Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label ब्लागर मीट. Show all posts
Showing posts with label ब्लागर मीट. Show all posts

13.2.08

आज ब्‍लॉग संगत है, हजारों-लाखों में आएं

आज दीवान-ए-सराय में एक ब्‍लॉग संगत जम रही है। सराय ने पिछले दिनों हिंदी की नयी बनती बस्तियों का लगातार ख़ैर-मक़दम किया है। खासकर ब्‍लॉग को लेकर गंभीर चर्चा-चिंता की जितनी जगह सराय के कमरों में है, उतनी न तो हिंदो के आलोचकों की बगल वाली कुर्सी पर है, न ही हिंदी किताब छाप कर कार-मकान जुटाने वाले हिंदी के प्रकाशकों के छापेखाने में है। यह अच्‍छी बात है और सराय की इन अच्‍छाइयों से छलक कर कुछ अमृत और हमारे हिस्‍से में आ रहा है।

ढाई बजे से ब्‍लॉग संगत जमेगी। आमंत्रण खुला है। हिंदी ब्‍लॉग के सफ़र और उसके आयामों पर बात होगी और जो कुछ ब्‍लॉगर इस संगत को लीड करेंगे, उनमें सुनील दीपक, मसिजीवी, दिलीप मंडल, नीलिमा-सुजाता, रवीश कुमार और मैथिली गुप्‍त अहम नाम हैं। आधे घंटे का एक छोटा सत्र सुनील दीपक से बातचीत को होगा, जो इटली के Bologna शहर से छुट्टी बिताने हिंदुस्‍तान की सरज़मीं पर अभी-अभी पधारे हैं। इस वक्‍त भुवनेश्‍वर में हैं। सुनील दीपक हिंदी के शुरुआती ब्‍लॉगरों में से रहे हैं और मोहल्‍ले की पहली पोस्‍ट उनकी ही मदद से देवनागरी में लिखी जा सकी थी।
हम तमाम ब्‍लॉगर बंधुओं को सराय की तरफ से ब्‍लॉग संगत में आमंत्रित कर रहे हैं। व्‍यक्तिगत मेल लिखना संभव नहीं हो पाएगा। ज़माने भर का ग़म और एक ब्‍लॉगिंग का ग़म के बीच संतुलन शाइरी के अर्थों में संभव नहीं हो पा रहा है, इसलिए। उम्‍मीद है, आप ज़रूर आएंगे और हिंदी ब्‍लॉगिंग पर विमर्श की एक नयी आधा‍रशिला रखेंगे।

सराय का पता है 29 राजपुर रोड, दिल्‍ली 110054... ये कश्‍मीरी गेट के बाद सिविल लाइंस मेट्रो स्‍टेशन से एकदम नज़दीक का पता है। हालांकि एक बार मसिजीवी ने कहा था कि इस जगह से तीसहजारी मेट्रो स्‍टेशन भी ज़्यादा दूर नहीं। बहरहाल, पता तफ़सील से बताने से बेहतर है कि आपमें जुनून इतना हो कि आप खोज कर ब्‍लॉग संगत में आकर जम जाएं।

13.1.08

जो न्योता भेजे वो खुद न आए

कल मैं भी पहुंच दिल्ली ब्लागर मीट में। साथ में विनीत कुमार, डीयू वाले। हम दोनों हिंदी सर्च इंजन रफ्तार डाट काम के डायरेक्टर पीयूष जी की कार पर लद लिए। गुड़गांव पहुंचे तो अंदर मीटिंग स्थल पर पहुंचने में पसीने छूट गए। जाने कितनी बार घूमना पड़ा। घुमरीपरौता वाला खेल खेलने के बाद जब पहुंचे तो देखा लोग भकोस रहे हैं। मतलब टी वाला टाइम हो गया था। और फिर शुरू हुआ सत्र। अभिषेक बक्शी नामक सज्जन ने बड़े प्यार से घंटा भर अंग्रेजी में बोल कर पका दिया। वो जाने क्या समझा रहे थे, ब्लागिंग के बारे में, लोग समझ भी रहे थे क्योंकि न समझते तो सवाल कैसे पूछते। पर मैंने समझने की कोशिश नहीं की। यहां तो अंग्रेजी को सुनने या समझने की कोई मजबूरी तो थी नहीं सो मैंने अभिषक का भाषण समझने से चुपचाप इनकार कर दिया। फिर करें क्या?

कोक की एक बोतल उठाई और गटागट पीने लगा। एक तो भयानक ठंड और उपर से कोक। थोड़ी ही देर में पूरे शरीर में झुरझुरी होने लगी। भागा आग की तरफ। दो तीन मजूर लोग आग जला के घेरे बइठे थे। उनके साथ हो लिया और उनसे पूछा आप लोग भी ब्लागर हो। वे तीनों एक दूसरे का मुंह देखने के बाद दांत निपोर दिये।

थोड़ी देर में सफर ब्लाग वाले राकेश भी आग तापने आए।

अभिषेक का सत्र खत्म हुआ तो अशोक चक्रधर जी ने हिंदी में बोलकर जान में जान डाली। लोगों को हंसाया। काफी बातें की। माइक्रोसाफ्ट की जय जय भी की। ब्लागिंग की जय की। पर हिंदी ब्लागरों की बेहद कम संख्या पर चिंता भी जताई।

उनके बाद ओपेन सेशन शुरू हुआ और ये सत्र आग के इर्द गिर्द कुर्सी लगाकर गोल गोल बैठकर शुरू हुआ। सभी को राहत मिली। एक तो आग से ठंड कम होने की राहत। दूजे गोल गोल बैठने से एक दूसरे की शक्ल देखने की प्रसन्नता। लेकिन आयोजक लोग बैठे नहीं। वो लोग गोलाइ में ही हम लोगों के पीछे घूम घूम कर माइक से अंग्रेजी झाड़ते रहे। उनसे विनती की, भइया, बैठ जाओ, जब आए हैं तो भागेंगे नहीं और दूसरे इतनी जल्दी भी क्या है सब समझा देने की। और वो भी अंग्रेजी में।

मुझे अंत तक समझ में नहीं आया कि मीटिंग क्यों रखी गई थी। पर वहां जाने से फायदा ये हुआ कि हिंदी के कई ब्लागरों के दर्शन हो गए। सृजन शिल्पी, भारतीयम, सफर जैसे ब्लाग के रचयिता को देख पाया। वहीं मैथिली जी और सिरिल भी थे। उनसे भी बातचीत हुई। अपने आरकुटी मित्र प्रत्युष रंजन भी मिले। शैलेश भारतवासी भी दिखे।

और गोल गोल राउंड होने के दौरान ही हम लोग निकल लिये।

पर वहां जो कुछ दिक्कतें समझ में आईं वो ये थी कि एक तो आयोजन बहुत दूर था। दूजे अंग्रेजी में ज्यादा तामझाम था। तीजे ब्लागर असहज महसूस कर रहे थे। चौथे जो आयोजक थे वे किसी एमएनसी के एक्जीक्यूटीव ज्यादा दिख रहे थे, ब्लागर कम। पांचवें, जिन्होंने मुझे न्योता भेजा, अमित गुप्ता ने, वे खुद नहीं आये।

बढ़िया ये रहा कि ब्लागिंग को न्यू मीडिया के रूप में मान्यता मिलने से इस विधा पर बड़ी कंपनियों और बड़े लोगों की नजर पड़ती दिख रही है। जाहिर है, इससे ब्लागरों की महत्ता बढ़ेगी।

ब्लाग मीटिंग के बारे में असली रिपोर्ट डीयू के विनीत कुमार गाहे बगाहे वाले लिखेंगे, उन्होंने वादा किया हुआ है। इसलिए मैं ज्यादा गहराई में और विस्तार में जाने की बजाय मोटामोटी बातों का जिक्र कर अपनी बात खत्म कर रहा हूं।

जय भड़ास
यशवंत

9.1.08

भड़ासियों को ब्लागर मीट में आने का न्योता मिला

अमित गुप्ता जी का न्योता मिला, उन्होंने सभी भड़ासियों को दिल्ली ब्लागर मीट में आने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा-

नमस्कार यशवंत बाबू,

शायद आप मुझे न जानते हों, मैं भी एक छोटा-मोटा हिन्दी ब्लॉगर हूँ और www.amitgupta.in पर लिखता हूँ। :) आने वाले शनिवार, 12 जनवरी 2008, को एक ब्लॉगर भेंटवार्ता टाइप का कार्यक्रम है जो कि काफ़ी हट के होगा। यह भेंटवार्ता और सेमिनार का मिला-जुला रूप होगा। अधिक जानकारी देती मैंने आज एक ब्लॉगपोस्ट लिखी है। यह कार्यक्रम सभी के लिए खुला है और मैं आपको निजी ईमेल द्वारा इसके लिए निमंत्रण दे रहा हूँ कि आप अपने साथियों सहित आएँ।

आशा है कि आप अपने साथियों सहित अवश्य पधारेंगे। यह एक दूसरे से बातचीत कर एक दूसरे को जानने का भी अच्छा मौका होगा। :) साथ ही हिन्दी ब्लॉग बिरादरी के मेम्बरान की संख्या भी आंगतुकों में बढ़ेगी। :)

विनीत

अमित
--
http://me.amitgupta.in/


मैंने सभी भड़ासियों की तरफ से उन्हें जवाब दिया-

शुक्रिया अमित भाई....

न्योतने के लिए। जरूर कोशिश करूंगा। फिफ्टी फिफ्टी मानिये। आया तो साथ में जरूर साथी होंगे। वैसे, आपसे मिलने की तमन्ना है। देखिये, शनिवार को मंशा पूरी हो पाती है या नहीं।

आभार के साथ
यशवंत सिंह

----------------------

अमित ने जो लिंक भेजे थे, उसे देखने के बाद ब्लागर मीट से जुड़ी जो जानकारियां मिलीं वो इस प्रकार है-

Delhi Bloggers Meet :)
Date
Saturday, January 12, 2008

Time
12:30 pm - 6:00 pm

Location
Farm 31, Westend Greens,
(Near Shiv Murti, National Highway-8)
New Delhi
India

Who will be attending?
The expected audience will include professional/part time/fun bloggers, fringe/yet-to-start bloggers, PR/corp communication professionals, blog/ new media/ social media consultants and service providers and mainstream media.

Agenda
12:30 PM - Registration Starts
1:00 PM : Introduction & Sponsor Slots
1:30 PM : Significance of stakeholder collaboration in blog and new media space: Ajay Jain (http://www.ajayjain.com, http://techgazing.com/)
2:00 PM : Blogs/New Media and Corporate Communications: An interactive session moderated by Rajesh Lalwani
2:30 PM : 3:00 PM : TEA BREAK
3:00 PM : Blogs/New Media: Tips for Beginners & Advanced Users: Amit Gupta and Abhishek Baxi
3:30 PM : Blogging in Hindi & Regional languages: Ashok Chakradhar
4:00 PM - 5:00 PM : Open House: Working together and growing in the future
5:00 PM - 6:00 PM : Structured Networking
6:00 PM onwards : Bonfire & Chitter-chatter :)

There is NO Registration Fee for attending this event. We thank our sponsors for supporting the initiative.

Sponsors
*Big hug and thanks to Microsoft
*Lots of love to 20-20 Media, PR Partners of the Delhi Blog & New Media Society
---------------------

तो सभी भड़ासियों तक मैंने अमित के न्योते को पहुंचा दिया है। आप सभी से आग्रह व अनुरोध है कि अगर ब्लागर मीट में आ सकते हों तो मुझे जरूर सूचित करें। सब साथ चलेंगे।

आभार के साथ
जय भड़ास
यशवंत