Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label कानपुर. Show all posts
Showing posts with label कानपुर. Show all posts

20.7.10

कानपुर में सिनेमा

ईमेल करें मैसेंजर के द्वारा भेजें प्रिंट संस्‍करण


शहर ने दिया उत्तर भारत को पहला सिनेमा
कानपुर, शिक्षा संवाददाता : उत्तर भारत में औद्योगिक शुरुआत के साथ-साथ व्यवस्थित सिनेमा का श्रीगणेश भी कानपुर से ही हुआ था। कोलकाता की एक कंपनी चवरिया टाकीज प्राइवेट लिमिटेड ने यहां 1929 में पहला सिनेमाघर बैकुंठ टाकीज की स्थापना की। 1930 में इसे पंचम सिंह ने खरीद लिया और नाम बदलकर कैपिटल टाकीज कर दिया। चूंकि पूरा सिनेमाघर टिन के नीचे था, इसलिए इसको भड़भडि़या टाकीज भी कहते थे। क्राइस्टचर्च कालेज के इतिहास विभाग के एचओडी प्रो. एसपी सिंह कहते हैं कि 1930-40 का दशक कानपुर के सिनेमा का स्वर्णिम युग था। यहां 1936 में मंजुश्री (प्रसाद बजाज) जो आज भी स्टेशन के पास चल रहा है, 1936-37 में शीशमहल, जहां अब शापिंग काम्प्लेक्स है की स्थापना हुई। 1946 में गुमटी नंबर पांच रेलवे लाइन के किनारे जयहिंद टाकीज बनी। यह अब व्यवसायिक मार्केट में बदल गया। इसी साल न्यू बसंत (जवाहर लाल जैन) व शालीमार (लाला कामता प्रसाद) सिनेमाघर बने। ये दोनो बंद हो चुके हैं। 1940-41 में इंपीरियल सिनेमाघर बना था। इसमें भी ताला पड़ गया है। सबसे पहले 1920 में अंग्रेजों ने अपने लिए कुछ सिनेमाघर बनाये थे। इनमें से कुछ बंद हो गये तो कुछ कालांतर में भारतीयों के हाथ बिक गये। उदाहरण के लिए अंग्रेजों ने एस्टर व प्लाजा टाकीजें बनाईं थी जिसका बाद में नाम क्रमश: मिनर्वा तथा सुंदर पड़ा। बाद में शालीमार का नाम डिलाइट हो गया। टाकीज को सुंदर सुव्यवस्थित बनाने की शुरुआत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता सूरज नारायण गुप्ता ने नारायण टाकीज बनाकर की। नारायण एअर कूलिंग, प्लास्टर ऑफ पेरिस जड़ी दीवारों सहित दूसरी तकनीक से युक्त थी। 70 व 80 के दशक में सिनेमाघर भव्य होने लगे। हीर पैलेस, सत्यम, अनुपम, संगीत, गुरुदेव, संगम, पम्मी, इम्पीरियल आदि इसी श्रेणी की टाकीजें हैं। बाद में नारायण, अनुपम, नटराज, न्यूबंसत व नटराज एक साथ बंद हुए। इनके भवनों का उपयोग दूसरे कामों में हो रहा है। सबसे पहले देखी आलमआरा कानपुर में सबसे पहली फिल्म आलमआरा दिखायी गयी। पहली टेक्नीकलर फिल्म झांसी की रानी दिखायी गयी। सबसे लंबी फिल्म जो दिखायी गयी वह हातिमताई थी। 1933 में कैपिटल में लगी यह फिल्म 52 रीलों की थी। दस घंटे की यह फिल्म शाम 6 बजे शुरू होकर सुबह 4 बजे समाप्त होती थी। चार इंटरवल होते थे। जब छपा टिकट या पास नहीं था तो हाथ पर मुहर लगाकर लोगों को टाकीज में जाने की अनुमति मिलती थी। पहले सिनेमाघरों ने अपनी-अपनी पसंद वाले विषयों की फिल्में चुन रखीं थी। रीगल हमेशा अंग्रेजी, कैपिटल मारधाड़, मंजुश्री धार्मिक, विवेक ऐतिहासिक व सुंदर पारिवारिक फिल्में दिखाता था। रिकार्ड बने कानपुर में सबसे पहले मदर इंडिया ने (सुंदर टाकीज 25 हफ्ते) सिल्वर जुबली मनायी। सबसे अधिक चलने वाली फिल्म शोले (75 हफ्ते, संुदर टाकीज) रही। मुगले आजम (60 हफ्ते विवेक टाकीज), गंगा यमुना (50 हफ्ते, सुंदर टाकीज) ने रिकार्ड बनाया। काजल, गाइड, पालकी, मेरे महबूब, दिल लिया, राम श्याम, सावन भादौं आदि फिल्में एक ही टाकीज में 25 हफ्ते तक चलीं।

साभार दैनिक जागरण कानपुर संस्करण दिनांक 20.07.2010

11.5.08

मदर्स डे पर अभागिन मां से मिला पुत्र

सभी भड़ासी साथियों को मदर्स डे का बेमिसाल तोहफा

मै पिछले कई दिन से एक अभागिन मां को उसके घर पहुचाने के प्रयास में लगा था, आखिर आज शाम 7 बजे सफलता हासिल हो गयी।

कानपुर नगर स्थित वृद्धाश्रम में रोहतास जिले के सुजानपुर गांव की रहने वाली माता जी श्रीमती राजमणि दुबे विगत तीन माह से अपने परिवार से बिछुड कर रह रही थी। हर पल घर की याद हर पल अपने बच्चो की याद में समय काट रही थी। उधर उस मां के बच्‍चे भी अपनी मां को लगातार ढूंट रहे थे, बिना किसी पते के।

दिनांक 08।05.2008 को मैने एक पोस्‍ट भड़ासी साथियों के लिये डाली जिसमें साथियों से अनुरोध किया था कि वह इस अभागी मां के बच्‍चों को ढूढने मे हमारी मदद करें, अभी 12 घण्‍टे भी नही बीते थे कि दिल्‍ली के राजीव रंजन व सासाराम के मुकेश जी जो अब दिल्‍ली में रह रहे है तथा भड़ासी भी है, ने फोन पर पता सूचित किया, जिसके बाद मैने धन्‍यवाद भडासियों जीत ली जंग शीर्षक से एक पोस्‍ट डाली थी।

भड़ास में प्रकाशित पोस्‍ट के बाद, भड़ास से सूचना पाकर आज श्रीमती राजमणि दुबे का पुत्र कानपुर आ गया और अभी अभी वृद्धाश्रम अपनी मां के पास पहुंच चुका है, वह अपनी मां को अभी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से वापस घर ले जाने के लिये निकल रहा है।

यहां पर एक दु:खद पहलू यह हे कि अपनी मां को खोजते-खोजते इनके एक पुत्र का निधन हो गया जिसका दंसवा संस्‍कार परसो उसके घर पर होगा।

मदर्स डे को ये तोहफा सभी भड़ासियों की तरफ से राजमणि व उसके परिवार को है।

आज भडास ने वह कर दिखा दिया जिसके लियें लोग सिर्फ बाते ही करते है।

मै इस इचीवमेन्‍ट के लियें बडे भाई यंशवत जी, राजीव रंजन जी, मुकेश जी, रूपेश जी, रजनीश जी को एक बार पुन: धन्‍यवाद दे रहा हू।

5/10/०८

8:21 PM