Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label किताब. Show all posts
Showing posts with label किताब. Show all posts

7.6.08

कुणाल सिंह की कहानियां कहानी के प्रचलित तंत्र के विरुद्ध नया वृत्तांत बनाती हैं


परमानंद श्रीवास्तव


युवा कहानीकार कुणाल सिंह का कहानी संग्रह ÷ सनातन बाबू का दाम्पत्य' कहानी की दुनिया में एक नया रचनात्मक विकास है। विस्तार और जटिलता में जाकर इधर कुणाल , नीलाक्षी, चंदन पांडे ने कहानी के वस्तुजगत्‌ को और शिल्प को नयी से नयी भंगिमाएं दी हैं और जीवन, प्रेम, बेकारी, क्षेत्रावाद, हिंसा, बाजार, यौनिकता जैसे विषयों पर अप्रत्याशित रूप से ऐसी कहानियां लिखी हैं जो विस्मयप्रद हैं। वे एक तरह से हमारे तथाकथित शालीन संस्कारों को ध्वस्त करती हैं। वे अप्रत्याशित हैं, आघातप्रद हैं। नींद उड़ा देने वाली हैं। जैसे संग्रह की लम्बी कहानी ÷ रोमियो, जूलियट और अंधेरा' । इसकी औपन्यासिकता चकित करती है। अनुभव के भीतर नयी तकनीक का उपयोग कई बार करिश्माई है। कुणाल सिंह का पूर्वकथन कहानी के विस्फोटक नयेपन की समझने की कुंजी है :
÷÷ कहानी में आये विवरण एवं तथ्य पूर्णतया काल्पनिक हैं। किसी भी जीवित अथवा मृत व्यक्ति से इसका कोई सम्बन्ध नहीं है। दरअसल दुनिया में गुवाहाटी नामक कोई शहर ही नहीं। गुवाहाटी में कभी कोई दंगा हुआ ही नहीं। दंगे में कभी कोई मरा ही नहीं। दुनिया में हर कहीं अमन चैन है। लोग खुशहाल हैं तमाम व्यवस्थाएं हैं। फुर्सतें भी हैं। फुर्सतों में पढ़ने के लिए और कभी नहीं पढ़ने के लिए कहानियां हैं। कहानियों में गुवाहाटी है, गुवाहाटी में दंगे हैं। दंगों में लोग मारे जा रहे हैं। लेकिन गुवाहाटी, अहमदाबाद, अयोध्या, काबुल, बगदाद आदि हमारे समय के कद्दावर गद्य हैं बस! चिन्ता की कोई बात नहीं। कहानी का आरम्भ और अंत जैसे त्राासद समय के दो छोर हैं - पर कहीं मिलते भी हैं।''
हाशिए का चरित्रा रामदहिन कामती अनुभा मनोज को एक दूसरे से मिलाता है पर पहले ही मार दिया जाता है। अनुभा मनोज के लिए प्रेम रोमांस से अधिक है। अनुभा खुद ही मनोज को मां से मिलाती है और विवाह के लिए तैयार है। दोनों के बीच का मोबाइल संवाद तिलिस्म से कम नहीं है। संवाद की भाषा यह है :
मैं - तुम्हें नहीं लगता कि मैं भीग रहा हूं?
वह - तुम्हें नहीं लगता कि तुम्हें छतरी में आ जाना चाहिए।
मैं - मे आई कम इन योर छतरी?
वह - योर वेलकम। इन माय छतरी।
या
- क्या पता मैं इस तरह गुम हो जाऊं कि फिर कभी न मिलूं?
- क्या पता तुम्हें खोजते खोजते मैं भी गुम हो जाऊं?
या
- अब ये भी मैं ही बताऊं कि तुम मुझसे क्या बोलो? पगले हो क्या?
- एक्चुअली मैं जरा नर्वस महसूस कर रहा हूं। यहां इस आधे अंधेरे कमरे में तुम्हारे साथ अकेला। मतलब...।
कुणाल कहानी के उत्तरार्द्ध में अनहोनी का पूर्वाभास देते हैं कि ÷ कहानी में हम आगे और आगे बढ़ते जाते हैं और पीछे छूटती जाती है खतरे की तख्ती। चेतावनी की वे इबारतें हमें बहुत दिनों बाद याद आनी थीं - ÷ सावधान ... कहानी में आगे खतरनाक मोड़ हैं' ।' कहानी त्राासदी से कम नहीं। हिंस्र आक्रमण में अनुभा भी मार दी जाती है। अधमरा मनोज कुत्ते से भिड़ जाता है। ÷ अंधेरा' सिर्फ एक शब्द संकेत है कि कुछ भयावह त्राासद घट चुका है। अब पूर्वकथन याद करें - ÷ दरअसल दुनिया में गुवाहाटी नामक कोई शहर ही नहीं' ।
÷ सनातन बाबू का दाम्पत्य' संग्रह की चर्चित कहानियों में प्रायः सभी सात कहानियां हैं - ÷ शोकगीत', इति गोंगेश पाल वृत्तांत', ÷ सनातन बाबू का दामपत्य', ÷ आदिग्राम उपाख्यान', ÷ आखेटक', ÷ साइकिल' और ÷ रोमियो जूलियट और अंधेरा' । ÷ साइकिल' की चाची, ÷ आखेटक' की जुल्फिया, ÷ सनातन बाबू का दामपत्य' के सनातन बाबू - यादगार चरित्रा हैं। सनातन बाबू अविवाहित हैं पर काल्पनिक पत्नी पूरी कहानी में छायी हुई हैं। अनहोनी आम बात है। पत्नी कहती हैं - ÷ हवा के खुले में हम औरतें अपनी देह की चमड़ी पहनती हैं। चमड़ी उतार दो तो नंगी हो सकती हैं, या क्या पता तब भी नहीं' । इसी कहानी का एक अंश है : ÷ अकेले के घर में रात खटकों से भरी होती है। लेकिन इस घर में जरूर कोई और भी है। सनातन बाबू के जाने बगैर छिप छिप कर रहता आया है। ... उदाहरण के लिए सनातन बाबू ने दो बेला के लिए भात बनाया। रात के लिए भात रख कर गये और लौट कर देखा तो भात गायब।' उन्हें यह भी लगता है - दूसरा अदृश्य व्यक्ति स्त्राी ही है। यह कल्पना जितनी हास्यास्पद है, त्राासद भी।
÷ इतिगोंगेश पाल वृत्तांत' में कहानी में अक्सर छोटा सा ब्रेक है। जादुई यथार्थवाद और क्या हो सकता है। कहानी तो कहानी है। समाज की गिरफ्त से बाहर आता गोंगेश पाल। यहां भी त्राासद अंत है। कहानी जैसे आगे लिखी जानी हो। ÷ शोकगीत' में बेकारी के दिनों की यातना है। दुनिया एक रेडीमेड उत्पाद है। यहां कुछ भी हासिल नहीं। ÷ आखेटक' में जुल्फिया ही शिकारी है - शिकार हैं पर्यटक नेपाल बाबू। जुल्फिया को लगता है - ÷ उसकी शालीन हरकतों में अब भी वे उत्तेजक और हिंस्र झाड़ियां बच रही हैं जो मर्दों को लहूलुहान कर सकती हैं।' बाघ का होना झूठ है पर जुल्फिया की देह का खुलना सच है। कुणाल सिंह की कहानियां कहानी के प्रचलित तंत्रा के विरुद्ध नया वृत्तांत बनाती हैं। ÷ आदिग्राम उपाख्यान' विभूतिभूषण बनर्जी के आरण्यक की तरह की फंतासी हैं। रानी रासमणि के दुःख से भीगी कमीज की अपनी अंतर्कथा है। कुणाल सिंह के सामने चुनौती है कि वे एक भयावह समय में कहानी को अपने समय का दस्तावेज बना सकें। मुक्तिबोध ने फंतासी प्रधान कहानियों से एक अद्वितीय पहचान बनायी थी। इधर युवतर कहानीकारों ने कहानी को प्रति कहानी का रूप दिया है। कहानी के विरुद्ध कहानी- जो किस्सागोई को एक नयी ऊंचाई देती है।


साभार-http://www.tadbhav.com/yathartha_paramanand.htm#paramanand

22.5.08

बाबू जी का ब्लाग 'धूप लिफाफे में'

यशवंत जी,
एक नया ब्लाग बनाया है। बाबूजी की कई किताबें पेंडिंग पड़ी हैं। उनमें से एक कविता संग्रह 'धूप लिफाफे में' जल्दी ही प्रकाशित होने वाली है। ब्लाग की दुनिया बाबूजी के लिए नई है...। मैंने ही सुझाव दिया था... सो उनके हामी भरने पर संग्रह के नाम पर ही ब्लाग बना दिया। जिसका url है...
http://www.krshailendra.blogspot.com/
आपके ब्लाग से इसका लिंक जु़ड़ जाए औऱ इसकी चर्चा हो जाए तो सही पाठकों तक पहुंचना आसान हो जाए...।
धन्यवाद-- --
vivek

12.4.08

जनता(मूर्ख या अक्लमंद) की आस्था का मामला है.......

मैं क्या मानता हूं या क्या नहीं मानता क्या इस बात से जो परम सत्य है उस पर कोई भी प्रभाव पड़ेगा? जैसे कि सारे उल्लू , चमगादड़ एक हो जाएं जिनमें से कुछ डाक्टर हों,कुछ इंजीनियर और कुछेक तो साइंसदान हों जो एक बौद्धिक परिषद गठित कर लें और चिल्ला-चिल्ला कर कहें कि सूर्य का कोई अस्तित्त्व नहीं होता है तो इसपर आप क्या कहेंगे कि भाई आप अपनी जगह बिलकुल सही हो क्योंकि सूर्य का प्रकाश आप देख ही नहीं सकते इस लिये आपके लिये सूर्य का अस्तित्त्व संदिग्ध और इंसान अव्वल दर्जे के मूर्ख हैं जो सूर्य को इतना महत्त्व देते है। रक्षंदा आपा के पोस्ट पर खटराग नामक किन्हीं सज्जन (या सजनी)का कमेंट आया जो उन्होंने काफ़ी दिमाग लगा कर लिखा है जिसे मैं ज्यों का त्यों आप लोगों की नजर कर रहा हूं तो फिर क्या बात है आइये और एक दूसरे की आस्था पर कीचड़ फेंकने के लिये जब मौका मिला है तो क्यों गवाएं, हिन्दू मुसलमानों पर मुसलमान हिन्दुओं पर क्रिश्चियन इन दोनो पर और जैन बौद्धों पर कुल मिला कर पूरे देश में कीचड़ ही कीचड़ हो जाए तो फिर आइए इस नेक काम में शरीक हो जाइए ताकि आगे अगर इस बात को लेकर कोई मजहबी दंगा-फसाद शुरू हो जाए तो लोग ये न कह सकें कि भड़ासियों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था। आइये सिर टकराइये क्योंकि मैं भी एक बार एक पोस्ट डाल चुका हूं धर्म के विषय पर जो कि मेरी एक विशेष मत रखने वाले व्यक्ति से मुलाकात के बारे में थी जो कि मानता है कि सारे संसार में जो भी अप्रिय और अनाचार है उसके पीछे जैन लोग हैं वे अहिंसा का तो बस दिखावा करते हैं, आइये मौका मत छोड़िये लेकिन पहले इस टिप्पणानुमा टिप्पणी को पढ़ लीजिये..........................
(साथ ही मुनव्वर आपा का पिछला पोस्ट भी पढ़ना न भूलिये जो उन्होंने कुछ इसी विषय से मिलते जुलते अंदाज़ में लिखा था)
यानी हिंदुस्तान में कर्म काण्ड, पण्डे पुजारियों, भिखारियों, तांत्रिकों पर विश्वास जनता की आस्था का मामला है, इस पर कोई विवाद न उठाये. बलात्कार की शिकार महिला की भीड़ द्वारा पत्थरों से हत्या ही सज़ा, मज़बूरी में रोटी चुराने वाले को दोनों हाथ कटवाने की सज़ा, नमाज पढने से इंकार करने पर कूल्हे की हड्डी तुड़वाने की सज़ा, आदमी को चार बीवियाँ रखने और तीन बार तलाक बोलकर सम्बन्ध ख़त्म करने की छूट, इन पर भी कोई सवाल या विरोध न करे, ये भी आस्था विश्वास और धर्म से जुड़ा मामला है. आज इसाई जगत दुनिया में शीर्ष पर है तो सिर्फ़ इसीलिए की उसने तानाशाह मध्ययुगीन केथोलिक चर्च और उसकी मान्यताओं, पाखंड, राजनीती में उसके दखल को नकार दिया. सच्चाई अक्सर पोलिटिकली करेक्ट नहीं होती. तो क्या हम पोलिटिकली करेक्ट होने के किए झूठ बोलने लगें, या सच्चाई छुपा लें, या अर्धसत्य का सहारा लें? यूरोप और यू एस ने धर्म को राजनीती से अलग करके ही इतनी सफलता पाई है. कल तक जो समाज चर्च और प्रेस गेलिलियो, केपलर का विरोध करता था, उसकी परवाह नहीं की गई. ईसाइयों में जीसस क्राइस्ट के अस्तित्व और ईश्वर के वजूद पर सवाल उठाने वाली किताबों का भी विरोध हुआ पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर इसाई देशों ने उन्हें प्रतिबंधित नहीं किया. जनता समाज जनास्था और धर्म तो डार्विन के सिद्धांतों के खिलाफ अभी भी हैं, तो क्या उन्हें रेफर करने वाली हर किताब बैन कर दें? और तसलीमा, रुश्दी की बातों का विरोध करने से ही जब पूछा गया की आपको किन किन पेजेस की कौन कौन सी बातों पर आपत्ति है, और कौन से तर्क तथ्यहीन है. तो एक भी आदमी जवाब भी न दें सका (किसी ने किताब पढी ही नहीं थी). आप मोहतरमा को कौन सी बातें इनकी किताबों में ग़लत महसूस होती हैं? किस पेज पर और क्यों? एक नई ब्लॉग पोस्ट पर क्लेरिफाई करें. आशा है, आप उन कट्टरवादियों की तरह बिना पढे विरोध नहीं करती होंगी!