भड़ास ने जिस प्रकार से तमाम आयामों में रिकार्ड रच दिये हैं वह वाकई चमत्कारिक सा जान पड़ता है। लेकिन बस इतना ही कहना है कि इसके पीछे है ईमानदार सोच का जादू। लीजिये भड़ास के नाम दर्ज हो रही अनन्यतम उपलब्धियों की श्रंखला में एक और कड़ी; ये उपलब्धि है इंसानियत के इतिहास को रच पाने की उपलब्धि। भड़ास ने कभी भी दिखावा नहीं किया और इसी मानवता के प्रति सच्चे हार्दिक प्रेम के चलते अनजाने में ये उपलब्धि हासिल हुई जो किसी और को मिलने की कल्पना भी नहीं होगी-- विश्व की पहली "लैंगिक विकलांग हिन्दी ब्लागर" मनीषा नारायण को अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना। मैंने कभी इस तरफ ध्यान नहीं दिया कि वास्तव में ईश्वर मेरे माध्यम से भड़ास के द्वारा क्या लीला रच रहा है, मैंने लोकल ट्रेन में ताली बजाते हुए भीख मांगने वाले हाथों को अचानक प्यार से जकड़ कर रख लिया और राखी बंधवा कर ही रहा। पढ़ी-लिखी मनीषा को करीब लाने के लिये मैंने तेलुगू भाषा सीखना शुरू किया और मनीषा से मनीषा दीदी बना लिया। इस तरह से शुरू हुआ हमारी बहन के हिन्दी सीखने का सिलसिला और इसी क्रम में मैंने उन्हें सिखाना प्रारंभ किया कंप्युटर की ए बी सी...... ब्लागिंग के बारे में बताया और मनीषा पांडेय नामक महिला पत्रकार के नाम के साथ समानता होने के कारण हुए विवाद ने दीदी को ज्यादा प्रकाश में ले आया और इस विवाद के चलते ही धीरे-धीरे मनीषा दीदी अधिक मुखर होती चली गईं। हिजड़ा जैसे कठोर शब्द के दायरे से बाहर मैंने और दी्दी ने एक नया शब्द रचा जिसने इस समाज को एक नई परिभाषा दी - "लैंगिक विकलांग"...। भड़ास से जुड़ने और हमारे यशवंत दादा और हरे भइया के प्रोत्साहन ने उन्हें प्रेरणा दी उनके ही समाज से संबंधित एक नया हिंदी ब्लाग बनाने की जिसे मैंने नाम दिया - अर्धसत्य । तीन दिन पहले मुझे दिल्ली से एक पत्रकार बहन ने फोन करा और कहा कि वे मनीषा दीदी का इंटरव्यू लेना चाहती हैं। तब मुझे पता चला कि हमारी दीदी ने तो हिंदी की पट्टी पर एक महत्त्वपूर्ण स्थान बना लिया है वह है - विश्व की सर्वप्रथम लैंगिक विकलांग हिन्दी ब्लागर होने का स्थान। आज जब वंदना बहन दीदी से फोन पर बात कर रहीं थीं तो बेसाख्ता मेरी आंखों से निकल पड़े खुशी के आंसू और मुझे लगा कि हाशिये से भी अलग-थलग अस्तित्त्व के लिये जूझ रही मेरी बहन को उसका सम्मानित स्थान भड़ास ने दिला दिया। आज वो भड़ास के संचालक मंडल में बतौर सलाहकार हैं। मैं दिल से ये चाहता हूं कि जब हम लोग भड़ासोत्सव रखें तो मनीषा दीदी का इस बात के लिये सम्मान करा जाए जिसे सारी दुनिया देखे साथ ही वो परिवार और (अ)सभ्य समाज भी देखे जिसने उन्हें किस्मत के सहारे दर-बदर ठोकरें खाने के लिये छोड़ दिया था। भड़ास की बारंबार जय हो जिस मंच ने उन्हें उनका वजूद सिद्ध करने के लिये मौका दिया और खुद के वजूद को बुद्धिजीवियों के सामने दांव पर लगा दिया और आप सब जानते हैं कि जीत हमारी ही हुई। आइये इस महत्तम मानवीय उपलब्धि के लिये हम एक बार फिर भड़ास की जयजयकार करें और दीदी का सम्मान करने की अनुशंसा करें। नीरव दादा से मनुहार है कि मनीषा दीदी के लिये कुछ ऐसा रच दीजिये कि वे जीवन भर दिल में लिये रहें प्यार से.............
जय जय भड़ास
14.5.08
विश्व की पहली "लैंगिक विकलांग हिन्दी ब्लागर" मनीषा नारायण को अभिव्यक्ति का मंच प्रदान किया भड़ास ने.......
Posted by
डॉ.रूपेश श्रीवास्तव(Dr.Rupesh Shrivastava)
10
comments
Labels: अर्धसत्य, ब्लागिंग, मनीषा, मानवीयता, यशवंत, लैंगिक विकलांग, हरेप्रकाश
24.4.08
मनीषा नाम के हिजड़े का भड़ासियों द्वारा बहिष्कार प्रशंसनीय है,यही होना चाहिये.......
एक तरफ भड़ास से जुड़े लोग भावुक होने का नाटक करते नहीं थकते हैं, लोगों की बातों में मीन-मेख निकालते नहीं थकते हैं, महिला-दलित चिंतन का घंटा इधर भी पूरी ताकत से बजाने से पीछे नहीं हटते हैं तो ऐसे में भला इनके बीच में एक हिजड़े का क्या काम हो सकता है? उसे तो भगवान ने भी दंडित कर रखा है तो भला हम जैसे भावुक किस्म के भड़ासी उसे अपने बीच क्यों जगह दें। इसलिये सबसे सुन्दर तरीका अपनाया है कि इसे तो बस नज़रअंदाज करे रहो, इग्नोर करे रहो तो एक दिन अपने आप ही हौसला पस्त हो जाएगा और वापस लौट जाएगा अपनी नारकीय दुनिया में जहां से आया है। हम जैसे कुछ दो-एक जड़बुद्दि लोग हैं जैसे कि यशवंत दादा,मुनव्वर आपा और मैं जो उनकी ओर तवज्जो देते हैं बाकी लोग इस हिजड़े की तरफ तो देखिये भी मत वरना अशुद्ध हो जाएंगे इसका लिखा पढ़ कर कहीं आप भी हिजड़े बन गए तो गजब हो जाएगा। इसलिये बेहतर है कि लड़कियों को प्रोत्साहित करिये जो कि पुण्य का काम है,महिला मुक्ति का पुनीत कार्य है या फिर किस्सागोई और कविताओं का हलुआ सानिये और एक दूसरे को चटाते रहिये। अगर किसी हिजड़े के लिखे पोस्ट पर कमेंट कर दिया तो उसकी हौसलाअफ़जाई हो जाएगी जोकि हमारे सभ्य समाज के लिये ठीक नहीं है। आज लिख रहा है कल को हमारे साथ बैठ कर खाना खाएगा मुझे तो ये सोच कर भी उल्टी आ रही है। सुन्दर लड़कियों की बात ही कुछ और है मुनव्वर आपा के शब्दों में कहूं तो सुन्दर लोगों का तो पादना भी लोगों को संगीत और हगना भी व्यंजन बनाना लगता है। मैं उन सभी भड़ासियों का आभारी हूं जिन्होंने मनीषा नामक हिजड़े को भड़ास में पर हाशिये पर सरका रखा है भले ही वो ऊपर सलाहकारों में हो। आप सबका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए एक बार फिर से उनका पोस्ट पेल रहा हूं अब मैं बस आने वाले दस दिनों में यही एक पोस्ट दुराग्रही,हठी,दंभी की तरह से रोज सुबह-सुबह डाला करूंगा और आप लोग इसेनज़रअंदाज करके कविता-कहानी डालते रहना बस शाम तक फिर ये किनारे सरक जाएगा और आप लोग ऊपर आ जाएगें
Posted by
डॉ.रूपेश श्रीवास्तव(Dr.Rupesh Shrivastava)
4
comments
5.4.08
पत्रकार मनीषा पांडेय,मैं अर्धसत्य नामक ब्लाग की माडरेटर मनीषा नारायण हूं
"ब्लागर और पत्रकार मनीषा पांडेय ने वेबदुनिया डाट काम को टाटा बायबाय कह दिया है। उन्होंने दैनिक भास्कर से खुद को जोड़ लिया है। वे भोपाल में अपना नया काम एक अप्रैल को संभाल लेंगी। मनीषा चर्चित ब्लाग बेदखल की डायरी की माडरेटर हैं। उन्होंने वेब दुनिया में हिंदी ब्लागिंग को लेकर काफी कुछ काम किया है। मनीषा की नई नौकरी पर भड़ास की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।"
आज कई दिन बाद जबसे यशवंत दादा वापिस गये हैं तबसे अब तक मैं अपने भाई डा.रूपेश के घर आने का समय नहीं निकाल पायी थी। आज मीडिया रिलेटेड इन्फ़ार्मेशन वाली पट्टी पर इस खबर को देख कर एक बार फिर से मन में कुछ टीस सी उभर आयी। मुझे याद है कि मेरे और मनीषा पांडेय के नाम एक जैसे होने के कारण कितना विवाद हुआ था। यशवंत दादा ने बिना शर्त माफ़ी मांगी, मैंने भी भाई के कहने पर इससे माफ़ी मांगी कि आपको मेरा नाम मनीषा होने पर दुःख हुआ इसके लिये माफ़ करें, इस लड़की ने मेरे भाई को फोन करके कानूनी तिकड़मों की धमकी दी लेकिन भाई ने इसे अपने ही अंदाज़ में हंस कर सहन कर लिया। मैं भी उस घटना को भूलने की कोशिश कर ही रही थी कि एक बार फिर इसका नाम भड़ास पर दिखा तो लगा कि किसी ने ज़ख्म में उंगली डाल कर कुरेद दिया हो। हिन्दी के लिये बहुत कुछ किया होगा इस लड़की ने पर इसने एक बार भी यह नहीं माना आज तक कि जो कुछ भी इसने किया था वो एक गलतफहमी के चलते हुआ या इसने जो लोगों का दिल दुखाया उसके लिये इसे जरा भी शर्मिंदगी हुई है। मन में पीड़ा एक बार फिर से उभर आयी है कि इस लड़की को एकबार तो कम से कम कह दूं कि तुमने जो किया था वो गलत और पीड़ादायक था,तुम्हारे साथ लोगों की सहानुभूति इसलिये चिपक जाती है क्योंकि तुम एक स्त्री हो और मेरा तिरस्कार इस लिये कर दिया जाता रहा है क्योंकि मैं एक लैंगिक विकलांग हूं,हिजड़ा हूं। मुझे घिन आती है तुम्हारे जैसी सोच से चाहे तुम कितने भी बड़े सामाजिक कद के क्यों न हो तुम्हारी सोच का बौनापन हम सबने देखा है, अगर सचमुच पत्रकारिता करती हो या सुलझी सोच का एक अंश भी है आत्मा के किसी कोने में आज भी जीवित तो मुझसे आकर मिलो और एहसास करो अपनी गलती का।
जय भड़ास
Posted by
हिज(ड़ा) हाईनेस मनीषा
2
comments
Labels: डा.रूपेश, पत्रकारिता, भड़ास, मनीषा, लैंगिक विकलांग, स्त्री, हिजड़ा
2.3.08
मनीषा बहन से माफ़ी
न जाने कितनी बार लिखा और मिटाया ,समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे बात शुरू करें । लेकिन जो मन में है वो तो कहना ही है क्योंकि भाई बोलते है कि अगर मन में बात रखा तो बीमार हो जाते हैं । अभी मेरे नाम वाली मनीषा बहन से एकदम सीधी बात कि आपको मेरे कारण परेशानी और दुख हुआ तो माफ़ करिये मुझे और मेरे भाई को । भाई तो इमोशनल हैं तो उन्होंने मेरे को लेकर एकदम डिफ़ेंसिव तरीका अपना लिया वो भी गलत नही हैं । आप लोगों के सामने मैं भाई की लिखी एक कविता रख रही हूं जिससे आप सबको भाई की सोच की गहराई और प्रेम व करुणा का अंदाज हो जायेगा ।
ए अम्मा,ओ बापू,दीदी और भैया
आपका ही मुन्ना या बबली था
पशु नहीं जन्मा था परिवार में
आपके ही दिल का चुभता सा टुकड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
कोख की धरती पर आपने ही रोपा था
शुक्र और रज से उपजे इस बिरवे को
नौ माह जीवन सत्व चूसा तुमसे माई
फलता भी पर कटी गर्भनाल,जड़ से उखड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
लज्जा का विषय क्यों हूं अम्मा मेरी?
अंधा,बहरा या मनोरोगी तो नहीं था मैं
सारे स्वीकार हैं परिवार समाज में सहज
मैं ही बस ममतामय गोद से बिछुड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
सबके लिए मानव अधिकार हैं दुनिया में
जाति,धर्म,भाषा,क्षेत्र के पंख लिए आप
उड़ते हैं सब कानून के आसमान पर
फिर मैं ही क्यों पंखहीन बेड़ी में जकड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
प्यार है दुलार है सुखी सब संसार है
चाचा,मामा,मौसा जैसे ढेरों रिश्ते हैं
ममता,स्नेह,अनुराग और आसक्ति पर
मैं जैसे एक थोपा हुआ झगड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
दूध से नहाए सब उजले चरित्रवान
साफ स्वच्छ ,निर्लिप्त हर कलंक से
हर सांस पाप कर कर भी सुधरे हैं
ठुकराया दुरदुराया बस मैं ही बिगड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
स्टीफ़न हाकिंग पर गर्व है सबको
चल बोल नहीं सकता,साइंटिस्ट है और मैं?
सभ्य समाज के राजसी वस्त्रों पर
इन्साननुमा दिखने वाला एक चिथड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
लोग मिले समाज बना पीढियां बढ़ चलीं
मैं घाट का पत्थर ठहरा प्रवाहहीन पददलित
बस्तियां बस गईं जनसंख्या विस्फोट हुआ
आप सब आबाद हैं बस मैं ही एक उजड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
अर्धनारीश्वर भी भगवान का रूप मान्य है
हाथी बंदर बैल सब देवतुल्य पूज्य हैं
पेड़ पौधे पत्थर नदी नाले कीड़े तक भी ;
मैं तो मानव होकर भी सबसे पिछड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
सोचिये हमारे बारे में भी ,मनीषा बहन से एक बार फिर माफ़ी मांगती हूं । अब आप सब लोग होली की तैयारियां करिये ।
नमस्ते
नमस्ते
Posted by
हिज(ड़ा) हाईनेस मनीषा
3
comments
28.2.08
अपराधी तो कोई भी हो सकता है क्या स्त्री ,क्या पुरुष और क्या हिजड़ा ......
अभी इंडिया टीवी पर रजत शर्मा जी को देखा मुस्कराते हुए एक रिपोर्ट को बता रहे थे । रिपोर्ट थी दिल्ली में पकड़ा गया किन्नर बनाने का कारखाना ,यह मुद्दा इतना गम्भीर है लेकिन शर्मा जी हैं कि मुस्कराहट बिखेरे चले जा रहे हैं और लालसिंह नामक व्यक्ति से पूछ रहे हैं कि क्या होता है वगैरह-वगैरह.... । यह मुद्दा ठीक वैसा है जैसे कि लोग स्वेच्छा से अंग कटवा कर भिक्षा मांगने के पेशे में उतर जाते हैं । जब लोगों ने देख लिया कि इस तरह से भी कमाई हो सकती है तो क्या फर्क पड़ता है चलो इधर भी हाथ आजमा लेते हैं और अपराधियों ने इस क्षेत्र को भी नहीं छोड़ा पर इसका यह मतलब तो नहीं कि हम सभी लैंगिक विकलांग लोगों से डरने लगें कि कहीं दोस्ती बना कर अपने जैसा न बना लें । अरे जब एड्स रोगियों से मित्रता करने से वो आप को रोगी बनाना नही चाहते तो भला प्राकृतिक रूप से जन्में लैंगिक विकलांग ऐसा क्यों चाहेंगे दरअसल यह तो मात्र पैसे के लालच में अंधे हुए अपराधी किस्म के लोगों का काम रहता है और आप सब समझ सकते हैं कि अपराध की प्रकृति किसी भी जाति धर्म ,क्षेत्र,भाषा या लिंग से हो सकती है यह एक असहज सी मनोरुग्ण स्थिति है । इसलिए मनीषा दीदियों से न डरें..................
जय जय भड़ास
Posted by
डॉ.रूपेश श्रीवास्तव(Dr.Rupesh Shrivastava)
1 comments
Labels: अपराधी, मनीषा, लैंगिक विकलांग
25.2.08
डा.रूपेश के लिये फ़तवा कि वे मर्द हैं इस बात का प्रमाण दें वरना........
हद हो गई, डा.रूपेश के सुझाव पर मैं अपने स्कूल के बच्चों को लेकर आद्यक्रांतिवीर अमर शहीद वासुदेव बलवंत फड़के के गांव(शिरढोण) क्या चली गयी इधर भड़ास पर मनीषा को लेकर समस्या हो गयी । यह गांव पनवेल से दस मिनट की बस यात्रा पर है और मुझे मालुम नही था । जब जनाब ने पूछा तब काफ़ी शर्मिंदगी हुई । अभी घर आयी तो देखा कि डा.साहब हमारे घर पधारे हैं और हमारे अब्बा दि ग्रेट से दीन की चर्चा में मशगूल हैं । सलाम-कलाम के बाद उन्होंने मुझे सारी बात बताते हुए भड़ास देखने को कहा वैसे मैं घर में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाती क्योंकि कनेक्शन ही नहीं है ,जनाब किसी का लैपटाप मांग कर लाए हुए थे । सब कुछ देखा जाना,एक बात कहना चाहती हूं कि मुस्लिम लोग कहते हैं कि क़ुरान शरीफ एक मुकम्मिल क़िताब है ,उसमें औरत मर्द बच्चे जानवर सारी दुनिया ;सब बातें लिखी हैं पर जब जनाब ने पूछा कि क्या आपकी धर्म पुस्तक में लैंगिक विकलांग लोगों के बारे में कुछ है तो मै और अब्बा उन्हें इस बात का जवाब नहीं दे पाए तो रिक्वेस्ट है अपने मुस्लिम भड़ासी भाई-बहनों से कि अगर उन्हें ऐसी कोई जानकारी हो तो बताएं जरूर वरना मेरा इस बात से यकीन उठ जाएगा कि क़ुरान शरीफ एक मुकम्मिल क़िताब है और यह नज़रिया मुझे डा.रूपेश ने दिया होगा तो फिर इल्तजा है कठमुल्लाओं से कि डा.रूपेश के लिये फ़तवा जारी कर दें क्योंकि उन्होंने एक मुसलमान का यकीन झकझोर दिया । अब सुनिए मैं क्या कहती इस मुद्दे पर..........................
पहली बात ,मसिजीवी जी को अगर शंका हुई तो उन्होंने उसे भड़ास पर निकाल दिया और इसके लिए आप सब लोगों ने उन्हें एक अत्यंत सरलचित्त आदमी मान कर फ़ट से माफ़ कर दिया लेकिन मैं हरगिज नहीं करूंगी तब तक जब तक पूरी भड़ास न निकल जाये । अबरार भाईजान कहते हैं कि यह शंका थी तो निवारण करना चाहिए मैं कहती हूं शंका नहीं लघुशंका थी जो उन्होंने भड़ास के मंच पर आकर हमारे सामने पतलून खोल कर करी थी ताकि मेरे जैसी औरतें शायद उनकी मर्दानगी की लम्बाई महसूस करके प्रभावित हो जायें ।
दूसरी बात ,अगर अबरार भाईजान को लगता है तो मैं मुनव्वर सुल्ताना भी भड़ास पर मौजूद सभी स्वयंभू मर्दों की सैक्जुअल आइडेंटिटी की सूचना का अधिकार रखती हूं । सब लोग अपने बच्चों का डी.एन.ए. टैस्ट करा कर शहर के कलेक्टर से प्रमाणित करवा कर फोटो के साथ भड़ास पर भेज दें ।
तीसरी बात ,क्या मरदानगी का प्रमाण इंसान के जिस्म पर लटकता एक अंग होता है या उसे उसकी पत्नी या प्रेमिका प्रमाणित करती है ? या उसकी रुकावट का समय क्या है ? या फिर किसी इंसान के काम बताते हैं कि वह कितना बड़ा मर्द है ?
चौथी बात कि अब भड़ास निकल गयी है, मसिजीवी जी के कान मैंने बड़ी बहन के नाते से मरोड़े हैं और यह खूबसूरत सा नाता मुझे भड़ास के मंच से मिला है ,मुझे उम्मीद है कि आप लोग इस नाते का बुरा नहीं मानेंगे ।
आखिरी बात ,जिनके पास अच्छा वकी़ल करने का पैसा हो वो एक P.I.L. दर्ज कराएं जो कि लैंगिकता प्रमाणित करवाने के अधिकार के संबंध में हो ताकि मनीषा दीदी जैसे बच्चों के लिए समाज में इज्जत की नौकरी वगैरह का आसानी से इंतजाम हो सके ।
भड़ास जिन्दाबाद
Posted by
मुनव्वर सुल्ताना Munawwar Sultana منور سلطانہ
4
comments
Labels: क़ुरान शरीफ, डा.रूपेश, फ़तवा, मनीषा, मर्दानगी
मसिजीवी जी माफ करें !!!
मसिजीवी जी ने जो आरोप लगाया था, उसमें एक सीधा सरल सवाल था कि क्या मनीषा हिजड़ा व मनीषा पांडेय दो अलग अलग शख्सीयतें हैं या मनीषा पांडेय को बदनाम करने के लिए मनीषा हिजड़ा नामक कोई काल्पनिक चरित्र भड़ासियों ने यशवंत सिंह के नेतृत्व में गढ़ लिया?
और, अगर किसी को भी इस दुर्योग के कारण शक होता है तो उसे सवाल पूछना ही चाहिए। मसिजीवी जी ने वही किया। मैं उनकी तारीफ करता हूं जो उन्होंने अपने मन में पैदा हुए भ्रम को भड़ास पर आकर खुद अपने नाम से एक टिप्पणी करके पूछ लिया। मैंने उसी क्रम में ये अनुरोध किया कि भई, मसिजीवी जी को अपनी भड़ासी साथी मनीषा हिजड़ा की वास्तविकता सत्यापित करा दीजिये।
साथी मनीषा हिजड़ा ने अपनी पोस्ट लिखकर जो बात कही है उससे उनकी सत्यता स्थापित होती है या नहीं, ये तो मसिजीवी जी बतायेंगे। जहां तक मुझे पता है, आदरणीय डा. रूपेश जी का जो बहुआयामी कार्यक्षेत्र व सामाजिक सरोकार हैं, उसमें कई ऐसे हिजड़े साथी भी उनके दोस्त हैं, शिष्य हैं जिनकी दिक्कतों के लिए डा. रूपेश लड़ते रहते हैं। इन साथियों की दिक्कतों को समझ सकने वाले डा. रूपेश ने मनीषा हिजड़ा को सजेस्ट किया कि वो ब्लाग के जरिए अपने समुदाय की दिक्कतों, दुविधाओं, सुख-दुख को बाकी दुनिया तक पहुंचाये। इसके लिए मनीषा राजी हुईं तो डाक्टर साहब ने ब्लाग बनवाने में उनकी बखूबी मदद की और मुझे सूचित भी किया। उनकी शुरुवाती पोस्टें इस बात का प्रमाण हैं कि मनीषा का जिक्र वे उस समय से भड़ास पर करते रहे हैं जब मनीषा पांडेय विवाद शुरू भी नहीं हुआ था। मसिजीवी जी को थोड़ी गलफहमी हुई थी, पर उन्होंने साफ दिल से पूछ लिया, इसके लिए मैं उन्हें वाकई बहादुर और नेक दिल इंसान मानूंगा।
सोचिए, मसिजीवी जी अपना सवाल अनाम बनकर भी कर सकते थे, जैसा कि ढेर सारे कायर लोग ब्लागिंग में करते हैं। वे किसी और अनाम आईडी से अपना सवाल उठा सकते थे। वे अपने ब्लाग पर ही भड़ास व मुझे गरियाते हुए इस मनीषा नाम से हुई दुविधा को सच मानते हुए लिख सकते थे। पर उन्होंने शराफत का परचिय दिया। भड़ास पर आकर अपने नाम से ही उन्होंने अपनी शंका का इजहार कर दिया।
पर उन्हें भड़ासी साथियों ने जिस तरह उत्तर दिया है, उससे मुझे दुख पहुंचा है। भई, हम भड़ासी वाकई लंठ लोग हैं जो किसी को भी किसी बात पर गरिया देते हैं, उसकी ऐसी तैसी कर देते हैं? कहीं हम लोगों की छवि ब्लागिंग के बाहुबल वाले लोगों की जो बन रही है, उसके पीछे यही वजह तो नहीं है? क्या हम सवाल करने वाले को दुश्मन मानने लगते हैं? क्या हम लोकतांत्रिक देश में रहते हुए अपने सामंती व्यक्तित्व को नहीं बदल पाये हैं (जो कि मेरे अंदर भी है) और किसी के सवाल करने को अपना अपमान मान लेते हैं (ऐसा मेरे अंदर भी है)? हम अपने दिमाग का डेमोक्रेटाइजेशन करने में अक्षम रहे हैं लेकिन क्या हम हिंदी वाले इसके लिए कोशिश नहीं कर सकते? अगर कोई आलोचना करता है या उंगली उठाता है तो उसे पराया या दुश्मन मानने के बजाय निंदक नियरे राखिए वाली लाइन को याद करते हुए सम्मान नहीं दे सकते हैं?
इन सवालों का जवाब मैं खुद से तलाश रहा हूं। इसके पीछे वजह सिर्फ इतना भर है कि मसिजीवी जी के बारे में मैं जितना जानता हूं उतना उन्हें एक अच्छा व नेक इंसान कहने के लिए पर्याप्त है। वे अपनी सोच, अपने व्यक्तित्व व अपने रहन सहन में वाकई एक सहज सरल व लोकतांत्रिक शख्सीयत हैं। उन्होंने हमेशा गलत चीजों का खुलकर विरोध किया है, और इसी तेवर के चलते उन्होंने जो भी चीज महसूस किया, उसे आकर भड़ास पर कहा। यह बहस अलग है कि उन्होंने जो समझा वह उचित था या अनुचित।
मैं अपने भड़ासी साथियों के तरफ से मसिजीवी जी से इस बात के लिए माफी मांगता हूं कि अगर उन्हें मनीषा हिजड़ा व मनीषा पांडेय नाम के साम्य के कारण उठाए गए उनके सवाल के बाद भड़ास पर अगर साथियों के लेखों-टिप्पणियों से किसी प्रकार का दुख पहुंचा हो तो वे हमें नासमझ मानकर माफ कर दें।
दरअसल भड़ासी साथी दिल के सच्चे हैं इसलिए वे अक्सर भावुक हो जाया करते हैं। यह भावुकता ही है जो हमें जिलाए और बचाए हुए है वरना बौद्धिकता का रास्ता कहां लेकर इस देश व समाज को गया है, यह हम सब देख रहे हैं। हम बौद्धिकता के विरोधी नहीं हैं पर हम सहज बौद्धिकता चाहते हैं, हम व्यावहारिक बौद्धिकता चाहते हैं, हम वैज्ञानिक बौद्धिकता चाहते हैं। हम कतई हिप्पोक्रेसी नहीं चाहते। हम ट्रांसपैरेंसी चाहते हैं और ट्रांसपैरेंसी जीते भी हैं।
उम्मीद है, इस पोस्ट के बाद सभी भड़ासी मसिजीवी जी को सवाल उठाने के लिए थैंक्यू कहते हुए उनसे भड़ास के प्रति अपने स्नेह के यथावत कायम रखने का अनुरोध करेंगे।
डा. रुपेश जी से अनुरोध करूंगा कि डाक्टर साहब अपने जो कुछ लिखा है, कहा है, मैं उसके पीछे के दर्द व भावना को समझ सकता हूं। आप भड़ास के माडरेटर हैं, इसलिए आप जो भी कहेंगे, लिखेंगे, उस हम भड़ासी सिर माथे रखेंगे पर हम लोग भी अपनी राय इसी मंच पर रखते रहेंगे। जाहिर सी बात है, हमारे आप में लोगों को असहमतियां दिखेंगी पर रास्ते अलग अलग होने के बावजूद हम नदियों की मंजिल तो वही सागर ही है ना, जहां वो पहुंचती हैं और जहां हमें भी पहुंचना है।
और आखिर में साथी मनीषा हिजड़ा से, आप बिलकुल हतोत्साहित न हों। ये जो शुरुवाती मुश्किलें होती हैं, वो हमें अंदर से मजबूत करती हैं और लंबे सफर के लायक बनाती हैं सो आप अपना काम जारी रखें। मसिजीवी जी सदा आपके साथ हैं, भड़ास सदा आपके साथ है। प्लीज, आप लिखना जारी रखें।
जय भड़ास
यशवंत
मैं शरीर से हिजड़ा और आप आत्मा से हिजड़े हैं
आज दो दिन पहले आप लोग के ब्लोग पर मैंने अपने भाई डा.रूपेश के कहने पर मेम्बर बन कर एक पोस्ट लिखा था । इस पोस्ट को लेकर कुछ लोग को प्राब्लम होने लगा कि ये मनीषा कौन है ? मेरी हिन्दी तो ऐसी है कि जितना भीख मांगते समय आशीर्वाद देने या फिर गालियां देने को काम आती है पर डा.भाई ने बताया कि अपना ब्लोग बनाना और उस पर लिखने के लिये अच्छा भाषा जानना चाहिए । मेरी भाषा मलयालम है और मैं मराठी ,इंग्लिश,तेलुगु,तमिळ बोल लेती हुं । आप लोग का लिखा हुआ मेरे को ज्यादा समझ में नहीं आता आर्थिक ,अस्तित्व,मसिजीवी या शुचितावादी का क्या अर्थ होता है ? हमारी प्राब्लम तो जिंदगी को आसान तरीके से जीना है जैसे राशन कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस,मोबाइल के लिए सिम कार्ड के वास्ते फोटो लगा हुआ आइडेंटिटी प्रूफ़ जैसे कि पैन कार्ड वगैरह अभी आप लोग बताओ किधर से लाएं ये सब ? उंगलियां दरद करने लगती हैं टाइप करने में लेकिन ऐसा लगता था कि इंटरनेट पर ब्लोग पर लिखने से प्राब्लम साल्व होगा पर इस खुशी में हम सब लोग ये भूल गए कि इधर भी तो वो ही लोग हैं जो ट्रेन में,सरकारी आफिसों में मिलते हैं । अभी हिन्दी टाइप करना आता है तो इन्हीं उंगलियों से इतना गंदा गंदा गाली भी टाइप कर सकती हूं कि मेरे और मेरे भाई के बारे में बकवास करने वाले लोग को वापिस मां के पेट में घुस कर मुंह छुपाना पड़ जायेगा लेकिन मुझे इतना तो अकल मेरे भाई ने दिया कि ऐसा लोग के मुंह नहीं लगना चाहिये ,हम लोग तो शरीर से हिजड़े हैं पर ये तो आत्मा से हिजड़े हैं इस वास्ते मैं इन आत्मा से हिजड़े लोग को गाली भी देकर इनका भाव नहीं बढ़ाना चाहती हूं अगर भड़ास पर मेरे होने से आप लोग को दिक्कत है तो भड़ास पर मैं पोस्ट भेजना बंद कर देती हुं ताकि लोगों को मेरे होने से अड़चन न हो क्योंकि हमे तो मुंबई में सार्वजनिक टायलेट तक में इसी प्राब्लम का सामना करना पड़ता है कि जेन्ट्स टायलेट में जाओ तो आदमी लोग झांक कर देखना चाहते कि हमारे नीचे के अंग कैसे हैं और लेडीज टायलेट में जाओ तो औरतें झगड़ा करती हैं । बस यही हमारी दिक्कते हैं जो हमें जिंदगी ठीक से नहीं जीने देतीं और हम अलग से हैं । अभी उंगलियां अकड़्ने लगी हैं मैं इतना लिख भी नहीं पाती पर आप लोग के दुख ने ताकत दिया लिखने का । अभी जब तक आप लोग नहीं बोलेंगे मैं भड़ास पर नहीं लिखूंगी ।
नमस्ते
Posted by
हिज(ड़ा) हाईनेस मनीषा
4
comments
24.2.08
मसिजीवी को ऐसा लगता है...
((मसिजीवी जी, मैं कभी छुप के वार नही करता और न इस खेल में मेरा यकीं हैं. जिस हिजडे मनीषा ने अपने ब्लॉग लांच की ख़बर भड़ास पे पोस्ट की है, मैं उन्हें नही जानता. जैसे ढेर सारे लोग ब्लॉग मेंबर हैं और मैं उन्हें नही जानता, उसी तरह मनीषा को भी मैं नही जानता. मैं मनीषा से, वो जो भी हैं, जहाँ की भी हैं, अपील करना चाहूँगा की वो अगर वाकई हिजडा हैं और उन्होंने अपना ब्लॉग बनाया है तो वो अपनी पहचान साबित करने के वास्ते प्रमाण पेश करें जिससे मसीजिवी का शक दूर किया जा सके और भड़ास पर लगा संगीन आरोप दूर किया जा सके. ये प्रमाण मोबाइल नम्बर, तस्वीर, निवास का पता आदि हो सकता हैं. जय भड़ास, यशवंत))
मसिजीवी ने ये आरोप भड़ास पे मनीषा हिजडे की पोस्ट पे कमेन्ट के रूप में लिखकर लगाए हैं...
(मूल पोस्ट को आप यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं ...."हम हिजड़ों की तो सुनो")
masijeevi has left a new comment on your post "हम हिजड़ों की तो सुनो":
मित्रवर/मित्रगण
भड़ास पर कम टिप्पणियॉं करता हूँ इसलिए नहीं कि शुचितावादी हूँ (नारद के शुचिताकाल में ही जब भड़ास बच्चा था तब ही इसकी संभावनाओं को इंगित कर पूरी पोस्ट लिखी थी) पर कहना होगा कि ये पोस्ट बदमजा है- पोस्ट के इतिहास से अपरिचय नहीं है, मनीषा की राय भी पढ़ी थी आपकी उससे असहमति हो सकती है इसमें भी कोई दिक्कत नहीं है पर असहमति के लिए इस तरीके के इस्तेमाल में केवल हिंसा है विचार नहीं है...व्यंग्य भी नहीं हे बस मुझे लगता है केवल विद्रूपता है। फिर आप बाकायदा भड़ासी हैं तब क्यों मनीषा (जिस भी लैंगिकता के साथ) नई आईडी बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। बेनाम होने के अधिकार का हम सम्मान करते हैं पर इस तरह अपमानित करने के प्रयास के लिए इसका प्रयोग हो इसके हामी नहीं।
एक सवाल यशवंत से भी, मित्र इस तरह एक नए भड़ासी आईडी को और जोड़ दिया गया..आप दो सौ पचास से इक्यावन गिने जाएंगे :)) क्या सच की संख्या कैसे पता चले ? :))
Posted by masijeevi to भड़ास at 23/2/08 7:26 PM
21.2.08
मनीषा जी, बात निकली है तो दूर तलक जाएगी...उर्फ रसमलाई बनाम दिवालियापन
मनीषा पांडेय ने अपनी पोस्ट में मेरी बातों, विचारों, इरादों को जिस तरह कनसीव किया है, और जो कलम तोड़ कर लिखा है, उसका एक एक कर जवाब देना चाहूंगा....यशवंत
------------------
आपने कहा---
हिंदी में बहसें कैसे होती हैं। जाना होता है, भदोही, पहुंच जाते हैं भटिंडा।
मेरा कहना है...
दरअसल मठाधीशों का हमेशा इरादा रहता है कि बहसें उनके मुताबिक, हिसाब से चलें और उनके तरीके को ही लोग स्वीकार कर वाह वाह, शानदार, वेरी गुड कहें...जैसा कि हो रहा है....। बात निकली है तो दूर तलक जायेगी.....। अगर बात निकली है तो उसके हर लेयर, पर पेंच, हर एंगिल को समझा बूझा जाएगा और लोग उसे अपने अपने तरीके से बूझेंगे। इसे रोकने की मंशा रखना, नियंत्रित करने के बारे में सोचना, इससे खफा होने एक व्यक्तिवादी और आत्मकेंद्रित सोच का परिचायक है।
आपने कहा---
पतनशील स्वीकारोक्ति पढ़कर भड़ासी को लगता है कि उनके भड़ासी बैंड में एक और भोंपू शामिल हुआ
मेरा कहना है...
सच्ची बात तो यही है जो मैंने कहा था, आप भड़ास निकाल रही हैं। इस भड़ास के मायने कतई भड़ास ब्लाग या भड़ास बैंड नहीं बल्कि दिल की बात कह देना है, जो आप शिद्दत से महसूस करती हैं। इस देश में जिस तरह से 99 फीसदी लोग बड़ी बड़ी सैद्धांतिक बातें बघार कर फिर अपने रोजी रोटी और कमाने खाने में जुट जाते हैं, अपने धंधे को बेहतर करने में लग जाते हैं और समाज को व अवाम को अपने हाल पर छोड़ देती हैं, अगर वही करने का इरादा है तो कोई बात नहीं। ब्लागिंग में ऐसे ढेर सारे लोग हैं जो अपने ब्लाग पर क्रांति की अलख जगाए हुए हैं और उसके बाद बेहद निजी किस्म के शीशे के घरों में बेटा बिटिया माई बाप बियाह खाना पैसा धंधा सुख दुख....आदि किस्म की निजी चीजों को प्राथमिकता में रखे हुए हैं। वहां से बाहर निकलते ही फिर सिद्धांत बघारने लगते हैं। आप वैसा हैं या नहीं, आप जानें लेकिन यह जरूर है आप अच्छा खासा भोंपू बजा लेती हैं, रीमिक्स वाला।
आपने कहा---
यह पतनशील स्वीकारोक्ति क्या कोई भड़ासी भोंपू है। कौन कह रहा है कि लड़कियां अपने दिल की भड़ास निकाल रही हैं।
मेरा कहना है...
इसका जवाब उपर दे दिया है। लड़कियां भड़ास नहीं निकालेंगी तो देवी व दुर्गा बनी रहेंगी। आप भी बनी रहिए। आपको अच्छा अच्छा गुडी गुडी कहने वाले ढेर सारे लोग हैं। भगवान ने बुद्धि और कलम दे दी है, चाहे जिसकी बखिया उघेड़िये। आप लिखते रहिए अंतरराष्ट्रीय महिला विशेषज्ञों के नाम लेकर उद्धरण देते हुए महान नारीवादी आंदोलनों के दर्शन और आंसू बहाते रहिए महिलाओं की दशा-दिशा पर। लेकिन जो कुछ झेला है, बूझा है, महसूसा है...उसे कहने का साहस नहीं होगा, भड़ास निकालने की ताकत नहीं होगी तो ढेर सारे आडंबरियों से बाहर आप भी नहीं होंगी।
आपने कहा---
यह मुल्क, यह समाज तो स्त्रियों के प्रति अपने विचारों में आज भी मध्य युग के अंधेरों से थोड़ा ही बाहर आ पाया है और वो बदलते बाजार और अर्थव्यवस्था की बदौलत।
मेरा कहना है...
चलिए माना न आपने कि आप के चलते लड़कियां जो आज बेहतर हालत में हैं, नहीं हैं बल्कि इसके पीछे बाजार है। और यही बाजार लड़कियों को और पतित करेगा, और अच्छी हालत में ले जायेगा। और तरक्की करने देगा। आप लोग खामखा गाल बजाती रहेंगी, शरीफ, नेक और ईमानदार बनने के लिए।
आपने कहा---
कैसा है यह मुल्क। इस इतने पिछड़े और संकीर्ण समाज में बिना सिर-पैर के सिर्फ भड़ासी भोंपू बजाने का परिणाम जानते हैं आप। आपको जरूरत नहीं, जानने की। अर्जुन की तरह चिडि़या की आंख दिख रही है। पतनशीलता के बहाने अपनी थाली में परोसी जाने वाली रसमलाई।
मेरा कहना है...
जी, हम जानते हैं भड़ासी भोंपू बजाने का परिणाम। आज हम हिंदीवाले जो अंग्रेजी के दबाव में, हिंदी मीडिया की सामंती गठन, ऐंठन के दबाव में जिस विकृति को जी रहे थे, उसे निकाल कर, उसे उगल कर सहज महसूस करते हैं। भड़ास कोई बैंय या भोंपू नहीं मेडिकल साइंस की एक विधा है जिसे डा. रूपेश और मुनव्वर सुल्ताना बेहतर जानते हैं। कभी अपनी नौकरी, अपने ब्लाग और अपनी दुनिया से बाहर वक्त मिले तो भड़ास को कायदे से पढ़िए और समझिए। लेकिन जो लोग अपने को काबिल और झंडाबरदार मान चुके हैं दरअसल उन लोगों को कुछ भी समझ में नहीं आता। और आपने जो बात कही है कि पतनशीलता के बहाने अपनी थाली में परोसी जाने वाली रसमलाई ....तो मैं ये कह सकता हूं कि आपके इस बौद्धिक दिवालियेपन के लिए भगवान आपको माफ करे। आप को खुद नहीं पता आप क्या लिख रही हैं, क्या कह रही हैं।
आपने कहा---
मैं यह बात आज इस तरह कह पा रही हूं, क्योंकि मैंने कुछ सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक सहूलियतें हासिल कर ली हैं।
मेरा कहना है...
केवल कहते रहिए। सिद्धांत दर्शन गढ़ते रहिए। अगर इसी सबसे क्रांति या उत्थान या तरक्की संभव थी तो अब तक रोज तरक्की व क्रांति होती।
आपने कहा---
सुल्तानपुर के रामरतन चौबे की ब्याहता और प्राइमरी स्कूल टीचर की 16 साल की बेटी से मैं इस भड़ासी बैंड के कोरस में शामिल होने को नहीं कह सकती।
मेरा कहना है...
ऐसी ही लड़कियां गढेंगी लड़कियों के लिए एक अलग सा भड़ासी बैंड। आप देखते रहिएगा। भड़ासी बैंड गढ़ने के लिए साहस चाहिए, समाज के खिलाफ जाने कि हिम्मत चाहिए, आलोचनाओं को झेलने का बूता चाहिए। मास्टर की तरह गूढ़ बातें करने कहने से वो रामरतन की बिटिया कुछ नहीं समझेगी, शून्य में टुकुर टुकुर ताकती रहेगी। उसे साफ साफ समझाने वाली जरूर आएगी। लेकिन ये आप जैसियों से संभव नहीं है।
आपने कहा---
यशवंत जी, आपके सारे सुझाव एक गरीब, दुखी देश की दुखी लड़कियों के रसालत में पड़े जीवन को और भी रसातल में लेकर जाते हैं। मेरी पतनशील स्वीकारोक्तियों का सिर्फ और सिर्फ एक प्रतीकात्मक महत्व है। उसे उम्दा, उत्तम, अति उत्तम स्त्री विमर्श का ताज मत पहनाइए। ऐसे सुझाव देने से पहले ये तो सोचिए कि आप किस देश, किस समाज के हिस्से हैं। मुझ जैसी कुछ लड़कियां, जिन्होंने कुछ सहूलियतें पाई हैं, जब वो नारीवाद का झंडा हरहराती हैं, तो क्या उनका मकसद लड़कर सिर्फ अपनी आजादी का स्पेस हासिल कर लेना और वहां अपनी विजय-पताका गाड़ देना है। मैं तो आजाद हूं, देखो, ये मेरी आजाद टेरिटरी और ये रहा मेरा झंडा।
मेरा कहना है...
भइया हम बुरे लोग हैं, मैंने पहले ही कहा था, फिर कह रहा हूं। और आप जैसों को ये लगता है कि हमारे सुझवा रसातल में ले जाएंगे तो ये शायद आपकी समझदारी की कमी है या फिर भड़ासियों की कमजोरी है जो आपको समझा न पाए। थोड़ा वक्त निकालिए और फिर पढ़िए गुनिए भड़ास को व भड़ासी दर्शन को।
ये तो होना ही था, आपकी पतनशील स्वीकारोक्तियां कहीं आपके खिलाफ न चली जाएं सो आपके फेस सेविंग करनी ही थी। आखिर आप भी लड़की हो और इसी समाज में आपको रहना है। बहस को गोलमोल और बौद्धिक बना देने की यह रणनीति कोई नई नहीं है। हमेशा ऐसा होता है कि जब कम पढ़े लिखे लोग फील्ड में जाकर चीजों को एक ठीक ठीक दिशा में ले जाने की कोशिश करते हैं तो कुछ बौद्धिक आकर उन्हें उसके हजार पेंच समझातें हैं और सारे आंदोलन को कनफ्यूज कर देते हैं। आपका कनफ्यूजन भले ही शाब्दिक आवरण में धारधार और साफ साफ लग रहा हो लेकिन आपसे कह दिया जाए कि आप स्त्री मुक्ति के लिए चार चरणों की वास्तविक स्ट्रेटजी डिफाइन करिये तो आपके पास या तो वक्त नहीं होगा या फिर आप फिर बौद्धिक प्रलाप करने लगेंगी। आपने जो सुविधायें हासिल कर ली हैं, उसे मेंटेन रखते हुए नारी मुक्ति की कल्पनाएं और कथाएं कहते रहिए, देखते हैं, उससे कितना भला होता है स्त्रियों का।
जिस दिन लड़कियों तक, स्त्रियों तक अपने लिए स्पेस पाने का संदेश पहुंच गया न तो उस दिन से आपके रोके नहीं रुकेगा उनका पतन। अभी जो पतन है सीमित मात्रा में। संदेस पहुंचने के बाद कुछ उसी तरह लड़कियां बुरी बनेंगी, पतित होंगी जिस तरह गांधी जी का संदेश पहुंचने के बाद भारत के जन जन में हुआ था। लोग अंग्रेजों के फौज पाटे से डरना भूल गए और खुलकर सामने आ गए....हां, हमें आजादी चाहिए।
आपने कहा---
आपको लगता है कि स्त्री-मुक्ति इस समाज के बीच में उगा कोई टापू है, या नारियल का पेड़, जिस पर चढ़कर लड़कियां मुक्त हो जाएंगी और वहां से भोंपू बजाकर आपको मुंह बिराएंगी कि देखो, मुक्ति के इस पेड़ को देखो, जिसकी चोटी पर हम विराजे हैं, तो हमें आपकी अक्ल पर तरस आता है।
मेरा कहना है...
टापू तो आप बनाए हुए हैं, अपने तक सीमित। खुद के इर्द गिर्द बहस चलाने की रणनीति बनाकर। हम तो विस्तार अपार वाले लोग हैं। मान लो, अगर आप और हम टापू भी हैं तो इन टापूओं को क्रांति के प्रतीक टापू बनाने होंगे, इनके फैलाव बढ़ाने होंगे। इन्हें बाकी जगहों पर संदेस भेजने होंगे कि आओ, तुम भी इस जैसे टापूओं के निर्माण में जुट जाओ।
बिलकुल मुंह बिराना चाहिये इन टापूओं पर खड़े होकर। बिलकुल दिखाना चाहिए मुक्ति के पेड़ को। ताकि संदेश आम अवाम तक पहुंचे। वो इस मुक्ति को, इस सुख को, इस आजादी को जी सकने की कम से कम लालसा तो पैदा हो।
रही बात मेरी अकल पर तरस करने को तो फिर वही कहूंगा, आपका बौद्धिक दिवालियापन दरअसल आपकी आंख पर पट्टी बांधे हुए है जो आपक आपकी सोच से बाहर आने से रोके हुए है। आपके अंदर भी एक क्रांति की जरूरत है तभी यह अहन्मयता जाएगी और आप सहज व सरल हो पाएंगी। ऐसे दंभी व्यक्तित्व को अपने सिवाय सारी दुनिया मूरख और खराब दिखती है। हां में हां मिलाओ तो खुश, कुछ अलग से सोच कर कह दो तो आग लग गई। दरअसल ये दिक्कत आपकी नहीं, आप जिस ढांचे की हिंदी मीडिया व समाज से निकल कर आगे बढ़ी हैं, उसकी दी हुई ट्रेनिंग है। इससे मुक्त होना ही शिवत्व है, समझदारी हैं। तभी आप अपने समुदाय, लिंग की अगुवा और नेता बन पाएंगी। मैं ये दावे से कह सकता हूं कि दूसरों की अकल पर तरस खाने वाली मनीषा की किसी से नहीं पट सकती क्योंकि ये जो भयंकर वाला इगो है वो जानलेवा है। प्लीज, भड़ास के डाक्टर रुपेश श्रीवास्तव से संपर्क कीजिए आप जिन्होंने ऐसे ढेरों मरीजों को सहज व सरल बनाया है।
आपने कहा---
लेकिन फिलहाल भडा़सी बैंड की सदस्यता से हम इनकार करते हैं। आप अपने कोरस में मस्त रहें।
मेरा कहना है...
हमने कभी नहीं कहा कि भइया मनीषा आओ, भड़ासी बन जाओ। हमने हमेशा भड़ास से लड़कियों और महिलाओं की ज्यादा उपस्थिति पर ऐतराज जताया है। यकीन न हो तो भड़ास को पढ़ लेना। दरअसल स्त्री को देखकर पुरुष में लार टपकाने की जो आदत है ना, भड़ासी उससे मुक्त हैं। ये ग्रंथि उनमें जरूर हो सकती है जो आपकी हर अदा पर वाह वाह करते होंगे। हम तो जो सोचते समझते हैं, सच्चा, खरा, सोने की तरह उसे उगल देते हैं। ये आप पर है कि आप इस उगलन को कितना स्वीकार्य कर पाती हैं। भड़ास आपके बगैर मजे में हैं और हमारा कोरस बहुत बढ़िया अंदाज में जन जन तक पहुंच रहा है।
उम्मीद है, आपको सारे सवालों के जवाब मिल गए होंगे। कुछ बाकी हों तो बताइएगा।
जय भड़ास, जय चोखेरबालियां
यशवंत सिंह
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
4
comments
Labels: आरोप, चोखेरबालियां, जवाब, पतित, बहस, भड़ास, मनीषा, मुक्ति, स्त्री
इसलिए पतित होने दो ताकि वह अपने लिए स्पेस गढ़ सके
((आजकल भड़ास के अलावा मैं कुछ दूसरों ब्लागों पर टिप्पणियां कर रहा हूं और पोस्ट लिख रहा हूं। मनीषा पांडेय का ब्लाग है बेदखल की डायरी। इस ब्लाग पर मनीषा जो लिखती हैं, उसे मैं बड़े चाव के पढ़ता हूं। उनके लिखने का अंदाज बिलकुल भड़ासियों जैसा होता है। बिलकुल साफ साफ मन की बात, सोच, इरादे लिख देती हैं। तो मनीषा ने अपने इसी अंदाज, साहस या दुस्साहस के क्रम में एक पोस्ट चोखेरबाली पर लिख मारी...हम लड़कियां पतित होना चाहती हैं। इस पोस्ट को काफी पढ़ा गया। उसके बाद उन्होंने लिखा..क्या पतनशीलता कोई मूल्य है? मैंने इसी पर टिप्पणी की है, जो इस तरह है....यशवंत))
यशवंत सिंह yashwant singh said...
सारी भाई मनीषा, गलत नाम लिखने के लिए। देखो, नाम तक याद नहीं है, बस लिखने की तुम्हारी स्टाइल व कंटेंट व याद है।
आपकी तारीफ करने के क्रम में मैं अपनी एक असहमति का जिक्र नहीं कर पाया था, वो अब कर रहा हूं।
आपका उपसंहार सैद्धांतिक तौर पर अच्छा है, लिखा अच्छे से है, पर व्यावहारिक नहीं है। पतित होने के लिए जिस बड़े विजन, बड़े फलक, बड़े संदर्भों की शर्त लगा दी है वो उचित नहीं है।
भइया, लड़की को मुक्त होने दो। उस ढेर सारी चीजें न समझाओ, न बुझाओ और न रटाओ। उसे बस क से कबूतर पढाओ। माने अपनी मर्जी से जीने की बात सिखाओ। आत्मनिर्भर होने को कहो। दिल की बात को सरेआम, खुलेआम रखने का साहस दो।
मनमर्जी करेगी तो जाहिर सी बात है कि गलत भी करेगी, सही भी करेगी। दिल की बात कहेगी तो अच्छी बात भी कहेगी, बुरी बात कहेगी। पर ये क्या कि स्त्री पतित हो लेकिन विचारधारा का चश्मा लेकर, नैतिकता का आवरण ओढ़कर, महिलावादी विजन लपेटकर.....।
इस लड़की को अभी सिर्फ इसलिए पतित होने दो कि वह इससे अपने लिए स्पेस पा सकती है, वह इससे चीप किस्म की ही सही, निजी आजादी पा सकती है।
समूची मानवता, उदात्तता, रचनात्मकता...ये सब तब होंगी जब वह अपने निजी स्पेस की जंग को जीत ले। रिएक्ट करने में सफल हो जाए। इतने महान लक्ष्य अभी से देंगी तो वैसे ही महानता के बोझ से दबी स्त्री फिर और महान हो जाएगी और पतित होने से रह जाएगी।
मैं तो कहूंगा इस पतनशीलता को किसी मूल्य से न जोड़ो। इसे मूल्यहीन पतनशीलता कहना पड़े तो खुल के कहो। चीजें क्रमिक तरीके से विकसित होती हैं। अभी रिएक्ट कर लेने दों, स्पेस ले लेने दो, चीप किस्म के सुख जी लेने दो....अपने आप इससे मन उबेगा और फिर अंदरखाने बड़े सवाल उठने शुरू हो जाएंगे। लेकिन अगर पतन होने के लिए पहले ही ढेर सारे मूल्य वगैरह बना दिए तो फिर सब टांय टांय फिस्स.....
एक बढ़ियावाली बहस शुरू करने के लिए आपको बधाई।
जय भड़ास
यशवंत
------------
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
2
comments
Labels: चोखेरबाली, पतित, प्रगति, बेदखल की डायरी, भड़ास, मनीषा, महिला, स्त्री
