भड़ासियों को यह सूचित करते हुए मुझे अपार हर्ष का अनुभव हो रहा है कि मैं अपने जीवन की पहली हवाई यात्रा कल करने जा रहा हूं, कल बोले तो 26 मार्च को। अहमदाबाद में एक मीटिंग के सिलसिले में जाना हो रहा है। बड़ी पुरानी हसरत रही है कि मुझ देहाती को भी कभी जहाज में उड़ने का मौका मिले। अभी तक तो आसमान में उड़ते हुए जहाज को गर्दन उठाकर उंगली उठाकर निहारने और का ही सुख नसीब हुआ है। तो आप लोग मुझे अभी से बधाई दे दो क्योंकि पता नहीं कल जब जहाज उड़े तो फिर उतरे या नहीं क्योंकि जिस जहाज पर मुझ जैसा आदमी होगा उस जहाज की तो फटेगी ही :)
और हां, अहमदाबाद में कोई अगर ब्लागर साथी हों तो मुझे जरूर याद करें, yashwantdelhi@gmail.com पर मेल करके ताकि वहां पहुंचने पर अगर कुछ ब्लागर साथी मिल जाएं तो मजा ही आ जाए। वैसे, अपने संजय बेंगाणी और घुघूती बासूती जी के बारे में मुझे जो जानकारी है उसके मुताबिक ये लोग अहमदाबाद में ही निवास करते हैं पर इन लोगों का नंबर इस वक्त मेरे पास नहीं है वरना मैं इन्हें फोन कर जरूर इत्तला करता।
अहमदाबाद के बाद अगले रोज मुंबई जाना है। वहां ढेर सारे ब्लागर साथी हैं जिनसे मुलाकात करनी है। इनमें प्रमुख हैं डा. रूपेश श्रीवास्तव, मुनव्वर सुल्ताना, मनीषा दीदी, शशि सिंह, बोधिसत्व, प्रमोद सिंह, अनिल रघुराज, अभय तिवारी, आशीष महर्षि....देखता हूं इनमें से कितने लोग लिफ्ट देते हैं। मुंबई से 29 को वापसी है।
तो भाइयों, मैं तो अपनी पहली जहाज यात्रा को लेकर उसी तरह रोमांचित हूं जिस तरह बचपन में साइकिल की पहली सवारी को लेकर रोमांच हुआ करता था। आप लोगों का क्या कहना है?
जय भड़ास
यशवंत
Showing posts with label अहमदाबाद. Show all posts
Showing posts with label अहमदाबाद. Show all posts
25.3.08
मेरी पहली जहाज यात्रा
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
9
comments
Subscribe to:
Posts (Atom)
