Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label Nazariya. Show all posts
Showing posts with label Nazariya. Show all posts

11.4.13

युवा, तरक्की और शिवराज, राहुल, मोदी





                        देश में विकास उस ढलते सूरज की तरह है...जो कुछ ही देर में ढल जाता है, लेकिन एज़ वी लव सनसेट....तो हम उसकी तारीफें ज़रूर करते रहते हैं....मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के विकास की तारीफें मीडिया में बहुत सुनी हैं...ढेरों बिखरी पढ़ी हैं यहाँ, वहां...लेकिन ज़मीनी हकीक़त पे शायद किसी ने ध्यान नहीं दिया. अगर सच में मध्यप्रदेश में विकास हुआ है तो विकास का पर्याय 'मिथ्या' ही कहा जा सकता है. इस विकास की हकीक़त गाँव में रहने वाली वो जनता बता सकती है जिसके घर ४ घंटे बिजली पहुचती है या वो मजदूर जिन्हें नरेगा में काम करने का पैसा नसीब नहीं हुआ....या शायद IPS सिंह की पत्नी जिन्हें कुछ खनन माफिययों ने (बीजेपी के एक राष्ट्रीय महामंत्री की शह पर) मार दिया. विकास की तस्वीर हमेशा दो अच्छे रंगों से खींची जाती है, पहला- वादे, और दूसरा- प्रभाव.... शिवराज सिंह ने जितनी घोषणाएं की हैं अगर हिसाब रखा जाये तो उनके मुख्यमंत्री पद पर बिताये दिनों से ज्यादा ही होंगी....और वो प्रभावशाली हैं ही. विकास की हकीक़त मूलभूत समस्याएं झेलने बाले बता सकते हैं....और सुशासन की हकीक़त राजनीति की चक्की में पिसने बाले लोग....चाहे वो मार खाते डॉक्टर्स हों या क़त्ल होने बाले आईपीएस या फिर पिस्ता हुआ मिडिल क्लास.

                     श्रीमान राहुल गाँधी के भाषणों से मैं उक्ता गया हूँ.....साफ़ साफ़ शब्दों में ये कहा जाते हैं की देश को लीडर नहीं विज़न चाहिए.....जैसे बिना लीडर के विज़न अचार डालेगा. या तो उनके पास लीडर नहीं है या फिर वो खुद ही लीडर नहीं है..या फिर उनकी माँ और पार्टी की दस साल की लीडरशिप में सिर्फ देश की जनता का अचार डाला गया है.....कोलिशन गवर्मेंट कि मजबूरियाँ बता बता कर. कर (जो कि हकीक़त है).
                     ये देश युवाओं का देश है....आधी आबादी युवा है. इनके सपने हैं, और कुछ करने की हिम्मत भी....लेकिन डर लगता है मुझे कि इनका सही दोहन करने कि  बजाये देश का राजनैतिक तंत्र इन्हें फ्रस्ट्रेशन में न डाल दे. बेरोजगारी और भ्रष्ट तंत्र से जूझते इस देश के युवा उस और जा रहे हैं जहां से बेचारगी के अलावा कुछ और उन्हें नज़र नहीं आता और इस तरह का समाज पतन कि और जाता है तरक्की कि और नहीं!
                         सुयोजित और बराबर अवसर सिर्फ एक अच्छी लीडरशिप और डिसिशन टेकिंग प्रधानमंत्री से ही आ सकते हैं.....कोलिशन गवर्मेंट  का रोना रोते बुत से नहीं!

        विकास कि हकीक़त जो मध्यप्रदेश कि है मुझे नहीं लगता उससे ज्यादा कुछ अच्छी गुजरात की होगी.....वैसे NDTV पर 'रवीश कुमार' जी के प्रोग्राम में हमने देखा ही है......लेकिन जिस तरीके से देश कि सरकार से त्रस्त देश के युवायों को सपने मोदी जी द्वारा पहनाये जा रहे हैं वो काबिले- तारीफ है. उन्हें पता है कि देश बदलाव चाहता है, उन्हें पता है कि आधी आबादी युवा है और उन्हें ये भी पता है कि सपने बिकते हैं....और शायद ये भी कि चारों तरफ से पिसता मध्यम वर्ग सुशासन के सपने देख रहा है, भले उसके कुछ लोकतान्त्रिक अधिकार छीन जाएँ! (वैसे भी कितने मिले हुए हैं!).
                      हकीक़त विकास नहीं है, हकीक़त बस अपने सपने बेचना है क्यूंकि सच तो बहुत कड़वा है.... 'अजित पवार' जैसे लोग यहाँ उप-मुख्यमंत्री कि कुर्सी से मूत्र-विसर्जन करते हैं और मोंटेक अह्लुबलिया जैसे लोग गरीब हटाने के लिए गरीबी कि डेफिनिशन बदल डालते हैं. तो मोदी साहिब का सपने बेचना काबिले-तारीफ है.....भले ही वो जीते या हारे या पी एम् बने या न बने या बनने के बाद कितनी दशा बदलेंगे ये बाद कि बात होगी लेकिन आज के उनके भाषण गौर करने लायक ज़रूर हैं. खास तौर से हम जैसे युवा तो ध्यान से सुन ही रहे हैं!

11.3.11

बधाई के पात्र यहां के आम नागरिक

महीनो बाद भोपाल आना हुआ, लगा जैसे अपने आंगन में कूद रहा हूं। लेकिन कुछ ही पलों में एहसास हो गया कि यह वह आंगन कतई नहीं, जहां बेझिझक हम घूमते, खिलंदड़ से खेलते रहते थे। अब यह एक बड़े प्रदेश की संपूर्ण वरीयता प्राप्त राजधानी बन गया है। इसमें कोई नई बात नहीं है कि भोपाल राजधानी है। लेकिन नई बात है, कि यहां पर सिविक सेंस जितना तेजी से विकसित हो रहा है, वह काबिले तारीफ है। इसके पीछे लॉ एन्फोर्समेंट की सियासी इच्छाशक्ति और पुलिसिया प्रयास दोनो ही तारीफ के घेरे में आते हैं। लेकिन वास्तव में यहां के नागरिकों को बधाई दी जानी चाहिए, कि वे अब अपने प्यारे शहर को अस्त व्यस्त ट्रैफिक से हांफता शहर, दंगों से कांपता शहर, नहीं बल्कि सिविक सोसाइटल फेसलुक वाला शहर बनाना चाहते हैं। कभी जहांगीराबाद से न्यूमार्केट के लिए पीएचक्यू से किसी भी मिनी बस को जरा सा हाथ देकर न्यूमार्केट जाने की आदत रही, लेकिन इस बार ऐसा कतई नहीं हुआ। क्या मिनी बस और क्या जवाहर शहरी नवीनीकरण राशि से तोहफे में मिली बड़ी भारी भरकम महानगरीय बसें। सबकी सब बस स्टॉप पर ही आ रही हैं, वहीं खड़ी होकर सवारी उतारती और बिठाती हैं। मजार से आगे पुलिस पेट्रोल पंप के सामने बने बस स्टॉप की छाया में सवारी विधानानुरूप बस का इंतजार करती दिखी। बड़ी लाल परपल सी बसें आई एक व्यवस्थित अंदाज में रुकीं, कंडक्टर ड्रायवर के मुंह पर मीठी भाषा थी, पहले की तरह बढ़ाबढ़ा... के साथ दरबाजे को पीटकर चलने का इशारा नहीं था। न ही किसी के मुंह में जर्दे की पीक ही भरी थी। एक द्वार सादर अंदर आने और एक बाहर निकलने का। और इतना ही नहीं यह दोनो ही गेट्स स्टॉप से पहले खुलते भी नहीं। हां लेकिन एक चीज देखी, नियम कायदे आम लोग तो फॉलो कर रहे थे। लेकिन पौं...पौं... करती किसी मंत्रीनुमा व्यक्ति की स्कॉर्पियो लाल बत्ती सब्र न कर सकी। खैर मुझे जरूर सब्र रहा कि भोपाल में अब सिविक सेंस के मायने बदल रहे हैं। इस बात से तीन बातें तो स्पष्ट हो ही जाती हैं, एक तो अगर अधोसंरचनागत विकास और जरूरी संसाधन हों तो आम नागरिकों से भी सुशिक्षित व्यवहार की अपेक्षा की जा सकती है, यानी सिविक सिविलिएंस। दूसरी अब आम लोग खासों के सुधरने का इंतजार करते हुए, एक दूसरे का मुंह नहीं ताकना चाहते, वे खुद ही से जिम्मेदारी होने लगे हैं। तीसरी बात जो साबित होती है, कि सियासी दखल से परे कड़ी नकेल के साथ पुलिस से भी अच्छा काम करवाया जा सकता है। हालांकि भोपाल वाले मामले में पुलिस से ज्यादा


हैं। ऐसी ही कुछ अपेक्षाएं करता हूं, रायपुर में भी जल्दी स्वयं के प्रति ईमानदारी का भाव लोगों में पैदा होगा। दरअसल व्यवस्था के ठेकेदारों (आईएएस) को पहले ऐसे हालात बनाने होंगे, जब कहीं जाकर लोगों में सुव्यवस्थापन आएगा। वैसे भी ट्रैफिक के तीन सिधांतों इफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और एन्फोर्समेंट में सबसे पहला इफ्रास्ट्रक्चर ही तो है। लेकिन स्वघोषित शाही सामंत (आईएएस) उल्टी शुरुआत करते हैं। रायपुर के लोग चूंकि सीधे हैं।