Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label सदस्यता खत्म. Show all posts
Showing posts with label सदस्यता खत्म. Show all posts

5.1.09

डा. रुपेश, रजनीश के झा, मुनव्वर सुल्ताना, मनीषा, मो. उमर रफई की सदस्यता समाप्त

डा. रुपेश ने अपनी टीम (रजनीश के झा, मुनव्वर सुल्ताना, मनीषा, मोहम्मद उमर रफई) के साथ एक नया भड़ास ब्लाग बना लिया है। डा. रुपेश और उनकी टीम का मानना है कि ये भड़ास अब असली भड़ास नहीं रह गया है और यहां कुछ आध्यात्मिक और गुडी गुडी सी बातें होने लगी हैं, इसलिए भरपूर गालीबाजी के लिए असली भड़ास बनाया जाना चाहिए। सो, उन लोगों ने एक ब्लाग बनाकर उसका भी नाम भड़ास रख दिया है। रजनीश के झा अपने तकनीकी हुनर का इस्तेमाल करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस भड़ास से फोड़कर उस भड़ास में ले जाने के लिए लगे हुए हैं।


हम भड़ासी एक नए और 'असली' भड़ास का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वाकई वो लोग असली भड़ासी साबित हों ताकि हम वणिक टाइप भड़ासी उनसे कुछ सीख सकें। फिलहाल, नए भड़ास में इनकी सक्रियता को देखते हुए पुराने भड़ास से इन सभी की सदस्यता खत्म की जाती है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह भड़ास नए साल में अब ज्यादा सकारात्मक मंच बन सकेगा।

आभार के साथ
यशवंत

14.7.08

दो लोगों की सदस्यता भड़ास से खत्म

दो लोगों की सदस्यता भड़ास से इसलिए खत्म की जा रही है कि ये दो लोग अपने मोबाइल नंबर, नाम और पते भड़ास संचालन समिति के पास नहीं भेज पाए हैं और बिना भेजे ही भड़ास पर छुपी पहचान के साथ कई तरह की विवादित पोस्टें डाल रहे हैं। ये लोग फर्जी नाम से पोस्टें लिख रहे थे। कृपया इन दोनों लोगों से गुजारिश है कि पहले वे अपने बारे में संपूर्ण डिटेल भेजें। उसके बाद उन्हें भड़ास की सदस्यता के लिए फिर से लिंक भेज दिया जाएगा।
यशवंत