह दिया
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
आईपीएस राजेश पांडेय ने पदमभूषण नीरज के साथ मनाई दिवाली
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
ये कैसा देश, ये कैसी आजादी... जहां अब भी भूख से होती है मौत
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
20.10.17
बरखा दत्त ने प्रणय राय और एनडीटीवी की असलियत बयान कर दी
पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बरखा दत्त ने खोली पोल- 'एनडीटीवी और प्रणय राय न तो क्रांतिकारी हैं, न ही सरकार विरोधी!'
xxxएनडीटीवी में खबरें रोकने का विरोध किया तो उसकी कीमत मुझे नौकरी गंवा कर चुकानी पड़ी : बरखा दत्त
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
इंडिया न्यूज यूपी यूके चैनल के सीईओ राजेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
19.10.17
ये हैं अल्बर्ट आंस्टीन जिन्होंने ग्रेवीटेशनल वेव्ज को बिना किसी आब्जर्वेटरी के सौ साल पहले ही सुन लिया था
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
17.10.17
जागरण कर्मी के पक्ष में आया फैसला, पढ़ें लेबर कोर्ट के आदेश की कापी
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
पनामा पेपर का फ्राड उजागर करने वाली चर्चित महिला ब्लागर की हत्या
पनामा पेपर लीक्स ने दुनियाभर के बड़े-बड़े नेताओं के बारे में बड़े खुलासे किए थे, लेकिन इस लीक के पीछे जिस जर्नलिस्ट का हाथ था जिसने दुनियाभर की राजनीतिक और उद्योग घरानों को हिलाकर रख दिया था, उसकी हत्या कर दी गई है। पनामा पेपर लीक्स को सामने लाने वाली पत्रकार डैफनी कैरुआना गलिजिया की बम धमाके में मौत हो गई है। उनकी मौत माल्टा में हुए बम धमाके में हुई है। उन्होंने जो दस्तावेज अपने ब्लॉग के जरिए लीक किए थे, उसे पढ़ने वालों की संख्या उनके देश के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबार से भी कहीं ज्यादा थी। सोमवार की दोपहर को गलीजिया की कार पर धमाका किया गया, जिसमें उनकी कार के परखच्चे उड़ गए और इसका मलबा पास के मैदान में चारो ओर फैल गया। उन्होंने हाल ही में माल्टा के प्रधानमंत्री जोसेफ मस्कट और उनके दो करीबियों के बारे में बड़ा खुलासा किया था। गलीजिया पर हमले की अभी तक किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन माल्टा के राष्ट्रपति मरी लुइस कोलेरो प्रका ने शांति की अपील की है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
16.10.17
अखबारों से जनहित के मुद्दे गायब, स्कीमों के जरिए लुभाकर अखबार बेचने का धंधा
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
यूपी में पुलिस मुठभेड़ पर उठते सवाल और संदेह की वजह
रविश अहमद
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बदमाशों से लगातार जारी मुठभेड़ को योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद के उस बयान से सीधा जोड़ने में कोई बुराई नही जिसमें उनके द्वारा बदमाशों को सीधे मंच से चेतावनी दी गयी थी कि गुंडा व अराजक तत्व प्रदेश छोड़कर चले जायें। इसके बाद कुछ समय तक क्राईम कन्ट्रोल नही हुआ तो प्रदेश पुलिस द्वारा मुठभेड़ों का अम्बार लगा दिया गया। ज़ाहिर है इसमें यह तथ्य जांचने की आवश्यकता ही नही है कि प्रदेश सरकार की इस सब में सहमति है या नही।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
कवरेज करने गये पत्रकार को दारोगा ने जबरन उठाया, दो घंटे किया थाने में बंद
दारोगा ने दी गालियां, मोबाइल छीनकर किया वीडियो डिलीट
मथुरा / गोवर्धन। मथुरा पुलिस की मनमानी का हाल अजीबोगरीब है। अपराध पर रोक लगाने की बजाय पत्रकार पर हमले कर रही है। सोमवार को ऐसी ही एक घटना घटी है। पत्रिका के लिए कवरेज करने गए निर्मल राजपूत के साथ थाना हाईवे के दारोगा ने गाली गलौज की और उनकी मोबाइन छीन ली। इतना ही नहीं उन्हें थाने में अपराधी की तरह नीचे बैठा दिया गया। काफी देर के बाद जब कई पत्रकार थाने पर पहुंचे तब निर्मल को रिहा गया। राजपूत ने बताया कि मोबाइल से कई पर्सनल वीडियो और कांटैक्ट भी उड़ा दिए गए है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
मीडिया हाउस और नहीं कुछ, ब्लैकमेलिंग के मकान हैं
मीडिया पर लिखी इस कविता पर गौर करें :- -
आज कलम का कागज से मै दंगा करने वाला हूँ,
मीडिया की सच्चाई को मै नंगा करने वाला हूँ ।
मीडिया जिसको लोकतंत्र का चौंथा खंभा होना था,
खबरों की पावनता में जिसको, गंगा होना था,
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
प्रभात खबर रिपोर्टर पर उगाही का आरोप, देखिए कंप्लेन की कापी
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
पत्रकार बनकर नकली खाद्य तेल बेचने वालों से हर महीने करते थे लाखों की वसूली
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
मोदी जी, हमारे विश्वविद्यालय, विद्यालय कम, नकलालय ज्यादा हैं : वेद प्रताप वैदिक
डॉ. वेदप्रताप वैदिक
पटना विश्वविद्यालय के शताब्दि समारोह में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अचानक पता नहीं क्या सूझी, उन्होंने घोषणा कर दी कि देश के 20 विश्वविद्यालयों को अगले पांच साल के लिए वे 10 हजार करोड़ रु. देंगे यानेे इनमें से हर विद्यालय को हर साल 100 करोड़ रु. मिलेंगे। क्यों मिलेंगे ? क्योंकि हमारे प्रधानमंत्रीजी उन्हें विश्व-स्तर का बनाना चाहते हैं। यह छलांग तो अच्छी है लेकिन अभी तो हाल यह है कि भारत का एक भी विश्व विद्यालय विश्व-स्तर का नहीं है। विद्यालय के पहले विश्व शब्द जुड़ा हुआ है। यह शुद्ध मजाक है। उसे पहले विद्यालय तो बनाइए, फिर उसे विश्वविद्यालय बनाना। हमारे विश्वविद्यालय, विद्यालय कम, नकलालय ज्यादा हैं। उनका काम नकलचियों कीं फौज खड़ी करना है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
पत्रकार पण्डित दीनदयाल जी ने दिया नया दर्शन
दीनदयाल जी ने अपने राजनीतिक लेखों में एक नया वाद पैदा किया जिसे समन्वयवाद नाम दिया। राजनीतिक लिप्सा के आकांक्षी लोगों के लिए उन्होंने लिखा कि शिखर पर बैठने की इच्छा सबकी होती है मगर मंदिर के शिखर पर तो कौए भी बैठते हैं? हमें तो उस नींव का पत्थर बनने की आकांक्षा करनी चाहिए जो अपने कंधों पर मंदिर को भव्य स्वरूप देता है। उपाध्याय जी ने इसे खुद पर भी लागू किया। प्रसिद्ध विचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी एक जगह लिखते हैं कि जनसंघ का अध्यक्ष बनने के लिए उन्हें दो बार आग्रह किया गया लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
'प्रधानमंत्री जी, मुझे देश के लिए अखबार निकालना है, दस लाख का कर्ज दिला दीजिए'
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय जी
जय हिन्द
विषय.....देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडियाकर्मी की मन की बात।
1984 में केवल सिख परिवारों ही नहीं उजड़े तमाम हिन्दू भी उजड़े। मेरे परिवार पर भी 84 का आतंक पड़ा। बाबू जी श्री हरमंदिर साहिब से सटे बाजार में दुपट्टे का काम छोड़कर पैतृक घर उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा, बाजार वजीर गंज गांव मोती पुरवा चले गए। मेरी पढ़ाई दंगों की भेंट चढ़ गई। परिवार की खुशिया उजड़ गई। तीन मकान, दो प्लाट हजारों में बिक गए जिसकी कीमत आज करोड़ो में होती।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
कांग्रेस को आक्सीजन देगी गुरदासपुर की जीत?
-आशीष वशिष्ठ
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव की जीत कांग्रेस को आक्सीजन देने का काम करेगी। इस जीत से न तो संसद का गणित बदलेगा और न ही राष्ट्रीय राजनीति के समीकरण। फिर भी इस उपचुनाव परिणाम को महज स्थानीय मान लेना राजनीतिक समझदारी नहीं होगी। इस जीत से पूर्व कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नांदेड़ महानगरपालिका चुनाव में बड़ी जीत हासिल की। 2014 में कांग्रेस की बुरी शिकस्त के बाद देश के कई राज्यों से कांग्रेस की सत्ता सिमट गयी। इस साल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब में सत्ता हासिल करने में कामयाबी पाई थी। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले मिली इस जीत से कांग्रेस बेहद उत्साहित है। माना जा रहा है कि पार्टी इस नतीजे को केंद्र सरकार के फैसलों खासकर जीएसटी के खिलाफ जनता की प्रतिक्रिया बताते हुए सरकार के खिलाफ हमले को तेज करेगी।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
सर्वोच्च न्यायालय के पटाखा बैन के समर्थन में उतरा बनारस
पटाखा बैन को पूरे देश में लागू करने की उठी मांग... बनारस को प्रदूषण से बचाने आगे आये नौजवान... नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन..
पटाखों के खिलाफ लंका मे चला हस्ताक्षर अभियान, पूरे देश मे पटाखों पर प्रतिबन्ध की हुई माँग, सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, प्रदूषण के विरूद्ध ,स्वच्छ पर्यावरण के लिए चला हस्ताक्षर अभियान, प्रेरणा कला मंच ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों के बीच प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया
विश्व ज्योति संस्थान और आशा ट्रस्ट द्वारा संचालित केयर4एयर अभियान ने दिनांक 16 .10.2017 को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखे प्रतिबंधित किये जाने के फैसले के समर्थन मे नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया.मैदागिन , कैंट , आशापुर पर सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान मे सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों की भागीदारी रही.
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
मीडिया का काम बहुत मुश्किल भरा हो गया है : सिद्धार्थ वरदराजन
DUJ SEMINAR ON 'DEMOCRACY IN DANGER : UNETHICAL REPORTING / ATTACKS ON INDEPENDENT JOURNALISM AND JOURNALISTS'
In a sharp counter to the BJP Sangh Parivar’s campaign, Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan said the state has been targeted as it champions the values of secularism, socialism and democracy. He was speaking at a function organized by the Delhi Union of Journalists in the national capital on 'Democracy in Danger : Unethical Reporting/ Attacks on Independent Journalism and Journalists' on 15 October at Kerala House. The Chief Minister said slogans like ‘Love Jehad’ have been used to disrupt the state’s centuries old communal harmony but the RSS will not succeed in its game plan. He slammed several media houses for ferociously targeting Kerala and congratulated those journalists who are standing up for the truth despite pressure from employers.
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
15.10.17
एक अदभुत शायर विजेन्द्र सिंह परवाज़... सुनिए उनकी दो लाइनें
जब अमीरी में मुझे ग़ुरबत के दिन याद आ गए,
कार में बैठा हुआ पैदल सफ़र करता रहा।
ये अदभुत दो लाइनें जिनने रची हैं, उन्हीं की तस्वीर है ये, जिन्हें विजेन्द्र सिंह 'परवाज़' कहते हैं.
आजकल परवाज़ साब मोहननगर (गाजियाबाद) में रहते हैं, अपने डाक्टर पुत्र के पास. परवाज़ जी ने मधुशाला के आगे की कड़ी 'मेरा प्याला' नाम से सन 2004 में रच कर उसकी एक प्रति उन्हीं दिनों भेंट की थी. आज साफ-सफाई के दौरान इस किताब के दिखने पर मैंने इसे पढ़ना-गाना शुरू कर दिया... सुनिए 'मेरा प्याला' की कुछ लाइनें... वीडियो लिंक ये है... https://www.youtube.com/watch?v=krJtHWgDVLQ
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
















































