Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label हालत. Show all posts
Showing posts with label हालत. Show all posts

24.2.09

१८ वां ताज महोत्सव २००९ -- परेशान महोत्सव

१८ वां ताज महोत्सव २००९ हर साल की तरह इस साल भी "ताज महोत्सव" अपने तय समय के मुताबिक १८ - २७ फरवरी तक के लिए लगा है, ताज महोत्सव के हालत साल दर साल बिगड़ते जा रहे हैं, बहुत बुरा हाल कर रखा है, जनता परेशान है, विदेशी नागरिक परेशान है, होटल व्यवसायी परेशान है,......

सबसे पहले जनता की बात करते है, ताज महोत्सव जिस तरह से लगाया जाता है उसके मूल रूप मे अब बदलाव कर दिया गया है, वो बिल्कुल भूल भुलैया बन चुका है सब रास्ते घुमा फिरा कर दे दिए गए हैं, कहीं जाने के लिए सीधा रास्ता नहीं है, अगर आपको झूलो तक जाना है तो आपको एक नई बनी बिल्डिंग मे से घुमते हुए जाना होगा जहाँ पर इतना पतला रास्ता है की आप बगैर किसी के जिस्म को छुए वहां से नही निकल सकते है क्यूंकि इन दिनों वहां पर बहुत भीड़ होती है, चलने के लिए जगह नही है वहां मैं कल गया था वहां पर बुरा हाल हो गया जा कर... आगे पढ़े

11.6.08

ब्रेकिंग न्यूज....बिल्लो रानी !

यशवंत जी
ये तस्वीरें बतातीं हैं कि कैसे इलेक्ट्रोनिक मीडिया ख़बरों के अकाल के कारण लोगों को कचरा परोस रहा है. आप ख़ुद ही देखिये कि आख़िर कैसी-कैसी ख़बरों को ब्रेकिंग न्यूज़ बना कर लोगों को दिखाया गया. भडास के पाठकों के लिए ये तस्वीरें अगर पोस्ट कर सकते हैं, तो मीडिया का एक ग़लत पक्ष भी दिखाने कि भडास कि प्रतिबद्धता सामने आएगी








नदीम अख्तर
द पब्लिक एजेंडा
(नदीम भाई, शुक्रिया, मेल के लिए। आपने जो तस्वीरें भेजी हैं, वो डाल दी हैं। दो तस्वीरें इसलिए नहीं डालीं क्योंकि भड़ास पर वो पहले ही डाली जा चुकी हैं। उन दोनों में से एक आज तक की है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज में अमिताभ बच्चन को ठंढ लगने की बात कही गई है और दूसरी स्टार न्यूज की है जिसमें दिल्ली पुलिस के कमिश्नर के कुत्ते की खबर ब्रेकिंग न्यूज के रूप में चलाई गई है....यशवंत)