Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label जबलपुर. Show all posts
Showing posts with label जबलपुर. Show all posts

28.3.09

संकल्प पूरा हुआ



girishbillore@gmail.com
अथवा नीचे दिए पते पर मेल कीजिए
Email: savysavhi@gmail.com

हमने कहा था कि
अलबम की राशि का प्रयोग होगा पोलियो ग्रस्त बच्चों के लिए होगा और फ़िर किया भी कि १९ मार्च २००९ को


"बावरे-फकीरा से संगृहीत 25.000/- की राशि मैजिक-ट्रेन"लाइफ लाइन एक्सप्रेस'' के लिए सौंपी गयी "

सव्यसाची-कला-ग्रुप जबलपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2009 को स्थानीय मानस भवन जबलपुर में आयोजित पोलियो-ग्रस्त बच्चों की मदद हेतु साईं भक्ति एलबम बावरे-फकीरा का लोकार्पण किया गया था . जिसमें आभास जोशी एवं पोलियो-ग्रस्त गायक श्री ज़ाकिर हुसैन (वी ओ आई 02 फेम ) के अतिरिक्त स्थानीय कलाकार भी शामिल हुए थे . सव्यसाची कला ग्रुप के द्वारा "बावरे-फकीरा टीम" के संकल्प को पूर्ण करने के उद्येश्य से एलबम के प्रथम संस्करण के माध्यम से रूपए 25,000=00 की धन राशि संगृहीत की है माह अप्रैल 2009 में जबलपुर में आने वाली मैजिक-ट्रेन "लाइफ लाइन एक्सप्रेस'' के लिए धन राशि श्री हरि रंजन राव कलेक्टर जबलपुर को भेंट की गयी. इस अवसर पर श्री के जी बिल्लोरे, डाक्टर प्रशांत कौरव,के के बैनर्जी,मनोज सक्सेना,पप्पू शर्मा,डाक्टर विजय तिवारी "किसलय",कर सलाहकार श्री दिलीप नेमा, राजेश पाठक "प्रवीण",श्री जितेन्द्र जोशी,श्री निर्मल यादव, श्री संजीव एवं श्री नितिन अग्रवाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही . सव्यसाची कला ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री एस के बिल्लोरे ने बताया कि :"इस एलबम का निर्माण स्वर्गीया प्रमिला देवी की प्रेरणा से युवा संगीतकार श्रेयस जोशी,गायक आभास जोशी,संदीपा पारे(भोपाल) एवं गीतकार गिरीश बिल्लोरे मुकुल द्वारा किया गया था सभी ने नि:शुल्क उक्त कार्य को पूरे मनोयोग से पूर्ण किया है सव्यसाची-कला-ग्रुप जबलपुर इन कला साधकों का हार्दिक आभार मानते हुए नगर के उन सभी सम्मानित जनों का आभार मानता है जिनके कारण लक्ष्य की पूर्ती सहजता से हो सकी है |" कला ग्रुप के सदस्य आशान्वित हैं कि इस छोटे से प्रयास को नगरवासी बड़ा आकार देंगे ताकि "साहित्य-कला-संगीत के ज़रिए" लोक कल्याण के संकल्प को बल मिल सके .

सव्यसाची कला ग्रुप जबलपुर




1.3.08

हास्य कविता :प्रतियोगिता

हास्य कविता :प्रतियोगिता
मित्रो,होली के अवसर पर आप सभी कलम उठाइए , लिखा भेजिए एक छोटी सी हास्य रचनामध्य-प्रदेश लेखक संघ, जबलपुर की और सेप्रथम तीन विजेता प्रतिभागीयों को क्रमश: 300/- , 200/- तथा 100/- की पुरूस्कार राशी एक एक प्रशस्ति पत्र भेजा जावेगा। 10 प्रतिभागी भी सम्मानित होंगे,नियम:
रचना की मौलिकता ज़रूरी होगी,
स्पष्ट पता -मेल आई डी , तथा मौलिकता की घोषणा पत्र , रचना के साथ संलग्न हों।
कविता ए-फॉर आकार के पेज से अधिक लम्बी होने पर प्रतियोगिता से हटाने का अधिकार निर्णायक मंडल का होगा
व्यक्तिगत आक्षेप न हों
एक रचना कार एक रचना ही भेज सकते हैं,
यूनीकोड पर टंकित कर ने इस लिंक का सहारा लीजिये => http://www.google.com/transliterate/indic
तथा रचना/प्रविष्ठी girishbillore@gmail.com पर मेल करिए
अन्तिम तिथि:- १०/०३/२००८
गिरीश बिल्लोरे "मुकुल "

20.2.08

तनवीर जाफरी ने बताया कि सृजनगाथा को नही भेजा आलेख


मेरी भास्कर में छप चुकी रचना का तनवीर जाफरी के नाम से प्रकाशन का मुद्दा अब एक नये मोड़ पे आता लग रहा है तनवीर जाफरी को मैंने फोन न० 01712535628 पर 10:12 बजे फोन किया ।
तनवीर साहब ने बताया कि :- सृजनगाथा को उन्होने "जीवन की बंजर भूमि में" आलेख नहीं भेजा । आपके व्यंग्य को मेरे नाम से छपवाने की गलती सृजनगाथा की ही है ।साहित्य के पुरोधा बने रहने के लिए , साहित्यिक दूकान चलाने के लिए जो चुरकटी जारी है उसपे लगाम कब लगेगी मेरी समझ से परे है । "
भाइयो , अब मुआमला तनवीर और जयप्रकाश "मानस " के बीच का हों गया है । यदि पकड़ गए तो अपना-अपना गिरेबान बचाते नज़र आ रहे हैं । मैंने तो पहले ही कहां था कि "यदि कोई तकनीकी गलती हों तो बस सुधार दीजिए "
समयचक्र भी सक्रिय हों गया , श्री राम ठाकुर दादा ये वाले =>दादा वहाँ न जाइए जहाँ मिलै न चाय....! भी सक्रिय हुए । कुछ सक्रिय हों रहे हैं कुछ लोगों ने मुझे डंडा उठाने फिर ".........." देने की सलाह दे रहे हैं......जैसे मेरे प्रिय डाक्टर डा. रूपेश श्रीवास्तव - आयुषवेद ।
तो भाइयो तीनों तरफ है आग बराबर लगी हुयी ।
इनका भी तो आभारी ही हूँ चक्करघिन्नी said...
साहित्य अकादमी से जुड़ा हुआ व्यक्ति इस तरह रचना की चोरी करे समझ से परे है। मेरा सुझाव है कि आप पत्रिका के सम्पादक से चर्चा करने के उपरांत इन पर अवश्य ही कानूनी कायर्वाही करें। हम आपके साथ हैं।

रवीन्द्र रंजन , इन सबके अलावा महा भडासी यशवंत जी जिन्होंने लगातार साथ दिया
अब आप मेरे पॉड कास्ट पे सुनिए http://girishbillore.mypodcast.com/2008/02/JEEVAN_KEE_BANJAR_BHOOMI-82997.html<= को क्लिक करिये "मेरी आवाज़ सुनो भाई "
कल जबलपुर के अखबारों की कतरनें शायद पोस्ट कर दूं ।
मामला मेरा ज़रूर है किन्तु राजेश पाठक टाइप के लोगों ने इसे यदि व्यक्तिगत मानके चुप चाप सह लेने की जो सलाह दी उसे मैं :-"......'के अलावा क्या कहूं ?"

16.2.08

चोरी पर चुप्पी: सृजन गाथा के जयप्रकाश मानस भी खामोश हैं :

मेरी भास्कर में छप चुकी रचना का तनवीर जाफरी के नाम से प्रकाशन

भाइयो

विशेष कर पत्रकार बंधू

हरियाणा तनवीर जी ने मेरे व्यंग्य को अपने नाम से छपवा कर जो गलती की है वो क्षमा योग्य कतई नहीं है । उससे बड़ी गलती सृजनगाथा के सम्पादक जी कर रहे हैं मेरे लगातार भेजे जा रहे इ-मेल का ज़बाव न देकर ।

तनवीर जी का पता है:-तनवीर जाफ़री
सदस्य हरियाणा साहित्य अकादमी
2240/2, नाहन हाऊस
अम्बाला शहर, हरियाणा
मेरी व्यंग रचना का लिंक नीचे है

इस साहित्यिक भ्रष्टाचार को रोकने चौथे स्तम्भ से मेरी मार्मिक अपील है । यदि जय प्रकाश मानस सम्पादक सृजन गाथा से ये गलती तकनीकी कारणों से हों गयी हों तो मैं माफ़ कर सकता हूँ किंतु तनवीर जाफरी जी ने यदि इस रचना को पोस्ट किया होगा तो मैं उनके खिलाफ़ कानूनी कारर्वाई ज़रूर करूंगा। फ़िर कोई वज़ह नहीं है माफ़ करने की । हरियाणा के मीडिया कर्मी इस मसले को उठा कर मेरा सहयोग करेंगे ....मुझे विश्वास है। साहित्य को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने में आपका योगदान हिंदी साहित्य की रक्षा के लिए कदम होगा ।

लिंक: http://www.srijangatha.com/2007-08/july07/vicharvithi.htm

10.2.08

श्रीराम ठाकुर दादा

दादा वहाँ न जाइए जहाँ मिलै न चाय....!
जबलपुर के चुटीले व्यंग्यकार ठाकुर दादा का परिचय आपसे शेयर करना चाह रहा हूँ.......!

8.2.08

सो कॉल्ड शोशल वर्कर ज़रा :-"आशीष ठाकुर से सीखो !"

समाज सेवको अँगुली कटा के महाराणा प्रताप बनने वाले नेताओं, समाज सेवा के समाचारों की पेपर कटिंग लेकर जमाने भर को दिखाने वालो , सरकार को दिन भर गरियाने वालो ,सब कान खोल के सुन लो "आशीष ठाकुर " जबलपुर की शान है.... जो न तो पुरूस्कार न तो सम्मान और न ही सराहना के लिए काम,करते है बस अंतरात्मा की आवाज़ बेसहारा , बे जुबां , बेनाता, देहों को पांच तत्व में मिलाने "शव-दाह" की जिम्मेदारी लेते हें , ६ वर्षों से जारी ये सिलसिला अब तक रूका नहीं सरकार आप आशीष के लिए क्या सोच रहे है...मुझे नही मालूम , लेकिन मेरा मन आशीष की समाज सेवा का मुरीद हों गया है॥

एक पुलिस कर्मी का बेटा मेग्मा कम्पनी का एग्जीक्यूटिव आशीष ने १००० बेसहारा-बेनाता देहों का अन्तिम संस्कार किया लोग समझतें हैं "ये सिर्फ आशीष की ड्यूटी है ...!"

धर्म,वर्ग,भाषा,जाति,प्रांत राज नीति के नाम पे हंगामा करने वालो अब तो चेतो आशीष से सीखो सच्ची समाज सेवा.....

7.2.08

महर्षि आपको ये जबलपुर याद कर रहा है

*जबलपुर से चले महर्षि महेश योगी ने पूरी दुनिया को शिक्षा दी * सामयिक विषयों पर उनकी टिप्पणी उनकी तत्परता / त्वरितता की निशानी है।

किन्तु मेरा शहर इनको तब कितना दुलारता था मुझे कम ही मालूम है किन्तु एक बात ज़रूर जानता हूँ.... परसाई का शहर ओशो का शहर प्रेम नाथ और अब ज्ञानरंजन के अलावा आदेश श्रीवास्तव , आभास जोषी , प्राजक्ता शुक्रे आदि का जबलपुर जब तक सिद्ध न किया जाए घास भी नहीं डालता । अब उड़न तश्तरी, महेन्द्र मिश्र ,पंकज स्वामी ,विजय तिवारी,जैसे ब्लागर्स को कोई सुनने को खाली नहीं हें। कमोबेस हर शहर की यही हालत है। मुझे यहाँ की गोलबंद साहित्यकारी उर्फ़ दूकानदारी ने खूब नुकसान पहुंचाने की कोशिश की , जबलपुर की तासीर में चुगली भी रच बस सी गयी है...बावरे-फकीरा को लेकर मुझे कईयों ने हतास करने की कोशिश की उनमें एक हैं "श्री ........." जो पेशे से "........"हैं .....उनको मेरी श्रध्दांजलि ...? उस पर मैं आजिज़ आ गया हूँ "उफ़...ये चुगलखोरियाँ....!! " झूठी-सच्ची सब कह देते हैं जा देखो तब उंगली कर देते हैं क्योंकि ""जंग इश्क और अंगुली करने में सब जायज़ है...?"

24.12.07

आखिर कौन हैं ये हीरालाल जी जिनको याद कर रहा है जबलपुर...?

इस पोस्ट में भड़ास जैसी बात क्या है...?
भई...?
हीरा लाल जी जैसे सरस्वती पुत्र काम ही पाए जाते हैं जो कि ता उम्र सहज,सरल,सामान्य होकर भी महान होतें हैं ।उनकी स्मृति में आयोजित अब तक के सम्मान समारोहों में मुझे क्या समूचे जबलपुर को लगा अब वो दौर शायद ही लौटे .....!
किन्तु निराश नहीं हैं हम सभी ...."

"जय - भड़ास "