(इस पोस्ट के ठीक नीचे भड़ासी साथी बहार बरेलवी के लिए भी संदेश है...यशवंत)
--------------------------------------
हे भगवान, उन्हें माफ न करो, क्योंकि वे खूब जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं...
चंदू भाई ने भड़ास पर मनीष राज की एक पोस्ट पर एक टिप्पणी की और मठाधीश भाई उसे ले उड़े। और नया शिगूफा, नई सनसनी पैदा करने में एक क्षण भी देर न करते हुए, चंदू भाई की निष्ठा, उनके अतीत और उनकी सोच-समझ पर तपाक से सवालिया निशान लगा दिया। कहां बातें हो रही थीं अंतरराष्ट्रीय विवादों और उससे जुड़ी प्रतिबद्धताओं की और इसी दौरान विवाद बढ़ाने और उसे बेचने का एक मौका मिलते देखा तो एकदम से अंतरराष्ट्रीय से सीधे आ गये गली कूचे में....दे तेरी की, ले तेरी की....करने। क्योंकि आदत तो आदत होती है, वो जाती नहीं है।
और जो हमेशा की स्टाइल रही है कि एकदम से धमाका करो ताकि अगला पीड़ित आदमी बिना सोचे समझे आकर चरणों पर गिर पड़े, दुहाई हुजूर की....करते हुए। या फिर एकदम से अकबक सकबक ले तेरी की दे तेरी की स्टाइल में करते हुए जवाब देने लगे, जैसे भड़ास और भड़ासियों ने किया। हालांकि मैंने यह कह रखा है कि मैं किसी महान ब्लागर और उसके ब्लाग को लक्षित करते हुए नहीं लिखूंगा लेकिन भाई लोग हैं कि उंगली करना बंद नहीं कर रहे हैं। भड़ास से दिक्कत भी है, भड़ास को बैन भी करवाना चाहते हैं और भड़ास को पढ़ते भी हैं, देखते भी हैं। तभी तो चंदू भाई की टिप्पणी भड़ास से ले उड़े और अपने ब्लाग पर ले जाकर चिपका दिया, और चिल्लाने लगे....ये देखो, चंद्रभूषण का, जिनका इतना अच्छा इतिहास रहा है और अब वो ये कह रहे हैं.....।
चंदू भाई, आपकी सज्जनता है जो आपने इतनी विनम्रता से अपना पक्ष रख दिया वहां, इस अंदाज में कि वो नहीं जानते वो क्या कर रहे हैं, हे भगवान, उन्हें माफ करो......और बेचारे को प्यारे प्यारे कहकर दुलरा दिया लेकिन दरअसल ये हम जैसे लोगों की हार है क्योंकि हम अगर वहां जाकर कमेंट करते हैं तो उसे वो अपनी जीत के रूप में लेते हैं और खुद को मजबूत मानते हुए मठाधीशी बढ़ाने के अपने अभियान में लग जाते हैं। वे फिर निकल पड़ते हैं शिकार की तलाश में। किसी फिर जिनुइन आदमी को पकड़कर उसकी ऐसी तैसी करेंगे और उससे कहेंगे कि अब तो तुम फंस गए, आओ यहां सफाई दो, कचहरी लगी हुई है, अदालत चल रही है, अपना बयान दर्ज कराओ, फैसला हम सुनायेंगे।
मेरे खयाल से ब्लाग मठाधीशी के अंत के लिए कुछ फंडे बहुत कारगर हैं, जिसे मैं यहां सूत्रबद्ध करना चाहूंगा....
1- मठाधीश द्वारा पैदा किए गए किसी विवाद, बहस या बैठक का हिस्सा न बनो, सब जानते सुनते हुए भी उन्हें इगनोर करो। तब वो खुद ब खुद ठंडा पड़ जाएंगे।
2- जो भी विवाद या बहस या चर्चा मठाधीश द्वारा शुरू की जाती है, उसके लक्ष्य में टीआरपी बटोरना होता है क्योंकि जो सिद्धांत व व्यवहार में इतना अंतर रखता हो उसकी बहसों की जेनुइननिटी पर शक करना चाहिए। इसीलिए अब जबकि हर चीज का पर्दाफाश हो चुका है, ऐसी चर्चाओं, बहसों को इग्नोर करना सीखें।
3- मसला चाहें अति अंतरराष्ट्रीय हो या अति स्थानीय, उसे हमेशा सर्वाधिक सनसनीखेज बनाने की कोशिश की जाती है, और अगर सनसनी नहीं पैदा होती है तो उसमें अनाम नाम से इतने एक्सट्रीमिस्ट कमेंट डाल दिये जाते हैं कि आप बिना जवाब दिये नहीं रह सकते। तो आपके अंदर ये जो जवाब देने की ललक पैदा की जाती है उस ललक को खत्म करिए। पढ़िए, गुनिए और चुपचाप निकल लीजिए।
4- मठाधीश के ब्लाग को हफ्ते में एक बार देखें और सबको चाट जाएं। हमेशा वहां चल रहे मुद्दों, बहसों से खुद को अनभिज्ञ रखें और आपको जो भी कहना है अपने ब्लाग के जरिए कहें। कभी भी मठाधीश के ब्लाग के जरिए खुद सफाई देने की कोशिश न करें।
5- कोशिश करें कि जो मठाधीश लोग आपको टारगेट पर लेते हों, बजाय उनके सामने सफाई देने व समझाने के, उनके ही चाल चरित्र व्यवहार पर सवाल खड़ा कर दो।
तो ये है मेरी कुछ नसीहतें व सुझाव, जिन्हें अगर आप अपनाएं तो मठाधीशों की मठाधीशी खुद ब खुद खत्म हो जाएगी। चंदू भाई से इस अनुरोध के साथ ये सब लिख रहा हूं कि अगर कुछ भी मेरे लिखे से बुरा लगा हो तो माफ करें। मैं कतई आपको मोहरा या पार्टीबंदी या खेमेबंदी का पार्ट नहीं बनाना चाहता लेकिन जिस तरह से भड़ास पर मनीष राज की पोस्ट पर की गई आपकी टिप्पणी को सवाल बनाया गया, उससे मुझे दिल से कष्ट हुआ। साथ ही जिस अंदाज में सवाल खड़ा किया गया वो काफी तकलीफदेह है। आपके अतीत व आपकी सोच व आपकी विचारधारा पर ही सवालिया निशान लगा दिया गया, एक छोटी सी टिप्पणी के कारण और ये कहीं भी किसी भी तरह से उचित नहीं है। मैं और भड़ास के सभी साथी इस कुकृत्य की निंदा करते हैं।
जय भड़ास
यशवंत
---------------
((भड़ासी साथी बहार बरेलवी जी से अनुरोध....अपने भड़ासी साथी बहार बरेलवी ने अभी भड़ास पर एक पोस्ट डाली जिसे मैंने डिलीट कर दिया। इस पोस्ट में पोस्ट जैसा कुछ न था, सिर्फ एक ब्लागर की उर्दू कविताओं वाले ब्लाग का लिंक था, और उस लिंक को खोलने पर जो ब्लाग खुला उसमें कविताएं शुद्ध उर्दू में लिखी गई थीं जिसे समझना मेरे लिए असंभव है क्योंकि मैं उर्दू के शब्द में हिंदी में तो लिख पढ़ समझ सकता हूं पर उर्दू को उर्दू में नहीं पढ़ सकता। यही हालत ज्यादातर भड़ासियों की होगी। तो मेरा बहार बरेलवी जी से अनुरोध है कि वो अगर कोई पोस्ट डालें तो उसमें अपनी बात कहें, वो बात चाहे जिस भी तरह की हो। मैं उनसे माफी मांगता हूं कि मैंने उन्हें बिना बताए वो पोस्ट डिलीट कर दी पर इसके पीछे मेरी मजबूरी को वो समझेंगे। सभी भड़ासी साथियों से भी अनुरोध करूंगा कि वो भड़ास पर पोस्ट डालें न कि किसी ब्लाग या किसी रचना का सिर्फ और सिर्फ लिंक पोस्ट कर दें। इससे भड़ास के पाठकों को निराशा होती है क्योंकि वो चाहते हैं कि जो भी बात हो, यहीं कही जाए भले उसके नीचे जिस पोस्ट से वो बात ली गई हो, उसका जिक्र कर उसका आभार प्रकट कर दिया जाए....यशवंत))
11.3.08
चंदू भाई, उन्हें माफ न करिए, उन्हें इगनोर करिए क्योंकि उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं
1.3.08
एक कविताः सुन ले, ओ बे मठाधीश और मठाधीश के चिलांडु...
(((इस पोस्ट के ठीक नीचे पोस्ट है, साथी पंकज पराशर ने कई उदाहरणों के जरिये बताया है कि ब्लागिंग के जो मठाधीश आज भाषा के नाम पर भड़ास पर पाबंदी की बात कर रहे हैं, दरअसल उनकी चले तो काशीनाथ का अस्सी का मोर्चा कभी छपे ही नहीं और छप भी जाए तो काशीनाथ को इस जुर्म में फांसी पर लटका दिया जाए। मैं पंकज जी की पोस्ट पर कमेंट करने गया तो गद्य ने पद्य की शक्ल अख्तियार कर ली और बन कई एक कविता, बिलकुल धारधार, मठाधीशी के खिलाफ।
दरअसल मठाधीश कोई एक व्यक्ति नहीं होता, वह ट्रेंड होता है, वह संस्थान होता है, वह बीमारी होती है, वह माफिया होता है। और उसे समझने के लिए आपको थोड़ी अक्ल लगानी पड़ती है पर इनकी पहचान बहुत जल्दी हो जाती है।
ब्लागिंग के मठाधीश और उनके कुछ चिलांडुओं पर जो कविता बन पड़ी है जो नीचे पंकज पराशर वाली पोस्ट में कमेंट के रूप में भी लिखा है, उसे थोड़ा और बड़ा करते हुए और ठीक करते हुए एक अलग पोस्ट के रूप दे रहा हूं। अच्छा लगे तो कमेंट में वाह वाह कर दीजिएगा, बुरा लगे तो गरिया दीजिएगा....जय भड़ास, यशवंत.....)))
मठाधीशों के पास आत्मा नहीं होती,
आत्मा होने का नाटक होता है,
मठाधीशों के पास तर्क नहीं होता,
तर्क होने का नाटक होता है,
मठाधीशों का कोई सरोकार नहीं होता,
सरोकार होने का नाटक होता है,
मठाधीशों के पास व्यक्तित्व नहीं होता
व्यक्तित्व होने का नाटक होता है
और नाटकों से बने इन नाटकीय व्यक्तित्वों को
....
साहित्य
समझ
संस्कृति
सोच
सिनेमा
रेडियो
थिएटर
विचारधारा
सरोकार
....
से बस इतना लेना देना होता है कि
इनकी मठाधीशी और फैले
बोले तो
इनकी पल्लगी करने वाले और बढ़ें
इनको ढेर सारे पुरस्कार मिलें
इनका हर जगह नाम लिया जाए
इन्हें हर कोई सराहे
इनका हर कहा माना जाए
ये जहां जाएं तो लोग इन्हें सजदा करें
ये जो बोलें उसे संस्कृति का बोल माना जाए
ये जो सोचें उसे राष्ट्रीय सोच माना जाए
इनके कदम जिधर चलें, उधर ही आंदोलन शुरू हो जाएं
ये जब सोएं तो दुनिया शांत रहे
ये जब हगें तो दुनिया पानी लेकर खड़ी रहे
ये जब मूतें तो लोग वाह वाह करें
ये जब सलाह दें तो उसे आदेश माना जाए
ये जिसे चाहें बंद करा दें, जिसे चाहें आजाद करा दें
ये मठाधीश हैं, ये चिलांडु हैं
जो अपने घर में गंदगी फैलाए रहें, इनकी मर्जी
पर दूसरे के घरों में घुसकर अरेस्ट वारंट दिखाते हैं
उन्हें तहजीब और नसीहत सिखाते हैं
उन्हें जीने का ढंग और भाषा की समझ बताते हैं
ये सरोकारों के नाम पर खुद को विद्वान
और बाकी विद्वानों को चूतिया मानते हैं
...................
ऐसी ढेरों कामनाओं, भावनाओं, तावनाओं, खावनाओं....से अंटे बसे इन लोगों को
भइया या तो आइना न दिखाओ
या जब दिखाओ तो खुल के गरियाओ
और कह दो
कुत्तों....सूअरों....बिल्लियों.....
तु्म्हारे बौद्धिक मैथुन से हम स्खलित नहीं होंगे
वरन हम तुम्हारे मुंह को ही तोड़ देंगे
जिसका तुम लिंग के रूप में
इस देश की भाषा और जनता के पिछवाड़े
अनाम नाम से, स्याह अंधेरे में
और कभी कभी तो दिनदहाड़े
इस्तेमाल कर रहे हो....
तेरी गंदी सोच, विकृत मानसिकता और अंधी हो चकी संवेदना पर हम थूकते हैं
सुन ले ओ बे मठाधीश
और मठाधीश के चिलांडु
जय भड़ास
यशवंत
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
5
comments
29.2.08
सभी भड़ासियों को गोली मार दो
सभी भड़ासियों को गोली मार दो
बहुत हो गया। नाक के ऊपर से पानी बहने लगा है। अब बस। अभी नही तो कभी नही। सभी भड़ासियों के ब्लाग को प्रतिबंधित कर दो। न रहेगी बांस न बजेगी बांसुरी। और हाँ, हो सके तो उनके मां-बहन को गलियां दो। मन न भरे तो जहाँ मिले भड़ासियों को गोली मार दो।
इसके लिए यशवंत जी को सभी भड़ासियों के नाम सार्वजनिक करने चाहिए। दो लोगों के लड़ाई में पूरा जमात शामिल है। समस्या का समाधान मत खोजो। सभी हनुमान के वंशज हैं। बूटी तो ला नही सकते पहाड़ ही उठा लायेंगे। ये बही लोग हैं, जो बातचीत से समस्या का समाधान नही करेंगे बल्कि गाँव से अपने भाइयों को खदेड़ कर ही मानेंगे।
मन की पिछले कुछ दिनों से मनीषा जी को लेकर जो लिखा गया, उसमे ग़लत था। इस का मतलब यह नही की मैं भड़ास या मनीषा जी का वकालत कर रहा हौं। मुझे इस मामले से कोई लेना देना नही है। लेकिन जब विभीषण घर में पैदा हो को रावन को मरने से कौन बचा सकता है। यही बात भड़ास को लेकर है।
बताते चलूं मोहल्ला हो, टूटी- बिखरी हो या भड़ास सभी को मोडरेट करने वाले एक अच्छे दोस्त हैं, बेवकूफ बन रही है तो मनीषा और पूरी ब्लागर दुनिया।
भड़ास विरोधी मोर्चाः ये तो होना ही था.....ये तो होता ही है...ये तो होकर ही रहेगा...!!!
आखिर वो घड़ी आ ही गई जब भड़ास के खिलाफ सारे शीर्षस्थ ब्लागरों ने मोर्चा खोल दिया। अपने अविनाश जी मोहल्ले वाले, इरफान जी टूटी हुई बिखरी हुई वाले और प्रमोद सिंह अजदक वाले ने अपने-अपने ब्लागों पर भड़ास को तुरंत प्रतिबंधित करने के लिए आह्वान कर दिया है। मतलब, एक साथ, एक बार मिलकर हमला किया है भाइयों ने। चलो, अच्छा किया। मेरा जो कैलकुलेशन था उसके हिसाब से अभी इस काम में वक्त लगना था लेकिन अच्छा हुआ, इनके मन की भड़ास एक साथ और अतिशीघ्र निकल गई।
तीनों पोस्टों को पढ़ने के बाद मुझे क्या महसूस हुआ? सच्ची बताऊं....केवल एक लाइन में....वो ये कि....ये तो होना ही था, ये तो होता ही है, ये तो होकर ही रहेगा...
इसलिए क्योंकि इतिहास और सदियां गवाह हैं, जो भी बने बनाये रस्ते से अलग हटकर चला, उसे ढेर सारे फर्जी आरोपों में कैद कर तुरत फुरत सूली पर चढ़ा दिया जाता है ताकि वो क्रांति की मसाल जो जलनी शुरू हुई है लावा बनने से पहले ही दफन हो जाये।
और उपरोक्त तीनों साथियों अविनाश जी, इरफान जी, प्रमोद जी के आरोप क्या हैं....जो मैं लब्बोलुवाब के तौर पर लिख रहा हूं और जो इन्होंने अपनी अपनी पोस्टों में लगाये हैं....
1- मनीषा हिज हाइनेस नामक जो भड़ासी हैं वो फर्जी हैं और उनके जरिये मनीषा पांडेय को प्रताड़ित किया जा रहा है
2- भड़ास पर गालियों और अश्लीलता की भरमार है, इसलिए इसे तुरत फुरत प्रतिबंधित किया जाए, खासकर मनीष राज ने जो कुछ पीस लिखे हैं, उसका खास उल्लेख किया गया है
और भी कुछ आरोप होंगे, पर मुझे ये ही दो प्रमुख दिखे....
मेरा इस बारे में कहना है....
1- मनीषा हिज हाइनेस नामक भड़ासी वाकई एक मनीषा हिजड़ा हैं जो मुंबई में हैं और डा. रूपेश श्रीवास्तव उनसे जुड़े हैं, उन्हें ब्लागिंग सिखा रहे हैं। मनीषा नामक जिस हिजड़ा साथी को लेकर मनीषा पांडेय को यह भय है कि उन्हें परेशान करने के लिए यह चरित्र गढ़ा गया है तो मैं सभी ब्लागरों (खासकर मुंबई वालों) से अनुरोध करता हूं कि वो मुंबई में डा. रूपेश से संपर्क कर मनीषा हिजड़ा से मुलाकात कर लें और उनकी ठीक तरह से जांच कर पता कर लें कि मनीषा हिजड़ा नामक जो साथी भड़ासी है और जिसने अभी हिजड़ों का एक ब्लाग डा. रूपेश की मदद से शुरू किया है, वो वाकई में है या नहीं है।
मतलब, मनीषा हिजड़ा की शख्सीयत है, इनका उल्लेख डा. रूपेश श्रीवास्तव अपने पोस्टों में पहले से करते रहे हैं जिस समय मनीषा पांडेय से कोई वैचारिक बहस या मतभेद भी न हुआ था।
2- रही बात गालियों की, तो अगर इस आधार पर भड़ास को अश्लील माना जा रहा है और इसे प्रतिबंधित करने की बात कही जा रही है तो आप शौक से प्रतिबंध लगवा लीजिए। आपही की तरह लोगों ने डा. सुभाष भदौरिया का एक ब्लाग प्रतिबंधित करा दिया था पर उससे डा. सुभाष भदौरिया ब्लागिंग से तो नहीं चले गए। वे आज भी हैं। आप भड़ास को प्रतिबंधित कराओगे तो भड़ास दूसरे नाम से बेहद लोकप्रिय होकर आ जाएगा।
तो मैंने दो बातें कहीं, एक तो मनीषा हिजड़ा की आईडेंटिटी को लेकर जो बवाल मचा हुआ है, उसकी निष्पक्ष जांच करा ली जाए और दूसरी बात गालियों के चलते भड़ास पर प्रतिबंध लगवाना चाहते हैं तो शौक से लगवा लीजिए।
आप लोगों के कदमों से हम लोगों का तो जो कुछ बिगड़ेगा सो बिगड़ेगा, लेकिन आप लोगों की असली सूरत दुनिया के सामने आ रही है, और आएगी.....इस बात की पूरी व्यवस्था आप लोगों ने खुद ही कर ली है।
चूंकि आप लोगों के प्रति मेरे मन में आज भी सम्मान है, इसलिए मैं अपना धैर्य नहीं खोउंगा, पूरी विनम्रता से आप लोगों से लड़ूंगा.......
भड़ासियों से अनुरोध है कि वे भी इस मामले में संयम से काम लें। किसी के प्रति अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल न करें। अविनश जी, इराफन जी, प्रमोद जी...ये सभी लोग किसी न किसी रूप में मेरे प्रिय रहे हैं, हैं और रहेंगे। इसलिए इनके प्रति मेरे मन में जो श्रद्धा और आदर है, वो है तो आगे भी रहेगी, ऐसे छोटे मोटे विषयों से इन रिश्तों व संबंधों के खत्म होने का कोई मतलब नहीं होता। ब्लागिंग जीवन का एक पार्ट है, पूरी ज़िंदगी नहीं है। इसलिए आप सभी भड़ासी भाई, अपनी भड़ास निकालते रहें.....फागुन गाते रहें, बाते बतातें रहें.....भड़ास बंद करा दिया जाएगा तो क्या हुआ, फिर एक नया ब्लाग बना लिया जाएगा....और मुझे पता है कि मैं एक आवाज दूंगा तो आप सभी फिर वहां दौड़े दौड़े चले आओगे....
मैं थोड़ा इमोशनलिया रहा हूं, जैसे अर्जुन कौरवों से लड़ने से पहले हुए थे, लेकिन उन्हें तो कृष्ण ने समझाबुझाकर लड़वा दिया था, पर मैं नहीं चाहता कि मैं किसी हालत में अपने दिल के करीब भाइयों से लड़ूं। कोई कृष्ण समझावें तो भी नहीं। इसलिए आप सभी वरिष्ठ कनिष्ठ भड़ासियों सो अनुरोध करता हूं कि इस मामले में पूरी तरह संयम और धैर्य का परिचय दें। ये दिन भी कट जाएगा, हजार मुश्किलों से पहले ही गुजर चुके हैं।
जय भड़ास
यशवंत
