Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

5.5.10

चूहा मेरी बहन और रेटकिल

हद्द हो गई !
अब जा के मिला है जेब में,
वो बित्ते-भर का चूहा
जिसे कत्ल कर दिया था बवजह
कई बरस पहले,
मॉरटिन रेटकिल रख के
”नहीं, ये विज्ञापन कतई नहीं है
बल्कि ज़रिया था मुक्ति का..........“
पर फिर भी
चूहा तो मिला है !
और मारे बू के
छूट रही हैं उबकाईयां
जबकि उसी जेब में
-हाथ डालें-डालें गुज़ारा था मैंने जाड़ा
-खाना भी खाया था उन्हीं हाथों से
-हाथ भी तो मिलाया था कितनो से
तब भी,
न तो मुझे प्लेग हुआ
न ही किसी ने कुछ कहा..........“
पर तअज्जुब है कि,
कैसे पता चल गया पुलिस को,
क्या इसलिये कि
दिन में एक दफे जागती है आत्मा,
और तभी से मैं
फ़रार हूँ................,
और भी हैं कई लोग
जो मेरी फ़िराक़ में हैं
जिन्हे चाहिये है वही चूहा,
ये वही थे
जो माँगा करते थे मेरा पेंट अक्सर
इसीलिये मैं नहाता भी था
पेंट पहनकर,
(“था न यह अप्रतिम आईडिया..”)
पर,
अंततः मैं पकड़ा जाता हूँ.....
ज़ब्ती-शिनाख्ती के
फौरन बाद
दर्ज होता है मुकद्दमा
उस बित्ते से चूहे की हत्या का,
और हुज़ूर बजाते हैं इधर हथौड़ा
तोड़ देते हैं वे
अप्रासंगिक निब को तत्काल
और मरने के स्फीत डर से बिलबिला जाता हूँ मैं
कि तभी ऐन वक्त पर
पेश होती है
चूहे की पीएम रपट
कि भूख से मरा था चूहा,
इसलिये मैं बरी किया जाता हूँ
“बाइज़्ज़त बरी”
हुर्रे........................।”
“फू..................”
आप सोचते होंगे कि क्या हुआ
फिर रेटकिल का???
आप बहुत ज़्यादा सोचते हैं,
”हाँ, मैं नशे में हूँ
श्श........श्श..........श्श.....श्श...”
(बहुत धीरे से, एकदम फुसफुसा के..)
बहन को खिला दिये थे
वे टुकड़े चालाकी से
क्यूँकि शादी करी थी उसने
-किसी मुसल्मान से
-खुद के गोत्र में
-किसी कमतर जात में
हा...हा...हा...हा...हा...हा....”
’फिलहाल आत्मा सो रही है....”
और मॉरटिन रेटकिल भी खुश है
क्योकि इस बार चूहा नहीं
बल्कि बहन मरी थी ठीक बाहर जा के.....।”

जागरण वालों ने मिड-डे को हथियाया


पूरी खबर के लिए क्लिक करें... जागरण-मिडडे में सौदा

'दैनिक 1857' के संपादक को जान से मारने की धमकी





पूरे मामले को जानने के लिए क्लिक करें... संपादक को जान से मारने की धमकी


आधुनिक मानव और आस्था का संकट-ब्रज की दुनिया

मध्ययुग तक एक आम भारतीय सामाजिक मूल्यों और ईश्वर पर इतना अधिक विश्वास रखता था कि लगभग रोजाना उसे इनके नाम पर ठगा जाता था.जब हमारे देश पर अंग्रेजों का कब्ज़ा हो गया तब लोगों को कथित वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का पाठ पढाया जाने लगा.धीरे-धीरे लोग वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रभावित होने लगे और अन्धविश्वास के कुहासे से बाहर आने लगे लेकिन यह विकास-यात्रा यहीं पर रूक नहीं गई.लोगों के मन से अन्धविश्वास तो दूर हुआ ही विश्वास भी दूर होने लगा चाहे ईश्वर पर विश्वास की बात हो या सामाजिक मूल्यों पर विश्वास की.उपनिवेशवाद के अंत के बाद साम्राज्यवादियों ने उपभोक्तावाद के सिद्धांत को जन्म दिया.अब विज्ञापन के माध्यम से जरूरतें पैदा की जाने लगी.लोग जल्दी ही उपभोक्तावाद की हवा में ऐसे बहने लगे कि इन्सान के बदले पैसा कमाने की मशीन बनकर रह गए.अब न तो नैतिकता का ही कोई मूल्य रह गया और न ही ईमानदारी का.लोग दूसरे तो दूसरे अब अपनी अंतरात्मा को भी धोखा देने लगे.यह दुनिया उम्मीद पर कायम है और उम्मीद का ही दूसरा नाम आस्था है,विश्वास है.आस्था ईश्वर के प्रति जो संसार को चलाता है, आस्था उन मूल्यों के प्रति जो समाज के भली-भांति संचालन के लिए आवश्यक हैं.अगर लोग नास्तिक हो जायेंगे तो वे खुद को ही कर्ता मानने लगेंगे और जब भी असफल होंगे तो निराशा के महासागर में गोते लगाने लगेंगे.जिससे या तो अवसाद में चले जायेंगे या फ़िर आत्महत्या कर लेंगे.इसलिए ईश्वर पर विश्वास मानव के लिए एक जरूरत है.वैसे भी मानव संसार का एक बहुत ही तुच्छ जीव है.उसकी क्षमता की एक सीमा है.इसलिए उसे सबकुछ ईश्वर को समर्पित करते हुए कर्म करने चाहिए.इस संसार को कम-से-कम मानव तो नहीं ही चला रहा है कोई-न-कोई ऐसी शक्ति तो है जो संसार का संचालन कर रहा है.अगर मानव संसार का नियामक होता तो न तो ग्लोबल वार्मिंग का खतरा होता और न ही कही कोई प्राकृतिक या अप्राकृतिक दुर्घटना ही होती.अभी कुछ साल पहले ही एक वैश्विक सर्वेक्षण में भारतीयों को दुनिया में सबसे खुश पाया गया था लेकिन अब आकड़े बदल गए हैं.कारण है मूल्यों के प्रति अनास्था में वृद्धि और परिवारों का बिखरना.पहले जहाँ सिर्फ चूल्हे ही साझे नहीं होते थे दिल भी साझे होते थे वहीँ आज का मानव पूरी तरह अकेला है सुख में भी और दुःख में भी.जबकि सुख बाँटने से बढ़ता है और दुःख बाँटने से घटना है.आखिर मानव एक सामाजिक प्राणी जो ठहरा.तब राम का दुःख सिर्फ राम का ही दुःख नहीं होता था बल्कि पूरे अयोध्या का दुःख होता था और इसका उल्टा भी उतना ही सत्य था.जबकि अब लोग सिर्फ अपनी ही चिंता में लगे रहते हैं.अनास्था सिर्फ दुःख में ही वृद्धि कर सकता है.चार दिन की चांदनी फ़िर अँधेरी रात.क्षणिक सुख और चिरकालिक दुःख.मानव शरीर और वस्तुओं के प्रति आस्था का भी यही परिणाम होता है क्योंकि ये स्थायी नहीं बल्कि क्षणभंगुर हैं.इसलिए मानव को ईश्वर और सामाजिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था को बनाये रखनी चाहिए.इसी में उसकी भलाई है.ईश्वर पर अगर वह आस्था रखता है तो इससे उसे ही लाभ होगा ईश्वर को नहीं क्योंकि वह तो नफा-नुकसान के गणित से काफी ऊपर है.

----चुटकी----

हमारे नेता हैं
बच्चो
बड़े कमाल के,
अफजल की भांति
कसाब को
रखेंगें
संभाल के ।

Judiciary, come to answer.

Why the judiciary is playing with the all public emotions. Who has authorize it to do so. Who can make it arise the question on the functioning of the judiciary system. Although as for its concern, the sentence is to make sure justice for all. Judiciary go with punch, let it be released many of accused, against the justice to innocents. As per the sentence, we should think about Quasab as well. The question is that judiciary of india functioning for whom. Is it set-up for us (Indian) or non indian also. If it is true that the justice is to cure rights and freedom of life of whole human kind. So we should be expected same as from other republics also. As for common concerns with Indians about mumbai attack, we could have get Qusab throat block till his death. This can be my only opinion, but it is not true. This is the voice of nation of its freedom fighters and the own blood irrigaters of green india, enriched india, happy india, golden india. Each of classes are irritated by judiciary on the matter of Quasab. When this suffocation mounting up as its faster speed, each one began to go far from the set-up system. Judiciary has to be accountable for the people of state. The time is going fast towards the neo-age of fresh breath for all. Every one is saying, sharing, understanding, and interacting with surrounding. Early in tomorrow, people will be participating as well. if judiciary does'nt reply and aware so the time is coming when public come to the judges and begin to ask, leave the hold over judiciary and go away from this honor bench and chair. Although judiciary must aware all about cases but it has to be very aware regarding this types of cases, simultaneously amending public nature to distrust on natural justice.

4.5.10

जनगणना २०११ में किन्नरों को अलग से स्थान दिये जाने की मुहिम में मिली बड़ी सफलता।


दिनांक ०३.०५.२०१० और ०४.०५.२०१० को संस्था सिस्फा-इस्फी को प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार तथा गृहमंत्रालय भारत सरकार से क्रमशः दो पत्र प्राप्त हुए हैं। सर्वविदित है कि ॰संस्था सय्यद शाह फरज़न्द अली एजुकेशनल एण्ड सोशल फाउंडेशन ऑफ इण्डिया॰ के सचिव डॉ० एस० ई० हुदा द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम २००५ के अन्तर्गत प्रधानमंत्री कार्यालय से देश में होने वाली पन्द्रहवीं जनगणना २०११ में किन्नर समाज की अलग से गणना किये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी माँगी गयी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उपर्युक्त विषय को गंभीरतापूर्वक जानकारी में लेते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार को अतिशीघ्र कार्यवाही का आदेश दिये हैं और समस्त जानकारी निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत उप्लब्ध कराने का संस्था को भी आश्वासन दिया है।
अतः आपसे निवेदन है कि लगभग एक करोड़ आबादी वाले किन्नर समुदाय को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये हमारे प्रयास को बल दें। साथ ही सविनय अनुरोध है कि से किन्नरों के हक़ में उठी संस्था की इस आवाज़ को देशव्यापी आवाज़ बनाने में हमारा सहयोग करें।
भवदीय - डॉ० एस० ई० हुदा (सचिव)

कसाब.... नाम लेना भी गुनाह है.....

                                                                     (उपदेश सक्सेना)

अजमल आमिर कसाब को 26/11 मामले में दोषी क़रार देना कोई बहुत बड़ी खबर नहीं है, उसका गुनाह इतना वीभत्स था कि इससे कम कुछ होना नहीं था अब इंतज़ार है उसे सज़ा मिलने का. इस घटनाक्रम में बड़ी खबर यह थी कि उसके इसी मामले में सहयोगी रहे दो अन्य आरोपियों को अदालत ने दोषी नहीं माना है. वैसे कानून के फैसलों पर टीका-टिप्पणी नहीं की जा सकती, मगर फहीम अंसारी और सबाउद्दीन को निर्दोष क़रार दिए जाने से मुंबई पुलिस और पूरा जांच तंत्र सवालों के घेरे में आ गया है. यह मामला इसलिए भी संवेदनशील है, क्योंकि पहली बार किसी आतंकवादी वारदात का फैसला महज़ डेढ़ साल की अदालती कार्रवाई के बाद ही आ गया है. न्यायपालिका के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे के बीच अब अन्य आतंकवादी हमलों के मामलों की सुनवाई और फैसलों में जल्दी की आशा की जा सकती है. वैसे यह भी संतोष की बात है कि फहीम अंसारी और सबाउद्दीन उत्तरप्रदेश के रामपुर में 2008 में सीआरपीएफ कैम्प पर हमले के मामले में मुख्या आरोपी हैं, इसके अलावा इन दोनों ने २००५ में भी एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. उप्र पुलिस इन्हें वहाँ लाकर इन पर मुकदमा चलाएगी.
कसाब का दोष इतना बड़ा है कि अदालत को अपना फैसला सुनाने में दो दिन से ज्यादा का वक्त लग रहा है. पाकिस्तान के आतंकी रहनुमाओं को अब बगलें झाँकने के अलावा कोई तरीका नहीं सूझ रहा होगा. जब-जब भारत ने अपने अंश रहे इस राष्ट्र को आतंकवाद को पनाह न देने की शिक्षा दी तब-तब पाकिस्तान ने मासूमियत से अपने पाक-साफ़ होने की दुहाई दी है. जब हम सबूत देते हैं कि दाउद इब्राहीम को उसने शरण दे रखी है, तब वह इससे साफ़ इनकार करता आया है. पुरानी कहावत है कि शरीर का कोई अंग सड़ने पर उसे काटना नहीं चाहिए, आज के दौर में उचित नहीं है. यदि पकिस्तान जैसे सड़ चुके शरीर के अंग को 1947 में काटकर अलग नहीं किया जाता तो आज भारत का शरीर सड़ने लगता, पूरा देश नंगे-भूखों-अशिक्षितों-भिखारियों-बेरोजगारों-अपराधियों का गढ़ बन गया होता. कसाब तो पाकिस्तानी हांडी का एक चावल का दाना है, आतंकवाद की आग में यह चावल की हांडी खुद जलने लगी है, कसाब को फांसी से बड़ी कोई सज़ा हो तो वह सुनाना चाहिए.

बालेन्द्र मिश्र एडिटर और प्रदीप तोमर एन ई के साथ नई पारी



ग्वालियर मीडिया में कई सनसनी सामने आ रही है !यहाँ के पाठकों को पत्रिका के बाद अब "परिवार टुडे " का इंतजार है !परिवार ग्रुप के इस समाचार पत्र का थ्री स्टार सुबिधा युक्त ऑफिस गोले के मंदिर पर आकार लेने लगा है !कई समाचार पत्रों में सम्पादक की पारी खेलने के बाद अब श्री बालेन्द्र मिश्र ने परिवार टुडे में भी बतौर सम्पादक जिम्मा सभांल लिया है !इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप तोमर को न्यूज़ एडिटर बनाया गया है !प्रदीप तोमर इससे पहले आज ,देनिक भास्कर ,नवभारत ,बी पी एन टाइम्स में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है !

शकुनी मामा की भूमिका आखिर जिसने निभाई

देहरादून। जनचर्चा है कि खण्डूडी व कोश्यारी में संधि हो गयी है और खण्डूडी किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। पिछले कई सालों से खंडूडी व कोश्यारी आपस में भिडे रहे और इस लडाई के बीच शकुनी मामा की भूमिका आखिर जिसने निभाई वह अब दोनों के ही निशाने पर बना हुआ है। पिछले काफी समय से खंडूडी के तख्ता पलट को लेकर यह प्रचारित किया जाता रहा कि कोश्यारी गुट खडूडी की घेराबंदी में लगा हुआ है और मुख्यमंत्री पद को लेकर जोर आजमाईश की जा रही है जिसके बाद दिल्ली दरबार तक कोश्यारी व खंडूडी की लडाई खुलकर सामने आई और खंडूडी के तख्ता पलट के बाद प्रदेश की कमान डा. निशंक के हाथों में चली गई। अब जब दोनों के बीच लडाई कराने का खुलासा हुआ तो पता चला कि कभी भी दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे को लेकर किसी ने भी मनमुटाव की बातें नहीं कही। जिसके बाद दोनों ही पक्ष आपस में गले मिलकर अब उस सकुनी मामा का सबक सिखाने का मन बना चुके हैं जिसकी बदौलत दोनों पक्षों में शीत युद्ध जारी रहा। प्रदेश की भाजपा सरकार में लगातार अन्तःविरोध के स्वर सामने देखे जाते रहे और जिसका परिणाम यह रहा कि लोक सभा की पांचों सीटे भाजपा कांग्रेस की झोली में देने को मजबूर होती चली गई। शकुनी मामा के दिमाग ने प्रदेश की राजनीति में ऐसा बवंडर खडा किया जिससे दोनों लड्डू शकुनी मामा के हाथ लगे और खंडूडी व कोश्यारी प्रदेश की राजनीति से हाशिये पर चले गए। अब जब दोनों के बीच बैठकर वार्तालाप हुआ तो पता चला कि कभी भी दोनो पक्षों में अन्तःविरोध की कोई बातें नहीं कही गई और पूरा खेल शकुनी मामा ने इस तरह से रचाया कि दोनों पक्ष इस खेल में उलझ कर रह गये या यह कहा जाए राजनीति के महायोद्धाओं को अभिमन्यु की तरह निशाना बना दिया गया और खुद राजनीति के अर्जुन की तरह निशाना साध्कर अपनी विजयश्री हासिल कर ली। अब शकुनी मामा का भेद खुद जाने के बाद उसे इस बात का डर सता रहा है कि आखिरकार अब दोनों पक्षों को किस तरह अलग किया जाए जिससे दोनों की ताकत का बंटवारा हो और उनकी राह में कोई रोडा सामने न आ सके। कुल मिलाकर प्रदेश में चले राजनैतिक ड्रामे ने कांग्रेस को जहां पांचों लोकसभा सीटें दे डाली वहीं अब राज्यसभा जाने के लिए भी कई नेता एडी चोटी का जोर लगाते हुए देखे जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर उत्तराखण्ड के नेताओं की जंग राज्यसभा सीट को लेकर तेज हो गयी है, प्रदेश के मुख्यमंत्री चाहते हैं कि भाजपा नेता तरूण विजय को राज्य सभा में भेजा जाए। वहीं मुस्लिम वोटों पर कब्जा करने के इरादे से नजमा हेमतुल्ला को राज्यसभा में भेजे जाने का खाका दूसरा गुट तैयार करने में जुट गया है। जबकि हाईकमान २०१२ के उत्तराखंड में होने वाले मुस्लिम वोटों को कब्जा करने के इरादे से यह सीट किसी महिला को देने का मन बना रहा है क्योंकि ३३ प्रतिशत आरक्षण का लाभ महिलाओं को देने के साथ-साथ भाजपा किसी भी कीमत पर २०१२ का चुनाव जीतना चाहती है। कुल मिलाकर शकुनी मामा का भेद खुल जाने से अब उसे अपने ऊपर मंडरा रहा खतरा भी बढता हुआ दिखाई दे रहा है और अब शकुनी मामा हर चाल बेहद फूंक-फूंक कर चलने में खुद दिलचस्पी ले रहे हैं।उसकी नजर में कोई भी विश्वास के काबिल नहीं जिसपर विश्वास किया जा सके। वहीं ऐसी भी चर्चाएं हैं कि अब दोनों ताकत मिलकर एक नए भूचाल को भी हवा दे सकती हैं।

बात-बेबात ने दो महीने पूरे किये

बात-बेबात ने आज अपने दो माह पूरे कर लिए. चार मार्च को मैंने आरम्भ किया था. अपनी रचनाओं का प्रकाशन मेरे लिए कोई नयी बात नहीं थी. ब्लॉग पर आने के पहले मेरी सैकड़ों कविताएँ और टिप्पड़ियां समाचारपत्रों और प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी थीं. पर सच मानिये अपने ब्लॉग पर आना एक नया अनुभव रहा. एकदम पागल कर देने वाला. जो चाहो लिखो और एक क्लिक पर उसे अपने प्रियजनों तक भेज दो. फिर बार-बार ब्लॉग-जोडकों पर जाकर देखो कि उन्होंने रचना उठा ली या नहीं. और सच मानिये, जब कोई पढ़कर नाइस या बहुत खूब या बिल्कुल सही लिखा या इसी तरह लिखते रहिये, जैसी टिप्पड़ियां छोड़ जाता है, मन कितना कृतग्य और गदगद अनुभव करता है, मैं आप को बता नहीं सकता. मेरी किसी रचना पर सबसे पहली टिप्पडी मानिक जी ने की. उनका सुझाव था की बढ़िया लिख रहे हैं, लिखते रहिये, टिप्पड़ियों की परवाह मत कीजिये. दूसरे लिखने वालों के ब्लॉग पर भी जाइये, उनका उत्साह बढाइये. मैंने उनकी राय मानी, उस पर अब भी अमल कर रहा हूँ.


मेरे ब्लॉग पर कई प्रतिष्ठित लेखक लिखते रहते हैं. वीरेंद्र सेंगर , बंशीधर मिश्र, डा. त्रिमोहन तरल , डा. एम् एस परिहार और अन्य कई लेखकों के योगदान से मैं विविध प्रकार की सामग्री देने की कोशिश करता हूँ. इस ब्लॉग का मूल स्वर साहित्य और समसामयिक ज्वलंत विषयों पर गंभीर चिंतनपरक सामग्री देने का रहा है.कोशिश यह रहती है कि यह गंभीरता भाषा और प्रस्तुति दोनों स्तरों पर बनी रहे. यद्यपि ब्लॉग में कुछ भी लिखने के लिए आप स्वतंत्र हैं लेकिन यही चरम स्वतंत्रता आप को संजीदगी के साथ बांधती भी है. जब दायित्व बड़ा हो और खुद ही निभाना हो तो संयम, धैर्य और आत्मनियंत्रण के बिना पूरा नहीं हो सकता. मेरी सभी ब्लागलेखकों को यह छोटी सी सलाह है कि लेखन में स्वयं से निर्धारित सीमाओं का अतिक्रमण न करें.

मेरे इस छोटे से सफ़र में पाठकों ने मेरा उत्साह बहुत बढाया. ज्यादा नहीं लेकिन कुछ टिप्पड़िया भी आतीं रहीं. असल में ब्लॉगों पर घूमते हुए लोगों के पास बहुत वक्त नहीं होता है, इसलिए बहुत गंभीर चीजें नज़रों से छूट जातीं हैं और बहुत निजी चीजों पर लोगों की ज्यादा नजर जाती है. मैंने कई बार महसूस किया कि मैंने जब कुछ बहुत अच्छा सोचकर लिखा तो बहुत कम लोगों ने देखा, टिप्पड़ियों की तो बात ही न करें. लेकिन जब बहुत निजीपन के साथ कोई छोटी सी, खूबसूरत सी चीज पेश की तो लोग वहां बार-बार पहुंचे, खूब टिप्पड़ियां कीं. इसका मतलब है कि आज हम सब अपने निजीपन को दूसरों के साथ बाँटना ही नहीं चाहते बल्कि दूसरों के ड्राइंग रूम में बैठकर उनके सुख-दुःख भी शेयर करना चाहते हैं. यह बहुत बड़ी बात है लेकिन जीवन को समृद्ध और चिंतनशील बनाये रखने के लिए कुछ गंभीर और बड़ी चीजों पर भी ठहरना  पड़ेगा. यह ठीक है कि गज़लें अच्छी लगाती हैं, मन को लुभातीं हैं लेकिन मन के साथ मष्तिष्क को भी तो कुछ चाहिए. जीवन को कहानियां भी चाहिए, विश्लेषण भी चाहिए और स्वस्थ संवाद भी चाहिए.

मुझे ख़ुशी है कि इस छोटी यात्रा में मुझे कुछ लोगों ने पसंद किया. मेरे ब्लॉग की रचनाएँ जनसत्ता और हरिभूमि जैसे प्रतिष्ठित समाचारपत्रों ने प्रकाशित की. ब्लाग की दुनिया में रमे प्रियवर अविनाश वाचस्पति जी ने मुझे जब यह सूचना मेरे मेल पर दी तो मुझे अच्छा लगा. मित्रवर बी एस चावला ने प्रिंटमीडिया पर ब्लागचर्चा में इसका उल्लेख भी किया और वाचस्पतिजी ने मुझे इसका लिंक भी भेजा. वे अब मेरे अच्छे मित्र है. गत्यात्मक ज्योतिष में महारत रखने वाली आदरणीय संगीता पुरी जी हमेशा मेरा उत्साह बढ़ातीं रहीं. वे जब-तब मेरे ब्लॉग पर आकर देख जातीं हैं कि मैं क्या कर रहा हूँ. और जब भी आतीं हैं तो मुझे बता जातीं हैं कि वे आयीं थीं. उनकी टिप्पड़ी जरूर मिलती है. उन्होंने ब्लाग ४ वार्ता में एक बार मेरी एक कविता का उल्लेख भी किया. आशा है वे इस नए और नादान ब्लागिये का ध्यान रखेंगीं और भटकने से रोकेंगीं. ब्लाग की दुनिया के महारथी आदरणीय डा. रूप चन्द्र शास्त्री मयंक ने चर्चा मंच में मेरी एक कहानी मेरा पहला प्रेमपत्र का उल्लेख किया. मैं चाहूँगा कि वे लगातार हम जैसे नए लोगों का मार्गदर्शन करते रहें.

साहित्य और प्रगतिशील विचारधारा से जुड़े कुछ प्रबुद्धजनों ने मेरे ब्लाग के लेखों और सूचनाओं का उपयोग किया, इसके लिए उन्हें साधुवाद. डा परिहार द्वारा लिखे गए सादगी का सम्मान और मेरी रचना अरुंधती राय का नया रोमांस का दो खास ब्लॉगों पर उपयोग किया गया. एक और बड़ी बात इस दौरान हुई. मेरे प्यारे छोटे भाई यशवंत सिंह ने अपने महाब्लॉग भड़ास से बात-बेबात को जोड़कर मेरी पहुँच को और विस्तार दिया. उन्हें तो हमेशा स्नेह देता रहा हूँ, आगे भी देता रहूँगा.

इन दो महीनों में जो भी मेरे परिचय में आये, जिन्होंने मुझे पसंद किया, जिन्होंने मेरे लिए टिप्पड़िया दीं या केवल मेरी रचनाएँ पढ़ी, वे सभी मेरे साथ विचारयात्रा के इस जुलूस में शामिल हैं और आगे भी इसमें बने रहेंगें, ऐसा मेरा विश्वास है. सबके लिए अर्ज करना चाहूँगा-

मैं अकेला ही चला था जानिबे मंजिल मगर
लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया.

3.5.10

क्या !!! जिन्ना सूअर खाता था।

जिन्ना

जिन्ना भाई साहब जिन्हें पूरा पाकिस्तान कायदे आजम, अपना मसीहा, अपना आका, अपना फरिश्ता, अपना रहनुमा मानता है, वे शराब पीते थे और सूअर का मांस खाते थे। याद रहे इस्लाम में सूअर का मांस खाने वाले को वहुत ही बुरा माना जाता है और उसे काफिर कहा जाता है। यह मैंने विकिपीडिया की साइट पर पढ़ा। साइट का चित्र भी संलग्न हैं।



डॉ. ओम वर्मा



दिल क्यों है परेशां?

बेनाम से इक ख़ौफ से दिल क्यों है परेशा
जब तय है कि कुछ वक्त से पहले नहीं होगा

शहरयार साहब जब यह बात कहते हैं तो इस पर सोचने का मन करता है। यह सच है या नहीं पर लोग ऐसा ही कहते हैं। वक्त से पहले कुछ भी नहीं मिलता। हर मुलाकात का, हर बात का, हर खयाल का वक्त तय है। तकदीर का एक-एक पन्ना वक्त ही लिखता है। फिर दिल क्यों हो परेशां?

अगर यह सच है तब तो हमें केवल वक्त का इंतजार करते रहना चाहिए। जब उसने पहले से तय कर रखा है कि किसे, कब, क्या मिलना है तो बेवजह भाग-दौड़ का क्या मतलब, ख्वाब बुनने का क्या फायदा? तो क्या जो आलसी बनकर बैठा रहेगा, उसके लिए भी वक्त कुछ अच्छे सपने हकीकत की जमीन पर उतार सकता है, बिना कुछ किये केवल इंतजार से भूख मिट सकती है, प्यास जा सकती है? क्या वक्त खुद-ब-खुद भोजन-पानी का प्रबंध कर सकता है? एक कवि ने कहा है-

अजगर करै न चाकरी, पंछी करै न काम
दास मलूका कह गये सबके दाता राम

दास मलूका की बात सच मान लें तो सारी दुनिया का कारोबार रुक जायेगा। जब राम को ही सब करना है। किसी को खाना देना है, किसी को भूखा रखना है तो फिर आदमी की मेहनत का क्या? तुलसीदास भी कुछ ऐसी ही बात कहते हैं--
होइहि वहि जो राम रचि राखा
को करि तर्क बढ़ावहि शाखा

जो राम ने रच रखा है, वही होगा। बेकार तर्क करने का कोई फायदा नहीं। राम ने जब सब पहले ही तय कर दिया और उसमें कोई फेर-बदल नहीं हो सकता तो कोई अपना पांव क्यों दुखाये, क्यों सोचे, क्यों भागे?

नहीं निरा भाग्यवाद सही नहीं है। इसका मतलब कुछ और है। भविष्य अज्ञात है, कल क्या होगा, किसी को मालूम नहीं, कोई बता भी नहीं सकता। जो भविष्य बताने का दावा करते हैं, वे लोगों को धोखा देते हैं, उनकी परेशानियों का लाभ उठाते हैं। यही अनिश्चितता मनुष्य को सक्रिय रखती है, कुछ करते रहने को प्रेरित करती है।

हम देखते हैं कि कई बार हम बहुत अच्छा करते हैं लेकिन परिणाम उतना अच्छा नहीं आता, कई बार हम उदास मन से ऐसा सोचकर काम करते हैं कि यह तो हो ही नहीं सकता, लेकिन वह चमत्कारिक ढंग से बहुत अच्छा हो जाता है। हताशा तब होती है, जब हम अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम नहीं हासिल कर पाते।

यहीं वक्त की महत्ता सामने आती है। उसकी महत्ता सीमित है। असल में हम जब यह मान लेते हैं कि क्या होगा, उस पर हमारा अधिकार है, तभी कठिनाई आती है। तभी वक्त बीच में आ खड़ा होता है। परिणाम पर हम अपना अधिकार वक्त के आगे कई बार साबित नहीं कर पाते और हताश हो जाते हैं।

यहां एक बात समझने की है। वह यह कि हमें केवल कर्म का अधिकार है। करने के लिए हम पूरी तरह आजाद हैं। क्या करना है, यह हमें ही तय करना होता है। पर क्या होगा, इस पर हमारा पूरा अधिकार नहीं हो सकता। फिर क्या करें कि हताशा से बचे रहें। अपना काम करते रहें पर जो परिणाम आये, वह जैसा भी हो, उसे वैसा ही स्वीकार करें और आगे अपने काम में जुट जायें। जब कर्म की निरंतरता जीवन का हिस्सा बन जायेगी, तब परिणाम के प्रति भी एक निश्चिंतता का भाव पैदा हो जायेगा। यह मनस्थिति कभी हताश नहीं होने देगी। फिर वक्त या भाग्य की चिंता भी खत्म हो जायेगी।

मां को भेजा जेल, गिरिजा से मिले पत्रकार





इससे संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें... निरुपमा हत्याकांड

orkut Developer Blog: We're moving!


''काव्योत्सव'' का कारवां चल पड़ा .................

Share
पाठक और लेखक साथियों 

                    आपको अपनी माटी के सम्पादन माडल की तरफ से बहुत बहुत आभार कि हमारे अनुरोध पर आपने 1 जून से आरम्भ  होने वाले ''काव्योत्सव'' के लिए अपनी कवितायें भेजना आरम्भ कर दिया है. हमारे पास आप की और से बहुत से साथी रचनाएँ  भेज चुके है. हमने भी इसी के साथ-साथ ही इनमें से प्रकाशन योग्य रचनाओं को छांटने का काम भी शुरू कर दिया है.आज की इस पोस्ट में हम उन रचनाकारों के फोटो सहित नाम दे रहे हैं ,जिनकी रचना इस आयोजन के लिए स्वीकृत हो चुकी है और हम उनकी रचानों को छाप कर बहुत ख़ुशी अनुभव कर रहे हैं.अभी रचानों के आने का दौर जारी है.आप भी अभी तक यदि इस आयोजन का हिस्सा नहीं बन पायें हो तो जरुर शामिल होवें.


 विदुषी और विद्वान् साथी रचनाकार 
फोटो सहित
 
 अनामिका(सुनीता)
रश्मि प्रभा
सखी सिंह 
नविन जोशी
कवि कुलवंत सिंह 
शील निगम 
अरुण रॉय 
अर्चना पैन्यूली 
फोटो रहित 
 लावण्या
राम कृष्ण गौतम
रविन्द्र स्वप्निल प्रजापती
आचर्य संजीव सलिल
सरोजिनी नोटियाल 
--------------------------------------------------------------------------------------------------
रचनाएँ 25 मई तक आमंत्रित हैं.
manikspicmacay@gmail.com
शुभ जीवन
भवदीय
सम्पादन मंडल

2.5.10

नेपाल पर नजर रखे भारत-ब्रज की दुनिया

नेपाल भारत से भौगोलिक रूप से तो सबसे निकट है ही सांस्कृतिक रूप से भी दोनों देशों के सम्बन्ध सदियों से जितने निकट के रहे हैं उतने निकट के और किसी भी देश से नहीं रहे.लेकिन एक बार फ़िर भारत-नेपाल सम्बन्ध पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.फ़िर से वहां भारत विरोधी माओवादी शक्तियां सिर उठाने लगी हैं. नेपाल की हवाओं में फ़िर से बारूद की सांद्रता बढ़ने लगी है.समय रहते अगर स्थितियों को काबू में नहीं किया गया तो इसमें कोई संदेह नहीं यह देश एक बार फ़िर गृहयुद्ध की आग में झुलस उठेगा.माओवादियों ने उनकी मांगें नहीं माने जाने तक १ मई, २०१० यानी मजदूर दिवस के दिन से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल का आह्वान कर रखा है.जिसके चलते लगभग पूरे नेपाल में सभी प्रकार की शैक्षिक और आर्थिक गतिविधियाँ ठप्प पड़ गई हैं.माओवादियों ने प्रधानमत्री से इस्तीफे की मांग तो की ही है साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाले २२ दलीय गठबंधन को भंग करने की भी उनकी मांग है.मई,२००८ में जब संसद ने ढाई सौ साल पुराने राजतन्त्र को समाप्त कर नेपाल में गणतंत्र की स्थापना की घोषणा की तब भारत में ऐसी उम्मीद जगी थी कि अब नेपाल में स्थाई रूप से शांति स्थापित हो जाएगी.माओवादी नेता प्रचंड को प्रधानमंत्री बनाया गया और २९ मई, २०१० तक नए संविधान के मसौदे को अंतिम रूप दे देने की समय-सीमा निर्धारित की गई.इस बीच नेपाल में उपजे नए घटनाक्रम में प्रचंड को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा और माधव कुमार नेपाल प्रधानमंत्री बने.जब से प्रचंड अपदस्थ हुए हैं तभी से वे परेशान चल रहे हैं.दरअसल प्रचंड पूरे नेपाल को लाल रंग में रंगना चाहते हैं और वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा शांतिपूर्ण तरीके से तो संभव नहीं है.इसीलिए उन्होंने फ़िर से नेपाल में विद्रोह का झंडा बुलंद कर दिया है.जिस तरह फ़िर से माओवादी शिविरों में युवाओं को शस्त्र-संचालन का प्रशिक्षण दिया जाने लगा है उससे उनकी आगे की योजनाओं को आसानी से समझा जा सकता है.हालांकि यह नेपाल का आतंरिक मामला है फ़िर भी इसका दूरगामी प्रभाव भारत पर पड़ना निश्चित है.अगर प्रचंड अपने उद्देश्यों में सफल हो जाते हैं तो नेपाल पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में चला जायेगा और भारत की नेपाल से लगी हजारों किलोमीटर सीमा असुरक्षित हो जाएगी.जिस समय वहां राजा ज्ञानेद्र को अपदस्थ किया गया उस समय भारत में साम्यवादियों के सहयोग से सरकार चल रही थी.उस समय मनमोहन सरकार ने सत्ता में बने रहने के लिए नेपाल में माओवादियों के बढ़ते प्रभाव की अनदेखी की अन्यथा उसी समय इन्हें कुचला जा सकता था.लेकिन वर्तमान में सरकार पर साम्यवादियों का उस तरह का कोई दवाब नहीं है अतः उसे देश के दूरगामी हितों के लिए अगर जरूरी हो तो नेपाल में सैन्य हस्तक्षेप के विकल्प को भी खुला रखना चाहिए.नेपाल के मामले में बरती गई किसी भी तरह की कोताही दक्षिण एशिया में चीन की स्थिति को तो मजबूत करेगी ही भारतीय नक्सलवादियों के लिए भी यह संजीविनी का काम करेगी जो हमारे लिए सबसे बड़ी राष्ट्रीय समस्या बन चुके हैं.

आईने सब के सब धुंधले हुए

अचानक शहरयार साहब के कलाम से नये सिरे से रूबरू होने का मौका मिला। समकालीन उर्दू शायरी में शहरयार एक बड़ा नाम हैं। हिंदी पाठकों में भी उनकी मुकम्मल पहचान है। वे अपनी शायरी में सामाजिक विसंगतियों को तो उभारते ही हैं, एक नये समाज का ख्वाब भी देखते हैं। सातवें दशक में उनकी गजलों ने उर्दू शायरी में नयेपन का अहसास कराया था। उनकी गजलें लोगों की जुबान पर आ गयीं थीं। उनका एक शेर आप को याद दिलाता हूं-

सीने में जलन आंखों में तूफान सा क्यूं है
इस शह्र में हर शख्स परीशान सा क्यूं है

पूरा पढ़ें बात-बेबात पर

अशोक जमनानी की नई कविता-अपरचित

Share                                                                           

        
    










       


      

      मेरे देश के
      चालीस करोड़ लोग
      अब भी हैं
      अपरिचित
      शब्द- भरपेट
      और उसके अर्थ से
      अनाज हुआ इतना
      रख नहीं सकते
      गोदामों में
      रख दिया
      मैदानों में
      काम आएगा
      सड़ जाने में
      मेरे देश के मालिक
      तय कर चुके हैं
      आने वाले समय में भी
      चालीस करोड़ लोगों को
      रखना है
      अपरिचित
      शब्द- भरपेट
      और उसके अर्थ से

                        - अशोक जमनानी  

गला दबाकर मारा गया निरुपमा पाठक को


पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पढ़ने के लिए उपरोक्त तस्वीर पर क्लिक करें.
पूरी खबर जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें... पत्रकार निरुपमा की मौत

सावधान, हो रहीं हैं आपकी पोस्ट चोरी...



 सभी ब्लोगर बंधुओं का आज किसी पोस्ट की बजाये इस पत्र से स्वागत करने की वजह यह है कि अब हमारी ब्लॉग पोस्ट को हमारे ही ब्लोगर बंधु खुले आम चुराकर अपने नाम से अपने ब्लॉग पर पोस्ट करने लगे हैं. आप के साथ ऐसा पहले भी हो चूका होगा मगर में इसका पहली बार शिकार हुआ हूँ. एक ब्लोगर हैं राजेश शुक्ल इनका ब्लॉग है- www.awajantarmanki.blogspot.com. मेरे द्वारा 1 मई को मेरे ब्लॉग पर पोस्ट की गई रचना-स्त्री पर ही क्यों किये गांधी ने प्रयोग, को राजेश भाई ने अपने ब्लॉग पर खुद के नाम से पोस्ट कर लिया. इस पोस्ट को मैंने नुक्कड़, भड़ास और जागरण जंक्शन पर भी पोस्ट किया है.इस पोस्ट को अपने ब्लॉग पर डालने के पहले राजेश ने न तो कोई अनुमति ली न ही मेरे ब्लॉग या नाम का उसमें जिक्र ही किया. इस तरह की चोरी-सीनाजोरी से में स्तब्ध हूँ, विचार हमारी निज धरोहर हैं, और विचारों की खुलेआम चोरी साहित्य या ब्लोगिंग के भविष्य के लिए उचित नहीं हैं. भाई राजेश को मैंने अपनी भावनाओं को मेल के जरिये अवगत करवा दिया है, आप सभी को सूचनार्थ अवगत करवा रहा हूँ. मेरे मूल की मूल भावना इस प्रकार है- Bhai Rajesh, Aik Acchhi post ke liye dhanyavaad. lekhani yadi apni ho to usme dil ko sukun milta hai, magar yadi chura kar koi rachanaa apne naam se prasarit kar vaahvaahi looti jaaye to yah chori ke saath seenajori hoti hai. yah mool rachna meri hai jise mene 1, may ko apne blog www.aidichoti.blogspot.com, www.nukkad.blogspot.com aur www.bhadas4media par subah hi post kiya tha. aapne rachna bina poochhe apne blog par apne naam se chep li, kam se kam mere bhai poochh lete ya credit line men mera yaa blog kaa naam dete. khair yah aapki pahli galti hai isliye maaf kiyaa bhavishya men dhyaan rakhen har rachanakaar mere jaisa dildaar nahin hoga.
-Updesh Saxena New Delhi

 

1.5.10

उसने आत्महत्या कर ली

आज मन थोडा उदास था. उसने आत्महत्या कर ली. उसे मैं नहीं जानता था, मैंने देखा भी नहीं था. सुना कि वह सुंदर थी, पढने लिखने में भी ठीक थी. अभी किशोरावस्था की देहलीज पर थी. उसके मां-बाप झगड़ते रहते थे. इस झगडे में उनका इतना समय चला जाता था कि अपनी जवान होती बच्ची से बात करने, उसकी समस्याओं को समझने का उनके पास वक्त ही नहीं बचता था. ऐसे ही एक दिन वे झगड़ते रह गए और सुगंधा ने अपने कमरे में जाकर फन्दा लगा लिया.
विस्तार से बात-बेबात पर

सामाजिक-पारिवारिक समस्याओं पर भी खूब फिल्में बनीं

हिंदी सिनेमा का इतिहास-11
राजेश त्रिपाठी

1930-1940 तक के बड़े बैनर थे न्यू थिएटर्स, प्रभात, बांबे टॉकीज, मिनर्वा मूवीटोन’, फिल्मिस्तान, वाडिया ब्रादर्स तथा राजकमल। इन सबने सामाजिक समस्याओं से जुड़ी कई फिल्में बनायीं। उन दिनों औरतों को घर तोड़नेवाली के रूप में भी चित्रित किया जाता था। ‘देवदास’, बी.आर. इशारा की ‘चेतना’, बी.आर. चोपड़ा की ‘साधना’, गुरुदत्त की ‘प्यासा’ इसी दिशा में एक प्रयास था। ‘ चेतना’ नयी धारा की फिल्म बनी और उसके बाद िस तरह की कई फिल्में आयीं। एक फिल्म निर्माता की उपेक्षित जिंदगी पर गुरुदत्त ने ‘कागज के फूल’ बनायी। यह भारत की पहली सिनेमास्कोप फिल्म थी। जिसके लिए यंत्र विदेश से मंगाये गये थे। फिल्म की प्रोसेसिंग भी विदेश में हुई थी। दुर्भाग्य से यह फिल्म बुरी तरह से फ्लाप रही। एक फिल्म ‘सोने की चिडि़या’ बनी, जिसमें एक युवा अभिनेत्री की जिंदगी दिखायी गयी थी। हृषिकेश मुखर्जी की ‘गुड्डी’ (एक किशोरी की फिल्म अभिनेताओं के प्रति दीवानगी पर) ,श्याम बनेगल की स्मिता पाटील अभिनीत ‘भूमिका’ (प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री हंसा वाडकर की जिंदगी से प्रेरित), सत्यजित राय की बंगला फिल्म ‘नायक’ (उत्तम कुमार अभिनीत एक फिल्मी नायक की जीवनगाथा) भी अपने वक्त की उल्लेखनीय फिल्में रहीं.

महिलाओं पर केंद्रित कथाओं पर हृषिकेश मुखर्जी की ‘ अनुपमा’, ‘अनुराधा’, सत्यजित राय की ‘चारुलता’, वी. शांताराम की ‘ अमर ज्योति’ (1936) उल्लेखनीय फिल्में कही जायेंगी। ‘बॉबी’ (किशोर प्रेम की किशोर वय कलाकार जोड़ी की फिल्म), ‘तराना’ (एक बनजारन और एक रईस युवक की प्रेमकथा), नासिर हुसेन की ‘ जब प्यार किसी से होता है’, ‘हम किसी से कम नहीं’(1978), बाल विवाह पर कारदार की ‘शारदा’ (1942), वी. शांताराम की 1937 में बनी ‘दुनिया न माने’ (वृद्ध व्यक्ति से युवा लड़की के विवाह के कथानक पर),अज्ञातयौवना की कहानी ‘बालिका वधू’, ‘उपहार’, दहेज प्रथा पर वी. शांताराम की ‘दहेज’ (1950) भी यादगार फिल्में हैं।
इसके अलावा बी. आर. चोपड़ा की गीतविहीन फिल्में ‘कानून’, और ‘इत्तिफाक’ सस्पेंस फिल्म के रूप में व राजश्री प्रोडक्शंस की ‘तपस्या’ बड़ी बहन के त्याग की कहानी के लिए याद की जाती रहेंगी। राज कपूर की ‘श्री 420’ में चार्ली चैपलिन की तर्ज पर व्यंग्य करने की कोशिश की गयी थी। 1947 में बनी ‘दूसरी शादी’ दूसरी पत्नी की सांसत झेलती पहली पत्नी की व्यथा-कथा थी। ‘बूटपालिश’ राज कपूर द्वारा निर्मित सफल बाल फिल्म थी। ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’ और ‘सौतन’ बलिदान होनेवाली दूसरी औरत की कहानी थी। अवैध संतान की कहानी पर 1959 में बी.आर. चोपड़ा की यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘धूल का फूल’ आयी , जिसका मोहम्मद रफी द्वारा गाया गीत- तू हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा, इनसान की औलाद है इनसान बनेगा’ काफी लोकप्रिय हआ था। ‘कुआंरा बाप’ और ‘मस्ताना’ में भी यही कथानक दोहराया गया। (क्रमशः)

देश में एक और घोटाला


घोटालें पर घोटालें... भारत में हर रोज एक नया घोटाला सामने आ रहा है। देश का एक एक आदमी इस स्थिती से खासा परेशान हो गया है। मुझे अगर कोई कहें कि आजादी के बाद से लेकर अब तक के हुए सभी घोटालों पर समीक्षा लिखों तो मै यकीनन नहीं लिख पाऊंगा। इस लेख को लिखते हुए जहन में तरह तरह के सवाल मन में कौंध रहे थे। मैं देश में लगातार जारी घोटालों के बारे में लिख रहा हूं, लेकिन लिखने भर से कुछ होने वाला है नहीं। फिर सोचा कि मेरा काम लिखना है तो मैं अपने काम से समझौता क्यों करूं। क्या पता कुछ हो जाएं, उम्मीदें तो जरुर रखनी चाहिए। हर घोटाले के पीछे दौलत होती है हर आदमी बस इसी के पीछे पागल हो गया है। बस, पैसा कमाना है चाहें किसी जान जाये या कुछ भी। इन लोगों का सिद्धांत केवल इतना है... "अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता"

अभी देश के लोग का दिल दंतेवाड़ा में मारे गये शहीदों को लेकर काफी दुखी था। ऐसे में बीते दिन आयी खबर ने सभी लोगों को गलियाने पर मजबूर कर दिया। वजह हमने आस्तीन में ही सांप पाल रखे है। सी आर पी एफ के ही कुछ जवान पैसों के लिए अपने ही साथियों की जान से खेल रहे है। देश की सुरक्षा में आये कारतूसों को माफियाओं और नक्सलियों को बेचा जा रहा है। बेहद शर्म की बात है। जिस दिन दंतेवाड़ा की घटना हुई थी तो मैनें ब्लॉग पर लिखा था कि नक्सलियों को आधुनिक हथियार देश के बाहर से आ रहे है। लेकिन कल की खबर नें मेरे पांव तले जमींन खिसका दी, जिन लोगों पर देश की सुरक्षा व्यवस्था का दारोमदार है, उन्हीं में से कुछ जवान हमारे साथ, अपने परिवार के साथ और देश के साथ गद्दारी कर रहे है। हैरानी की बात ये है कि गैंग का सरगना सुरक्षा सेवा से रिटायर एक अधिकारी है। दुख की बात ये ही हमले में मारे गये जवान यू पी के सबसे अधिक थे और गद्दार भी यू पी के ही निकले। बहरहाल, एस टी एफ ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, अब देखना ये होगा कि पकड़े गये गैंग से पुलिस आगे की कितनी कड़ियां खोल पाती है। क्योंकि हमारे देश में गद्दारों की कमीं नहीं है।

आखिर कमीं किस जगह है जो लोग अपनी अहमियत और बगैर कुछ आगे पीछे देखें देश के गद्दार बनने को तैयार हो जाते है। हमें खुद ही अपने विवेक से काम लेना होगा और अपने देश को बचाना होगा। बेशक ये काफी मुशकिल काम है लेकिन असम्भव नहीं है। एक कोशिश जरूर करनी चाहिये...

सूरज सिंह।

स्त्री पर ही क्यों किये गांधी ने प्रयोग?

                                                 (उपदेश सक्सेना)

महात्मा के नाम से संबोधित किये जाने वाले गांधीजी की स्त्री के प्रति आसक्ति को लेकर उनकी शहादत के कई दशकों के बाद अब एक बार फिर बहस चल रही है।यह गांधी के दर्शन का वह पक्ष है जिसे गांधी-भक्त उनके जीवन काल में और उनकी मृत्यु के बाद भी सलीके से परदे के पीछे रखते आ रहे हैं, वह पक्ष है गांधी जी का कुछ स्त्रियों के साथ विशेष आचरण या उनके 'ब्रह्मचर्य प्रयोग'। गांधी भक्तों का इस पक्ष में ऑंख मूँदना इस बात का स्पष्ट संकेत देता है कि इन प्रयोगों में कुछ ऐसा अवश्य था जो इनकी नैतिकता के मापदंड पर खरा नहीं उतरता है। सवाल यह भी उठता है कि उन्होंने स्त्री का उपयोग अपने प्रयोगों में इस हद तक जाकर क्यों किया? हालांकि गांधी जी ने इन प्रयोगों को गुप्त नहीं रखा। आश्रम जीवन में यह संभव भी नहीं था पर इन्हें अन्य प्रयोगों की तरह सार्वजनिक भी नहीं किया। निकट सहयोगियों की आलोचना के दबाव में जब भी उन्हें चर्चा करना पड़ी तो घुमा-फिरा कर की। गांधी जी ने एक पत्र में लिखा था कि 'मुझे मालूम है कि कैम्प के सभी लोग जानते हैं कि मनु मेरी खाट में साझेदारी करती है। वैसे भी मैं छुपाकर कुछ नहीं करना चाहता हँ। मैं इसको विज्ञापित नहीं कर रहा हूँ। यह मेरे लिए अत्यंत पवित्र चीज है।' संदेह और अविश्वास को दूर करने के लिए फरवरी 1947 में गांधीजी ने नोआखाली की एक प्रार्थना सभा में मनु के साथ बिस्तर की साझेदारी की बात सबके सामने रखी। लेकिन यह नहीं बतलाया कि इस साझेदारी में मनु वस्त्रहीन अवस्था में होती थी। गांधी जी ने स्वयं इस विषय को खुली बहस के बाहर रखा था। बहस यदि आज चलायी जाए तो निरर्थक होगी। गांधी जी का ब्रह्मचर्य का व्रत बहस के परे हो सकता है। पर जिन महिलाओं पर उन्होंने अपने प्रयोग किये उन पर क्या बीती होगी, यह बहस और विश्लेषण के परे नहीं हो सकता। गांधी जी के प्रयोगों की जाँच इसलिए आवश्यक हो जाती है, क्योंकि इन्हीं प्रयोगों में वे विचार-सूत्र छिपे हैं जिनसे गांधी जी ने स्त्री-मानस की बनावट तथा स्त्री महत्ता के संबंध में अपने आदर्श खड़े किये हैं। प्रयोगों की चर्चा का एक कारण और भी है स्त्री, ग़ांधी जी के अहिंसा-दर्शन का एक महत्वपूर्ण अंग है।

ब्रह्मचर्य प्रयोग और गांधी जी द्वारा अंकित स्त्री की छवि में कितना गहरा पारस्परिक संबंध है इसे समझने के लिए हमें उन विचारों पर दृष्टि डालनी होगी जो उन्होंने स्त्री-जाति को लेकर व्यक्त किये हैं। स्त्री को परिभाषित करते हुए गांधी जी ने लिखा है कि 'स्त्री अहिंसा की प्रतिमूर्ति है। अहिंसा का अर्थ है असीम प्रेम, जिसका दूसरा अर्थ है दुख भोगने की अपार क्षमता।' स्वभाव से अहिंसक होने के कारण पुरुष की तुलना में 'स्त्री अधिक सदाचारी है।' 'धर्म और आत्मत्याग' से उपजी व्यथा को स्त्री सहर्ष झेल लेती है। सेक्स के प्रति स्त्री की रुचि पति की आशा के सामने 'नतमस्तक' होने और 'आत्मत्याग' के अतिरिक्त और कुछ नहीं है। स्त्री का 'प्रेम नि:स्वार्थ और मातृत्वपूर्ण है।' गांधी जी का निवेदन था कि वह 'इस प्रेम को सारी मानवता की ओर मोड़ दे, उसे भूल जाना चाहिए कि वह पुरुष की कामुकता का लक्ष्य है।' जो स्त्री ऐसा करने में समर्थ होगी वह पुरुष की दृष्टि में माँ का, मूक नेता का गौरवमय पद प्राप्त करेगी।' स्त्री 'निरीह' और 'यौन इच्छा रहित है।' उसके आनंद का 'स्त्रोत' और जीवन की एकमात्र धुरी उसके मातृत्व में है। एक माँ, एक बहन और एक पत्नी के रूप में ही उसका जीवन सार्थक होता है।

स्त्री की इस स्वनिर्मित छवि को गांधीजी ने अपने ब्रह्मचर्य की आधारशिला बना लिया। 1906 में जब उन्होंने 37 वर्ष की आयु में ब्रह्मचर्य का व्रत लिया तो कस्तूरबा का मन टोहने की कोई आवश्यकता उन्होंने अनुभव नहीं की। स्त्री यौन- इच्छा रहित जो ठहरी। जब स्त्री गांधी जी के लिए भोग की वस्तु नहीं रही तो वह उनके प्रयोग की वस्तु बन गयी। ब्रह्मचर्य का व्रत ही पर्याप्त नहीं था। इस पर खरा उतरने के लिए गांधी जी को अपने को बार-बार कसौटी पर चढ़ाना भी अनिवार्य लगा। स्त्री ही ब्रह्मचर्य की एकमात्र कसौटी है, इसलिए उन्होंने अपने आश्रम की अनेक स्त्री कार्यकर्ताओं को अपने 'ब्रह्मचर्य प्रयोगों' की कसौटी बना डाला। गांधी जी को पूरा भरोसा था कि उनके प्रयोगों की कसौटी बनी स्त्री को किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक क्षति नहीं पहँचेगी। उनके अडिग ब्रह्मचर्य के रहते उनके बिस्तर पर लेटा स्त्री का नग्न शरीर पूरी तरह से सुरक्षित था।तीन को छोड़कर बाकी जिन स्त्रियों पर ब्रह्मचर्य का प्रयोग किया गया उनको गांधी जी और उनके सहयोगियों ने गुमनाम रखा है।गांधी जी नोआखली के दौरे पर न निकले होते तो मनु, आभा और सुशीला नैयर के नाम भी सामने नहीं आते। 1८ वर्षीय मनु गांधी जिनका लालन-पालन गांधी जी की देखरेख में हुआ था और जो उनके भतीजे की बेटी थी, नोआखली के हिंसक वातावरण में गांधी जी के प्रयोग की कसौटी बनी। गांधी जी ने घोषित किया यदि मैं ब्रह्मचर्य पर पूरी विजय पा जाऊँ तो 'मैं जिन्ना को इसमें पाकिस्तान बनाने में परास्त कर दूँगा।'

यह हाड-मांस की स्त्री वैसे ही यौन-इच्छा रहित थी जैसी कि गांधी जी ने वर्णित की तब अपने हर 'प्रयोग' के बाद वे अपने बिस्तर पर लेटने वाली स्त्री से यह क्यों जानना चाहते थे कि उसके अन्दर कोई इन्द्रिय भावना तो नहीं जागी।' 'कोई कुविचार तो मन में नहीं आया? स्त्री के नकारात्मक उत्तर से वे तुरन्त संतुष्ट क्यों हो जाते थे? कैसे मान लिया जाय कि जब वस्त्रहीन स्त्री उनके शरीर के कंपन को रोकने के लिए रात में (गांधी जी का शरीर कई बार कंपन का शिकार हो जाता था) उन्हें अपनी बाहों में समेटती थी तो भीतर से सर्वथा निर्विकार बनी रहती थी? यदि सब भावनाविहीन कठपुतलियाँ थीं तो इनमें से कइयों का मानसिक संतुलन क्यों बिगड़ गया?

गांधी जी के निकटतम सहयोगी उनसे इस बात से सहमत नहीं थे कि इन प्रयोगों से स्त्रियों में कोई प्रतिक्रिया नहीं हो रही थी या उनको किसी प्रकार की हानि नहीं भरनी पड़ रही थी। निर्मल कुमार बोस जो नोआखली में गांधी जी के साथ थे, प्रयोगों का माध्यम बनायी गयी स्त्रियों की मानसिक दुर्दशा के प्रति उदासीन नहीं रह पाये। विक्षुब्ध होकर उन्होंने गांधी जी के साथ इस विषय पर कई बार मौखिक और पत्रों द्वारा बहस की। प्रयोगों से इन स्त्रियों का व्यक्तित्व कैसे छिन्न-भिन्न हो रहा था इससे गांधी जी को अवगत कराना उन्होंने अपना कर्तव्य समझा। गांधी जी ने उनसे असहमत होते हुए उत्तर दिया- 'अ, ब, स की हिस्टिरिया की बीमारी का मेरे प्रयोगों से कोई संबंध नहीं है। प्रयोग के बाद आज वे वैसी ही हैं जैसे पहले थीं।' सच्चाई कुछ और थी। इन तनावग्रस्त स्त्रियों की दबी यौन-इच्छा बापू की निकटता पाने की स्पर्धा में बदल गयी। बोस ने ऐसी कई घटनाओं का उल्लेख किया है। एक बार सुशीला नैयर की उनके साथ चलने की जिद पर क्रोधित होकर गांधी जी अपना माथा ठोंककर रोने लगे थे। इन स्त्रियों के तनाव से जो वातावरण खड़ा हुआ उससे गांधी जी अछूते नहीं रह सके। बोस ने गांधी जी को लिखा 'उसके विरुध्द (स्त्री का नाम नहीं दिया है) मेरा यह आरोप है कि वह ब्यूरोक्रेटिक हो गयी है और ऐसी घड़ी में आपके समय का अधिकांश भाग ले रही है, जब राष्ट्रहित के लिए आपकी एकाग्र सेवाओं की आवश्यकता है। मैंने देखा कि- 'हर बार वह आपके पास होती थी, आपका मन अशांत हो जाता था। इससे आपकी कार्यक्षमता में निश्चित रूप से बाधा आती थी।'

गांधी जी के प्रयोगों में जो स्त्रियाँ सम्मिलित हुईं उन्होंने ऐसा स्वेच्छा से और समझ-बूझकर नहीं किया था। भावनात्मक रूप से उन पर निर्भर होने के कारण उन्होंने उनकी आज्ञा का पालन मात्र किया था। आभा गांधी का यह कथन ध्यान देने योग्य है- 'यह सभी को पता था कि सुशीला नैयर बापू के साथ सोती थी। मुझे पहली बार जब सोने को कहा गया तो मैं सोलह वर्ष की थी। मैंने सोचा रात में उनको सर्दी लगती है, उन्हें गरम रखने के लिए मुझे सोने के लिए कहा गया है, दो साल के बाद नोआखाली में मैं नियमित रूप से उनके साथ सोती थी।' गांधी जी की इन स्त्रियों के सामाजिक संबंध भी अप्रभावित नहीं रहे। काका कालेलकर के पुत्र ने सुशीला नैयर की गांधी भक्ति से पीड़ित होकर उनके साथ अपनी सगाई तोड़ दी। भावी पत्नी की गांधी भक्ति के कारण विवाहित जीवन का समन्वय उन्हें असंभव सा लगा। आभा गांधी के पति भी इन प्रयोगों से दुखी थे। इस मामले को लेकर उनकी और उनके मित्रों की गांधी जी से नोंक-झोंक भी हुई। उन लोगों का सम्मिलित निवेदन था- 'बापू आप प्रसिध्द महात्मा हैं। आपको इस आपत्तिजनक ढंग से अपनी परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। ऐसी परीक्षा मैथुन-क्षम युवक के लिए अधिक उपयुक्त है। 'बापू ने उन सबको सुना, कुछ कहा नहीं' और अपने प्रयोगों को जारी रखा। राष्ट्रीय जीवन में गांधीजी की महत्ता ने इन साधारण लोगों को नैतिक रूप से बौना बना दिया था। अपने प्रतिवाद को वे खुले मैदान में लाने का साहस नहीं जुटा पाए। सुशीला नैयर के अनुसार इन प्रयोगों का ब्रह्मचर्य से कोई संबंध नहीं था। जब वह गांधी जी के बिस्तर पर लेटती थी, तब बापू प्राय: उनसे पीठ दबाने को कहते थे। कभी-कभी दबाव डालने के लिए पीठ पर लेट जाती थी, आरम्भ में इसे ब्रह्मचर्य का प्रयोग कहने का कोई प्रश्न नहीं उठता है। यह केवल प्राकृतिक चिकित्सा का हिस्सा था। बाद में जब लोगों ने (स्त्रियों के साथ) मनु के साथ, आभा के साथ, मेरे साथ- उनके शारीरिक स्पर्श को लेकर सवाल पूछने शुरू किये (तब) ब्रह्मचर्य का आदर्श का प्रतिपादन किया गया।

गांधी जी का आश्रम प्रयोगशाला की तरह था जिसमें तरह-तरह के प्रयोग किये गये। किन्तु स्त्रियों को लेकर जो भी प्रयोग किये गये उन सभी में उनकी संवेदनहीनता और निष्ठुरता स्पष्ट प्रकट होती है। अपने शैया प्रयोग के पहले ब्रह्मचर्य को नापने-जोखने की प्रक्रिया विकसित करने के कई प्रयोग दूसरों पर किये। दक्षिण अफ्रीका में किये गये एक प्रयोग का वर्णन स्वयं गांधी के शब्दों में- 'यह मेरा प्रयोग था। मैंने उन लड़कों को जो शैतानी के लिए जाने जाते थे, भोली युवा लड़कियों के साथ एक ही स्थान पर, एक ही समय में नहाने के लिए भेज दिया। मैंने उन बच्चों को आत्मसंयम का कर्तव्य भली प्रकार समझा दिया था, बच्चों को नहाने के लिए मिलने देना और आशा करना कि वे निष्पाप बने रहेंगे क्या मूर्खता की बात थी? मेरी ऑंखे लड़कियों पर वैसे ही लगी रहती थीं जैसे एक माँ की बेटी पर।' एक दिन किसी ने आकर गांधी जी को खबर दी कि लड़के दो लड़कियों का विशेषकर और बाकी लड़कियों का भी मजाक उड़ाते हैं। गांधी जी लिखते हैं- 'इस खबर से मैं काँप गया, मैंने युवकों को डाँटा। किन्तु यह पर्याप्त नहीं था। मैं चाहता था कि चेतावनी के नाते उन लड़कियों के शरीर पर कुछ चिह्न हों, ताकि किसी भी युवक की कुद्रष्टि उन पर न पड़े और हर लड़की के लिए एक सबक हो कि कोई भी उसकी शुचिता पर हमला करने का साहस न कर पाए। लड़कियाँ कौन सा चिह्न धारण करें जो उन्हें सुरक्षा की भावना देने के साथ-साथ पापी की ऑंखों को भी निस्तेज कर दे? इस प्रश्न ने मुझे रात भर जगाए रखा। प्रात: मैंने लड़कियों को परामर्श दिया कि वे मुझे अपने लंबे बाल काटने दें, लड़कियों ने मेरी बात नहीं सुनी। मैंने बड़ी उम्र की लड़कियों को स्थिति पहले ही समझा दी थी। उन्हें मेरी भावना पर संदेह नहीं था, पर मेरे परामर्श पर विचार करने के लिए वे तैयार नहीं थीं। अंतत: उन्होंने मुझे अपना समर्थन दे दिया।' बाल काटने का सरल समाधान गांधी जी ने एक विपरीत संदर्भ में भी लागू किया। अपने 20 वर्षीय पुत्र के साथ एक विवाहित स्त्री के आपत्तिजनक व्यवहार से क्षुब्ध होकर उन्होंने न केवल दो सप्ताह का उपवास रखा, बल्कि उस विवाहित स्त्री के बाल भी कटवा दिए।

ब्रह्मचर्य के उच्चतम सोपान तक पहुँचने के लिए गांधी जी ने स्त्रियों को किस तरह माध्यम बनाया यह उपरोक्त उदाहरण से स्पष्ट है। पुरुष की कुद्रष्टि का इलाज उन्होंने स्त्री को उस सबसे वंचित करने में पाया जो उसे स्त्री की पहचान देता है। पारंपरिक समाज में स्त्री के बाल काटना उसका सबसे बड़ा अपमान है। ऐसा दंड उन स्त्रियों को दिया जाता है जो समाज से तिरस्कृत कर दी जाती हैं। यह शरीर को दागने के समान है। हैरानी की बात तो यह है कि जो दंड उन्होंने विवाहित स्त्री को दिया वही निर्दोष भोली युवा लड़कियों को भी दिया। व्यक्तित्वहीन,अस्मिताहीन स्त्री ही गांधी जी के लिए सच्ची स्त्री थी। स्त्री की सहनशीलता को महिमामंडित करके उसके शोषण को उसके स्त्रीत्व की परीक्षा में बदल दिया। उन्हें यह सोचने की आवश्यकता नहीं हुई कि यह तथाकथित सहनशीलता वास्तव में उसकी विवशता है- कस्तूरबा के सामने गांधीजी की आज्ञाओं को शिरोधार्य करने के अलावा और कोई चारा नहीं था। जिस स्त्री में प्रकृतिजन्य भावनाएँ हैं, जो स्त्री प्रतिवाद के स्वर से परिचित है, जिसकी कोई अस्मिता है, उसको गांधी जी ने समूची स्त्री जाति से बहिष्कृत कर दिया। मानो वह स्त्री नहीं कुछ और है। इस कुछ और को पारंपरिक समाज डायन, कुलटा आदि उपाधियों से विभूषित करता है। गांधी जी ने इन शब्दों का प्रयोग तो नहीं किया है, पर उनका आशय कुछ भिन्न नहीं था।

दलालों से सावधान-ब्रज की दुनिया

आपने शहरों में ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों के बाहर एक बोर्ड लगा हुआ अक्सर देखा होगा-कुत्तों से सावधान.लेकिन आपने कहीं भी इस तरह का बोर्ड नहीं देखा होगा कि दलालों से सावधान.जबकि इस प्रजाति के सदस्य तो खतरनाक विशालकाय कुत्तों से भी ज्यादा खतरनाक हैं.इनमें एक साथ कई जानवरों के गुण जो हैं.ये बिल्ली की तरह चतुर हैं और शातिर भी.इनकी बोली कोयल से भी ज्यादा मीठी है और नजर बाज से भी तेज.इतना ही नहीं ये आदमी की तरह धोखेबाज और झूठे भी हैं. मैं अपने एक लेख में पहले ही भारत में पनप रही दलाल संस्कृति के प्रति पाठकों को आगाह कर चुका हूँ लेकिन इन दिनों सबकुछ जानते-समझते हुए भी मैं दलालों से बच नहीं पा रहा हूँ.इन दिनों मेरे शहर हाजीपुर में जमीन की दलाली का व्यवसाय पूरे जोर पर है.मैं ठहरा बेघर सो अगर घर चाहिए तो जमीन तो लेनी ही पड़ेगी.मैंने कई पूर्व परिचितों से संपर्क किया.उन्होंने मेरे लिए प्रयास भी किये लेकिन सबने ५० हजार से लेकर २ लाख तक की दलाली खाने की कोशिश की.इससे पहले मैं अपने गाँव के ही एक शिक्षक से धोखा खा चुका हूँ इसलिए इन मृदुभाषियों पर मेरा विश्वास नहीं जम पाता.वैसे भी लोग हमेशा अपनों से ही धोखा खाते हैं.इसलिए जांचना-परखना मेरी आदतों में शामिल हो चुका है और जैसे ही मुझे संदेह होता है कि मेरे साथ धोखा हो सकता है मैं जमीन लेने से मना कर देता हूँ.अब एक प्लाट को लीजिये दलाल के अनुसार वह प्लाट पूरी तरह से झंझटरहित है लेकिन मुझे पता चला कि प्लाट तो मुक़दमे में फँसा हुआ है.मैंने दलाल से जब पूछा तो उसने मुकदमा होने की बात तो स्वीकार की लेकिन यह भी कहा कि मुक़दमे में जमीन मालिक जीत चुका है.जब हमने उससे डिग्री के कागजात मांगे तो नानुकुर करने लगा.अंत में मैंने उससे मुकदमे का नंबर माँगा.वह कल होकर एक कातिब के साथ प्रकट हुआ.कातिब ने हमें जो डिग्री के कागज़ दिखाए उसके अनुसार दूसरा पक्ष सचमुच मुकदमा हार चुका था.हमने कातिब के द्वारा आश्वस्त करने और मना करने के बावजूद केस नंबर नोट कर लिया.अदालत से पता लगाने पर पता चला कि मुक़दमा अब भी चल रहा है और दोनों पक्षों की ओर से गवाही चल रही है.हमने दलाल को बताया और मिलने को कहा लेकिन दलाल गायब है और अब हमारे पास आने का नाम ही नहीं ले रहा है.यानी इस शहर में आपको बसना है तो आँख-कान के साथ ही दिमाग को भी खुला रखना पड़ेगा अन्यथा आप कभी भी ठगे जा सकते हैं और आपकी जीवनभर की कमाई पानी में जा सकती है.बाद में हमने एक और जमीन के लिए बात की.जमीन की देखभाल एक यादवजी करते हैं और उनका पूरा कुनबा जमीन दलाली के पेशे में लगा हुआ है.उन्होंने जमीन का बाजार मूल्य ८ लाख प्रति कट्ठा बताया और कम कराने के लिए प्रयास करने का वादा किया.लेकिन यह तो शुरुआत भर थी.दो दिन बाद उसने बताया कि भूमिपति जमीन का दाम १० लाख से काम करने के लिए तैयार ही नहीं है.जब हमसे अडवांस में एक लाख रूपये की मांग की गई तो हमारे मन में संदेह उत्पन्न हो गया. हमने जब आस-पास के लोगों से पूछा तो पता चला वह जमीन किसी भी तरह ७ लाख रूपये से ज्यादा की नहीं है और इसमें यादवजी और एक मेरे रिश्तेदार कम-से-कम २ लाख रूपया दलाली खाने के चक्कर में हैं.बहुत पहले मैंने संस्कृत में एक कहानी पढ़ी थी जिसमें चार ठग मिलकर एक बकरा ले जा रहे किसान को यकीन दिला देते हैं कि उसका बकरा बकरा नहीं है बल्कि कुत्ता है और इस प्रकार वह सीधा-सादा किसान ठगा जाता है.मेरे शहर में पांव के नीचे जमीन तलाशनेवालों की स्थितियां भी इससे अलग नहीं है.चार दलाल लोग मिलकर किसी भी जमीन का मूल्य फर्श से अर्श तक पहुंचा सकते हैं और बिडम्बना तो यह है कि ठगा जाने वाला सबकुछ जानते हुए भी सिवाए ठगाने के और कुछ भी नहीं कर पाता है. जिस तरह हरि की लीला अपरम्पार है उनकी कथाएं अनंत हैं उसी तरह दलालों की महिमा भी अपरम्पार है और उनकी कथाएं भी. इसलिए इन लीलाधारियों की कुछ लीलाओं को मैं भविष्य के लिए भी छोड़ रहा हूँ इमरजेंसी के लिए, क्या पता कब मेरे पास बातों की कमी पड़ जाए.

HINT RADIO 90.4 FM

HINT RADIO 90.4 FM

गाजियाबाद के मीडिया के इतिहास  में हिंट  ग्रुप ने  
" हिंट रेडिओ  " क़ि शुरुआत कर एक धमाका  कर दिया , १५ अप्रैल से इस का प्रसारण  शुरू हो गया  है .
सुबह ८ बजे से रात ८ बजे  तक इस के रेडिओ जाकी प्रतीक , पूजा ,रिशी ,स्वाती , कृतिका , विनय , अभि , विधि  मेघा सामंत , उमा,सिमरन रेहान क़ि मस्त आवाजें  राड़ोम धमाल मचाती रहती हैं .
अब देखना ये है क़ि हिंट रेड़ियो  आगे चल कर किया कमाल दिखाता  है .