Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label MarkandDave. Show all posts
Showing posts with label MarkandDave. Show all posts

18.7.14

काव्य गोष्ठी का लाईव रिकार्ड वीडियो |

साहित्य रसिक आदरणीय प्रिय दोस्तों,

मेरी नयी किताब, `मैं और मेरी कहानियां` के विमोचन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में साहित्यालोक अहमदाबाद-गुजरात की ओर से कई नामी गीतकार-गज़लकार महानुभाव की उपस्थिति में आयोजित काव्य गोष्ठी का लाईव रिकार्ड वीडियो यहाँ उपलब्ध है । आप सभी की शुभकामना और आशीर्वाद की अपेक्षा के साथ  पेश कर रहा हूँ । आशा है, आप इसका आनंद अवश्य उठाएंगे ।

https://www.youtube.com/watch?v=vnwUOdNEWLM&feature=youtu.be

 http://mktvfilms.blogspot.in/2014/07/mai-aur-meri-kahaniya-launch-function.html

धन्यवाद ।

मार्कण्ड दवे ।




14.5.14

HINDI SONG- SHAM `शाम । (गीत)`


​
HINDI SONG- SHAM
`शाम । (गीत)`

http://mktvfilms.blogspot.in/2014/05/hindi-song-sham.html

https://www.youtube.com/watch?v=KJ2VBbgD6TI&feature=youtu.be

इज़हार-ए-इश्क  बिना  शाम  हो गई..!
हसरतों की  जैसे  कत्लेआम  हो गई..!

इज़हार-ए-इश्क = प्यार की अभिव्यक्ति;
हसरत=अभिलाषा;


१.

निगाहों में  प्यार, ज़ुबान से  इनकार ?
रुसवाईयाँ   शायद, बेलगाम  हो गई..!
इज़हार-ए-इश्क  बिना  शाम  हो गई..!

२.

लरजते लबों ने कह दिया था  सबकुछ ?
और  खामोशी, मुफ्त  बदनाम  हो गई..!
इज़हार-ए-इश्क   बिना   शाम  हो गई..!

लरजना-काँपना; लब=होंठ;


३.

बेबस हैं वो तो, मजबूर  इधर हम भी?
सिसकीयाँ ये कैसी, खुलेआम हो गई..!
इज़हार-ए-इश्क  बिना  शाम  हो गई..!

सिसकी=रोने का शब्द;

४.

न  रस्में, न कसमें, न वश में  हमारे..!
ये जिंदगी बस जैसे, इलज़ाम हो गई..!
इज़हार-ए-इश्क  बिना शाम  हो गई..!

रस्म- विधि;

मार्कण्ड दवे ।

दिनांकः १४-०५-२०१४.


6.5.14

Short Story - 09. 'उधार ।'


 Short Story - 09. 'उधार ।'


" मेरी पुरी ज़िंदगी में, इतना भ्रष्ट इंस्पेक्टर, मैंने कभी नहीं देखा..! अपने मित्र की हत्या करने वाले आरोपी को बचाने, उसके पिता के साथ अंदर दस पेटी (लाख) में सौदेबाजी हो रही है ?" पुलिस इंस्पेक्टर साहब की केबिन के बाहर दो पुलिस वाले एक दूसरे के साथ फुसफुसाहट कर रहे थे कि अचानक..!
 
पत्थर सी शुष्क आँखों के साथ, एक वृद्ध, ग़मगीन आदमी, पुलिस वालों के पास आकर बोला," मुझे साहब से मिलना है ।"
 
एक पुलिस वाले ने कहा,"साहब मीटिंग में हैं, क्या काम है, मुझे बताओ ।"
 
"साहब, चौराहे पर जिसकी हत्या हुई है, उसका मैं बाप हूँ, मेरी दवाई के लिए मेरे बेटे ने, अपने इस मित्र से,उधार रुपये लिए थे पर वह चुका न सका । बेटे की आखिरी इच्छा थी, मैं  ये उधार चुका दूँ ..!  कृपा कर के, आप उस आरोपी युवक को, ये दो सौ रुपये दे देंगे?"
 
एक दुःखी, वृद्ध पिता की बात सुनकर तुरंत, सारे पुलिस स्टेशन में  गहरा सन्नाटा छा गया मानो, मृतक के सम्मान में सभी ने दो मिनट का मौन धारण किया हो..!
 
मार्कण्ड दवे । दिनांक- ०३-०५-२०१४.


--

1.5.14

SHORT STORY - 08. 'वयस्क ।'



SHORT STORY - 08.  'वयस्क ।'

http://mktvfilms.blogspot.in/2014/05/short-story-08.html

https://www.youtube.com/watch?v=xfJ-IS6Q6Ck

छह मास पहले, अपने गुजरे हुए पति की प्रतिकृति समान, मानस ने जब अपना पहला वेतन, सीधा  माधुरी मम्मी के हाथ में रखा तब, माँ को पहली बार यह अहसास हुआ, 

"क्या, उसका नन्हा सा बेटा 'वयस्क' हो  रहा  है ?"
 

शायद इसीलिए, दस दिन पहले ही माधुरी ने, मानस की पसंद 'प्रिया' को अपनी बहु के रूप में, खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया था और आजकल दोनों लव बर्ड अपनी प्यार भरी मस्ती में मस्त थे..!
 

इतना सोचते हुए माधुरी की आंखों में खुशी के आँसू  छलक उठे ही थे कि अचानक, मानस के आ जाने से, उसने अपने आप को संभाला और बोली," बेटे, आज तो तेरी सैलेरी का दिन है ना? आज मुझे कुछ बिल चुकाने हैं..!"
 

यह सुन कर मानस ने पूरे वेतन की बजाए चंद रुपये, माधुरी के हाथ में थमा दिए और कहा, " मम्मी, आज के बाद, तुम्हें जब भी पैसे चाहिए,  मुझे एक दिन पहले बता देना और हाँ, मैं  प्रिया के साथ बाहर जा रहा हूँ, मुझे शायद देर हो जाएगी..! "
 

माधुरी के चेहरे पर विस्मय के भाव जाग उठे और उसे लगा, 
"उसका बेटा आज सचमुच ही 'वयस्क' हो गया..!"
 

मार्कण्ड दवे । दिनांकः ०१-०५-२०१४.

30.4.14

मुनाफा । (गीत)

 
मुनाफा । (गीत)

होने  पर  मेरे, दर्द   में,  इजाफा  ही  इजाफा  है..!
न होने पर देख, कितना मुनाफा ही  मुनाफा  है..!
 
इजाफा = बढ़ोत्तरी;  मुनाफा = फायदा

१.
है  मुस्कान  गर  होना,  क्या रोना  है, ना  होना ?
न समझा  मैं, समझे ना वो,अजूबा ही अजूबा है..!
होने  पर  मेरे,  दर्द  में,   इजाफा  ही  इजाफा  है..!
 
अजूबा = अचरज;

२.
क्या पाया, क्या खोया, पी कर बेबसी हूँ  जिंदा..!
सँवरता,  बिगड़ता  यहाँ, नसीबा ही  नसीबा  है..!
होने  पर   मेरे,  दर्द  में,   इजाफा  ही  इजाफा  है..!
 
बेबसी = लाचारी;

३.

हाल  वफ़ा का  ऐसा कि, जिंदगी  ख़फ़ा  हो  गई..!
न होने पर समझा कि, ये वज़ीफ़ा ही वज़ीफ़ा  है..!
होने  पर   मेरे,  दर्द  में,   इजाफा  ही  इजाफा  है..!
 
वज़ीफ़ा = उपकार,अनुदान;

४.

टूटते   सितारे   देख,  क्या  मांगु  रब    तुम से ?
जब होना न होना, सिर्फ लतीफ़ा ही लतीफ़ा  है..!
होने पर  मेरे,  दर्द  में,  इजाफा  ही  इजाफा  है..!
 
लतीफ़ा = चुटकुला, मज़ाक;


मार्कण्ड दवे । 
दिनाकः २९-०४-२०१४.


--

5.4.14

Micro short stories - 02. `नहीं चाहिए ।`


Micro short stories - 02.

`नहीं चाहिए ।`
"अरे, गणपत, आज बेटी का पांचवां जन्म दिन है, ये चॉकलेट और खिलौने तो ले आना ज़रा..!" 
कहते हुए सरकारी बाबू ने, प्यून गणपत के हाथ में, एक कागज़ थमा दिया ।


इतने में, एक फटेहाल किसान ने केबिन में आकर साहब के पांव छुए और उनके हाथ में कुछ रुपए थमा दिए..!


रुपए गिन कर, बाबू चिल्लाया, " ये क्या,१५०० रुपए कहे थे ना? ये तो चौदह सो हैं..! 
सरकारी सहायता का चेक नहीं चाहिए क्या?"


बेबस चेहरे और हताश मन के साथ, गरीब किसान अपना सिर झुकाए खड़ा रहा ।


बाबू   गुर्राया,"चल भाग, पंद्रह दिन बाद आना । अरे, गणपत इसे बाहर ले जा..रे..ए..ए..!"


सरकारी बाबू के टेबल पर एक फटी सी थैली रखते हुए, 
गरीब किसान की पाँच साल की नन्ही बिटिया ने, कहा,

" नहीं चाहिए बापू, ये खिलौने-चॉकलेट, 
मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगी..!"

मार्कंड दवे । दिनांकः ०५-०४-२०१४.



--