30.4.11
भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी क्यों?
Posted by
Anonymous
1 comments
Labels: अन्ना, जाति, धर्म, धर्मनीति, भ्रष्टाचार, राजनीति, वर्ण, संसद, हजारे
9.1.11
आध्यात्म से आत्मा
Posted by
Unknown
1 comments
Labels: धर्म
15.10.08
जीवनसाथी चाहिये
नाम : मनीषा नारायण
उम्र : ३० वर्ष
शिक्षा : स्नातक( तमिल,तेलुगु,कन्नड़,मलयालम,तुलु,मराठी,गुजराती,हिंदी भाषाएं लिख-पढ़ सकती हैं; अंग्रेजी से मोहभंग)
रंग : साफ़ गेंहुआ
कद : ५’५"
व्यवसाय : भिक्षा एवं कमर्शियल सेक्स वर्कर
मासिक आय : १५०००-२०००० रु.(अनुमानित)
अतिरिक्त गतिविधियां : भड़ास(दुनिया के सबसे बड़े हिंदी ब्लाग की सलाहकार), अर्धसत्य(लैंगिक विकलांग यानि हिजड़ों के दुनिया के एकमात्र हिंदी ब्लाग की माडरेटर)
विशेष : मेडिकल जांच से पता चला है कि अंदरूनी अंग स्त्रैण किंतु अल्प विकसित हैं बाह्य जननांग अनुपस्थित है जिस कारण लैंगिक विकलांगता है।
चूंकि अब हमारे देश में विवाह के अतिरिक्त "लिव इन रिलेशनशिप" को भी कानूनी मान्यता मिल चुकी है अतः जो भी उदार मना इस संबंध में इच्छुक हों मेहरबानी करके भड़ास के माध्यम से अपने बारे में जानकारी देते हुए सूचित करें । जाति ,धर्म, भाषा, क्षेत्र, लिंग आदि आदि इत्यादि जैसा कोई बंधन नही है।
Posted by
मुनव्वर सुल्ताना Munawwar Sultana منور سلطانہ
4
comments
Labels: क्षेत्र, जाति, धर्म, भाषा, मनीषा नारायण, लिंग, लैंगिक विकलांग
मज़ा बरकरार रहे!!! भडास ज़िन्दा रहे!!!
भडास आज फ़िर चर्चा में है, हो भी क्यों ना जब किसी भी चीज़ की अति हो जाती है, तो कुछ
विवाद तो होना आवश्यक सा हो जाता है। काफ़ी दिनो से भडास पर मात्र कवियो की गोष्ठियां, विज्ञापन, व्यंग्यकारों की चुस्कियां, आदर्शवादिता की चादर ओढे़ उसके पीछे छिपे बहरूपिए समाजसेवियों के चुराए गये लेख आदि ही देखने में आ रहे थे, भडास भूल ही गया था कि वो किस लिए बनाया गया था, और किन किन कारणो से चर्चा में रहा करता था। रजनीश ने दो लोगो को ब्लाग से हटाया तो सभी लोग इमेज को लेकर रोना रोने लगे, " आप तो ऐसे ना थे" की तर्ज पर। अरे भाई लोगो, भडास के बारे में जान तो लेते, इसे पहचान तो लेते तभी ना इमेज उमेज का खेल खेलते। अरे भडास तो कभी भी इमेज बनाने का माध्यम रहा ही नही, ये तो अपनी बेबाकी, बदमिजाज़ी, खुले तौर पर किसी की भी मां बहन करने आदि और भी ना जाने किन कारणो से चर्चा में रहा करता था।
अब हुआ ये कि इसकी चर्चा इतनी आम हो गई कि लोगो अंधाधुंधी से इस ब्लाग का सदस्य बनना शुरु कर दिया। भीड़ इतनी बढ़ गई कि संभालना ही मुश्किल, पहली बात तो ये कि यहां पर किसी को संभालने की आवश्यकता थी ही नही। बस फ़िर क्या था लोग लग गये पेलम पेली मचाने।
जिसे धर्म का सूझा उसने धर्म की मां बहन की, जिसे जाति का सूझा उसने जाति की।
रही सही कसर बम ब्लास्टो ने कर दी, लोगो को एक बहाना मिल गया धर्म की ठेकेदारी करने का।
लेकिन लोग ये भूल गये कि भडास का असल उद्देश्य था, कि जिस भी व्यक्ति के मन में यदि कोई
भडास है, तो उसे पूरे भडासियाना अंदाज़ में उगल दे।
कुछ लोगो ने भाषा की भी पैरोकारी की है, जो कि शायद उचित भी हो, लेकिन ये भी तो सोचिए कि अगर भडास अपने असली रूप में निकालनी हो तो भाषाई संकोच कैसा? लिखो जी भर के, किसने रोका है। ये कोई सुधारवादी विचारधारा को प्रोत्साहित करने वाला ब्लाग तो था नही, जो आप लोग सुधार की कोशिशों में लगे रहें ? रही बात तत्कालीन विवाद की, तो भाई ये सब तो चलता रहता है, भाई लोग अगर आना चाहें तो स्वागत है, कौन रोक रहा है।
और यशवंत सिंह ने कोई ठेका तो ले नही रखा है अपनी इमेज को एक आदर्श इमेज बनाने का
वो तो अपने लेखों, लेखनी आदि के लिए कुख्यात हैं ही।
चलिए खैर भडास पर फ़िर कुछ मज़ा सा आ रहा है, उम्मीद है, मज़ा बना रहेगा।
Posted by
Ankit Mathur
3
comments
20.9.08
इन्होने तो मुसलमानों को आतंकवादी और देशद्रोही साबित कर दिया !!
"अमिताभ बुधौलिया 'फरोग' जी" ने "भड़ास" और अपने ब्लॉग "गिद्ध" पर एक पोस्ट लिखी थी उसमे उन्होंने जो लिखा मैं उनकी भावनाओ की इज्ज़त करता हूँ लेकिन उन्होंने ना - ना करते करते आपने मुसलमानों को आतंकवादी और देशद्रोही साबित कर दिया, और बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद् की पुरी तरह से वकालत की है,
सिमी पर तो प्रतिबन्ध लगा हुआ है और सिमी ने जितने भी हमले किए उसमे से कोई भी हमला किसी धर्म विशेष पर नही था लेकिन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद् ने सिर्फ़ एक धर्म के लोगो और उनके धर्म स्थलों को निशाना बनाया है तो उन्हें कैसे धर्म निरपेक्ष कह सकते हो? आप लोग ही बताये उन पर प्रतिबन्ध क्योँ नही लगाया जाए?
इस्लाम क्या किसी धर्म में यह नही बताया गया है की दूसरे धर्म के लोगो को जीने ना दो, उन्हें और उन्हें धर्म स्थलों को तबाह कर दो.... इस्लाम तो अपने मानने वालो को कुरान में आदेश देता है की "दुसरो के माबुदो (उपास्यो) को बुरा ना कहो (सूरा-ए-अलंफाल : आयत-१०८) ' पाक कुरान में खुदा का हुक्म है, "जिसने एक बेकुसूर का कत्ल किया, गोया उसने सारी इंसानियत का कत्ल कर दिया सूरा-ए-अल्मायेदाह : आयत - 108) ' आख़िर यह कौन से जेहादी हैं और इनका कौन सा मज़हब है, जो बेगुनाह लोगो की जान लेने को इन्हे आतुर करता है दिल्ली बम काण्ड को ले, तो यह बात समझ नही आती की क्या कोई सच्चा मुस्लिम, और वे भी रमजान के पाक महीने में ऐसा जघन्य पाप करेगा साफ़ है, आतंक्वादियौं का कोई धर्म और ईमान नही होता
आज मुस्लिम समाज में कुछ लोग ऐसे हैं, जो इस्लाम की मानवतावादी शिक्षाओ से कोसो दूर हैं ऐसे लोगो की गैर इस्लामी हरकतों से इस्लाम का नाम बदनाम होता होता है इस्लाम का नाम बदनाम करने वाले आतंकवादी चाहे कश्मीर में हों, अफगानिस्तान में हों, पाकिस्तान में हों, अमेरिका में हों, या इंडोनेशिया में, ये सभी इंसानियत और मज़हब पर बदनुमा दाग हैं इस्लाम अपने मानने वालो को ये आदेश भी देता है की बुढो, बच्चो और औरतों पर हथियार न उठाओ, किसी भी धर्मस्थल में बैठे हुए राहिबो व सन्यासियों पर हमला न करो किसी ऐसे आदमी पर हमला न करो और ऐसे आदमी से न लड़ो, जो मुकाबला करने की हालत में न हो मगर आतंकियों ने कभी इन नसीहतो को नही पढ़ा सिर्फ़ नाम मुसलमान का और बाप - दादा के मुसलमान होने कोई मुसलमान नही हो जाता हैं,
Posted by
Anonymous
3
comments
Labels: अल्लाह, आतंकवादी, इस्लाम, ईमान, कुरान, धर्म, धार्मिक ग्रन्थ, मुस्लिम
20.5.08
शाकाहार जिंदाबाद या मांसाहार जिंदाबाद
मेरी एक मित्र हैं, पूजा प्रसाद। इन दिनों रफ्तार डाट काम www.raftaar.com में असिस्टेंट कंटेंट एडीटर हैं। उन्होंने एक मेल भेजा है, शाकाहार के गुणों के बारे में। संभवतः वो मुझ जैसे घनघोर मांसाहारी को बदलने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। मेरे पर क्या असर होगा इस मेल का, मुझे खुद नहीं पता पर मैं चाहता हूं कि पूजा की भावनाएं बाकी भाई भड़ासियों तक भी पहुंचे। उम्मीद है कुछ लोग मांसाहार के गुणों के बारे में भी मुझे मेल भेजेंगे या भड़ास पर पोस्ट करेंगे।
वैसे एक गुण तो मैं यहीं गिना सकता हूं कि कई धर्मों के अनुयायी जबरदस्त मांसाहारी होते हैं, उससे न तो उनकी कौम नष्ट हुई और न उनकी औसत उम्र कम हुई। उल्टे, उनके धर्म ने मांसाहार से आई प्रचंड ऊर्जा के चलते विश्व में अपने आक्रामक अभियानों के जरिए कई देशों पर विजय पताका लहरा दिया। आदि काल से लेकर मध्य काल और आधुनिक काल तक के कई कई उदाहरणों के जरिए यह बात साबित है।
उसके उलट, आलू, घास-फूस, कंद-मूल समर्थक हिंदू धर्म जो शुद्ध शाकाहर पर जोर देता है, हमेशा उन धर्मों से हारा जो मांसाहार को तवज्जो देते हैं।
मैं यहां किसी धर्म की बुराई और किसी धर्म की प्रशंसा या दो धर्मों की तुलना शाकाहार या मांसाहार के आधार पर नहीं कर रहा बल्कि सोचने के लिए एक बिंदु दे रहा। मुझे मालूम है कि डा.रूपेश जी मेरी बात से सहमत नहीं होंगे पर हरे भइया तो खुलकर मेरे संग बोलेंगे....मांसाहार जिंदाबाद।
जय भड़ास
यशवंत
शाकाहार किस तरह कैंसर के लिए उपयुक्त स्थियों को दूर रखता है:
--पूजा प्रसाद--
* मांस में सैचुरेटेड फैट अधिक होता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। (चर्बी निकाले हुए चिकेन से भी, मिलने वाली ऊर्जा की कम से कम आधी मात्रा चर्बी से ही आती है।) चिकेन और कोलेस्ट्रॉल शरीर में ईस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ाता है जो कि स्तन कैंसर से सीधा संबंधित है। जबकि शाकाहार में मौजूद रेशे शरीर में ईस्ट्रोजन के स्तर को नियंत्रित रखते हैं।
* मांस को हजम करने में ज्यादा पाचक एंजाइम और समय लगते हैं। ज्यादा देर तक अनपचा खाना पेट में अम्ल और दूसरे जहरीले रसायन बनाता है जिससे कैंसर को बढ़ावा मिलता है।
* इसके अलावा मांस- मुर्गे का उत्पादन बढ़ाने के लिए आजकल हार्मोन, डायॉक्सिन, एंटीबायोटिक, कीटनाशकों, भारी धातुओं का इस्तेमाल धड़ल्ले से होता है जो कैसर को बढ़ावा देते हैं। इसे ऐसे समझें कि थोड़ी सी जगह में ढेरों मुर्गों को पालने से वे एक-दूसरे से कई तरह की बीमारियां लेते रहते हैं। ऐसे हालात में उन्हें जिलाए रखने के लिए उन्हें खूब एंटीबायोटिक्स दी जाती हैं जिनमें आर्सेनिक जैसी कैंसरकारी भारी धातुएं भी होती हैं।
* मांस-मुर्गे में मौजूद परजीवी और सूक्ष्म जीव कुछ तो पकाने पर मर जाते हैं और कुछ हमारे शरीर में बढ़ने लगते हैं और कैंसर और दूसरी बीमारियां पैदा करते हैं, हमारी प्रतिरोधक क्षमता को थका देते हैं। ऐसे में शरीर कैंसर से लड़ने और जीतने में नाकाम हो जाता है।
* शाकाहार में मौजूद रेशे बैक्टीरिया से मिलकर ब्यूटिरेट जैसे रसायन बनाते हैं जो कैंसर कोषा को मरने के लिए प्रेरित करते हैं। दूसरे, रेशों में पानी सोख कर मल का वजन बढ़ाने की क्षमता होती है जिससे जल्दी-जल्दी शौच जाने की जरूरत पड़ती है और मल और उसके रसायन ज्यादा समय तक खाने की नली के संपर्क में नहीं रह पाते।
* खूब फल और सब्जियां खाने से मुंह, ईसोफेगस, पेट और फेफड़ों के कैंसर की संभावना आधी हो सकती है।फलों और सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होते हैं जो शरीर में कैंसर पैदा करने वाले रसायनों को पकड़ कर उन्हें 'आत्महत्या' के लिए प्रेरित करते हैं।
* शाकाहार में मौजूद विविध विटामिन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और इस तरह कैंसर कोषाएं फल-फूल नहीं पातीं।
* शाकाहार जरूरी लवणों का भी भंडार है।
( ye jankaari RAINBOW/इंद्रधनुष se lee gai hai)
12.4.08
जनता(मूर्ख या अक्लमंद) की आस्था का मामला है.......
मैं क्या मानता हूं या क्या नहीं मानता क्या इस बात से जो परम सत्य है उस पर कोई भी प्रभाव पड़ेगा? जैसे कि सारे उल्लू , चमगादड़ एक हो जाएं जिनमें से कुछ डाक्टर हों,कुछ इंजीनियर और कुछेक तो साइंसदान हों जो एक बौद्धिक परिषद गठित कर लें और चिल्ला-चिल्ला कर कहें कि सूर्य का कोई अस्तित्त्व नहीं होता है तो इसपर आप क्या कहेंगे कि भाई आप अपनी जगह बिलकुल सही हो क्योंकि सूर्य का प्रकाश आप देख ही नहीं सकते इस लिये आपके लिये सूर्य का अस्तित्त्व संदिग्ध और इंसान अव्वल दर्जे के मूर्ख हैं जो सूर्य को इतना महत्त्व देते है। रक्षंदा आपा के पोस्ट पर खटराग नामक किन्हीं सज्जन (या सजनी)का कमेंट आया जो उन्होंने काफ़ी दिमाग लगा कर लिखा है जिसे मैं ज्यों का त्यों आप लोगों की नजर कर रहा हूं तो फिर क्या बात है आइये और एक दूसरे की आस्था पर कीचड़ फेंकने के लिये जब मौका मिला है तो क्यों गवाएं, हिन्दू मुसलमानों पर मुसलमान हिन्दुओं पर क्रिश्चियन इन दोनो पर और जैन बौद्धों पर कुल मिला कर पूरे देश में कीचड़ ही कीचड़ हो जाए तो फिर आइए इस नेक काम में शरीक हो जाइए ताकि आगे अगर इस बात को लेकर कोई मजहबी दंगा-फसाद शुरू हो जाए तो लोग ये न कह सकें कि भड़ासियों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था। आइये सिर टकराइये क्योंकि मैं भी एक बार एक पोस्ट डाल चुका हूं धर्म के विषय पर जो कि मेरी एक विशेष मत रखने वाले व्यक्ति से मुलाकात के बारे में थी जो कि मानता है कि सारे संसार में जो भी अप्रिय और अनाचार है उसके पीछे जैन लोग हैं वे अहिंसा का तो बस दिखावा करते हैं, आइये मौका मत छोड़िये लेकिन पहले इस टिप्पणानुमा टिप्पणी को पढ़ लीजिये..........................
(साथ ही मुनव्वर आपा का पिछला पोस्ट भी पढ़ना न भूलिये जो उन्होंने कुछ इसी विषय से मिलते जुलते अंदाज़ में लिखा था)
यानी हिंदुस्तान में कर्म काण्ड, पण्डे पुजारियों, भिखारियों, तांत्रिकों पर विश्वास जनता की आस्था का मामला है, इस पर कोई विवाद न उठाये. बलात्कार की शिकार महिला की भीड़ द्वारा पत्थरों से हत्या ही सज़ा, मज़बूरी में रोटी चुराने वाले को दोनों हाथ कटवाने की सज़ा, नमाज पढने से इंकार करने पर कूल्हे की हड्डी तुड़वाने की सज़ा, आदमी को चार बीवियाँ रखने और तीन बार तलाक बोलकर सम्बन्ध ख़त्म करने की छूट, इन पर भी कोई सवाल या विरोध न करे, ये भी आस्था विश्वास और धर्म से जुड़ा मामला है. आज इसाई जगत दुनिया में शीर्ष पर है तो सिर्फ़ इसीलिए की उसने तानाशाह मध्ययुगीन केथोलिक चर्च और उसकी मान्यताओं, पाखंड, राजनीती में उसके दखल को नकार दिया. सच्चाई अक्सर पोलिटिकली करेक्ट नहीं होती. तो क्या हम पोलिटिकली करेक्ट होने के किए झूठ बोलने लगें, या सच्चाई छुपा लें, या अर्धसत्य का सहारा लें? यूरोप और यू एस ने धर्म को राजनीती से अलग करके ही इतनी सफलता पाई है. कल तक जो समाज चर्च और प्रेस गेलिलियो, केपलर का विरोध करता था, उसकी परवाह नहीं की गई. ईसाइयों में जीसस क्राइस्ट के अस्तित्व और ईश्वर के वजूद पर सवाल उठाने वाली किताबों का भी विरोध हुआ पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर इसाई देशों ने उन्हें प्रतिबंधित नहीं किया. जनता समाज जनास्था और धर्म तो डार्विन के सिद्धांतों के खिलाफ अभी भी हैं, तो क्या उन्हें रेफर करने वाली हर किताब बैन कर दें? और तसलीमा, रुश्दी की बातों का विरोध करने से ही जब पूछा गया की आपको किन किन पेजेस की कौन कौन सी बातों पर आपत्ति है, और कौन से तर्क तथ्यहीन है. तो एक भी आदमी जवाब भी न दें सका (किसी ने किताब पढी ही नहीं थी). आप मोहतरमा को कौन सी बातें इनकी किताबों में ग़लत महसूस होती हैं? किस पेज पर और क्यों? एक नई ब्लॉग पोस्ट पर क्लेरिफाई करें. आशा है, आप उन कट्टरवादियों की तरह बिना पढे विरोध नहीं करती होंगी!
Posted by
डॉ.रूपेश श्रीवास्तव(Dr.Rupesh Shrivastava)
3
comments
5.4.08
मर कर अल्लाह से ही सीधे जानूंगी कि सच कौन बोल रहा है?
रक्षंदा आपा,जैसा आपने लिखा कि इस्लाम है ही ऐसा तो जरा गौर से देखिए आगे लिखी एक-दो नहीं बल्कि बहत्तर अलग-अलग मान्यताओं के द्वारा इस्लाम की व्याख्या करने वाले अंदाज़ और बताइये कि किसको मानूं मैं?शायद मैं भी अपने मजहब को सर्वश्रेष्ठ मानती हूं लेकिन किसके चश्मे से दुनिया और सत्य को देखूं आधी उम्र गुजर जाने पर भी समझ नहीं पाई हूं और लगता है कि शायद जब इतने विरोधाभास हैं तो समझ भी न पाऊंगी। कुछ साल पहले तक मैं अपने अब्बा हुजूर से सुनती आयी थी कि इस्लाम पुनर्जन्म की धारणा को नहीं मानता लेकिन हो सकता है कि आपको ये जान कर अजीब लगे कि इन बहत्तर अलग-अलग सोचों में से एक सोच,"तनसिख़िया" पुनर्जन्म की धारणा को मानती है लेकिन हममें साहस नहीं है कि हम कह सकें कि इन सब में आपस में इतना भेद क्यों है? सारे के सारे गला फाड़ कर खुद को सच और बाकी लोगों की सोच को गलत बताने में जुटे रहते हैं। आप तो पढ़ी-लिखी हैं फिर भी मजहबी बातों पर टिप्पणी करने से मैं बचती थी लेकिन आज आपने मज़बूर कर दिया कि मैं लिखूं भले ही मुझे मार डाला जाए परवाह नहीं है इन जाहिलों की। आज भी हम चौदह सौ साल पहले बोले और बताए गये नबी के सत्य को ठीक से न समझ पाए लेकिन उसी आदिम परिवेश के सोच की वकालत करते हैं,कितनी बातें ऐसी हैं जिनका मेरे पास कोई उत्तर नहीं है कि क्या मानव धरती पर एलियन्स हैं या फिर मानव के क्रमिक विकास की लैमार्क और डार्विन जैसे साईंसदानों की बात सच है? क्यों हम आज भी जानवरों को मार काट कर उनका हड्डी मांस खा जाने को क़ुर्बानी देना कहते हैं? क्यों नहीं हम सब भी अगर उस पूरे प्रकरण को अगर याद करना चाहते हैं तो अपने-अपने बच्चों को ज़िबह करते अगर हमारा मन भी साफ होगा तो छुरी के नीचे दुम्बा आ जाएगा,लेकिन हम हैं बस गोश्तखोर तो हमें बस एक आधार मिल गया निरीह जानवरों को मार कर खा जाने का। मैंने एक कहानी पढी़ जिसका नाम था "मैमूद" और लेखिका का नाम था शायद मेहरुन्निसा परवेज़ जिसमें उन्होने लिखा था कि किस तरह परिवार के लोग एक बुढ़िया के द्वारा पाले गए मेमने को धर्म की दुहाई देकर मार कर खा जाते हैं लेकिन उस बुढि़या से न तो कीमा खाते बनता है न ही पाया। मैं भी जब उन मासूम जानवरों को देखती हूं तो लगता है कि वो मुझसे पूछ रहे हैं कि अगर कुर्बानी की कहानी में छुरी अगर कुत्ते या सुअर या गधे को लगी होती तो क्या तुम लोग उन्हें खा पाते?
जाने दीजिये आपा,मन में बहुत कुछ भरा है जिसमें से थोड़ा सा आज आपकी मेहरबानी से निकल गया और अगर आगे फिर कभी मजहबी जिक्र निकला तो बाकी भी निकल जाएगा। इन सारे लोगों के समर्थकों से बहुत सारे सवाल हैं लेकिन अब तो सोचती हूं कि मर कर अल्लाह से ही सीधे जानूंगी कि सच कौन बोल रहा है? इनके हिन्दी में नाम भी लिख पाना एक टेढ़ा काम है इसलिये अंग्रेजी में ही काम चला लिया है......
Jarudiyah,Sulaimaniah/Jaririyah,Butriyah/Hurariyah,Yaqubiyya,Hanafiyah,Karibiyah,Kamiliyah,Muhammadiyyah /Mughairiyah,Baqiriyah,Nadisiyah,Sha'iyah,Ammaliyah,Ismailiyah,Musawiyah/Mamturah,Mubarikiyah,Kathiyah/Ithn'Ashariyh(theTwelvers),Hashamiya/Taraqibiyah,Zarariyah,Younasiyah,Shaitaniyah / Shireekiyah,Azraqiah,Najadat,Sufriyah,Ajaridah,Khazimiyah,Shuaibiyah /Hujjatiyah,Khalafiyah,Ma'lumiyah / Majhuliyah,Saltiyah,Hamziyah,Tha'libiyah,Ma'badiyah,Akhnasiyah,Shaibaniyah/Mashbiyah,Rashidiyah,Mukarramiyah/Tehmiyah,Ibadiyah/Af'aliyah,Hafsiyah,Harithiya,Ashab Ta'ah,Shabibiyah / Salihiyah,Wasiliyah,'Amriyah,Hudhailiyah / Faniya,Nazzamiyah,Mu'ammariyah,Bashriyah,Hishamiyah,Murdariyah,Ja'friyah,Iskafiyah,Thamamiyah,Jahiziayh,Shahhamiyah/Sifatiyah,Khaiyatiyah/Makhluqiyah,Ka'biyah,Jubbaiyah,Bahshamiyah,Ibriyah,Muhkamiyah,Qabariyya,Hujjatiya,Fikriyya,'Aliviyah / Ajariyah,Tanasikhiya,Raji'yah,Ahadiyah,Radeediyah,Satbiriyah,Lafziyah,Ashariyah,Bada'iyah
इंसानी दुनिया में मजहब या धर्म सिर्फ़ और सिर्फ़ एक ही है इंसानियत और उस पर हमें अपने इस्लामिक,क्रिस्तान या हिंदू होने के नजरिये का चोला नहीं चढ़ाना चाहिये। मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको यही बातें अगर किसी हिंदू या गैरमजहबी ने लिखीं होती तो शायद बुरा लग गया होता लेकिन मैं तो हममजहब हूं लेकिन अगर फिर भी बुरा लग रहा हो तो आइये भड़ास पर हम दोनो कुछ दिन तक सिर टकराते हैं।
भड़ास ज़िन्दाबाद
कहां लिखा है कि मुस्लिम हूं तो मांसाहार ही करूं?????....
पिछले कई दिनों से स्कूल में बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं तो उसमें व्यस्त रही क्योंकि प्रश्नपत्र बनाने से लेकर उत्तरपुस्तिकाएं जांचने तक बहुत जिम्मेदारी रहती है। भड़ास पर लिखने का समय नहीं मिलता है लेकिन दो-चार दिन में नजर मार लेती हूं। कल घर में जो हुआ उसने मजबूर कर दिया कि भड़ास पर जाकर उगल दूं वरना उस बात से तो दिल ही जला जा रहा है। कल हमारे घर डा.रूपेश आए और अब्बा हुज़ूर ने उन्हें भोजन का आग्रह करके मनुहार करके रोक लिया,वे अपनी व्यस्ततता के बावज़ूद प्रेमवश रुक गए। मैने जनाब डा.रूपेश के लिये शाकाहारी भोजन बनाया लेकिन मेरी बेटी ज़िद करके दस्तरख़्वान पर दोपहर का उसके द्वारा पकाया गोश्त लेकर बैठ गयी। मैंने उसे दबी जुबान से मना किया लेकिन वो मानी नहीं। इस बीच हमेशा की तरह हमारे अब्बा हुज़ूर और जनाब बातों में मशगूल थे और विदेशी गायक माइकल जैक्सन का जिक्र आया तो मेरी बेटी ने बीच में उछल कर कहा कि अभी हाल ही में उसने एक गाना गाया है जो समझ में तो कुछ ज्यादा नहीं आता पर उस गाने में अल्लाह शब्द कई बार आया है और ढेरों अरबी शब्द हैं और शायद हो सकता है कि वह कन्वर्ट होकर मुस्लिम बनने का इरादा रखता होगा जैसे कि विश्वप्रसिद्ध मुक्केबाज़ कैसियस क्ले कन्वर्ट हो कर मुहम्मद अली बन गये थे। दुनिया मुसलमान बनने की राह पर है लेकिन हमारे घर के लोग हैं कि डा.अंकल के कारण हिन्दू बने जा रहे हैं। उसका इशारा हमारे खाने-पीने में आये परिवर्तन की ओर था। बच्चे ते़ज़, चटपटा और मसालेदार मांसाहार के शौकीन हैं लेकिन मैंने जबसे डा.रूपेश के कहे अनुसार अपने भोजन में बदलाव लाया है मैं जोकि हाईब्लड प्रेशर की एक भयंकर मरीज़ा थी अब बिना दवाओं के स्वस्थ हूं बस ध्यान करती हूं और भड़ास से जुड़ी हूं यही मेरे स्वास्थ्य का राज़ है। क्या कारण है कि लोग अभी भी खान-पान को धर्म या मजहब से जोड़ कर देखते हैं जबकि डा.रूपेश कहते हैं कि खान-पान पेट का विषय है और धर्म आत्मा का विषय है,कुछ भी खाने पीने से आप अधार्मिक नहीं हो जाते; शाकाहार और मांसाहार का मुद्दा धर्म जैसी विराटता का करोड़वां हिस्सा भी नहीं हो सकता है। कहां लिखा है कि मुस्लिम हूं तो मांसाहार ही करूं? अगर ऐसा लिखा भी है तो मैं इसे मानने से आप सबके सामने इंकार कर रही हूं। जिसे मेरे बारे में जो सोचना है सोचे मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। यशवंत भाईसाहब जानते हैं कि डा.रूपेश की भोजन संबंधी सोच कितनी शाइस्ता है।
भड़ास ज़िन्दाबाद
28.2.08
राधे राधे, जय गोविंदा, जय श्रीकृष्णा, हरिओम, नमो नारायण....
आजकल लगातार टूर पर रहता हूं। काम कुछ इस तरह का है कि धर्म गुरुओं और धार्मिक संगठनों से हर दिन पाला पड़ता रहता है। पहली बार इतनी करीब से, इतने नजदीक से इन्हें जाना व समझा है। जैसा कि हर जगह होता है, यहां भी अच्छाइयां और बुराइयां दोनों ही हैं। सबसे मजेदार है इन सभी धार्मिक संगठनों, गुरुओं के अभिवादन की पंचलाइन। कोई लोग फोन करते ही राधे राधे कहकर फोन उठाते हैं तो कोई मिलते ही हरिओम कहते हैं। इनके जवाब में मुझे भी राधे राधे या फिर हरिओम कहना पड़ता है। इसी तरह जय श्रीकृष्णा, जय गोविंदा, नमो नारायण जैसे संबोधन भी कई अलग अलग बाबाओं व धर्म संगठनों के हैं।
इनके यहां जो सबसे अच्छा अनुभव होता है वो प्रसाद खाना। इतना सादा व सात्विक खाना मिलता है कि पंगत में बैठकर खाने पर मन खुश हो जाता है। पिछले दिनों हरिद्वार तो फिर इन दिनों वृंदावन में इन अनुभवों से दो चार हो रहा हूं। चूंकि अभी अनुभव प्रक्रिया लगातार जारी है सो इस पर ज्यादा लिखना उचित नहीं लेकिन मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि अपने इस कार्यकाल में मैं मार्केटिंग व बिजनेस के लिए काम करते हुए हिंदू धर्म गुरुओं, बाबाओ, आश्रमों, संगठनों को काफी करीब से जान पा रहा हूं। इनमें से ढेर सारे शीर्ष बाबाओं से तो अब लगभग दोस्ती हो चुकी है। उनके साथ उनके जीवन के अनुभवों, उनकी सांगठनिक क्षमता, उनके आध्यात्मिक अनुभवों को सुनना, सहेजना मजेदार अनुभव है।
इस पर फिर कभी विस्तार से लिखूंगा। फिलहाल तो इतना ही कहना चाहूंगा कि जैसे हम सभी भड़ासियों की पंच लाइन व अभिवादन लाइन जय भड़ास है, उसी तरह से पूरे दिन के दौरान अलग अलग बाबा लोगों से मुझे अलग अलग तरीके से अभिवादन करना पड़ता है। कई बार तो गड़बड़ा भी जाता हूं। जिनसे राधे राधे कहना होता है उनसे हरिओम कह देता हूं। पर अनुभव बढ़ने के साथ ही लोगों को अलग अलग समझने बूझने व डील करने में पक्का होता जा रहा हूं। इसी को तो कहते हैं एक ही जीवन में ढेर सारे अनुभव पा जाना .....
तो हे मन, चलो अब गंगा तीर....
आप सभी लोगों को कहता हूं....राधे राधे, हरिओम, नमो नारायण, जय श्रीकृष्णा, जय गोविंदा, राम राम....
जय भड़ास
यशवंत
13.2.08
वृंदावन में सब हैं, बस कान्हा को छोड़कर
कान्हा की नगरी में हर कहीं कान्हा और राधा का नाम है। राधा हेयर कटिंग सेंटर, कान्हा टी स्टाल, गोवर्द्धन अपार्टमेंट, नंदनवन रेजीडेंशियल कालोनी, किशन के चरणों में गोल्फ का आनंद लें इस नए हाउसिंग स्कीम में......। जिधर नज़र घुमाओ, बड़ी बड़ी होर्डिंग पर सजे आधुनिक प्रवचनकारी बाबा लोग। सबके चेहरे भरे भरे, गाल खिले खिले। होठों पे मुस्कान, अधरों पर लाली। होर्डिंग के नीचे सड़क पर दुबले पतले वृंदावन के बच्चे मस्ती में चले जा रहे हैं। गरीबी इतनी की हम तो एक पल को सोचने लगे कि ये तो बिलो द पार्वटी लाइन का लगता है लेकिन फक्कड़ी इतनी की कान्हा के नगर का असर मालूम पड़ता है। आश्रम, मंदिर, र्धमशालाओं का वृंदावन बाहरी सैलानियों व श्रद्धालुओं को ताड़ने में लगा रहता है। रिक्शा, टेंपो, आटो, दुकान, मंदिर...हर कहीं बाहर से आने वालों से उम्मीद। कुछ ज्यादा पाने की तमन्ना।
मुझे इस वृंदावन में कान्हा के नाम पर कारोबार खूब दिखा पर कान्हा की संवेदना व मस्ती नहीं दिखी। जाने क्या असर है इस कलयुग का कि जहां जिसे खोजने जाओ, बस वही नहीं मिलता है और बाकी सब कुछ मिलेगा, जिससे उबकर आप भागे हैं। होली आने ही वाली है। कान्हा, मथुरा, वृंदावन, गोपियां.....बरजोरी, होली, रंग, पिचकारी....ये सारे शब्द जमाने से सुनते आए हैं हम लोग लेकिन यहां तो जो है सो पैसे के लिए और पैसे द्वारा इच्छित-सृजित दिक्खे है। भई हम तो दिल से कन्हैया को चाहते हैं सो वृंदावन वालों से दिल नहीं लगा पाए, बस कान्हा को तलाशते हुए वृंदावन की गलियों में घूमते रहे और आखिर में मायूस हुआ।
रात हुई तो बस ये गाता रहा....
मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो
भोर भयो गैंयन के पीछे मधुबन मोहि पठायो
चार पहर बंशी बट भटके
सांझ पहर घर आयो....
बचपन में सूरदास को बड़े चाव से पढ़ते थे हम लोग, आज तक याद है।
सुबह सुबह काफी भाषण दे लिया, अब निकलना है काम धंधे पर....तब तक के लिए जय भड़ास
यशवंत



