जीवन में जाने क्यों ऐसा हो जाता है,
दिल जिसे चाहे वो ही खो जाता है।
धीमे-धीमे उसकी याद में दिल सुलगता है,
ऐसा अनचाहा दर्द वो दे जाता है।
जैसे जीने की ख्वाहिश ही मिट जाती है,
दूर-दूर तक तन्हाईयाँ है नजर आती है।
आँखों से नमी भी ख़त्म हो जाती है,
जब कोई ऐसे रुला जाता है।
नजरो से वो चेहरा भुलाये नही भूलता है,
पुराना मंजर हर पल आँखों के सामने घूमता है।
नींदे भी उसके साथ, साथ छोड़ जाती है,
जिंदगी का सपना जब कोई तोड़ जाता है।
न जाने क्यों फ़िर जिया नही जाता है,
जब कोई सांसें ही अपने साथ ले जाता है।
जब दिल की गहराई तक बसा होता है वो,
तो न जाने क्यों फ़िर इस कदर याद आता है
by deep madhav
deep_sa15@yahoo.co.in
sapnemere.blogspot.com
19.4.09
जीवन में
Posted by
Anonymous
0
comments
Labels: मेरा दर्द
21.2.09
हाथो से हाथ छूट गया
ये दूर जाने वाले कभी तो पलट के देखा होता,
एक साथी जो तेरा था वो राह में छूट गया!
प्यारे से बंधन को जो हम निभा रहे थे,
न जाने किसकी गलती से वो टूट गया!
अब तो तन्हाईया और गम ही संग हैं,
और साथ देने को आँखों से आँसू भी छूट गया!
न जाने कितने रंग दिखायेगी ये जिंदगी,
जब जिंदगी का सितारा ही टूट गया!
जिंदगी में प्यार का जो अनमोल खजाना था,
वो न जाने कौन अनजाना लूट गया!
दो पल की ये जिंदगी अब नजर आती है,
नजरो का सपना जब से टूट गया!
न हो तुम पर तुम्हारी यादे ही सही,
इन यादो का दामन तो न छूट गया!
प्यार बहुत किया था मैंने तुम्हे पागल,
पर एक मोड़ पे हाथो से हाथ छूट गया!
deep madhav
deep_sa15@yahoo.co.in
www.sapnemere.blogspot.com
Posted by
Anonymous
0
comments
Labels: मेरा दर्द
13.2.09
हर एक मुस्कराहट मुस्कान नही होती
my favorite song which is really heart touching. it tells many things of life-
हर एक मुस्कराहट मुस्कान नही होती,
नफरत हो या मोहब्बत आसान नही होती।
आँसू खुशी के गम के होते है एक जैसे,
इन आसुओ की कोई पहचान नही होती।
हर बात है वहीँ पर मतलब बदल गए है,
दिल डगमगा गया था पर हम संभल गए है।
ऐसे भी आते है दिन जीते है लोग लेकिन,
होता है और सब कुछ पर जान नही होती।
होते है इस जहाँ में चहरे भी एक जैसे,
घूँघट भी एक जैसे शेहरे भी एक जैसे।
सब जानती है नजरे पहचानती है नजरे,
अपनी परायी सूरत अनजान नही होती।
क्या चीज है ये दिल भी हो जाए जब अकेला,
रहता है साथ इसके यादो का एक मेला।
दुनिया भी छूट जाए हर आस टूट जाए,
महफ़िल कभी ये दिल की वीरान नही होती।
आँसू खुशी के गम के होते है एक जैसे,
इन आसुओ की कोई पहचान नही होती।
हर एक मुस्कराहट मुस्कान नही होती,
नफरत हो या मोहब्बत आसान नही होती।
Posted by
Anonymous
4
comments
Labels: मेरा दर्द
9.2.09
ये दोस्त तुम बहुत याद आती हो
मैंने इस ब्लॉग कुछ कवितायेँ देखी तो मैंने भी सोचा जो मैंने लिखा है वो आपसे share करू उम्मीद है पसंद आयेगा।
जब से तुम गई हो, जाने कितना कुछ बदल गया है जीवन में,
अब कोई खुशी और सपने नही रह गए इस मन में।
मैं जब उदास होता था, तुम मुझे समझाती थी,
मेरी आँखों के आंसू अपने हाथो से पोछती थी।
पर अब जब तनहा होता हूँ तो कोई समझाता भी नही,
तुम्हारी तरह अपनी गोद में सर रख के सुलाता भी नही,
और जब कोई अपने हाथो से मेरे आंसू भी नही पोछता, तब...
ये दोस्त तुम बहुत याद आती हो!!
एक थाली में खाते थे आधा-आधा,
तुम मुझे अपने हाँथों से खिलाती थी,
और तुम बात-बात पे मुझे अपनी आँखों से छिडाती थी।
पर अब जब भूखा होता हूँ तो कोई अपने पास बुलाता भी नही,
तुम्हारी तरह मुझे अपने पास बिठाता भी नही,
और जब कोई मेरी आँखों में देख कर मुझे खिलाता भी नही, तब...
ये दोस्त तुम बहुत याद आती हो!!
जब भीड़ में खड़ा-खड़ा रास्ता भूल जाता था,
पर इतनी भीड़ में भी तुम्हे नजर आता था।
और अक्सर तुम मुझे पीछे से बुलाती थी,
मैं पीछे देखता तो तुम नजर आती थी।
पर अब जब भीड़ में खड़ा-खड़ा ख़ुद को भी भूल जाता हूँ,
और इस भीड़ में तुम्हे कही धुंध नहीं पाता हूँ,
और पीछे से तुम्हारी तरह कोई बुलाता भी नही,
पीछे देखने पर जब कोई नजर आता भी नही, तब...
ये दोस्त तुम बहुत याद आती हो!!
DEEP MADHAV
deep_sa15@yaahoo.co.in
http://www.sapnemere.blogspot.com/
Posted by
Anonymous
2
comments
Labels: मेरा दर्द
