Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label politics. Show all posts
Showing posts with label politics. Show all posts

11.4.13

युवा, तरक्की और शिवराज, राहुल, मोदी





                        देश में विकास उस ढलते सूरज की तरह है...जो कुछ ही देर में ढल जाता है, लेकिन एज़ वी लव सनसेट....तो हम उसकी तारीफें ज़रूर करते रहते हैं....मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के विकास की तारीफें मीडिया में बहुत सुनी हैं...ढेरों बिखरी पढ़ी हैं यहाँ, वहां...लेकिन ज़मीनी हकीक़त पे शायद किसी ने ध्यान नहीं दिया. अगर सच में मध्यप्रदेश में विकास हुआ है तो विकास का पर्याय 'मिथ्या' ही कहा जा सकता है. इस विकास की हकीक़त गाँव में रहने वाली वो जनता बता सकती है जिसके घर ४ घंटे बिजली पहुचती है या वो मजदूर जिन्हें नरेगा में काम करने का पैसा नसीब नहीं हुआ....या शायद IPS सिंह की पत्नी जिन्हें कुछ खनन माफिययों ने (बीजेपी के एक राष्ट्रीय महामंत्री की शह पर) मार दिया. विकास की तस्वीर हमेशा दो अच्छे रंगों से खींची जाती है, पहला- वादे, और दूसरा- प्रभाव.... शिवराज सिंह ने जितनी घोषणाएं की हैं अगर हिसाब रखा जाये तो उनके मुख्यमंत्री पद पर बिताये दिनों से ज्यादा ही होंगी....और वो प्रभावशाली हैं ही. विकास की हकीक़त मूलभूत समस्याएं झेलने बाले बता सकते हैं....और सुशासन की हकीक़त राजनीति की चक्की में पिसने बाले लोग....चाहे वो मार खाते डॉक्टर्स हों या क़त्ल होने बाले आईपीएस या फिर पिस्ता हुआ मिडिल क्लास.

                     श्रीमान राहुल गाँधी के भाषणों से मैं उक्ता गया हूँ.....साफ़ साफ़ शब्दों में ये कहा जाते हैं की देश को लीडर नहीं विज़न चाहिए.....जैसे बिना लीडर के विज़न अचार डालेगा. या तो उनके पास लीडर नहीं है या फिर वो खुद ही लीडर नहीं है..या फिर उनकी माँ और पार्टी की दस साल की लीडरशिप में सिर्फ देश की जनता का अचार डाला गया है.....कोलिशन गवर्मेंट कि मजबूरियाँ बता बता कर. कर (जो कि हकीक़त है).
                     ये देश युवाओं का देश है....आधी आबादी युवा है. इनके सपने हैं, और कुछ करने की हिम्मत भी....लेकिन डर लगता है मुझे कि इनका सही दोहन करने कि  बजाये देश का राजनैतिक तंत्र इन्हें फ्रस्ट्रेशन में न डाल दे. बेरोजगारी और भ्रष्ट तंत्र से जूझते इस देश के युवा उस और जा रहे हैं जहां से बेचारगी के अलावा कुछ और उन्हें नज़र नहीं आता और इस तरह का समाज पतन कि और जाता है तरक्की कि और नहीं!
                         सुयोजित और बराबर अवसर सिर्फ एक अच्छी लीडरशिप और डिसिशन टेकिंग प्रधानमंत्री से ही आ सकते हैं.....कोलिशन गवर्मेंट  का रोना रोते बुत से नहीं!

        विकास कि हकीक़त जो मध्यप्रदेश कि है मुझे नहीं लगता उससे ज्यादा कुछ अच्छी गुजरात की होगी.....वैसे NDTV पर 'रवीश कुमार' जी के प्रोग्राम में हमने देखा ही है......लेकिन जिस तरीके से देश कि सरकार से त्रस्त देश के युवायों को सपने मोदी जी द्वारा पहनाये जा रहे हैं वो काबिले- तारीफ है. उन्हें पता है कि देश बदलाव चाहता है, उन्हें पता है कि आधी आबादी युवा है और उन्हें ये भी पता है कि सपने बिकते हैं....और शायद ये भी कि चारों तरफ से पिसता मध्यम वर्ग सुशासन के सपने देख रहा है, भले उसके कुछ लोकतान्त्रिक अधिकार छीन जाएँ! (वैसे भी कितने मिले हुए हैं!).
                      हकीक़त विकास नहीं है, हकीक़त बस अपने सपने बेचना है क्यूंकि सच तो बहुत कड़वा है.... 'अजित पवार' जैसे लोग यहाँ उप-मुख्यमंत्री कि कुर्सी से मूत्र-विसर्जन करते हैं और मोंटेक अह्लुबलिया जैसे लोग गरीब हटाने के लिए गरीबी कि डेफिनिशन बदल डालते हैं. तो मोदी साहिब का सपने बेचना काबिले-तारीफ है.....भले ही वो जीते या हारे या पी एम् बने या न बने या बनने के बाद कितनी दशा बदलेंगे ये बाद कि बात होगी लेकिन आज के उनके भाषण गौर करने लायक ज़रूर हैं. खास तौर से हम जैसे युवा तो ध्यान से सुन ही रहे हैं!

5.4.13

दिल्लीवाले बाबा की तिलस्मी कहानियाँ ।



दिल्लीवाले  बाबा की  तिलस्मी  कहानियाँ ।


स्थल - अत्यन्त  अमीर  महानुभावों  की  महासभा ।

"चीं..ई..ई..ई..ई..!" कार  आकर  ठहरी  और अपने  अंगरक्षक की  बड़ी  फौज के  साथ, दिल्लीवाले बाबा सभामंडपमें  प्रवेश  करते  हैं । साथ ही  उनकी  जयजयकार  गूंजने  लगती  है ।

वत्स, चलो अब सीधा पॉईंट पर आते हैं..!

====

दिल्लीवाले बाबा- " क्यूँ  होता  है  ऐसा? आप  लोग  क्यूँ  करते  है  ऐसा? दीजिए, जवाब दीजिए..! हाँ..हाँ,  मैं  आप  सब  से  पूछ  रहा  हूँ..बोलीए..बोलीए ?"

एक  अमीर  श्रोता," अरे..या..र, ये  तो  आते ही  हम पर  भड़क  रहा  है..! हम से  कोई ग़लती  हो गई  है  क्या?"

दूसरा  अमीर  श्रोता," बिलकुल, इसे  यहाँ  आमंत्रित  करने  की..ही..ही..ही..ही..ई..!"


दिल्लीवाले   बाबा," सब  चुप  हैं....सब  के  सब  चु..उ..उ..प   हैं,  है   ना? आप  स...ब   चुप   हैं....क्योंकि, मेरी  बात  आप की  समझ से   परे   हैं..! ठीक  है..ठी..क  है..! कोई  बात  नहीं, मैं.., मैं..ई..आप को  समझाता  हूँ  और  वह  भी  एक  रोचक  कहानी के  ज़रिए..! ज़रा  ध्यान  से  सुनिएगा..!


वही  अमीर  श्रोता," या..र..अ..अ.., क्या  हम  यहाँ   कहानियाँ  सुनने को  आए  हैं?"


वही  दूसरा  अमीर  श्रोता," सुन ही  लेते  हैं, क्या  फर्क  पड़ता  है..!"


दिल्लीवाले  बाबा," वैसे  कहानी  लंबी  नहीं  है..! एक बार मेरे पास,  विदेश से कुछ लोग  आए  और  उन्हों ने  मुझ से कहा, हम  हमारी  चंद  तकनीकी  समस्याएँ, आप के  किसी  निष्णात के  पास  जाकर  सुलझाना  चाहते  हैं..! मैंने  कहा, ठीक  है, आप फलाँ-फलाँ  विद्यालय  में, फलाँ-फलाँ  विद्वान  प्राद्यापक को  जाकर  मिलें, आप की सारी  समस्याओं का समाधान  तुरंत  हो जाएगा..! 

वह सभी लोग  वहाँ  गए  और  उस विद्वान  प्राद्यापक से  मिल कर  वापस  जब,  मेरे पास  आए  तब  उन्हों ने,  मुझ से,  ये  कहा   कि, हमारी   यही   समस्याओं  का  समाधान  हम  यदि  विदेश में  कराते, तब हमें  अनेक  गुना  खर्च  करना  पड़ता, यहाँ  आपके  `रेफरन्स`  से,  हम  उस  विद्वान  प्राद्यापकजी से   मिले  और   हमारी  समस्या,  बहुत  कम  खर्च  में   सुलझ  गई..!"


वही  अमीर   श्रोता, "या..र, ये  तो  बड़ी  अच्छी  वात  है..!"


दिल्लीवाले  बाबा," चलिए, अब  आप  सब  मुझे  ये  बताईए  कि, आपने  इस  कहानी से क्या  बोध  प्राप्त  किया...! यस, हाथ  उपर  करें.., कोई  नहीं? ठीक  है,  मैं  ही  बता  देता...आ...आ..,

( इतने में, वही  श्रीमंत  श्रोता ने  हाथ  उपर  किया । ) वेरी नाईस, आप  बताईए, अरे  कोई  इनको   एक   माईक  तो   देना   भैया..!"


वही  अमीर  श्रोता,(माईक  पा कर)" हैलॉ..वन-टू-थ्री-फोर..हैलॉ-हैलॉ-हैलॉ,  हाँ  सब  ठीक   है..! 

सर...जी, सब  से   पहले,  इतनी  अच्छी  कहानी  सुनाने  के लिए, हम सभी की  ओर  से,  आप  का  बहुत-बहुत  धन्यवाद जी..! इतनी  बढ़िया  कहानी, बचपन  में  मेरी  माँ  ने   कभी  नहीं  सुनाई  जी..!"


दिल्लीवाले  बाबा,"अरे, क्या  बात  करते  हो..! मेरी  माँ  तो,  रात को  मेरे  पास  आकर  रोते- रुलाते   ढ़ेरों   नई-नई   कहानियाँ  सुनाए  बगैर  आज भी  मुझे  सोने  नहीं देती..!"


वही अमीर श्रोता," सर..जी, आप  की  इस   तिलस्मी  कहानी  में   बड़ा  ही  ग़हरा  उपदेश   छिपा   हुआ  है  जी..! पहला  उपदेश - किसी को  भी   विदेश  में  नहीं  रहना  चाहिए  क्योंकि, वहाँ   हमारे  देश से  भी   ज्यादा   समस्याएँ   है, ठीक  है  जी..! 

दूसरा  उपदेश-  अगर  विदेश में  रहनेवालों को   कभी भी,  किसी भी  समस्या का  अगर  समाधान  चाहिए  हो   तो,  सब से  पहले  यहाँ  आकर   उन्हें,  आप से  मिलना  चाहिए, ठी...क  है  जी..ई..! 

अब  तीसरा  उपदेश  ये  है  कि, इस   देश  में,  आप  के   रेफरन्स  से, कहीं  भी  जानेवाले  की  समस्या,  यूँ   चुटकियों  में  सुलझ  जाती  है   औ...र  वह  भी   बहुत  कम  खर्च  में, वर्ना  इन  सारे  सरकारी  बाबुओं को  तो  सब  जानते  हैं  जी..! 

अब  चौथा  उपदेश- (बाबा का एक अंगरक्षक दौड  के  पास  आता  है  और  माईक  छिन  लेता  है ।)  अ..रे..अ..रे..भैया,  पूरा  तो  करने  दो,  मेरा  माईक, मेरा  माईक, मे..ए..ए..ए..रा    माई..ई..ई..क..!"


वही  दूसरा  अमीर  श्रोता," अ..बे, शराफ़त से  बैठ  जा..! बाबा  के   रेफरन्स  से, बाबा  की  खुद  की  समस्या का  (तुम?)  समाधान  करने  हेतु   ये   पहलवान  आया  है..! ही..ही..ही..ही..ही..!"


====


दोस्तों, आप  क्या  समझे, कुछ  नहीं? 

हालाँकि, इस  तिलस्मी  कहानी से   मैं ने   यही  उपदेश  पाया  है कि, इस  देश  के  सभी  मतदाता-नागरिक  ने,  ख़ुद  का  सही  मूल्य  कभी  न  समझा है, ना कभी  किया  है..!  जाने  दो   या..रों..! शायद, यही  तो  है,  मेरा  भारत  महान?


क्या  और  दो  कहानियाँ  बाक़ी  रह  गई ? छोड़ो   दोस्तों,  फिर  कभी,  ऐसा  प्रलाप  सुने  ना  सुनें, क्या  फ़र्क़  पड़ता  है..!


मार्कण्ड दवे । दिनांकः ०५-०४-२०१३.


9.6.12

डिम्पल की जीत -चार कारण !


डिम्पल की जीत -चार कारण !




अगर आत्मा विपक्षियों की भयभीत नहीं होती ;


उल्लू सीधा करने की यहाँ रीत नहीं होती ,


यू. पी. के सी.एम्. की तुम मनमीत नहीं होती


तो आज तुम्हारी ''डिम्पल '' ये जीत नहीं होती !


शिखा कौशिक

26.3.12

क्या बीजेपी विपक्ष की भूमिका के साथ न्याय कर पा रही है?


राजनैतिक झंझावातों के दौर में विपक्ष की भूमिका और उसकी कार्यशैली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। विपक्ष अपनी रणनीतियों द्वारा सत्ता की जन विरोधी नीतियों को प्रहारात्मक रूप से रोकने की कोशिश करता है, साथ ही सत्ता को हर समय एक चेतावनी देने की मुद्रा में रहता है ताकि वह कभी भी ऐसे फैसलों को अंजाम ना दे सके, जिससे लोगों का जीना दूभर हो जाए।
यकीनन काफी लंबे समय से भारत में एक सशक्त विपक्ष की अनुपस्थिति देखी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी, जिसे विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करने का दायित्व सौंपा गया है, उसकी स्थिति इस परिप्रेक्ष्य में लाचार, बेबस विपक्ष की रही है जो सत्ता पक्ष के अनुग्रह और कृपा की आकांक्षी ही अधिक दिखती रही है।
विपक्ष की स्थिति और भूमिका में बीजेपी को लेकर अनेक राजनैतिक विश्लेषकों और आम जन का कहना है कि बीजेपी जिसे पूर्ण रूप से अपने दायित्वों को समझना चाहिए था, शायद वह अपनी हैसियत समझ ही नहीं पाई है। किसी भी मुद्दे पर उसकी प्रतिक्रिया ऐसी होती है जैसे उसकी ही जान सांसत में हो। महंगाई, भ्रष्टाचार, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों का बढ़ना, काले धन और सब्सिडी का मुद्दा हो या फिर किन्हीं विशिष्ट राजनैतिक बदलावों का मामला हो, सभी में पार्टी की कमजोर और लापरवाह स्थिति दिखाई देती है।
Read More Politics Blogs Here :http://forum.jagranjunction.com/
Political Blogs, hindi Blogs, politics blogs, blogs hindi, POLITICS, INDIAN politics, हिन्दी , Hindi blogger

9.3.12

राम बने अखिलेश !


राम बने  अखिलेश !





कलियुग त्रेता है  भया ; राम बने  अखिलेश ,
पिता मुलायम ने धरा आज है दशरथ भेष ,
पुत्र -धर्म पालन करें  ; पद  का  मोह न  लेश ,
इसीलिए  अखिलेश बने यूं.पी.में विशेष .
                             शिखा कौशिक 

25.2.12

इलेक्शन के बाद....पिक्चर अभी बाकी है !


Beautiful Cartoon Digital Art Wallpaper
गूगल से साभार 



जीत इलेक्शन नेता जी जब हो गए सत्तासीन ;
और सुरों में लगे बजाने वे तो अपनी बीन ;
जो वादे कर मांग रहे थे घर घर जाकर वोट ;
सत्ता पाकर भूल गए सब मन में आया खोट ;
सुनकर ताने जनता के वे हो गए थोडा सैड 
फिर धमकाकर बोले हम से ...क्या 
''HAVE  YOU  GONE  MAD  ? ''

जनता ने पूछा नेता जी बिजली क्यों नहीं आती 
वादा चौबीस घंटे का न एक मिनट  टिक पाती;
पीने के पानी की किल्लत नित दिन बढती जाती ;
आपके वादे हवा हो गए शर्म नहीं है आती !
जनता से तारीफें सुनकर अपनी A  TO Z 
फिर धमकाकर बोले हमसे ....क्या 
''HAVE  YOU  GONE  MAD ?  ''

शिखा कौशिक 



21.11.11

योग गुरु ये क्या कहा ?


योग गुरु ये क्या कहा ?

[बाबा रामदेव ने कल मिर्जापुर में  कहा है कि-राहुल गाँधी पी.एम्.बनने  का ख्वाब देख रहें है जबकि इस दौड़ में उनका नाम कहीं नहीं है .]
Baba RamdevRahul Gandhi
[google se sabhar]
कुछ भी तुम हो बोलते ;कौन तुम्हे समझाएं ?
योग गुरु ये क्या कहा ?सब जन हँसी उड़ायें ;
वर्षों से जो खुद रहा इस पद को ठुकराए ;
पी.एम्. पद की दौड़ में वो क्यों  दौड़ लगाये ?
                                        शिखा कौशिक 

4.11.11

मान हमारा अहसान अन्ना !


मान  हमारा अहसान अन्ना !
                      [google se sabhar]
एक ओर तो योगगुरु  कर रहे खुलेआम ऐलान  
मैंने ही दिलवाई अन्ना को उत्तर में पहचान  
वही दूसरी ओर BJP कहती  सीना तान 
बचा हमारे ही कारण अन्ना का  सम्मान 
                                    शिखा  कौशिक 

19.10.11

लोकतंत्र की हार !

लोकतंत्र  की हार !
Arvind Kejriwal

लखनऊ में अरविन्द पर चप्पल का प्रहार ;
साजिश का एक रूप है या गुस्से का इजहार;
करने वाले कर रहे इस पर बड़ा विचार ;
नेता जी की राय में -ये लोकतंत्र की हार ! 
                                        शिखा कौशिक 

18.10.11

मतभेदों की गाँठ


मतभेदों  की  गाँठ 

एक  हफ्ते को  हो  गए  अन्ना  तो  हैं  मौन  ;
भूषन अन्दर-बाहर हों -निर्णय लेगा  कौन ?
भ्रष्टाचार मिटाने को जो लोग चले थे साथ ;
उनके ही दिल में पड़ी  लो मतभेदों की गाँठ .
          
                               शिखा  कौशिक 
               [नेता जी क्या कहते हैं ? ]

30.8.11

नेता जी की ओर से ''ईद मुबारक ''




ओम पुरी व् किरण ने किया बदनाम है नाहक ,
नेताओ के विरुद्ध ये करते प्रचार भयानक ,
नेता-जनता मिलन ही ; है देश-विकास सहायक ,
छोडो  ये सब बात अब ;पहले हो 'ईद मुबारक'


21.8.11

नेता जी की अपील ''शोर मत मचाओ ''


नेता जी की अपील ''शोर मत मचाओ ''
Supporters of Indian rights activist Anna Hazare shout slogans during a rally in Mumbai, India, Tuesday, Aug. 16, 2011. The prominent activist who had announced an indefinite hunger strike to demand tougher anti-corruption laws was detained early Tuesday morning, police said.(AP Photo/Rafiq Maqbool)
     [yahoo न्यूज़ से साभार ]

 ना डंडे से डरते हैं  ,  न बारिश से डरते हैं,
''अन्ना'' के समर्थक  शोर बहुत  करते हैं,
ये  सुनकर मैंने तो कानों पर रख लिए हाथ हैं
''अन्ना तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं''

                                   शिखा कौशिक http://netajikyakahtehain.blogspot.com

                                 

18.8.11

कांग्रेस में परिवारवाद तो भाजपा में व्यक्तिवाद हावी


यह बात सौ फीसदी सच नजर आती है कि लोकतंत्र में व्यक्तिवाद और परिवारवाद उचित नहीं है और नीति व विचार को ही महत्व दिया जाना चाहिए, मगर सच्चाई ये है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश कहाने वाले हमारे भारत में परिवारवाद और व्यक्तिवाद ही फलफूल रहा है। कांग्रेस तो चल ही परिवारवाद पर रही है, जबकि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी कहलाने के बावजूद उसमें व्यक्तिवाद का बोलबाला है।
ताजा उदाहरण ही लीजिए। कर्नाटक में पार्टी को खड़ा करने वाले निवर्तमान मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का कद पार्टी से ही बड़ा हो गया। वो तो लोकायुक्त की रिपोर्ट का भारी दबाव था, वरना पार्टी के आदेश को तो वे साफ नकार ही चुके थे। येदियुरप्पा की कथित धमकियों के आगे पार्टी को झुकना पड़ा। आखिरकार पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड के एकमत से इस्तीफा देने के फैसले को मानने केलिए उन्हें मजबूर किया गया। हालांकि येदियुरप्पा ने इस्तीफा भले दे दिया है, लेकिन पार्टी आलाकान से कथित सौदा करने के बाद ही उन्होंने यह कदम उठाया है। अपनी पसंद का मुख्यमंत्री चुनने की शर्त पर ही वे राजी हुए। हटने के बाद भी यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा के अधिसंख्य विधायक पार्टी के साथ नहीं, बल्कि येदियुरप्पा के साथ हैं। उनके इस्तीफे को भले ही भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी नैतिक जीत के रूप में गिनाए, मगर सच ये है कि उसे संगठन के स्तर पर बहुत नीचे जा कर समझौता करना पड़ा। असल में येदियुरप्पा की असली ताकत लिंगायत समाज है, जिसके दम पर वे पार्टी आलकमान को नचाते रहे हैं। अर्थात लोकतांत्रिक पार्टी में वहां व्यक्तिवाद के साथ जातिवाद भी अपना असर दिखा रहा है।
कर्नाटक अकेला ही उदाहरण नहीं है। राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, झारखण्ड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे कई राज्य हैं, जहां के क्षत्रपों ने न सिर्फ  पार्टी आलाकमान की आंख से आंख मिलाई, अपितु अपनी शर्तें भी मनवाईं। मजे की बात है कि उसके बाद भी पार्टी सर्वाधिक अनुशासित कहलाती है। और उसी में अनुशासनहीनता की सर्वाधिक घटनाएं होती हैं।
राजस्थान का मामला सर्वाधिक चर्चित रहा, जिसकी वजह से पार्टी की राजस्थान इकाई खूंटी पर लटकी नजर आई। यहां पार्टी आलाकमान के फैसले के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने से इंकार कर दिया। बड़ी मुश्किल से उन्होंने पद छोड़ा, वह भी राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर। उनके प्रभाव का आलम ये था कि तकरीबन एक साल तक नेता प्रतिपक्ष का पद खाली ही पड़ा रहा। आखिरकार पार्टी को झुकना पड़ा और फिर से उन्हें  फिर से इस पद से नवाजा गया। मजे की बात ये रही कि वे इस पद को लेने को तैयार ही नहीं थीं, बड़ी मुश्किल से उन्हें मनाया गया। यानि हटते और फिर नियुक्त होने दोनों बार उन्होंने पार्टी हाईकमान को घुटने टिकवाए।  ऐसे में भाजपा के इस मूलमंत्र कि 'व्यक्ति नहीं, संगठन बड़ा होता हैÓ, की धज्जियां उड़ गईं। राजस्थान में तो संघनिष्ठ और भाजपाई अलग-अलग खेमों में बंट चुके हैं।
आपको याद होगा कि दिल्ली में मदन लाल खुराना की जगह मुख्यमंत्री बने साहिब सिंह वर्मा ने हवाला मामले से खुराना के बरी होने के बाद उनके लिए मुख्यमंत्री पद की कुर्सी को छोडऩे से साफ इंकार कर दिया था। जब उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने लिए पद देने का प्रस्ताव दिया गया, तब जा कर माने। उत्तर प्रदेश में तो बगावत तक हुई। कल्याण सिंह से जब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा लिया गया तो वे पार्टी से अलग हो गए और नई पार्टी बना कर भाजपा को भारी नुकसान पहुंचाया। उनका आधार भी जातिवादी ही था। इसी प्रकार उत्तराखण्ड में भगत सिंह कोश्यारी और भुवन चंद्र खंडूरी को हाईकमान के कहने पर मुख्यमंत्री पद छोडऩा पड़ा, मगर जब वहां विधानसभा चुनाव हुए तो पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के कहने के बावजूद उस रैली में खंडूरी और कोश्यारी नहीं पहुंचे।
मध्यप्रदेश में उमा भारती का मामला भी छिपा हुआ नहीं है। वे राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में तत्कालीन अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी को खुद पर कार्रवाई की चुनौती देकर बैठक से बाहर निकल गई थीं। शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्होंने अलग पार्टी ही गठित कर ली। एक लंबे अरसे बाद उन्हें पार्टी में शामिल कर थूक कर चाटने का मुहावना चरितार्थ किया गया।
इसी प्रकार गुजरात में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का कद आज इतना बड़ा हो चुका है कि पार्टी पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगने के बाद भी हाईकमान में इतनी ताकत नहीं कि उन्हें इस्तीफे के लिए कह सके। मोदी तो अपना हठ तब भी दिखा चुके हैं जब गुजरात दंगों के बाद हुए विधानसभा चुनावों में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेताओं के कहने के बावजूद उन्होंने (मोदी ने) हरेन पंड्या को टिकट देने से इंकार कर दिया था।
इसी प्रकार झारखण्ड में शिबू सोरेन की पार्टी से गठबंधन इच्छा नहीं होने के बावजदू अर्जुन मुण्डा की जिद के आगे भाजपा झुकी। इसी प्रकार जम्मू-कश्मीर में वरिष्ठ नेता चमन लाल गुप्ता का विधान परिषद चुनाव में कथित रूप से क्रास वोटिंग करना और महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का दूसरी पार्टी में जाने की अफवाहें फैलाना भी पार्टी के लिए गंभीर विषय रहे हैं। कुल मिला कर पार्टी के लिए सबसे बड़ी समस्या ये है कि वाजपेयी व आडवाणी के जमाने की एकजुटता कैसे लाई जाए।
कांग्रेस की स्थिति अलग ही है। वहां एक ही परिवार की चलती है। फिर उसके आगे किसी की नहीं चलती। यदि कोई नाटक करता है तो बाहर हो जाता है और कहीं का नहीं रहता। कर्नाटक की तरह कांग्रेस को भी अपने मुख्यमंत्री बदलने पड़े हैं, मगर उसको ऐसा करने में कोई जोर नहीं आया। भ्रष्टाचार के आरोप के बाद अशोक चव्हाण को जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से हटाया गया तो उन्होंने उफ तक नहीं की। आंध्र प्रदेश में के. रोसैया को हटाया गया तो वे कुछ नहीं बोले। अरुणाचल में दोरजी खांडू की हैलीकॉप्टर हादसे में मृत्यु के बाद जब उनकी जगह नया मुख्यमंत्री चुनने की स्थिति आई तो सभी विधायकों ने दिल्ली दरगार के आदेश को माना। इसी प्रकार केरल में मुख्यमंत्री पद के अनेक दावेदार होने के बावजूद ऊपर से जिस पर हाथ रखा गया, उसे ही सभी ने स्वीकार किया।
-tejwanig@gmail.com

सत्ता विहीन नेता जी का अन्ना को समर्थन !



भूल न जाना अन्ना तुम अपना कारावास ,
पंद्रह दिन गर्दन दबा; भ्रष्टों की रोको साँस ,
मैं भी साथ तुम्हारे हूँ; कर लो अब विश्वास ,
सच का देता साथ मैं; सत्ता न हो जब पास .

                           शिखा kaushik 

30.7.11

ठंड रख कलमाड़ी !


ठंड रख कलमाड़ी !
Suresh Kalmadi by cricfan
अदालत  ने पूछे ये कैसे सवाल ?
गलते-गलते रह गयी मेरी काली दाल,
कैसे जान गए वे मेरी तिनको वाली दाढ़ी ?
मन को समझाना होगा !ठंड रख कलमाड़ी .
                     शिखा कौशिक

26.7.11

राजा जी क्या कहते हैं ?


राजा जी क्या कहते हैं ?

सरकारी  नीति का मैं करता रहा हूँ पालन
सन ९३ से यही करते रहें हैं शौरी-मारन
मेरी नीति से मिली मोबाईल की सस्ती दर 
अब रिक्शावाला तक मोबाईल रखता घर 
अगर स्पेक्ट्रम घोटाले में मेरा है कोई दोष 
तब पी.em. और चिदंबरम कैसे हैं निर्दोष ? 
                
                              शिखा कौशिक

22.7.11

नेता जी की शुभकामनायें !


नेता जी की शुभकामनायें !

महिलाओं को पंचायत में प्रत्येक स्तर पर पचास प्रतिशत आरक्षण प्रदान किये जाने पर -
                                             [गूगल से साभार ]
''आधा  आरक्षण मिला अब कर लो तुम तैयारी
आगे बढ़ कर थाम लो ;जो मिली है जिम्मेदारी 
तुम सशक्त नेता बनो अब आई तुम्हारी  बारी
पंचायत में हर तरफ हो जय-जयकार  तुम्हारी . 

                 शिखा कौशिक


15.7.11

असली खिलाडी नेता जी !

असली खिलाडी नेता जी !


कपिल देव ने कर दिया   आज बड़ा अपमान ;
कैसे कह डाला भला ?हमें क्रिकेट का नहीं ज्ञान ,
बैटिंग,बॉलिंग,फील्डिंग से भले जीत जाओ मैदान ,
रूपये-पैसे का सदा नेता ही रखते ध्यान .
[यही तो असली खेल होता है ]
                        शिखा कौशिक 

13.7.11

आधुनिक कृष्ण भगवान -''राहुल ''

आधुनिक कृष्ण भगवान -''राहुल ''

याद करो जनसेवको ''गीता का सन्देश ''
मैं भी तुमको दे रहा केवल ये निर्देश
कर्म करो -फल पर कभी देना मत तुम ध्यान
पांडव मेरे हो तुम्ही ,मैं हूँ ''कृष्ण भगवान ''
         
     shikha kaushik

11.7.11

फेरबदल में भ्रष्ट मंत्री कैसे हटायें ?

फेरबदल में भ्रष्ट मंत्री कैसे हटायें ?

Shahnawaz Hussain
       

शाहनवाज़ जी दे रहे पी.एम्.को ये राय ;
भ्रष्ट मंत्रियों को बाहर का रस्ता वे दिखलायें ;
कितना मुश्किल काम है कौन उन्हें समझाए ?
अपने जैसे मनमोहन वे और कहाँ से लायें ?
                         
                               शिखा कौशिक