Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label हिन्दी. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी. Show all posts

26.3.12

क्या बीजेपी विपक्ष की भूमिका के साथ न्याय कर पा रही है?


राजनैतिक झंझावातों के दौर में विपक्ष की भूमिका और उसकी कार्यशैली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। विपक्ष अपनी रणनीतियों द्वारा सत्ता की जन विरोधी नीतियों को प्रहारात्मक रूप से रोकने की कोशिश करता है, साथ ही सत्ता को हर समय एक चेतावनी देने की मुद्रा में रहता है ताकि वह कभी भी ऐसे फैसलों को अंजाम ना दे सके, जिससे लोगों का जीना दूभर हो जाए।
यकीनन काफी लंबे समय से भारत में एक सशक्त विपक्ष की अनुपस्थिति देखी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी, जिसे विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करने का दायित्व सौंपा गया है, उसकी स्थिति इस परिप्रेक्ष्य में लाचार, बेबस विपक्ष की रही है जो सत्ता पक्ष के अनुग्रह और कृपा की आकांक्षी ही अधिक दिखती रही है।
विपक्ष की स्थिति और भूमिका में बीजेपी को लेकर अनेक राजनैतिक विश्लेषकों और आम जन का कहना है कि बीजेपी जिसे पूर्ण रूप से अपने दायित्वों को समझना चाहिए था, शायद वह अपनी हैसियत समझ ही नहीं पाई है। किसी भी मुद्दे पर उसकी प्रतिक्रिया ऐसी होती है जैसे उसकी ही जान सांसत में हो। महंगाई, भ्रष्टाचार, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों का बढ़ना, काले धन और सब्सिडी का मुद्दा हो या फिर किन्हीं विशिष्ट राजनैतिक बदलावों का मामला हो, सभी में पार्टी की कमजोर और लापरवाह स्थिति दिखाई देती है।
Read More Politics Blogs Here :http://forum.jagranjunction.com/
Political Blogs, hindi Blogs, politics blogs, blogs hindi, POLITICS, INDIAN politics, हिन्दी , Hindi blogger

27.12.09

वीर सावरकर के शब्द

Veer Savarkar once started addressing a public meeting in Hindi at Bangalore .
The crowd started shouting "Speak in Kannada. We will hear only in kannada."
Veer Savarkar replied " Friends, I have spent 14 years of rigorous imprisonment in ill famous Andaman Jail where all freedom fighters were kept in jail. I have learned Bengali from the freedom fighters coming from Bengal , Hindi from those coming from Uttar Pradesh, even gujarathi and
punjabi. Unfortunately there was none from Karnataka from whom I could have learned Kannada."
...and there was pin drop silence.

9.11.09

हिन्दी - ठंडा.. पर अंग्रेजी - कूल !!

आज यह लेख पढ़ रहा था.. तो सोचा कि चूँकि मैंने अपने पिछले पोस्ट में अब क्रियाशील होने की बात कही है तो उसे पूरा क्यों ना करुँ भला?

सबसे पहले ये बता दूं पिछले पोस्ट में मुझे यह टिप्पणी मिली.. उसका उत्तर दे देता हूँ..

जनाब 1 बात मेरे अन्दर घर कर गयी है.. जिसे मैं उतना नहीं मानता था पर अब मेरा भी इस पर सत-प्रतिशत विश्वास हो गया है | आपने कहा कि लड़कियों की बातें अगर मैं सुन लेता तो मुझे पोस्ट में लिखने के लिए और भी विषय मिल जाते |
बुजुर्ग जो भी कहते हैं वो उनके बुजुर्गियत का निचोड़ होता है और उन्होंने सच ही कहा है कि औरतों को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है (ये तो डॉन जैसा डायलॉग है :) ).. और यह बात को मैं गाँठ बांधकर चलता हूँ..
अगर आप कहते हैं कि उनके दुःख को समझकर मैं कुछ लिखूं तो मुझे तो बख्श ही दें.. उनके दुःख तो ऐसे बदलते हैं जैसे कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड बदलता हो (इस बात पर आपको विश्वास करना ही होगा.. बड़े शहरों का तो खेल है ये) !! आज वो इसलिए दुखी हैं.. और कल किसी और के लिये.. बेचारा दुःख भी उनसे दुखी हो चुका है..
तो मैं बेहद खुश हूँ कि मैंने उनकी दुःख भरी बातें नहीं सुनी.. और ना ही लोगों को दुखी किया (अगर सुनकर पोस्ट कर देता तो कितने लोगों की बददुआएं लगती.. सोचिये !!).. तो यही मेरा उत्तर है..

अब इस पोस्ट के शीर्षक की बातें करूँ?
हिन्दी हमारी मातृभाषा होते हुए भी.. पता नहीं अन्दर 1 गाँठ सी पड़ी है.. लोगों को ये इतनी गिरी हुई भाषा क्यों लगती है? अंग्रेजी में कहें तो - "सो मिडिल क्लास टाइप".. जब तक जबान पे अंग्रेजी की खिट-पिट शुरू नहीं होती तो लोगों को ऐसा लगता है मानों कोई गंवार बक-बक कर रहा था..

आखिर ऐसी क्या बात है कि हिन्दी में बात करना हमारे लिए "कूल" नहीं होता है? ठीक है माना कि हम शुद्ध हिन्दी नहीं बोल सकते (अगर ऐसा हुआ तो भारत की आधी जनता आत्महत्या कर सकती हैं यह मेरा दावा है !!)..पर हिन्दी की दुर्गति (बोले तो वाट्ट) क्यों कर रहे हो महानुभावों? ऊपर वाले लिंक में जनाब ने कहा कि हमें कट्टर नहीं होना चाहिए.. हम ट्रेन को लौहपथगामी नहीं कह सकते.. ठीक है माना.. पर ऐसा कहने को कौन बोल रहा है? हम कट्टर तो नहीं है पर कम-स-कम साफ़ हिन्दी तो बोलो | हर 2 शब्दों के बाद जो अंग्रेजी अपना चेहरा सामने ले आती है उसका कारण यही है कि हम कट्टर नहीं हैं.. वरना पता चला कि हम तालिबानियों की तरह हो गए और 1 अंग्रेजी शब्द निकलते ही काम तमाम ! हा.. ऐसा तो हम कह ही नहीं रहे हैं |

भारत में मैं दावे के साथ कह सकता हूँ की आधी जनता को हिन्दी आती ही नहीं है.. और क-ख-ग वाली अक्षरावाली तो कम से कम 90% लोग पूरा सही बोल ही नहीं पाएँगे (और इसपर शर्म की बजाय गर्व से कहेंगे - "दैट इज सो मिडिल क्लास टाइप").. और अभी पूछो - "बेटा A-B-C बोलो.." तो वो दो साल का छुटकू सा बच्चा फर्र से बोल लेगा..
गलती उन लोगों की नहीं है जो हिन्दी बोलते, लिखते हैं और पूजते हैं.. गलती तो हम बच्चे के बचपन से ही करते हैं..

मैं तो कहता हूँ की A-B-C सिखाने से पहले उसे क-ख-ग सिखाया जाय.. देखें की वो आगे चलकर कम-स-कम साफ़ हिन्दी बोल पाता है कि नहीं..

हम शुरू से ही उस मासूम के आस-पास ऐसा परिवेश तैयार कर देते हैं जिससे उसमें हिन्दी के प्रति हीन भावना जागृत हो उठती है.. मैं जिन सामाजिक नेट्वर्किंग साइट्स में शामिल हूँ, उनमें से शायद 1 या 2 लोग ही हैं जिन्होंने हिन्दी उपन्यास पढ़े हों.. अंग्रेजी पढ़ना कोई बुरी बात नहीं है.. पर हिन्दी को भी उतनी ही प्राथमिकता देने की ज़रूरत है..

अंग्रेजी स्कूलों में अंग्रेजी पहली भाषा होती है विषय के तौर पर और हिन्दी दूसरी भाषा है.. क्या यह आश्चर्य और दुःख की बात नहीं है कि जिस राष्ट्र की मातृभाषा हिन्दी है, उसी राष्ट्र के 50 से ज्यादा प्रतिशत स्कूलों की पहली भाषा हिन्दी नहीं है? !
सरकारी स्कूलों के बारे में मुझे सही-सही मालूमात नहीं है पर वही भेड़-चाल हर जगह अपने पैर घर कर चुकी है.. वहां भी हिन्दी से ज्यादा अंग्रेजी का ही बोलबाला है..

*इस पोस्ट में 1 ऐसी बात है जो मैं अंत में आप सबके सामने रखूँगा और आपको वह पढ़कर बिलकुल भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योंकि सच आश्चर्यचकित करने के लिए नहीं वरन आँखें खोलने के लिए होती है..

साथ ही साथ दुःख की बात यह है कि बिट्स पिलानी जैसे श्रेष्ठतम कॉलेज में भी हिन्दी लिखने वाले बहुत कम है.. और जहाँ तक मेरी जानकारी है, कैम्पस के जिन्दा(जो कम-स-कम महीने में एक बार अद्यतन होते हैं) हिन्दी ब्लॉग में केवल 1 या 2 लोगों का ही नाम आ सकता है..

तो यह तो हिन्दी का दुर्भाग्य ही है कि राष्ट्र भाषा होते हुए भी सड़कों के आवारा पशुओं की भाँती उसे देखा, सुना जाता है..
पर इसमें उसकी भी क्या गलती है.. गलती तो हम जैसे "सो कॉल्ड" यूथ की है जिन्हें हिन्दी बोलना/लिखना ठंडा पर अंग्रेजी बोलना/लिखना उतना ही कूल लगता है !!

तो ना ही हम कभी कट्टर रहे और न ही कभी रहेंगे और शायद यही 1 बिंदु है जो हिन्दी की दुर्गति को कभी रोक नहीं पाएगा.. अब फैसला तो आप पर है.. क्या कट्टर हो कर हिन्दी को बचाएं? या नर्म रह कर हिंगलिश को बढ़ावा दें?
तो आप इस कट्टर प्रश्न पर मंथन करते रहिये और हम इस विराट सागर में एक बूँद पानी का योगदान ऐसे छोटे-छोटे लेखों से करते रहेंगे..

जाते जाते एक किस्सा सुनाना चाहता हूँ :
आशुतोष राणा जो कि हिन्दी फिल्म जगत के जाने-माने कलाकार हैं, 1 बार किसी विदेशी से भारत में मिले..
विदेशी : How are you?
आशुतोषजी : मैं बढ़िया हूँ.. और आप?
(किसी ने अंग्रेजी में बताया कि वो क्या कह रहे हैं..)
इस पर उस विदेशी को बड़ी हैरत हुई की इन्होने हिन्दी में जवाब क्यों दिया...पर कुछ पूछा नहीं..

कुछ महीनों बाद आशुतोषजी उसी विदेशी के शहर पहुंचे..
इस बार :
विदेशी : आप कैसे हैं? (उसने हिन्दी ख़ास आशुतोषजी के लिए सीखी थी !!)
आशुतोषजी : I am doing fine. What about you? क्यों अचंभित हुए कि मैंने इस बार भी उल्टे भाषा में जवाब क्यों दिया? बताता हूँ : पिछली बार जिस तरह आपने अपनी भाषा का सम्मान किया, उसी प्रकार मैंने भी अपनी भाषा का सम्मान किया और इस बार जिस तरह आपने मेरी भाषा का सम्मान किया, ठीक उसी तरह मैं भी आपकी भाषा का सम्मान करता हूँ..

तो ऐसे लोग भी हैं जो कट्टर न होते हुए भी लोगों को जीत लेते हैं... ऐसे लोगों को हमेशा नमन..

हाल फिलहाल प्रेमचंदजी की गोदान और गबन पढ़ी.. अन्दर से हिल गया बिलकुल...
वो आदमी को अन्दर से प्रस्तुत करते हैं और ऐसा लगता है मानों पूरे समय कोई फिल्म चल रही हो ठीक आपके सामने..
ऐसे लेखक को सौ बार नमन है..

*इस पोस्ट की ख़ास बात : मैंने सभी अंकों को अंग्रेजी में ही रख छोडा है क्योंकि मुझे पूर्ण भरोसा है कि १,२,3,४,५,६,७,८,९.. यह भी भारतीय जनता के लिए याद रख पाना समुद्र में से मोती ढूँढ निकालने के बराबर का काम है.. :)

इस पोस्ट का गाना पढ़ते जाइये :
ब्रेथलेस (बेदम.. अगर मैं कट्टर हो जाऊं तो :) )
शंकर महादेवन का एक बेहतरीन गाना..

आदाब.. खुदा हाफिज़..

17.9.09

जय हिन्दी हो !!

तो जनाब हिन्दी दिवस तो निकल गया पर हम वो थोड़े ही ना हैं जो हिन्दी केवल हिन्दी दिवस वाले दिन ही पढ़ते, लिखते या बोलते हैं... अब जब भारतीय फिरंगियों को (जिन्हें हिन्दी आती ही नहीं) रत्ती भर इस बात का गम नहीं है कि अपनी मातृभाषा ही नहीं आती है तो हम भी कम नहीं... हमें भी उतना ही गर्व है कि हिन्दी शान से बोलते, लिखते और पढ़ते भी हैं..
अब संयोग कि बात ही देख लीजिये.. कल हिन्दी दिवस गया और मैं अपनी ज़िन्दगी का पहला हिन्दी उपन्यास पढ़ रहा हूँ.. बस यह समझ लीजिये की एक-दो दिन में ख़तम ही होने वाली है..
आपको अचरज हो रहा होगा कि बालक पिछले साल भर से हिन्दी ब्लॉगिंग कर रहा है और आज तक इसने एक भी हिन्दी उपन्यास के पन्ने न झाड़े? अब इसे आप मेरे किस्मत के खाते में डालें या फिर मेरे आलस पर थोपें पर सत्य वचन तो यही है कि यह उपन्यास मेरी पहली है और मैं इसका ऐसा कायल हो गया हूँ कि अब तो हर हफ्ते एक न एक नया उपन्यास पढूं... पर देखिये कितना संभव हो पाता है..

रंगभूमि
प्रेमचंद जैसे महान लेखक और हिन्दी के उपासक की जितनी प्रशंसा की जाय कम ही है.. मैंने अपने स्कूल के समय एक-दो कहानियां ज़रूर पढ़ी थीं और लोगों के मुख से इनके बारे में बहुत सुना भी था पर यह न पता था कि इनकी एक किताब मुझे इनका दीवाना बना देंगी..
रंगभूमि जीवन के हर वर्ग को अपनी आगोश में लेता है.. वह हर तरह के चेहरे को बेनकाब करता है.. वह हर तरह के भाव को अपने में समेटे हुए है..

जहां एक अँधा अपनी लड़ाई अकेले ही लड़ रहा है वहीं पर इज्ज़तदारों की नींद एक साथ ऐसी उडी हुई है मानो एक बालक किसी गबरू जवान को उठा कर पटक दे.. सूरदास अँधा है पर निर्बल नहीं.. वह शरीर और मन दोनों से पूरे गाँव का दिल जीते हुए है और शायद यह जीत अंत तक बनी रहेगी (अब मैंने भी पूरा पढ़ा नहीं है और आपको बता दूं तो रोमांच कहाँ रह जाएगा?)..

वहीँ दूसरी ओर गहन चिंतन और मनन करने वाले कुछ नौजवानों की अपनी अलग ही ज़िन्दगी चल रही है जिसे वो अपनी विस्तृत और संकीर्ण सोच से इसे खेल रहे हैं.. यहाँ मौत भी है और ज़िन्दगी भी.. यहाँ प्रेम भी है और नफरत भी.. यहाँ सम्मान भी है और तिरस्कार भी..
इनकी कहानी हम जैसे युवकों/युवतियों से ज्यादा जुड़ी हुई है.. इसलिए नहीं कि हमारे और इनके राह एक हैं पर इसलिए कि ये जैसा सोचते हैं वैसे ही हम भी करते हैं..

तो रंगभूमि मेरे मन को इस तरह रंग चूका है कि छूटे ना छूटे.. जहाँ ज़िन्दगी के हर रंग को प्रेमचंद ने अपनी कलम से इतने गहरे और सुव्यवस्थित तरीके से सरोबार किया है.. मानिए मेरी.. अगर आप भी न रंगे तो यह पोस्ट ही मिथ्या समझियेगा..
जितना प्रेमचंद के बारे में सुना था आज बोल भी रहा हूँ.. और आशा करता हूँ कि उनके द्वारा रचित और भी लेख/उपन्यास मेरी आँखों तले गुजरेंगे और मैं उसका रसपान करने में सफल रहूँगा..

यह हिन्दी दिवस प्रेमचंद को समर्पित और हर उस रचना को, जिसने हिन्दी को और भी सशक्त और उच्च भाषा का ओहदा प्रदान किया है..

जय हिन्दी हो !!
जय हिन्दी ब्लॉगर्स की !!

12.9.09

हिन्दी में है दम

हिन्दी के प्रति मुलायम सिंह यादव का मोह जगजाहिर है। बात चाहे कम्प्यूटर और अंग्रेजी थोपने के विरोध की हो या फिर हिन्दी-उर्दू में नेमप्लेट लगवाने की, मुलायम सिंह काफी सख्त रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री-कार्यकाल के दौरान यह बखूबी देखने को भी मिलता रहा है। 15वीं लोकसभा चुनाव के दौरान जारी सपा के घोषणा पत्र में इसका जिक्र होने पर काफी विवाद भी पैदा हुआ था। पर मुलायम सिंह अपनी बात पर अडिग भी हैं और होना भी चाहिए। स्वयं मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने भी हिन्दी को संपर्क भाषा बनाने पर जोर दिया है।

संसद में भी मुलायम सिंह का हिन्दी प्रेम जाहिर होता रहता है। अभी ज्यादा दिन नहीं बीते होंगे जब 15 जुलाई, 2009 को मुलायम सिंह ने लोकसभा मे हिन्दी के पक्ष में ऐसा माहौल बनाया कि कई गैर हिन्दी क्षेत्रों के सांसदों ने भी हिन्दी का दामन थाम लिया। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने जब लखनऊ और नोएडा में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से संबंधित मुलायम सिंह के एक सवाल का जवाब अंग्रेजी में देना शुरू किया तो मुलायम सिंह ने उनसे कहा, ‘जयराम जी, आपका नाम भी हिन्दी वाला है और आप हिन्दी जानते हैं। सवाल का जवाब हिंदी में दीजिए। यह लंदन नहीं लोकसभा है।‘

अभी हाल ही में दिल्ली में जलवायु परिवर्तन से जुड़े विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भी मुलायम सिंह के हिन्दी प्रेम का असर दिखा, यद्यपि इसमें स्वयं मुलायम सिंह शामिल नहीं थे। इस संगोष्ठी में चूंकि दक्षिण पूर्व एशियाई मुल्कों के प्रतिनिधि भी थे लिहाजा सम्मेलन की स्वाभाविक भाषा अंग्रेजी ही थी लेकिन केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने अचानक हिन्दी में बोलना शुरू कर दिया तो आयोजक अचकचा गए। उन्हेंने अनुरोध किया कि मंत्री जी अंगे्रजी में बोलें, इस पर जयराम ने हंसते हुए खुलासा किया कि जब से मुलायम सिंह यादव ने संसद में उन्हें हिन्दी में न बोलने के लिए टोका है तब से वह हर जगह हिन्दी में ही बोलते हैं ताकि मुलायम सिंह या उन जैसा कोई हिन्दी प्रेमी नाराज न हो।........... अब तो मुलायम सिंह का हिन्दी प्रेम मानना ही पड़ेगा। केन्द्र सरकार उन्हें भले ही नाराज कर दे पर हिन्दी के नाम पर मुलायम सिंह को नाराज करना शायद इतना आसान नहीं है।
राम शिव मूर्ति यादव

18.10.08

एक हिन्दी शिक्षक की व्यथा

मैं एक अध्यापिका हूँ
हिन्दी पढ़ाती हूँ ।
मत पूछो दिन भर
कितना सकपकाती हूँ ।
जब भी कहीं किसी से
मिलने जाती हूँ --
बहुत आत्मविश्वास जताती हूँ ।
किन्तु प्रथम परिचय में ही-
पानी-पानी हो जाती हूँ ।
जब कोई पूछता है-
आप क्या करती हैं ?
मैं बड़े गर्व से कहती हूँ -
मैं एक अध्यापिका हूँ ।
अच्छा---?
किस विषय की -?
इस प्रश्न का सामना
कभी नहीं कर पाती हूँ ।
सुनते ही बहुत नीचे
धँस जाती हूँ ।
लगता है ये एक ब्रह्मास्त्र है ।
जो मेरे आत्मविश्वास को
खंड-खंड कर देगा ।
और मैं -चाह कर भी
अपनी रक्षा नहीं कर पाऊँगी ।
प्रश्न फिर गूँजता है--
किस विषय की ---
जी --हिन्दी की
बहुत कोशिश करके कहती हूँ ।
सभी के चेहरों का सम्मान
हवा हो जाता है ।
और आँखों में-
एक हिकारत सी आजाती है ।
मुझे लगता है--
मैं कोई बड़ा अपराध कर रही हूँ ।
अंग्रेजी प्रधान लोगों में
हिन्दी का प्रचार कर रही हूँ ।
मेरे विद्यार्थी हिन्दी से
उकता जाते हैं ।
पर जब कभी--
बहुत प्यार जताते हैं -
तब पूछ बैठते हैं -
मैम आप ने हिन्दी क्यों ली ?
उस वक्त मेरी नसें -
फड़फड़ाने लगती हैं ।
किन्तु प्रत्यक्ष में
खिसियाकर मुसकुराती हूँ ।
पर कोई ठोस कारण
नही बता पाती हूँ ।
एक बार प्रयास किया था ।
हिन्दी के महत्व पर
बड़ा सा भाषण दिया था ।
धारा प्रवाह हिन्दी का
जयगान किया था ।
किन्तु एक विद्यार्थी ने
झटके से पूछ लिया था --
क्या आगे काम आएगी ?
नौकरी दिलवाएगी ?
मेरा उत्साह शून्य में खो गया
मैं बहुत कुछ कहना चाहती थी -
किन्तु मेरी ये बातें कौन सुनेगा?
हिन्दी हमारी राष्ट भाषा है--
तो हुआ करे----
वह वैग्यानिक और सरल है-
किन्तु नौकरी तो नहीं दिला सकती ।
विदेश तो नहीं भिजवा सकती ।
मुझे अपने हिन्दी पढ़ाने पर
शर्म आने लगती है ।
दूर-दूर ढूँढ़ती हूँ -
पर कहीं कोई हिन्दी प्रेमी नहीं मिलता ।
हिन्दी के लिए मान
झीना होने लगता है ।
और मुझे कुछ चेहरे
दिखाई देने लगते हैं ।
अंग्रेजी बोलते-- फ्रैंच सीखते-
और हिन्दी को दुदकारते ।
मैं इन चेहरों को पहचान
नहीं पाती हूँ ।
और तभी मुझे कोने में
डरी-सहमी हिन्दी दिखाई देती है ।
मेरी ओर बहुत कातर दृष्टि से देखती--
उसकी आँखों का सामना
नहीं कर पाती हूँ ।
टूटते शब्दों से
दिलासा पहुँचाती हूँ ।
किन्तु हिन्दी दिवस पर
अपनी भाषा को
कुछ नहीं दे पाती हूँ ।
हिन्दी दिवस मनाने वालों-
आज एक संकल्प उठाओ-
अंग्रेजी भले ही सीखो-
पर अपनी भाषा को
मत ठुकराओ ।
उसे यूँ अपरिचित ना बनाओ ।
लेखिका :-शोभा महेन्द्रू

9.6.08

गुगल करे तो टेक्नोलॉजी, कोई और करे तो अश्लीलता !!

http://paankidukaan.blogspot.com
विनीत खरे
गुगल (http://www.google.co.in/ ) पर जा कर पेज को भाषा को हिन्दी में बदलें, आपका पूरा पेज हिन्दी में हो जाएगा लेकिन सर्च बार में "s" लिखते ही आप चौक जायेंगे। उस में सिर्फ "सेक्स" संबंधित शब्द ही आते है।


गुगल ने एक टेक्नोलॉजी प्रयोग करके user के लिए ऑटो सजेस्ट की टेक्नोलॉजी तैयार की है जिससे user एक वर्ड को लिखते ही आपको उस वर्ड से संबंधित शब्द आ जायगे।


मित्रों, गूगल के लोगो (Google's Logo) के नीचे भारत लिखा है, भारत की संस्कृति पर हमला नहीं है ये? क्या भारत में इतना खुलापन है की "s" लिखते ही सेक्स के शब्द ऑटो सजेस्ट हों?

17.5.08

अब मुंबई के रेडलाइट एरिया में सिर्फ़ मराठीभाषी औरतें ही धंधा करेंगी : राज ठाकरे


आज तो सुअरपन की हद पार कर दी राज ठाकरे और उसके समर्थकों ने। पनवेल में मैं भाई डा.रूपेश के साथ आज जब सब्जी लेने के लिये बाजार गयी तो देखती क्या हूं कि पूरा बाजार म.न.से. के होर्डिंग्स से पटा पड़ा है जिन पर सभी लोगों से अपील करी गयी है कि आप लोग "आम" केवल मराठी भाषी लोगों की दुकानों से खरीदें साथ ही हिंदी भाषी आम विक्रेताओं को मार-धमका कर उनकी दुकानें बन्द करा दी गई हैं कि अगर उन्होंने आम बेचे तो उनकी दुकानो को तोड़ दिया जाएगा और आग लगा दी जाएगी। बेचारा वो आदमी जिसे गरीबी की मार ने पहले ही मार डाला है, जिसे अपना घर छोड़ कर हजारों किलोमीटर दूर परिवार से रह कर, फुटपाथ पर सो कर महज अपना परिवार जीवित रखने की चिन्ता रहती है वो लड़ नहीं सकता है उसे मराठी या हिन्दी बोलने वाला क्या कोई गूंगा भी मार सकता है क्योंकि वो पहले ही मरा हुआ है। मैं भड़ास के मंच से उस सुअर के पिल्ले,लेंड़ी राज ठाकरे से एक बात कहना चाह रही हूं कि मुंबई में एशिया का सबसे बड़ा रंडी बाजार हैं "कमाठीपुरा" उधर अपने समर्थकों के साथ जा कर बोर्ड लगवाए कि अब इस धंधे पर सिर्फ मराठीभाषी औरतें ही बैठेंगी और अगर किसी दूसरे प्रदेश की औरत बैठी तो उसे धंधा नहीं करने दिया जाएगा। इस काम की शुरूआत करने के लिये सबसे पहले ये सुअर अपने घर से मां-बहनों-बेटियों और बीबी को आगे लाने वाला है आखिर मराठी अस्मिता की रक्षा जो करनी है। अगर मराठीभाषी औरतें कम पड़ गईं तो खुद राज ठाकरे और म.न.से. के कार्यकर्ता लोगों को खुद अपनी पिछाड़ी परोसेंगे लेकिन किसी भी धंधे में हिन्दी बोलने वाले को घुस कर उस धंधे को मराठी लोगों से नहीं छीनने देंगे। महराष्ट्र में हर धंधे पर सिर्फ़ मराठी बोलने का अधिकार जो है।

21.4.08

अपुन लोग साला नंबर वन है बाप !!!! जय जय भड़ास.......

आज तक लोग इस बात पर सवाल खड़ा करते थे कि हम लोग खुद ही अपने मुंह मियां मिट्ठू बन कर भड़ास को धरती ग्रह का सबसे बड़ा हिन्दी का कम्युनिटी ब्लाग बताते रहते हैं लेकिन जरा देखिये कि "विस्फोट" वाले संजय दादा तो इस बात को कब का दुनिया के सामने ला चुके हैं अगर आप ने नहीं देखा है तो देख लीजिये। ए भिड़ू लोग जास्ती खुस होने का नईं, सक्सेस मिल जाती है पन उसको हैन्डल करना भारी काम है तो अबी भरपेट लिखते रैने का,क्या अझुन बोलूं क्या???
"प्रमोद स‌िंह अजदक 101 वें नंबर पर हैं यह तो बताया रवि रतलामी ने लेकिन यह नहीं बताया कि हिन्दी स‌ाईटों की रैंकिंग में कौन स‌ा ब्लाग है जो स‌बसे पहले आता है. तो जनाब वह है भड़ास‌. एलेक्सा की रैंकिंग में 64 वें नंबर पर. हिन्दी स‌ाईटों में भड़ास नारद जैसे एग्रीगेटरों स‌े ही बाजी नहीं मार गया है बल्कि याहू हिन्दी को भी पछाड़ गया है. याहू हिन्दी की रैंकिंग है 68.यशवंत के बाद एलेक्सा की नजर में दूस‌रा स‌बसे स‌क्रिय ब्लाग है हिन्दयुग्म. हिन्दयुग्म भड़ास स‌े थोड़ा ही पीछे है और उसकी एलेक्सा रैंकिंग है 66. अरे हां, मोहल्ला भी पीछे नहीं है. एलेक्सा की नजर में मोहल्ला की रैंकिगं है 79. तो कौन कहता है विवाद फायदेमंद नहीं होते. यशवंत स‌िंह और अविनाश दोनों को खुश होना चाहिए कि डालर मिले न मिले रैंकिंग तो बढ़ी. आप हिन्दी की टाप 100 स‌ाईटों में शामिल हैं यह क्या कम बड़ी बात है."
Posted by संजय तिवारी on Tuesday, March 4, 2008 at
1:10 AM
----"देवभाषा" से सप्रेम आभार सहित

1.4.08

... तब कहाँ छुपे थे भाई !!!

मेरे एक ब्लॉग पोस्ट "थोड़ा हिन्दी जान लो भाई !!!" को हिन्दी ब्लॉगर ने "इतनी गंभीरता" से लिया इसके लिए धन्यवाद! उनके नाम न लिखते हुए कमेंट यह है।


Comment One...
अब ऐसे मजाक घटिया लगते हैं। जाने-अनजाने आप हिन्दी के विरुद्ध किये जा रहे इस तरह के षडयन्त्रों में सहभागी हो रहे हैं। यदि दम हो तो कभी अंग्रेजी की पारिभाषिक शब्दावली का विश्लेषण कीजिये और समझने की कोशिश कीजिये कि वे कितने सार्थक हैं।
March 31, 2008 11:32 AM


Comment Two...
हास्य अच्छा है, पर आप अपनी हिन्दी थोडी सुधर लीजिये, ,, "थोड़ा हिन्दी जान लो भाई !!!" .. को अगर "थोड़ी हिन्दी जान लो भाई !!!" लिखते तो बेहतर होता..
March 31, 2008 12:56 PM


Comment Three...
एक बेहुदा मजाक, ऐसा शाहरूख व साजिद जैसे लोग करते है.
March 31, 2008 1:40 PM


Comment Four...
कितनी हीन भावना धंसी है आपमें जो अपनी मातृभाषा के साथ ये बेहूदगी आपको हास्य लगती है।
March 31, 2008 3:06 PM


Comment Five ...
Behoodi harkat hai yeh.
April 1, 2008 8:18 AM


लेकिन मुझे यह जानना है कि हिन्दी की यह दुर्दशा हो रही थी तो यह मठाधीश कहा थे। मुझे यह भी जानना है कि उसमें लिखे अग्रेजी के शब्दों का अर्थ अगर उन लोगो को पता है तो मुझे भी बता दे ताकि मैं भी उसको सुधर लू।

24.3.08

फिलहाल बेरोजगार हूँ, मेरे अंदर बहुत सारा कचड़ा है जो मैं आप मित्रों के बीच रखना चाहता हूँ

((नए साथियों को भड़ास पे पोस्ट करने में दिक्कत आ रही है. ये शिकायत किसी एक की नहीं बल्कि ढेरों लोगों की है. नमूने के तौर पर मृत्युंजय नामक भड़ास के साथी की एक चिठ्ठी को पोस्ट कर रहा हूँ. अगर कोई साथी उन्हें मेल करके या फ़ोन करके पोस्ट करने के बारे में समझा दे तो बड़ी कृपा होगी. मुझे लगता है कि भड़ास के किसी एक सीनियर साथी को नए लोगों को ट्रेंड करने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए. मैं अपनी अति व्यस्तता के चलते सिवाय तकनीकी बाजीगरी करने के, भड़ास पर और कुछ नहीं कर पाता....जय भड़ास...यशवंत))

--------
from mrityunjay mrityuynjay@gmail.com
to Yashwant Singh yashwantdelhi@gmail.com
date 11 Mar 2008 01:46
subject Re: सदस्यता हेतु.
mailed-by gmail.com

आदरणीय यशवंतजी,
मैं छत्तीसगढ़ के एक शहर अंबिकापुर का रहने वाला हूँ जो सरगुजा जिले का मुख्यालय भी और मैं क्या बताउँ बस मेरी शैक्षणिक
योग्ता सरकारी तमगे की तरह ही है जुगाड़ वाला एम राज्नीति शाष्त्र से.और कंप्यूटर और आध्यात्म में रूचि है फिलहाल बेरोजगार हूँ ,मेरे अंदर बहुत सारा कचड़ा है जो मैं आप मित्रों के बीच रखना चाहता हूँ.

आपका
मृत्युंजय


---------


Hi, I m sending invitationn for Bhadas.

thanks
yashwant


---------

प्रिय यशवंतजी,
आपने भड़ास के लिए न्योता दिया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद,परंतु मैं यहाँ अपनी बात कैसे पोस्ट कर सकता हूँ कृपया इसकी जानकारी देने का कसष्ट करें.
आपका
मृत्युंजय
लैण्ड लाईन नंबर- 07774241274
मोबाईल-9406222525

----------
priy mitra
der se jawab dene ke liye maafi.
aapki samasya maine Bhadas pe daal di hai. agar upaay naa mile to mujhe jarur ring kariyega.....
aapka
Yashwant Singh

------------

मुझे भड़ास पर काम करना नहीं आता

((साथी सुनील जी, जो भड़ास के नए मेंबर बने हैं, ने दो मेल मुझे भेजे हैं, जिसमें भड़ास में पोस्ट न कर पाने की पीड़ा कही गई है. उन्होंने पोस्टिंग का प्रयास भी किया है, उसी नतीजे में ये जो पोस्ट है, वो ब्लैंक पोस्ट की गई थी, इसी में मैंने सुनील जी की चिठ्ठी भी डाल दी है ताकि भड़ास के बाकी साथी लोग सुनील जी को मेल करके या उनको फ़ोन करके समझा सकें की कैसे पोस्ट किया जाता है. सुनील ने जो मैटर भेजा है, वो कृतिदेव फाँट में है. इसलिए वो करप्ट दिख रहा है. कृतिदेव से यूनिकोड कैसे करतें हैं, मुझे ख़ुद भी नहीं मालूम. अगर किसी साथी को पता हो तो मुझे भी बताये क्योंकि भड़ास दरअसल ऑनलाइन हिन्दी में लिखना पढ़ना सिखाने का भी मंच है. संजय तिवारी (विस्फोट वाले) के शब्दों में कहूं तो भड़ास हिन्दी वालों का वाचा खोलता या फोड़ता है. तो ये सीखने-सिखाने का शुभ काम जारी रहे......जय भड़ास...यशवंत))

--------------

sir,
main bhadas main ek article send karna chata hoon.lekin mujhe bhadas per kam karna nahi ata.ki kaise likho.so plz help me.9999555796.main hindi main apke blog main nahi likh pa raha hon.
sunil saw
sunil872007@gmail.com
-----------------
sir,
maine ek article send kar raha hoon.woh mujshe hindi main nahi ho paa raha hai.jho hindi ke krutidev font main hain.plz c
vkSjr D;k ftal gS



ml fnu jfookj dk fnu Fkk A lqcg nsj ls mBus ds ckn eSa pk; dh nqdku dh vksj pk; ihus ds fy, py iM+k A eSa pk; dh nqdku dh vksj tk gh jgk Fkk] fd esjh eqykdkr esjh ,d efgyk fe= ls gqbZ A og Hkh esjs lkFk py iM+h A bl nkSjku gekjh ckrphr gksus yxh A ckrksa & ckrks es eq>s ekywe gqvk fd mlds ifr us mls NksM+ fn;k gS vkSj oks ijs'kku gSA bl ckr dh ppkZ ls gh og Hkkoqd gks xbZA eSus mls lkaRouk Hkjs nks 'kCn dgsA dgk tkrk gS fd [kkus dks xqM+ er nks ysfdu xqM+ dh rjg ckr cksy nks A bl lkaRouk Hkjs 'kCn us mldk fo'okl esjs mij vkSj c<+k fn;kAvkSj mlus eq>s lkjh ckrsa crkbZA ftls lquus ds ckn eq>s cgqr nq[k gqvkA tc ge pk; ihus ds ckn pyus yxs] rks mlus eq>ls ,d loky iwN fn;k fd D;k vkSjr ftal gSA ftldk tcko 'kk;n ml le; esjs ikl ugh FkkA blds ckn eSus ml ckjs esa dHkh nksckjk ugh lkspk]ysfdu oks ckr esjs fnekx esa dgh ?kj dj x;h Fkh] fd D;k vkSjr ,d ftal gSA ftls bLrseky djus ds ckn Qsad fn;k tkrk gSA gtkjkas efgyk,a gj fnu bl iq:"k iz/kku lekt esa izrkfM+r dh tkrh gSAgj feuV ,d vkSjr ;k yM+dh dk cykRdkj gksrk gS] ysfdu mudh ckjs essa 'kk;n gh dksbZ lksprk gSA I;kj ds uke ij fdruh yM+fd;ka jkst gtkjks iq:"kksa ds gol dk f'kdkj curh gSsaA lekt esa L=h flQZ vkSj flQZ iq:"kksa ds gkFkks dk ,d f[kykSuk cu dj jg x;h gSA ftls dksbZ Hkh vkneh flQZ ftal dh rjg bLrseky djrk gS vkSj fQj Qsad nsrk gSA ukjh ds fy, Lokoyach]fuMj]LokHkhekuh vkSj irk ugh D;k D;k 'kCn bLrseky fd;s tkrs gSa A ysfdu okLrfodrk ;g gS] fd izfrfnu dkWy lsaVjksa esa]lM+dks ij gtkjks efgyk;ksa ds lkFk vHknz O;ogkj fd;k tkrk gSAvxj ,d efgyk ds lkFk cykRdkj gks tkrk gS] rks og efgyk ,d eqdnek djkus esa Hkh fgpfdpkrh gSA jbzZltkns efgyk;ksa dks flQZ viuh t:jrksa dks iqjk djus ds fy, bLrseky djrs gSsaaAvkt Hkh xkWaoks esas efgyk;ksa dk 'kks"k.k fd;k tkrk gSsaAcM+s egkuxjks es dke fnykus dk ykyp nsdj Bsdsnkj mudk 'kkjhfjd 'kks"k.k djrs gSaSA ysfdu 'kk;n geas xyrQgeh ess thus dh vknr lh gks pyh gSA dgk tkrk gS fd Hkze dk dksbZ bykt ugh gksrk gSArks bls ge bls Hkze ekus ;k lPpkbZ fd efgyk,a Lokoyach vkSj LokHkhekuh gks x;h gSAvkt ds nkSj es efgyk;ksa dk bLrseky Bhd mlh izdkj gks jgk gS ]ftl izdkj ,d O;fDr ,d diM+k tSls ftal dk bLrseky ml le; rd gh djrk gS tc rd og ftal iqjkuk uk gks tk, ;k fQj QV u tk, AD;k ukjh Bhd ,slh gh gksrh tk jgh gSA


lquhy dqekj lko
9999555796



heck kar ligeyega.

13.1.08

दिल्ली ब्लॉ्गर मीट - सब हंसे हंसाये हिन्दी में

मीट में मिले मीत
पर बाद में
पहले मिली अंग्रेजी
जो पल्ले नहीं पड़ी
बाद में चली हिंदी
खूब जमी हिंदी
कड़ाके की ठंड में

जो मिली गर्मी
वो हिंदी से मिली
जो बात बनी
वो हिंदी से बनी

जिसने चकराया
पहिया घुमाया
वो चक्रधर आया
हिंदी की माया का
रूतबा खूब जमाया

यशवंत ने गर्मी
दहकाई वो हिंदी
अंग्रेजी को बिठाया
हिंदी ने, रंग जमाया
समां खूब महाकाया
हिंदी ने, सबके मन
आनंद आया
सब हंसे हंसाये
सिर्फ हिंदी में।