Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

24.6.09

कर्ज की शिक्षा

-राजेश शुक्ला-

उदारीकरण की सबसे बडी मार जिस सेक्टर पर पडी है वह है शिक्षा। अब शिक्षा राज्य का उत्तरदायित्व नहीं है। दिन प्रतिदिन बढती शिक्षा संस्स्थानों फीस, ट्यूशन की फीस तथा कैरियर की अफरातफरी में अभिवावक पसीने पसीने हो रहा है। शिक्षा का मौलिक अधिकार कही न कहीं सरकार ने खत्म किया है। इधर के बीच जिस तरह से शिक्षा में कर्ज की प्रवृत्ति बढी है वह खतरनाक है। एक मध्यम वर्गीय परिवार जिसकी कमाई २०००० रूपये प्रतिमाह है वह अपने दो बच्चों के उच्च शिक्षा का भार वहन करने में अक्षम है। मेट्रो शहरों में तो शायद वह एक बच्चे को भी एक अच्छी उच्च शिक्षा नही दे सकता।

उच्च शिक्षा एक प्रावेटाईज्ड सेक्टर बनता जा रहा है जिसको वही प्राप्त कर सकता है जिसकी जेब भारी हो। इन पाँच सालों में जिस तरह से बैंको शिक्षा लोन का प्रचार किया है तथा अभिभावकों ने कर्ज लेकर बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिये कर्ज पर कर्ज लिये हैं वह उनके लिये मूसीबत ही बना है। ज्यादातर माममलों में अभिभावकों का कर्ज लिया हुआ पैसा कुकुरमुत्ते की तरह उग आये प्राईवेट विश्वविद्यालयों, ईन्जिनियरिंग कालेजों, मेडिकल कालेजों को चढावा चढ गये हैं। इस दशक में शिक्षा आम जनता के दायरे से दूर होती गई है। क्या आने वाले एक दशक में यह आम जनता के लिये एक सपना हो जायेगा? शिक्षा में ठग विश्वविद्यालयों और संस्थानों की बाढ आ गई है जिससे जनता त्रस्त है। शहरों में विदेशी ऐफिलियेट्स ने अपने ताम झाम से हजारों परिवारों तथा स्टूडेन्ट्स की जिन्दगीयाँ बर्बाद की है।

उच्च शिक्षा भारतीय मध्यवर्ग की पहूँच से भी बाहर होती जा रही है, उच्च शिक्षा की महँगाई दश वर्षों में कमोवेश बीस गुनी हुई है। आज औसतन एक विश्वविद्यालय में पढने वाले बच्चे का मासिक खर्च एक छोटी तनख्वाह के बराबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय में बाहर से पढने आया एक स्टूडेन्ट पर कम से कम खर्च यदि वह अकेले रहता है तो ८ हजार रूपये है। स्पष्ट है कि यह एक बहुसंख्यक मध्यवर्गीय परिवार की पहूँच से बाहर है जिसकी आमदनी मासिक २०-२५ हजार हो। मध्यवर्ग के उस तबके की बात नही कर रहा हूँ जो देश की जनसंख्या का ५ प्रतिशत है। यह शिक्षा सिर्फ उसकी पहूँच में ही दिखती है, अब गाँव में रहने वाले एक आध्यापक, छोटी तनख्वाह वाला अधिकारी शायद ही अपने बच्चे को दिल्ली या इलाहाबाद भेंज कर पढा सके। शिक्षा लोन वह उस उच्च शिक्षा के लिये तो ले ही नहीं सकता जिसका भविष्य नही होता मसलन सोशल साईन्सेस या कला विषय अर्थात ये विषय सिर्फ वे पढ सकते हैं जो भोग-विलासी हैं।

मध्यवर्ग को वह शिक्षा ठूँठनी होगी जिससे जल्द से जल्द उसकी सन्तान कोई नौकरी पा ले। शिक्षा अब रूचि का विषय नहीं है क्योंकि रूचि के अनुसार पढाई पढने की स्वतंत्रता देश के बहुसंख्यक मध्य वर्ग को नहीं है, यह तो अब देश के ५ प्रतिशत बुर्जुआ कहे जाने वाले वर्ग के अधिकार का विषय है। लोन लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की बाध्यता को इस दश की बहुसंख्यक आबादी कब तक सहन कर पायेगी? आश्चर्य इस बात का है कि जनता के हितों की बात करने वाली तमाम पार्टियों ने इस चुनाव में इस क्राँन्तिक स्तर पर पहूँचते विषय को छूआ तक नहीं। उन पार्टियों की हार का एक बडा कारण यह भी है, ये पार्टियाँ जनता के मुद्दों से अवगत नहीं है। यह आज का सबसे ज्वलनशील प्रश्न है जिसको सामने रखने की जरूरत है।

इस स्थिति की जिम्मेदार सिर्फ एक ही पार्टी है वह है काँग्रेस। जरा सोंच कर देखे एक १०वी के विद्यार्थी की ट्यूशन फीस के बारे में । दिल्ली शहर में प्रति विषय यह फीस कम से कम ३०० सौ रूपये है यानी प्रतिमाह ६ विषयों के हिसाब से १८०० रूपये जिसमें यदि स्कूल फीस तथा पढाई अन्य खर्चे जोड दिये जाय तो यह कमोवेश ५००० रूपये पहूँच जाती है। यह एक बच्चे की हाईस्कूल की एक मध्यम स्तर के स्कूल की पढाई का सम्भावित खर्च है। जरा सोंचे इस देश की कीतनी आबादी अपने दो बच्चों का यह खर्च ठोने में सक्षम है। आज जनता के सामने यह सबसे बडा प्रश्न अपने बच्चों की शिक्षा का है क्योंकि वे ही उनका सपना है, उनका भविष्य हैं। काँग्रेस की शिक्षा नीतियों का यह खामियाजा जनता अब भुगतने के लिये तैय्यार नहीं है।

इस देश का भविष्य अंधकार में है उसे उजाला चाहिये, शिक्षा का मौलिक अधिकार वापस चाहिये।

अन्त मे यह कविता

तीनों बन्दर बापू के / नागार्जुन

बापू के भी ताऊ निकले तीनों बन्दर बापू के !
सरल सूत्र उलझाऊ निकले तीनों बन्दर बापू के !
सचमुच जीवनदानी निकले तीनों बन्दर बापू के !
ग्यानी निकले, ध्यानी निकले तीनों बन्दर बापू के !
जल-थल-गगन-बिहारी निकले तीनों बन्दर बापू के !
लीला के गिरधारी निकले तीनों बन्दर बापू के !

-------------------------

सर्वोदय के नटवरलाल फैला

दुनिया भर में जाल
अभी जियेंगे ये सौ साल
ढाई घर घोडे की चाल
मत पूछो तुम इनका हाल
सर्वोदय के नटवरलाल

पत्रकार व्याख्याताओं की आवश्यकता है

देश के प्रतिष्ठित शारीरिक शिक्षा विवि लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विवि, ग्वालियर के खेल प्रबंधन एवं खेल पत्रकारिता विभाग में व्याख्याताओं की आवश्यकता है. पत्रकारिता शिक्षा से जुड़े लोग इन पदों हेतु साक्षात्कार दे सकते हैं. साक्षात्कार का आयोजन दिनांक 30 जून को विवि परिसर में प्रातः 10 बजे से किया जायेगा. अनुबंध आधारित इन पदों के लिए प्रतिमाह रूपए 10,000 (दस हज़ार) मानदेय निर्धारित किया गया है. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें. अथवा विवि के फ़ोन न. -0751-4000963 पर संपर्क करें.

लालगढ का सच

-अनिल जनविजय-
पूरा देश यह मान रहा है कि लालगढ़ पर माओवादियों ने कब्जा कर रखा है और सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करके बहुत जनहित का काम कर रही है. ये वो खबरें हैं जो हमें बताई जा रही हैं. लेकिन बहुत कुछ ऐसा है जिसे छिपाया जा रहा है. कोई यह जानने की कोशिश नहीं कर रहा है कि लालगढ़ में संग्राम शुरू ही क्यों हुआ? लालगढ़ के इस इलाके में जिंदल स्टील प्लांट अब तक का सबसे बड़ा स्टील प्लांट होगा. मूलतः संथाल आदिवासियों का यह इलाका इसका विरोध कर रहा है. अगर सिंगूर और नंदीग्राम में अपनी जमीन के लिए लड़ी गयी स्थानीय लोगों की लड़ाई सही थी तो लालगढ़ की लड़ाई गलत कैसे हो गयी?

लालगढ़ में संघर्ष चल रहा है बचे रहने का और उजाड़ दिये जाने का, पर लालगढ़ के संथाली आदिवासियों का उजड़ना महज़ देश के सबसे बड़े आदिवासी समाज के एक हिस्से का उजड़ना भर नहीं है. बल्कि यह संथाली समाज का अपने उस प्राचीन भूमि से उजाड़ा जाना है जहाँ वह पहली बार आकर बसा था और यहीं से पूरे देश में फैला था. देश में आज भी सबसे बड़ी संख्या संथाली आदिवासियों की है. तथाकथित सभ्य समाज के निर्माण व सालबोनी सेज परियोजना के निर्माण की प्रक्रिया में जुटे लोग जब आज इन्हें इनकी जमीन से विस्थापित करने पर आतुर हैं तो उसके खिलाफ इन आदिवासी महिला पुरूषों का लामबंद होकर विद्रोह करना लाज़मी है.

अपने जंगल और जमीन को छीने जाने के खिलाफ आदिवासियों का यह पहला विद्रोह नहीं है. इसके पहले अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिरसा मुंडा, तेभागा, तेलंगाना आदिवासी विद्रोह की एक लंबी सूची है पर ये विद्रोह आदिवासियों द्वारा राज्य सत्ता हथियाने को लेकर कभी नहीं किये गये बल्कि इनका स्वरूप अपने जल, जंगल और जमीन को बचाने को लेकर ही रहा. पूरे देश में जंगल का एक लम्बा क्षेत्र है जहाँ आदिवासी समाज बिना किसी स्वास्थ, शिक्षा, बिजली के जी या मर रहा है. बारिस के दिनों में बाढ़ व मलेरिया से कितने आदिवासी मर जाते हैं

लालगढ़ का सालबोनी प्रोजेक्ट में जंगल की ५००० एकड़ जमीन को लिया जा रहा है जबकि वन प्राधिकरण नियम के तहत भी यह गैर कानूनी है. ५०० एकड़ जमीन जिंदल स्टील कम्पनी के मालिक द्वारा वहाँ के लोगों से औने-पौने दाम पर खरीदी जा चुकी है पर लोगों को इसकी आधी ही कीमत चुकायी जा रही है और आधी कीमत कम्पनी शेयर के रूप में देने की बात कहकर टाल दी गयी है. जबकि ४५०० एकड़ जमीन जिसे सरकार लेने पर तुली है लोग छोड़ना नहीं चाहते जिसको लेकर वहाँ के आदिवासी एक जुट हो गये हैं. अपने जंगल और जमीन को लेकर हुई एक जुटता व प्रतिरोध को ही माओवाद के रूप में या किसी आतंक के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, क्योंकि सरकार की दमन नीति व सेना के सशस्त्र कार्यवाहियों से लड़ने के लिये वहाँ के आदिवासी भी हथियार उठा चुके हैं.

दरअसल सरकार द्वारा जंगल के संसाधनों को पूंजीपतियों के हाँथों में सौंपे जाने पर हो रहे किसी भी प्रतिरोध के दमन का यह नायाब तरीका पिछले कई वर्षों से अपनाया जा रहा है कि वह जल, जंगल, जमीन से जुडे़ आदिवासी प्रतिरोध में माओवादियों का हाथ बताकर आदिवासियों या नागरिकों की हत्यायें व प्रताड़ना का लाइसेंस प्राप्त कर लेती है. ऎसी स्थिति में जंगल का एक बडा़ आदिवासी समाज माओवादी बनाया जा रहा है ताकि सरकार जंगल अधिग्रहण के खिलाफ होने वाले प्रतिरोध का दमन माओवाद के नाम पर आसानी से कर सके. 22 नवम्बर 2008 को बुद्धदेव भट्टाचार्य ने २४ परगना में भाषण देते हुए लालगढ़ में माओवादियों के होने की बात इसीलिये ही कही थी ताकि वे केन्द्र से ज्यादा अर्धसैनिक बल व विशेष रकम मांग सकें.

आज जब इस बात का शोर मचाया जा रहा है कि लालगढ़ में माओवादियों का कब्जा हो चुका है तो लालगढ़ में लोगों द्वारा शस्त्र उठाने की पूरी प्रक्रिया पर हमे गौर करना होगा. आदिवासी जंगल की जमीन दिये जाने के खिलाफ थे. इसके बावजूद रामविलास पासवान और बुद्धदेव भट्टाचार्य ने 2 नवम्बर 2008 को सालबोनी स्टील प्लांट का उद्घाटन किया जिसके पश्चात इनके काफिले पर हमला हुआ. इस हमले के फलस्वरूप लालगढ़ के आस-पास के तकरीबन ३५ गाँवों में पुलिस द्वारा लोगों को प्रताड़ित किया गया, उन्हें मारा पीटा गया व महिलाओं की आँख तक फोड़ दी गयी,परियोजना के खिलाफ गाँवों को एक जुट करने वाले युवाओं की हत्या तक कर दी गयी और यह सब माओवादियों का ठप्पा लगाकर किया गया. यदि अपने जमीन और जंगल को बचाने के लिये प्रतिरोध करना माओवाद है तो इतिहास का हर आदिवासी विद्रोह ऐसे ही अपने अस्तित्व की सुरक्षा के साथ हुआ है . जिन बिरसा मुंडा और दूसरे लड़ाकों को वर्तमान सरकार नायक के रूप में स्थापित करती है पर फर्क इतना जरूर है कि वह अंग्रेजी व सामंती सत्ता के खिलाफ था और यह वर्तमान लोकतांत्रिक कही जाने वाली व्यवस्था के खिलाफ है .
इतने दमन के बावजूद आदिवासियों ने जो मांग रखी वे बहुत ही सामान्य थी. उनका कहना था कि पुलिस दमन को खत्म किया जाए, लोगों पर जो आरोप लगाये गये हैं वे वापस लिये जाएं, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्हे रिहा किया जाय, साथ में उन स्कूलों, हास्पिटलों व पंचायतों को मुक्त किया जाए जिनमे अर्ध सैनिक बलों ने डेरा डाला हुआ है जो कि कलकत्ता हाई कोर्ट का भी आदेश था. जनदबावो के तहत सरकार ने यह बात मंजूर भी कर ली पर यह लोगों के लिये एक छलावा साबित हुआ. सरकार महज़ उनकी लामबंदी को कम करना चाहती थी. अंततः लोगों ने ७ जनवरी 2009 को सरकार के सामाजिक बहिष्कार यानि क्षेत्र में सरकार की किसी भी संस्था के प्रवेश को वर्जित करने का फैसला लिया, लोगों ने किसी भी तरह के कर व मालगुजारी देने से भी मना कर दिया है. यह सरकार के लिये एक भयावहस्थिति थी जिससे निपटने के लिये सरकार ने छ्त्तीसगढ़ में चल रहे सलवा-जुडुम के तर्ज पर जन प्रतिरोध कमेटी व आदिवासी ओ गैर आदिवासी एकता कमेटी का निर्माण किया गया जिसमें सी.पी.एम. व झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के लोगों को शामिल किया गया है. ये सैकड़ों की संख्या में जाकर गाँवों को लूटते है व लोगों को मारते पीटते हैं .इसी कारणवश लोगों का आक्रोश और भी उभर कर सामने आया है.यद्यपि सी.पी.एम. सरकार इस समस्या का राजनीतिक हल निकालने की बात कहती रही है पर राजनीतिक हल के तौर पर उसने सिर्फ दमन ही किया है ताकि वह लालगढ़ को भेद सके.

लालगढ़ में जारी असंतोष संथाली समाज के वंचना की पीड़ा है जिसमे विकास के नाम पर हर बार उनका उजाड़ा जाना, उनकी जमीनों को पूजीपतियों के हाथ में बेचा जाना, जिसके बाद नदियों का नालों में बदल जाना तय है. क्योंकि जिस स्टील प्लांट को जिंदल यहाँ स्थापित करना चाहते हैं वह एक बड़ी परियोजना है जिसके शुरूआती दौर में ही ३५,००० करोड़ रूपये लगाये जा रहे हैं व २०२० तक एक करॊड़ मैट्रीक टन के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है जिससे आस-पास के तीन जिले व सुवर्ण रेखा नदी जो वहाँ के लोगों की जीवन रेखा भी है का प्रदूषित होना तय है. अतः यहाँके लोगों के पास सिवाय विरोध के कोई रास्ता नहीं बचता क्योकि सरकार इनकी उन मांगों को भी लागू नहीं कर पा रही है जो मूलभूत अधिकारों के तहत मिलनी चाहिये जिसमे रोजगार, संथाली भाषा और संस्कृति को बढ़ावा दिया जाना, व बेहतर स्वास्थ, शिक्षा, व कृषि की सुविधा जैसी १३ मांगे शामिल हैं. पर इनकी मांगे लाठियों से पूरी की जा रही हैं. ऎसे में एक बडे़ क्षेत्र में विस्तृत संथाली आदिवासियों का एक जुट होकर प्रतिरोध करना दमित की एकता है.

(लेखक अनिल जनविजय महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय में मीडिया के छात्र हैं. उनसे संपर्क करने के लिए chandrika.media@gmail.com पर मेल कर सकते हैं)

23.6.09

ड्रेस कोड: फ़ैसला ग़लत या सही???


NDTV India की Breaking News: छात्राओं पर नही लागु होगा ड्रेस कोड * उत्तर प्रदेश सरकार का फ़ैसला * फ़ैसला न मानने वाले कोलेज पर होगी करवाई
अब आप लोग ये मत सोंचियेगा कि मैं अब News Channel की गलतियों पर प्रकाश डालूँगा। क्योंकि मेरा ऐसा कोई विचार नही है। मैं तो बस आप सब लोगों का ध्यान इस Breaking News पर डालना चाहता हूँ।
News Channel के सारे Reporters, Ancors and their Specialist अब इस समाचार को सही ठहराने पर लग जायेंगे। कुछ दिन पहले भी यही खबरें News Channels का हिस्सा थी। उस वक्त भी लड़कियों के जींस पहनने पर रोक को एक मताधिकार के साथ ग़लत ठहराया गया था। कोलेज प्रशाशन के इस फैसले को उसी कोलेज में पढने (कम और घुमने वाली) छात्राओं ने ग़लत बताया था। और उनका साथ हमारे educated reporters ने यह कह कर दिया था कि ये फ़ैसला एक "तालिबानी फ़ैसला" है।
पर मुझे नही लगता कि ये फ़ैसला तालिबानी है या दकियानूसी। मुझे लगता है कोलेज प्रशाशन का फ़ैसला बिल्कुल सही है। ताज्जुब मुझे इस बात का है कि इस सही फैसले का समर्थन करने कि बजे हम इसके किलाफ क्यों है। उत्तर प्रदेश कि माननीया मुख्यमंत्री साहिबा को आख़िर इस फैसले में ऐसा ऐतराज क्यों है। मुझे मालूम है आप लोगों को लग रहा होगा कि मैं भी तालिबानी सोंच और दकियानूसी विचार धारा से प्रेरित इंसान हूँ। पर ऐसा नही है। मैं लड़कियों कि अभिव्यक्ति और उनकी आजादी के ख़िलाफ़ नही हूँ। बल्कि मैं अनुशाशन के पक्छ में हूँ। और अनुशाशन सिर्फ़ लड़कियों के लिए ही नही बल्कि सबके लिए होने चाहिए।
लड़कियों को सिर्फ़ जींस पहनने कि ही नही बल्कि हर बात कि आजादी है। वो अपने मन का पहन सकती है, खा सकती है, सोंच सकती है और कर सकती है। पर कोलेज के इस फैसले को हम क्यों नही एक positive view से देखें? एक अनुशाश्नात्मक कदम के रूप में... आज सवाल इस लिए उठ रहे है क्योंकि ऐसे नियम एक या दो कोलेजों ने लगाये है। मेरी सोंच से अगर देखिये तो ऐसा हिन्दुस्तान के सारे कोलेजों में होना चाहिए। कोलेज पढाई का, विद्या का स्थान होता है न कि फैशन का या फ़िर पिकनिक मनाने का।
अगर मैं एक line में कहूँ तो कोलेज में ड्रेस कोडे जरूर होने चाहिए। इस से दुसरे छात्र-छात्राओं में न ही द्वेष भाव कि उत्त्पत्ति होगी न ही फालतू के competion कि बाढ़ आएगी। हम विद्यालय में सहज ड्रेस कोडे को एक्सेप्ट करते है तो कोलेज में एक्सेप्ट करने से क्या तकलीफ है। बल्कि हम सबको इसके लिए एक साथ आगे आना चाहिए

लो क सं घ र्ष !: प्रात : दुल्हन सी किरणें ...


प्रात : दुल्हन सी किरणें
है नीरज को छू लेती ।
अलि समझे इससे पहले
परिरम्य-मुक्त कर देती ॥

चम्पक पुष्पों की रेखा,
मन को आडोलित करती।
नित नूतन ही उसकी,
सन्दर्भ विवर्तित करती॥

अलकें कपोल पर आकर,
चंच; हो जाती ऐसे।
विधु -रूप-सुधा भरने को
दौडे धन शावक जैसे॥

-डॉक्टर यशवीर सिंह चंदेल ''राही''

पहली प्रेस वार्ता


बात अधिक पुरानी नहीं हे मेने अपना पत्रकारिता का करियर स्वदेश समाचार पत्र से सुरु किया हे .२००८ मई को मेने स्वदेश ज्वाइन किया .मेने वहाप्रेस नोट बनने से सुरू किया और धीरे धीरे अंगे बढ़ रहा था .संपादक लोकेन्द्र पराशर जी के साथ बहुत कुछ सीखा .एक दिन हमारे सिटी चीफ प्रवीण दुबे मुझसे बोले जाओ मराठी समाज की एक पत्रकार वार्ता हे उसे कवर कर लो में अपने अन्दर एक अलग सी स्फूर्ति लिए पारकर वार्ता को कवर करने पहुच गया .वहा देखे की मेरा एक मित्र भी नै दुनिया से आया हुआ था .पत्रकार वार्ता सुरु होने से पहले वहा सभी के सामने नास्ता रख दिया जाता हे ,सभी लोग खाने लगते हे सिर्फ़ एक दो लोगो ने ही प्रश्न पूछा .उसके बाद एक एक करके पत्रकार जाने लगे में वहा से उठकर बहार निकलने लगा तभी एक महाशय ने मुझे आवाज लगाकर रोका और करीब आकर बोले जरा ठहरिये में रुक गया वो महाशय एक पैकेट अंगे करते हुए बोले लीजिये मेने पुछा की इसमे क्या हे तो उन्होंने हसकर जवाब दिया की गिफ्ट हे मेने कहा किस लिए ,तो उन्होंने कहा की सभी के लिए हे .मेने उनसे मन कर वहा से अंगे चल दिया उन्होंने काफी अनुरोध किया लकिन मेने उनकी नहीं सुनी और चला आया .जब में प्रेस बापस पंहुचा तो वहा सभी ने पुछा की कैसी रही पहली पत्रकार वार्ता और क्या गिफ्ट मिला मेने कहा पत्रकार वार्ता ने तो मेरे होश उदा दिए। मेने अपने सर से पढ़ाई के समय सीखा था की अगर आप किसी की ची भी पीते हे तो आप रिश्वत ले रहे हें। लकिन वर्तमान में जो मेने देखा उसे देखकर दंग रह गया। आजकल सभी बड़े से बड़े पत्रकार प्रेस वार्ता में मजे से खाना खाते हे और गिफ्ट ले रहे हे। ऐसे लोग पत्रकारिता का अपमान कर रहे हें.जीवन के इस अनुभव ने मुझे झकझोर दिया। कुछ दिनों तक में बस यही सोचता रहा की अपने आपको सच का पहरेदार कहने वाले ये पत्रकार ऐसा कैसे कर सकते हें। में सभी लोगो से सुझाव चाहता हूँ की किस तरह पत्रकारिता को दूषित होने से बचाया जा सकता हे। मेरा पत्रकारिता में अनुभव कुछ अधिक नही हे लकिन में सीख रहा हूँ।

लो क सं घ र्ष !: राष्ट्रिय हितों के सौदागर है ये निक्कर वाले

बीज़ेपी और संघ परिवार के अन्य सदस्यो के सन्दर्भ में कल्पना करें की भारत जैसे विविधतापूर्ण और बहुलवादी देश में देश भक्त होने के लिए सेकुलर होने और विख्नण्ङनकारी राजनीति के त्याग की शर्त कोई जरूरी नही है क्योंकि सावरकर से लेकर गोलवलकर तक ,हिंदुत्व के सभी विचारको को हिटलर ने सदैव प्रेरित किया है । इसलिए , सिर्फ़ तर्क की खातिर , देखते है की संघ परिवार जिन हिन्दुत्ववादी ताकतों का प्रतिनिधित्व करता है, वे हिटलरी नजरिये से राष्ट्रवादी है या नही। सिर्फ़ तीन मुद्दों कश्मीर, कंधार और सीटीबीटी - पर हम विचार करेंगे । इस विचार का निष्कर्ष यह है की सबको, खासतौर से मुसलमानों को, राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट देने वाली ये ताकतें वास्तव में राष्ट्रिय हितों की सौदागर है और भारतीय जनता ने 15 वी लोकसभा के चुनाव में अडवानी एंड कंपनी को शिकस्त देकर ऐतिहासिक कार्य किया है । पहले कश्मीर। यह सर्विदित है, फिर भी संछेप में दोहराने की जरूरत है की जम्मू - कश्मीर का हिंदू महाराजा अंत तक अपनी रियासत की संप्रभुता के लिए कोशिश करता रहा, पाकिस्तानी हमले के बाद महाराजा रातोरात श्रीनगर से भागकर जम्मू पहुँचा और उस दौरान शेख अब्दुल्ला श्रीनगर में जनता के साथ खड़े रहे, शेख अब्दुल्ला की बदौलत कश्मीर का भारत में विलय हुआ और अगर महात्मा गाँधी एवं जवाहरलाल नेहरू न होते टू कश्मीर भारत में न होता । उस दौर में ''एक देश में दो विधान , दो निशान , दो प्रधान नही चलेंगे, नही चलेंगे '' का नारा लगाकर भारतीय जनसंघ ने विखंडन का बीजरोपण कर राष्ट्रिय सर्वानुमति को कमजोर किया। अब देखिये 21 वी शताब्दी में क्या हो रहा है । पकिस्तान चाहता है की कश्मीर घाटी उसे मिल जाए और भारत जम्मू-लद्दाख के इलाके ले ले । सामरिक महत्त्व के अलावा कश्मीर घाटी की अहमियत यह है की वह मुस्लिम बहुल है। अमेरिका में सक्रीय 'कश्मीर ग्रुप' के अमेरिकी नेट कठियारी का फार्मूला भी इसी समाधान से मिलता -जुलता है। आर.एस.एस के फोर्मुले से पकिस्तान के मनसूबे पूरे हो रहे है । जम्मू - कश्मीर के ऐसे विभाजन की मांग टू अभी तक अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस ने भी नही की है । सहज बुद्धि से समझा जा सकता है की भारत के अन्दर बने स्वायत्त मुस्लिम कश्मीर राज्य के पकिस्तान के विलय में ज्यादा वक्त नही लगेगा । निष्कर्ष यह है की भारत की अखंडता के बजाय करीब 60 लाख मुसलमानों से छुटकारा आर.एस.एस के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।

कंधार :24 दिसम्बर 1999 को इंडियन एयरलाइन्स की फलीते आईसी 814 के साथ हुआ हादसा एक सबूत है की संघ परिवार के लौह पुरूष वास्तव में मोम के होते है और अपनी सरकार बचाने के लिए उन्हें राष्ट्रिय हितों को ठुकराने में संकोच नही होता। यह भी की वे अपनी बुज़दिली को छुपाने के लिए बेलगाम झूठ-फरेब का सहारा लेते है।

गौरतलब है की तीन कुख्यात आतंकवादियो की रिहाई के बदले बाजपेई सरकार ने विमान यात्रियों की आजादी कंधार से हासिल की थी । इन ती३न आतंकवादियो को अपने साथ विशेष विमान में बिठाकर विदेश मंत्री जसवंत सिंह कंधार ले गए थे। अडवानी के लौह पुरूष की छवि को बनाये रखने के लिए लगातार कोई न कोई झूठ बोला जाता रहा है। नवीनतम बयान अरुण शोरी का है , जो उन्होंने लोकसभा चुनाव का दौरान दिया । बिजपी के प्रधानमंत्री पड़ के उम्मीदवार (!) की वीरोचित छवि की रक्षा के लिए शोरी ने कहा की कैबिनेट की बैठक में अडवानी ने आतंकवादियो की रिहाई का विरोध किया था। लेकिन ख़ुद अडवानी अभी तक कहते रहे है की जसवंत सिंह को कंधार भेजे जाने के बारे में उन्हें अंत तक जानकारी नही थी। वह इस आशय का बयान भी दे चुके है की आतंकवादियों को रिहा करने के फैसले से भी वह नही जुड़े थे। वह यह भी कह चुके है और सुघिन्द्र कुलकर्णी इन दिनों बार-बार इसे कह रहे है की विमान यात्रियों के बदले आतंकवादियों को रिहा करने का फैसले पर कांग्रेस समेत सभी पार्टियां सहमत थी । तत्कालीन रक्षामंत्री जार्ज़ फर्नाङिस के बयान का दो टूक खंडन कर चुके है । जार्ज़ का कहना है की जिस मीटिंग में फ़ैसला लिया गया, उसमें अडवानी मौजूद थे। कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला का कहना है की अडवानी ने फोनकर कश्मीर की जिलो में बंद आतंकवादियो -मसूद अजहर और मुश्ताक जरगर को रिहा करने की बात कही तो उन्होंने इसका विरोध किया ।

क्रमश :

प्रदीप कुमार
लेखक सुप्रसिद्ध पत्रकार है॥
मोबाइल:09810994447

22.6.09

लो क सं घ र्ष !: सुंदर सी, सुन्दरता


है राग भरा उपवन में,
मधुपों की तान निराली।
सर्वश्व समर्पण देखूं
फूलो का चुम्बन डाली॥

स्निग्ध हंसी पर जगती की,
पड़ती कुदृष्टि है ऐसी।
आवृत पूनम शशि करती,
राहू की आँखें जैसी॥

उपमानों की सुषमा सी,
सौन्दर्य मूर्त काया सी।
प्रतिमा है अब मन में
सुंदर सी,सुन्दरता सी॥

-डॉक्टर यशवीर सिंह चंदेल ''राही''

इस्लाम का विरोध ही भाजपा का ‘हिन्दुत्व’

सलीम अख्तर सिद्दीक़ी
हार के बाद भाजपा में घमासान मचा हुआ है। सास-बहु के झगड़ो ंकी तरह नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भाजपा के दो मुस्लिम चेहरों में से एक मुख्तार अब्बास नकवी कह रहे हैं कि ‘मैं वरुण के भाषण की वजह से हारा।‘ नकवी साहब से सवाल किया जा सकता है कि जब वरुण ने मुस्लिम विरोधी बयान दिया था, तब ही आपने अपना विरोध क्यों नहीं दर्ज कराया था ? क्या इसलिए कि तब शायद उन्हें लग रहा होगा कि वरुण के बयान के बाद हिन्दु वोटों का ध्रुवीकरण होगा और वह चुनाव जीत जाएंगे। और यदि नकवी साहब जीत जाते तो क्या तब भी वरुण की ऐसी ही खुली आलोचना करते ? शायद नहीं। अब बात करें जनता दल यू के शरद यादव की। 2004 के चुनाव में शरद यादव ने कहा था कि हम गुजरात दंगों की वजह से चुनाव हारे हैं। अब हालिया चुनाव में अपनी हार का ठीकरा भी नरेन्द्र मोदी के सिर पर फोड़ा है। सवाल यह है कि 2004 की हार से सबक न लेकर आप राजग में क्यों बने हुए थे ? 2009 में तो नरेन्द्र मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक थे। तब ही उन्होंने नरेन्द्र मोदी को प्रचार से दूर रखने का दबाव भाजपा पर क्यों नहीं डाला ?
भाजपा में बहस इस बात पर थी कि भाजपा हिन्दुत्व को छोड़े या नहीं ? भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में फैसला हुआ है कि ‘भाजपा न तो हिन्दुत्व छोड़ेगी और न संध।‘ सही भी है। संघ से ही भाजपा है और हिन्दुत्व भी संघ का ही एजेण्डा है। सां की मर्जी के बगैर भाजपा में पत्ता भी नहीं खड़कता। संघ ही भाजपा को दिशा निर्देश देता है कि किस को कब क्या बोलना है और करना है। आडवाणी भी पाकिस्तान जाकर जिन्ना की मजार पर संघ की मर्जी के बगैर सिर नवा कर नहीं आए होंगे। यदि ऐसा हुंआ होता तो आडवाणी ‘पीएम वेटिंग’ तो दूर भाजपा से ही गायब हो जाते। कोई ताज्जुब नहीं कि सुधीन्द्र कुलकर्णी भी संघ की ही किसी रणनीति के तहत लेख पर लेख लिख रहे हों।
जिस हिन्दुंत्व को भाजपा अपने सीने से लगाए रखना चाहती है, आखिर उस ‘हिन्दुत्व’ की परिभाषा क्या है ? इसका खुलासा आज तक किसी भाजपा के नेता ने स्पष्ट रुप नहीं किया है। लेकिन व्यवहार में भाजपा का हिन्दुत्व मुसलमान और इस्लाम का विरोध भर दिखायी देता है। राममंदिर और रामसेतु जैसे मुद्दे, कांग्रेस सहित दूसरी राजनैतिक पार्टियों को सैकुलरिस्टों का जमावड़ा और मुसलमानों को हज यात्रा पर जाने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को मुस्लिम तुष्टिकरण प्रचारित करना ही भाजपा का हिन्दुत्व है। विडम्बना यह है कि भाजपा मुसलमानों के विरोध का अन्तरराष्ट्रीयकरण तक कर देती है। मसलन, भारत के मुस्लिम और इस्लामी मित्र राष्ट्रों के बजाय वह इसराइल का समर्थन करती नजर आती है। दुनिया में जो देश किसी मुस्लिम देश पर हमला करता है तो भाजपा उस देश को अपना स्वाभाविक मित्र मान लेती है।
मुस्लिम और इस्लाम विरोध की बात यहीं खत्म नहीं होती। इससे भी आगे पवित्र कुरान और हदीस पर भी उंगलियां उठायी जाती हैं। मुसलमानों को सलाह दी जाती है कि कुरान में से अमुक-अमुक आयतों को निकाल दिया जाए। भाजपा के दिल में मुस्लिम औरतों के प्रति बहुत दया-भाव उमड़ पड़ता है। यह प्रचारित किया जाता है कि इस्लाम में औरत को कमतर समझा जाता है। यह अलग बात है कि हिन्दुत्व के ये पुरोधा पब में घुसकर तालिबानियों की तरह लड़कियों को सरेआम पीटते हैं। मुसलमानों को निर्दयी,, जेहादी और क्रूर प्रचारित किया जाता है। लेकिन खुद गुजरात और कंधमाल करते हैं। अक्सर चुनाव के मौकों पर सघ परिवार की तरफ से पम्पलेट बांटे जाते हैं, जिनमें मुसलमानों और इस्लाम के बारे में भद्दी भाषा का प्रयोग किया जाता है। शब्दों का जाल बुनने में माहिर भाजपा नेताओं ने ही यह कहना शुरु किया कि ‘यह सही है कि सभी मुसलमान आतंकवादी नहीं है, लेकिन हर आतंकवादी मुसलमान ही क्यों है ?’ हिन्दु लड़की का किसी मुसलमान लड़की से प्रेम या शादी करना भाजपा वालों के लिए ‘लविंग जेहाद’ है।
अब भाजपा के पास देश के लिए कोई आर्थिक और सामाजिक एजेंडा है तो नहीं,, जिसको सामने रखकर वोटरों से वोट मांगे जाएं। ले देकर एक मुस्लिम विरोधी मार्का हिन्दुत्व ही है, जिसे हर बार आजमाया जाता है। तालिबानियों की तरह भाजपा को पता नहीं यह बात क्यों समझ नहीं आती कि परिर्वतन कुदरत का नियम है। जनता का जेहन बदल रहा है। उसकी प्राथमिकता रोजी-रोटी है, तालिबान मार्का इस्लाम या भाजपा मार्का हिन्दुत्व नहीं। भाजपा को अब समझ लेना चाहिए कि हर दौर में हर चीज नहीं बिका करती। हिन्दुत्व को बेचकर उसने छह साल सत्ता का सुख भोग लिया। भाजपा मार्का हिन्दुत्व अब बिकाउ माल नहीं है। इस देश का हिन्दु सैक्यूलर है, इसीलिए वह भाजपा को सत्ता से दूर ही रखता है। एक बार फिर भाजपा अपनी ‘जड़ों’ तक जाना चाहती है। शौक से जाए। लेकिन जड़ें तो कब सूख चुकी हैं।

साहित्यकार पत्रकार

मेरा एक दोस्त
साहित्यकार पत्रकार
तन के लिए पत्रकारिता
मन की भूख मिटाने के लिए
अपनी कल्पना को
कागज पर उतारता है
और मै पत्रकार
सिर्फ़ पत्रकार
ऐसा मानता हूँ
दूसरों का पता नहीं
वो कहानियां लिखता है
पुरस्कार पाता है
लिखता मै भी हूँ
कभी स्क्रिप्ट
कभी स्टोरी
बदले में पुरस्कार तो नहीं मिलता
लेकिन कुछ पैसा मिला जाता हैं
तन के लिए
उसे गुलज़ार से ले कर यादव तक
जानते हैं
मै खुद को खोज रहा हूँ
जानने के लिए
पहचानने के लिए
मन की भूख मिटाने के लिए

शशि शेखर
shekhar2k89@yahoo.com

धौला कूंआं से नोयडा रूट पर ब्लू लाइन बसों का आतंक

यूं तो किलर ब्लू लाइन बसें अपनी अपराधी गतिबिधियों के लिए कुख्यात हैं। कहीं तेज चलती ब्लू लाइन बसों के नीचे कई मासूम लोग दले जाते है तो कहीं आम आदमी ब्लू लाइन के गुण्डों का शिकार बनता है। ऐसा ही कुछ धौला कुँआं से नोयडा जाने वाली रूट नम्बर ३२३ बसों में देखने को अक्सर मिल जाता है। गौरतलब है कि इसी रूट पर डी टी सी की ३९२ नम्बर बस चलती है मगर ब्लू लाइन के इसारे पर। एक तो ब्लू लाइन बस औपरेटर डी टी सी की बसों को स्टैंड पर आने ही नहीं देते, और यदि आ ही जाए तो उसे समय पर चलने नहीं देते।

हां, इस रूट पर वही डी टी सी स्टाफ कामयाब है जो या तो भ्रष्ट हो या फिर हिम्मत बाला हो। मगर अक्सर हिम्मत बाले कम ही होते है और ब्लू लाइन के हाथों बिक जाते हैं।

इन दो पाटों के बिच में पिसता है तो बह है आम आदमी। कभी डी टी सी बस समय पर नहीं चलती अगर चलती है तो ब्लू लाइन बसों के कुछ गुण्डे डी टी सी बस में चढ कर चालक को अपने इसारे पर चलाते है। डी टी सी के चालक कभी स्टैंड पर बस रोकते ही नहीं हैं या फिर ब्लू लाइन के गुण्डों के इसारे पर इतने धीरे चलाते हैं के जनता परेशान हो जाती और समय पर काम पर नहीं पहुंच पाती। यदि कोई बस में बिरोध करता है तो ब्लू लाइन के गुण्डों के कोप का भाजन बनता है। इस सम्बन्ध में मीडिया में कई बार खबरें छप चुकी हैं मगर विभाग कुम्भकर्णी नींद सो रहा है। यही कारण है कि डी टी सी का घाटा दोगुना सो ऊपर चला गया है। लोगों का मानना है कि जिस दिन ब्लू लाइन बसें दिल्ली में बन्द हो जाऐंगी दिल्ली का आधा अपराध कम हो जाएगा। अगर पब्लिक ट्राँसपोर्ट सेवा सही से काम करेगी तो दिल्ली के बढते ट्रैफिक को भी सीमित किया जा सकता है।

ध्यान देने योग्य बात ये भी है कि ३२३ नम्बर रूट की बस के पास नोयडा ६२ सैक्टर जाने का परमिट भी नहीं है मगर फिर भी पुलिस से मिलिभगत होने से सब बेधडक चल रहा है। डी टी सी बसों को न चलने देने का तामशा रोज शाम को नोयडा के सैक्टर ६२ के बस स्टैण्ड पर देखा जा सकता है। गौरतलब हो कि नोयडा में प्रवेश करते ही ब्लू लाइन के कन्डक्टर जो एक बस में ६ से ७ हो सकते हैं खुंखार अपराधियों की तरह बर्ताब करना शुरु कर देते हैं जिससे की नोयडा प्रशासन भी शक के घेरे में आ जाता है।

कोई सूरत नजर नहीं आती

शिरीष खरे

सूरत। इस पहेली से मुझे बचपन की पहेलियां याद आ गईं। उन पहेलियों के आखिरी में लिखा होता था- ‘‘बूझो तो जानें.’’ सारी पहेलियां इतनी सीधी लगती थीं कि बार-बार धोखा खाता और उल्टा जबाव दे देता. आज की पहेली वैसी ही है. वह दिखती जितनी सीधी है, है उतनी ही उल्टी. पहेली शुरू होती है ‘सूरत नगर-निगम’ के एक ख्याल से. निगम ने कहा था कि शहर में एक भी झुग्गी नहीं दिखेगी.

ऐसा ‘जेएनएनयूआरएम’ योजना के जरिए होना था. निगम ने अमरौली के पास बनी राजीवनगर झोपड़पट्टी के लोगों के लिए कोसड में 42,000 फ्लेट बनाए. लेकिन अब यह लोग वह फ्लेट नहीं ले सकते. चलिए पहेली को समझने के लिए उसकी परतों में चलते हैं.

निगम के अफसरों की सुने तो पहेली सीधी ही है. इसे राजीवनगर झोपड़पट्टी के लोग चुटकी में सुलझा सकते हैं. लेकिन राजीवनगर झोपड़पट्टी के लोग कहते हैं कि अफसरों की जिद के आगे सभी नतमस्तक हैं. निगम ने इनके लिए फ्लेट बनवाए और अब यही लोग कागजों की भूल-भुलैया में गोते खा रहे हैं. आप कहेंगे कि कागजात देकर बाहर निकला जा सकता है. लेकिन यह इतना आसान नहीं है. आमतौर पर ऐसी बस्तियों के लोग नहीं जानते कि एक दिन उनके घर टूटेंगे. एक दिन उनसे यहां रहने के सबूत मांगे जाएंगे. इसलिए वह कागजों को इकट्ठा नहीं कर पाते. ऐसी बस्तियों के लोग किस कागज के टुकड़े का क्या मतलब है, यह भी नहीं जानते. राजीवनगर का भी यही हाल है. अफसरों को जो कागज चाहिए उनमें से कुछ कागज यहां के ज्यादातर रहवासियों के पास नहीं हैं. यह रहवासी अफसरों को अपनी झुग्गी दिखाना चाहते हैं. लेकिन अफसरों को तो झुग्गी में रहने का कागज ही देखना है. फिलहाल लोगों के घर का हक निगम की फाइलों से काफी दूर है. इस तरह पूरी योजना आफिस-आफिस के खेल में उलझ चुकी है.

राजीवनगर के 1200 में से सिर्फ 94 परिवार ही रहने के सबूत दिखा सकते हैं. इसलिए 1106 परिवार कोसड में बने फ्लेट का सपना नहीं देख सकते. सामाजिक कार्यकर्ता माया वालेचा के मुताबिक- ‘‘फ्लेट आंवटन से जुड़े सर्वेक्षणों में भारी अनियमितताएं हुई हैं. कुछ बस्तियों में तीन-तीन बार सर्वेक्षण हुए हैं. कुछ बस्तियों में मुश्किल से एक बार. राजीवनगर में ज्यादातर बाहर से आए मजदूर हैं. यह सूरत में 6-8 महीनों के लिए काम करते हैं. इसके बाद यह अपने गांवों को लौट जाते हैं. इनमें से कई 15-20 सालों से यही रहते हैं.’’ बस्ती के ऐसे ही रहवासी संतोष ठाकुर ने बताया- ‘‘बिजली, पानी और संपत्ति के बिल तो मकान-मालिक के पास होते हैं. हमें स्थानीय निकायों से एक सर्टिफिकेट मिलता है. लेकिन अफसर उसे सबूत ही नहीं मानते. कहते हैं कोई दूसरा कागज लाओ.’’ इसी बस्ती के रहवासी रंजन तिवारी ने बताया- ‘‘हमें हमेशा काम नहीं मिलता. इसलिए काम की तलाश में सुबह जल्दी निकलना होता है. सर्वे ऐसे समय हुआ जब हम बस्ती से दूर थे. हमें कुछ मालूम ही नहीं था. इसलिए हमारे नाम सर्वे से नहीं जुड़ सके.’’

नगर-निगम के डिप्टी कमिशनर महेश सिंह के अनुसार- ‘‘’झुग्गीवासियों को फ्लेट आवंटित करने के लिए एक कमेटी बनी हुई है. अगर किसी को लगता है कि उसके सबूत जायज हैं तो कमेटी के पास जाए.’’ नगर-निगम में स्लम अप-ग्रेडेशन सेल के मुखिया मानते हैं कि सर्वें में कई किरायेदारों के नाम छूट गए हैं. उनकी जगह मकान-मालिकों के नाम जुड़ गए हैं. लेकिन यह मुद्दा तो उसी समय उठाना चाहिए था. स्लम अप-ग्रेडेशन सेल किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए दो तरह से सर्वे करता है. पहला सर्वे लोकेशेन के आधार पर होता है और दूसरा नामांकन के आधार पर. इसलिए स्लम अप-ग्रेडेशन सेल यह मानता है कि अगर लोकेशन वाली सूची से किराएदार का नाम है. साथ ही उसके पास 2005 के पहले से रहने का सबूत भी है तो उसे फ्लेट मिल जाएगा. अब यह किराएदार की जिम्मेदारी है कि वह कहीं से सबूत लाए.

बस्ती के सेवाजी केवट ने कहा- ‘‘मैंने 8 महीने पहले फ्लेट के लिए आवेदन भरा था. लेकिन अफसरों ने अभी तक चुप्पी साध रखी है. उन्होंने यह नहीं बताया कि मैं फ्लेट के योग्य हूं या नहीं और नहीं हूं तो क्यों ? मैंने पार्षद को भी अपने निवास का सर्टिफिकेट और एप्लीकेशन दिया है. लेकिन मुझसे और कागजातों की मांग की जा रही है. वैसे मेरा नाम बायोमेट्रिक सर्वे से भी जुड़ा है. लेकिन सरकार के ही अलग-अलग सर्वे एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं.’’ इससे कई आशंकाएं पनप रही हैं.

यूं तो घर का मतलब रहने की एक जगह से होना चाहिए. लेकिन बाजार में बदलते शहरों के लिए वह प्रापर्टी भर है. सूरत भी इसी दौर से गुजर रहा है. यहां भी 40 प्रतिशत आबादी के विकास के लिए 60 प्रतिशत आबादी को नजरअंदाज किया जा रहा है. यहां भी पहले घर तोड़ो फिर घर बनाओ की बात हो रही है. लेकिन सवाल तो बस्ती के बदले बस्ती देने का है. घर के आजू-बाजू रास्ते, बत्ती, बालबाड़ी, नल और नालियों से जुड़कर एक बस्ती बनती है. उन्हें खोकर सिर्फ घर पाना नुकसानदायक है. इसलिए घर के आसपास की सुविधाओं का हक भी देना होगा.

सूरत की तरह हर शहर को ‘जीरो स्लम’ बनाने का मतलब भी समझना होगा. सरकार मजदूरों से उनकी बस्तियां उजाड़कर उन्हें बहुमंजिला इमारतों में भेजना चाहती है. इसका मतलब यह हुआ कि वह उन्हें घर के बदले घर दे रही है लेकिन जमीन के बदले जमीन नहीं. वह गरीबों से छीनी इन सारी जमीनों को बिल्डरों में बांट देगी. मतलब यह कि गरीबों को फ्लेट उनकी जमीनों के बदले मिल सकता है. मतलब यह कि गरीबों को मिलने वाला फ्लेट मुफ्त का नहीं होगा. लेकिन बिल्डरों को तो मुफ्त में जमीन मिल जाएगी. यही वजह है कि बिल्डर केवल फ्लेट बनाने पर जोर ही देते हैं. उनके दिल और दिमाग में बालबाड़ी या स्कूल बनाने का ख्याल नहीं आता. जाहिर है बात सिर्फ मुनाफा कमाने की है.

शहर के विकास में शहरवासियों को बराबरी का हिस्सा मिलना जरूरी है. इससे नगर-निगम को शहर की समस्याएं सुलझाने में मदद मिलेगी. लेकिन ऐसा नहीं चलता. दूसरी तरफ शहरी इलाकों में नागरिक संगठनों का सीमित दायरा है. शहर के गरीबों की भागीदारी को उनकी आर्थिक स्थिति के कारण रोका जा रहा है. विकास में सबका हिस्सा नहीं मिलने से गरीबी का फासला बढ़ेगा. एक तरफ गरीबी हटाने की बजाय गरीबों की बस्तियां तोड़ी जा रही हैं. दूसरी तरफ उन्हें नुकसान के अनुपात में बहुत कम राहत मिल पा रही है. तीसरी तरफ मिलने वाली ऐसी राहतों को कागजी औपचारिकताओं में उलझाया जा रहा है. कुल मिलाकर चौतरफा उलझे सूरतवासियों को उम्मीद की कोई सूरत नजर नहीं आती. आज यह घर से निकलकर काम पर जाते है. कल यह काम से लौटकर कहां जाएंगे ?
- - - -
लेखक बच्चों के लिए कार्यरत संस्था ‘चाईल्ड राईट्स एण्ड यू’ के ‘संचार विभाग’ से जुड़े हैं।
संपर्क : shirish2410@gmail.com
ब्लॉग : www.crykedost.blogspot.com

लो क सं घ र्ष !: फिर स्वप्न सुंदरी बनना...


वह मूर्तिमान छवि ऐसी,
ज्यों कवि की प्रथम व्यथा हो।
था प्रथम काव्य की कविता
प्रभु की अनकही व्यथा हो॥

निज स्वर की सुरा पिलाकर
हो मूक ,पुकारा दृग ने।
चंचल मन बेसुध आहात
ज्यों बीन सुनी हो मृग ने॥

मुस्का कर स्वप्न जगाना,
फिर स्वप्न सुंदरी बनना।
हाथो से दीप जलना
अव्यक्त रूप गुनना॥

-डॉक्टर यशवीर सिंह चंदेल 'राही'

21.6.09

लालगढ़ में लालसलाम


आवेश तिवारी -


धूमिल की एक कविता अक्सर मेरे जेहन में उतर आती है ,जो कुछ इस तरह है -
वो धड से सर ऐसे अलग करता है
जैसे मिस्त्री बोल्टू से नट अलग करता है
तुम कहते हो हत्याएं बढ़ रही हैं
मैं कहता हूँ कि मेकनिस्म टूट रहा है

लालगढ़ में सचमुच मेकेनिस्म टूट रहा है ,ये मेकेनिस्म उस वामपंथ का है जिसने न सिर्फ देश के एक बेहद समृद्ध राज्य को नेस्तानाबूद कर डाला ,बल्कि लोकतंत्र के सीने पर चढ़कर उसको अपनी रखैल बनाने की कोशिश करने लगा |ये वो वामपंथ था ,जिसने पूंजीवाद को गले लगाया और सर्वहारा वर्ग का प्रतीक बनने की कोशिश में राजनीति के मर्यादाओं की सरेआम हत्या कर दी ,ये हत्या बार बार हुई ,चाहे वो पूर्वी भारत में नक्सलियों के हाथों बेगुनाह नागरिकों और पुलिस के जवानों की हत्या का मामला हो ,चाहे वो नंदीग्राम में सी पी एम कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी जमीन के लिए लड़ रही महिलाओं के सामूहिक बलात्कार का मामला हो ,या फिर महंगाई के बेहद तल्ख़ सवाल पर अपने होंठ सीकर ,परमाणु करार की बात को लेकर देश की जनता को बेवकूफ बनाने का शगल और उसकी दुहाई देकर पॉलिटिकल ब्लैक मेल करने की कुत्सित कोशिश हो ,हर जगह इन वामपंथियों का दोहरा चेहरा नजर आया ,इनका वामपंथ ,मार्क्स का वामपंथ न होकर वातानुकूलित कमरों में सत्ता की चुस्कियों के साथ तैयार किए गए 'कुर्सी पर काबिज रहो अभियान ' का औजार था ,जिसमे पूंजीवादियों ,परिवारवादियों,और शोषकों की नयी फसल तैयार हो रही थी |अब जो लालगढ़ में हो रहा है वो विशुद्ध नक्सलवाद है ,वो सिंगुर ,नंदीग्राम ,मिदनापुर में मार्क्स के नाम पर अब तक की गयी ठगी ,उत्पीडन ,और गण हत्या का प्रतिकार है | गांव पर नक्सलियों का कब्जा गांव वालों की सहमति से हुआ है ,अब तक ४ वामपंथियों के मारे जाने की सूचना भी मिली है ,निश्चित तौर पर किसी भी निर्दोष की हत्या निंदनीय है ,लेकिन ये भी सच है की पश्चिम बंगाल के ग्रामीण समाज में किसान को किसानो से लड़ने का बीज भी वामपंथियों के द्वारा बोया हुआ है |


अगर आप लालगढ़ जायेंगे ,तो वो वहां आपको देश के किसी समृद्ध गांव की झलक देखने को मिलेगी |बड़े तालाब ,सड़कें ,ट्यूब वेल्स ,और लहलहाते खेत नजर आयेंगे ,आप यकीं मानिये इस गांव के विकास में बम सरकार की एक दमडी नहीं लगी है ,नक्सली संगठन People's Committee Against Police Atrocities ने महज पांच महीनो में इस गांव की रंगत बदल दी ,अपने चरित्र से अलग हटकर माओवादियों ने ,यहाँ स्वास्थ्य सेवाओं और सहकारी समितियों के निर्माण के लिए जमकर काम किया ,जबकि इसके पहले ये वो इलाका था जहाँ बाम सरकार अपनी विकास योजनाओं को लागू करने की बात तो दूर ,नरेगा जैसी केंद्र सरकार की योजना को भी लागू नहीं कर पायी थी | अघोषित मार्शल ला लगाकर समूचे पश्चिम बंगाल में मानवाधिकारों और मौलिक अधिकारों की हत्या कर रहे वामपंथ ने यहाँ भी भय और दहशत का माहौल बना रखा था |,स्थानीय पंचायतों ,विधायकों ,पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने जनता की आवाज न सुनकर सी पी ऍम के कैडर की तरह काम किया ,जो भी आवाज उत्पीडन के खिलाफ उठती थी कुचल दी जाती थी , ,बिजली ,पानी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए लालगढ़ और उसके आस पास के सैकडों गांव त्राहिमाम कर रहे थे ,सारे विकास कार्य ठप पड़े थे ,लालगढ़ और उसके आस पास के इलाकों में भूख से लगातार मौतें हो रही थी पर बुद्धदेव अनजान थे |हर आवाज खुद में ही गूम हो जा रही थी ,कहीं कोई भी सुनवाई नहीं ,सारे रास्ते बंद हो चुके थे |उसके उपरांत नंदीग्राम और सिंगुर में मार्क्सवादियों ने एक बार पुनः अपना असली चेहरा दिखाया ,हत्याओं और बलात्कार का खौफनाक दौर शुरू हुआ ,दर्द की इन्तेहा आम ग्रामीण बर्दाश्त नहीं कर पाए और लोकतान्त्रिक देश में लोकतंत्र को ठुकराकर बन्दूक की गोलियों बल पर जीने की आखिरी कोशिश की जाने लगी ,आज अगर वहां की जनता स्त्री ,पुरुष ,बच्चे हांथों में तीर कमान लेकर नक्सलियों का सुरक्षा ढाल बन रहे हैं तो वो सिर्फ और सिर्फ जीने की आखिरी कोशिश है |

रविवार को देश के सभी समाचारपत्रों में मुख्य पृष्ठ पर भयभीत पश्चिम बंगाल सरकार का एक विज्ञापन प्रकाशित हुआ है जिसमे वाममोर्चा ने अपने ३३ वर्ष के शासनकाल को स्वर्णिम बताते हुए ,खुद को जनता के लिए और जनता की सेवा में समर्पित बताया है |निश्चित तौर पर ये विज्ञापन बुद्धदेव सरकार के मीडिया मैनेजमेंट का हिस्सा है ,क्यूंकि वो जानते हैं कि विश्व के अन्य राष्ट्रों की तरह भारत में भी वामपंथ का अंत सुनिश्चित है ,उनके लिए लालगढ़ ,अब तक का सबसे बड़ा आश्चर्य है ,वो उस सांप के दंश की तरह है जिसे खुद वामपंथ न सिर्फ पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश में दूध पिला रहा है |देश के एक मात्र ऐसे प्रदेश में जहाँ नक्सली संगठनों पर प्रतिबन्ध न लगा हो ,वहां हुई ये घटना वामपंथ के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी |,अगर आज प्रकाश करात और उनकी मंडली ,इस पूरे घटनाक्रम के लिए तृणमूल कांग्रेस को दोषी ठहराती है ,तो उसके पीछे भी राजनैतिक अस्तित्वहीनता से जुडा भविष्यगत भय है |साम्यवाद के नाम पर राजनैतिक दादागिरी तथा जनभावनाओं की उपेक्षा करने का परिणाम अभी जनविद्रोह के रूप में सामने आया है आने वाले समय में वामपंथ के समूल विनाश के रूप में इसे हम देखेंगे |

इस पूरी तस्वीर का एक दूसरा पहलु भी है ,वामपंथ के प्रति राष्ट्रव्यापी आक्रोश के बावजूद ,लालगढ़ की घटना पर हम ताली नहीं बजा सकते ,ये शोक का वक़्त है ,देश और समाज के लिए खतरे कि घंटी है |राजनैतिक विश्लेषक आलोक गुप्ता पूछते हैं कि कल को अगर भारत सरकार से देश की जनता नाराज हो जाये तो संभव है तो क्या पूरे देश पर कब्जा करने का अधिकार नक्सलियों को दे दिया जाना चाहिए ?निसंदेह नहीं |हमें अपनी समस्याओं का समाधान लोकतान्त्रिक व्यवस्था में ही ढूँढना होगा ,आज अगर लालगढ़ में आतंक का माहौल है तो उसके लिए कांग्रेस और ममता बनर्जी भी कम उत्तरदायी नहीं हैं ,ममता दिल्ली में कितना भी चिल्ला लें ,पश्चिम बंगाल में कभी भी जोरदार विपक्ष के रूप में खुद को स्थापित नहीं कर पायी ,वहीँ कांग्रेस ने कभी कुर्सी बचाने से जुडी अपनी जरूरतों तो कभी अपनी चारित्रिक विशेषताओं की वजह से होंठ सी रखे थे |समय रहते वहां सुरक्षा बल नहीं भेजना उसी चरित्र का प्रतिक है |पश्चिम बंगाल के एक बड़े क्षेत्र में जनविद्रोह की ये घटना ,भारतीय राजनीतिज्ञों के लिए कार्यशाला साबित होने जा रही है ,अगर अब भी राजनैतिक पार्टियाँ सबक नहीं लेती ,और जनाधिकारों की अवहेलना कर अधिनायकवाद स्थापित करने की कोशिश करती हैं ,तो हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लोकतान्त्रिक देश के नागरिक होने का गौरव खो देंगे |
(ये पोस्ट आप मेरे ब्लॉग www.katrane.blogspot.com पर भी पढ़ सकते हैं )

जागरण की बीते वित्तीय साल (08-09) की बैलेंसशीट


(पढ़ने के लिए तस्वीरों पर क्लिक करें)

जिन्दगी मेरी, मेरे हाथ न रही.....

सब दोस्तों को मेरा नमस्कार। यूँ तो पैदायसी लेखक नहीं हूँ बस यूँ ही देश काल को लेकर बचपन से सोच रहा हूँ, जब से थोडी समझ दारी आई। नतीजा यह हुआ की पत्रकार बन गया। आज ४० साल का हो रहा हूँ तब पीछे मुड़कर देखने पर लगता है की बहुत पीछे छूट गया हूँ। खैर, जो हुआ सो हुआ। अब कुछ आज कल के दौर पर। ब्लॉग जैसी चीज ने एक नया आसमान दे दिया है, विचारों को व्यक्त करने का मंच। अपने बारे में फिलहाल इतना ही

जिन्दगी मेरी, मेरे
हाथ न रही
मैं पतंग बन गया,
आसमान पर चाहा खूब उड़ना
पर डोर टूट गई
कभी परिवार, कभी रोजगार
हर कदम पर हूँ लाचार
उडाना चाहो तो उदा सकते हो
मजाक मेरा, हाँ तुम भी बन सकते हो मजाक कभी
दरअसल वक्त किसी का नहीं होता
दाढ़ी बाबा यही कहते थे।
एतबार नहीं हो तो आज का प्रभात ख़बर देख लो
हरवंश जी ने यही लिखा है उन किताबों के लिए
जिन्होंने बदल दी दुनिया।


ठगी व जनसेवा वह करता था एक साथ!

जहां माया होगी, वहीं ठग भी पाए जाएंगे। देश की राजधानी में लोग जितनी तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं, उतनी तेजी से यहां ठग व दलालों का गिरोह भी फैल रहा है। पिछले दिनों एक महाठगी का मामला सामने आया तो पता चला कि यहां तो ऐसे न जाने कितने ठग और उनके शिकार हुए लोग हैं। जो लोग चुप थे, एक मामला सामने आते ही हल्ला मचाने लगे। पुलिस जो किसी न किसी रूप में इन ठगों को संरक्षण देती थी, अब वह भी कुछ करने को तत्पर दिखाई दे रही है। यह बात कोई दो साल पुरानी होगी जब दैनिक जागरण के दफ्तर में नजफगढ़ तथा द्वारका इलाके से पांच छह लोग आए थे। उन्होंने नजफगढ़ के तत्कालीन विधायक रणवीर खर्ब को अपना रिश्तेदार बताया था। उन्होंने बताया कि विधायक ने एक चिटफंड कंपनी खोली थी। इसमें उनका लाखों रुपया जमा कराया, लेकिन विधायक ने सारा पैसा गबन कर लिया है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि कोर्ट से भी विधायक के खिलाफ वे लोग कोई आदेश ले आए थे। रणवीर खर्ब से जब फोन पर पूछा गया कि आखिर फाइनेंस कंपनी में घपले का क्या मामला है, क्योंकि आपके कुछ रिश्तेदार ही आप पर ठगी का आरोप लगा रहे हैं? तो पहले उन्होंने फाइनेंस कंपनी से अपना संबंध होने से ही इनकार कर दिया। बाद में बोले कि भाई, जनता से जो पैसा लिया था, वह उन्हीं पर खर्च कर दिया। हमारे पास कुछ नहीं है। इलाके में पूछताछ करने पर पता चला कि रणवीर खर्ब काफी दानवीर किस्म का है। वह सालों से नजफगढ़ के लोगों को मुफ्त में पानी पिला रहा था।.............पूरा लेख पढ़ने के लिए शहरनामा ब्लाग पर जाएं।

पापा जैसा कोई नहीं...

http://www.parkhinazar.blogspot.com/
मनोज कुमार राठौर
भगवान का दूसरा रूप हैं पिताजी। कर्तव्य और जिम्मेदारियों से लदी जिंदगी को अपने कंधों पर ढोने वाले व्यक्ति की दासता को कौन भूल पाया है। उन्हें हर पल याद किया जाता है। चाहे वे दुख हो या सुख। मैं भी कहता हूं कि मेरे पापा भगवान है। दुनिया में यह बात सभी लोग सोचते होंगे।
पिता बनने के साथ जितनी खुशी मिलती है, उतना ही दायित्वों में बढ़ोत्तरी भी हो जाती है। पिता को पितृ धर्म निभाने के अलावा संरक्षक, पालक और दोस्त सरीखे होने जैसी जिम्मेदारियों को भी निभाना पड़ता है। फादर्स डे 19 जून 1910 को सबसे पहले वाशिंगटन में मनाया गया। इस शुभ दिन की शुरूआत सोनेरा डोड ने की। सोनेरा जब छोटी थी, तभी उनकी मां का देहांत हो गया। पिता विलियम स्मार्ट ने सानेरा को मां का प्यार भी दिया। एक दिन सोनेरा को ख्याल आया कि एक दिन पिता के नाम क्यों नहीं? इस तरह 19 जून 1910 को पहली बार फादर्स डे मनाया गया। 1924 में अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कोली ने राष्ट्रपति स्तर पर फादर्स डे पर अपनी सहमति दे दी। 1966 में राष्ट्रपति लिंडन जानसन ने जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनने की आधिकारिक घोषणा की।मशहूर पिता की तपस्या से आज उनके बेटों का समाज में सर्वोच्य स्थान है। भारत देश के किसान पुत्र से लेकर मजदूर वर्ग के पिता ने इस कर्तव्य को जिम्मेदारी से निभाया है।
पेश है, कुछ पिता-पुत्र के नाम।
जेआरडी टाटा-रतन टाटा
हरिवंश राय बच्चन-अभिताभ बच्चन
धीरूभाई अंबानी-मुकेश एवं अनिल
आदित्य बिरला-कुमारमंगलम बिरला
मोतीलाल नेहरू-जवाहरलाल नेहरू
पंडित रविशंकर-अनुष्का शंकर
महेंद्र द्विवेदी-कृष्ण कुमार द्विवेदी (मेरे घनिष्ठ मित्र)
तथ्य कहते हैं दासता
-फादर्स डे हमेशा जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।
-पहला फादर्स डे 19 जून 1910 को अमेरिका में मनाया गया।
-रोम वाले दिवंगत पिता का फरवरी माह में सम्मान करते हैं।
-1972 में अमेरिका में फादर्स डे पर स्थायी अवकाश घोषित हुआ।
-फादर्स डे पर नेकटाई सबसे मशहूर और प्रचलित दिया जाने वाला उपहार है।
यादे पापा की...
-अमिताभ बच्चन
हरिवंश राय बच्चन हर साल अपने बेटे अमिताभ के जन्म दिन पर एक नई कविता लिखते थे। 1982 में जब अमिताभ बच्चन का एक्सीडेंट हुआ था तब भी उन्होंने एक कविता लिखी थी, लेकिन उसे लिखते हुए वे इमोशनल हो गए और फूट-फूट कर रोने लगे। अमिताभ कहते हैं कि मैंने अपने पिता को इस तरह से रोते हुए कभी नहीं देखा। अमिताभ आज भी पिता की याद आने पर उनके द्वारा लिख गई कविता की इन पंक्तियों को अक्सर गुनगुनाते हुए देखे जा सकते हैं।हर्ष नव, वर्ष नव, जीवन उत्कर्ष नव।
-राहुल गांधी
1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राहुल गांधी अपने पिता स्वर्गीय राजीव गांधी की गोद में बैठकर रोते हुए लोगों के सामने आए थे। वहीं 25 मई 1991 में पिता की मृत्यु के समय राहुल को अपनी मां सोनिया गांधी को ढांढस बंधाते हुए देखा गया। राहुल कहते हैं मै आज जो भी अपने पिता और पूर्वजों के आशीर्वाद के कारण हूं। राजीव की छवि राहुल के काम में आज भी स्पष्ट झलकती है।
-शाहरूख खान
फिरोज साहब के इंतकाल का दुख मुझे भी उतना ही है जितना कि फरदीन को, क्योकि मेरे अब्बू का इंतकाल भी कैंसर की वजह से ही हुआ। आज इस बुलंदियों को छूने के बाद भी जिंदगी में कहीं कोई कमी रह गई, क्योकि आज वे दुनिया से जा चुके हैं जो इस समय मेरी कामयाबी को देखकर इतना खुश होते जितना कोई दूसरा नहीं हो सकता।
-मीरा कुमार
लोकसभा की पहली महिला स्पीकर का पद संभालने वाली मीरा कुमार अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता जगजीवन राम को देती हैं। मीरा के लोकसभ में स्पीकर बनते ही लोगों के दिलों में उस जमाने की याद ताजा हो गई जब वे अपने पिता जगजीवन राम के साथ जवाहरलाल नेहरू से मुलाकात कर ने तीन मूर्ति भवन जाती थी। मीरा कहती है कि जब 1967 में बाबूली स्वतंत्र पार्टी के अग्रिभेज से कड़ा संघर्ष करते थे तो मैं भी उनके साथ एंबेसडर कार से गांव-गांव जाती थी। उसकी वक्त उन्हें इस बात का अहसास हो गया था कि लोगों की सेवा का सबसे अच्छा माध्यम राजनीति में आना हो सकता है। बाबूजी के निधन के बाद वर्ष 89 में पहली बार चुनाव में किस्मत आजमाने वाली मीरा को जहां लगाातार दो बार असफलता मिली, वहीं विभिन्न राजनैतिक मोर्चों पर संघर्ष करते हुए आज मीरा कुमार लोकसभी की पहली महिला स्पीकर पद पर विराज मान है।ऐसे ही कई हस्तियां है, जिनकी सफलता के पीछे उनके पिता की कड़ी मेहनत, तपस्या छिपी है। इस बात को उनके बेटे-बेटी स्वयं मानते है।
महसूस करो उस पल को
जिसे तू ने साथ गुजारा
आज उनकी याद करो तुम
जिसने तुझे चलना सिखलाया
www.parkhinazar.blogspot.com

लो क सं घ र्ष !: प्रहरी मुझको कर डाला...


लघु स्मृति की प्राचीरों ने,
कारा निर्मित कर डाला ।
बिठला छवि रम्य अलौकिक
प्रहरी मुझको कर डाला ॥

पाटल-सुगंधी उपवन में,
ज्यों चपला चमके घन में।
वह चपल चंचला मूरत
विस्थापित है अब मन में॥

परिधान बीच सुषमा सी,
संध्या अम्बर के टुकड़े ।
छुटपुट तारों की रेखा
हो लाल-नील में जकडे॥

-डॉक्टर यशवीर सिंह चंदेल 'राही'

लो क सं घ र्ष !: तब भटकती प्रत्याशा...


ले प्रेम लेखनी कर में
मन मानस के पृष्ठों में।
अनुबंध लिखा था तुमने
उच्छवासो की भाषा में॥

अनुबंध ह्रदय से छवि का
है लहर तटों की भाषा।
जब दृश्य देख लेती है
तब भटकती प्रत्याशा॥

उन्मीलित नयनो में अब
छवि घूम रही है ऐसे।
भू मंडल के संग घूमे,
रवि,दिवस,प्रात तम जैसे॥

-डॉक्टर यशवीर सिंह चंदेल ''राही''

लो क सं घ र्ष !: अवधी भाषा में सवैये

श्रम के बलु ते भरी जाँय जहाँ गगरी -गागर ,बखरी बखरा ।
खरिहान के बीच म ऐसु लगे जस स्वर्ग जमीन प है उतरा ।
ढेबरी के उजेरे मा पंडित जी जहँ बांची रहे पतरी पन्तर।
पहिचानौ हमार है गांव उहै जहाँ द्वारे धरे छ्परी - छपरा॥

निमिया के तरे बड़वार कुआँ दरवज्जे पे बैल मुंडेरी पे लौकी।
रस गन्ना म डारा जमावा मिलै तरकारी मिली कडू तेल मा छौंकी ।
पटवारी के हाथ म खेतु बंधे परधान के हाथ म थाना व चौकी ।
बुढऊ कै मजाल कि नाही करैं जब ज्यावें का आवे बुलावे क नौकी॥
अउर पंचो! हमरे गाव के प्रेम सदभाव कै पाक झलक दे्खयो-

अजिया केरे नाम लिखाये गए संस्कार के गीत व किस्सा कहानी ।
हिलिकई मिलिकै सब साथ रहैं बस मुखिया एक पचास परानी।
हियाँ दंगा -फसाद न दयाखा कबो समुहै सुकुल समुहै किरमानी।
अठिलाये कई पाँव हुवें ठिठुकई जहाँ खैंचत गौरी गडारी से पानी॥

हियाँ दूध मा पानी परे न कबो सब खाय-मोटे बने धमधूसर ।
भुइयां है पसीना से सिंची परी अब ढूंढें न पैहो कहूं तुम उसर।
नजरें कहूँ और निशाना कहूँ मुल गाली से जात न मुसर।
मुखडा भवजाई क ऐसा लगे जस चाँद जमीन पै दुसर ॥

-अम्बरीष चन्द्र वर्मा ''अम्बर''

20.6.09

पिता दिवस पर मेरा समर्पण

मेरे पिता जी को समर्पित

वो जो हैं मेरे सपनों को सच करने वाले
मेरी छोटी बड़ी तकलीफों में सहारा देने वाले
मेरा हक़, मेरा गुरूर, मेरी प्रतिष्ठा, मेरी आत्मा
नहीं भुला सकता वो पापा हैं हमारे
उनके कन्धों पर बैठकर ही
ऊंचाई का अंदाजा लगाया था मैंने
अंधेरे रास्तों, कच्ची पगडंडियों पर
ऊँगली उनकी थम सहारा पाया था मैंने
कैसा होता है हीरो कहानियों का
पूछा था जब माँ से मैंने
मुस्कुरा कर उनकी आंखों का इशारा
पापा की तरफ़ पाया था मैंने॥

ज्ञानेंद्र, अलीगढ

लो क सं घ र्ष !: आदित्य बिरला के बाद रतन टाटा की ब्लैकमेलिंग#links#links#links#links

लोकसंघर्ष ब्लॉग का इन्टरनेट कनेक्शन टाटा इंडिकॉम कंपनी का प्लग टू सर्फ़ से चलाया जा रहा था । समय से बिल का भुगतान भी किया जा रहा था । अचानक एक हफ्ते पूर्व बाराबंकी जनपद में समस्त टाटा उपभोक्ताओ के इन्टरनेट कनेक्शन ब्लाक कर दिए है और टाटा के एजेंट उपभोक्ताओ को फ़ोन करके यह कह रहे है की भुगतान किए बिल को पुन : जमा करा दो और कनेक्शन चालू हो जाएगा दुबारा भुगतान किए गए रुपयों का आगे समायोजन कर लिया जाएगा इससे ऐसा प्रतीत होता है की टाटा इंडिकॉम कंपनी दिवालिया हो गई है और जिन उपभोक्ताओ को अपना काम टाटा के मध्यम से करना है तो उसकी अनिवार्यिता देखते हुए टाटा इंडिकॉम कंपनी ब्लैक मेल कर रही है ॥

51 घंटे लंबी मुठभेड़ के बाद मारा गया डाकू



=> रात भर सोहर गायेन, सवेरे देखें तो बेटवा के औजारे नाही/खोदा पहाड़ निकली चुहिया । 500 पुलिस वाले, 51 घंट लंबी मुठभेड़, चार पुलिस वाले शहीद हुए और दर्जन भर जख्मी हुए और मारा एक डकैत । शाबाश ।

बेवजह मार डाला बेचारे घनश्याम केवट को । इतने काबिल और होनहार डकैत को जिदा पकड़ना चाहिए था । जो डाकू 51 घंटे तक अकेले एक मामूली राइफल से 500 पुलिस के जवानों को नचा सकता था वो उन्हीं पुलिस वालों और एन.एस.जी. के कमांडो को कमांडो ट्रेनिंग भी तो दे सकाता था ताकि फिर कभी मुंबई हमलों जैसे बड़े आतंकी हमले देश को न भुगतने पड़ें । इतने होनहार, वीर, लड़ाके को बेवजह मार गिराया । डाकू तो हर कहीं भरे पड़े हैं । थानों में, प्रशासन में, शिक्षा व्यवस्था में, स्वास्थ्य विभाग में, विधान सभाओं, ससंद में, कहां नहीं है डाकू । हर जगह, हर विभाग में, हर स्तर का डकैत आपको मिल जायेगा । मेरा सरकार को एक अमूल्य सुझाव है, कृपया गौर फरमायें, चंबल, चित्रकूट और दूसरी डाकूओं की नर्सरी वाले इलाकों से मंजे-मंजाये डाकू शार्ट सर्विस कमीशन पर भर्ती करलें और इनको पाकिस्तान एक्सपोर्ट कर दें अपनी बहादुरी दिखाने के लिए । पाजी पड़ोसी हमें आये दिन फिदाईन लड़ाके भेंट करता रहता है । उसको भी हमारी तरफ से प्रेम पूर्वक दिये गये तोहफों पर नाज़ होना चाहिए कि नहीं ।

बीहड़ एनडी टीवी पर

बीहड़ ब्लाग एनडी टीवी पर आ गया है. मात्र डेढ़ माह के सफर में इस ब्लाग को जिस तरह से पसंद किया गया है उससे मेरा उत्साह बढ़ा है.बीहड़ पर रवीस कुमार जी ने एक स्टोरी बनाई जो कि 19 तारीख को 9 बजे के बुलेटिन में चलाई गई. इसे 20 तारीख को रिपीट किया गया. इसमें मेरे ब्लॉग के ऊपर 20-20 सेकेंड के 3 वीओअनकट हैं. इसमें मेरी बाइट हैं. अभी यह यूट्यूब पर नहीं आया है। आते ही इसे में ब्लॉग पर डाउनलोड करूंगा. अभी मैं अपनी व्यवस्तताओ के कारण ब्लॉग को अधिक समय नहीं दे पा रहा हूं.

बेकार पत्रकार

एक पत्रकार , दूसरा बेकार
दोनों में कोई अंतर नहीं
फर्क है तो बस सोच का
सोच चिंता की,
चाहत की,
एक को खोने की चिंता,
दूसरे को पाने की,
लेकिन दूसरे को पता नहीं
अगर उसे मिल भी गया
तो एक दिन खोएगा
और अगर फ़िर भी मिल गया तो
फ़िर दूसरा
बन जाएगा पत्रकार
और पहला बेकार।

शशि शेखर
(एक पत्रकार पहली बार कवियाया है)

एक पत्र रजत शर्मा जी के नाम

रजत शर्मा जी,
इंडिया टीवी

सर,
आप कैसे हैं ? आपका काम कैसा चल रहा है ? चैनल की टी.आर.पी कैसी है ?

अरे , मै ये सब क्या पूछ रहा हूँ. जाहिर सी बात है कि इन सवालों से आपका तो कोई सरोकार ही नहीं होगा क्योंकि भूत, शनी की दशा, इछाधारी नाग-नागिन और न जाने क्या-क्या सब तो आपके फैन हैं .

जिस खबिरया चैनल पर 24 घण्टे मे से बारह घण्टे भूत- प्रेत और नाग - नागिन को दिखलाया जाता हो उस चैनल और उसके मालिक पर तो इनकी असीम अनुकम्पा होगी ही.

वैसे ये तोरुर खबर (ब्रेकिंग न्यूज) तो मिल गई थी कि आपके भुतहा चैनल पर भूतो ने अपना हाथ रख दिया है लेकिन आपके बारे मे चिंता हो रही थी सो ये पत्र लिख रहा हूँ. जबावी पत्र में अपने बारे मे जरुर लिखियेगा.….

रजत जी, एक बात मै बड़े दिनों से गौर कर रहा हूँ कि “आपकी अदालत” जिसमें आप वकील और जज दोनो होते हैं और कटघरे मे खड़े आरोपी पर ऐसे आरोप लगाते हैं कि पूछिए मत…….

लेकिन अब इस प्रोग्राम मे बदलाव की जरुरत है ……

आपको नहीं लगता कि बदलाव की जरुरत है ?

ऐसा कैसे हो सकता है कि आपको दर्शकों के पसंद की खबर न हो…….

आप तो सबसे बड़े खिलाड़ी हैं ……..

तभी तो आप सबसे ज्यादा मल्लिका पर आरोप लगाते हैं …..

खैर, मै इन फालतू के झमेलो मे नही पड़ना चाहता…...

हाँ तो, मै बतला रहा था कि इस प्रोग्राम मे कुछ बदलना चाहिए …

मेरे ख्याल से अगर आप इन्सानो के बजाय भूतो पे आरोप तय करे और वो जवाब दें तो कैसा रहेगा……

मजा आ जाएगा….

आप तो रातो-रात फेमस हो जायेंगे और आपका चैनल बाकी के चैनलो से बहुत ऊपर चला जाएगा ……

दर्शकों को प्रोग्राम मे नयापन दिखेगा ……

भूतो का समुदाय आपको अपना सरदार मान लेगा……

और इसमे ज्याद टेंशन भी नहीं है अगर आपको अपने अदालत मे मल्लिका को लाना होता है, तो दस तरह की झीक-झीक होती है इस सोमवार तो टाईम नहीं है ……

इस तरह के सवाल नहीं चलेंगे …..

ऐसा नही, वैसा नहीं और न जाने क्या-क्या....

लेकिन भूतो को बुलाने मे कोई परेशानी नहीं….

शमशान भूमी मे वैसे ही खाली घूमते रह्ते है. वैसे भी आपके पास तो भूतो से परिचत भूतकारों की एक लम्बी फौज है जो हर तरह के भूत को “आपकी अदालत” मे ला सकते हैं.……

तो रजत जी, कब सजेगी अगली “आपकी अदालत”. बेसब्री से इन्तज़ार है ……

- आपका शुभिचन्तक
(रजत शर्मा के नाम एक दर्शक की चिट्ठी)

लालगढ़ का लाल सलाम

अब बंगाल में जिस तरह से माओ वादियों ने जिस तरह से वहां की सरकार को चुनौती दी है वह खतरे की घंटी तो है ही साथ ही यह भी दिखाई दे रहा है कि सरकारी संरक्षण किस हद तक खतरनाक हो सकता है ? यही लोग कभी वामपंथी सरकार के लाडले होते थे पर अब किसी कारण से इनके रास्ते अलग हो चुके हैं।
मैं यहाँ पर एक बात ही कहना चाहता हूँ जिस तरह से बंगाल सरकार अपनी इस ज़िम्मेदारी को भी त्रण-मूल कांग्रेस पर डालना चाह रही है वह उसके निकम्मे पन की हद ही तो है। ३२ साल सरकार चलने के बाद इस बात की ज़िम्मेदारी किसी और की कैसे हो सकती है ? अपने फायदे के लिए असामाजिक तत्वों के साथ हाथ मिलाना कितना भारी पड़ सकता है यह अब बंगाल सरकार को समझ आ ही गया होगा। सरकारें चाहे जो कुछ भी करें पर इस घटिया लडाई में हमारे जवान शहीद नहीं होने चाहिए.... जो फैसला करना है जल्दी करें और अच्छी तरह से विचार करने के बाद ही करें जिससे सुरक्षा बालों पर कम से कम आंच आए। वैसे इस तरह के मामलों में तो सुरक्षा बालों को पूरी छूट दे देनी चाहिए आख़िर उनको भी तो कुछ अनुभव है और वे आम आदमी के दुश्मन तो नहीं कि जब सरकार बताएगी तभी कुछ ठीक से किया जा सकेगा ? यदि अनावश्यक हस्तक्षेप बंद कर दिया जाए तो हमारे बल सब कुछ बहुत अच्छे से कर सकने में सक्षम हैं। पर क्या कोई सरकार इस देश में अपनी टांग अडाये बिना किसी को कुछ भी करने देती है ? आज समय है कि हम सभी को यह सवाल ज़रूर पूछना चाहिए कि आख़िर क्यों और किन परिस्थितियों में हालत बेकाबू हो जाते हैं ? आख़िर में जनता और सुरक्षा बल ही पिस जाते हैं और नेता राजधानियों में बैठ कर पत्रकार वार्ता ही करते रहते हैं.

राज ठाकरे की भाषा बोल रहे खांडेकर

दिनांक १९ जून २००९ को दैनिक भास्कर के मध्य प्रदेश के स्टेट एडिटर अभिलाष खांडेकर बुधवार रात एक मुंबई की महिला के साथ हुए गैंग रेप की घटना से काफी आहात हुए। हो भी क्यूँ नही...अपने राज्य के लोगों के साथ किसीका भी अनुराग हो जाता है। उन्होंने अपने अखबार में एक विशेष टिपण्णी लिख डाली। टिपण्णी भी ऐसी की उसमे वे यह भूल गए की इस से किसी अन्य राज्य के लोगो की भावनाए आहात हो सकती है। उन्होंने अपने इस विशेष टिपण्णी में भोपाल में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर न सिर्फ़ राज्य सरकार पर कल्कि पुलिस प्रशाशन की कपर भी ऊँगली उठाई। लेकिन इस दौरान वे भोपाल की तुलना बिहार से कर बैठे। उन्होंने लिखा है की भोपाल में इन दिनों जिस तरह से अपराधिक घटनाये घटित हो रही है, उससे ऐसा प्रतीत होता है की हम बिहार के किसी शहर में रह रहे है। उनके कहने का सीधा तात्पर्य यह है की बिहार में कानून व्यवस्था अनियंत्रित है और वहां अराजकता का माहौल है। लोग वहां एक मिनट के लिए भी सुरक्षित नहीं है। लेकिन मैं माननीय स्टेट एडिटर साहब को बताकी मराठी मानुष के प्रति अनुराग के चलते आपने बिहारियों के प्रति इतनी तल्ख़ टिपण्णी करने के पहले जरा सा भी विचार करना उचित नहीं समझा। न ही किसी कानून व्यवस्था का पर ही एक नज़र डाली। मैं उनको बता देना चाहता हूँ की पाँच साल पूर्व जो बिहार की स्थिति थी, आज हालात उसके बिल्कुल विपरीत हैं। आज बिहार में न सिर्फ़ कानून व्यवस्था बहाल है, बल्कि पुलिस प्रशासन में भी लोगों की आस्था जुड़ने लगी है। अब यदि अपराधों और बेलगाम कानून व्यवस्था का तुलनात्मक विश्लेषण करें तो भारतीय अपराध अन्वेषण ब्यूरो की २००८ के वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश अपराधों के मामलों में पुरे देश में नम्बर एक है। इस सूची में बिहार पांचवे स्थान पर है। फ़िर भी खांडेकर जी को भोपाल की तुलना बिहार से करते हुए लज्जा नहीं आई। शायद खांडेकर जी को मालूम नहीं की बिहार में कोई किसान आत्महत्या नहीं करता क्यूंकि उनमे परिस्थितियों से लड़ने और जीतने का जज्बा मौजूद है। अब बिहार में अपहरण और लूट जैसी घटनाओं में भी अपेक्षाकृत कमी आई है। अब बिहार में विकास दिखने लगा है। अब बिहार में बौद्धिक और आर्थिक तौर पर भी आत्मनिर्भर बन्ने की कोशिश करने लगा है। तभी विपक्षी पार्टी के नेता और कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी ने भी वहां के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की प्रशंशा की है।

खांडेकर जी ने अपनी टिपण्णी में यह भी लिखा है की भोपाल में बहरी लोगों की जनसँख्या बढती जा रही है। खासकर कॉलेज छात्रों की। इससे वह क्या साबित करना चाह रहे है की यदि बिहारी छात्र लोकतान्त्रिक व्यवस्था में अपनी प्रतिभा के दम पर कहीं विद्यार्जन के लिए जाता है तो वहां अराजकता का माहौल पनपने लगता है। क्या बिहार के लोग दूसरे राज्यों में अपराध को बढ़ावा देने के लिए जाते हैं। क्या खांडेकर जी स्वयं अपने राज्य से दूर किसी अन्य राज्य में अपना जीविकोपार्जन नहीं कर रहे है? ऐसे में उन्हें अन्य राज्यों से आकार भोरने वाले लोगों पर टिपण्णी करने का क्या अधिकार है? लगता है खांडेकर जी का मराठा प्रेम उमड़ने लगा है और उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता भी इससे प्रभावित होने लगी है। लगता है जी अब राज ठाकरे की भाषा बोलने लगे है। एक पत्रकार को राजनेता की भाषा बोलने से बचना चाहिए। तभी पत्रकारिता की गरिमा बची रह सकती है। साथ ही बिहारियों की भावनाओं को ठेस पहुँचने के लिए उन्हें सार्वजानिक तौर पर माफ़ी मांगनी चाहिए।