Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label मेरे विचार. Show all posts
Showing posts with label मेरे विचार. Show all posts

27.3.12

खुदा कहाँ मौजूद हैं....?





आखिर खुदा कहाँ बसता हैं बस इसी बात का बन्दे को इल्म नहीं होता हाँ वो ये जरूर मानता हैं की खुदा कहीं न कहीं उसके आस पास मौजूद जरूर रहता हैं  जो उसकी हर मुश्किल में उसे मुश्किलों से निजाद दिलाता हैं. ऐसे में हमारे कुछ शायरों का क्या कहना हैं आप ही सुनिए उनकी जुबानी....



सबसे पहले पेश हैं मिर्ज़ा ग़ालिब साहब  की जुबानी उनकी शायरी...

जाहिद शराब पीने दे मस्जिद में बैठ कर,
या वो जगह बता जहाँ खुदा नहीं..

वहीँ अल्लामा इकबाल साहब क्या कहते है ये रही उनकी शायरी...

मस्जिद खुदा का घर है, पीने की जगह नहीं,
काफिर के दिल में जा, वहां खुदा नहीं..

अब सुनिए अहमद फ़राज़ साहब की शायरी उनकी जुबानी...

काफिर के दिल से आया हूँ में यह देख कर,
खुदा मौजूद है वहां, पर उसे पता नहीं..


अब आप ही बताईये खुदा कहाँ मौजूद हैं....?
यूँ तो लोग भी कहते है और में भी मानता हूँ की खुदा हमारे दिल में बसता हैं. पर फिर भी इस बात पर उस वक़्त थोडा सा शक या डर कहूँ, होता हैं जब हम मुश्किलों में घिरे हो और अपने खुदा को को याद कर रहे हों. लेकिन अंत में सब कुछ फिर से ठीक हो जाता है और फिर हम उसी खुदा का धन्यवाद करते हैं.



s

27.7.11

बोया पेड़ बबूल का तो आम कहाँ से पाए!!!


ये कहना गलत नही होगा की,
बोया पेड़ बबूल का तो आम कहाँ से पाए!!!

आप सभी सोच रहे होंगे ये क्या हो गया हैं मुझे और मैं ऐसा क्यों बोल रहा हु अरे मित्रो अभी कुछ दिनों से हो रहे बम धमाको से पूरा पडोसी मुल्क सकते में हैं अब जिसने उस तालिबान नाम के साप को पाला अब वो उसी को  ही डस रहा  हैं तो ये कहावत तो सही माईने में पडोसी मुल्क के ऊपर लागू होना जायज सी बात हैं. अगर वहां की हकुमत सही माईने में अपने लोगो की परवाह करती तो शायद पडोसी मुल्क भी अपने नाम की तरह पाक कहलाता और तरक्की की और बढता पर अब वहां की हकुमत ने भारत से हमेशा द्वेष की भावना ही रखी हैं और हमेशा ही मुह की ही खायी हैं.
अभी हाल ही में मैंने कहीं टेलीविजन में एक वृत्तचित्र देखा जिसमे ये बताया जा रहा था की पडोसी मुल्क किस तरह से अपने विद्यालयों में कैसे गुमराह की शिक्षा अपने आने वाले पीढियों को दे रहा हैं जहाँ भारत का चित्रण एक आतंकवादी देश के रूप में किया जाता हैं, अब वो तो बेचारे बच्चे हैं जो कोरे कागज की तरह होते हैं जिनपे द्वेष, आतंक की स्याही से कुछ भी लिख दो वो हमेशा के लिए ही छाप छोड़ जाता हैं उन मासूमो के दिमाक में.

खैर यही कारन हैं की वह की आम जनता भी अब अपनी सरकार का वो भयानक रूप देख चुकी हैं और अगर जल्द कुछ नही किया गया तो ये डर का साया यहाँ भी पहुँच जाएगा. और शायद पहुच भी सकता हैं क्योंकि यहाँ तो हमारे देश में ही पीठ पर छुरा घोपने वाले मौजूद हैं.
वो कहते हैं न की,
जब अपना ही सिक्का खोटा हो तो दुसरो से क्या उम्मीद रखी जा सकती हैं.

अब देखते हैं कब वो मदारी आते हैं और कब अपने इशारो पे इन्हें नाचना शुरू करते हैं. अगर हम अब नहीं जागेंगे तो फिर हमारी आवाम भी पडोसी मुल्क की तरह हो जाएगी असहाय और बेबस....


By : Pawan Mall
via : http://goo.gl/gIV4F