|
16.7.10
Check out my photos on Facebook
Posted by
''अपनी माटी'' वेबपत्रिका सम्पादन मंडल
0
comments
15.7.10
हमें बोलना आता है?
उसकी बात थी तो सही लेकिन आसपास खड़े लोगों ने उसे घूर कर देखा क्यों कि सांत्वना व्यक्त करने का यह अंदाज उन लोगों को ठीक नहीं लगा। एक ने तो तुरंत कह भी दिया कि एक तो बेचारा वह घायल आदमी वैसे ही दर्द से कराह रहा है और आप हैं कि कह रहे हैं अच्छा हुआ बंदरों ने काटा नहीं। इन दोनों के बीच तकरार की नौबत आए इससे पहले ही अन्य लोगों ने बात संभाल ली।
कितनी अजीब बात है न, जन्म के करीब एक साल बाद बच्चा मा मा, ना ना, पा पा जैसे शब्द बोलना सीख जाता है और कु छ ही वर्षों में फर्राटे से घरेलू भाषा सहित अन्य भाषाएं भी बोलने लग जाता है, लेकिन क्या वजह है कि हममें से ज्यादातर लोग उम्र के अंतिम पड़ाव तक यह सीख ही नहीं पाते कि कब, कौन से शब्द बोलना और कहां चुप रहना है। समझदार आदमी वही होते हैंं जो विवादास्पद मामलों में देश, काल, परिस्थिति और खुद की स्थिति का आकलन कर चुप्पी साध लेते हंै।
बढ़ती महंगाई के इस जमाने में हमें पेट्रोल, कुकिंग गैस, खाने की चीजों के बढ़ते दाम की चिंता तो है, इन सारी चीजों में हम किफायत बरतते हैं लेकिन शब्दों की फिजूलखर्ची के मामले में हम किसी बिगड़े नवाब से कम नहीं। आपातकाल में जरूर बोलने पर पाबंदी लगी थी। उस बात को भी 33 साल हो गए। शब्दों पर चूंकि कोई टैक्स भी नहीं लगता इसलिए बिना आगा-पीछा सोचे मन में जो आता है बोलते रहते हैं। जब आपातकाल लगा हुआ था तब कु छ भी बोलने से पहले दस बार सोच लेते थे कि कहीं मुंह से ऐसा कुछ न निकल जाए कि बेमतलब जेल की हवा खानी पड़ जाए।
गीत तो यह है कि 'जो तुम को हो पसंद वही बात कहेंगेÓ, लेकिन हम अपनी कहने में जितनी उदारता बरतते हैं दूसरे को सुनते वक्त उतना संयम और साहस नहीं दिखा पाते। कारण यह है कि हमें मीठा खाना, मीठा सुनना ही अच्छा लगता है। यह तो भला हो डायबिटीज का कि लोगों को मजबूरी में मीठे से परहेज करना पड़ रहा है। फिर भी अपने विषय में कड़वा सुनना दिल वालों के बस की ही बात है। जो लोगों की बात सुनने जितना संयम भी नहीं दिखाता उसे लोग मन ही मन नकार देते हैं।
जब आपकी बात कोई पूरी सुनता है तो हममें भी यह धैर्य होना ही चाहिए कि हम सामने वाले को इत्मीनान से सुने। हम में चूंकि धैर्य नहीं रहता इसलिए या तो हम पूरी बात सुनते नहीं या पहले से ही सामने वाले के संबंध में धारणा बना लेते हैं जो बाद में गलत साबित होने पर मन ही मन पश्चाताप के अलावा हमारे सामने कोई चारा भी नहीं बचता। इस पश्चाताप की आग में झुलसने से बचने का वैसे तो आसान तरीका हम सब को पता भी होता है लेकिन हम साफ मन से माफी मांगने या जो मन में धारणा बना ली थी वह सच्चाई कहने का साहस भी नहीं जुटा पाते।
कब बोलें, कब चुप रहें, अनर्गल न बोलें, बोलते वक्त वाणी में संयम किस तरह रखें, गुस्से में, ऊंचे स्वर में न बोलें, जितना पूछा जाए उतना ही बोलें आदि सुनने और बोलने के फायदे क्या हो सकते हैं यह कोर्ट में किसी मामले की सुनवाई क ा साक्षी होने पर समझ आ सकता है। दोनों पक्षों को अपनी बात कहने, तर्क और प्रमाण प्रस्तुत करने का पर्याप्त मौका देने के बाद ही न्यायाधीश अंत में फैसला सुनाते हैं। ज्यादातर मामलों में यह फैसला दोनों पक्षों को मान्य भी होता है।
फैसला मान्य करने वाले दोनों पक्षों में से एक पक्ष फैसले से असंतुष्ट हो सकता है लेकिन उसे भी यह संतोष रहता है कि उसे इत्मीनान से सुना गया। और हम लोग हैं कि किसी का काम करना तो दूर उसे इत्मीनान से सुनते भी नहीं। जाहिर है ऐसे में वह व्यक्ति हमारी तारीफ तो नहीं करेगा।
Posted by
कीर्ति राणा
2
comments
शिक्षा विभाग में चल रहा गोरखधंधा
सिवनी वर्ष 2010-11 नया शिक्षण सत्र प्रांरभ हो रहा है और नये सत्र के प्रांरभ होते ही अशासकीय शिक्षण संस्थाओं मे लोभ लुभावने वाले प्रलोभन शुरू हो गये है। यही नही इन संंस्थाओं में अनाप शनाप शुल्क भी वसूली की जा रही है। यह सब सरेआम चल रहा है और इस ओर किसी प्रकार से शिक्षा विभाग द्घारा ध्यान ना दिया जाना चिंतनीय है। हालांकि यह भी अब अच्छा माना जाने लगा है कि शासकीय शिक्षण संस्थाओं एंव अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में प्रश्र पत्रो के मूल्यांकन व परिणाम की घोषणा तथा परीक्षा अपने स्तर से लेना सुनिश्चित कर दिया गया है। जिससे जो प्रतियोगिता देखी जा रही थी वह कम हो रही है। यह भी कि शासकीय शिक्षण संस्थाओं में निशुल्क गणवेश,पाठ्य पुस्तकें, जूते मोजे, साईकिल व शिक्षण शुल्क की सुविधा है इस सुविधा की वजह से शासकीय स्कुलो में बच्चो की दर्ज संख्या बढ गई है। मध्यान्ह भोजन की सुविधा भी अलग से दी जा रही है दूसरी ओर अशासकीय शिक्षण संस्थाओं भी अलग से दी जा रही है दूसरी ओर अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश शुल्क के अलावा, मासिक शुल्क तथा अन्य शुल्क भी वसूली जाती है। यह क्रम वर्षो से चल रहा है। जिसकी वजह से कई अशासकीय स्कुल संचालको द्घारा बिल्डिंगे बना ली गई है व अन्य सम्पत्ति भी अर्जित कर ली गई है। वैसे प्रायवेट में पढाना सामान्य परिवार के बस की बात नही रह गई है। इस संबंध में कई अभिभावको ने चर्चा में कहा कि वे अपने बच्चो को अच्छा पढाकर आगे बढ़ाना चाहते है परंतु जिस तरह से अशासकीय स्कुलों में फीस ली जा रही है वह उनके बस की बात नही रह गई है। दरअसल प्रायवेट शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश शुल्क की अनाप शनाप वसूली होती है रही सही कसर विविध नाम से मासिक शुल्क के रूप में वसूली हो रही है। जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले माह की भी शुल्क वसूली जाती है। जिसकी वसूली कितनी न्यायसंगत है यह तो शिक्षा विभाग ही जाने पर अभिभावको की जेब पर अवश्य डाका डाल रहे हैा चूंकि किसी भी शुल्क के लिये पारदर्शिता होना चाहिए और उसे सूचना बोर्ड मे चस्पा किया जाना चाहिए। परंतु अशासकीय संस्थाओं में शुल्क को लेकर कोई पारदर्शिता नही है और ना ही सूचना बोर्ड पर ऐसा कोई वितरण उल्लेखित है दूसरी ओर गली कूचो में अशासकीय स्कुले प्रांरभ हो गई है। जहां पर ना तो बैठक व्यवस्था है बावजूद बेरोकटोक उक्त संस्थायें चल रही है। शिक्षा विभाग के संरक्षण में उक्त खेल चल रहा कहे तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी। अन्यथा प्रायवेट संस्थाओं के क्रियाकलापो पर शिक्षा विभाग का अंकुश अवश्य होता। बहरहाल नया शिक्षण सत्र कल 1 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है और प्रवेश के लिये प्रायवेट स्कुल में संचालक व शिक्षकगण घर-घर दस्तक देने लगे है।
मूलभूत सुविधाओं से वंछित
खासतौर से नर्सरी से प्रांरभ होने वाले स्कूलों की गुणवत्ता जांच का विषय है छोटे बच्चों के लिये पर्याप्त बैठक व्यवस्था,खेल मैदान,पेयजल ,प्रकाश,शौचालय की मूलभूत सुविधा भी अधिकांश निजी स्कूलों में नही है। किराये के भवनों में संचालित होते ऐसे स्कूल केवल संचालकों के लिय आय का साधन बने हुए है।
इनका कहना है....
मुझे यहां की वस्तुस्थिति की जानकारी नही मै मेरा स्थानातंरण अभी हुआ है जानकारी प्राप्त होने के बाद ही कोई कार्यवाही की जायेगी ।
टीसी पटले
जिला शिक्षा अधिकारी
प्राईवेट स्कूल उडा रहे शिक्षकों का माखौल
सिवनी । गुरूगोविंद दोउ खडे काके लागूँ पाय इस पंक्ति ने जहाँ गुरू को प्रभु से भी ऊँचे स्थान पर बिठाया है। वहीं वर्तमान परिवेश में भारत के भाग्यविधाता कहे जाने वाले गुरूओं की गुरूदीक्षा महज तीन-चार सौ रूपया आँकी जा रही है। जबकि मिट्ïटी खोदने वाला श्रमिक भी तकरीबन २००० हजार रूपये मासिक आय कमा लेता है। तीन-चार सौ रूपये में कैसे भारत का निर्माण हो पाएगा? तीन-चार सौ रूपये में देश के भविष्य का निर्माण किया जा रहा है। शहर में चल रही प्राईवेट संस्थाएँ अपने अध्यापकों को मात्र तीन-चार सौ रूपये देकर अध्यापन का कार्य करवा रही है।
आज जहाँ शासकीय विधाओं में एक शिक्षक को तीन सौ से चार सौ रूपये प्रिितदिन का पारिश्रमिक दिया जा रहा है। वहीं प्राईवेट संस्थाएं देश का भविष्य मामूली तनख्वाह देकर निर्मित कर रही है। देश का भविष्य बच्चे हैं। तथा बच्चों को उचित शिक्षा से देश का उज्जवल भविष्य बनता है। पर शायद यह भविष्य बनाने वालों का प्राईवेट स्कूलों में शोषण हो रहा है। यह संस्थाएँ बच्चों से तो भारी फीस की माँग करती है और शिक्षकों को मात्र तीन सौ से चार सौ रूपये प्रतिमाह थमाकर अपना व्यापार फैला रही है। आखिर कब तक करती रहेगी प्राईवेट संस्थाएँ इन शिक्षकों का शोषण ?
Posted by
PINKY UPADHYAYA
2
comments
वो दस घंटे...
यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, जबलपुर के रास्ते होकर भागलपुर को जाने वाली गाड़ी लोकमान्य तिलक भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या 4 पर आ रही है...। इस वक्त मैं इटारसी स्टेशन पर अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहा था। मेरे मन में घर जाने की एक अजब सी खुशी थी, लेकिन इस खुशी को साझा करने के लिए उस वक्त मेरे आसपास कोई भी नहीं था। जैसे ही घड़ी की सूई 8 पर गई, मैं इटारसी की प्रतीक्षालय को ‘फिर मिलेंगे’ कह प्लेटफॉर्म संख्या 4 के लिए निकल पड़ा।
जब मैं प्लेटफॉर्म पर पहुंचा, उस समय कुछ खास भीड़ नहीं थी। मन में सोचा कि वैसे भी अपनी टिकट कंफर्म नहीं, लेकिन स्लीपर के ग्राउंड फ्लोर की सोच मन ही मन मुस्काने लगा कि भई हर स्लीपर बॉगी तो अपनी ही है। लेकिन ये क्या मैं देख रहा हूं। मानो ऐसा लगा कि जैसे चींटी की माफिक पूरी फौज प्लेटफॉर्म के इर्द-गिर्द खड़ी सी हो गई। यह देख मेरी आंखे खुली की खुली रह गई। अचानक पता नहीं लड़कों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फिर भी मैंने हिम्मत नहीं हारी और बगल वाले से पूछ ही लिया। क्यों भई! ये भीड़ कैसी और कहां के लिए? ...तो जनाब जवाब यूं आया ‘हमनी के पटना जाय के।’ इतना सुनते ही मेरे होश फाख्ता हो गए। फिर क्या थोड़ी देर पहले मन में सीट की प्लानिंग को लेकर जितने भी लड्डु फूट रहे थे, सब सत्यानाश हो गया। अब तो मन में यह डर समाने लगा कि ट्रेन के अंदर भी जा पाउंगा की नहीं।
चूंकि एक तो ट्रेन की भीड़, ऊपर से चढ़ने वाले यात्रियों व उनमें भी वेटिंग लिस्ट वालों की अलग से भीड़ और इन तीनों की दोगुणी भीड़ बिहार जाने वाले छात्रों की थी। अगर मुझे इस बात का पता होता कि उस दिन रेलवे बोर्ड की परीक्षा थी, तो मैं भूल से भी यह भूल करने की हिमाकत नहीं करता, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है, जो होना है वह तो होकर ही रहेगा। मैं इसी कशमकश में था कि अब क्या होगा? इतने में गाड़ी की आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते पूरी भीड़ सक्रीय हो गई। फिर क्या, मैंने भी उठाया अपना बैग और ट्रेन में घुस पाने की जंग में शामिल हो गया।
अब आप सोच रहे होंगे कि क्या मैंने वो जंग जीती। जी हां, इस वक्त मैं अपना पहला पड़ाव पार कर चुका था, किंतु ये नहीं जानता था कि अगला पड़ाव कब आएगा। एक बात स्पष्ट कर दूं कि अपने पूरे जीवन में मैंने ऐसी रेलयात्रा कभी नहीं की थी। वो कहते हैं न जो भी होता है, वह पहली बार होता है। मुझे किसी तरह टॉयलेट की बगल में एक इंच स्क्वायर फीट की जगह नसीब हुई और शायद अगले 10 घंटों तक उसी जगह सफर बदस्तूर जारी रहा। एक-एक सेकंड एक युग की तरह बीत रहा था। लेकिन इस सफर में मुझे जितना अपनी आरामदायक जगह न मिलने का मलाल था, उससे कहीं ज्यादा मुझे उन बिहारी छात्रों के ऊपर दया आई, जो मासूमों की तरह कष्ट में भी ट्रेनों में यात्राएं कर रेलवे की परीक्षा देने कोसों दूर दूसरे राज्यों में केवल यह सोचकर जाते हैं कि शायद वहां की परीक्षा निकाल रेलवे में नौकरी प्राप्त कर सकें। बिहारी बिहार में ही परीक्षा देने से क्यों कतराते हैं? क्यों दूसरे राज्यों में कोशिश करते हैं? क्यों बिहार में रेलवे की परीक्षा में उपस्थिति 30-35 फीसदी ही रहती है? आपने सुना होगा कि लोहा लोहे को काटता है, ठीक उसीप्रकार बिहार में प्रतिभाओं का समूह वास करता है। चूंकि वहां स्क्रीनिंग 90-95 पर होती है और यही वह वजह है कि कुछ छात्र बाहर भी अपनी किस्मत आजमाते हैं। प्रतिभावान होने के बावजूद, चंद मुट्ठीभर नेता व उनकी ओछी राजनीति की वजह से बिहारियों को हर कहीं अपमान सहना पड़ रहा है।
चंद सवाल
मैं पूछता हूं कि आखिर बिहार सरकार कर क्या रही है?
क्यों हो जाते हैं बिहारी छात्र बाहर पढ़ने व नौकरी करने के लिए मजबूर?
आखिर वह कौन सी वजह है, जिसके कारण विकास की नदियां यहां बहने से पहले ही सूख जाती हैं?
Posted by
Abhishek Roy
0
comments
सम सामयिक लेख
सम सामयिक लेख
जिस सदन का नेता और उपाध्यक्ष ही दागी हो उस सदन के दागी सदस्यों को दंड़ित करने से भला क्या होगा?
दाग़ी और नैतिकता ये दो शब्द इन दिनों मध्यप्रदेश की राजनीति में बहुत अधिक चर्चित हैं। सत्तादल और विपक्ष अपने दाग छिपाने और दूसरे को नैतिकता का पाठ पढ़ाने में व्यस्त हैं। प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री उमा भारती की वापसी की राजनैतिक आहटों ने दागियों को मुख्यमन्त्री के खिलाफ एक प्रेशर ग्रुप बनाने की मौका जरूर दे दिया हैं।
हाल ही में प्रदेश के स्वास्थ्य मन्त्री और अटलबिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा के स्तीफे से दागियों को दंड़ित करने की शुरूआत भाजपा में हुयी हैं। लेकिकन इसी आधार पर भाजपा विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह से स्तीफा मांगने या उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात प्रदेश भाजपा के नेता नहीं कह पा रहें हैं जबकि उनके खिलाफ घोखधड़ी जैसे संगीन आरोप में अदालत के निर्देश पर मामला पंजीबद्ध हो चुका हैं। इसमें एक कारण तो यह भी है कि मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह खुद लोकायुक्त के मामले में फंसे हुये हें और भाजपा में भी अनूप मिश्रा के स्तीफे के बाद हाहाकार मचा हुआ हैं। दागियों को खदेड़ने की मुहिम खुद ही लड़खड़ा गई हैं। दागियों को सत्ता से दूर करना प्रारंभ ही राजनैतिक कठनाइयों से भरा दिखायी दे रहा हैं। संभावित दागी मन्त्री भी उमा भारती की वापसी की आड़ में प्रेशर ग्रुप बनते दिखायी देनेेे लगें हैं। हाल ही में नगरीय प्रशासन मन्त्री एवं पूर्व मुख्यमन्त्री बाबूलाल गौर की विश्वास ना हो तो स्तीफा ले लेने की पेशकश ने प्रदेश के राजनैतिक हल्कों में हलचल मचा दी हैं।
मन्त्री कैलाश विजयवर्गीय और सांसद सुमित्रा महाजन भी उमा समर्थन में खुल कर आ गईं हैं। वैसे भी मन्त्री मंड़ल में दागियों की लंबी चौड़ी फौज हैं। सत्ता में बैठे दागियों का यह कहना भी जायज हैं कि दागियों के विरुद्ध ऐसी ही कार्यवाही संगठन में बैठे दागियों के खिलाफ भी की जाये। दरअसल उमा भारती के समर्थन में खुल कर की जा रही बयान बाजी उमा का समर्थन कम अपनी कुर्सी बचाने की कवायत अधिक दिखायी दे रही हैं। रतलाम की कार्यकारिणी की बैठक में प्रभारी महासचिव अनन्त कुमार के दिये गये निर्देश के मन्त्री अनूप मिश्रा के स्तीफे के बाद आज तक कोई और स्तीफा लेने में संगठन या सत्ता को सफलता नहीं मिल पायी हैं।
इसी दौरान कांग्रेस को भी अपने विधायक एवं विधानसभा के उपाध्यक्ष ठा. हरवंश सिंह के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर धारा 420 सहित कई आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज हो जाने के कारण अपना आक्रामक रुख अिख्तयार करने में कठिनाई हो रही हैं। सिवनी किजले की लखनादौन की एक अदालत में पेश किये जमीन घोटाले के परिवाद में विस उपाध्यक्ष हरवंश सिंह उनके पुत्र जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष रजनीश सिंह चपेट में आ गये हैं और दोनों के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर थाने में प्रकरण दर्ज हो गया हैं। बीते दिनों जब कांग्रेस ने विधानसभा के विशेष सत्र के बहिष्कार का निर्णय लिया था और उसमें विधानसभा उपाध्यक्ष रहते हुये भी हरवंश सिंह ना केवल शामिल हुये थे वरन उन्होंने पूछने पर मीडिया को यह जवाब भी दिया था कि पार्टी उनके लिये पहले हैं फिर उपाध्यक्ष का पद। इस पर भाजपा ने भारी बवाल मचाया था और संसदीय कार्य मन्त्री नरोत्तम मिश्रा ने सदन के यह बात उठाते हुये अध्यक्ष से व्यवस्था की मांग की थीलेकिन विस अध्यक्ष ईश्वादास रोहाणी ने कोई भी व्यवस्था नही दी थी। इसी बीच नव निर्वाचित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा के साथ पूर्व मुख्यमन्त्री कैलाश जोशी और पूर्व प्रदेश संगठन मन्त्री कप्तान सिंह सौलंकी ने राज्पाल से मिल कर विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की थी। इस समूचे प्रकरण में मुख्यमन्त्री शिवराजसिंह चौहान की चुप्पी भी सियासी हल्कों में चर्चा का विषय बनी रही थी।
डंपर मामले में लोकायुक्त की चपेट में मुख्यमन्त्री के फंसे रहने के कारण भाजप को दागियों को खदेड़ने में तकलीफ होना स्वभाविक ही हैं। कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमन्त्री के डंपर घोटाले की जांच और प्रदेश व्यापी आन्दोलन चलाने की तवाबदारी हरवंश सिंह पर सौंपी थी। उस पर कांग्रेस आलाकमान को क्या जांच रिपोर्ट पेश की गई यह तो आजतक किसी कों भी पता नहीं हैं लेकिन सम्बंधों में बदलाव कई जगह नोट जरूर किया गया हैं।
विस उपाध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला कोर्ट के निर्देश पर बनने के बाद भी भाजपा में प्रदेश स्तर चुप्पी बनी रही। मुख्यमन्त्री जी इस बार भी चुप रहें और प्रदेश अध्यक्ष झा ने भी इस मामले में इस बार कुछ कहना ठीक नहीं समझा हैं। दागियों के खिलाफ अपनी पार्टी में मुहिम चलाने वाली भाजपा ना जाने विपक्ष के बागी के खिलाफ कुछ बोलने या करने में परहेज कर रही हैं। कुल मिलकार इन दिनों मध्यप्रदेश में राजनैतिक हालात यह हैं कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने दागियों के दाग छिपाने और दूसरे के दाग दिखाने में मशगल हैं। सभी को नैतिकता का पाठ पढ़ाने से तो कोई चूक ही नहीं रहा हैं।
आशुतोष वर्मा
मो. 09425174640
09713347840
Posted by
ASHUTOSH VERMA
0
comments
अब तो तेरी बात माननी पड़ेगी
बहुत दिनों बाद कुछ लिखने का मन कर रहा है तो केवल इतना लिख रहा हूं कि,
ज़िंदगी तेरे बोल बहुत खूबसूरत हैं...
पर उतना ही सुनता हूं जितनी ज़रूरत है...
तेरे दिल में जो आता है बोलती है
हर बात में एक नया राज़ खोलती है
मै क्या करु इतना समझदार नहीं हूं
जो तेरे हर एक इशारे को समझ जाउं
इसीलिए कभी तू रोती कभी हंसती है..
मै तूझसे जैसे ही कुछ कहने चलता हूं
तु मुंह उधर कर लेती है, जैसे कुछ सुनना ही नही चाहती
ठीक है मैं भी तेरी ही बात मानूंगा और
ज़िंदगी में एक बार हार मानूंगा
Posted by
Arvind Pandey
0
comments
14.7.10
रानी का डंडा

डंडा', स्कूल गये तो 'मास्टर साहब का डंडा'। बड़े हुए तो पता चला इन सबसे
ऊपर 'पुलिस का डंडा'। पुलिस का डंडा इतिहास का अब तक सबसे 'महान डंडा'
समझा जाता था। और इस पुलिसिये डंडे को अपने उच्च व्यवहार के लिये महानतम
कहलाने में फख्र भी महसूस होता था। हाँ, यह ज़रूर है कि थोड़े दिनों इस
पुलिसिया डंडे के वर्चस्व को चुनौती देने वाला डंडा पैदा ज़रूर हुआ, जो
अपने मालिक के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गया। भद्रजनों! इस
डंडे को 'गाँधी का डंडा' कहते थे। जब तक गाँधी का डंडा रहा तब तक डंडा
अपनी वास्तविक कार्यशैली ही भूल गया था। अहिंसा का पाठ पढ़ाने लगा था। यह
तो वही मिसाल हुई कि शेर से कहो मियाँ घास खा लो। हाँ, अभी कुछ दिनों से
ज़रूर एक डंडे ने लोगों को बिलखने पर मजबूर कर दिया है। हालत यह है कि घर
की ग्रहणियाँ भी सड़क पर उतरकर इस डंडे का विरोध कर रही हैं। वह है
मँहगाई रूपी 'सरकारी डंडा'। मित्रो! अभी हम लोग डंडे के प्रकार ही जान
पाये और कुछ हद तक कार्यशैली भी। अभी पिक्चर खत्म नहीं हुई है भाई। यदि
गाँधी जी के डंडे को हटाकर बात करें तो सम्भवतः सभी डंडे कुशल कारीगर के
रूप में अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। गर्ज़ यह कि सभी लोग डंडे से किसी
न किसी रूप में परेशान हैं और इससे किसी भी सूरत में निजात पाने का
रास्ता ढूँढ रहे हैं। डंडे की व्याख्या करने के बाद मैंने सोचा कि मूल
बात पर आऊँगा। परन्तु विचार कर गया कि बिल्कुल साफ-साफ लिखूँगा और
देखूँगा कि कितना ईमानदाराना रवैया अख्तियार कर पाता हूँ लिखने के लिये।
दोस्तो! हैरत की बात यह है कि आज़ादी के दौर में जिस डंडे को देखकर लोगो
की कंपकपी छूट जाती थी, उसी डंडे को पिछले कई दिनों से एक देश से दूसरे
देश, एक शहर से दूसरे शहर सरकारी निगरानी में हाईटैक प्रणाली द्वारा
घुमाया जा रहा है। और लगभग सत्तर देशों से ज्यादा देशों का सफर तय करके
यह डंडा बाघा बॉर्डर लाँघकर हमारे देश में भी आ पहुँचा है। जिसको पकड़ने
के लिये हर ख़ास और आम शहरी परेशान है। आप जानना चाहेंगे इस डंडे के बारे
में। कोई साधारण डंडा नहीं है मियाँ, इसे रानी का डंडा कहते हैं। शाब्दिक
अर्थों में देखा जाए तो क्वींस वैटन का मतलब भी रानी का डंडा ही हुआ। तो
हूज़ूर हम बात कर रहे हैं कि क्वींस वैटन यानि रानी के डंडे की। विगत
दिनों यह रानी का डंडा हमारे शहर बरेली में भी था। स्पोर्ट्स स्टेडियम
बरेली में ज़िला प्रशासन द्वारा भव्य आयोजन किया गया था। इस डंडे की
इज्जत-अफज़ाई के लिये स्टेडियम के बाहर राजमा-चावल बेच रहे सुखीलाल बोल
पड़े 'हमऊ न मिलिहै का ई डंडा, हमऊ भी लेके भागन चाहीं'। अब बेचारे ग़रीब
को कौन बताये कि जिस गाँधी के डंडे ने इस रानी के डंडे को देश से हंकाला
था और उस सुखीलाल जैसे हज़ारों लाखों लोगों ने गाँधी के डंडे को मज़बूती
से थामकर रानी के इसी डंडे को ज़मीदोज़ कर बैण्ड बजायी थी। यह वो ही रानी
का डंडा है भाई। ख़ैर! मामला क्वींस वैटन का है, इसलिये स्टेटस सिम्बल बन
गया था बरेलीवालों के लिये इस डंडे को पकड़ना। हर कोई आमादा था इस 'डंडा
पकड़' अभियान में अपना नाम दर्ज कराने को। बेचारा प्रशासन घोर संकट में
था कि क्या किया जाए। प्रशासन का पशोपेश में पड़ना लाज़िमी था क्योंकि
इंतिहा तो तब हो गयी कि इस 'डंडा पकड़ अभियान' के लिये लखनऊ से दबाव आने
लगा था कि अमुख व्यक्ति हमारे क़रीबी हैं कृप्या इनको भी डंडा पकड़वा
दीजिये। इनको भी दौड़ना है। और उन सभी को दौड़ना है कि जिनका दौड़ से
दूर-दूर तक कोई नाता, कोई वास्ता नहीं है। पूरा शहर उमड़ पड़ा था बस। हर
पार्टी के जनप्रतिनिधि विधायक, साँसद, मंत्री पूर्व मंत्री, बड़े नेता,
छुटभैये नेता यानि सारे माननीये मौजूद थे। यदि कुछ एक को छोड़ दें तो कोई
यह भी न बता पाए कि राष्ट्रमण्डल खेल क्या होते हैं और यह कहाँ हो रहे
हैं। और बेचारे मीडियाकर्मियों का तो सबसे बुरा हाल था। अपनी-अपनी नौकरी
बचाने को सिर-पैर एक किये हुए थे। चूँकि डंडा बरेली में था और स्टेटस
सिम्बल बन ही चुका था। तो सबको पकड़ना ही था। इन माननीयों से कोई सुखलाल
यह पूछे कि साल में अगर बारह बार भी सारे माननीये स्टेडियम में ऐसे ही
जुट जाएं तो इंडोर बैडमिंटन हॉल को कबूतर गंदा न करें। कोच अपनी
ज़िम्मेदारी महसूस करें। स्वीमिंग पूल तालाब तालाब न बनें। खिलाड़ी हाथ
में मोबाइल लेकर न दौड़ें। शाम सात बजे के बात मैदान के कोने में ढक्कन न
खुले। खिलाड़ी अन्धेरा होने का इंतिज़ार न करें। खेल का मक़सद सिर्फ
रेलवे की नौकरी न हो। स्टेडियम के पीछे की घास साफ हो जाए, जहाँ अँधेरे
में महिला खिलाड़ी अपने साथियों के साथ भी गुज़रना पसंद नहीं करती। फर्जी
सियासत बन्द हो जाए। कोचों में एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ बन्द हो
जाए। कुल मिलाकर सारे ख़लीफा बाहर हो जाएं और खेल सिर्फ खेल हो। परन्तु
ऐसा सोचना माननीयों की शान के खिलाफ है। उनको तो आज यह तय करना था कि
कौन-से कुर्ते में 'विलायती लट्ठ' अच्छा लगेगा। इसी बीच मुलाक़ात हो जाती
है एक मशहूर और माअरूफ हस्ती से। काश हम भी सफेद पैन्ट-शर्ट पहनकर सफेद
बाल रखते और झटके से बाल झटककर कहते हाय मेरी बरेली को क्या हो गया। और
कोई दोस्त अपना रूमाल निकालकर आँसू पोछता और कल सारे अख़बार की सुर्खियाँ
बन जाते। ख़ैर इनता अच्छा नसीब हमारा कहाँ है। बड़े-बड़े जादूगरों और
बहरूपियों को देखकर 'हरिशंकर परिसाई' की 'निठल्ले की डायरी' याद आ गयी।
कबीरा इस संसार में भांति-भांति के लोग, कुछ तो............। इस बीच एक
जनप्रतिनिधि से मुलाकात हो गयी। सत्ताधारी पार्टी के प्रभावशाली नेता
हैं, उनके लिये इससे अच्छा मौक़ा और कहाँ मिलता। लगे सबसे हाथ जोड़ने और
ख़ैरियत पूछने। एक मीडिया बन्धु पूँछ बैठे भाई साहब आप यहाँ कैसे। क्या
आप भी दौड़ेंगे। नेता जी बोले हमें तो साथ के लोगों ने बताया कि स्टेडियम
में कोई खेल चल रहा है भागने का और किसी ने कहा पार्टी का कार्यक्रम लगा
है। लो हम भी आ गये। चलो इसी बहाने मुलाकात भी हो गयी सभी से। इसी बीच
कुछ प्रशासनिक अधिकारियों से भी गु्फ्तगु हुई। ऐसा लग रहा था कि मतपत्र
की गिनती का काम चल रहा था। माथे पर इतने बल और चेहरे पर इतनी टेंशन तो
कभी बरेली में लगे कर्फ्यू में भी नहीं दिखायी दी थी। बस, यहाँ से किसी
तरह से यह डंडा निकल जाए ख़ैरियत के साथ। इसी क़वायद में पिछले एक हफ्ते
से लगे है स्टेडियम में पसीना बहाने में। आला अधिकारी से लेकर जूनियर
अधिकारी तक सभी सकुशल इस डंडे को ख़ैरियत के साथ बाहर निकालने में जी-जान
एक किये हुए हैँ। बातें तो मैंने ख़ूब कर लीं बड़ी-बड़ी। लेकिन यह नहीं
समझ पाया कि मैं क्यों इतना व्याकुल था इस डंडे को पकड़ने के लिये। शायद
मानसिक रूप से तैयार होकर भी गया था और जानता भी था डंडे का इतिहास। फिर
भी इतनी उत्सुक्ता कि बस......एक बार हाथ में आ जाए। पता नही क्यों। शायद
कई बरसों से दूसरे के डंडे और झंडे की जय-जयकार करना हमारा शगल हो गया
है।
शाम साढ़े बजे बच्चों द्वारा ग्राउंड के किनारे लगी ख़ूबसूरत झंडियों को
उखड़ते देख सोच रहा था कि 'हमारा डंडा' यानि 'गाँधी का डंडा' यानि 'गाँधी
वैटन' कब लेंगे इतनी बेक़रारी से हाथ में और कब पूरी दुनिया 'गाँधी वैटन'
की जय-जयकार करेगी। जिसने अपनी ताक़त का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया था।
भवदीय
डॉ० एस० ई० हुदा
चीफ मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट
सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, बरेली
मोबाइल - 09837357723
Posted by
drhuda
1 comments
हो रहा गली कूचे में नशा का अवैध कारोबार



सिवनी ।इस शहर में धीरे-धीरे अपराध और जुर्म मजबूती से अपनी जड़ें जमाने लगा है काले धंधे और उन धंधों से जुड़े कारनामें सरपरस्त दिनों दिन अपने दो नंबर के धंधों और अपने काले साम्राज्य को मजबूती से खड़ा कर रहे हैं शहर में हर तरफ काले काम अपराध और जुर्म परवान चढने लगे हैं और उन्हंी जुर्म में व्यापार भी अहम है शहर में गाँजे के शौकीनों को चाहे जहाँ चिलम खींच के धुँआ उड़ाते देखा जा सकता है इन की तादाद में दिनों दिन वृद्धि होती दिखाई दे रही है सवाल यह है कि यह मादक पदार्थ मिलता कहाँ से है कौन उपलब्ध कराता है जब गाँजे के शौकीनों की तादाद बहुत ज्यादा है तो इन्हें बड़ी आसानी से यहाँ उपलब्ध भी होता होगा। इस मादक पदार्थ के हो रहे धंधों की कहानी शहर ने गाँजे का अवैध कारोबार दिनों दिन बिना रोक टोक पूर्ण शिद्दत से फल फूल रहा है और साथ ही इसमें लिप्त लोगों की किस्मत जो इस धंधे में गाँजे की तस्करी कर लाभ कमा रहे हैं इस नामुराद धंधों में एक नही कई गिरोह सक्रिय है आये दिन इस नशे की लत में एक नया युवा जुड़ रहा है जिसमें खासकर युवा वर्ग का समावेश अधिक है यह धंधा शहर में मजबूती से अपनी जड़ें जमा रहा है।
महानगरों की तर्ज ड्रग्स का फैल रहा कारोबार
नगर में इन दिनों एक कश के जुगाड़ में नवयुवक सुबह से शाम और शाम से रात तक इधर से उधर और कुछ भी करने को तैयार खड़े है कारण सिर्फ इतना है कि यह कश जो एक बार पी लेता है वह उसका आदी हो जाता है और फिर उसका एजेंट बन जाता है क्योंकि यह कश 100 से 1000 और 1000 से 10,000 तक का भी हो सकता होता है। जी हॉं यह वही नशा है जिसे महानगरों में ड्रग्स के नाम से जाना जाता है जिसमें कोकीन,हेरोइन ,ब्राउन शुगर की मात्रा होती है जिसकी मात्रा के हिसाब से पुडिय़ा की कीमत तय होती है किंतु अब यह नशा सिवनी मेें अपने पांव पसार चुका है।
मेडीकल स्टोर्स में दे रहे पर्ची विहीन दवाईयां
उपलब्ध करा रहे है नशीली गोलियां संचालक
नगर में इन दिनों युवा वर्ग को नशे के आदी बनाने में अहम भूमिका मेडिकल संचालकों की मोटी कमाई एवं विभागीय शिथिलिता है। आये दिन नाबालिग युवा वर्ग भी इस नशीली दवाईयों की चपेट में आ रहे है जिन दवाईयों को सरकार द्वारा मेडिकल स्टोर्स में नही उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन अपनी मोटी कमाई के चलते नकली दवाईयों का कारोबार किया जा रहा है। जिसका उदाहरण नगर की सड़कों पर आये दिन नजर आता है। हर रोज नगर के बस स्टैँड में एक नया चेहरा विक्षिप्त रूप में दिखाई देता है।
गरीब तबके के लोग बोनफिक्स सूंघ कर रहे है नशा
कुछ गरीब तबके के लोगों द्वारा बोनफिक्स के द्वारा भी नशाा किया जा रहा है जो कि साइकिल स्टोर्स में उपलब्ध बहुत ही घटिया किस्म का होता है जिस पर विभागीय अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। झोपड पट्टीयों में निवास करते है जो अपने घर के लोगों को नशा करते देखते है उन्हे भी नशे की ललत इस हद तक ले जाती है ये नैनीहाल जिनके स्कूल जाने की उम्र होती है वे सुलेशन और बॉनफिक्स को एक कपडे में निकालकर सुंघते है, जिससे इन नैनीहालों से पूछने पर कि ये क्या कर रहे हो तो बताया कि हम तीन चार साल से ये नशा कर रहे है। इससे हमें आराम मिलता है, इसके बगैर हम रह नही सकते एक बार सुंघने के बाद जितना नशा एक बोतल शराब पीने से मिलता है उतना नशा एक बार में मिलता है।
हर गली-कूचे में उपलब्ध है पुडिया,इजेक्शन
नगर में इन दिनों हर मोहल्ले ,पान ठेलों में एक कश की पुडिया उपलब्ध है जो कि अलग-अलग राशि के अनुसार होती है। जिसकी जानकारी विगत दिवस बालाघाट एक्सपे्रस टीम ने पुलिस थाना को दी थी । इसी क्रम में बडे शहरों की अपेक्षा अब छोटे कस्बों के नवयुवक भी शराब के साथ साथ इंजेक्शन के आदि होते जा रहे है इससे इन्हे शुरू में तो काफी आराम मिलता है किंतु बाद में ये बगैर इस नशे के नही रह पाते है। धीरे धीरे यह नशा बढता जाता है आगे चलकर ये लोग इस नशे के चक्कर में अपने घर के बर्तन तक बेचकर नशा करते है, इस तरह एक व्यक्ति की खातिर पूरा घर वरबाद हो जाता है।
हर वर्ग हो रहा आदी
अगर आज शहर में पुडिया पीने वालों की गणना की जाएं तो यह संख्या हजार के ऊपर होगी जिसमें नगर के संभ्रात परिवारों से लेकर एक गरीब मजदूर भी शामिल है अगर प्रशासनिक जांच की यही रफ्तार रही तो इस नशे के आदी नगर के युवाओं की संख्या कई गुना बढ जायेगी अगर जल्दी प्रशासन इस विषय में नही जागा तो हर दूसरे घर में इस नशे का आदी एक व्यक्ति होगा और यह नशा ऐसा है कि परिवार का एक सदस्य अगर इसका आदी हो तो पूरा परिवार इसकी सजा भुगतता है।
समाज सेवक निष्क्रिय - जहां एक तरफ नगर में कई एनजीओ खुले हुए हैं ये खाली नाममात्र के एनजीओं समझ मे आते है जब कि इन समाज सेवी संस्थाओं का ध्यान इन नैनीहाल बच्चों के तरफ एवं नवयुवकों की तरफ इनकों सुधारने हेतु किया जाना चाहिए परंतु इनकी तरफ इन लोगों का ध्यान बिल्कुल नही जाता है ना ही प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है यदि यही हाल रहा तो देश का भविष्य का क्या होगा इसका जबाब किसी के पास नही होगा। समय रहते प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए इन जहरीले पदार्थो पर रोक लगाना होगा अन्यथा ये जहरीली चीजें एक दिन सबकों अपनी जकड में ले लेगा।
ड्रग्स के सबंध में पुलिस प्रशासन के मुख से
इस संबंध में सिवनी थाना कोतवाली मे जानकारी देने पर थाने में उपस्थित एएसआई एम.पी.तिवारी द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम पुडिय़ा को जांच हेतु भेजा जायेगा अगर उसमें कोई नशीले पदार्थ की पुष्टि होगी तभी प्रक्रिया आगे बढ पायेगी। क्योंकि एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को आजीवन कारावास तक का प्रावधान है एवं प्रकरण की पुष्टि न होने पर हमें खामियाजा भुगतना पड़ता है। इसी विषय पर वर्तमान कोतवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर विजय तिवारी से बात करने पर उन्होनें कहा कि हमें जो टे्रनिग मिली है उसके अनुसार ब्राउन शुगर सफेद दानेदार पाउडर होता है यह मटमैला पाउडर ब्राउन शुगर है कि नहीं मै नही बता सकता किंतु इस मामले में जांच कर हम आवश्यक कार्यवाही जरूर करेगें ।
Posted by
PINKY UPADHYAYA
1 comments
क्या मेरी मौत भी ऐसे ही होगी? (यह आप सब पर भी लागू हो सकता है)
काफी दिनों से ब्लॉग लिखने का अवसर नहीं मिला और आज मिला तो विषय नहीं सूझ रहा था. काफी विचार किया तभी मन में एक बात दौड़ी कि आजकल लोगों की मौतें काफी हो रही है यानी प्राकृतिक आपदाओं, नक्सली हमले और
आंतकवादियों के द्वारा तो कहीं रोड दुर्घटना और प्रेम-प्रसंग के चलते भी मौतें हो रही हैं. सोचा क्यूं न अपनी मौत के बारे में भी सोच लूं. आखिर बुराई क्या है अपने आने वाले कल के बारे में प्लानिंग कर लेता हूं. क्योंकि मैं सोचूं या न सोचूं मरना तो मुझे है ही.
आज कल वैसे तो कई तरीकों से लोगों की जान जा रही है लेकिन हम भारत में रहते हैं इसीलिए कुछ भारतीयों जैसा ही सोचेंगे न. हर किसी की जिंदगी में ऐसे कई पल आते है जब उसे अपनी मौत सामने खड़ी नजर आती है मसलन जैसे गर्लफ्रैंड के घर पर अकेले उसका भाई पकड़ ले, स्कूल में नकल करते समय, चलती बस से कूदते समय, या चलती ट्रेन में चढते समय कई बार ख्याल आता है कि अगर एक पल की देरी हो जाती तो आज का दिन न देख पाते.
मेरी जिंदगी में भी ऐसे कई पल आए जब लगा कि मैं तो गया. पर हर बार शायद भगवान को मेरी जरुरत नहीं थी. एक बार बारिश में ऑटो पलट गई तब का मंजर याद करते हुए सोचता हूं कि कैसे आज यह ब्लॉग लिख रहा हूं, कई बार दिल्ली की भीड़ भरी बस में लटकते समय मन में सिर्फ एक ही बात आती है कि यार अगर हाथ छूटा तो जान निकल जाएगी, और भी ऐसे कई मौके आए जब लगा कि मौत करीब है.
अब जब इन सब से बच गया तो सोच रहा हूं कि मेरी मौत होगी कैसे? काफी विचार-मंथन किया और फिर दिमाग में कई रास्ते आए जिनसे शायद मेरी मौत हो सकती है:
1. आंतकी हमले में हो सकती है मेरी मौत: हो सकता है अगली बार जब दिल्ली में कोई आतंकी हमला हो तो मरने वालों में मेरा नाम भी हो और यह तो सबसे आम होगा.
2. नक्सली मार दें : हो सकता है अगली बार जब मैं गांव जाऊं(अगर कभी जाना हुआ तो) तो बिहार के रास्ते में नक्सली रेल की पटरी उड़ा दें और हादसे में मेरी मौत हो जाए.
3. मिलावट का खाना खाने की वजह से : आजकल बाहर का खाना कुछ ज्यादा ही खा रहे हैं और इंडिया टीवी की भविष्यवाणी या एक्सक्लूसिव समाचार अगर सही हुए तो भी ..…
4. सड़क दुर्घटना में : भागती सड़कें और करोड़ों की गाडियों के बीच अगर कोई मरता है तो उसकी लाश कहां चली जाती है पता भी नहीं चलता और दिल्ली में तो सड़क हादसे होते ही रहते हैं ऐसे में यह भी एक संभावित कारण हो सकता है.
5. प्यार के चक्कर में ऑनर हत्या : हालांकि मैं ऐसा इसलिए सोच रहा हूं क्योंकि आजकल ऑनर किलिंग का दौर चल रहा है और दिल तो बच्चा है जी, कब किस पर आ जाए क्या कहना?
हर आम और मध्यम वर्ग की सोच
खैर यह सब तो था कि मेरी मौत होगी कैसे लेकिन मैं ऐसा सोच क्यूं रहा हूं. यह बात मैं नहीं सभी आम आदमी सोचते हैं. क्यूंकि जिस तरह से आज कल दिन और हालात बदल रहे हैं आम जनता क्या करे. समय आएगा जब हो सकता है दिल्ली में मैट्रो और महंगाई की वजह से काफी मौतें होंगी.
एक आम आदमी तो हर दिन मरता है ऐसे में अगर उसे मौत एक ही दिन जाए तो इससे बेहतर क्या होगा. लोग कहते हैं चार दिन की चांदनी फिर पुरानी रात मगर अब तो आम आदमी के जीवन में चांदनी आती ही नहीं.
महंगाई के इस दौर में हो सकता है दाल-सब्जी खरीदने के लिए भी बैंक से लोन मिले, और फिर कर्ज के बोझ से आम आदमी आत्महत्या करेगा और मैं भी आम जनता में आता हूं तो
लिखते समय हम कुछ भी लिख सकते हैं लेकिन सोचते समय तो हर हद पार करने की ताकत होती है. और यकीन मानिए यह सब सोचते समय मुझे बिलकुल भी घबराहट नहीं हुई क्योंकि मुझे मालूम है कि मैं इतना अच्छा भी नहीं कि भगवान को मेरी जरुरत हो. हा….. हा…. हा
Posted by
manojsah
1 comments
Labels: Bloging sites, Death, HINDI BLOG, I LOVE U, LOVE, Social
उमा भारती को लेकर भाजपा के अंदर धमाल
वीरेंद्र सेंगर की कलम से
उमा भारती को लेकर एक बार फिर भाजपा के अंदर धमाल शुरू हो गया है। लाल कृष्ण आडवाणी सहित कई वरिष्ठ नेता अब उमा को लेकर सॉफ्ट हो गए हैं लेकिन मध्य प्रदेश में पार्टी के अंदर उमा की इंट्री का सवाल जोरदार खींचतान में उलझ गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके सिपहसालार मंत्रियों ने उमा के मामले में अड़ियल रुख अपना लिया है। इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश में कई मंत्रियों के बीच ‘सिर फुटव्वल’ की नौबत आ गई है। कैबिनेट बैठक में बुजुर्ग नेता बाबू लाल गौड़ ने जोर देकर पार्टीहित में उमा जैसी प्रखर नेता की वापसी को जरूरी बताया, जिस पर मुख्यमंत्री के चहेते कुछ मंत्रियों ने कड़ी आपत्ति की| एक मंत्री ने तो गौड़ को यह कह कर चिढ़ा दिया कि उन पर उम्र हावी हो गई है। इसको लेकर बैठक में बवाल बढ़ा था।
पूरा पढ़ें बात-बेबात पर
Posted by
Subhash Rai
0
comments
Labels: subhash rai
13.7.10
कसक
Posted by
FARHAN QAZI
3
comments
जीवन के चार आधार स्तम्भ
काम, क्रोध,लोभ, मोह
जीवन के चार
आधार स्तम्भ
सभी का जीवन
चलता है
इन्हीं के सहारे
जीवन की प्रत्येक
गति, नियति
होती है नियंत्रित
इसी से
पाप-पुण्य के कारण हैं
यही विकार
कर्मों की सजा और फल
मिलते हैं
इन्ही चार में से
किसी एक के कारण
कितने ही युद्ध हुए
निर्दोषों का खून बहा
अस्मत खिलौना
बन गयी
जीवन भर
इन्ही चार के हाथों
खेलते रहे हम
ये नचाती रहीं हमें
कठपुतली बनाकर
आंखों पर
चढ़ी रही पट्टी
कभी काम- क्रोध की
कभी लोभ-मोह की
कभी नहीं
निकल सके बाहर
इनके चंगुल से
इसीलिए
अंतिम यात्रा में भी
मिलता है
इन्हीं चार का सहारा
औरों को सम्भवत:
अपने सशक्त होने का
कराती है आभास
जीवन के प्रारम्भ से
अंत तक
जूझता है व्यक्ति
इन्हीं चार से
नहीं उबर पाता
शायद......
मैं भी न उबर पाऊं
तीन पर तो
विजय पाना है आसान
कैसे त्याग सकूंगी
तुम्हारा मोह
जिसके साथ
जीवन गुजारा
प्यार के चमन में
कभी चहके
पंछी बनकर
कभी खिले
फूल बनकर
पुनर्जन्म हो .. ..
तो यही प्रार्थना है
कोई भी योनि मिले
साथ और प्यार
तुम्हारा मिले
इसलिए नहीं चाहती
मेरी अंतिम यात्रा को मिले
चार कंधों का सहारा
मेरे लिए काफी है
तुम्हारी
बाहों का सहारा
Posted by
वीना श्रीवास्तव
0
comments
संस्कृतप्रशिक्षणकक्ष्या - तृतीय: अभ्यास:
प्रिय बन्धु
संस्कृतप्रशिक्षणकक्ष्या का तीसरा अभ्यास आज प्रकाशित किया है
इसका लिंक नीचे दे रहा हूँ ।
संस्कृतप्रशिक्षणकक्ष्या - तृतीय: अभ्यास:
आपलोगों की संस्कृत में श्रद्धा यूँ ही बनी रहे इसी आशा के साथ ।।
भवदीय: - आनन्द:
Posted by
SANSKRITJAGAT
0
comments
''अपनी माटी'' पर मुफ्त विज्ञापन योजना
नमस्कार
यहाँ अपनी माटी मंच ने एक नवीन प्रयास किया है,जिसे आप सभी के सहयोग की ज़रूरत रहेगी.''अपनी माटी'' पठन-पाठन मंच ने हमारे लेखक,सम्पादक और प्रकाशक साथियों द्वारा प्रकाशित पत्र,पत्रिकाओं सहित सभी प्रकार की साहित्यिक-सांस्कृतिक पुस्तकों के पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने हेतु उनका निःशुल्क विज्ञापन करने का मन बनाया है.यहाँ एक योजना अपनाई है जिसमें परस्पर संवाद भी बन पड़ेगा.कुछ बिन्दुवार जानकारी इस तरह है';-
- ये मंच अपनी माटी मंच के पाठक साथियों हेतु एक अनौपचारिक पुस्तकालय संचालिन करने जा रहा है .जहां संग्रहित सामग्री एक दूजे को चक्रवार देते हुए पाठकीयता बढ़ाने का मन रखती है.
- इस योजना में चित्तौडगढ और आस-पास के इलाके में साहित्यिक गतिविधियाँ चल सके और .इस निशुल्क विज्ञापन योजना के सहयोग से उसे गति देने का मन बनाया है.
- मंच के द्वारा की जाने वाली चर्चाओं और परिसंवाद में हमें प्राप्त पत्रिकाओं और पुस्तकों पर यथासंभव चर्चा और उनकी समीक्षा कराने का मन है.
- इस योजना में प्रतिभागिता हेतु हमें पुस्तक/पत्रिका की एक प्रति निःशुल्क रूप से हमारे पते पर भेजनी होगी.
- अपनी माटी पर पुस्तक/पत्रिका की ज़रूरी जानकारी और आवरण चित्र पोस्ट किया जाएगा जो लगातार बना रहेगा.
- पुस्तक/पत्रिका भेजने का पता है;-
सम्पादक,अपनी माटी,
17,शिवलोक कोलोनी,संगम मार्ग,
चित्तौडगढ,राजस्थान-312001
मोबाइल-०09460711896
- ये योजना पूर्ण रूप से गैर व्यावसायिक और स्वयंसेवा की भावना से आरम्भ की जा रही है.
- हम आशा करते हैं कि आप इस सद प्रयास को समझ कर इसकी खबर अपनों तक पहुंचाएंगे .
- योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की शंका हेतु आप संपर्क ईमेल apnimaati.com@gmail.com पर कर सकते हैं.
सादर
सम्पादक
अपनी माटी
http://apnimaati.com
Posted by
''अपनी माटी'' वेबपत्रिका सम्पादन मंडल
1 comments
मुख्यमंत्री हुए सख्त, दिया संदेश
मुख्यमंत्री हुए सख्त,दिया संदेश
अपराधियों पर चले पुलिसिया डंडा न कि जनप्रतिनिधियों व आमजन पर
देहरादून । भाजपा विधायक के साथ मारपीट मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए सजा के तौर पर उनके तबादले कर मजबूत निर्णय लिया है। सरकार ने डीजीपी, एसएसपी तथा एसपी सिटी का तबादला कर साफ संकेत कर दिये है कि किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद जहां पुलिस महकमे में भूचाल आ गया है, वहीं लोकतंत्र में भरोसा रखने वाले लोगों ने इस फैसले की सराहना की है।
एक दरोगा तथा साथी कास्टेबलों द्वारा भाजपा से जुड़े विधायक राजकुमार की पिटाई के बाद कानून तथा विधायिका को लेकर उपजी बहस को मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के एक मजबूत निर्णय ने विराम लगाया दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि लापरवाही बरतने वाले अफसरों को किसी भी सूरत मंे बक्शा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस के मुखिया सुभाष जोशी, जिले के कप्तान अभिनव कुमार तथा एसपी सिटी जगतराम जोशी के तबादले कर साफ संकेत दे दिये हैं कि पुलिस का डण्डा अपराधियों पर चलना चाहिये न कि जनप्रतिनिधियों और भोले भाले राज्यवासियों पर ।
मुख्यमंत्री का यह निर्णय बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के कदम की सराहना करते हुए इसे जनहित में आवश्यक बताया है। डॉ. निशंक ने अपने इस निर्णय से पुलिस महकमे को ही नहीं समूची नौकरशाही को चेतावनी दे दी है। मुख्यमंत्री के इन तेवरों के बाद नौकरशाही में हड़कंप मच गया है। अपने कार्य के प्रति लापरवाह रहने वाले नौकरशाह अब सावधानी की मुद्रा में आ गये है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के सरल व्यवहार के कारण उन्हें हल्के में लेने वाले अधिकारी अब ज्यादा सचेत हो गये है।
मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण फैसले के कई मायने निकाले जा रहे है। सीएम निशंक ने प्रशासनिक तौर पर ही नहीं यह फैसला लेकर राजनीतिक तौर पर भी विरोधियों की बोलती बंद कर दी है। कांग्रेस ने जहां इस फैसले की सराहना की है वहीं पार्टी के कार्यकर्ता भी गदगद है। संगठन ने भी मुख्यमंत्री के इस फैसले की सराहना की है।
Posted by
राजेन्द्र जोशी
0
comments
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति
पाकिस्तान में आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक प्रताड़ना के शिकार हिंदू और सिख समुदाय के तकरीबन 15 से बीस लाख लोग निहायत बेगानगी में जी रहे हैं। बंटवारे के वक्त जिस घर बार के लालच में पराए देश में बस गए थे अब उसी को छोड़ कर अपने वतन भारत लौट आना चाहते हैं। पाकिस्तान से हिंदुओं और सिखों का पलायन पहले भी होता रहा है। वहां से बड़ी संख्या में आए ये लोग गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पंजाब दिल्ली और अन्य राज्यों में अपने अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं।
जालंधर में ऐसे तकरीबन दो सौ परिवार रहते हैं। उन्हें यहां रहते दस से पंद्रह साल हो गए हैं। वह भारत की नागरिकता दिए जाने की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान के पेशावर से 1998 में परिजनों सहित जालंधर आए सम्मख राम ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं की हालत बदतर है। आप इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हमारे पास न तो कोई अधिकार है, न ही कोई सुविधा। उन्होंने कहा कि वहां रह रहे लोगों को धार्मिक आजादी नहीं है। यही कारण है कि कराची और स्यालकोट के तकरीबन 15 से बीस लाख हिंदू और सिख पाकिस्तान छोड़ कर अपने मुल्क लौट आना हैं।
सम्मख राम कहते हैं कि अब तो यही हमारा मुल्क है और हम यहीं रहेंगे। हम पाकिस्तान लौट कर नहीं जायेंगे। चाहे हमें गोली मार दी जाए। कराची से अपना घर बार छोड़ कर यहां आए 70 वर्षीय व्यापारी मुल्कराज ने कहा सरकार की शह पर वहां मंदिर और गुरूद्वारों को तोडा़ जाता है। मेरे भाई का कारोबार सिर्फ इसलिए बंद करा दिया है क्योंकि मैं यहां भारत में हूं।
मुल्कराज अपने परिवार के दस सदस्यों के साथ यहां आए थे। उनमें से चार को यहां की नागरिकता मिल गई है। मुल्कराज को नागरिकता मिल गई है लेकिन उनकी पत्नी को नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि हम पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का दबाव डाला जाता है। मना करने पर मारा पीटा जाता है। बच्चों को घेर लिया जाता है। ऐसी स्थिति में हम वहां नही रह सकते।
मुल्कराज ने कहा कि हिंदू और सिख वोट नहीं दे सकते। उनके लिए अलग से एक इसाई सांसद तय कर दिया जाता है जो उनकी समस्याओं को सुनता है। स्यालकोट से यहां आए ठक्कर सपाल ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि हम अपने परिजन का अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोग मौके पर पहुंचे और इट तथा पत्थर मार कर चिता को बुझा दिया और अधजले शव को निकाल कर घसीटते हुए ले गए तथा उसे नाले में फेंक दिया।
सपाल ने कहा कि हिंदुओं और सिखों के लिए वहां श्मशान नहीं है। जो हैं भी वह तकरीबन तीन से चार सौ किलोमीटर दूर। वह कहते हैं कि जितनी आजादी हिंदुस्तान में मुसलमानों को हैं उतनी आजादी वहां के मुसलमानों को भी नहीं है। स्यालकोट से ही आए बुआदित्ता मल ने कहा कि स्थानीय लोग हमारे धार्मिक आयोजनों में खलल डालते हैं और हमारा मजाक उड़ाते हैं। वह हमारे आराध्य देवों की मूर्तियां फेंक देते हैं। धमकाते हैं कि आइंदा ऐसा नहीं होना चाहिए विरोध करने पर मार पीट करते हैं।
मुल्कराज ने कहा कि हमारा मुल्क अब हिंदुस्तान है। हम पाक दूतावास में पासपोर्ट के नवीकरण के लिए जाते हैं तो वह कहते हैं कि पहले पाकिस्तान जाओ और परिचय पत्र लेकर आओ। पाक जाने पर उन्हें जब इसकी जानकारी होती है कि यह भारत से आया है तो परिचय पत्र नहीं दिया जाता है। इससे हमें परेशानी हो रही है।
इन लोगों का कहना है कि वहां हिंदुओं का घर से निकलना दूभर है। हिंदू लड़कियों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। कई बरस पहले भारत आकर यहीं अपना घर बसा चुके फलक राज ने बताया कि भारत के खिलाफ पाक के लिए जासूसी करने से इंकार करने पर यातनायें दी जाती हैं। उंगली काट दी जाती है।
क्या पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति ऐसी है? क्या वहाँ के अल्पसंख्यक हिन्दुओं, सिखों, ईसाईयों के मूल अधिकार, राजनीतिक अधिकार, धार्मिक अधिकार, समानता का अधिकार और सबसे बढ़कर मानवाधिकार नहीं हैं? क्या इनके लिए मानवाधिकार संगठनों ने कभी आवाज उठाई? यदि जवाब 'नहीं...' है, तो फिर भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति काफी बेहतर हैं.
With spl. Thanks to Hindustan Dainik: http://www.livehindustan.com/news/location/rajwarkhabre/248-0-127630.html&locatiopnvalue=7
Posted by
Dr. Ravi Srivastava
0
comments
एक आमानाला कांड़ में चालान पेश नहीं : दूसरे में बमुश्किल दर्ज हुआ मामला
सिवनी । एक आमानाला गांव में तत्कालीन सांसद एवं वर्तमान विधायक नीता पटेरिया के साथ उदघाटन को लेकर हुये विवाद में बण्डोल थाने में भाजपा के धरने के बाद इंका विधायक हरवंश सिंह के खिलाफ धारा 307 का मामला पंजीबद्ध किया गया था जिसका आज तक चालान कोर्ट में पेश नहीं हो पाया हैं। एक आमानाला गांव में अभी हाल ही में हरवंश सिंह और उनके पुत्र रजनीश सिंह के खिलाफ परिवाद पत्र पेश हुआ जिसमें कोर्ट के तीन बार निर्देश देने के बाद पुलिस ने मामला पजीबद्ध कर जांच में लिया हैं। आमानाला नाम का गांव, इंका विधायक हरवंश सिंह और पुलिस के बीच एक रोचक त्रिकोण बन गया हैं। दोनों ही मामले भाजपा सरकार के कार्यकाल के हैं। आमानाला सिंचाई परियोजना के उदघाटन को लेकर तत्कालीन क्षेत्रीय सान्द एवं विधायक नीता पटेरिया और हरवंश सिंह में अनबन हो गई थी। घोड़े पर सवार हरवंश सिंह को झांसी की रानी बनी नीता पटेरिया ने खूब खरी खोटी सुनायी थी। घटना में हुये पथराव में सांसद की गाड़ी का कांच टूट गये थे जिसमे उनका बेटा बैठा हुआ था। वाहन के चालक को भी चोटें आयीं थीं।सांसद जब बंड़ोल थाने पहुचीं और थाने में वाहन चालक के नाम से रिपोर्ट दर्ज कराने की बात की तो वह आना कानी करने लगा। नीता पटेरिया के फोन पर समूची भाजपा ने बंड़ोल थाने में धरना दिया तब कहीं जाकर अपनी ही सरकार रहते मामला पंजीबद्ध करवा पाये थे। पुलिस ने अपराध क्र. 226/07 धारा 307, 147,148 और 506/बी 34 के अंर्तगत दिनांक 26 दिसम्बर 2007 को दर्ज किया गया था। उस दौरान प्रदेश के मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान लोकायुक्त जांच में डम्पर कांड़ में उलझे हुये थे। कांग्रेस आलाकमान ने इसकी जांच और आन्दोलन चलाने के लिये हरवंश सिंह की अध्यक्षता में एक समिति बनायी थी। जिले में भी आन्दोलन हुआ था और कांग्रेसी नेता पप्पू खुराना के डंपर में सवार होकर इंकाइयों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था।बंड़ोल थाने में हरवंश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने जिले में एक संभाग स्तरीय न्याय रैली निकाली जिसमें संभाग के हजारों लोगों ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया था। इसी रैली को डंपर काण्ड के संभागीय आन्दोलन का नाम आलाकमान के सामने दे देने की खबरें भी चर्चित थीं। वैसे भी यह कांड़ विधानसभा चुनाव के पहले का था। 2008 के विधानसभा चुनाव में नीता पटेरिया भी केवलारी क्षेत्र से हरवंश सिंह के विरुद्ध संभावित भाजपा प्रत्याशी थी। लेकिन उन्हें सिवनी से टिकिट मिला और वे जीत भी गईं। विस चुनाव में कुछ ऐसे राजनैतिक समीकरण बने कि आमानाला कांड़ की सुध लेने वाला ही कोई नहीं बचा। दिसम्बर 2007 के मामाले का अभी तक कोर्ट में कोई चालान पेश नहीं हो पाया हैं। भाजपा के नेता भी हाल ही में हरवंश सिंह के खिलाफ जारी विज्ञप्तियों में इस मामले का उल्लेख कर आलोचना तो करते हैं लेकिन वे शायद यह भूल जाते हैं कि प्रदेश में सरकार उनकी ही हैं जिनके इशारों पर ही सब कुछ होता हैं। हाल ही हुये आमानाला गांव के जमीन घोटाले में भी एक परिवाद में हरवंश सिंह और उनके पुत्र आरोपी बन गये हैं। मई 2010 में पेश किये गये इस परिवाद में कोर्ट के धारा 156 (3) के आदेश के बावजूद भी पुलिस ने हरवंश सिंह और उनके पुत्र रजनीश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। कोर्ट के आदेश और मेन्डेटरी प्रावधान होने के बावजूद भी पुलिस ने मामला नहीं बनाया। जब तीसरी बार कोर्ट ने निर्देश दिये तब जाकर पुलिस मामलजा दर्ज कर जांच में लिया हैं। भाजपा ने इस मामले में पूरे जिले को सर पर उठा लिया लेकिन अपनी ही सरकार के रहते पुलिस का ऐसा रवैया क्यों रहा या जिसने कोर्ट के निर्देयाों की अवहेलना की उसे अपने ही राज मेंं सजा नहीं दिला पाये। इस मामले में पुलिस को 20 जुलाई 2010 को कोर्ट में अपना अन्तिम प्रतिवेदन पेश कराना हैं। पिछले तीन सालों में आमनाला गांव पुलिस और हरवंश सिंह के बीच एक रोचक त्रिकोण बना दिखा जिसमें चौथे कोण के रूप में भाजपा मौजूद तो रही लेकिन अपनी सरकार के रहते हुये भी पुलिस से नियमानुसार कार्यवाही तक नहीं करवा पायी हैं। वैसे भी भाजपा और हरवंश सिंह के बीच सांठ गांठ की बात केोई नयी नही हैं। ऐसे हालातों में यदि पुलिस का पलड़ा कहीं झुका दिखायी दे तो भला आश्चर्य का क्या बात हें। सख्ती और निष्पक्षता दिखाने के लिये पूरा जिला जो पड़ा है।
Posted by
ASHUTOSH VERMA
0
comments
क्या हम सब एक जंगल में रहते हैं.....??
मैं भूत बोल रहा हूँ..........!!
..........जंगल.....!!यह शब्द जब हमारी जीभ से उच्चारित होता है....तब हमारे जेहन में एक अव्यवस्था...एक कुतंत्र...एक किस्म की अराजकता का भाव पैदा हो जाया करता है....इसीलिए मानव-समाज में जब भी कोई इस प्रकार की स्थिति पैदा होती है तो हम अक्सर इसे तड से जंगल-तंत्र की उपमा दे डालते हैं.....मगर अगर एक बार भी हम जंगल की व्यवस्था को ठीक प्रकार से देख लें तो हम पायेंगे कि हमारी यह उपमा ना सिर्फ़ गलत है....अपितु जंगल-विरोधी भी है....!!
क्या कभी किसी ने किसी भी जंगल में अव्यवस्था नाम की चीज़ देखी भी है...??अव्यवस्था दरअसल कहते किसे हैं?....जंगल में (प्रक्रिति) का सिस्टम क्या होता है...यही ना कि शेर हिरण को खा जाता है....??मगर कब...जब उसे भूख लगती है केवल-और-केवल तब..!!जब-तब तो नहीं ही ना...मगर यह सिस्टम तो उपरवाले द्वारा प्रदत्त सिस्टम है...जिससे जंगल ही नहीं बल्कि सारा जगत चला चला करता है...मानव-जगत के सिवा....जल-थल और नभ,सब जगह का प्राकृतिक नियम एक समान है कि एक मजबूत भूखा जानवर एक कमजोर जानवर को खा जाता है...मगर सब जगह एक बात सामान्य है...वो यह कि सब जानवरों को जब भूख लगती है....केवल और केवल तभी उसके द्वारा दूसरे को खाये जाने की ऐसी घटना घटती है....इसके अलावा बाकी सब कुछ,सब समय,सब जगह बिल्कुल सामान्य और सहज ढंग से घटता रहता है.....प्राय: सब जानवर एक-दूसरे के संग आपस में घुल-मिलकर ही रहा करते हैं...और ऐसा होना हमारी जानकारी के अनुसार जीव-जगत के प्रादुर्भाव के समय से ही सुचारू ढंग से चला आ रहा है....शायद चलता भी रहेगा.....गनीमत है कि कम-से कम जंगल या जीव-जगत में यह एक अनिवार्य किस्म की नियमबद्द्त्ता जारी ही है....वरना हम हम कभी के नियम नाम की किसी चीज़ को भूल गये होते....!!
आदमी के जगत में,भले ही आदमी खुद को क्या-न-क्या साबित करने में लगा रहे मगर,हर पल यह बात साबित होती है कि अनुशासन में बंधना आदमी की फ़ितरत कतई नहीं है....भले ही धरती के कुछ हिस्सों में आदमी नाम की यह जात अनुशासन नाम की चीज़ से बंधी हुई दीख पड्ती है...मगर यह अनुशासन अधिकांशत: भय-जनित प्रक्रिया है,जहां कि नियम का पालन न करने पर कठोर दंड का प्रावधान है....और मज़ा यह कि तमाम कठोर-से-कठोर दंडों के बावजूद भी आदमी नाम का यह उच्चश्रृंखल जीव नीच-से-नीच कर्म करता पाया जाता है....बेशक फांसी भी चढ जाता है....मगर अपने कुकर्मों से तनिक भी बाज नहीं आता...और मज़ा यह कि यही आदमी हर वक्त खुद को जानवरों से बेहतर बताता है...!!
अगर सिर्फ़ सोच के बूते,जबकि उस सोच का अपने जीवन में किसी भी प्रकार की करनी पर कोई असर तक ना हो,एक जात विशेष को बिना किसी से पुछे अपने-आप ही बेहतर बताना एक किस्म की धृष्टता ही कही जायेगी...एक अहंकार-जनित अहमन्यता.....!!मगर आदमी को इससे क्या लेना-देना....वो श्रेष्ठ था,श्रेष्ठ है और सदा श्रेष्ठ ही रहेगा.... किसी को कोई दिक्कत है तो हुआ करे उसकी बला से....!!मगर आदमी की तमाम करनी को जानवरों के कर्मों से तौलें तो हम यही पायेंगे कि जंगल, आदमी के समाज से सदा बेहतर था...बेहतर है....और शायद जन्म-जन्मान्तर तक बेहतर ही रहेगा क्योंकि जानवर की तलाश सिर्फ़-और-सिर्फ़ पेट की भूख है....मगर आदमी की तलाश पेट से ज्यादा अहंकार.... लालच....और उससे निर्मित स्वार्थ की है....और चुंकि आदमी सोचता भी है....सो भी वह अपने स्वार्थ से ज्यादा कभी कुछ नहीं सोचता...भले वह बातें तरह-तरह की जरूर कर ले....और अपनी लच्छेदार बोलियों से अपने स्वार्थ...अपने अहंकार....अपने लालच...अपनी बेईमानियों को तरह-तरह के प्यारे-प्यारे नाम और काल्पनिक शक्ल क्युं ना दे दे....!!
आदमी इस जगत वह सबसे अलबेला जीव है....जो अपने समुचे जीवन में अपनी तमाम कथनी और करनी के अंतर के बावजूद खुद को खुद ही श्रेष्ठ साबित किये हुए रहता है....और मज़ा यह कि इसमें उसका खुद का ही,यानि अपनी खुद की जाति के लोगों का समर्थन भी रहता है....अपने स्वार्थ...अपने अहंकार....अपने लालच...अपनी बेईमानियों के एवज में वो कत्ल करता है.....बम फ़ोडता है....हज़ारों लोगों का एक साथ कत्लेआम करता है....अपने जीवन में खुद को और खुद के संबंधियों को आगे बढाने के लिये ना जाने क्या-क्या करम करता है....खुद के रंग....धर्म....नस्ल....धन....वर्ग को ऊंचा साबित करने से ज्यादा सामने वाले को बौना साबित करने के लिये हर-प्रकार के शाम-दाम-दंड-भेद का सहारा लेता है... चुगलखोट्टा तो यह जीव इतना है कि धरती का हर जीव इसके सम्मुख तुच्छ है....और अहंकारी इतना कि ऊपरवाला भी इसके सामने पानी भरे....लालची भी इतना कि दुनिया का सब कुछ उदरस्थ करके भी इसका जी भरने को ना आये....और मज़ा यह कि फ़िर भी आदमी सबसे श्रेष्ठ है...क्या आपको हंसी नहीं आती आदमी की यानि अपनी इस स्वनामधन्य अहंकार-जनित श्रेष्ठता पर....यदि नहीं....तो आप भी इसी प्रकार की आदमीयत का इक हिस्सा हैं.....
आदमी हमेशा समाज-समाज करता रहता है....मगर उसके समाज की अंतरंग सच्चाई क्या है....??
क्या यह समाज,जो एक ही जाति के लोगों का तथाकथित पढा-लिखा,सभ्य-ससंस्कृत समाज है,क्या वास्तव में यह है.. ??
क्या धरती के इस हिस्से से लेकर उस हिस्से तक वह किसी भी एक रूप से एक है??
वसुधैव-कुटुम्बकम की प्यारी-प्यारी धारणाओं के होते हुए भी क्या कभी भी किसी भी वक्त में यह धारणा या ऐसी ही कोई अन्य धारणा धरती पर विचार-भर के अलावा अन्य किसी भी रूप में फलीभूत हुई भी है??
क्या समाज आज भी तरह-तरह से एक-दूसरे का खून नहीं पीता....??वह भी सामाजिकता का चोला ओढ़कर....!!!!
यह समाज क्या आज भी बिना किसी कारण के महज अपनी धारणा को पुख्ता बताने के वास्ते दूसरे का सिर कलम नहीं कर देता ??
क्या यही समाज आज भी किसी गैर के या यहां तक कि अपने ही घर में अपनी बहन-बेटियों का रेप नहीं करता??
क्या आज भी यह समाज अपने फायदे के लिये कौन-सा गंदे-से-गंदा काम नहीं करता....??
आदमी के द्वारा किये जाने वाले अगर इन तमाम कामों की फ़ेहरिस्त तैयार करूं तो एक लंबा-सा आलेख अलग से और तैयार करना पडेगा....!!(आप कहें तो शुरू करूँ....??)
सच तो यह है कि भाषा आदमी की....बोली आदमी की....जानवर तो बिचारे मूक प्राणी रहे हैं सदा से,इसलिए सदा से इस धरती पर बेखट्के राज करता आया है आदमी....मगर करे ना राज आदमी कौन साला उसे मना करता है....मगर अपनी करनी का दंड इस पूरी धरती को क्यूं देता है....अपने किये की गाज जानवरों-पहाडों-नदियों और तमाम तरह के वातावरण पर क्यूं डालता है....??
और तो और आदमी पशुओं के नाम की गाली क्यूं देता है....पशु बेचारों ने आदमी के बाप का क्या बिगाडा है??यह जो सामाजिक दुर्व्यवस्था है...यह तो आदमी नाम के इस जीव की मौलिक उपज या आविष्कार है...!! इसे जंगल का नाम देकर जंगल बेचारे का नाम बदनाम क्यूं करता है...??
खुदा ना खास्ते अगर कभी कुछ जानवरों ने आदमी की कुछ हरकतें सीख लीं ना.....तो आदमी का समाज जंगल चाहे बना हो या बना हो.....जंगल अवश्य एक वीभत्स समाज बन जायेगा आदमी की एक घटिया कार्बन-कापी....एकदम बेलगाम...उच्चश्रृंखल ...और इन बेचारों को यह मालूम भी ना पडेगा कि वो क्या-से-क्या बन गए हैं और उनका जंगल भी.....क्या-से-क्या....!!
आदमी तो शायद अपनी सोच से संभवत: कभी बदल भी पाये.... क्यूंकि शायद कभी तो वह ठीक-ठाक तरह भी सोच ले.....मगर जानवर तो यह सोच भी नहीं सकते कि गलती से वे भी अगर आदमी की तरह हो गये तो धरती किस किस्म की हो जायेगी.....!!!!
Posted by
राजीव थेपड़ा ( भूतनाथ )
0
comments
12.7.10
कुर्सी के लिए नीतीश कुछ भी करेंगा-ब्रज की दुनिया
Posted by
ब्रजकिशोर सिंह
2
comments







