16.9.10
सभ्यता के राममार्ग से भटके मोहन भागवत
Posted by
जगदीश्वर चतुर्वेदी
0
comments
Labels: आरएसएस, इलेक्ट्रानिक मीडिया, बाबरी मसजिद, राम मंदिर आंदोलन
18.4.10
आओ मीडिया का मॉडल बदलें
लोकजीवन और सामाजिक विकास के संदर्भ में इटली के अनुभवों के आधार पर प्रसिध्द मार्क्सवादी विचारक ग्राम्शी ने लिखा ''पत्र,पुस्तक या अभिव्यक्ति किसी भी किस्म का साधन सुनिश्चित तरीके से औसत दृष्टिकोण को पाठकों तक संप्रेषित करता है।यह दृष्टिकोण प्रत्येक को संतुष्ट नहीं कर सकता।किंतु, प्रत्येक को समाहित कर सकता है।कोई भी प्रकाशन सामग्री एकाकी व्यक्ति के चिन्तन-मनन अथवा परिपक्व बुद्धिजीवी और वैज्ञानिक हितों को अपदस्थ नहीं कर सकता।''
भारतीय समाज में संचार का जो मॉडल प्रचलन में है वह लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक शक्तिओं को मदद नहीं पहुँचाता। संचार में लोकतात्रिक प्रक्रिया तब पूरी होती जब तक व्यक्ति को प्रत्येक स्तर शिरकत के लिए उदबुद्ध किया जाए।व्यक्ति को आब्जैक्ट मानकर सम्प्रेषित न किया जाए।भारत जैसे बहुभाषी, बहुधार्मिक, बहुजातीय समाज में यह प्रक्रिया और भी प्रासंगिक है।
एक अन्य चीज है जिसकी ओर मैकब्राइट कमीशन ने ध्यान खींचा है।मैकब्राइट कमीशन ने लिखा है कि संचार की प्रकृति इस बात तय होती है कि वह किस तरह के समाज में सक्रिय है। असमान समाज में सक्रिय संचार माध्यम असमानता की खाई को चौड़ा करने का औजार रहा है। इससे अमीरों और गरीबों के बीच खाई चौड़ी होती है।यह खाई सूचना दरिद्र और सूचना समृद्ध के रूप में दिखाई देती है। संचार का यह मॉडल कल्पनाशीलता विरोधी है। इसमें विचारों की टकराहट का अभाव है।इसकी नीतियां ऊपर से चलती हैं और वहीं तय होती हैं।इसमें जनता की जरूरतों की परवाह नहीं की जाती।और न ही इस मॉडल की जनता के प्रति जबावदेही है।
पी.सी जोशी कमेटी ने रेखांकित किया कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि संचार की मौजूदा संरचना और प्रबंध शैली के तहत रचनात्मकता के विकास की संभावनाएं नहीं हैं।
प्रसिध्द मार्क्सवादी आलोचक रेमण्ड विलियम्स ने लिखा कि तकनीक, प्रभाव का निर्धारण नहीं करती बल्कि इसके विपरीत नयी तकनीक विशेष सामाजिक व्यवस्था की उपज होती है।इसका विकास अनुसंधान की स्वायत्त प्रक्रिया में वहीं तक होता है,जहां तक वह वास्तव एजेंसी की संगति में हो तथा उसे चुनौती न दे।यहां पर उसकी पहचान और सुरक्षा के ही सवाल ही सिर्फ प्रासंगिक नहीं होते।अपितु उसके विरोधी तत्व भी सक्रिय होते हैं।नयी तकनीकी का समग्र सामाजिक विकास के क्रम में स्थापित सामाजिक व्यवस्था के पक्ष में या इससे भिन्न उद्देश्य के लिए प्रयोग किया जा सकता है।अत: इसका उपयोग और चयन हमारे सामाजिक विकास, प्रगति और संघर्ष का अंग है।
रेमण्ड विलियम्स ने यह भी रेखांकित किया कि हमें 'माध्यम' को 'संस्थान' के रूप में देखना चाहिए। संचार माध्यमों को लोकतंत्र के उपकरण के रूप में देखने की जरूरत है। संचार के क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की जरूरत है।क्योंकि ये कंपनियां विध्वंसक विकास लेकर आ रही हैं।इसके लिए तुरंत फैसले लेने की जरूरत है।इसके खिलाफ संघर्ष के लिए सूचना,विश्लेषण,शिक्षा,वाद-विवाद आदि बेहद जरूरी है।
आज बहस के केन्द्र में सवाल यह है कि विकासमूलक संप्रेषण क्या है ?इसका परिप्रेक्ष्य और सामाजिक भूमिका क्या है ?विकासमूलक संप्रेषण का लक्ष्य है समाज का अंतिम मनुष्य। सबसे नीचे की अवस्था में जीने वाले लोग।वंचित लोग। अल्पसंख्यक।स्त्रियां।मजदूर,।खेत मजदूर। किसान। बच्चे आदि इसका लक्ष्य हैं।
श्रीनिवास मेलकोटी एवं एच.लीसली स्टीव ने 'कम्युनिकेशन फॉर डवलपमेंट इन द थर्ड वर्ल्ड'' (2001) में विकासमूलक सम्प्रेषण की तीन दृष्टियों का जिक्र किया है।पहला, विकासमूलक संचार के कुछ सिद्धान्तकारों का मानना है कि विकासमूलक संप्रेषण का लक्ष्य है संचार को संगठित करना,ज्यादा से ज्यादा लोगों को संप्रेषित करना,संस्कृति और सभी किस्म के सामाजिक परिवर्तन को संभव बनाने में मदद करना। इस दृष्टिकोण की समझ यह है कि संदेश का तकनीक से जब प्रसार और प्रचार किया जाता है तो आधुनिकीकरण की प्रक्रिया तेज होती है। इससे खास किस्म के मूल्य,संस्कार,व्यवहार आदि का जनता में जन्म होता है।इन लोगों के यहां सम्प्रेषण और सूचना ये दोनों फुसलाने वाला तत्व है।इससे आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को मदद मिलती है।सामान्य तौर पर ये लोग सम्प्रेषण को बाजार अनुसंधान के परिप्रेक्ष्य में ही विवेचित करते हैं।वे यह मानते हैं कि बाजार अनुसंधान विकास के लक्ष्यों,और संप्रेषण की रणनीति बनाने में मददगार साबित हो सकता है।इस तरह के सोच की सीमा यह है कि इसमें विकास भी बिकाऊ है।उसे बिकाऊ बनाने के लिए ही बाजार अनुसंधान संस्थाओं की राजनेता मदद लेते हैं।
बाजार अनुसंधान संस्थाएं ही विकास और उससे जुड़े तकनीकी रूपों को लक्ष्यीभूत ऑडिएंस को सम्प्रेषित करते हैं।उसे पाने के लिए फुसलाते हैं। आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में यह दृष्टिकोण विकासमूलक सम्प्रेषण फुसलाने वाली मार्केटिंग का हिस्सा बनकर आता है।इसे मार्केटिंग मॉडल कह सकते हैं।
दूसरा,आलोचनात्मक दृष्टिकोण है। यह मार्केटिंग के नजरिए को पूरी तरह खारिज करता है।आलोचनात्मक दृष्टिकोण का मानना है कि मार्केटिंग मॉडल का लक्ष्य है पश्चिमी तकनीकी,अर्थनीति और राजनीतिक मूल्यों का प्रसार करना।वे यह भी मानते हैं कि मार्केटिंग मॉडल में जो फुसलाने वाला तत्व है वह जबर्दस्त हानिकारक है।यह आम लोगों की जिन्दगी के सांस्कृतिक संदर्भ को पर्याप्त ध्यान नहीं देते।इसमें बहुस्तरीय लोगों के हित छिपे हुए हैं।इसके कारण बृहत्तर जनता को लाभ नहीं होता।
आलोचनात्मक दृष्टिकोण मानता है कि विकासमूलक सम्प्रेषण आम सहमति बनाने वाला और प्रतिरोधी भाव पैदा करता है।वह उन तमाम चीजों का विरोध करता है जो फुसलाने से पैदा होती हैं।गरीब और अमीर के बीच पैदा हुए भयानक अंतराल का विरोध करता है। उन तमाम नीतियों को अस्वीकार करता है जो गरीबी और अमीरी के बीच में अंतराल पैदा करती हैं। विकासमूलक सम्प्रेषण का आलोचनात्मक नजरिया बहुआयामी है। सांस्कृतिक तौर पर संवेदनशील है।यह रेखीय विकास की बजाए बहुआयामी विकास पर जोर देता है।इसकी नजर सिर्फ अर्थव्यवस्था पर ही नहीं है।अपितु अर्थव्यवस्था,राजनीति,संस्कृति और वैचारिक संरचनाओं और समग्र समाज के विकास पर इसका जोर है।
Posted by
जगदीश्वर चतुर्वेदी
0
comments
Labels: इलेक्ट्रानिक मीडिया, विकासमूलक मीडिया
11.6.08
ब्रेकिंग न्यूज....बिल्लो रानी !
यशवंत जी
ये तस्वीरें बतातीं हैं कि कैसे इलेक्ट्रोनिक मीडिया ख़बरों के अकाल के कारण लोगों को कचरा परोस रहा है. आप ख़ुद ही देखिये कि आख़िर कैसी-कैसी ख़बरों को ब्रेकिंग न्यूज़ बना कर लोगों को दिखाया गया. भडास के पाठकों के लिए ये तस्वीरें अगर पोस्ट कर सकते हैं, तो मीडिया का एक ग़लत पक्ष भी दिखाने कि भडास कि प्रतिबद्धता सामने आएगी

Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
1 comments
Labels: इलेक्ट्रानिक मीडिया, नदीम, ब्रेकिंग न्यूज, भड़ास, हालत, हालात
2.3.08
पुण्य प्रसून के सहारा समय छोड़ने के निहितार्थ
पक्की खबर मिली है कि अपने समय के सचेत व तेवरदार पत्रकारों में से एक, मशहूर एंकर और पिछले कई महीनों से सहारा समय न्यूज चैनल के सर्वेसर्वा पुण्य प्रसून वाजपेयी ने इस चैनल को बाय बाय बोल दिया है। इसके पीछे वजह क्या रही? यह तो नहीं पता चल पाया है लेकिन पुण्य प्रसून का जाना उनके चाहने वालों को दुखी कर गया। उनमें मैं भी हूं। फोन पर संक्षिप्त बातचीत में पुण्य प्रसून ने सहारा छोड़ने की खबर की पुष्टि की।
पुण्य प्रसून के चलते पिछले कई महीनों में सहारा समय पर ठीकठाक खबरें, बहस और मुद्दे देखने व सुनने को मिले। अब शायद वो सब न देखने को मिले। कई बार यह होता है कि आप काम तो ठीक से करते हो, मेहनत व विजन से करते हो पर सोकाल्ड टीआरपी की जो महिमा है उसमें दूसरे बाजी मार ले जाते हैं। न्यूज चैनल अब बाजार का हिस्सा हैं, सो उन्हें खबरों से ज्यादा टीआरपी से लेना होता है, गलती बस यही है। तो अगर पुण्य प्रसून जी को टीआरपी के पैमाने पर आंका गया होगा तो हो सकता है कि ढेर सारे छिछोरे चैनल इसमें बाजी मार ले गए हों और उन छिछोरे चैनलों के छिछोरे व रीढ़विहीन मुखिया लोग इसी बात से खुश हो होकर पार्टियां कर रहे हों और अपने चेलों से अपनी पीठ थपथपवा रहे हों कि उनके चैनल की टीआरपी ज्यादा है, लेकिन दरअसल पत्रकारिता के इतिहास में इन छिछोरों का जिक्र किसी हाशिए पर भी नहीं होना है, यह तय है।
अब तो ढेर सारे दर्शकों को यही नहीं पता है कि कुल कितने न्यूज चैनल हिंदी में चल रहे हैं। जो भी न्यूज चैनल खोलिए तो उसमें खबर कम, हल्ला ज्यादा दिखता है। देश की नीति व दशा-दिशा की तस्वीरें कम, खेल व मनोरंजन के विजुअल ज्यादा परोसे जाते हैं। हद तो ये है कि प्राइम टाइम जैसे समय में ढेर सारे कथित बड़े नाम लोगों को चूतिया बनाते हुए सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट व मनोरंजन की खबरों का खामखा हाईप देकर लोगों को बांधे रखने की कोशिश करते हैं।
खैर, यहां न्यूज चैनलों की मीमांसा करने नहीं बैठा हूं बल्कि पुण्य प्रसून वाजपेयी के सहारा समय छोड़ने की जिस खबर का पता चला है, उसे भड़ासियों तक पहुंचाने में लगा हूं। मैं निजी तौर पर पुण्य प्रसून का काफी सम्मान करता हूं। हालांकि उनसे केवल एक दो बार की चलताऊ मुलाकात है, लेकिन वो व्यक्ति आज भी इतनी ऊंचाई पर होने के बावजूद लोगों से जिस सहजता के साथ मिल लेते हैं, बतिया लेते हैं, उनके फोन काल रिसीव कर लेते हैं, अपने विचार व विजन पर अड़े रहते हैं, पत्रकारिता के तेवर को कायम रखने के लिए लड़ते रहते हैं, उससे जाहिर होता है कि इस व्यक्ति के पास अगर कोई कुर्सी न भी हो तो वो उन सभी से बड़ा और सम्मानीय है, जो कुर्सियों के लिए ही जीते मरते हैं और उसको बचाने में अपनी आत्मा की ऐसी तैसी कराते हैं, पत्रकारिता को भरेचौराहे लतियाकर डस्टबिन में फिंकवा देते हैं।
तो भई पुण्य प्रसून जी, हिम्मत न हारिएगा, परेशान मत होइएगा। आप के साथ हम सारे संवेदनशील और सजग लोग हैं जिन्हें वाकई लगता है कि पत्रकारिता कुछ व्यभिचारियों, छिछोरों की रखैल नहीं है बल्कि इस देश की आम जनता की तकलीफों और दशा-दिशाओं को प्रतिध्वनित करने वाला माध्यम है, जिसे आप बखूबी अपने करियर में कायम रखने में, जीते रहने में, आगे ले जाने में कामयाब रहे हैं।
तुच्छताओं के इस दौर में अगर पुण्य प्रसून जैसे लोग हैं, तो उम्मीद की जानी चाहिए कि उन्होंने अगर सहारा समय को बाय बाय कहा है तो जरूर इसके पीछे अपने मूल्यों पर टिके रहने की जंग ही होगी, वरना नौकरी बचाये रखने व चलाये रखने के लिए हजार फंडे होते हैं जिसे पुण्य प्रसून जी भी आजमा सकते थे, पर उन्होंने ऐसा न करके, अपनी सोच व समझ के लिए चैनल को ही बाय बाय कह दिया।
और, अगर कोई व्यक्ति किसी संस्थान में सर्वेसर्वा की हैसियत में काम करता है तो जाहिर है कि वहां उसके विरोधी भी होती हैं, जो तमाम आंय बांय सांय अफवाहें फैलाते हैं। इन लोगों की बातों, अफवाहों पर ध्यान न देकर हम तो इतना ही कहेंगे.....प्रसून बाबू, डटे रहिए। भड़ासी आपके साथ हैं। जनता आपके साथ है। आप जल्द ही अपने तेवर के साथ फिर किसी प्रिंट या इलेक्ट्रानिक के जरिए अपनी उपस्थिति की दस्तक दें, यह अपेक्षा है, यह अनुरोध है। होली जमकर खेलिएगा, हम भी खेलने आएंगे, फाग गाएंगे, चैन के दो चार पल जिएंगे......और फिर चल पड़ेंगे जीवन की जंग में अपने विचार के हथियार और अस्त्र-शस्त्र नुकीले करके, आगे बढ़ने। इसी को तो ज़िंदगी कहते हैं।
जय भड़ास
यशवंत
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
5
comments
Labels: अफवाह, इलेक्ट्रानिक मीडिया, खबर, पुण्य प्रसून वाजपेयी, विश्लेषण, सहारा समय
