Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label न्योता. Show all posts
Showing posts with label न्योता. Show all posts

6.3.09

कल इंदौर नगरी में हूं, सचिन भाई....व्यवस्था टाइट रखना

कल सुबह इंदौर पहुंच रहा हूं। दो दिन का कार्यक्रम है। एक प्रोग्राम में शरीक होना है उसके बाद घूमना-मिलना है। जिन लोगों को मैं आनलाइन या आफलाइन जानता हूं, उनको सूचित किया। सचिन भी आजकल वहीं पत्रकारिता कर रहे हैं। उनसे अनुरोध है कि व्यवस्था टाइट रखें, बहुत दिन हुए हंगामा किए :) आशीर्ष महर्षि थे तो वहां लेकिन आजकल वे फिर भोपाल की सेवा में हैं। सुबोध इंदौरी को भी फोन कर बता दिया है। उन्होंने खाने का एडवांस निमंत्रण दे दिया है। पीन का न्योता एडवांस में सचिन ने थमा दिया है। इसी खाने-पीने में ब्लाग ब्लाग भी बतिया लेंगे और खेल लेंगे।
बहुत दिनों बाद दिल्ली से इतना दूर जा रहा हूं। दो साल से गांव भी नहीं गया। होली पर जाने का मन था लेकिन इस बार भी नहीं जा रहा हूं। इंदौर से ही दिल लगाकर वापस आने का इरादा है ताकि फिर कहीं जाने की कमी महसूस न हो।
इंदौर के अन्य साथियों से भी मिलने को उत्सुक हूं। वे मुझे 09999330099 पर रिंग कर सकते हैं।

जय हो।
यशवंत

4.11.08

5 नवंबर को राष्ट्रीय विमर्श में आप सादर आमंत्रित हैं
















मित्रों,
तीसरा स्वाधीनता आंदोलन की तरफ से 5 नवंबर 2008 को गांधी शांति प्रतिष्ठान, दिल्ली (दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित, निकट आईटीओ) में राष्ट्रीय विमर्श आयोजित किया जा रहा है।
विषय है- क्या गणतंत्र दिवस पर साम्राज्यवाद के रक्षकों की याद में बने इंडिया गेट पर सलामी उचित है?

समय है- दोपहर 12 बजे

इस विमर्श में मुख्य वक्ता हैं- प्रो. जगमोहन सिंह (शहीद भगत सिंह के भांजे), प्रभाष जोशी (मशहूर पत्रकार), रामबहादुर राय (मशहूर पत्रकार), आलोक तोमर (मशहूर पत्रकार), प्रो. यूपी अरोरा (जेएनयू), डा. राकेश रफीक (सामाजिक चिंतक), अशफाक उल्ला खां (शहीद अशफाक उल्ला खां के पौत्र), पंडित सुरेश नीरव (मशहूर कवि और पत्रकार), गोपाल राय (राष्ट्रीय संगठक, तीसरा स्वाधीनता आंदोलन), संजय तिवारी (सामाजिक चिंतक और विस्फोट डाट काम के मुख्य संपादक)।

इस मौके पर आप सभी भड़ासियों को सस्नेह आमंत्रित किया जा रहा है। आप पधारें और इस मौके पर होने वाले विमर्श में भागीदारी करें। साथ ही, आपस में मिलने जुलने के एक मौके का लाभ उठाएं।

आभार के साथ
जय भड़ास
यशवंत

22.5.08

दिल्ली का पहला ब्लॉगकैम्प

Amit Gupta (mailto:coolamit@gmail.com)

to Yashwant [bhadaas] (yashwantdelhi@gmail.com)


नमस्कार यशवंत जी,


आशा है कि आप स्वस्थ होंगे।
आने वाले शनिवार 24 मई 2008 को दिल्ली का पहला ब्लॉगकैम्प आयोजित किया जा रहा है। आयोजन नेहरू प्लेस में माइक्रोसॉफ़्ट में निम्न पते पर हो रहा है:


Microsoft Corp

5th Floor,

Eros Towers

Nehru Place,

New Delhi


मेरा विनम्र निवेदन है कि आप अन्य भड़ासी साथियों सहित अवश्य पधारें। :)



पिछली बार जनवरी में हुए ब्लॉग भेंट/सम्मेलन में आपसे मिलना नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार मेरा पहुँचना तय है बशर्ते कोई खुदाई मार न पड़ जाए। आशा है कि इस बार आपसे मिलना अवश्य होगा। :)

Amit Gupta

9.1.08

भड़ासियों को ब्लागर मीट में आने का न्योता मिला

अमित गुप्ता जी का न्योता मिला, उन्होंने सभी भड़ासियों को दिल्ली ब्लागर मीट में आने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा-

नमस्कार यशवंत बाबू,

शायद आप मुझे न जानते हों, मैं भी एक छोटा-मोटा हिन्दी ब्लॉगर हूँ और www.amitgupta.in पर लिखता हूँ। :) आने वाले शनिवार, 12 जनवरी 2008, को एक ब्लॉगर भेंटवार्ता टाइप का कार्यक्रम है जो कि काफ़ी हट के होगा। यह भेंटवार्ता और सेमिनार का मिला-जुला रूप होगा। अधिक जानकारी देती मैंने आज एक ब्लॉगपोस्ट लिखी है। यह कार्यक्रम सभी के लिए खुला है और मैं आपको निजी ईमेल द्वारा इसके लिए निमंत्रण दे रहा हूँ कि आप अपने साथियों सहित आएँ।

आशा है कि आप अपने साथियों सहित अवश्य पधारेंगे। यह एक दूसरे से बातचीत कर एक दूसरे को जानने का भी अच्छा मौका होगा। :) साथ ही हिन्दी ब्लॉग बिरादरी के मेम्बरान की संख्या भी आंगतुकों में बढ़ेगी। :)

विनीत

अमित
--
http://me.amitgupta.in/


मैंने सभी भड़ासियों की तरफ से उन्हें जवाब दिया-

शुक्रिया अमित भाई....

न्योतने के लिए। जरूर कोशिश करूंगा। फिफ्टी फिफ्टी मानिये। आया तो साथ में जरूर साथी होंगे। वैसे, आपसे मिलने की तमन्ना है। देखिये, शनिवार को मंशा पूरी हो पाती है या नहीं।

आभार के साथ
यशवंत सिंह

----------------------

अमित ने जो लिंक भेजे थे, उसे देखने के बाद ब्लागर मीट से जुड़ी जो जानकारियां मिलीं वो इस प्रकार है-

Delhi Bloggers Meet :)
Date
Saturday, January 12, 2008

Time
12:30 pm - 6:00 pm

Location
Farm 31, Westend Greens,
(Near Shiv Murti, National Highway-8)
New Delhi
India

Who will be attending?
The expected audience will include professional/part time/fun bloggers, fringe/yet-to-start bloggers, PR/corp communication professionals, blog/ new media/ social media consultants and service providers and mainstream media.

Agenda
12:30 PM - Registration Starts
1:00 PM : Introduction & Sponsor Slots
1:30 PM : Significance of stakeholder collaboration in blog and new media space: Ajay Jain (http://www.ajayjain.com, http://techgazing.com/)
2:00 PM : Blogs/New Media and Corporate Communications: An interactive session moderated by Rajesh Lalwani
2:30 PM : 3:00 PM : TEA BREAK
3:00 PM : Blogs/New Media: Tips for Beginners & Advanced Users: Amit Gupta and Abhishek Baxi
3:30 PM : Blogging in Hindi & Regional languages: Ashok Chakradhar
4:00 PM - 5:00 PM : Open House: Working together and growing in the future
5:00 PM - 6:00 PM : Structured Networking
6:00 PM onwards : Bonfire & Chitter-chatter :)

There is NO Registration Fee for attending this event. We thank our sponsors for supporting the initiative.

Sponsors
*Big hug and thanks to Microsoft
*Lots of love to 20-20 Media, PR Partners of the Delhi Blog & New Media Society
---------------------

तो सभी भड़ासियों तक मैंने अमित के न्योते को पहुंचा दिया है। आप सभी से आग्रह व अनुरोध है कि अगर ब्लागर मीट में आ सकते हों तो मुझे जरूर सूचित करें। सब साथ चलेंगे।

आभार के साथ
जय भड़ास
यशवंत