त सत्य के साथ होता है। जब कुछ गलत किया ही नहीं तो क्यों सामने आकर गिरफ्तारी नहीं दे दी? यदि झूठ होगा तो सामने आ जायेगा। सत्य को सामने लाने से किसी भी जांच से परहेज भी नहीं करना चाहिए। हकीकत यह है कि जिसका जो काम है वह कर ही नहीं रहा बाकी में टांग उड़ाकर खुद को महान बना रहा है। बाबा खुद को भगवान समझते हैं उनके भक्त भी यही मानते हैं। सत्य जानिए ऐसे लोग असाधारण तो हो सकते हैं परन्तु भगवान नहीं। हमारी तरह हाड़-मांस के पुतले हैं एक दिन पंचतत्व में विलीन भी हो जायेंगे। लोगों के दिलों में आदर के साथ बसने वाले बाबाओं द्वारा जनता की भावनाओं को छलने का सिलसिला पुराना है। कलयुग की आश्चर्यजनक हकीकत यह है कि जिनके ऊपर सभ्यता, संस्कृति की जिम्मेदार है वही उसे खंडित भी कर रहे हैं। लोगों को भोग-विलास से दूर रहकर सादगीपूर्ण जीवन जीने की शिक्षा देने वाले क्या स्वयं वास्तव में ऐसे हैं? एक साधारण व्यक्ति भी इसका जवाब ना में ही देगा। ऐसा क्यों? आश्रम सिर्फ नाम के होते हैं सुविधाए फाइव स्टार होटल से कहीं ज्यादा होती हैं। धरती की जन्नत आश्रमों में ही बसती है। देश के बाबा धर्म के नाम पर धंधा करने से संभल जाये तो ही अच्छा है वरना वह दिन भी दूर नहीं होता जब जनता उन्हें ढूंढकर इलाज करेगी। यह भी सच है कि अतिमहत्वाकांक्षा ओर बड़बोलेपन के घोड़े पर सवार होने वाले एक दिन गिरते जरूर हैं।
23.8.13
आसाराम बापू जी विश्वास को खंडित न करें!
त सत्य के साथ होता है। जब कुछ गलत किया ही नहीं तो क्यों सामने आकर गिरफ्तारी नहीं दे दी? यदि झूठ होगा तो सामने आ जायेगा। सत्य को सामने लाने से किसी भी जांच से परहेज भी नहीं करना चाहिए। हकीकत यह है कि जिसका जो काम है वह कर ही नहीं रहा बाकी में टांग उड़ाकर खुद को महान बना रहा है। बाबा खुद को भगवान समझते हैं उनके भक्त भी यही मानते हैं। सत्य जानिए ऐसे लोग असाधारण तो हो सकते हैं परन्तु भगवान नहीं। हमारी तरह हाड़-मांस के पुतले हैं एक दिन पंचतत्व में विलीन भी हो जायेंगे। लोगों के दिलों में आदर के साथ बसने वाले बाबाओं द्वारा जनता की भावनाओं को छलने का सिलसिला पुराना है। कलयुग की आश्चर्यजनक हकीकत यह है कि जिनके ऊपर सभ्यता, संस्कृति की जिम्मेदार है वही उसे खंडित भी कर रहे हैं। लोगों को भोग-विलास से दूर रहकर सादगीपूर्ण जीवन जीने की शिक्षा देने वाले क्या स्वयं वास्तव में ऐसे हैं? एक साधारण व्यक्ति भी इसका जवाब ना में ही देगा। ऐसा क्यों? आश्रम सिर्फ नाम के होते हैं सुविधाए फाइव स्टार होटल से कहीं ज्यादा होती हैं। धरती की जन्नत आश्रमों में ही बसती है। देश के बाबा धर्म के नाम पर धंधा करने से संभल जाये तो ही अच्छा है वरना वह दिन भी दूर नहीं होता जब जनता उन्हें ढूंढकर इलाज करेगी। यह भी सच है कि अतिमहत्वाकांक्षा ओर बड़बोलेपन के घोड़े पर सवार होने वाले एक दिन गिरते जरूर हैं।
Posted by
Nitin Sabrangi
1 comments
Labels: आरोप, आसाराम बापू, बलात्कार, बाबा, भगवान, मुकदमा, रेप
6.7.12
इन किशन भगवान से तो राम ही बचाए
12.6.11
पापा, डरना मना है?
नन्हा सा कान्हा मेरा कैसे,खिलखिल है हँसता..!!
हालाँकि,अस्पताल से घर आते ही, `नानका` को देखने के लिए, घर के सारे सदस्य की भीड़ मेरी पत्नी और नानका के आसपास लिपटी रही जिसके कारण मैं, नानका का नवजात पापा उसे ध्यान से, मन भर देख न पाया ।
थोड़ी देर के बाद भीड़ कम होते ही, मैं जब पत्नी के पास गया तब, उसने नानका को मेरी गोद में रखते हुए, आनंद के साथ कहा," लीजिए आप का नन्हा सा कान्हा..!! और हाँ, इस घर में आज से आप का एकाधिकार शासन खत्म हुआ..!!"
फिर भी नानका का रोना बंद न हुआ तो, पत्नी ने मेरे सामने आशंका जताते हुए, नाराज़ स्वर में पूछा," क्या किया आपने, नानका के साथ?"
आज दिन तक जब से, मेरी पत्नी शादी करके आयी है, अगर मैं `रात कहूँ तो रात और दिन कहूँ तो दिन` कहने वाली पत्नी का ,ऐसा हिम्मत पूर्ण, अजीबो ग़रीब, अनपेक्षित सवाल सुनकर, पहले तो मैं क्षुब्ध हो गया और बाद में कोई उत्तर न मिलने पर, ज़ुबान लड़खड़ाने के कारण, आखिर मैं बहुत डर गया..!!
अभी तक, घर के मुखिया के नाते, घर के सभी सदस्य पर धोंस जमा कर, मैं आजतक मनमानी करता रहा था, इस से उल्टा, यह घटना के बाद, मारे डर के, ` ना निगल सकूँ,ना उगल सकूँ` जैसा कोई दर्द मेरे दिल में घर कर गया..!!
आप को हँसी आ रही है?
पर इसके लिए, एक ही उदाहरण काफ़ी है, पहले तो लंच समय पर मेरी थाली में, गरमागरम रोटी,सब्जी,दाल-चावल,सलाड,अचार और रोज़ कुछ ना कुछ मीठा भी मिल जाता था, दोस्तों, ऐसी रसवंती थाली की जगह अब सुबह का पका - बचा, बासी भोजन शाम को और शाम का पका-बचा भोजन दूसरे दिन दोपहर को खाने कि नौबत आ गई है..!!
हालाँकि, आज एकबार ग़लती से, ज़ोर से डकार लेने का ऐसा सुख मैंने भोग लिया तो, रसोई में बर्तन धो रही, नौकरानी ने मुझे बूरी तरह ड़ांट दिया," सा`ब`, ज़रा धीरे से..नानका डर जायेगा..!!"
मेरे प्यारे दोस्तों,
आज याद आया कि, नानका का, गृह प्रवेश हुए ढाई माह बीत चुका है और आजकल घर में मेरी हालत अत्यंत दया जनक हो गई है । इन दो ढाई माह में,मुझे लगता है, बड़ा हो कर नानका, अपने पापा से शायद डरे ना डरे, इस वक़्त तो पापा (मैं) नानका से बहुत डरने लगे हैं..!!
हाँ साहब, इस बात की एक ठोस वजह भी है, अभी थोड़े दिन से मुझे भयंकर सर्दी-ज़ुकाम हुआ है और आज सवेरे, ग़लती से मैंने, पूरे घर की नींव कांप उठे, इतने बड़े ज़ोर से छींक दिया, जिसकी आवाज़ से नानका बहुत डर गया फिर इतने ज़ोर से रोने लगा कि, वह सिसकीयाँ भर कर रोने लगा ।
बस, हो गया मेरा कल्याण..!!
मेरे छींकने की आवाज़ से, नानका को रोता हुआ देख कर, घर के सारे सदस्य, मेरे सामने बिना कुछ कहे, अपनी नाराज़गी जताते हुए, नानका को शांत करने के प्रयास में लग गए..!!
अ...रे...रे..!! एक वक़्त ऐसा भी था कि, इस मर्द महा मानव का (मेरा), धंधे से लौटते ही, फ्रिज़ के ठंडे पानी और गर्मागर्म ताज़ा चाय-नाश्ते से,जिस घर में स्वागत होता था, उसे आज छींकने जैसी फ़ालतू प्रवृत्ति करने के लिए, अपने ही घर का दरवाज़ा दिखाया जा रहा है?
आप ही बताइए ना, क्या छींक मेरी कोई रिश्तेदार लगती है कि, मेरी इजाज़त लेकर नाक से बाहर निकलेगी? और फिर, प्रत्येक पल, सिर्फ छींकने के लिए, घर के बाहर गली तक भागना भी क्या अच्छा दिखेगा? मेरे बारे में, गली के लोग क्या सोचेंगे, क्या कहेंगे?
पत्नी ने दरवाज़ा दिखाया ये बात मुझे तो बहुत बुरी लगी..!!
इस अपमान से, मेरे दिल में कुछ ऐसे भाव उठने लगे कि, " चलों जीव..!! अब इस घर में मेरा स्थान ख़तरे में है और जब तक ये सर्दी मैया, मेरी नासिका से प्रस्थान कर के, किसी और महा मानव की नासिका में न घुसे, तब तक कुछ दिन के लिए, किसी मंदिर की धर्मशाला में रहने के लिए चले जाना चाहिए क्योंकि, जब तक सांस लेता रहूँगा,छींक तो आने वाली ही है तो क्या मुझे सांस लेना भी बंद कर देना चाहिए..!!
यही सोचते-सोचते, सर्दी की दवाई के नशे के कारण, मेरी आँख लग गई और नींद में मुझे एक अजीबोगरीब ख़्वाब आने लगा..!!
ख़्वाब में मैंने देखा कि, सन-१९७७ में रिलीज़ हिन्दी फिल्म `यही है ज़िंदगी` में, श्रीसंजीवकुमारजी को मिलने के लिए, साक्षात भगवान श्रीकृष्णजी आयें थे, इसी प्रकार मुझ से मिलने के लिए, मंद-मंद मुस्कुराता हुआ कान्हा मेरे सामने खड़ा है..!!
पर ये क्या..!! भगवान श्री कृष्ण का चेहरा हूबहू मेरे नानका जैसा ही तो है..!!
भगवान कान्हा से मैं कुछ कहता इससे पहले ही, कान्हा मुझ से कहने लगा," बस..!! इतना जल्दी मुझ से थक गया? क्या बिना रो ये ही, तुम इतने बड़े हो गए हो? मुझ से इतना डर गए हो कि, तुम घर से पलायन करना चाहते हो, तुम ये क्यों नही समझते कि, तुम सब को मिलने के लिए ही तो मैं ने , साक्षात ईश्वर ने, तेरे घर में जन्म लिया है..!!
इतना सुनते ही, मैं बहुत भावुक हो गया और मेरी आँख से आंसु बहने लगे । मेरी आँख से आंसु बहते देख कर, कान्हा ने अपने छोटा सा हाथ आगे बढ़ाया और अपनी नन्हीं-नन्हीं सी ऊँगलियों से, हल्के से, मेरे आंसु पोंछे..!!
भगवान कान्हा का स्पर्श होते ही, मेरा सारा दर्द न जाने कहाँ ग़ायब हो गया और साथ में मेरा ख़ाब भी टूट गया । अब मैंने देखा कि, बिलकुल मेरी बगल में, नानका को सुलाकर, उसकी मम्मा सामने खड़ी है, नानका के हाथ मेरे गाल पर है और मुझे देख़ कर, वह हूबहू भगवान श्री बाल कान्हा कि माफिक मेरे सामने, अपनी चिरपरिचित मंद-मंद मुस्कान बिखेर रहा है..!!
नानका को मेरे सामने मुस्कुराते देख कर, उसकी मम्मा ने नानका को झूठमुठ ड़ांटते हुए कहा," सारा दिन तेरी एक मीठी सी मुस्कान देखने के लिए हम सब तरस जाते हैं और, तेरी मधुर मुस्कान का सारा ख़ज़ाना, अपने पापा पर लूटाता है, बद..मा..श..!!"
इतना कह कर, घर के बाकी सदस्य को भी, नानका की मधुर मुस्कान दिखाने के लिए, नानका की मम्मा ने, सभी को बड़े ज़ोर से आवाज़ लगाई..!!
यह देख कर मैंने पत्नी को ड़ांटा," ज़रा धीरे-धीरे..!! नानका डर जायेगा..!!"
हालाँकि, अब मैं इतना आश्वासन ज़रूर ले सकता हूँ कि, " सर्दी मैया की अब, ऐसी की वैसी, छट्..!!
हमें तो लगता है, जिस रोज़, किसी नानका के मम्मा-पापा से लेकर घर का अन्य कोई भी सदस्य, साक्षात भगवान श्री कृष्ण समान अपने-अपने नानकाओं से थक-हार कर उनसे दूर भागने लगेंगे उस दिन, पूरी धरती अनंत में लुप्त हो जाएगी?
दोस्तों, आज `विश्व फाधर्स डॅ` का शुभ अवसर है और आज ईश्वर से मैं यह प्रार्थना कर रहा हूँ कि, आपका घर ऐसे ही छोटे-छोटे नानकाओं की, खिलखिलाहट भरी हँसी से सदैव गूंजता रहे..!!
॥ पितृ देवो भवः ॥
एक नवजात पापा का नमस्कार ।
http://mktvfilms.blogspot.com/2011/06/blog-post_12.html
मार्कण्ड दवे । दिनांक- १२-०६-२०११.
Posted by
Markand Dave
1 comments
Labels: Father`s Day, कृष्णा, भगवान, मार्कण्ड दवे
9.5.11
घर मंदिर । (नीति कथा)
ईश्वर भी बाअदब झुकता है,
भक्त से गले मिलने को..!!"
==========
प्यारे दोस्तों,
ऐसे में स्वाभाविक है कि, आप के मन से चिंता का भारी पहाड़ तुरंत हट जाए..!!
हालाँकि, ये बात अलग है कि, कई लोग ऐसी अदृश्य,रहस्यमयी, अलौकिक ईश्वरीय मदद को जीवन का आकस्मिक घटनाक्रम मान कर, इसका सही आकलन करने से परहेज करते हैं?
ऐसा ही एक वाक़या मेरी उपस्थिति में,सन-१९५९ में(५२ साल पहले) घटा था । आज मैं उसी घटना बयान कर रहा हूँ, जिसके कारण, जीवन के प्रति देखने का, मेरा समूचा नज़रिया ही, सकारात्मक भाव जगत में बदल गया ।
========
God's Palace
घर मंदिर- भगवान का महल ।
" मनजीभाई,आप मंदिर का काम शुरू कर दीजिए, घर मंदिर का काम पूरा होने पर, मैं आपको पूरा मेहनताना चुकाऊंगा तो चलेगा ना? ये रहा घर मंदिर का नक़्शा ।"
"अरे..!! ये क्या कहा आपने मास्टर साहब? आपके पैसे मानो बैंक में ही पड़े हैं, मैं आपके नक्शे के मुताबिक घर मंदिर तैयार कर दूँगा और आपको मेरा काम पसंद आए तो ही, आप मुझे पैसा देना, वर्ना मुझे एक भी रुपया नहीं चाहिए ।" इतना कह कर, कलाकार मनजीभाई जल-पान करके,`जयश्री कृष्ण` कह कर,दूसरे दिन से काम शुरू करने का वादा करके, वहाँ से विदा हुए ।
सच्चे हृदय से छलकते प्रेम और ईश्वर के प्रति अनन्य श्रद्धा को मन में संजो कर, दूसरे ही दिन से, छोटे-लंबे पत्थर, लोहे के पतले गर्डर और अपनी कला के सारे औज़ार के साथ, बेनमून कलाकार श्रीमनजी मिस्त्री ने अपनी कला के जौहर दिखाना शुरू कर दिया । बारीक़ खुदाई से शोभित छोटे छोटे पतले स्तम्भ, कलात्मक चाप (Arch), अर्ध गोलाई वाला शिखर का कच्चा नमुना तैयार हुआ तभी, देखने वाले सभी के हृदय "शाबाश कलाकार शाबाश` कहने लगे..!!
पंद्रह दिन में ही,आचार्य साहब के घर के अंदर, पूर्व दिशा में, एक दीवार पर, घर मंदिर के तैयार किए गए सारे हिस्सों को,कलाकार मनजीभाई ने,जब एक दूसरे से जोड़े, तब घर मंदिर का कार्य संपूर्ण न होते हुए भी, मंदिर बहुत सुंदर लग रहा था ।
घर मंदिर के ढांचे को निहार कर, आचार्य केशवजी ने अत्यंत प्रसन्न होकर, कलाकार मनजी मिस्त्री की पीठ थपथपाकर, उन्हें शाबाशी देते हुए कहा भी कि," वाह, मनजीभाई, आखिर भगवान का महल तैयार हो ही गया और ये तो किसी राजा के महल से भी सुंदर लग रहा है..!! आप की ऊँगलियों में क्या जादू है?"
और पंद्रह दिन बीत गए, मंदिर का परिष्करण कार्य चलता रहा । भगवान बाल ठाकुरजी के लिए मार्बल का छोटा सिंहासन, पानी की छोटी सी झारी(kettle-like vessel) के लिए अलग जगह, पूजा थाल-आरती- दीपक इत्यादि के लिए सुविधा वगैरह..वगैरह..!!
आखिर करीब एक माह की कड़ी मेहनत के बाद, आज भगवान का घर मंदिर..ओह..सॉरी..भगवान के महल का निर्माण कार्य संपन्न हो ही गया..!! बिजली के, १०० वॉट के बल्ब से चमकता प्रकाश, घर मंदिर में फैल गया । इसी के साथ, उत्कृष्ट कलाकार मनजीभाई की नज़र में, अपना कार्य सच्चे मन से करने के संतोष की, तेज़ चमक भी फैल गई ।
घर मंदिर का पारिश्रमिक दो दिन बाद लेने के लिए आने को कह कर, मनजीभाई ने, आचार्य साहब से विदा ली, तब श्रीकेशवजी के परिवार के उपस्थित सारे सदस्यों को, इस बात से बड़ी हैरानी हुई कि, केशवजी मास्टर साहब ने, मनजीभाई मिस्त्री से, उनके पारिश्रमिक की रकम के बारे में न कोई बात की, ना मनजीभाई ने अपने मेहनताने की रकम का कोई खुलासा किया..!!
आज सुबह से मास्टर साहब की धर्म पत्नी चिंतामग्न थीं । आज घर मंदिर निर्माण का मेहनताना (बील) लेने के लिए मनजीभाई मिस्त्री आने वाले थे और घर में सिर्फ दो रूपये ही पड़े थे ।(ये सन-१९५९ की बात है ।) मेहनताना चुकाने की जितनी चिंता आचार्यजी की पत्नी को थी उससे बिलकुल विपरीत, फ़क़ीर जैसे स्वभाव वाले मास्टर साहब, बगैर कोई चिंता के, भगवान बाल ठाकुर को, उनके महल में, श्रद्धापूर्वक, धूमधाम से प्रवेश कराने की तैयारी में पड़े थे ।
मास्टरजी की पत्नी की चिंता भी बिलकुल समुचित थी । निवृत्ति वय होने के कारण, अभी अभी रिटायर्ड हुए आचार्य केशवजी मास्टर को, अपना पेंशन हक़ पाने के लिए, सरकारी कचहरी के चक्कर काटने शुरू हो गए थे ।
वैसे तो, उन कचहरी में,केशवजी मास्टर के हाथों, प्रामाणिकता और कर्तव्यनिष्ठा की शिक्षा पा चुके कई छात्र नौकरी कर रहे थे, फिर भी अपने ही प्रातःस्मरणीय गुरूजी की पेंशन की फाइल मंज़ूर करने के लिए, गुरूजी के उन आज्ञांकित शिष्यों को, `शिष्यदक्षिणा` के रूप में, शायद कुछ रिश्वत की आशा होगी?
अब ऐसे सरकारी तुमारशाही में मास्टरजी का पेंशन शुरू होने में कितने साल लगेंगे, ये बात तो सिर्फ ईश्वर ही जानता होगा..!!
हालाँकि, ईश्वर तो सब कुछ जानता ही था, इसीलिए सुबह ११.०० बजे जब, कुशल कलाकार मिस्त्री मनजीभाई, अपने अस्पष्ट अक्षर में लिखा हुआ, मेहनताना का बील ले कर आ पहुँचे और मास्टर केशवजी के हाथ में रख दिया तब केशवजी मास्टर साहब ने, वह मुड़े हुए कागज़ को खोले बिना या उसमें लिखी रकम को देखे बिना, घर मंदिर में बिराजमान भगवान बाल ठाकुर के चरणों में, बील का कागज़ रख दिया और पत्नी को मनजीभाई के लिए चाय पानी का बंदोबस्त करने के लिए आवाज़ दी ।
मास्टर साहब की पत्नी ने चाय को चूल्हे पर उबालने के लिए रखी पर, उनको लगा मानो चाय के साथ साथ, बील की रकम जुटाने की चिंता में, उनका खून भी उबल रहा था..!!
चिंताग्रस्त दशा में, मास्टर साहब की पत्नी, मनजीभाई के लिए, जब चाय लेकर रसोई घर से बाहर निकलीं, तब आंगन में डाक वाला राधेश्याम खड़ा था और केशवजी राधेश्याम के पास से, आठ साल पहले किए हुए किसी सरकारी काम के मेहनताने की बाकी रकम के, आज भेजे गए, कुल १२० रूपये का मनीओर्डर छुड़वा रहे थे ।
मास्टरजी ने, डाक वाले राधेश्याम से रूपये १२० लेकर सीधा, मनजीभाई की हथेली पर रख दिया ।
मनजीभाई ने आश्चर्य से मास्टर साहब की ओर देखा और बाद में इतना ही कह पाए कि,
" मेरा बील तो आपने बग़ैर पढ़े ही भगवान के सामने रख दिया था, फिर आपको कैसे पता चला कि, मेरा मेहनताना १२० रुपया हुआ है?
भगवान पर असीम श्रद्धा के कारण, मंद मंद मुस्काते हुए केशवजीने, मनजीभाई को उत्तर दिया,
" मुझे आपके बील की रकम जानने की क्या जरूरत है? जिस भगवान का आपने महल बनाया है, उसे तो सब कुछ पता है ना?" फिर पत्नी की ओर देख कर केशवजी बोले," अरे..!! राधेश्याम के लिए भी चाय तो ले आना ज़रा?"
ये सुनकर, मनजीभाई मिस्त्रीने ही अपनी चाय में से, आग्रह करके आधा कप चाय, डाक वाले राधेश्याम के हाथ में थमा दी ।
मास्टर साहब की धर्मिष्ठ पत्नी, अब सारी चिंता त्याग कर ईश्वर की अनहद कृपा भाव का आनंद उठाने लगीं और उन्हें महसूस हुआ, मानो डाक वाले राधेश्याम के रूप में, स्वयं मुरली मनोहर मनमोहन बाल श्री कृष्ण, सुदामा स्वरूप, मास्टर केशवजी की मदद के लिए आ पहुँचा है और चाय के रूप में, तांदुल स्वीकार कर रहा है..!!
मनजीभाई मिस्त्री के हाथों जब, डाकिये राधेश्याम ने आधी चाय स्वीकार की तब, मनजी मिस्त्री को भी ऐसा लगा जैसे, भगवान का महल निर्माण करने की खुशी में,साक्षात बाल कृष्ण, डाकिये घनश्याम का रूप धर कर उनके हाथों से चाय पी कर, उनके प्रति आभार प्रकट करने आ पहुँचे हो..!!
दोस्तों, ये सारी अलौकिक घटना को, कोई नास्तिक या तर्कवादी इन्सान, आकस्मिक मान कर उसे अनदेखी कर सकता हैं, परंतु आप भी अपने जीवन में मुसीबत के वक़्त आपके हित की या अहित की, किसी भी घटना को निष्पक्ष भाव से निहारें और मूल्यांकन करने की आदत डालें, तो एक दिन ऐसा आएगा कि, आपको अपनी सफलता पर ना तो अभिमान होगा और नाकामी पर आपको ना ही दुःख या चिंता सताएगी..!!
ईश्वर के प्रति पूर्ण शरणागति..यही तो है आनंदमय जीवन का रहस्य..!!
"सर्व धर्मान् परितज्य मामेकम् शरण्म् व्रजः॥"
आइए, आज से हम भी, अपने जीवन में हर क्षण घटने वाली प्रिय-अप्रिय, किसी भी घटना का तटस्थ भाव से मूल्यांकन करना शुरू कर दें, इस आशा में कि, हमें कृतार्थ करने और हमारे हाथों से भी आधी चाय पीने, शायद कभी न कभी, कहीं न कहीं, किसी न किसी रूप में, स्वयं नारायण आ जाए..!!
अस्तु,
मार्कण्ड दवे । दिनांक-०८-०५-२०११.
Posted by
Markand Dave
3
comments
10.8.08
डाक्टर रूपेश ! शेम-शेम... चुप्पी क्यों साध रखी है????
डाक्टर रूपेश ! शेम-शेम... शर्म की बात है आपके लिये ........ हर पोस्ट पर टिप्पणी लिखने वाले करुणाकर की मौत की बात पर चुप्पी क्यों साधे हो????? आज मुझे ये सुनने को मिल रहा है तो इसमें क्या ऐसा है जो मुझे दुःख होना चाहिये क्योंकि मैं तो जादूगर हूं साथ ही धरती का भगवान कहलाता हूं यानि कि चिकित्सक....... मैं क्यों असाध्य कहकर मौत का तिल-तिल इंतजार करते लोगों का उपचार अपने जिम्मे पर ले लेता हूं ???? मैंने अपने अध्ययनकाल में न जाने कितनी बार देखा कि पच्चीसों डाक्टरों की टीम मरीज को एण्टी-स्पाज़्मोडिक दवाएं दे रही ऐ फिर भी पेट दर्द है कि रुक नहीं रहा या संसार का सबसे अच्छा हार्ट-स्टिम्युलेंट देने के बावजूद पूरी टीम के सामने कार्डियोग्राम फ़्लैट होता जा रहा है और बस अगले पल एक सीधी लकीर..... खत्म ... जीवन समाप्त.... क्यों..क्यों...?????? बस इसलिये कि सुनिश्चित हार की घोषणा के बाद भी मैं लड़ना छोड़ कर हथियार डाल कर बैठ नहीं जाता.......। मैंने करुणाकर के परिवार के लिये सांत्वना के दो शब्द तक नहीं बोले या लिखे जबकि इस मुद्दे (मुद्दा इसलिये कह रहा हूं क्योंकि इस विषय के चलते मुझे ख्याति मिलने वाली थी जिसे कि मैं भविष्य में शायद कैश कराता ऐसा लोगों का विचार है ) पर मुझे सबसे ज्यादा चिल्ल-पौं करना चाहिये था आखिर हार मेरी हुई... चिकित्सा शास्त्र की हुई... आयुर्वेद की हुई....। कोई प्रलाप न करूंगा और न ही इस बात का अफसोस करूंगा कि मैं इस मिशन में नाकामयाब हुआ.......। मैं हर बार जीतता हूं जीवन की जंग क्योंकि डूबते जहाज की कप्तानी स्वीकारने का साहस है ... भय नहीं है इस बात का कि लोग निंदा करेंगे .... इस भय से मरणासन्न रोगी को भगा नहीं देता और अंतिम सांस तक लड़ता हूं। चिकित्सा करने पर अगर चमत्कार नहीं होता तो मैं निस्संदेह अपराधी ही तो हूं मुझे मार डालना ही सही न होगा क्या???? एक दिन मैं भी मरूंगा और किसी चिकित्सक को मेरे परिवार के लोग कोसते हुए आगे बढ़ जाएंगे जीवन पथ पर .....।
बस इतना ही..............
Posted by
डॉ.रूपेश श्रीवास्तव(Dr.Rupesh Shrivastava)
4
comments



