Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label लोकपाल विधेयक. Show all posts
Showing posts with label लोकपाल विधेयक. Show all posts

13.4.11

आईये जाने लोकपाल के बारे में!








जन लोकपाल विधेयक भारत में प्रस्तावित भ्रष्टाचारनिरोधी विधेयक का मसौदा है। यदि इस तरह का विधेयक पारित हो जाता है तो भारत में जन लोकपाल चुनने का रास्ता साफ हो जायेगा जो चुनाव आयुक्त की तरह स्वतंत्र संस्था होगी। जन लोकपाल के पास भ्रष्ट राजनेताओं एवं नौकरशाहों पर बिना सरकार से अनुमति लिये ही अभियोग चलाने की शक्ति होगी। जस्टिस संतोष हेगड़े, प्रशांत भूषण, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने यह बिल जनता के साथ विचार विमर्श के बाद तैयार किया है।



जन लोकपाल विधेयक के मुख्य बिन्दु





  • इस कानून के तहत केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त का गठन होगा।


  • यह संस्था चुनाव आयोग और उच्चतम न्यायालय की तरह सरकार से स्वतंत्र होगी।


  • किसी भी मुकदमे की जांच एक साल के भीतर पूरी होगी। ट्रायल अगले एक साल में पूरा होगा।


  • भ्रष्ट नेता, अधिकारी या जज को 2 साल के भीतर जेल भेजा जाएगा।


  • भ्रष्टाचार की वजह से सरकार को जो नुकसान हुआ है अपराध साबित होने पर उसे दोषी से वसूला जाएगा।

  • अगर किसी नागरिक का काम तय समय में नहीं होता तो लोकपाल दोषी अफसर पर जुर्माना लगाएगा जो शिकायतकर्ता को मुआवजे के तौर पर मिलेगा।

  • लोकपाल के सदस्यों का चयन जज, नागरिक और संवैधानिक संस्थाएं मिलकर करेंगी। नेताओं का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।

  • लोकपाल/ लोक आयुक्तों का काम पूरी तरह पारदर्शी होगा। लोकपाल के किसी भी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत आने पर उसकी जांच 2 महीने में पूरी कर उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा।

  • सीवीसी, विजिलेंस विभाग और सीबीआई के ऐंटि-करप्शन विभाग का लोकपाल में विलय हो जाएगा।

  • लोकपाल को किसी भी भ्रष्ट जज, नेता या अफसर के खिलाफ जांच करने और मुकदमा चलाने के लिए पूरी शक्ति और व्यवस्था होगी.....

  • अधिक जानकारी के लिये क्लिक करें

9.4.11

भ्रस्टाचार के विरोध में एकजुट हुए पत्रकार

मशाल जुलूस निकाल कर किया अन्ना हजारे का समर्थन
लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर अनशन पर बैठे समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थन में देश  के कई संगठन सड़क पर उतर आए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कालीन नगरी भदोही के पत्रकारों ने पूर्वांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरीश सिंह के नेत्रित्व में मशाल जुलूस  निकालकर भ्रष्टाचार खत्म करने के नारे लगाए। नगर के स्टेशन रोड स्थित प्रेस क्लब कार्यालय से दर्जनों की संख्या में पत्रकार हाथ में  भ्रष्टाचार विरोधी नारे लिखीं तख्तियां व मशाल  थामी और सड़कों पर आए। स्टेशन रोड से शुरू हुआ जुलूस नगरपालिका परिसर में पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलुस को समाप्त किया, इस दौरान पत्रकारों ने हाथ में भ्रस्टाचार समाप्त करो. अन्ना  हजारे तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, भ्रष्टाचार खत्म करो, लोकपाल विधेयक लागू करो जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे. जुलुस में राधेमोहन श्रीवास्तव {द पायनियर} बालगोविन्द यादव {कान्तिदूत टाईम्स} नसीर कुरैशी { संपादक- सत्यम न्यूज़} पंकज उपाध्याय { आज}  सर्वेश राय { राष्ट्रिय सहारा} समसुद्दीन मुन्ना { सिटी न्यूज़} होरीलाल यादव व सलीम खान व फिरोज खान { दैनिक जागरण} दिनेश पटेल { ज़ी-न्यूज़} आफ़ताब आलम {राष्ट्रिय सहारा}  अखिलेश पाल { छात्र नेता} सन्देश दुबे {जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति} आदि लोंगो ने  अन्ना हजारे के समर्र्थन में अपने विचार व्यक्त किए।