Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label इरफान. Show all posts
Showing posts with label इरफान. Show all posts

25.5.08

कालिया अविनाश और चिलांडु इरफान के दिन फिर आए.....

कालिया अविनाश और चिलांडु इरफान फिर मैदाने-जंग में हैं। लंबे समय बाद इन दोनों को फिर मौका मिला है। भई, जुटे रहो, लिखे रहो, पेलो रहो। मैं जेल चला जाऊं, नौकरी से निकाल दिया जाऊं, फांसी पर लटका दिया जाऊं, भीख मांगता फिरूं.....लेकिन तुम लोग मजे से रहना, खुश रहना, प्रसन्न रहना, अपनी गोटियां फिट करते रहने, अपनी कुंठाओं के पहाड़ और ऊंचे करते रहना।

यही दोनों अनाम नाम से और बाद में खुद के नाम से मेरे बारे में कई कई चीजें लिखकर प्रचारित प्रसारित कर रहे हैं।

इनके उकसावे में बिना आए मैं कहना चाहता हूं कि जो कुछ मामला इन लोगों ने नाम या अनाम या फर्जी नाम से जगह जगह कमेंट के रूप में लिखा है और बाद में पोस्ट के रूप में लिखा है, इस पर मैं अपनी तरफ से कुछ न कहूंगा क्योंकि इस मामले में जितने भी पक्ष हैं, वो सब मेरे लोग हैं, अपने लोग हैं, अपने घर के हैं। मैं इनसे खुद को कभी अलग करके नहीं देखता था, न देखता हूं। मैं सच बोलूं या झूठ, सफाई दूं या बुराई करूं.....जो भी करूंगा, कीचड़ अपनों पर ही पड़ेगा। अच्छा यही है कि सारा कीचड़ और सारी गंदगी मेरे पर ही पड़े।

मैं घोषित तौर पर सबसे बड़ा बुरा आदमी हूं। इसलिए एक और बुराईः मैं इस हलाहल को भी स्वीकार करता हूं और इसके दुष्परिणाम झेलने की हिम्मत रखता हूं।

पर तेरा क्या होगा रे कालिया......
तेरा क्या होगा रे चिलांडु......

कालिया अविनाश और चिलांडु इरफान तभी से खार खाए बैठे हैं जब इनके भड़ास पर पाबंदी अभियान का हमने करारा जवाब दिया था। इनके बाद हम लोगों ने इनकी कायदे से फाड़ी थी, उसके बाद ये हें हें हें करते हुए चुप थे। अब फिर इन्हें बोलने का मौका मिला है। बोलो भाई, खूब बोलो। क्योंकि तुम जैसे दोगले न थे, न हुए और न होंगे।

पटना में रंगे हाथ एक घर में पकड़े जाने पर कालिया की धुनाई हुई थी, बाद में रिरियाते-गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगकर छूटा, फिर भागा, वो शायद किस्सा भूल गया। पर उसके चाहने वालों ने मेरे पास किस्सों का अंबार लगा दिया है, पिछली बार के पंगे में ही। निकालता हूं एक एक करके सारे फसाने। लगता है पिछली बार से जी नहीं भरा। कालिया, पहले तुम अपनी पारी खेल लो, फिर जरा जेल वेल होकर आने के बाद मैं बैटिंग संभालूंगा। तब तक तुम मजे लेते रहो। तब तक तुम खूब बोल ले, खूब लिख ले, खूब नाटक फैला ले।

अभी रंजन का फोन आया था कि वो कालिया की हरकतों से दंग हैं, उन्होंने उससे कोई बात नहीं कही और उस कालिया ने उनके नाम से सारी पोस्ट बना दी। रंजन ने कहा कि आप मेरे नाम से भड़ास में खंडन छाप दो। मैंने रंजन से कहा, कोई बात नहीं भाई, जब दिन खराब होते हैं तो कुत्ते भी टांग उठाकर पेशाब कर देते हैं। मैं यह सब झेलते झेलते पक्का हो चुका हूं। ऐसे ही नहीं दिल्ली आया, और आकर भी अभी टिका हुआ हूं।

तुम साले कालिया और चिलांडु इरफान, दो पैसे की नौकरी के लिए दिन भर गांड़ मराते फिरते हो, अपने अपने संस्थानों में। तेल चपोड़ते फिरते हो अपने बासों को। तो तुम लोग काहे निकाले जाओगे। कालिया किस कदर तेल चपोड़ता रहा है प्रभात खबर में अपने बासेज को, किसे नहीं पता। और जब वहां से निकला तो जिनको तेल चपोड़ता रहा, उनकी बुराई करने लगा।

इस आदमी के दोगलेपन की हद नहीं है। शक्ल से तो साला काला है ही, अक्ल से और दिल से भी जबरदस्त रूप से काला है। ऐसा संगम कम ही देखने को मिलेगा जिसमें सारा रंग सिर्फ काला ही काला हो। जियो मेरे कोयला के खदान....।

तुमने तो कालिया जाने कबके रिश्ते खत्म कर लिये थे पर वो तो मैं ही था जो बुरे से बुरे आदमी को भी प्यार करने लगता हूं क्योंकि स्वभाव में ही नहीं है दिल में मैल रखना। लेकिन तुमने जो कुछ किया है वो मेरे लिए अनपेक्षित नहीं है। तुम तो जाने कबके घोषित किए गए भेड़िए हो जो हमेशा शिकार के लिए उचित अवसर की तलाश में रहता है। इसी के चलते आज तुम मीडिया जगत के सबसे कुत्ते टाइप, मक्कार टाइप, लोमड़ा टाइप, भेड़िया टाइप आदमी के रूप में जाने जाते हो जिसके जुबान और दिल और दिमाग में हमेशा अलग अलग चीजें होती हैं।


वो चिलांडु भाई, गाना गा गा कर रोटी चलाते हैं और रोज रेडियो में नई नौकरी और बड़ी नौकरी पाने के लिए जुगाड़ तलाशते फिरते हैं। कई बार तो भाई ने मुझसे खुद कहा, जागरण के रेडियो में बात करने के लिए। जब कालिया बोलता है तो ये भी पीछे पीछे पें पें करने लगते हैं। वैसे तो ये पूरा समय अपनी गृहस्थी चलाने में लगाते हैं लेकिन कोई इनसे मिल ले या बतिया ले तो ये दुनिया के सबसे बड़े बौद्धिक बन जाते हैं। खामखा के बौद्धिक, कुंठाग्रस्त बौद्धिक, बवासीर वाला बौद्धिक.....। थू है तुम पर चिलांडु के चिलांडु ही रहोगे क्योंकि इससे ज्यादा औकात ही नहीं रही तुम्हारी।

तो, ये साले दोनों नीच क्या कहेंगे, पहले अपने अंदर का कचरा तो साफ कर लें, फिर दूसरों को आइना दिखाएं।

और हां, सिर्फ एफआईआर नंबर बताने और थाने का नाम बताने से ही काम नहीं चलने वाला। अब इस मामले को टीवी पर भी दिखवा दो, मुझे तिहाड़ भी भिजवा दो। मैं इन दोनों हालातों के लिए तैयार बैठा हूं। ये आइडिया शायद तुम लोगों के दिमाग में न आया हो, मैं दे रहा हूं। उससे मेरी बदनामी अखिल भारतीय स्तर पर हो जाएगी और तुम लोगों की इच्छा भी पूरी हो जाएगी। तो लग जाओ तुम दोनों इस मिशन में, मैं अपने घर पर ही हूं, कहीं गया नहीं हूं।

तुम लोग मुझे जितना कत्ल करोगे,
मैं उतनी उतनी बार कत्ल होने के वास्ते
फिर जी जाऊंगा
गारंटी है कि
लाश नहीं बनूंगा, तेरे बूचड़खाने में


कुछ बातें भड़ासी साथियों के लिए

दोस्तों, कई बार ऐसी स्थितियां आती हैं कि उसमें कुछ भी बोलना उचित नहीं होता। ये आपके उपर है आप जो भी मान लो। ज़िंदगी किसी एक घटना या दुर्घटना या हादसे या साजिश या झूठ या सच के धधक जाने भर से नहीं ठहर जाती। जीना तो है ही। बड़े-बड़े जख्म समय के मरहम से भर जाते हैं, ये दिन भी बीत जाएंगे। हां, हर घटना-दुर्घटना से कई सबक मिलते हैं, जो उसे न सीखे वो निरा मूर्ख है। मैं भी शायद ये मूर्खता न करूं।

आप सभी साथियों का दिल से आभार, जो प्यार करते हैं, और उनका भी आभार, जो नफरत करते हैं।


एक सूचना की पुष्टि करें

चलते चलते एक चीज और कहनी थी कि एक साथी ने अभी मेल किया है जिसमें लिखा है कि...

यशवंत जी को प्रणाम

अभी जानकारी मिली है कि भोपाल से राजस्थान पत्रिका का अख़लांबार लांच हो गया है. जानकारी की पुष्टी भड़ासी भाइयों से करवा लें. मुझे पोस्ट लिखना नहीं आती इसलिए मेल लिख रही हूं.


अगर आपमें से कोई इस खबर की पुष्टि कर दे तो बाकी हिंदी पत्रकारों तक भी यह खबर पहुंच जाएगी।


और हां,
http://www.bhadas4media.com/ कैसा लगा, जो भड़ास का बच्चा है, अपनी राय जरूर दें। डा. रूपेश जी को शुक्रिया जिन्होंने भड़ास के बच्चे के पैदा होने पर बिलकुल खुशी के मूड में हैं और पार्टी सार्टी करने की सोच रहे हैं।

जय भड़ास
यशवंत

29.2.08

दूसरों के घर में गंदगी देखने वाले इरफान ने भड़ास के कहने पर अपने घर की गंदगी साफ की, विवादित कार्टून हटाया

क्यों साथी इरफान जी?
काहें निकल लिए पतली गली से? आपने अपने ब्लाग पर जो कार्टून लगा रखा था, जिसमें एक नंगी स्त्री एक नंगे पुरुष का लिंग खींचे चली जा रही थी, भड़ास की आपत्ति के बाद क्यों हटा लिया? आप तो गंदगी के खिलाफ भड़ास को टारगेट कर मुहिम छेड़े हुए था पर मुझे नहीं पता था कि आप भी इस कदर की नीच गंदगी अपने ब्लाग पर फैलाए हैं। अब जबकि मैंने भड़ासियों से कह दिया है कि वो इरफान के ब्लाग को आपत्तिजनक कार्टून के चलते प्रतिबंधित कराने के लिए मुहिम छेड़ें तो आपको तब पता चला कि गंदगी तो आपके घर में टूटी हुई बिखरी हुई पड़ी है। अरे भइया, दूसरों के घर को सुधारने के पहले अपने घर में पहले ही झाड़ू वगैरह लगा लिये होते।

आपके ब्लाग के पोस्ट शील, अश्लील, कुछ टिप्स में जो गंदा कार्टून आपने लगाया था, वो अब नहीं है।

चलिए, भड़ास के चलते सदबुद्धि तो आई।

भड़ासियों भाई, कुछ दिनों तक धैर्य से...
एक बात भड़ासियों से, भई, थोड़ा माहौल गरम है, तब तक संयत भाषा का प्रयोग करें, कभी भी किसी को टारगेट लेते हुए न लिखें। आपको पता ही है कि बाहर की दुनिया कितनी चालबाज और रणनीतिक होती है, ये कर गुजरेंगे और हम लोग बाद में नुकसान का आंकड़ा ही लगाते रहेंगे। इसलिए इन दिनों जब माहौल गर्म है, संयम और संयत रहें। अपनी बात लिखें पर गालियों को जहां जरूरी हो, वहीं इस्तेमाल करें। हालांकि आप लोगों का यह कहना सही है कि जिसे ये ब्लाग न पढ़ना हो न पढ़े, अपने ब्लाग में मगन रहे, क्यों यहां आकर गुह में मुंह मारते हैं, बावजूद इसके, हम हिंदी वालों का दिमाग अब भी फ्यूडल है और हम कतई लोकतांत्रिक नहीं हुए है इसलिए कई बार मठाधीशों को यह बात सालती रहती है कि आखिर भड़ास इतना लोकप्रिय और इतने सदस्यों वाला क्यों है। भड़ास उनकी आंख की किरकिरी बना हुआ है। इसलिए हम लोगों को अभी रणनीतिक तौर पर कुछ दिनों तक जब तक यह विवाद शांत न हो जाए, अपना काम चुपचाप करते रहना है।

अगर मान भी लो कि भड़ास पर पाबंदी लग गई तो कोई बात नहीं। यह भी हम लोगों के लिए अच्छा होगा। भड़ास फिर ब्लागस्पाट की वजाय खुद के डाट काम नाम से आएगा जिससे कोई किसी से शिकायत करे, हम लोगों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। इसीलिए तो गीता में कहा गया है कि जो हो रहा है, अच्छा हो रहा है, जो होगा अच्छा होगा....खुश रहिए, मस्त रहिए।

जय भड़ास
यशवंत सिंह

भड़ास विरोधी मोर्चाः ये तो होना ही था.....ये तो होता ही है...ये तो होकर ही रहेगा...!!!

आखिर वो घड़ी आ ही गई जब भड़ास के खिलाफ सारे शीर्षस्थ ब्लागरों ने मोर्चा खोल दिया। अपने अविनाश जी मोहल्ले वाले, इरफान जी टूटी हुई बिखरी हुई वाले और प्रमोद सिंह अजदक वाले ने अपने-अपने ब्लागों पर भड़ास को तुरंत प्रतिबंधित करने के लिए आह्वान कर दिया है। मतलब, एक साथ, एक बार मिलकर हमला किया है भाइयों ने। चलो, अच्छा किया। मेरा जो कैलकुलेशन था उसके हिसाब से अभी इस काम में वक्त लगना था लेकिन अच्छा हुआ, इनके मन की भड़ास एक साथ और अतिशीघ्र निकल गई।

तीनों पोस्टों को पढ़ने के बाद मुझे क्या महसूस हुआ? सच्ची बताऊं....केवल एक लाइन में....वो ये कि....ये तो होना ही था, ये तो होता ही है, ये तो होकर ही रहेगा...

इसलिए क्योंकि इतिहास और सदियां गवाह हैं, जो भी बने बनाये रस्ते से अलग हटकर चला, उसे ढेर सारे फर्जी आरोपों में कैद कर तुरत फुरत सूली पर चढ़ा दिया जाता है ताकि वो क्रांति की मसाल जो जलनी शुरू हुई है लावा बनने से पहले ही दफन हो जाये।

और उपरोक्त तीनों साथियों अविनाश जी, इरफान जी, प्रमोद जी के आरोप क्या हैं....जो मैं लब्बोलुवाब के तौर पर लिख रहा हूं और जो इन्होंने अपनी अपनी पोस्टों में लगाये हैं....


1- मनीषा हिज हाइनेस नामक जो भड़ासी हैं वो फर्जी हैं और उनके जरिये मनीषा पांडेय को प्रताड़ित किया जा रहा है

2- भड़ास पर गालियों और अश्लीलता की भरमार है, इसलिए इसे तुरत फुरत प्रतिबंधित किया जाए, खासकर मनीष राज ने जो कुछ पीस लिखे हैं, उसका खास उल्लेख किया गया है

और भी कुछ आरोप होंगे, पर मुझे ये ही दो प्रमुख दिखे....

मेरा इस बारे में कहना है....


1- मनीषा हिज हाइनेस नामक भड़ासी वाकई एक मनीषा हिजड़ा हैं जो मुंबई में हैं और डा. रूपेश श्रीवास्तव उनसे जुड़े हैं, उन्हें ब्लागिंग सिखा रहे हैं। मनीषा नामक जिस हिजड़ा साथी को लेकर मनीषा पांडेय को यह भय है कि उन्हें परेशान करने के लिए यह चरित्र गढ़ा गया है तो मैं सभी ब्लागरों (खासकर मुंबई वालों) से अनुरोध करता हूं कि वो मुंबई में डा. रूपेश से संपर्क कर मनीषा हिजड़ा से मुलाकात कर लें और उनकी ठीक तरह से जांच कर पता कर लें कि मनीषा हिजड़ा नामक जो साथी भड़ासी है और जिसने अभी हिजड़ों का एक ब्लाग डा. रूपेश की मदद से शुरू किया है, वो वाकई में है या नहीं है।

मतलब, मनीषा हिजड़ा की शख्सीयत है, इनका उल्लेख डा. रूपेश श्रीवास्तव अपने पोस्टों में पहले से करते रहे हैं जिस समय मनीषा पांडेय से कोई वैचारिक बहस या मतभेद भी न हुआ था।

2- रही बात गालियों की, तो अगर इस आधार पर भड़ास को अश्लील माना जा रहा है और इसे प्रतिबंधित करने की बात कही जा रही है तो आप शौक से प्रतिबंध लगवा लीजिए। आपही की तरह लोगों ने डा. सुभाष भदौरिया का एक ब्लाग प्रतिबंधित करा दिया था पर उससे डा. सुभाष भदौरिया ब्लागिंग से तो नहीं चले गए। वे आज भी हैं। आप भड़ास को प्रतिबंधित कराओगे तो भड़ास दूसरे नाम से बेहद लोकप्रिय होकर आ जाएगा।

तो मैंने दो बातें कहीं, एक तो मनीषा हिजड़ा की आईडेंटिटी को लेकर जो बवाल मचा हुआ है, उसकी निष्पक्ष जांच करा ली जाए और दूसरी बात गालियों के चलते भड़ास पर प्रतिबंध लगवाना चाहते हैं तो शौक से लगवा लीजिए।

आप लोगों के कदमों से हम लोगों का तो जो कुछ बिगड़ेगा सो बिगड़ेगा, लेकिन आप लोगों की असली सूरत दुनिया के सामने आ रही है, और आएगी.....इस बात की पूरी व्यवस्था आप लोगों ने खुद ही कर ली है।

चूंकि आप लोगों के प्रति मेरे मन में आज भी सम्मान है, इसलिए मैं अपना धैर्य नहीं खोउंगा, पूरी विनम्रता से आप लोगों से लड़ूंगा.......


भड़ासियों से अनुरोध है कि वे भी इस मामले में संयम से काम लें। किसी के प्रति अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल न करें। अविनश जी, इराफन जी, प्रमोद जी...ये सभी लोग किसी न किसी रूप में मेरे प्रिय रहे हैं, हैं और रहेंगे। इसलिए इनके प्रति मेरे मन में जो श्रद्धा और आदर है, वो है तो आगे भी रहेगी, ऐसे छोटे मोटे विषयों से इन रिश्तों व संबंधों के खत्म होने का कोई मतलब नहीं होता। ब्लागिंग जीवन का एक पार्ट है, पूरी ज़िंदगी नहीं है। इसलिए आप सभी भड़ासी भाई, अपनी भड़ास निकालते रहें.....फागुन गाते रहें, बाते बतातें रहें.....भड़ास बंद करा दिया जाएगा तो क्या हुआ, फिर एक नया ब्लाग बना लिया जाएगा....और मुझे पता है कि मैं एक आवाज दूंगा तो आप सभी फिर वहां दौड़े दौड़े चले आओगे....

मैं थोड़ा इमोशनलिया रहा हूं, जैसे अर्जुन कौरवों से लड़ने से पहले हुए थे, लेकिन उन्हें तो कृष्ण ने समझाबुझाकर लड़वा दिया था, पर मैं नहीं चाहता कि मैं किसी हालत में अपने दिल के करीब भाइयों से लड़ूं। कोई कृष्ण समझावें तो भी नहीं। इसलिए आप सभी वरिष्ठ कनिष्ठ भड़ासियों सो अनुरोध करता हूं कि इस मामले में पूरी तरह संयम और धैर्य का परिचय दें। ये दिन भी कट जाएगा, हजार मुश्किलों से पहले ही गुजर चुके हैं।

जय भड़ास
यशवंत