राजनीति से लेकर धर्म-अध्यात्म और मीडिया से जुड़ी सत्य और कहीं न प्रकाशित होने वाली घटनाओं को विश्लेषणात्मक अंदाज में अपनी वेबसाइट गासिप अड्डा डाट काम पर पब्लिश करने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार सिंह पुलिस के शिकंजे में आते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि गासिप अड्डा डाट काम के मीडिया गासिप कालम में दैनिक हिंदुस्तान, लखनऊ से जुड़ी एक खबर प्रकाशित करने पर उनके खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मीडिया से जुड़े लोगों द्वारा मुकदमा दर्ज कराने पर पुलिस ने आनन-फानन में एक टीम सुशील कुमार सिंह के दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेज दिया। भड़ास4मीडिया प्रतिनिधि ने सुशील कुमार सिंह से मोबाइल पर संपर्क किया और उनसे पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकार किया कि पुलिस उनके घर के बाहर खड़ी है।
Read more
दुनिया का सबसे बड़ा हिंदी ब्लाग भड़ास अपने संपूर्ण 500 सदस्यों और हजारों पाठकों की तरफ से वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार सिंह के पक्ष में खड़े होने की घोषणा करता है। आप सभी भड़ासियों, ब्लागरों और पाठकों से अपील है कि सुशील कुमार सिंह की कलम को रोकने की कोशिश करने वाले मीडिया के कुछ मठाधीशों के इशारे पर कराई गई पुलिस की इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई की निंदा करें और अपने अपने ब्लागों पर विरोध दर्ज कराएं। पूरी खबर आप भड़ास4मीडिया डाट काम पर पढ़ सकते हैं। उपरोक्त Read More आप्शन पर क्लिक करके भी आप भड़ास4मीडिया पर प्रकाशित इस खबर को पढ़ सकते हैं।
जय भड़ास
यशवंत
23.10.08
गासिप अड्डा में खबर पर सुशील के घर पुलिस पहुंची
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
Labels: ब्लागिंग, भड़ास4मीडिया, मठाधीश, मीडिया, मुकदमा, सुशील
1.4.08
... तब कहाँ छुपे थे भाई !!!
मेरे एक ब्लॉग पोस्ट "थोड़ा हिन्दी जान लो भाई !!!" को हिन्दी ब्लॉगर ने "इतनी गंभीरता" से लिया इसके लिए धन्यवाद! उनके नाम न लिखते हुए कमेंट यह है।
Comment One...
अब ऐसे मजाक घटिया लगते हैं। जाने-अनजाने आप हिन्दी के विरुद्ध किये जा रहे इस तरह के षडयन्त्रों में सहभागी हो रहे हैं। यदि दम हो तो कभी अंग्रेजी की पारिभाषिक शब्दावली का विश्लेषण कीजिये और समझने की कोशिश कीजिये कि वे कितने सार्थक हैं।
March 31, 2008 11:32 AM
Comment Two...
हास्य अच्छा है, पर आप अपनी हिन्दी थोडी सुधर लीजिये, ,, "थोड़ा हिन्दी जान लो भाई !!!" .. को अगर "थोड़ी हिन्दी जान लो भाई !!!" लिखते तो बेहतर होता..
March 31, 2008 12:56 PM
Comment Three...
एक बेहुदा मजाक, ऐसा शाहरूख व साजिद जैसे लोग करते है.
March 31, 2008 1:40 PM
Comment Four...
कितनी हीन भावना धंसी है आपमें जो अपनी मातृभाषा के साथ ये बेहूदगी आपको हास्य लगती है।
March 31, 2008 3:06 PM
Comment Five ...
Behoodi harkat hai yeh.
April 1, 2008 8:18 AM
लेकिन मुझे यह जानना है कि हिन्दी की यह दुर्दशा हो रही थी तो यह मठाधीश कहा थे। मुझे यह भी जानना है कि उसमें लिखे अग्रेजी के शब्दों का अर्थ अगर उन लोगो को पता है तो मुझे भी बता दे ताकि मैं भी उसको सुधर लू।
Posted by
विनीत खरे
2
comments
Labels: Hindi, Vineet Khare, मठाधीश, विनीत खरे, हिन्दी
11.3.08
चंदू भाई, उन्हें माफ न करिए, उन्हें इगनोर करिए क्योंकि उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं
(इस पोस्ट के ठीक नीचे भड़ासी साथी बहार बरेलवी के लिए भी संदेश है...यशवंत)
--------------------------------------
हे भगवान, उन्हें माफ न करो, क्योंकि वे खूब जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं...
चंदू भाई ने भड़ास पर मनीष राज की एक पोस्ट पर एक टिप्पणी की और मठाधीश भाई उसे ले उड़े। और नया शिगूफा, नई सनसनी पैदा करने में एक क्षण भी देर न करते हुए, चंदू भाई की निष्ठा, उनके अतीत और उनकी सोच-समझ पर तपाक से सवालिया निशान लगा दिया। कहां बातें हो रही थीं अंतरराष्ट्रीय विवादों और उससे जुड़ी प्रतिबद्धताओं की और इसी दौरान विवाद बढ़ाने और उसे बेचने का एक मौका मिलते देखा तो एकदम से अंतरराष्ट्रीय से सीधे आ गये गली कूचे में....दे तेरी की, ले तेरी की....करने। क्योंकि आदत तो आदत होती है, वो जाती नहीं है।
और जो हमेशा की स्टाइल रही है कि एकदम से धमाका करो ताकि अगला पीड़ित आदमी बिना सोचे समझे आकर चरणों पर गिर पड़े, दुहाई हुजूर की....करते हुए। या फिर एकदम से अकबक सकबक ले तेरी की दे तेरी की स्टाइल में करते हुए जवाब देने लगे, जैसे भड़ास और भड़ासियों ने किया। हालांकि मैंने यह कह रखा है कि मैं किसी महान ब्लागर और उसके ब्लाग को लक्षित करते हुए नहीं लिखूंगा लेकिन भाई लोग हैं कि उंगली करना बंद नहीं कर रहे हैं। भड़ास से दिक्कत भी है, भड़ास को बैन भी करवाना चाहते हैं और भड़ास को पढ़ते भी हैं, देखते भी हैं। तभी तो चंदू भाई की टिप्पणी भड़ास से ले उड़े और अपने ब्लाग पर ले जाकर चिपका दिया, और चिल्लाने लगे....ये देखो, चंद्रभूषण का, जिनका इतना अच्छा इतिहास रहा है और अब वो ये कह रहे हैं.....।
चंदू भाई, आपकी सज्जनता है जो आपने इतनी विनम्रता से अपना पक्ष रख दिया वहां, इस अंदाज में कि वो नहीं जानते वो क्या कर रहे हैं, हे भगवान, उन्हें माफ करो......और बेचारे को प्यारे प्यारे कहकर दुलरा दिया लेकिन दरअसल ये हम जैसे लोगों की हार है क्योंकि हम अगर वहां जाकर कमेंट करते हैं तो उसे वो अपनी जीत के रूप में लेते हैं और खुद को मजबूत मानते हुए मठाधीशी बढ़ाने के अपने अभियान में लग जाते हैं। वे फिर निकल पड़ते हैं शिकार की तलाश में। किसी फिर जिनुइन आदमी को पकड़कर उसकी ऐसी तैसी करेंगे और उससे कहेंगे कि अब तो तुम फंस गए, आओ यहां सफाई दो, कचहरी लगी हुई है, अदालत चल रही है, अपना बयान दर्ज कराओ, फैसला हम सुनायेंगे।
मेरे खयाल से ब्लाग मठाधीशी के अंत के लिए कुछ फंडे बहुत कारगर हैं, जिसे मैं यहां सूत्रबद्ध करना चाहूंगा....
1- मठाधीश द्वारा पैदा किए गए किसी विवाद, बहस या बैठक का हिस्सा न बनो, सब जानते सुनते हुए भी उन्हें इगनोर करो। तब वो खुद ब खुद ठंडा पड़ जाएंगे।
2- जो भी विवाद या बहस या चर्चा मठाधीश द्वारा शुरू की जाती है, उसके लक्ष्य में टीआरपी बटोरना होता है क्योंकि जो सिद्धांत व व्यवहार में इतना अंतर रखता हो उसकी बहसों की जेनुइननिटी पर शक करना चाहिए। इसीलिए अब जबकि हर चीज का पर्दाफाश हो चुका है, ऐसी चर्चाओं, बहसों को इग्नोर करना सीखें।
3- मसला चाहें अति अंतरराष्ट्रीय हो या अति स्थानीय, उसे हमेशा सर्वाधिक सनसनीखेज बनाने की कोशिश की जाती है, और अगर सनसनी नहीं पैदा होती है तो उसमें अनाम नाम से इतने एक्सट्रीमिस्ट कमेंट डाल दिये जाते हैं कि आप बिना जवाब दिये नहीं रह सकते। तो आपके अंदर ये जो जवाब देने की ललक पैदा की जाती है उस ललक को खत्म करिए। पढ़िए, गुनिए और चुपचाप निकल लीजिए।
4- मठाधीश के ब्लाग को हफ्ते में एक बार देखें और सबको चाट जाएं। हमेशा वहां चल रहे मुद्दों, बहसों से खुद को अनभिज्ञ रखें और आपको जो भी कहना है अपने ब्लाग के जरिए कहें। कभी भी मठाधीश के ब्लाग के जरिए खुद सफाई देने की कोशिश न करें।
5- कोशिश करें कि जो मठाधीश लोग आपको टारगेट पर लेते हों, बजाय उनके सामने सफाई देने व समझाने के, उनके ही चाल चरित्र व्यवहार पर सवाल खड़ा कर दो।
तो ये है मेरी कुछ नसीहतें व सुझाव, जिन्हें अगर आप अपनाएं तो मठाधीशों की मठाधीशी खुद ब खुद खत्म हो जाएगी। चंदू भाई से इस अनुरोध के साथ ये सब लिख रहा हूं कि अगर कुछ भी मेरे लिखे से बुरा लगा हो तो माफ करें। मैं कतई आपको मोहरा या पार्टीबंदी या खेमेबंदी का पार्ट नहीं बनाना चाहता लेकिन जिस तरह से भड़ास पर मनीष राज की पोस्ट पर की गई आपकी टिप्पणी को सवाल बनाया गया, उससे मुझे दिल से कष्ट हुआ। साथ ही जिस अंदाज में सवाल खड़ा किया गया वो काफी तकलीफदेह है। आपके अतीत व आपकी सोच व आपकी विचारधारा पर ही सवालिया निशान लगा दिया गया, एक छोटी सी टिप्पणी के कारण और ये कहीं भी किसी भी तरह से उचित नहीं है। मैं और भड़ास के सभी साथी इस कुकृत्य की निंदा करते हैं।
जय भड़ास
यशवंत
---------------
((भड़ासी साथी बहार बरेलवी जी से अनुरोध....अपने भड़ासी साथी बहार बरेलवी ने अभी भड़ास पर एक पोस्ट डाली जिसे मैंने डिलीट कर दिया। इस पोस्ट में पोस्ट जैसा कुछ न था, सिर्फ एक ब्लागर की उर्दू कविताओं वाले ब्लाग का लिंक था, और उस लिंक को खोलने पर जो ब्लाग खुला उसमें कविताएं शुद्ध उर्दू में लिखी गई थीं जिसे समझना मेरे लिए असंभव है क्योंकि मैं उर्दू के शब्द में हिंदी में तो लिख पढ़ समझ सकता हूं पर उर्दू को उर्दू में नहीं पढ़ सकता। यही हालत ज्यादातर भड़ासियों की होगी। तो मेरा बहार बरेलवी जी से अनुरोध है कि वो अगर कोई पोस्ट डालें तो उसमें अपनी बात कहें, वो बात चाहे जिस भी तरह की हो। मैं उनसे माफी मांगता हूं कि मैंने उन्हें बिना बताए वो पोस्ट डिलीट कर दी पर इसके पीछे मेरी मजबूरी को वो समझेंगे। सभी भड़ासी साथियों से भी अनुरोध करूंगा कि वो भड़ास पर पोस्ट डालें न कि किसी ब्लाग या किसी रचना का सिर्फ और सिर्फ लिंक पोस्ट कर दें। इससे भड़ास के पाठकों को निराशा होती है क्योंकि वो चाहते हैं कि जो भी बात हो, यहीं कही जाए भले उसके नीचे जिस पोस्ट से वो बात ली गई हो, उसका जिक्र कर उसका आभार प्रकट कर दिया जाए....यशवंत))
2.3.08
लड़ाई बंद, प्रकरण खत्मः मठाधीश, चिलांडुओं, ब्लागरों, भड़ासियों, साथियों, मनीषा पांडेय जी के लिए संदेश
और ये रहा ब्लागिंग के मठाधीश के कच्चे चिट्ठे का पहला पार्ट
ब्लागिंग के मठाधीश और उनके चिलांडुओं को लगा था कि वो एक साथ भौंकना शुरू करेंगे और भड़ासी डर कर उनके शरण में आ जाएंगे, त्राहिमाम करते हुए। पर हुआ उल्टा इन कुत्तों को न सिर्फ खदेड़ा गया बल्कि बताया भी गया कि दरअसल तुम लोग जिस हिप्पोक्रेसी के जरिए दुनिया को चूतिया बनाए हो और अपने को प्रगतिशीलता का पितामह साबित कर रहे हो, वो दरअसल विचार व व्यवहार का दोगलापन था, जिसे ढेर सारे दिन तुम ढंकने मे सफल रहे लेकिन भड़ास ने इसे उजागर कर दिया। इसी के चलते बजाय भड़ास का नुकसान होने के, ब्लागिंग के मठाधीश का मोहल्ला ही दरक गया। वहां भगदड़ मची हुई है। वो सदमें में है। हर बार का सफल दांव अब उसी को नष्ठ करने पर तुला हुआ है। उसे अब अपनी शक्ल भी छिपाने में मुश्किल हो रही है।
मठाधीश ने तो पहले तानाशाह की तरह फरमान जारी किया और चिलांडुओं से भी कहा कि वो भी फरमान का ढिंढोरा पूरी दुनिया में पीटें...भड़ास बंद करो का। लेकिन जब उनके उखाड़े कुछ नहीं उखड़ा, बल्कि भड़ासियों ने उनकी झांटें नोचना शुरू कर दिया तो मठाधीश ने अपना पुराना कूटनीतिक दांव खेला, बिलो द बेल्ट प्रहार का खेल शुरू किया, जिसे वो हमेशा खेला करता है। पर हम इससे डरे नहीं, झुके नहीं, रोये नहीं, गिड़गिड़ाये नहीं.....इसके जवाब में भड़ास ने मठाधीश के कच्चे चिट्ठे को खोलने की शुरुवात की है। हमें मरना पसंद है, झुकना व रिरियाना नहीं। इसी क्रम में तमाम विरोधों के बावजूद आज दो मार्च से ब्लागिंग के मठाधीश के कच्चे चिट्ठे को खोलना शुरू कर रहा हूं।
मैं जानता हूं कि तमाम वरिष्ठ ब्लागरों और भड़ासियों को मेरे द्वारा विवाद को खींचा जाना नागवार गुजरेगा लेकिन उनसे मैं करबद्ध प्रार्थना करना चाहता हूं कि वो बस इस पहले पार्ट को मुझे लिख लेने दें, जिसे अंतिम पार्ट मैं मान लूंगा और मैं अपनी तरफ से इस पूरे चैप्टर को क्लोज कर दूंगा, ये मेरा वादा है। भले ही इसके बाद मठाधीश और चिलांडु शाब्दिक लफ्फाजियों और हिप्पोक्रेसी के जरिए अपनी जीत की दुहाई देते हुए राग दरबारी गाएं और दुनियां को अपनी जीत का जश्न दिखाएं लेकिन वो अपनी आत्मा के आइने में झांकेंगे तो उन्हें सच दिखाई देगा।
सो ये जो पहला पार्ट लिख रहा हूं, उसे अंतिम पार्ट मानते हुए पढ़ें...
----------------------------------------------
ब्लागिंग का जो मठाधीश है, उसने अपने करियर के ग्रोथ के लिए कम्युनिस्ट विचारधारा और प्रगतिशीलता का जिस तरह बेहतरीन इस्तेमाल किया है, उसका इस दौर का कोई दूसरा नमूना नहीं हो सकता है। इसके लिए रांची और पटना और दिल्ली के ढेर सारे पत्रकार साथियों, कम्युनिस्ट पार्टियों के नेताओं और इसके मित्रों से बात की जा सकती है।
मेरे पास जो तथ्य मिले हैं, जो बातें बताईं गई हैं, जो मेल मिले हैं.....उसे मैं यहां जारी कर एक नई बहस को नहीं जन्म देना चाहूंगा लेकिन उसका लब्बोलुवाब यही है कि विचारधारा का अपनी तरक्की व उन्नति के लिए इस्तेमाल देखना हो तो मठाधीश का करयिर देखिए। जिस शख्स ने इसे कभी मदद की हो, इसने उसी की खाट खड़ी की। एक उदाहरण देना चाहूंगा। प्रभात खबर के संपादक हरिवंश जी के संरक्षण में इस शख्स ने करियर की उंचाइयां पाईं लेकिन जब एक न्यूज चैनल को ज्वाइन कर लिया तो उसने एक मैग्जीन में लेख लिखकर हरिवंश जी को जाने क्या क्या नहीं कहा। अरे भाई, थोड़ी तो कृतज्ञता होनी चाहिए दिल मे या दिल्ली आकर ऐसे प्रोफेशनल हो गए हो कि सिवाय खुद को, कोई दिखता ही नहीं है। ऐसे ढेरों उदाहरण मिलेंगे।
इसी तरह प्रगतिशीलत व विचारधारा के नाम पर इसने ब्लागिंग में लोगों का इस्तेमाल किया, दुराव फैलाया और एक-एक कर सारे वरिष्ठ ब्लागरों से पहले दोस्ती की, सीखा और फिर जब काम निकल गया, उनका इस्तेमाल कर लिया तो उन्हें किनारे लगाकर, ठिकाने लगाकर खुद को बढ़ाता चला गया।
आज मठाधीश को जानने वाले जितने भी ब्लागर हैं, उनमें से किसी एक से बात कीजिए, वो बतायेगा कि मठाधीश किस कदर तानाशाह और अलोकतांत्रिक शख्सीयत है जो विचारधारा को प्रोफेशनली इस्तेमाल कर ब्लागिंग में खुद की शख्सीयत बढ़ाता है। जो पसंद न आए, उसे नष्ट कर दो, उसे अलगाव में डाल दो, उसे अकेले में छोड़ दो, उसके करीब के लोगों को उससे काट दो, उसे कहीं तवज्जो न दो, उसके नामलेवा लोगों को धमका लो.......ये सारी बातें सभी को पता हैं। इन्हें एक-एक उदाहरण के जरिए भी समझाया जा सकता है लेकिन मैं इसे फिर कभी लिखूंगा, अगर जरूरत पड़ी तो।
ब्लागिंग के मठाधीश ने शायद इतिहास से सबक नहीं लिया कि जिसको भी यह गुमान हो गया कि वो ही सर्वोच्च और सबसे ज्यादा ताकतवर है, उसका यह घमंड उन सामान्य लोगों ने तोड़ दिया, जिसे वो अपने मुट्ठी में दबोचने लायक माना करते थे। तो इसी तरह से बिना समझे, बिना विचारे, बिना बहसियाये, बिना समझाए, बिना कहे, बिना विश्वास में लिए...एकाएक भड़ास को बंद करने का नेक विचार, नेक ऐलान ब्लागिंग के मठाधीश सर्वनाश ने चिलांडुओं के साथ किया, उससे उन्हें यह विश्वास था कि उनकी इतनी मजबूत सत्ता, गुट व ताकत के चलते भड़ास वाले भों भों करते हुए रोएंगे व उनके पैर पकड़कर माफी वाफी मांग लेंगे....
लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि भड़ास ने न तुम सबको नंगा कर दिया है, बल्कि ब्लागिंग व पत्रकारिता जगत में घृणा के लायक बना दिया है, जिसके तुम लोग काबिल हो। और रही बात हम भड़ासियों को तो ये जान लो....
हम लोगों ने हमेशा कहा कि हम बुरे लोग हैं
तुम्हारी तरह कभी नहीं कहा कि हम अच्छे हैं
हम लोगों ने हमेशा कहा कि हम चूतिये हैं
तुम्हारी तरह कभी नहीं कहा कि हम विद्वान हैं
हम लोगों ने हमेशा कहा कि हम कुंठित लोग हैं
तुम्हारी तरह कभी नहीं कहा कि हम मोक्ष पाए हैं
हम लोगों ने हमेशा कहा कि हम अपूर्ण लोग हैं
तुम्हारी तरह कभी नहीं कहा कि हम्हीं अंतिम सत्य हैं
हम भदेस, फ्रस्टेट, देसज, असफल लोगों के कंधे
कमजोर भले हों, पर इतने नहीं कि झुक जाएं
उनके सामने जो हर चीज को सही गलत होने के लिए
सार्टिफिकेट देते घूमते फिरते हैं, आईएसआई मार्का
तुम लोग तो सफल होने के लिए ही पैदा हुए थे,
छा जाने के लिए ही इस धरती पर जन्मे थे,
विजय करने के लिए ही राजधानी पहुंचे थे,
इतिहास बनाने के लिए जी रहे हो, कर रहे हो
पर हमने तो हमेशा इतनी बड़ी बड़ी बातों के आगे
खुद को तुच्छ, नीच, मलिन माना और
चुपचाप जीते रहे, नून तेल के लिए मरते रहे
हर शाम पीकर बकते रहे, बड़ बड़ बकते रहे
गाली वाली देकर, कुछ लिखकर, कुछ बोलकर
बताते रहे कि हम लोग, आप एलीट व सभ्य
लोगों के आगे बड़े बुरबक हैं, और प्लीज जीने दें हमें
अपने तरीके से, अपनी गंदगी में लोटते हुए, हंसते हुए, रोते हुए
पर आपको नहीं था यह मंजूर कि आपकी प्रसिद्धि की हवेलियों के आसपास
बसी रहे, बढ़ती रहे कोई मलिन बस्ती जहां असभ्य लोग
खाते हगते मूतते हंसते रोते जीते सोते एक ही कमरे में गुजार लेते हों जिंदगी
आपको तो चाहिए हर रोज उनसे जीने का करारनामा
जिसमें लिखा हो कि हम नीच लोग, सताए लोग
आप महान वैचारिक सभ्य लोगों को वचन देते हैं कि
हम हर रोज उठते हुए आपको नमन करेंगे, यहां जीने देने के लिए
और जब भी दिखेंगे आप, या आपकी तरफ से आएगी कोई हवा
हम सम्मान में उठ खड़े होंगे और सिर झुकाकर कहेंगे हुजूर हुजूर हुजूर
पर माफ करना मठाधीश, तु्म्हारे चिलांडुओं....
तुम ये भूल गए कि कई लोग डर डर के जीने से बेहतर
एक रोज मरना समझते हैं
और जो मर मर के जीने से इनकार कर दे तो वो
तुम्हारी अट्टालिकाओं में घुसकर अपने सिर से दीवारों को फोड़ सकता है
और तुम्हारे फौज फाटे बस यूं ही हल्ला करते हुए
दाएं बाएं कुछ सक्रिय दिखने की कोशिश भर करते रहेंगे
प्लीज, आगे से ध्यान रखना, गंदे लोगों को भी जीने का हक है माई लार्ड
(यह पहला और अंतिम पार्ट उन अनाम कमेंटों के जवाब में है, जो मठाधीश ने मेरे खिलाफ अपने ब्लाग पर प्रकाशित कर रखे हैं, अगर उसी जैसे फिर अनाम कमेंट आए तो पहले पार्ट के आगे दूसरा पार्ट भी शुरू होगा, फिलहाल हिसाब बराबर कर लेने के कारण इस पहले पार्ट को ही अंतिम पार्ट घोषित करता हूं, हालांकि मठाधीश अभी हरकत से बाज नहीं आएगा और अपने पुराने पिट चुके दांव आजमाता रहेगा, रुक रुक कर चिंतनशील मुद्रा में जाने किस किस एंगिल से बौद्धिक बाजीगरी की पिपहिरी बजाता रहेगा, पर हम लोगों के पास और भी काम हैं भाया, सो इस मुद्दे को सलाम..........यशवंत)
------------------------------------------------
प्रकरण खत्म, साथ देने के लिए आप सभी साथियों का आभार
मैं इन्हीं गद्द और पद्द भरी बातों के साथ इस प्रकरण को समाप्त घोषित करता हूं। अपने भाई और कवि हरेप्रकाश उपाध्यय, डा. रूपेश श्रीवास्तव, मनीष राज, अंकित माथुर.....समेत सभी लोगों से इसलिए माफी चाहता हूं कि मैंने इस प्रकरण को लंबा खींचा, पर दोस्तों ये जरूरी था वरना हम लोग अब तक निगले जा चुके होते और बिना हमारा पक्ष सुने ही हमारे चरित्र पर अदालत से फैसला दिलाकर हमें फांसी पर लटकाया जा चुका होता। मैं निजी तौर पर वादा करता हूं कि मैं भड़ास पर खुद किसी पोस्ट में किसी महान ब्लागर का उल्लेख अब नहीं करूंगा और न ही किसी को अपना गुरु वुरु मानूंगा। हम लोग अपने दम पर लड़े भिड़े और आगे बढ़े लोग हैं जो अपनी मस्ती की धुन में पूरी टीम भावना के साथ जिंदगी जीना चाहते हैं ताकि देसजपने की खुशबू या बदबू उन राजमहलों तक भी पहुंचे जहां हमारा जाना वर्जित है।
-------------------------------------
भड़ासी अपने पोस्टों में दूसरे ब्लागरों का नाम न लें, किसी पर टिप्पणी न करें
मैं आप लोगों से भी अनुरोध करूंगा कि अब किसी पोस्ट में किसी ब्लाग का नाम, किसी ब्लागर का नाम जो भड़ास का मेंबर न हो, न लिया जाए। हम लोगों के लिए भड़ास निकालने के ढेर सारे बिंदु अभी बाकी है, क्यों खामखा किसी के मुंह लगा जाए। हर हम लोग अपनी रक्षा हर हालत में करेंगे, एकजुटता के साथ, यह वादा है। भड़ास को हम कई हिस्सों में बांट सकते हैं जैसा आर्थिक भड़ास, राजनीतिक भड़ास, सांस्कृतिक भड़ास, देसज भड़ास, शहरी भड़ास, व्यंग्य भड़ास, गुस्सा भड़ास....और आप पाएंगे कि हमने अभी कई सेक्शन पर कुछ लिखा ही नहीं।
--------------
सीनियर ब्लागरों को विशेष आभार....
मैं अंत में उन ढेर सारे वरिष्ठ ब्लागरों को दिल से शुक्रिया कहता हूं जिन्होंने मुश्किल घड़ी में हम भड़ासियों का साथ दिया और हौसला बंधाया। मैं उन लोगों की सलाह पर ही इस विवाद को यहीं विराम देता हूं। साथी बोधिसत्व, अभय तिवारी, दिलीप मंडल, संजय तिवारी, मसिजीवी, अशोक पांडे, अरुण अरोरा, प्रमेंद्र प्रताप सिंह.....समेत ढेरों ऐसा ब्लागर साथी हैं जिनके लिखे, कहे से मैं प्रेरणा पाकर यह सारा झगड़ा खुद अपनी तरफ से खत्म कर रहा हूं।
-----------------
मनीषा पांडेय जी, हम भड़ासी बिना शर्त माफी मांगते हैं
मैं बेदखल की डायरी वाली मनीषा पांडेय से कहना चाहूंगा कि अगर हमारे बार-बार सफाई देने के बावजूद उन्हें यह लगा कि भड़ास ने उनकी भावनाओं को दुख पहुंचाया है, खिल्ली उड़ाई है, टारगेट कर लिखा है, बदनाम करने की साजिश की है....तो मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं। हम लोगों की कभी ऐसी मंशा नहीं रही। हम स्त्रियों का सम्मान करते हैं और उनकी लड़ाई के साथ खुद को जोड़कर देखते हैं। ऐसे में हम किसी भी आम खास महिला साथी को टारगेट बनाने की कल्पना भी नहीं कर सकते। जो कुछ सब हुआ वो गलफहमी व संवादहीनता के चलते हुआ। मैं इसी के साथ विश्वास दिलाता हूं कि भड़ास में जो कुछ छपा है, कहा गया है, उसके पीछे कतई आप नहीं थीं। आपके लिखे पर मुझे जो कुछ कहना था मैं उन्हीं दिनों एक पोस्ट के जरिए आपको संबोधित करते हुए आपके आरोपों के जवाब में कह दिया था। उसके बाद आपको टारगेट नहीं किया गया। यह दुर्योग था कि उन्हीं दिनों मुंबई के एक लैंगिक विकलांग साथी ने अपना ब्लाग शुरू किया और कुछ पोस्टें भड़ास पर भी डालनी शुरू कीं, और वो साथी ये काम डा. रूपेश के सहयोग से कर रहीं थीं। आपसे विवाद के बहुत पहले से मुंबई की उस लैंगिक विकलांग साथी के नाम का जिक्र डा. रूपेश अपनी पोस्टों में करते रहे हैं, ये बात हम लोगों ने कई बार कही है।
खैर, अब सफाई देने का वक्त नहीं है, और माफी मांगते समय सफाई देनी भी नहीं चाहिए। माफी के साथ कोई शर्त नहीं होती सो हम बिना शर्त माफी मांगते हैं और आपकी गरिमा का सम्मान करते हुए आपकी मेधा की भूरि भूरि तारीफ करते हैं। अब तो ये कहने का वक्त है कि अगर दिल में कोई मलाल हो तो, प्लीज... उसे निकाल दीजिए। आपके लिखे का मैं हमेशा कायल रहा हूं, और रहूंगा, वैचारिक मतभेद तो होते रहते हैं लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए। उम्मीद है, भूल चूक लेनी देनी को माफ करते हुए आप मुझ अज्ञानी मूरख समेत सारे नासमझ भड़ासियों को भी क्षमा कर देंगी, जिनके मन में किसी के लिए कोई पाप नहीं होता है और जो होता है वो सबके सामने होता है। आपकी माफी के इंतजार में....यशवंत
-----------------
अंत में भड़ासियों के लिए संदेश
हे प्यारे भड़ासियों, अब मस्त रहिए, डटे रहिए, किसी दूसरे के ब्लाग को न देखिए। भड़ास पर आप लिखते रहिए, आपस में लड़ते रहिए, आपस में सुलह करते रहिए, हम खुद ही इतनी संख्या में हैं कि हमें लड़ने के लिए भड़ास के बाहर जाने की जरूरत ही नहीं है लेकिन अगर बाहर से भड़ास को चुनौती मिलती है तो हम सब मिलकर नाक तोड़ देंगे, इसकी गारंटी करिए। ये जंग थी, जिसमें न कोई हारा है न कोई जीता है। जैसे को तैसा वाले अंदाज में बातें की गईं हैं। लेकिन अब इसे खत्म करना चाहिए। बहुत हुआ।
और मैं ये चैप्टर अब बंद करता हूं। आपसे भी अनुरोध करता हूं कि कोई भी साथी अब अपनी पोस्ट में पीछे हुए किसी विवाद का कोई जिक्र नहीं करे। और हो सके तो हमें अपने विरोधियों, दुश्मनों से भी माफी मांग लेनी चाहिए तो वो अपनी महानता कायम रख सकें और हम हारे हुए लोग फिर हारकर जीने का सुख ले सकें। जीने का मजा इसी में है प्यारे.....
अंत में मेरी प्रिय लाइन...
तू जिंदा है तो जिंदगी की जीत पर यकीन कर
-----------------------
जय भड़ास
यशवंत
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
5
comments
Labels: खत्म, पाबंदी मुहिम, भड़ास, मठाधीश, मनीषा पांडेय, विवाद, समाप्त, स्त्री
1.3.08
एक कविताः सुन ले, ओ बे मठाधीश और मठाधीश के चिलांडु...
(((इस पोस्ट के ठीक नीचे पोस्ट है, साथी पंकज पराशर ने कई उदाहरणों के जरिये बताया है कि ब्लागिंग के जो मठाधीश आज भाषा के नाम पर भड़ास पर पाबंदी की बात कर रहे हैं, दरअसल उनकी चले तो काशीनाथ का अस्सी का मोर्चा कभी छपे ही नहीं और छप भी जाए तो काशीनाथ को इस जुर्म में फांसी पर लटका दिया जाए। मैं पंकज जी की पोस्ट पर कमेंट करने गया तो गद्य ने पद्य की शक्ल अख्तियार कर ली और बन कई एक कविता, बिलकुल धारधार, मठाधीशी के खिलाफ।
दरअसल मठाधीश कोई एक व्यक्ति नहीं होता, वह ट्रेंड होता है, वह संस्थान होता है, वह बीमारी होती है, वह माफिया होता है। और उसे समझने के लिए आपको थोड़ी अक्ल लगानी पड़ती है पर इनकी पहचान बहुत जल्दी हो जाती है।
ब्लागिंग के मठाधीश और उनके कुछ चिलांडुओं पर जो कविता बन पड़ी है जो नीचे पंकज पराशर वाली पोस्ट में कमेंट के रूप में भी लिखा है, उसे थोड़ा और बड़ा करते हुए और ठीक करते हुए एक अलग पोस्ट के रूप दे रहा हूं। अच्छा लगे तो कमेंट में वाह वाह कर दीजिएगा, बुरा लगे तो गरिया दीजिएगा....जय भड़ास, यशवंत.....)))
मठाधीशों के पास आत्मा नहीं होती,
आत्मा होने का नाटक होता है,
मठाधीशों के पास तर्क नहीं होता,
तर्क होने का नाटक होता है,
मठाधीशों का कोई सरोकार नहीं होता,
सरोकार होने का नाटक होता है,
मठाधीशों के पास व्यक्तित्व नहीं होता
व्यक्तित्व होने का नाटक होता है
और नाटकों से बने इन नाटकीय व्यक्तित्वों को
....
साहित्य
समझ
संस्कृति
सोच
सिनेमा
रेडियो
थिएटर
विचारधारा
सरोकार
....
से बस इतना लेना देना होता है कि
इनकी मठाधीशी और फैले
बोले तो
इनकी पल्लगी करने वाले और बढ़ें
इनको ढेर सारे पुरस्कार मिलें
इनका हर जगह नाम लिया जाए
इन्हें हर कोई सराहे
इनका हर कहा माना जाए
ये जहां जाएं तो लोग इन्हें सजदा करें
ये जो बोलें उसे संस्कृति का बोल माना जाए
ये जो सोचें उसे राष्ट्रीय सोच माना जाए
इनके कदम जिधर चलें, उधर ही आंदोलन शुरू हो जाएं
ये जब सोएं तो दुनिया शांत रहे
ये जब हगें तो दुनिया पानी लेकर खड़ी रहे
ये जब मूतें तो लोग वाह वाह करें
ये जब सलाह दें तो उसे आदेश माना जाए
ये जिसे चाहें बंद करा दें, जिसे चाहें आजाद करा दें
ये मठाधीश हैं, ये चिलांडु हैं
जो अपने घर में गंदगी फैलाए रहें, इनकी मर्जी
पर दूसरे के घरों में घुसकर अरेस्ट वारंट दिखाते हैं
उन्हें तहजीब और नसीहत सिखाते हैं
उन्हें जीने का ढंग और भाषा की समझ बताते हैं
ये सरोकारों के नाम पर खुद को विद्वान
और बाकी विद्वानों को चूतिया मानते हैं
...................
ऐसी ढेरों कामनाओं, भावनाओं, तावनाओं, खावनाओं....से अंटे बसे इन लोगों को
भइया या तो आइना न दिखाओ
या जब दिखाओ तो खुल के गरियाओ
और कह दो
कुत्तों....सूअरों....बिल्लियों.....
तु्म्हारे बौद्धिक मैथुन से हम स्खलित नहीं होंगे
वरन हम तुम्हारे मुंह को ही तोड़ देंगे
जिसका तुम लिंग के रूप में
इस देश की भाषा और जनता के पिछवाड़े
अनाम नाम से, स्याह अंधेरे में
और कभी कभी तो दिनदहाड़े
इस्तेमाल कर रहे हो....
तेरी गंदी सोच, विकृत मानसिकता और अंधी हो चकी संवेदना पर हम थूकते हैं
सुन ले ओ बे मठाधीश
और मठाधीश के चिलांडु
जय भड़ास
यशवंत
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
5
comments
