Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label आरोप. Show all posts
Showing posts with label आरोप. Show all posts

23.8.13

आसाराम बापू जी विश्वास को खंडित न करें!

ऐसा लगता है जैसे सारे विवादों का ठेका लेने के बाजीगर आजकल बाबा ही हो रहे हैं। फिर चाहे वह बाबा रामदेव हों या संत आसाराम बापू। दोनों ही अपनी विवादित शैली के लिये जाने जाते हैं। आसाराम नए विवाद में घिरे हैं। कभी जमीनों पर कब्जे, कभी यौन शोषण के आरोप, कभी पत्रकार के साथ मारपीट, कभी किसी का मजाक उड़ाने जैसे आरोप ऐसे व्यक्ति को कहां शोभा देते हैं। ऐसा भी नहीं होता सब झूठ की गठरी ओर अकेले बाबा ही सत्य का
झंडा लेकर लहरा रहे हैं। बलात्कार का आरोप लगना साजिश है या हकीकत यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन एक सं
त सत्य के साथ होता है। जब कुछ गलत किया ही नहीं तो क्यों सामने आकर गिरफ्तारी नहीं दे दी? यदि झूठ होगा तो सामने आ जायेगा। सत्य को सामने लाने से किसी भी जांच से परहेज भी नहीं करना चाहिए। हकीकत यह है कि जिसका जो काम है वह कर ही नहीं रहा बाकी में टांग उड़ाकर खुद को महान बना रहा है। बाबा खुद को भगवान समझते हैं उनके भक्त भी यही मानते हैं। सत्य जानिए ऐसे लोग असाधारण तो हो सकते हैं परन्तु भगवान नहीं। हमारी तरह हाड़-मांस के पुतले हैं एक दिन पंचतत्व में विलीन भी हो जायेंगे। लोगों के दिलों में आदर के साथ बसने वाले बाबाओं द्वारा जनता की भावनाओं को छलने का सिलसिला पुराना है। कलयुग की आश्चर्यजनक हकीकत यह है कि जिनके ऊपर सभ्यता, संस्कृति की जिम्मेदार है वही उसे खंडित भी कर रहे हैं। लोगों को भोग-विलास से दूर रहकर सादगीपूर्ण जीवन जीने की शिक्षा देने वाले क्या स्वयं वास्तव में ऐसे हैं? एक साधारण व्यक्ति भी इसका जवाब ना में ही देगा। ऐसा क्यों? आश्रम सिर्फ नाम के होते हैं सुविधाए फाइव स्टार होटल से कहीं ज्यादा होती हैं। धरती की जन्नत आश्रमों में ही बसती है। देश के बाबा धर्म के नाम पर धंधा करने से संभल जाये तो ही अच्छा है वरना वह दिन भी दूर नहीं होता जब जनता उन्हें ढूंढकर इलाज करेगी। यह भी सच है कि अतिमहत्वाकांक्षा ओर बड़बोलेपन के घोड़े पर सवार होने वाले एक दिन गिरते जरूर हैं।

27.9.11

आरोप, अभियोग और महाअभियोग

आरोप, अभियोग और महाअभियोग

यहाँ पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि "क्या महाअभियोग के संवैधानिक प्रावधान का मकसद केवल किसी जज को पद से हटानाभर ही है!" सोमित्र सेन और इससे पूर्व में महाअभियोग के आरोपी रहे जज रामास्वामी के मामलों को देखा जाये तो यही लगता है कि "महाअभियोग के जरिये जज विशेष को पद से अपदस्थ करना मात्र ही महाअभियोग का अन्तिम मकसद है!"

डॉ. पुरुषोत्तम मीणा ‘निरंकुश’

अनुशासनहीनता करने या कानून का उल्लंघन करने पर लोक सेवकों के विरुद्ध आरोप लगाये जाते हैं, अभियोग चलाये जाते हैं और दोष सिद्ध होने पर उन्हें दण्डित भी किया जाता है, लेकिन लोक सेवक की परिभाषा में शामिल होने के उपरान्त भी हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ आमतौर पर न तो किसी प्रकार का आरोप लगाया जाता है और न हीं उनके खिलाफ कोई अभियोग चलाया जाता है| हाँ यदि कोई भयंकर मामला बन जाये तो हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ संसद में महाअभियोग लाया जा सकता है| यद्यपि संविधान लागू होने से आज तक किसी भी जज के खिलाफ महाअभियोग पारित करके संसद द्वारा किसी भी जज को अपदस्थ नहीं किया है|


दो बार ऐसी स्थिति निर्मित हुई जब हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ विशेष हालातों में प्रयोग किये जाने वाल महाअभियोग के प्रस्ताव पर संसद में विचार हुआ और उस पर मतदान की नौबत भी आई! पहली बार तो प्रस्ताव पारित नहीं किया जा सका, लेकिन दूसरी बार पिछले दिनों कलकत्ता हाई कोर्ट के जज सोमित्र सेन के खिलाफ राज्यसभा द्वार महाभियोग का प्रस्ताव पारित कर दिया गया और लोकसभा में उस पर चर्चा होने से पूर्व ही जज सोमित्र सेन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया| जिसे राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार कर लिये जाने के कारण महाअभियोग का प्रस्ताव बीच में ही स्थगित हो गया|

यहाँ पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि "क्या महाअभियोग के संवैधानिक प्रावधान का मकसद केवल किसी जज को पद से हटानाभर ही है!" सोमित्र सेन और इससे पूर्व में महाअभियोग के आरोपी रहे जज रामास्वामी के मामलों को देखा जाये तो यही लगता है कि "महाअभियोग के जरिये जज विशेष को पद से अपदस्थ करना मात्र ही महाअभियोग का अन्तिम मकसद है!"

जबकि इसके विपरीत लोक सेवकों के विरुद्ध जो आचरण संहिता तथा अनुशासन एवं विभागीय जाँच प्रक्रिया लागू की जाती है, उसका मकसद होता है-आरोपी या अभियोगी लोक सेवक के विरुद्ध समुचित तरीके से जाँच कर सच्चाई का पता लगाना और दोषी पाये जाने पर ऐसे लोक सेवक को दण्डित करना! जिसके तहत विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही और, या आपराधिक अभियोजन दोनों या दोनों में कोई एक प्रक्रिया अपनाई जाती हैं|

एक बार अभियोजन प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाने या आरोप-पत्र जारी हो जाने के बाद और जाँच प्रक्रिया लम्बित रहने के दौरान यदि कोई लोक सेवक जाँच प्रक्रिया और सम्भावित दण्ड से बचने के लिये बीच में ही स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करना चाहे या अपनी सेवा को त्यागना चाहे तो ऐसा करना विभागीय अनुशासनिक कानूनों में स्वीकार्य नहीं होने के कारण सक्षम प्राधिकारी द्वारा त्याग-पत्र या स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता है| या अस्वीकार कर दिया जाता है!

इसका कानूनी और न्यायिक मकसद यह है कि "एक बार जिस किसी भी लोक सेवक के विरुद्ध आरोपों का प्रथमदृष्टया निर्धारण किया जा चुका है, जब तक उन पर विभागीय या अन्य जो भी प्रक्रिया हो, वह पूर्ण नहीं हो जाये तब तक प्रकृतिक न्याय के सिद्धान्त के तहत ऐसे लोक सेवक को निर्दोष नहीं माना जाता और ऐसे संदिग्ध दोषी या आरोपी लोक सेवक को ससम्मान सेवानिवृत्ति या सेवा से ससम्मान त्यागपत्र का अवसर प्रदान नहीं किया जाता है|"

ऐसे अनेक प्रकरण भी हैं, जिनमें विभागीय जाँच या आपराधिक अभियोजन कार्यवाही का सामना कर रहे लोक सेवक की आयु 60 (या जो भी निर्धारित हो) पूर्ण हो जाने के कारण, उन्हें सेवा से निवृत्त तो कर दिया जाता है, लेकिन उन्हें सेवानिवृति के कोई भी लाभ नहीं दिये जाते हैं|

इस पृष्ठभूमि में विचारणीय तथ्य यह है कि "जज सोमित्र सेन पर महाअभियोग की कार्यवाही प्रारम्भ हो जाने के बाद और राज्यसभा द्वारा महाअभियोग स्वीकार कर, बहुमत से पारित कर दिये जाने के बाद राष्ट्रपति द्वारा महाअभियोगी जज का त्यागपत्र स्वीकार करके कौनसी न्यायिक पवित्रता का परिचय दिया है?"

क्या इसका मतलब यह नहीं हुआ कि "सारे नियम और कानून कायदे केवल निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों और लोक सेवकों के लिये होते हैं? उच्च पदों पर आसीन महामानवों के विरुद्ध निर्णय लेते समय-न्याय करने के बारे में सोचा भी नहीं जाता है? आखिर क्यों?"

जज सोमित्र सेन का मामला तो और भी गम्भीर है, क्योंकि उन पर जो आरोप लगाये गये और जिनके आधार पर उनके विरुद्ध महाअभियोग लाया और राज्यसभा द्वारा पारित किया गया वे सभी मामले सोमित्र सेन के जज बनने से पूर्व के हैं, जो इस बात पर विचार करने के लिये भी आधारभूत कारण उपलब्ध करवाते हैं, कि जजों की नियुक्ति से पूर्व उनके पूर्ववर्ती जीवन और चरित्र के बारे में की जाने वाली "जाँच-पड़ताल और खोजबीन" अपर्याप्त होने के साथ-साथ निष्पक्ष एवं पारदर्शी भी नहीं है! अन्यथा सोमित्र सेन जैसे संदिग्ध एवं आरोपों में लिप्त लोग जज कैसे बन सकते हैं?

इन हालातों में न मात्र त्यागपत्री सोमित्र सेन के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करके, उन्हें महाअभियोग में वर्णित आरोपों के लिये न्यायिक विचारण के बाद दोषी पाये जाने पर दण्डादिष्ट किया जाना चाहिये, बल्कि इसके साथ-साथ उन सभी लोगों और प्राधिकारियों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही होनी चाहिये, जिनके कारण सोमित्र सेन पूर्व ही (जज बनने से) दागी चरित्र का व्यक्ति होने के उपरान्त भी जज बन गया! यह कैसे संभव हो सका?
जयपुर| ०१४१-२२२२२२५, मो. ०९८२८५-०२६६६
की वर्ड्स : अभियोग, आरोप, दोषी, महाअभियोग, सुप्रीम कोर्ट, सोमित्र सेन

1.8.08

बारिश में पतंग मत उड़ाओ सोमकुंवर (संदर्भ: पत्रकार जुबैर कुरैशी पर बेबुनियाद आरोप)

अवधेश बजाज
त्वरित टिप्पणी

सच कहते हैं तो बुरा मानते हैं लोग
और रो-रो कहने की आदत नहीं हमारी
इस अशआर से प्रेरित होकर राज एक्सप्रेस के अपराध संवाददाता ने राज एक्सप्रेस में गुरुवार को एक खबर लिखी। खबर का शीर्षक था ‘अधीक्षक के सामने आईएसओ जेल में कैदियों से क्रूरता’। इस खबर से भोपाल के जेल अधीक्षक पीडी सोमकुंवर इतने बौखलाए कि उन्होंने जुबैर कुरैशी पर प्रतिबंधित संगठन सिमी से ताल्लुकात का आरोप मढ़ दिया। इस तारतम्य में सोमकुंवर ने राज एक्सप्रेस के मैनेजमेंट को एक पत्र भी लिखा है।

दरअसल इसमें सोमकुंवर की गलती नहीं है। यह हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अर्थतंत्र की गलती है। सत्ता के साकेत में बैठे दल्ले ऐसे सोमकुंवर पैदा करते हैं, जिनकी प्रेस वालों पर उंगली उठाने की हिम्मत होती है। सत्ताई अर्थतंत्र के आंगन की सदा सुहागन सोमकुंवर क्या है, उनका चरित्र और उनकी आर्थिक सेहत किसी से छुपी नहीं है। उमा भारती के मुख्यमंत्रित्व काल में उनके स्थानांतरण को रूकवाने के लिए दो सांसद, पांच मंत्री और भाजपा के दो राष्ट्रीय महामंत्रियों ने लाबिंग की थी। इसका मैं प्रत्यक्ष गवाह हूं। सोमकुंवर सत्ताई दल्लों के संरक्षण में गदरा रहे हैं। वे राजनीतिज्ञों को खरीद सकते हैं, लेकिन मीडियाकर्मियों को नहीं।

जुबेर कुरैशी मुस्लिम है। लिहाजा उस पर सिमी से संबंध का आरोप लगाने का उपक्रम सोमकुंवर जैसे मानसहीन लोग ही कर सकते हैं। सवाल यह उठता है कि हमारी तंत्र व्यवस्था में सोमकुंवरों का जन्म कैसे होता है, एक ही पद पर ये नौ-नौ साल कैसे जमे रहते हैं? दरअसल ये हमारी अफसरशाही के नव सामंत हैं, जो राजनीतिज्ञों के संरक्षण में बेलगाम हो रहे हैं। मीडियाकर्मियों को एकजुटता के साथ ऐसे बेलगाम मानसहीन सोमकुंवर को करारा जवाब देना चाहिए। आज एक जुबैर कुरैशी के खिलाफ एक अफसर बेबुनियाद, मिथ्या आरोप लगा रहा है। कल आपकी बारी आ सकती है।
--------------------------------------------------------
(लेखक अवधेश बजाज मध्य प्रदेश केंद्रित लोकप्रिय मीडिया पोर्टल बिच्छू डाट काम के प्रधान संपादक होने के साथ-साथ प्रदेश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार हैं)

28.5.08

भड़ासियों को जेल में डलवाने की साजिश रच रहा है अविनाश

सबसे बड़ा ब्लाग और सबसे बड़ा ब्लागर बनने की हसरत पाले अविनाश हर वो हथकंडे आजमाने में जुटा है जिससे भड़ासियों का मनोबल तोड़ा जा सके और इनकी एकजुटता को ध्वस्त किया जा सके। शायद ऐसी मिसाल दुनिया के किसी देश में न हो जिसमें एक ब्लागर दूसरे ब्लागर को नीचा दिखाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर कुचक्र रचे। कभी भड़ास और इसकी भदेस भाषा के समर्थन में हर जगह पैरोकारी करने वाले, लेख लिखने वाले, टीवी पर रिपोर्ट दिखाने वाले अविनाश अब इस ब्लाग के सबसे बड़ा ब्लाग हो जाने के बाद से परेशान हैं। इसी के बाद से उन्हें पेचिश उठी है, और उस स्थिति में उन्होंने.....

--कुछ महीनों पहले पहली बार उन्होंने भड़ास पर पाबंदी लगाने के लिए गूगल को मेल भेजो अभियान चलाया, पर उसका मुखर विरोध कर भड़ासियों ने ध्वस्त कर दिया

-इसी के तहत उन्होंने मेरे चरित्र और व्यक्तित्व के खिलाफ एकतरफा तरीके से अभियान चलाते हुए बलात्कारी, शैतान और न जाने क्या क्या होने का फैसला सुना दिया। पूरा का पूरा ब्लाग ट्रायल कर डाला। और यह ट्रायल अब भी चला रहा है। हम इसका जी जान से विरोध करते रहेंगे।

-इसी के तहत भड़ासियों को जेल में डलवाने के लिए आज पुलिस के साथ मिलकर कुचक्र रच रंहा है अविनाश। तभी इस कठपिंगल की तरफ से भड़ास को संदेश भेजा गया है कि दिल्ली पुलिस इस ब्लाग की फाइलें पलट रही है और जल्द ही हम भड़ासी जेल में होंगे।

यकीन न हो तो कठपिंगल का ये संदेश पढ़ लीजिए....



कठपिंगल has left a new comment on your post "धन्यवाद ब्लोग्गर मित्रों...":

अभी कहां धन्‍यवाद बेटा। अभी तो दिल्‍ली पुलिस तुम्‍हारे ब्‍लॉग के पन्‍ने पलट
रही है। अभी देखते जाओ, क्‍या क्‍या होता है। मेरे बलात्‍कारी बालक - अभी कुछ दिन में अपने प्‍यारे घर रहने जाओगे। भले ही ज़मानत पर बाहर आकर फिर गंध मचाओगे।
Posted by कठपिंगल to भड़ास at 28/5/08 1:40 PM


----------------------------------

इससे पहले कठपिंगल ने ये संदेश दिया भड़ास को.....

कठपिंगल has left a new comment on your post "कालिया से हुए पत्र व्यवहार का अप्रकाशित अंश.....":

भाई साहब, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि भड़ास पर रंगभेद का मुक़दमा होने जा रहा है। इस मामले में तीन साल की जेल होती है। जहां जहां कालिया लिखा है - मिटा दीजिए। ये गुप्‍त सूचना है, सिर्फ़ आपलोगों के लिए।
Posted by कठपिंगल to भड़ास at 28/5/08 10:54 AM
------------------------------


तो भई कठपिंगल, जाकर उन लोगों को भी खबर कर दो कि यशवंत तैयार बैठा है जेल जाने के लिए। लेकिन जेल अकेले नहीं जाएंगे। जाएंगे तो उसके बाद अविनाश बाबू भी जाएंगे क्योंकि उन्होंने जो मानहानि की है और कर रहे हैं, उसकी कीमत वो जिंदगी भर चुकाएंगे, सिर्फ एक बार जेल जाकर नहीं। दूसरे, बोलने की आजादी सिर्फ उसी को नहीं मिली है जो वो जो चाहे लिखे और बाकी लोग उसके डर से चुप रहें। यह आजादी सबको है। अगर वो अपने हिप्पोक्रेट तरीके से किसी को फंसाने, धंसाने, डराने, गिराने, भगाने, बदनाम करने में लगा है तो कोई खुलकर उसके इन साजिशों का विरोध कर रहा है।


दूसरे, हम भड़ासी तुम्हारी गीदड़ धमकियों को किसी तरह लेते हैं, इसका सटीक जवाब डा. रूपेश और हृदयेंद्र ने दे दिया है। लो पढ़ लो.....


--------------------


डॉ.रूपेश श्रीवास्तव(Dr.Rupesh Shrivastava) has left a new comment on your post "धन्यवाद ब्लोग्गर मित्रों...":

यार मैं तो सोचता था कि ये बड़ा शातिर आदमी है लेकिन ई तो ससुरा एकदम्मै
छुद्दुर निकला,पोलिस का नाम लेकर डरा रहा है। अबे चिरकुट,फ़टहे,फ़टी मुर्गी की पैदाइश
एक काम कर मेरी जितनी पोस्ट हैं उन्हें उठा और देश के हर पुलिस स्टेशन में शिकायत
दर्ज करवा दे कि मैंने तुझे भून कर खा जाने की कसम खाई है और बता कि तुझे कौन कौन सी गालियां लिखूं कि तू उनका प्रिंट आउट निकाल कर शिकायत कर सके? अब बिल में घुस कर अपने जैसे लोगों से गांड मरवा कर थोड़ा ताकत उधार ले लेना ताकि मुझसे मुखातिब हो कर बात कर सके.... और अगर सामने आने की ताकत हो तो मैं तो घोषित बुरा आदमी हूं, चल ब्लागिंग छोड़ कर पहले तेरी बजाता हूं फिर बाद में ब्लागिंग करूंगा... याद आया मैं वो हूं जिसने ब्लागवाणी को लौड़े पर मार दिया था.... हाथ पैर की लड़ाई लड़ना हो तो यशवंत दादा से नहीं मुझसे लड़ तो पता चलेगा कि कितना दम है,वरना कलम बहादुर बन कर बकरचुद्दई करना बंद कर... रही बात बदनाम करने की तो मैंने आज तक नाम की बात ही नहीं करी बदनामी-नेकनामी से मेरा रिश्ता नहीं है बस जो अच्छा लगा उसका हो लिया और जो बुरा लगा उसको साइड कर दिया लेकिन मुंह लगा तो उसकी गांड में सरसों की खेती करने से पीछे नहीं हटा... याद रखना कि मैं नंगा ही पैदा हुआ था और आज तक आचरण में नंगा हूं, अगर नंगई का खेल खेलना है तो मुझसे खेल बच्चे....
जय जय भड़ास

Posted by डॉ.रूपेश श्रीवास्तव(Dr.Rupesh Shrivastava) to भड़ास at 28/5/08 5:34 PM



----------------------------------



हृदयेंद्र प्रताप सिंह has left a new comment on your post "धन्यवाद ब्लोग्गर मित्रों...":

aaj subah se hansa nahi tha...khair beta tumne muje hasne ka mauka diya....beta apne pita ke saath kaise pesh aatey hain..iska to khayal rakho...aur police se tum daro kyunki tumhara itihaas raha hai...kaale kaarnaame karne ka....yahan..sabkuch saaf suthra aur seedha hai...to police ka dar bhi nahi...aur waise bhi police shreefon ko tang nahi karti..abhi tak mere asie hi vichaar hai...police ka naam lekar dhmkaana apne chelon ko beta ye bihaar nahi delhi hai..kitni baar batau tuje...bacche mere...abhi bhi waqt hai kisi maansik aspataal me jaakar apna ilaaj karwa lo beta...gareeb ho muje maloom hai..paise main deta hun...aur haan..delhi police ka naara hai..with u, for u always...bhale logon ke saath hamesha police hai...meri chinta ka shukriya neech...apni chinta kar...police ke naam ka beja istemaal karke dhamkana bhi apraadh ki hi shreni me aata hoga...hai naa..



neech bhediye..ek baat aur



...yeah apne msg box me..jo shan se ip adress likhe hain...aur jaisa ki apni neech soch key chaltey sabko khud jaisa samajhtey ho...uspar daya hi aa rahi hai...yeah gumnaam aur badnaam mail tumhare hi khandaaniyon ki hain...itna kamjor nahi hun...tumhari tarah galat naam se dusaron ko gaaliyaan dun..aur ek baat phir...roj chain ki neend sota hun...isliye ki sabkuch jaayaj aur sahi karta hun...samjhey munnu beta....ab papa ko tang mat karna... papa kaam kar rahe hain..


Posted by हृदयेंद्र प्रताप सिंह to भड़ास at 28/5/08 4:58 PM



-----------------------------------------


सुन लिया कठपिंगल, सुन लिया अविनाश.......

तू जेल भिजवा, शान से जेल जाऊंगा मैं, बतौर मुख्य माडरेटर मैं अकेले जेल जाऊंगा और जेल की चक्की पीसूंगा। पर तुम ये न समझना कि उसके बाद चैन से अपना जीवन काटते रहोगे और बांसुरी बजाते रहोगे और पिंगल गाते रहोगे। हम तो मरेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे.....

जैसे निपटना चाहतो हो निपट सकते हो, खुली चुनौती है.....ब्लागिंग के स्तर पर, हरमजदगई के स्तर पर, कानूनी स्तर पर, सड़क के स्तर पर......तू जैसा करेगा, पीछे पीछे हम दो कदम आगे जाकर वैसा ही करेंगे, ये पक्का वादा है..

जय भड़ास
यशवंत

26.5.08

कालिया अविनाश, ले पढ़ अपनी दास्तान....देवघर में किए कितने राक्षसी कुकृत्य !!!

यशवंत जी


कालिया जब देवघर में प्रभात खबर का संपादक था तो इसने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अपनी बहन को एक स्कूल में, बाप को दूसरे स्कूल में और पत्नी को एक एनजीओ में रखवा दिया था। सब जगह से पैसे की कमाई होती थी।



देवघर में ही रहते हुए उसने (जबकि उसकी पत्नी साथ थीं) रांची प्रभात खबर की एक लड़की से प्यार का नाटक किया। उसके साथ प्रेम के नाम पर भावुक बातें करके उसकी मर्जी के बिना सेक्स (बलात्कार) किया। बाद में इस आरोप में वहा से उसे लतियाकर निकाला गया, केवल आठ महीनों में।


देवघर में रहते हुए इसने अपने साथी श्यामलाल के खिलाफ साजिश भी की। हार मानकर हरिवंश ने उसे नौकरी से निकाल दिया।


देवघर में ही अविनाश ने अपने मार्केटिंग विभाग में काम करने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ पहले बलात्कार, फिर ब्लैकमेलिंग और बाद में लगातार सेक्स का खेल किया।

ऐसे एक दो नहीं, बल्कि दर्जनों किस्से अविनाश के बारे में देवघर के लोग खूब सुनाते हैं।


((उपरोक्त पोस्ट देवघर के एक साथी के आए ई-मेल, कमेंट और फोन पर हुई बातचीत पर आधारित है । उनका मेल अनाम नाम से कमेंट कालिया पर नीचे लिखी एक पोस्ट पर भी प्रकाशित हुई पड़ी है))



भड़ासी कमेंट....

वो छोटा शहर था, कस्बा था, दिल्ली आकर तुम देश के बुद्धिजीवियों के मसीहा बनने का नाटक कर रहे हो, यह सोचकर कि लोग सब भूल जाएंगे, पर ऐसा नहीं है, आज की दुनिया ग्लोबल दुनिया है, सूचनाएं अब हर क्षण हर जगह पहुंचती हैं। तुम सबको निगेट करके खुद को एकमात्र बौद्धिक शहंशाह और बादशाह बनने का जो नाटक खेल रहे हो, उसका पर्दाफाश अब जल्द होगा। बहुत जल्द तुम्हारे पापों को घड़ा वाकई में फूटने वाला है। अपने पापों के घड़े को फूटने का दिन तुम उंगलियों पर गिनते रहो।



अगर तुम्हें तनिक भी अपने किए पर शर्म है तो तुम ब्लागिंग और नौकरी छोड़कर, उन स्त्रियों-लड़कियों से जाकर माफी मांगो, जिनके साथ तुमने गलत काम किया जिससे तुम्हारा मुंह वाकई काला हो गया।




जय भड़ास
यशवंत

1.3.08

मोहल्ला पर गंदी तस्वीर, इसे बैन कराने को गूगल से शिकायत करें

भड़ासियों के लिए एक काम...


दो ब्लागरों मोहल्ले के अविनाश और टूटी हुई बिखरी हुई के इरफान ने भड़ास पर पाबंदी लगाने की मुहिम शुरू कर दी है। ये कथित प्रगतिशील साथियों की ब्लागिंग में मठाधीशी टूटती हुई दिख रही थी तो इन्होंने अभद्र और अश्लील भाषा के नाम पर भड़ास की आवाज को कुचलने की मुहिम छेड़ दी है। इन लोगों ने भड़ास पर पाबंदी लगाने के लिए गूगल और ब्लाग एग्रीगेटरों तक अपने अभियान को पहुंचाना शुरू कर दिया है। अगर इनका वश चले तो ये मंटो, इस्मत आपा, धूमिल पर भी पाबंदी लगा दें और इनकी रचनाओं को सामने न आने दें क्योंकि इन लोगों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।

तो दोस्तों, कभी स्वतंत्रा और अभिव्यक्ति की पैरोकारी करने वाले इन साथियों को करारा जवाब देना बहुत जरूरी है। इनकी मठाधीशी इस बार सदा के लिए खत्म हो जाए, इसके लिए आप इन दोनों ब्लागों के आपत्तिजनक कंटेंट को देखें, इसके लिए नीचे इनके ब्लाग की शिकायत गूगल से करिए।

((असल मुद्दा कोई मनीषा या अश्लीलता नहीं है, ब्लागिंग के इन कथित प्रगतिशील मठाधीशों की मठाधीशी को चैलेंज करना है। पिछले दिनों भड़ास में अविनाश के सीडीएस के मीटिंग में जाने को लेकर जो टिप्पणी अफलातून जी ने की थी भड़ास पर उसे मैंने पोस्ट के रूप में प्रकाशित कर दिया, जो अविनाश को नागवार गुजरा और उन्हें पूरी सफाई देनी पड़ी। इसी तरह मोहल्ले पर इरफान ने एक पोस्ट में भड़ास और उनके ब्लाग की रेटिंग को लेकर भड़ास को दोयम बताते हुए टिप्पणी की थी जिसके जवाब में मैंने भड़ास पर इरफान को कहा था कि कृपया ऐसी राजनीति न खेलें। इससे इन मठाधीशों को ये पता चल गया कि दरअसल भड़ास इनके खांच में फिट नहीं हो रहा, और इन पर सवाल भी उठाता रहता है, तभी से ये दोनों मौके की ताक में थे। और भाई प्रमोद जी तो शामिल बाजा हैं, जिधर प्रगतिशील बैंड पार्टी को बाजा बजाने का ठेका सट्टा मिल जाए, उधर जाकर पों पों पें पें हें हें बजाने लगते हैं, ईश्वर उन्हें और उनके ब्लाग को माफ करे।))



गूगल को गंदी तस्वीरें प्रकाशित करने वाले मोहल्ला व टूटी हुई बिखरी हुई के बारे में बतायें, इसके लिए आप नीचे लिखे लिंक को क्लिक करें...

गूगल को गंदी तस्वीरें प्रकाशित करने वाले मोहल्ला व टूटी हुई बिखरी हुई के बारे में रिपोर्ट

उपरोक्त लिंक पर क्लिक करेंगे तो वो उस गंदी साइट का यूआरएल मांगेगा जिसे आप नीचे दिए गए यूआरएल को कापी करके डाल दें, फिर सबमिट बटन दबा दें....यूआरएल इस प्रकार है...

http://tooteehueebikhreehuee.blogspot.com/2008/02/blog-post_19.html

ये तो हुआ टूटी हुई बिखरी हुई ब्लाग की गंदगी के बारे में रिपोर्ट, उसके बाद मोहल्ले की गंदगी को रिपोर्ट करने के फिर उपरोक्त गूगल के लिंक पर क्लिक करें और अब मोहल्ले का यूआरएल डाल कर सबमिट बटन दबा दें..., मोहल्ले का यूआरएल इस प्रकार है...इसे नीचे से कापी करके उपरोक्त लिंक में डाल दें...

http://mohalla.blogspot.com/2008/01/blog-post_2166.html


जय भड़ास
यशवंत

29.2.08

सभी भड़ासियों को गोली मार दो

सभी भड़ासियों को गोली मार दो
बहुत हो गया। नाक के ऊपर से पानी बहने लगा है। अब बस। अभी नही तो कभी नही। सभी भड़ासियों के ब्लाग को प्रतिबंधित कर दो। न रहेगी बांस न बजेगी बांसुरी। और हाँ, हो सके तो उनके मां-बहन को गलियां दो। मन न भरे तो जहाँ मिले भड़ासियों को गोली मार दो।
इसके लिए यशवंत जी को सभी भड़ासियों के नाम सार्वजनिक करने चाहिए। दो लोगों के लड़ाई में पूरा जमात शामिल है। समस्या का समाधान मत खोजो। सभी हनुमान के वंशज हैं। बूटी तो ला नही सकते पहाड़ ही उठा लायेंगे। ये बही लोग हैं, जो बातचीत से समस्या का समाधान नही करेंगे बल्कि गाँव से अपने भाइयों को खदेड़ कर ही मानेंगे।
मन की पिछले कुछ दिनों से मनीषा जी को लेकर जो लिखा गया, उसमे ग़लत था। इस का मतलब यह नही की मैं भड़ास या मनीषा जी का वकालत कर रहा हौं। मुझे इस मामले से कोई लेना देना नही है। लेकिन जब विभीषण घर में पैदा हो को रावन को मरने से कौन बचा सकता है। यही बात भड़ास को लेकर है।
बताते चलूं मोहल्ला हो, टूटी- बिखरी हो या भड़ास सभी को मोडरेट करने वाले एक अच्छे दोस्त हैं, बेवकूफ बन रही है तो मनीषा और पूरी ब्लागर दुनिया।

अविनाश की भाषा हिटलर वाली है-- हरेप्रकाश उपाध्याय

(अविनाश की मठाधीशी के खिलाफ आवाज उठाने का वक्त आ गया है। ब्लागिंग को अपने इशारे पर नचाने की महत्वाकांक्षा पालने वाले इस शख्स के खिलाफ खुलकर बोलने के लिए लोग तैयार होने लगे हैं। कल तक भड़ास की जय करने वाले इस शख्स ने आज यशवंत सिंह को यशवंत नामधारी लिखा और भड़ास को एक ऐसे मुद्दे पर प्रतिबंधित कराने की मांग कर रहा है जिस मुद्दे को भड़ास पर पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि मनीषा हिजड़ा का अस्तित्तव है और इस नाम का उल्लेख डा. रूपेश श्रीवास्तव मनीषा पांडेय प्रकरण से पहले से कर रहे हैं, अपनी पोस्टों में। पर बगैर सत्यता को जाने समझे, अविनाश भड़ास को इसलिए मिटाने पर तुल गए हैं क्योकि उनकी ब्लागिंग की सत्ता को चुनौती देने वाला कोई एकमात्र ब्लाग है तो वो है भड़ास। लीजिए प्रख्यात कवि हरेप्रकाश उपाध्याय की अविनाश के बारे में राय पढ़िए, जो उन्होंने भड़ास पर ही एक कमेंट के रूप में खुद लिखा है....जय भड़ास, यशवंत)

हरे प्रकाश उपाध्याय has left a new comment on your post "भड़ास विरोधी मोर्चाः ये तो होना ही था.....ये तो हो...":

avinash ki bhasha hitler vali hai yshvant bhai. baki koi hrj nhi hai mujhe furst mili to likhunga ki mohalla pr kyo prtibndh lga diya jay...vaise aavaj bnd krne-krane me mera koi bharosa hai nhi...hm har likh-bole ka jvab likh bol ke hi de skte hai...asahmati ka arth kisi ki aavaj shant kr dena nhi hota...aur jhan tk galiyon ki bat hai to hr kisan-mjur, dlit, gramin ki aavaj, unke bole-kahe ko prtibandhit kr diya jay...lgta avinash ko black literature se bhari aprichy ya droh hai...ve mrathi dlit sahity bhi nhi dekh paye hain...hindi dlit sahity bhi nhi...ve vhan ki bhasha...swarn aurton ke bare me njariya aadi dekhen aur sbko pratibandhit kra den...jai ho ...jai ho...
yh bhadas ki sarthakta hai ki vh jis chutiyape ke virudh uth khada hua hai...unki ab ftne lgi hai...
is tilmilhat se hi shayad kuchh nye prtik samne aayen...
nhi to tu meri sahla mai teri to chal hi rha hai...jai..jai..
ek hinjara ki kya aukat ki vh blog pr aakr bole...in ptrkron aur bhudhi-jiviyon ko lg gya n bura...jai..jai...jai ho...



Posted by हरे प्रकाश उपाध्याय to भड़ास at 29/2/08 12:45 PM

इनकी नंगई प्रगतिशील है, हमारी प्रतिबंधित करने लायक!!!

इरफान जी अपने ब्लाग पर एक कार्टून लगाते हैं जिसमें एक पुरुष का लिंग एक महिला खींच रही है। मेरे एक अनन्य मित्र ने बताया कि उन्होंने ज्योंही इरफान के इस कार्टून को देखा, तुरंत बंद कर दिया क्योंकि बगल में उनका बेटा भी देख रहा था। क्या इसी कार्टून के कारण इरफान के ब्लाग को बैन नहीं करा देना चाहिए?

अविनाश जी के मोहल्ले में जब महिलाओं की दशा दिशा पर बात की जाती है तो ऐसी नंगी नंगी तस्वीरों का कोलाज का रूप में इस्तेमाल किया जाता है जिसे देखते हुए कोई यह नहीं कह सकता कि ये सभ्य तस्वीरें हैं। क्या इस आधार पर मोहल्ले को प्रतिबंधित नहीं करा देना चाहिए?


नहीं, इनकी नंगई जायज है, क्योंकि ये कथित रूप से प्रगतिशील नंगई है, हिप्पोक्रेटिक नंगई है.....। इन्हें भड़ासी नंगई खराब लगती है क्योंकि हम खुलकर कहते हैं कि हम उल्टी कर रहे हैं, गंदी गंदी बातें कर रहे हैं, हम बुरे लोग हैं, हम खराब लोग हैं, हम कुंठित लोग हैं, हम सहज होना चाहते हैं, हम हलका होना चाहते हैं....


लेकिन दरअसल भड़ास इन हिप्पोक्रेटों, मठाधीशों और कथित प्रगतिशीलों के काकस में फिट नहीं बैठ रहा है, सो इन्हें गुस्सा आना लाजिमी है। दरअसल ये ब्लागिंग को पुरानों के चंगुल से निकालकर अपने चंगुल में ले आये हैं सो इन्हें यह सहन नहीं होता कि कोई ऐसा ब्लाग भी सबकी चर्चा में रहे जो इनकी जी हुजूरी नहीं करता, इनके ब्लाग के झंडे के नीचे नहीं आता, इनकी कथित प्रगतिशीलता के पैमानों पर खरा नहीं उतरता।

प्रमोद सिंह की बात इसलिए नहीं करूंगा क्योंकि मुझे वे शामिल बाजा लगने लगे हैं, जिधर ज्यादा धुन बजने लगे, उधर वो भी अपनी बांस कि पिपहरी लेकर बजाने लगते हैं, पें पें पें...हें हें हें...उन पर भगवान रहम करे।

तो भइया....आप लोग अपनी नंगई को शाब्दिक आवरणों के ढांक कर बौद्धिक बने रहो, हमें प्रतिबंधित करते रहो।

जय भड़ास
यशवंत

भड़ास विरोधी मोर्चाः ब्लागवाणी अपने यहां से हटा दे, गूगल बैन लगा दे...पर मैं एक भी पोस्ट एडिट नहीं करूंगा

मेरे पास कई फोन आ रहे हैं जिसमें तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं। सार संक्षेप यही है कि भई, एक दो पोस्ट एडिट कर दीजिए, बाकी कोई दिक्कत नहीं है।

तो ऐसी स्थिति में मेरा साफ कहना है कि मैं इस विवाद के शुरू होने के बाद अब एक भी गाली भरी पोस्ट को एडिट करने या रिमूव करने नहीं जा रहा हूं। मेरा ब्लागवाणी से निजी अनुरोध है कि वो भड़ास को अपने यहां से हटा दें ताकि शरीफ लोगों को गंदी गंदी बातें सुनने पढ़ने को न मिले। गूगल से अनुरोध है जिन लोगों ने शिकायतें की हैं, उनकी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए भड़ास पर बैन लगा दे ताकि उनके दिल को शांति मिले और उनकी मठाधीशी चलती रहे।

हमें कोई दिक्कत नहीं, हम अपना नया उगालदान बना लेंगे। ये वाला लगता है पुराना हो गया। डस्टबिन भी नई बनाते रहनी चाहिए, सो भाई लोगों ....लगे रहो......जुटे रहे....डटे रहो.....देखता हूं कितना है गूदा.....।


भड़ास की सबसे कमजोर कड़ी आशीष महर्षि ने थोड़ी सी हवा क्या बही, सूखे पत्ते की तरह भड़ास रूपी पेड़ से झर गए। चलो आशीष, आप को ढेरों शुभकामनाएं, वैसे भी आपने भड़ास का इस्तेमाल हमेशा अपने ब्लाग बोलहल्ला के प्रमोशन के लिए किया था। आपको जब मैंने एक बार इस काम के लिए रोका और ऐसा करने से मना किया तो आपने आगे से न करने की बात कही। उसके बाद से भड़ास पर आप शायद ही कभी कुछ लिख पाये हो। कमेंट भी किया है तो वो पोस्ट को बिना पढ़े किया, सो आप जैसे सूखे पत्तों को हम भड़ासी दिल से चाहते हैं कि इस पेड़ से झर जाएं।

और अभी तो हवा बहनी शुरू हुई है, जब ये आंधी का रूप लेगी तो तब तक ढेर सारे लोग भड़ास रूपी पेड़ से झर झर कर नीचे गिरेंगे। ये अच्छा है, ताकि भड़ास रूपी पेड़ पर फिर नये और ताजे कोंपलें अवतिरत होंगी।

जय भड़ास
यशवंत

भड़ास विरोधी मोर्चाः ये तो होना ही था.....ये तो होता ही है...ये तो होकर ही रहेगा...!!!

आखिर वो घड़ी आ ही गई जब भड़ास के खिलाफ सारे शीर्षस्थ ब्लागरों ने मोर्चा खोल दिया। अपने अविनाश जी मोहल्ले वाले, इरफान जी टूटी हुई बिखरी हुई वाले और प्रमोद सिंह अजदक वाले ने अपने-अपने ब्लागों पर भड़ास को तुरंत प्रतिबंधित करने के लिए आह्वान कर दिया है। मतलब, एक साथ, एक बार मिलकर हमला किया है भाइयों ने। चलो, अच्छा किया। मेरा जो कैलकुलेशन था उसके हिसाब से अभी इस काम में वक्त लगना था लेकिन अच्छा हुआ, इनके मन की भड़ास एक साथ और अतिशीघ्र निकल गई।

तीनों पोस्टों को पढ़ने के बाद मुझे क्या महसूस हुआ? सच्ची बताऊं....केवल एक लाइन में....वो ये कि....ये तो होना ही था, ये तो होता ही है, ये तो होकर ही रहेगा...

इसलिए क्योंकि इतिहास और सदियां गवाह हैं, जो भी बने बनाये रस्ते से अलग हटकर चला, उसे ढेर सारे फर्जी आरोपों में कैद कर तुरत फुरत सूली पर चढ़ा दिया जाता है ताकि वो क्रांति की मसाल जो जलनी शुरू हुई है लावा बनने से पहले ही दफन हो जाये।

और उपरोक्त तीनों साथियों अविनाश जी, इरफान जी, प्रमोद जी के आरोप क्या हैं....जो मैं लब्बोलुवाब के तौर पर लिख रहा हूं और जो इन्होंने अपनी अपनी पोस्टों में लगाये हैं....


1- मनीषा हिज हाइनेस नामक जो भड़ासी हैं वो फर्जी हैं और उनके जरिये मनीषा पांडेय को प्रताड़ित किया जा रहा है

2- भड़ास पर गालियों और अश्लीलता की भरमार है, इसलिए इसे तुरत फुरत प्रतिबंधित किया जाए, खासकर मनीष राज ने जो कुछ पीस लिखे हैं, उसका खास उल्लेख किया गया है

और भी कुछ आरोप होंगे, पर मुझे ये ही दो प्रमुख दिखे....

मेरा इस बारे में कहना है....


1- मनीषा हिज हाइनेस नामक भड़ासी वाकई एक मनीषा हिजड़ा हैं जो मुंबई में हैं और डा. रूपेश श्रीवास्तव उनसे जुड़े हैं, उन्हें ब्लागिंग सिखा रहे हैं। मनीषा नामक जिस हिजड़ा साथी को लेकर मनीषा पांडेय को यह भय है कि उन्हें परेशान करने के लिए यह चरित्र गढ़ा गया है तो मैं सभी ब्लागरों (खासकर मुंबई वालों) से अनुरोध करता हूं कि वो मुंबई में डा. रूपेश से संपर्क कर मनीषा हिजड़ा से मुलाकात कर लें और उनकी ठीक तरह से जांच कर पता कर लें कि मनीषा हिजड़ा नामक जो साथी भड़ासी है और जिसने अभी हिजड़ों का एक ब्लाग डा. रूपेश की मदद से शुरू किया है, वो वाकई में है या नहीं है।

मतलब, मनीषा हिजड़ा की शख्सीयत है, इनका उल्लेख डा. रूपेश श्रीवास्तव अपने पोस्टों में पहले से करते रहे हैं जिस समय मनीषा पांडेय से कोई वैचारिक बहस या मतभेद भी न हुआ था।

2- रही बात गालियों की, तो अगर इस आधार पर भड़ास को अश्लील माना जा रहा है और इसे प्रतिबंधित करने की बात कही जा रही है तो आप शौक से प्रतिबंध लगवा लीजिए। आपही की तरह लोगों ने डा. सुभाष भदौरिया का एक ब्लाग प्रतिबंधित करा दिया था पर उससे डा. सुभाष भदौरिया ब्लागिंग से तो नहीं चले गए। वे आज भी हैं। आप भड़ास को प्रतिबंधित कराओगे तो भड़ास दूसरे नाम से बेहद लोकप्रिय होकर आ जाएगा।

तो मैंने दो बातें कहीं, एक तो मनीषा हिजड़ा की आईडेंटिटी को लेकर जो बवाल मचा हुआ है, उसकी निष्पक्ष जांच करा ली जाए और दूसरी बात गालियों के चलते भड़ास पर प्रतिबंध लगवाना चाहते हैं तो शौक से लगवा लीजिए।

आप लोगों के कदमों से हम लोगों का तो जो कुछ बिगड़ेगा सो बिगड़ेगा, लेकिन आप लोगों की असली सूरत दुनिया के सामने आ रही है, और आएगी.....इस बात की पूरी व्यवस्था आप लोगों ने खुद ही कर ली है।

चूंकि आप लोगों के प्रति मेरे मन में आज भी सम्मान है, इसलिए मैं अपना धैर्य नहीं खोउंगा, पूरी विनम्रता से आप लोगों से लड़ूंगा.......


भड़ासियों से अनुरोध है कि वे भी इस मामले में संयम से काम लें। किसी के प्रति अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल न करें। अविनश जी, इराफन जी, प्रमोद जी...ये सभी लोग किसी न किसी रूप में मेरे प्रिय रहे हैं, हैं और रहेंगे। इसलिए इनके प्रति मेरे मन में जो श्रद्धा और आदर है, वो है तो आगे भी रहेगी, ऐसे छोटे मोटे विषयों से इन रिश्तों व संबंधों के खत्म होने का कोई मतलब नहीं होता। ब्लागिंग जीवन का एक पार्ट है, पूरी ज़िंदगी नहीं है। इसलिए आप सभी भड़ासी भाई, अपनी भड़ास निकालते रहें.....फागुन गाते रहें, बाते बतातें रहें.....भड़ास बंद करा दिया जाएगा तो क्या हुआ, फिर एक नया ब्लाग बना लिया जाएगा....और मुझे पता है कि मैं एक आवाज दूंगा तो आप सभी फिर वहां दौड़े दौड़े चले आओगे....

मैं थोड़ा इमोशनलिया रहा हूं, जैसे अर्जुन कौरवों से लड़ने से पहले हुए थे, लेकिन उन्हें तो कृष्ण ने समझाबुझाकर लड़वा दिया था, पर मैं नहीं चाहता कि मैं किसी हालत में अपने दिल के करीब भाइयों से लड़ूं। कोई कृष्ण समझावें तो भी नहीं। इसलिए आप सभी वरिष्ठ कनिष्ठ भड़ासियों सो अनुरोध करता हूं कि इस मामले में पूरी तरह संयम और धैर्य का परिचय दें। ये दिन भी कट जाएगा, हजार मुश्किलों से पहले ही गुजर चुके हैं।

जय भड़ास
यशवंत

24.2.08

मसिजीवी को ऐसा लगता है...

((मसिजीवी जी, मैं कभी छुप के वार नही करता और न इस खेल में मेरा यकीं हैं. जिस हिजडे मनीषा ने अपने ब्लॉग लांच की ख़बर भड़ास पे पोस्ट की है, मैं उन्हें नही जानता. जैसे ढेर सारे लोग ब्लॉग मेंबर हैं और मैं उन्हें नही जानता, उसी तरह मनीषा को भी मैं नही जानता. मैं मनीषा से, वो जो भी हैं, जहाँ की भी हैं, अपील करना चाहूँगा की वो अगर वाकई हिजडा हैं और उन्होंने अपना ब्लॉग बनाया है तो वो अपनी पहचान साबित करने के वास्ते प्रमाण पेश करें जिससे मसीजिवी का शक दूर किया जा सके और भड़ास पर लगा संगीन आरोप दूर किया जा सके. ये प्रमाण मोबाइल नम्बर, तस्वीर, निवास का पता आदि हो सकता हैं. जय भड़ास, यशवंत))

मसिजीवी ने ये आरोप भड़ास पे मनीषा हिजडे की पोस्ट पे कमेन्ट के रूप में लिखकर लगाए हैं...
(मूल पोस्ट को आप यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं ...."हम हिजड़ों की तो सुनो")


masijeevi has left a new comment on your post "हम हिजड़ों की तो सुनो":

मित्रवर/मित्रगण
भड़ास पर कम टिप्‍पणियॉं करता हूँ इसलिए नहीं कि शुचितावादी हूँ (नारद के शुचिताकाल में ही जब भड़ास बच्‍चा था तब ही इसकी संभावनाओं को इंगित कर पूरी पोस्‍ट लिखी थी) पर कहना होगा कि ये पोस्‍ट बदमजा है- पोस्‍ट के इतिहास से अपरिचय नहीं है, मनीषा की राय भी पढ़ी थी आपकी उससे असहमति हो सकती है इसमें भी कोई दिक्‍कत नहीं है पर असहमति के लिए इस तरीके के इस्‍तेमाल में केवल हिंसा है विचार नहीं है...व्‍यंग्य भी नहीं हे बस मुझे लगता है केवल विद्रूपता है। फिर आप बाकायदा भड़ासी हैं तब क्‍यों मनीषा (जिस भी लैंगिकता के साथ) नई आईडी बनाने की आवश्‍यकता क्‍यों पड़ी। बेनाम होने के अधिकार का हम सम्‍मान करते हैं पर इस तरह अपमानित करने के प्रयास के लिए इसका प्रयोग हो इसके हामी नहीं।

एक सवाल यशवंत से भी, मित्र इस तरह एक नए भड़ासी आईडी को और जोड़ दिया गया..आप दो सौ पचास से इक्‍यावन गिने जाएंगे :)) क्‍या सच की संख्‍या कैसे पता चले ? :))

Posted by masijeevi to भड़ास at 23/2/08 7:26 PM

21.2.08

मनीषा जी, बात निकली है तो दूर तलक जाएगी...उर्फ रसमलाई बनाम दिवालियापन

मनीषा पांडेय ने अपनी पोस्ट में मेरी बातों, विचारों, इरादों को जिस तरह कनसीव किया है, और जो कलम तोड़ कर लिखा है, उसका एक एक कर जवाब देना चाहूंगा....यशवंत
------------------

आपने कहा---
हिंदी में बहसें कैसे होती हैं। जाना होता है, भदोही, पहुंच जाते हैं भटिंडा।

मेरा कहना है...
दरअसल मठाधीशों का हमेशा इरादा रहता है कि बहसें उनके मुताबिक, हिसाब से चलें और उनके तरीके को ही लोग स्वीकार कर वाह वाह, शानदार, वेरी गुड कहें...जैसा कि हो रहा है....। बात निकली है तो दूर तलक जायेगी.....। अगर बात निकली है तो उसके हर लेयर, पर पेंच, हर एंगिल को समझा बूझा जाएगा और लोग उसे अपने अपने तरीके से बूझेंगे। इसे रोकने की मंशा रखना, नियंत्रित करने के बारे में सोचना, इससे खफा होने एक व्यक्तिवादी और आत्मकेंद्रित सोच का परिचायक है।


आपने कहा---
पतनशील स्‍वीकारोक्ति पढ़कर भड़ासी को लगता है कि उनके भड़ासी बैंड में एक और भोंपू शामिल हुआ

मेरा कहना है...
सच्ची बात तो यही है जो मैंने कहा था, आप भड़ास निकाल रही हैं। इस भड़ास के मायने कतई भड़ास ब्लाग या भड़ास बैंड नहीं बल्कि दिल की बात कह देना है, जो आप शिद्दत से महसूस करती हैं। इस देश में जिस तरह से 99 फीसदी लोग बड़ी बड़ी सैद्धांतिक बातें बघार कर फिर अपने रोजी रोटी और कमाने खाने में जुट जाते हैं, अपने धंधे को बेहतर करने में लग जाते हैं और समाज को व अवाम को अपने हाल पर छोड़ देती हैं, अगर वही करने का इरादा है तो कोई बात नहीं। ब्लागिंग में ऐसे ढेर सारे लोग हैं जो अपने ब्लाग पर क्रांति की अलख जगाए हुए हैं और उसके बाद बेहद निजी किस्म के शीशे के घरों में बेटा बिटिया माई बाप बियाह खाना पैसा धंधा सुख दुख....आदि किस्म की निजी चीजों को प्राथमिकता में रखे हुए हैं। वहां से बाहर निकलते ही फिर सिद्धांत बघारने लगते हैं। आप वैसा हैं या नहीं, आप जानें लेकिन यह जरूर है आप अच्छा खासा भोंपू बजा लेती हैं, रीमिक्स वाला।


आपने कहा---
यह पतनशील स्‍वीकारोक्ति क्‍या कोई भड़ासी भोंपू है। कौन कह रहा है कि लड़कियां अपने दिल की भड़ास निकाल रही हैं।
मेरा कहना है...
इसका जवाब उपर दे दिया है। लड़कियां भड़ास नहीं निकालेंगी तो देवी व दुर्गा बनी रहेंगी। आप भी बनी रहिए। आपको अच्छा अच्छा गुडी गुडी कहने वाले ढेर सारे लोग हैं। भगवान ने बुद्धि और कलम दे दी है, चाहे जिसकी बखिया उघेड़िये। आप लिखते रहिए अंतरराष्ट्रीय महिला विशेषज्ञों के नाम लेकर उद्धरण देते हुए महान नारीवादी आंदोलनों के दर्शन और आंसू बहाते रहिए महिलाओं की दशा-दिशा पर। लेकिन जो कुछ झेला है, बूझा है, महसूसा है...उसे कहने का साहस नहीं होगा, भड़ास निकालने की ताकत नहीं होगी तो ढेर सारे आडंबरियों से बाहर आप भी नहीं होंगी।

आपने कहा---
यह मुल्‍क, यह समाज तो स्त्रियों के प्रति अपने विचारों में आज भी मध्‍य युग के अंधेरों से थोड़ा ही बाहर आ पाया है और वो बदलते बाजार और अर्थव्‍यवस्‍था की बदौलत।

मेरा कहना है...
चलिए माना न आपने कि आप के चलते लड़कियां जो आज बेहतर हालत में हैं, नहीं हैं बल्कि इसके पीछे बाजार है। और यही बाजार लड़कियों को और पतित करेगा, और अच्छी हालत में ले जायेगा। और तरक्की करने देगा। आप लोग खामखा गाल बजाती रहेंगी, शरीफ, नेक और ईमानदार बनने के लिए।


आपने कहा---
कैसा है यह मुल्‍क। इस इतने पिछड़े और संकीर्ण समाज में बिना सिर-पैर के सिर्फ भड़ासी भोंपू बजाने का परिणाम जानते हैं आप। आपको जरूरत नहीं, जानने की। अर्जुन की तरह चिडि़या की आंख दिख रही है। पतनशीलता के बहाने अपनी थाली में परोसी जाने वाली रसमलाई।

मेरा कहना है...
जी, हम जानते हैं भड़ासी भोंपू बजाने का परिणाम। आज हम हिंदीवाले जो अंग्रेजी के दबाव में, हिंदी मीडिया की सामंती गठन, ऐंठन के दबाव में जिस विकृति को जी रहे थे, उसे निकाल कर, उसे उगल कर सहज महसूस करते हैं। भड़ास कोई बैंय या भोंपू नहीं मेडिकल साइंस की एक विधा है जिसे डा. रूपेश और मुनव्वर सुल्ताना बेहतर जानते हैं। कभी अपनी नौकरी, अपने ब्लाग और अपनी दुनिया से बाहर वक्त मिले तो भड़ास को कायदे से पढ़िए और समझिए। लेकिन जो लोग अपने को काबिल और झंडाबरदार मान चुके हैं दरअसल उन लोगों को कुछ भी समझ में नहीं आता। और आपने जो बात कही है कि पतनशीलता के बहाने अपनी थाली में परोसी जाने वाली रसमलाई ....तो मैं ये कह सकता हूं कि आपके इस बौद्धिक दिवालियेपन के लिए भगवान आपको माफ करे। आप को खुद नहीं पता आप क्या लिख रही हैं, क्या कह रही हैं।

आपने कहा---
मैं यह बात आज इस तरह कह पा रही हूं, क्‍योंकि मैंने कुछ सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक सहूलियतें हासिल कर ली हैं।
मेरा कहना है...
केवल कहते रहिए। सिद्धांत दर्शन गढ़ते रहिए। अगर इसी सबसे क्रांति या उत्थान या तरक्की संभव थी तो अब तक रोज तरक्की व क्रांति होती।

आपने कहा---
सुल्‍तानपुर के रामरतन चौबे की ब्‍याहता और प्राइमरी स्‍कूल टीचर की 16 साल की बेटी से मैं इस भड़ासी बैंड के कोरस में शामिल होने को नहीं कह सकती।

मेरा कहना है...
ऐसी ही लड़कियां गढेंगी लड़कियों के लिए एक अलग सा भड़ासी बैंड। आप देखते रहिएगा। भड़ासी बैंड गढ़ने के लिए साहस चाहिए, समाज के खिलाफ जाने कि हिम्मत चाहिए, आलोचनाओं को झेलने का बूता चाहिए। मास्टर की तरह गूढ़ बातें करने कहने से वो रामरतन की बिटिया कुछ नहीं समझेगी, शून्य में टुकुर टुकुर ताकती रहेगी। उसे साफ साफ समझाने वाली जरूर आएगी। लेकिन ये आप जैसियों से संभव नहीं है।

आपने कहा---
यशवंत जी, आपके सारे सुझाव एक गरीब, दुखी देश की दुखी लड़कियों के रसालत में पड़े जीवन को और भी रसातल में लेकर जाते हैं। मेरी पतनशील स्‍वीकारोक्तियों का सिर्फ और सिर्फ एक प्रतीकात्‍मक महत्‍व है। उसे उम्‍दा, उत्‍तम, अति उत्‍तम स्‍त्री विमर्श का ताज मत पहनाइए। ऐसे सुझाव देने से पहले ये तो सोचिए कि आप किस देश, किस समाज के हिस्‍से हैं। मुझ जैसी कुछ लड़कियां, जिन्‍होंने कुछ सहूलियतें पाई हैं, जब वो नारीवाद का झंडा हरहराती हैं, तो क्‍या उनका मकसद लड़कर सिर्फ अपनी आजादी का स्‍पेस हासिल कर लेना और वहां अपनी विजय-पताका गाड़ देना है। मैं तो आजाद हूं, देखो, ये मेरी आजाद टेरिटरी और ये रहा मेरा झंडा।

मेरा कहना है...
भइया हम बुरे लोग हैं, मैंने पहले ही कहा था, फिर कह रहा हूं। और आप जैसों को ये लगता है कि हमारे सुझवा रसातल में ले जाएंगे तो ये शायद आपकी समझदारी की कमी है या फिर भड़ासियों की कमजोरी है जो आपको समझा न पाए। थोड़ा वक्त निकालिए और फिर पढ़िए गुनिए भड़ास को व भड़ासी दर्शन को।
ये तो होना ही था, आपकी पतनशील स्वीकारोक्तियां कहीं आपके खिलाफ न चली जाएं सो आपके फेस सेविंग करनी ही थी। आखिर आप भी लड़की हो और इसी समाज में आपको रहना है। बहस को गोलमोल और बौद्धिक बना देने की यह रणनीति कोई नई नहीं है। हमेशा ऐसा होता है कि जब कम पढ़े लिखे लोग फील्ड में जाकर चीजों को एक ठीक ठीक दिशा में ले जाने की कोशिश करते हैं तो कुछ बौद्धिक आकर उन्हें उसके हजार पेंच समझातें हैं और सारे आंदोलन को कनफ्यूज कर देते हैं। आपका कनफ्यूजन भले ही शाब्दिक आवरण में धारधार और साफ साफ लग रहा हो लेकिन आपसे कह दिया जाए कि आप स्त्री मुक्ति के लिए चार चरणों की वास्तविक स्ट्रेटजी डिफाइन करिये तो आपके पास या तो वक्त नहीं होगा या फिर आप फिर बौद्धिक प्रलाप करने लगेंगी। आपने जो सुविधायें हासिल कर ली हैं, उसे मेंटेन रखते हुए नारी मुक्ति की कल्पनाएं और कथाएं कहते रहिए, देखते हैं, उससे कितना भला होता है स्त्रियों का।
जिस दिन लड़कियों तक, स्त्रियों तक अपने लिए स्पेस पाने का संदेश पहुंच गया न तो उस दिन से आपके रोके नहीं रुकेगा उनका पतन। अभी जो पतन है सीमित मात्रा में। संदेस पहुंचने के बाद कुछ उसी तरह लड़कियां बुरी बनेंगी, पतित होंगी जिस तरह गांधी जी का संदेश पहुंचने के बाद भारत के जन जन में हुआ था। लोग अंग्रेजों के फौज पाटे से डरना भूल गए और खुलकर सामने आ गए....हां, हमें आजादी चाहिए।

आपने कहा---
आपको लगता है कि स्‍त्री-मुक्ति इस समाज के बीच में उगा कोई टापू है, या नारियल का पेड़, जिस पर चढ़कर लड़कियां मुक्‍त हो जाएंगी और वहां से भोंपू बजाकर आपको मुंह बिराएंगी कि देखो, मुक्ति के इस पेड़ को देखो, जिसकी चोटी पर हम विराजे हैं, तो हमें आपकी अक्‍ल पर तरस आता है।

मेरा कहना है...
टापू तो आप बनाए हुए हैं, अपने तक सीमित। खुद के इर्द गिर्द बहस चलाने की रणनीति बनाकर। हम तो विस्तार अपार वाले लोग हैं। मान लो, अगर आप और हम टापू भी हैं तो इन टापूओं को क्रांति के प्रतीक टापू बनाने होंगे, इनके फैलाव बढ़ाने होंगे। इन्हें बाकी जगहों पर संदेस भेजने होंगे कि आओ, तुम भी इस जैसे टापूओं के निर्माण में जुट जाओ।
बिलकुल मुंह बिराना चाहिये इन टापूओं पर खड़े होकर। बिलकुल दिखाना चाहिए मुक्ति के पेड़ को। ताकि संदेश आम अवाम तक पहुंचे। वो इस मुक्ति को, इस सुख को, इस आजादी को जी सकने की कम से कम लालसा तो पैदा हो।
रही बात मेरी अकल पर तरस करने को तो फिर वही कहूंगा, आपका बौद्धिक दिवालियापन दरअसल आपकी आंख पर पट्टी बांधे हुए है जो आपक आपकी सोच से बाहर आने से रोके हुए है। आपके अंदर भी एक क्रांति की जरूरत है तभी यह अहन्मयता जाएगी और आप सहज व सरल हो पाएंगी। ऐसे दंभी व्यक्तित्व को अपने सिवाय सारी दुनिया मूरख और खराब दिखती है। हां में हां मिलाओ तो खुश, कुछ अलग से सोच कर कह दो तो आग लग गई। दरअसल ये दिक्कत आपकी नहीं, आप जिस ढांचे की हिंदी मीडिया व समाज से निकल कर आगे बढ़ी हैं, उसकी दी हुई ट्रेनिंग है। इससे मुक्त होना ही शिवत्व है, समझदारी हैं। तभी आप अपने समुदाय, लिंग की अगुवा और नेता बन पाएंगी। मैं ये दावे से कह सकता हूं कि दूसरों की अकल पर तरस खाने वाली मनीषा की किसी से नहीं पट सकती क्योंकि ये जो भयंकर वाला इगो है वो जानलेवा है। प्लीज, भड़ास के डाक्टर रुपेश श्रीवास्तव से संपर्क कीजिए आप जिन्होंने ऐसे ढेरों मरीजों को सहज व सरल बनाया है।


आपने कहा---
लेकिन फिलहाल भडा़सी बैंड की सदस्‍यता से हम इनकार करते हैं। आप अपने कोरस में मस्‍त रहें।

मेरा कहना है...
हमने कभी नहीं कहा कि भइया मनीषा आओ, भड़ासी बन जाओ। हमने हमेशा भड़ास से लड़कियों और महिलाओं की ज्यादा उपस्थिति पर ऐतराज जताया है। यकीन न हो तो भड़ास को पढ़ लेना। दरअसल स्त्री को देखकर पुरुष में लार टपकाने की जो आदत है ना, भड़ासी उससे मुक्त हैं। ये ग्रंथि उनमें जरूर हो सकती है जो आपकी हर अदा पर वाह वाह करते होंगे। हम तो जो सोचते समझते हैं, सच्चा, खरा, सोने की तरह उसे उगल देते हैं। ये आप पर है कि आप इस उगलन को कितना स्वीकार्य कर पाती हैं। भड़ास आपके बगैर मजे में हैं और हमारा कोरस बहुत बढ़िया अंदाज में जन जन तक पहुंच रहा है।

उम्मीद है, आपको सारे सवालों के जवाब मिल गए होंगे। कुछ बाकी हों तो बताइएगा।

जय भड़ास, जय चोखेरबालियां
यशवंत सिंह

13.2.08

विदेशी धन से चलने वाली सराय जैसी दुकानों से इन दिग्गज ब्लागरों को लगाव कैसा? --अफलातून

भड़ास और मोहल्ला दोनों पर ही अविनाश जी ने एक पोस्ट के जरिए सभी भाई-बंधुओं से सराय संस्था द्वारा हिंदी ब्लागिंग पर आयोजित की गई आज की मीटिंग में हजारों-लाखों की संख्या में चलने का आह्वान किया। मैं जा न सका, वृंदावन-मथुरा में दो आफिसियल मीटिंग्स में गया था। एकाएक जाने का प्रोग्राम तय हुआ था। सो, इस मीटिंग से वंचित रहा। पर आज शाम जब दिल्ली पहुंचा हूं तो अविनाश द्वारा भड़ास और मोहल्लो- दोनों ब्लागों पर लिखित पोस्टों के नीचे बनारसी भाई अफलातून जी के कमेंट पढ़ने को मिला। कुछ देर के लिए मैं इसे पढ़कर सोचने लगा। क्या यह सवाल अफलातून जी ने यूं ही किया है या इसका कोई सीरियस पक्ष भी है। जहां तक मैं अफलातून जी को जानता हूं, वे कभी कच्ची बातें और ओछी बातें नहीं करते। वे कहते-बोलते हैं तो उसके एक तार्किक मायने होते हैं, जिससे आप सहमत और असहमत हो सकते हैं। तो फिर ये जो कमेंट है इसे बेहद सीरियस मामला मानना चाहिए और अविनाश जी समेत मसिजीवी, नीलिमा, मैथिली जी, सुनील दीपक को भी अफलू भाई के सवाल का जवाब जरूर देना चाहिए ताकि कहीं किसी तरह के शक की गुंजाइश न रहे। इसी मकसद से हम अफलातून जी द्वारा उठाए गए सवाल को यहां हू ब हू प्रकाशित कर रहे हैं...जय भड़ास, यशवंत))


Aflatoon has left a new comment on your post "आज ब्‍लॉग संगत है, हजारों-लाखों में आएं":

अविनाश,
विदेशी धन(फोर्ड फाउन्डेशन जैसी संस्थाओं के पैसे से) पर चलने वाली दुकानों से अविनाश जैसों का लगाव देख कर दुख हो रहा है। सराय , csds जैसी दुकानों के द्वारा बौद्धिक साम्राज्यवाद कैसे फैलाया जाता है उससे हिन्दी चिट्ठेकारों को सावधान होना होगा। मसिजीवी - नीलिमा अब यह भी बतायें कि 'चोखेर बाली'का 'सराय' जैसी दुकान से कोई सम्बन्ध है या नहीं?मैथिलीजी या सुनील दीपक विदेशी फन्डिंग एजेन्सियों से धन ले कर चलने वाली दुकानों के बारे में क्या सोचते हैं-यह उन्हें बताना होगा।

Posted by Aflatoon to भड़ास at 13/2/08 2:05 PM