Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label मुकुल. Show all posts
Showing posts with label मुकुल. Show all posts

20.2.08

तनवीर जाफरी ने बताया कि सृजनगाथा को नही भेजा आलेख


मेरी भास्कर में छप चुकी रचना का तनवीर जाफरी के नाम से प्रकाशन का मुद्दा अब एक नये मोड़ पे आता लग रहा है तनवीर जाफरी को मैंने फोन न० 01712535628 पर 10:12 बजे फोन किया ।
तनवीर साहब ने बताया कि :- सृजनगाथा को उन्होने "जीवन की बंजर भूमि में" आलेख नहीं भेजा । आपके व्यंग्य को मेरे नाम से छपवाने की गलती सृजनगाथा की ही है ।साहित्य के पुरोधा बने रहने के लिए , साहित्यिक दूकान चलाने के लिए जो चुरकटी जारी है उसपे लगाम कब लगेगी मेरी समझ से परे है । "
भाइयो , अब मुआमला तनवीर और जयप्रकाश "मानस " के बीच का हों गया है । यदि पकड़ गए तो अपना-अपना गिरेबान बचाते नज़र आ रहे हैं । मैंने तो पहले ही कहां था कि "यदि कोई तकनीकी गलती हों तो बस सुधार दीजिए "
समयचक्र भी सक्रिय हों गया , श्री राम ठाकुर दादा ये वाले =>दादा वहाँ न जाइए जहाँ मिलै न चाय....! भी सक्रिय हुए । कुछ सक्रिय हों रहे हैं कुछ लोगों ने मुझे डंडा उठाने फिर ".........." देने की सलाह दे रहे हैं......जैसे मेरे प्रिय डाक्टर डा. रूपेश श्रीवास्तव - आयुषवेद ।
तो भाइयो तीनों तरफ है आग बराबर लगी हुयी ।
इनका भी तो आभारी ही हूँ चक्करघिन्नी said...
साहित्य अकादमी से जुड़ा हुआ व्यक्ति इस तरह रचना की चोरी करे समझ से परे है। मेरा सुझाव है कि आप पत्रिका के सम्पादक से चर्चा करने के उपरांत इन पर अवश्य ही कानूनी कायर्वाही करें। हम आपके साथ हैं।

रवीन्द्र रंजन , इन सबके अलावा महा भडासी यशवंत जी जिन्होंने लगातार साथ दिया
अब आप मेरे पॉड कास्ट पे सुनिए http://girishbillore.mypodcast.com/2008/02/JEEVAN_KEE_BANJAR_BHOOMI-82997.html<= को क्लिक करिये "मेरी आवाज़ सुनो भाई "
कल जबलपुर के अखबारों की कतरनें शायद पोस्ट कर दूं ।
मामला मेरा ज़रूर है किन्तु राजेश पाठक टाइप के लोगों ने इसे यदि व्यक्तिगत मानके चुप चाप सह लेने की जो सलाह दी उसे मैं :-"......'के अलावा क्या कहूं ?"

19.2.08

जंग, इश्क और अंगुली करने में सब जायज़ है...?"

अंगुली करने का शगल सारे विश्व की सभ्यताओं में पुरातन काल से ही बो दी गयी हैं. लोग अंगुली करते वक्त "केवल अंगुली करो : जंग इश्क और अंगुली करने में सब जायज हैं...के सिद्धांत का विशेष रूप से ख़याल रखा जाता हैं . इस बात का ध्यान भले न रखा जावे की अंगुली कहाँ की जा रही हैं. मेरी एक चतुरी सहकर्मी अपनी इमेज बनाने के चक्कर में दूसरों की इमेज अपनी अंगुली पर ऊगे शूर्पनखा पैटर्न के नाखून से खुरचतीं नज़र आतीं हैं . तो वहीं शायद आपका पड़ौसी शायद आपके यश पर अंगुली उठा रहा हो इसमें नया कुछ नहीं ये तो आम बात हैं...आदि काल से चली आ रही इस परम्परा को बदलने की कोशिश भी मत कीजिए भाई...!वह दिन दूर नहीं कि "गाँव-गाँव, गली-गली इस परम्परा की गहरी पैठ" को देखते हुए सरकारें अपने-अपने राज्यों के,शिक्षा सचिवों,शिक्षाविदों,की बैठकें बुला कर "अंगुली करो पाठ्यक्रम" को अन्तिम रूप देने को कहे. अपने पड़ौसी राष्ट्र पाक को ही लीजिए वहाँ सियासत के लोग काश्मीर को लेकर जब-तब अंगुली करते नज़र आतें हैं. तो अंतर्राष्ट्रीय दादा अमेरिका तो हर देश के हर मामले में अंगुली करनें से चूकता नहीं ।
अब एक्स को ही ले भाई साहब बड़े महाजन आदमीं है . उनके बराबर का महाजन पूरे जनपद में नहीं . फत्ते भाई ने बताया कि वे अपना जीवन बी०पी०एल० का गेहूँ बेच के चला रहे हैं.... बीवी नेतागिरी में है पता नहीं विरोधियों को क्या हुआ कि कर दी अँगुली बस बना-बनाया मौसम टूट गया .इधर जी हजूरी से फुरसत नहीं मिलती तब कहीं जाकर मिलता है सुख उधर सारी कालोनी के सूखी सीट पे बैठने वाले बाबूओं की औरतें हमारी जोरू पे तानाकशी से बाज़ नहीं आ रहीं हैं .
अब साहब मुझे इतना पसंद करते है तो मेरे सहकर्मी अपनी औरतों के ज़रिए अँगुली क्यों करते हैं। सब सब जानते हैं....इश्क जंग और अँगुली करनें में सब जायज है। सो भाई हम भी चुपचाप सह ही रहे हैं....!
अब श्रीमान वाई को ले लें वो जन सेवक हैं लोग उनकी जन सेवा को दलाली कह कर अँगुली करतें हैं...! अरे गाँव-खेड़े से आम जनता का काम लेकर आतें हैं "बाइक का पेट्रोल , नाश्ता पानी का खर्च अगर उनने ले लिया तो क्या गलत काम किया.......?"
लोगों को हर जगह बकनर की तरह अँगुली करने की आदत सी हों गयी है । अब "भारत रत्न सम्मान "की बात चली तो अँगुली , राखी सावंत हारी तो अँगुली , इश्मीत जीता तो अँगुली , भाई.... माना कि अँगुली करने में सब जायज़ है फिर भी इसके कुछ नियम होतें है जैसे
[०१]आज के दौर में दांयाँ बाँया देख कर अँगुली करना चाहिए।
[०२]अनजान जगहों में अँगुली न करें [ कानून के पिछवाड़े उंगली नही डालनी चाहिए वहां दांत होते हैं ]
[०३]समय और गृह दशा देख कर ही अँगुली करें

16.2.08

चोरी पर चुप्पी: सृजन गाथा के जयप्रकाश मानस भी खामोश हैं :

मेरी भास्कर में छप चुकी रचना का तनवीर जाफरी के नाम से प्रकाशन

भाइयो

विशेष कर पत्रकार बंधू

हरियाणा तनवीर जी ने मेरे व्यंग्य को अपने नाम से छपवा कर जो गलती की है वो क्षमा योग्य कतई नहीं है । उससे बड़ी गलती सृजनगाथा के सम्पादक जी कर रहे हैं मेरे लगातार भेजे जा रहे इ-मेल का ज़बाव न देकर ।

तनवीर जी का पता है:-तनवीर जाफ़री
सदस्य हरियाणा साहित्य अकादमी
2240/2, नाहन हाऊस
अम्बाला शहर, हरियाणा
मेरी व्यंग रचना का लिंक नीचे है

इस साहित्यिक भ्रष्टाचार को रोकने चौथे स्तम्भ से मेरी मार्मिक अपील है । यदि जय प्रकाश मानस सम्पादक सृजन गाथा से ये गलती तकनीकी कारणों से हों गयी हों तो मैं माफ़ कर सकता हूँ किंतु तनवीर जाफरी जी ने यदि इस रचना को पोस्ट किया होगा तो मैं उनके खिलाफ़ कानूनी कारर्वाई ज़रूर करूंगा। फ़िर कोई वज़ह नहीं है माफ़ करने की । हरियाणा के मीडिया कर्मी इस मसले को उठा कर मेरा सहयोग करेंगे ....मुझे विश्वास है। साहित्य को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने में आपका योगदान हिंदी साहित्य की रक्षा के लिए कदम होगा ।

लिंक: http://www.srijangatha.com/2007-08/july07/vicharvithi.htm

14.2.08

प्रिय भडासियो



प्रिय भडासियो

मेरा प्रेम निवेदन स्वीकारिये

मेरी भास्कर में छप चुकी रचना का तनवीर जाफरी के नाम से प्रकाशन करने वाले सृजन गाथा के संपादक जी तक पहुंचाने की दया कीजिए ।इसे तनवीर भाई को भी भेजना है......... आपकी मदद भी चाहिए

आपका स्नेही गिरीश बिल्लोरे उर्फ़ भड़ास का मुन्ना भाई

संपादक श्री जय प्रकाश मानस ज़वाब नहीं दे रहे

http://www.srijangatha.com/2007-08/july07/vicharvithi.htm<= इस लिंक पे भास्कर जबलपुर में छप चुकी रचना का किसी अन्य नाम से प्रकाशन कर सृजनगाथा ने गलती की और मेरे ई-मेल का उत्तर भी नहीं दिया ।
कुझे बताइये मैं क्या करूं

13.2.08

मेरी भास्कर में छप चुकी रचना का तनवीर जाफरी के नाम से प्रकाशन

विचार-वीथी

जीवन की बंजर भूमि में
तनवीर जाफ़री

सम्बंधों की व्यावसायिकता और व्यवसायिकता के लिये सम्बंधों के लिये जाने जाना वाला यह समय कुल मिलाकर जड़ता का समय है। जीवनों के बीच केवल सम्बंध शब्द के अर्थ को समझना है तो थोड़ा सा बाजारवाद पर नज़र डालें। मैं यदि एक वस्तु बेच रहा हूँ तो ये बाजारवाद आप के लिये मुझमें केवल एक खरीददार का भाव पैदा कर देना होता है और आज इसकी खास ज़रूरत है। यदि विक्रेता के तौर पर यदि मैं यह कर सका तो तय है कि मैं सफल हूँ, व्यवसायिकता के लिये योग्य हूँ।

तुमसे मेरा न कोई लेना देना था, न रहेगा, रहेगी तुम्हारे पास मेरी बेची हुई वस्तु और मेरे पास तुम्हारा पैसा जो कल पूँजी बन कर निगलने को आतुर होगा - समूचे मानव मूल्य।

घबराईए मत बदलते दौर में पूँजीवाद के बारे में मैं नकारात्मक नहीं हूँ। मैं तो सम्बंधों की व्यवसायिकता बनाम व्यवसायिकता के लिये सम्बंध पर एक विमर्श करना चाहता हूँ।

प्रथमत: सफल प्रोफेशनल्स के मामले में आप सहमत हो ही गए होगें।

नहीं तो अब हो जाएंगे- एक बार एक अधिकारी ने सम्पूर्ण उर्जा का दोहन कर उसके मातहत को जाते-जाते कहा- “तुमसे मेरे बेहतरीन प्रोफेशनल रिलेशन थे, इसके अलावा और कुछ नहीं।”

सम्बंधों का रसायन समझ मातहत ने अब अपनी क्षमता और भावात्मकता को पृथक-पृथक कर दिया।

क्षमता के सहारे व्यवसायिक व्यापारिक सम्बंधों का निवर्हन करता- उसके मन में अब अपने संस्थान के लोगों से प्रबंधन से सिर्फ केवल व्यवसायिक सम्बंध हैं।

यह तो संस्थानों की बात है। यहाँ यह एक हद तक जायज है। हद तो तब हो गई- संवेदनाओं की वकालत करने वाला एक शख्स -शहर में अपने अव्यवसायिक होने का डिण्डौरा मण्डला से डिण्डौरी तक पीट मारा। वो और उसके चेले-चपाटी जुट गए, अव्यवसायिकता की आड़ में व्यवसायिकता के ताने-बाने बुनने। सफल भी रहे- बहुतेरों को अपने सौम्य व्यक्तित्व के सहारे बेवकूफ बनाने में।

कुछ तो मूर्ख नहीं बने, वो उसके लिये भात का कंकड़ ज़रूर बने।
सुधि पाठकों - हमारे इर्द गिर्द अब केवल ऐसे लोग ही रह गए हैं उन लोगों की सूची कम होती जा रही है। जो मानवीय गुणों के आधार पर सम्बंध बनाते हैं।

कमोवेश सियासत में भी यही सब कुछ है उन भाई ने बड़ी गर्मजोशी से हमारा किया। माँ-बाबूजी ओर यहाँ तक कि मेरे उन बच्चों के हालचाल भी जाने जो मेरे हैं हीं नहीं। जैसे पूछा-

“गुड्डू बेटा कैसा है।”
“भैया मेरी 2 बेटियाँ हैं।”
“अरे हाँ- सॉरी भैया- गुड़िया कैसी है, भाभी जी ठीक हैं। वगैरा-वगैरा। यह बातचीत के दौरान उनने बता दिया कि हमारा और उनका बरसों पुराना फेविकोलिया-रिश्ता है।

हमारे बीच रिश्ता है तो जरूर पर उन भाई साहब को आज क्या ज़रूरत आन पड़ी। इतनी पुरानी बातें उखाड़ने की। मेरे दिमाग में कुछ चल ही रहा था कि भाई साहब बोल पड़े - “बिल्लोरे जी चुनाव में अपन को टिकट मिल गया है।”

“कहाँ से, बधाई हो सर”
“.... क्षेत्र से”
“मैं तो दूसरे क्षेत्र में रह रहा हूँ। यह पुष्टि होते ही कि मैं उनके क्षेत्र में अब वोट टव्ज्म् के रूप में निवास नहीं कर रहा हूँ। मेरे परिवार के 10 वोटों का घाटा सदमा सा लगा उन्हें- बोले – “अच्छा चलूं जी !”

पहली बार मुझे लगा मेरी ज़िंदगी कितनी बेकार है, मैं मैं नहीं वोट हूँ।
तनवीर जाफ़री
सदस्य हरियाणा साहित्य अकादमी
2240/2, नाहन हाऊस
अम्बाला शहर, हरियाणा

यदि यह कोई तकनीकी गलती है तो माफ़ कर दूंगा किन्तु चोरी हुई तो वैधानिक कारर्वाई तय है।

क्या मेरे साथ हें आप